BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
CG Board 10th-12th Toppers List 2025 : 10वीं में इशिका और 12 वीं में अखिल ने किया टॉप; देखें टॉपर की सूची…

CG Board 10th-12th Toppers List 2025 : 10वीं में इशिका और 12 वीं में अखिल ने किया टॉप; देखें टॉपर की सूची…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिया है। आज दोपहर 3 बजे सीएम विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के परिणामों की घोषणा की। बता दें कि इस बार भी प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं में इशिका बाला तो वहीं, 12वीं में अखिल सेन ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
New-Doc-05-07-2025-15-59a
New-Doc-05-07-2025-16-08

 CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें अपना परिणाम

CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें अपना परिणाम

 रायपुर।  CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम आज दोपहर तीन बजे घोषित कर दिया गया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री सचिवालय से मंत्रालय से छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 568878 छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है।

रायपुर।  CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम आज दोपहर तीन बजे घोषित कर दिया गया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री सचिवालय से मंत्रालय से छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 568878 छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है।

यहां क्लिक कर देखें परिणाम 

cgbse.nic.in या results.cg.nic.in

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया रिजल्ट 

ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

छात्र टॉपर्स लिस्ट के साथ ही यहां से रिजल्ट की जांच भी कर सकते है। स्टूडेंट्स को नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे

5.68 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड से कुल 568878 स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की थीं और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च के बीच हुई थीं।

10वीं में 2.40 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

कक्षा 10वीं में 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया। वहीं, परीक्षा के दौरान 16 नकल के सामने आए। 40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है। इस तरह 575 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।

12वीं में 3.28 लाख विद्यार्थी हुए थे पंजीकृत

वहीं कक्षा बारहवीं में 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 6163 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है. पच्चीस नकल प्रकरण बना है और वही पांच विद्यार्थी जांच प्रकरण के दायरे में हैं. इस तरह लगभग 6200 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है

रिजल्ट का स्ट्रेस ना लें
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट आज आने वाला है। दोपहर 3 बजे के बाद आप अपना CGBSE वेबसाइट से सीजी बोर्ड हायर सेकेंडरी 12वीं का रिजल्ट मोबाइल, लैपटॉप आदि से चेक कर पाएंगे। रिजल्ट कैसा आएगा? मार्क्स अच्छे आएंगे या नहीं? कितनी परसेंटेज बनेगी?ग्रैंड न्यूज़ ने अपील की है कि ये बातें सोचकर ज्यादा स्ट्रेस ना लें। और किसी भी प्रकार का गलत कदम ना उठाए।

पिछले वर्ष इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में जशपुर की सिमरन ने टॉप किया है। इन्हें 99.5 फीसदी अंक मिले हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने टॉप किया है। इसके बाद प्रीती ने दूसरा स्थान और आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। CGBSE द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार पिछले साल हाई स्कूल की परीक्षाओं में 75.61 फीसदी और हायर सेकेंडरी में 80.78 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।

CUET PG 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से एक क्लिक में डायरेक्ट देखें नतीजे

CUET PG 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से एक क्लिक में डायरेक्ट देखें नतीजे

 CUET PG 2025 : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज CUET PG परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

आपको बता दें इस साल सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से लेकर 2 अप्रैल 2025 तक तीन शिफ्टों में किया गया था. कुल 157 विषयों के लिए यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई थी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

CUET PG Final Answer Key 2025 यहाँ से डाउनलोड करें

  • सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं.
  • “CUET PG Final Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब क्लिक करते ही एक नया PDF पेज खुलेगा.
  • उम्मीदवार अपनी विषय के अनुसार आंसर की चेक करें.
CG Board Result 2025 : इस तारीख को जारी हो सकते है 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम

CG Board Result 2025 : इस तारीख को जारी हो सकते है 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम

 रायपुर। CG Board Result 2025 : छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल  ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित करने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम 7 मई को जारी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम 7 मई को जारी हो सकते हैं। प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परिणाम की घोषणा के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के पांच लाख से ज्यादा छात्रों का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है।

मार्च महीने में खत्म हुई थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में खत्म हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च को, जबकि 12वीं की परीक्षा 28 मार्च को खत्म हो चुकी है। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पांच लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब इन छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

CG Vyapam 2025: 8 मई को होगी PET-PPHT प्रवेश परीक्षा…एडमिट कार्ड जारी

CG Vyapam 2025: 8 मई को होगी PET-PPHT प्रवेश परीक्षा…एडमिट कार्ड जारी

 CG Vyapam 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पीईटी और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। व्यापमं की ओर से प्रवेश परीक्षा 8 मई को आयोजित की जाएगी।

CG Vyapam 2025: एडमिट कार्ड जारी…

अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट पर प्रोफाइल के लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक कर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी को परीक्षा के संबंध में कठिनाई होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

 
Board Result 2025: 10वीं -12वीं के नतीजे घोषित, यहां से फटाफट चेक करें रिजल्ट

Board Result 2025: 10वीं -12वीं के नतीजे घोषित, यहां से फटाफट चेक करें रिजल्ट

 CISCE ISC ICSE Board Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र अब अपना रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर देख सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपनी क्लास सेलेक्ट करने के बाद यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर डालकर सबमिट करना होगा.

CISCE ISC ICSE Board Result 2025: ऐसे चेक अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले cisce.org वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ICSE या ISC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर या यूनिक आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
जॉब अलर्ट : बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका,इतने पदों पर मिलेगी नौकरी, देखें डिटेल

जॉब अलर्ट : बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका,इतने पदों पर मिलेगी नौकरी, देखें डिटेल

 दुर्ग, 29 अप्रैल 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में 02 मई 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में जी.एस.एम.आर. सोलर प्राइवेट लिमिटेड के 30 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें सेल्स एक्सक्युटि के 10 पर एवं फील्ड रिप्रेसेंटेटिव के 20 है। उक्त सभी पदों हेतु मासिक वेतन 15000 से 20000 प्लस इन्सेंटिव होगी। विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप एवं facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

CG – मैत्री संघ विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया…

CG – मैत्री संघ विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया…

 जगदलपुर। मैत्री संघ विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संजय पाण्डे ने कहा जिनका नतीजा निराशा जनक है वे निराश होने की बजाय दोगुनी मेहनत करें और आगे बढ़े। सफल प्रतिभागियों को उन्होंने बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य इंद्राणी नंदी, जवॉइंट सेक्रेटरी डीपी बराल, स्कूल सेक्रेटरी संजीव शील, जनरल सेक्रेटरी सुनील शाहा, शिक्षिका रंजीता कौर, निहारिका साव, खुशबू साहू, शोभा धर, तोशिका बोरकर, ऋतुराज सिंह, राखी चौधरी, विवेक जैन सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।

sa

बीएड व डीएलएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिये अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

बीएड व डीएलएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिये अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

 रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने Pre B.Ed. और Pre D.El.Ed. प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में एक दिन की वृद्धि की है। पहले इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर समस्याएं उत्पन्न हो गईं, जिससे कई अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म समय पर भर नहीं सके।

व्यापम सर्बर में तकनीकी खराबी
25 अप्रैल को दोपहर बाद से व्यापम कार्यालय एवं वेबसाइट पर तकनीकी खामी सामने आई, जिसके चलते आवेदन प्रक्रिया बाधित हो गई। इस परिस्थिति में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं कर पाने की शिकायत दर्ज कराई। इन परिस्थितियों को देखते हुए, व्यापम ने अभ्यर्थियों के हित को प्राथमिकता देते हुए आवेदन तिथि को एक दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अब उम्मीदवार 26 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे तक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम ने अपनी आधिकारिक विज्ञप्ति में साझा की है।

अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर
इस निर्णय से उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है जो अंतिम समय में आवेदन करने की योजना बना रहे थे, लेकिन तकनीकी खामी के चलते बाधा आ रही थी। व्यापम ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक निर्देश:

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2025, समय: शाम 5:00 बजे तक

  • आधिकारिक वेबसाइट: vyapam.cgstate.gov.in

  • केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य

  • आवेदन शुल्क और दस्तावेज़ संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध

CG NEWS : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर 28 अप्रैल को

CG NEWS : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर 28 अप्रैल को

 रायपुर।  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 अप्रैल 2025 को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक मित्रा ग्रुप ऑफ कंपनी एवं पीवीआर इनोक्स लिमिटेड रायपुर द्वारा न्यूनतम 12वीं, स्नातक, एम.बी.ए. (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8वीं, 12वीं आई.टी.आई. आदि के 283 पदों पर संभावित वेतनमान रू. 22000/- से 20000/- प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उक्त पदों पर नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक निधर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा / आधार कार्ड एवं शैक्षणिक तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

UPSC ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ की IPS पूर्वा अग्रवाल को मिली 65वीं रैंक, मानसी और केशव ने गाड़ा झंडा

UPSC ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ की IPS पूर्वा अग्रवाल को मिली 65वीं रैंक, मानसी और केशव ने गाड़ा झंडा

 रायपुर 22 अप्रैल 2025। UPSC ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS समेत कई अन्य पदों पर नियुक्ति की जानी है। परीक्षार्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस वर्ष UPSC टॉपर शक्ति दुबे बनी है। शक्ति यूपी की रहने वाली है। उनके बाद हरियाणा की हर्षिता गोयल है, उसके बाद  डोंगरे अर्चित पराग, और शाह मार्गी चिराग ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है।

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल ने इस बार 65वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले UPSC CSE 2023 में वे IPS चयनित हुई थी, उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। तब उन्हें 2023 में 189वीं रैंक मिली थी। लगातार दो बार सफलता प्राप्त करना पूर्वा की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

बस्तर के जगदलपुर की होनहार छात्रा मानसी जैन ने भी बाज़ी मारी है और 444वीं रैंक हासिल कर अपने जिले और पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

वहीं सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में पढ़ाई कर चुके नालंदा के छात्र केशव गर्ग को 496वीं रैंक मिली है। उनका प्रदर्शन भी सराहनीय है और उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों में रहकर भी मजबूत रणनीति से UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है।

कुल पद और आरक्षण विवरण:

इस साल UPSC ने IAS, IPS, IFS समेत अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी।

  • IAS के लिए 180 पद: इनमें 73 अनारक्षित, 24 SC, 13 ST, 52 OBC और 18 EWS वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

  • IPS के लिए 150 पद: 60 अनारक्षित, 23 SC, 10 ST, 42 OBC और 15 EWS वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

  • IFS के लिए 55 पद: 23 अनारक्षित, 9 SC, 5 ST, 13 OBC और 5 EWS वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

ब्रेकिंग : उप अभियंता भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, सिंगल क्लिक में यहां से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड़ ……

ब्रेकिंग : उप अभियंता भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, सिंगल क्लिक में यहां से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड़ ……

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 27 अप्रैल को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नवा रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता सिविल एवं उप अभियंता भर्ती परीखा पीएचएसई का आयोजन किया जाएगा।

अभ्यर्थी व्यापम की नई वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र 21-04-2025 से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMS के यू.आर.एल. को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके । किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

UPSC CSE 2024 Final Result : यूपीएससी सिविल सेवा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी,यहां करें चेक

UPSC CSE 2024 Final Result : यूपीएससी सिविल सेवा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी,यहां करें चेक

 UPSC CSE 2024 Final Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. शक्ति दुबे ने आल इंडिया पहली रैंक प्राप्त कर देश भर में टाॅप किया जाएगा. अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं. फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर घोषित किया गया है.

आयोग ने कुल 1009 अभ्यर्थी का सिफारिश की है, जिसमें जनरल कैटेगरी के 335, EWS के 109, ओबीसी के 318, एससी के 160 और एससी श्रेणी के कुल 87 अभ्यर्थी शामिल हैं. इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक चला था. मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में किया गया था. इसमें सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. साक्षात्कार में कुल 2845 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. चयनित उम्मीदवारों में से यूपीएससी ने 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को आगे के सत्यापन तक अनंतिम रखा है.

UPSC CSE 2024 Top 10 List: ये नाम टाॅप 10 में हैं शामिल

  1. शक्ति दुबे
  2. हर्षिता गोयल
  3. डोंगरे अर्चित पराग
  4. शाह मार्गी चिराग
  5. आकाश गर्ग
  6. कोम्मल पुनिया
  7. आयुषी बंसल
  8. राज कृष्ण झा
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
  10. मयंक त्रिपाठी

 ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए सीएसई 2024 फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • एक पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • अब नाम और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करें.

UPSC CSE 2024 Final Result Download Link अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

आयोग की ओर से रिजल्ट के साथ जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर अभ्यर्थियों के नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. जिसे कैंडिडेट चेक कर सकेंगे. वहीं 2023 में साक्षात्कार 9 अप्रैल को समाप्त हुआ था और नतीजे 16 अप्रैल को जारी किए गए थे.

सिविल सेवा परीक्षा नियम 2024 के नियम 20 (4) और (5) के अनुसार यूपीएससी ने उम्मीदवारों की एक समेकित आरक्षित सूची भी रखी है जो सामान्य श्रेणी से 115, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से 35, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से 59, एससी (अनुसूचित जाति) से 14, एसटी (अनुसूचित जनजाति) से 6, और पीडब्ल्यूबीडी-1 (बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति) से 1 सहित कुल 230 उम्मीदवार हैं.

CG: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतज़ार जल्द होगा ख़त्म – मई में एक साथ आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे!

CG: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतज़ार जल्द होगा ख़त्म – मई में एक साथ आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे!

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो चुका है। इस वर्ष लगभग 5.70 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। बोर्ड अब दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ मई के दूसरे सप्ताह में घोषित करने की तैयारी में जुटा है।-

मंडल के अधिकारियों के अनुसार, राज्य भर में कुल 36 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें करीब 20,000 शिक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की। यह कार्य अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था और अब सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। परीक्षाएं मार्च माह में संपन्न हुई थीं। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे।

वीओ – खास बात यह है कि इस बार भी खेल, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस और साक्षरता अभियान जैसे सहशैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर पदक जीतने पर 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर 20 अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। यह पहल न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि अन्य छात्रों को भी इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपए, करना होगा सिर्फ ये काम….

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपए, करना होगा सिर्फ ये काम….

 दुर्ग। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2.0 के संबंध में उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त संचालक तकनीकी शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर डॉ. अमिताभ दुबे एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के नोडल अधिकारी श्री प्रकाश कुमार पाण्डे भी उपस्थित थे।

बैठक में उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय श्री आर. के. कुर्रे, संयुक्त संचालक टी.एस.सतपुते, आई.टी.आई. भिलाई एवं विभिन्न शासकीय एवं निजी इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक एवं आई.टी.आई. छ.ग. स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई तथा हेमचंद विश्वविद्यालय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के कुल 32 प्रतिनिधि उपस्थित थे।

डॉ. अमिताभ दुबे ने सभी को निर्देशित किया कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं तक पहुंचाने में पुर-जोर प्रयास करें साथ ही उन्होंने विभिन्न संस्थानों के रिक्तियों को भी साझा किया जिससे कि युवा उन संस्थानों में इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करते हुए योजना का पूरा लाभ प्राप्त कर सके। साथ ही सभी प्रतिनिधियों से अभी तक के रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त की तथा उसे और बढ़ाने पर जोर दिया।

योजना के नोडल अधिकारी एवं संस्था के प्राचार्य श्री प्रकाश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अपूर्ण आवेदकों से सम्पर्क कर उन्हें इस योजना के लाभों का उल्लेख करते हुए अपने आवेदन को पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे ऐसे अभ्यर्थियों को योजना का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।

इस योजना में आवेदन के उपरान्त युवाओं को चयनित होने पर भारत सरकार के कार्पाेरेट उपक्रम में एक साल की अप्रेंटिशशिप में 5 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय व संबंधित को एक वर्ष में 6 हजार रूपए एक मुश्त अन्य खर्च हेतु प्रदान किया जाएगा। यह अप्रेंटिशशिप नियमित नियुक्ति नहीं है, यह अप्रेंटिशशिप अनुभव प्राप्त करने के लिए है। यह केन्द्र सरकार की निःशुल्क योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना में आवेदन करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा 22 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, कल रायपुर में लगेगा जॉब फेयर, जानें क्या होगी सैलरी

छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, कल रायपुर में लगेगा जॉब फेयर, जानें क्या होगी सैलरी

  रायपुर। अगर आप शिक्षित बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से 15 अप्रैल, मंगलवार को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई निजी कंपनियाँ युवाओं को नौकरी का मौका देने आ रही हैं।

कहाँ और कब होगा जॉब फेयर?

  • स्थान: जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के पीछे, रायपुर
  • दिनांक: मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

किन कंपनियों की भर्ती है?

इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक मोनेट टॉल्क बिजनेस एवं पीवीआर आइनॉक्स लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स जॉब, बेक ऑफिसर, टेली कॉलर, सर्विस एसोसिएट, टेक्निशियन एवं एक्सिक्यूटिव एकाउंट आदि के 34 पदों पर पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को न्यूनतम 12वी पास से स्नातक (बी.कॉम), आई.टी.आई. (इलेक्ट्रॉनिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

बता दें कि चयन के पश्चात आवेदकों को उनके पद के अनुसार 15 हजार से 26 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

क्या लाना होगा साथ?

इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

 
सहायक संचालक उद्योग भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म…

सहायक संचालक उद्योग भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म…

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Government Job) का सुनहरा मौका अब कुछ दिन और खुला रहेगा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC – Chhattisgarh Public Service Commission) ने सहायक संचालक उद्योग (Assistant Director Industry) के 30 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की आवेदन तिथि 26 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी है।

इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2025 थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है। अब इच्छुक उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म में सुधार का मौका भी मिलेगा

अगर आवेदन करते समय किसी कैंडिडेट से कोई गलती हो गई हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयोग की ओर से 27 से 29 अप्रैल 2025 तक बिना शुल्क के सुधार (Free Correction Window) की सुविधा दी जाएगी। अगर सुधार शुल्क के साथ करना है, तो इसके लिए 30 अप्रैल से 2 मई 2025 तक का समय मिलेगा।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती में आवेदन के लिए इंजीनियरिंग (Engineering) की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स पात्र हैं। इसके साथ ही MBA, PGDM या औद्योगिक रसायन (Industrial Chemistry), वाणिज्य (Commerce), अर्थशास्त्र (Economics), भौतिकी (Physics) और रसायन (Chemistry) जैसे विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन (Post Graduation) किए हुए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा कितनी है?

1 जनवरी 2025 की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों (Chhattisgarh Domicile) को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।

फीस कितनी देनी होगी?

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को ₹400 फीस देनी होगी।

कहां करें आवेदन?

आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द फॉर्म भरें।

CG- स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्तियां! जानिये इस विज्ञापन की क्या है सच्चाई, विभाग ने बताया क्या है मामला

CG- स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्तियां! जानिये इस विज्ञापन की क्या है सच्चाई, विभाग ने बताया क्या है मामला

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में एक फर्जी भर्ती सूचना वायरल हो रही है। यह फर्जी संदेश अस्पताल परिसर में संचालित एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट से संबंधित है, जिसमें स्टाफ नर्स और एएनएम पदों पर भर्ती के नाम पर झूठी जानकारी फैलाई जा रही है।

अस्पताल प्रशासन ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कोई भी वैकेंसी या भर्ती प्रक्रिया फिलहाल अस्पताल में संचालित नहीं की जा रही है। यह वायरल सूचना पूरी तरह से नकली, भ्रामक और अवैध है। अम्बेडकर अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की सूचनाओं के झांसे में न आएं और किसी भी अनधिकृत स्रोत पर विश्वास न करें।

प्रबंधन का कहना है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित की जा रही यह झूठी सूचना, लोगों को भ्रमित करने के साथ-साथ आर्थिक शोषण का भी प्रयास हो सकता है। कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यह फर्जीवाड़ा कर संभावित उम्मीदवारों से पैसे वसूलने की मंशा भी हो सकती है।

 
Agniveer Bharti :  इस तारीख तक कर सकते है अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन, अब तक 53 अभ्यर्थियों का चयन

Agniveer Bharti : इस तारीख तक कर सकते है अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन, अब तक 53 अभ्यर्थियों का चयन

 Agniveer Bharti : जिला प्रशासन व जिला रोजगार केन्द्र के तत्वावधान में अग्निवीर (थल सेना) के लिए वर्ष 2024-25 में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए आवासीय एवं गैर आवासीय शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा रायगढ़ जिले में आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम भारतीय थल सेना द्वारा घोषित किया गया है।

समें जिले से 53 अभ्यर्थी अग्निवीर (भारतीय थल सेना) के लिए चयनित हुए है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2025-26 के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जो भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
योग्य एवं इच्छुक आवेदक अग्निवीर भर्ती-2026 के लिए 10 अप्रैल रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकतें है।
CG : पी.ई.टी. और पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

CG : पी.ई.टी. और पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

 रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 08 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।