BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
Recruitment 2025 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू, 8वीं,10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

Recruitment 2025 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू, 8वीं,10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

 उत्तर बस्तर कांकेर : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2025 हेतु वेबसाईट www.joinindionarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी क्लर्क, ट्रेड्समैन आठवीं, दसवीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरू नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी किया गया है।

अभ्यर्थी इस बार अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा तथा परीक्षा आगामी जून में होने की संभावना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

CG Job Alert : शानदार मौका, यहां होने जा रही 510 पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा

CG Job Alert : शानदार मौका, यहां होने जा रही 510 पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। आयशर मोटर्स की ओर से 510 विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गौरेला के नवीन भवन में 8 अप्रैल मंगलवार को सुबह 9 बजे कैंपस इंटरव्यू रखा गया है।

संस्था के प्राचार्य ने बताया कि व्ही.ई. कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड यानी आयशर मोटर्स की ओर से फिटर-100, मोटर मैकेनिक-100, मैकेनिक डीजल-100, टर्नर-100, मशीनिष्ट-100 एवं पेंटर के 10 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन उपरांत एक वर्ष का अप्रेंटिस ट्रेनिंग रहेगा। कार्य के दौरान एक समय का भोजन उपयुक्त कटौती पर दिया जाएगा। इसके साथ ही शफ्टि शूज, ड्रेस एवं एक समय का नाश्ता मुफ्त रहेगा। इस संबंध में जानकारी के लिए मोबाईल नंबर +91-9753871180 पर संपर्क कर सकते हैं।

एमसीबी जिले में भी भर्ती

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी भर्ती निकली है। मिशन शक्ति अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों के अनरूप जिला स्तरीय हब के लिए जिले में 07 स्वीकृत संविदा पदों के लिए के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों को परीक्षण/मूल्यांकन उपरांत पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन उपरांत पात्र उम्मीदवारों का वाक इंटरव्यू कौशल परीक्षा 04 अप्रैल 2025 को समय 11:00 बजे प्रातः से स्थान सेंट पैट्रिक अकेडमी स्कूल लालपुर, चौघड़ा मनेन्द्रगढ़ जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर में आयोजित किया जाना है। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के साथ संलग्न समस्त दस्तावेजों की मूल प्रति एवं परिचय पत्र साथ ही पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि) भी अनिवार्य रूप से लाना होगा।

Teacher Vacancy 2025 : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, स्पेशल शिक्षक के 100 पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी

Teacher Vacancy 2025 : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, स्पेशल शिक्षक के 100 पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षक भर्ती और पदोन्नति नियम 2019 में बदलाव किया है। अब राज्य सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए खास टीचर्स (स्पेशल एजुकेटर्स) की भर्ती शुरू कर दी है। इसके लिए कुल 848 पद को मंजूरी दे दी गई है।

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। 100 पदों पर स्वीकृति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती के आदेश जारी किए हैं। वहीं अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसमें आवेदन करने की तारीख समेत अन्य जानकारियां दी जाएंगी। ​ आदेश के बाद संभवता: अगले महीने ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।ये टीचर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

स्पेशल एजुकेटर बनने के लिए कैंडिडेट्स को रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (RCI) से मान्यता प्राप्त कोर्स करना जरूरी होगा।

प्राइमरी टीचर- D.Ed. स्पेशल एजुकेशन या इसी तरह का कोई कोर्स, जो RCI से मान्यता प्राप्त हो और रजिस्ट्रेशन भी जरूरी हो।
अपर प्राइमरी टीचर- B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या इसी तरह का कोई कोर्स, जो RCI से मान्यता प्राप्त हो और रजिस्ट्रेशन भी जरूरी हो।
सेकेंडरी टीचर- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी या म्यूजिक में) और B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या इसी तरह का कोई कोर्स।

विशेष शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि यहां आरक्षण के आधार पर छूट दी जा सकती है। फिलहाल नोटिफिकेशन के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा कि किस वर्ग को कितने वर्ष की छूट दी गई है।


 

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती: 8वीं पास के लिए आर्मी में जाने का मौका, छत्‍तीसगढ़ी युवा जल्‍दी करें आवेदन

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती: 8वीं पास के लिए आर्मी में जाने का मौका, छत्‍तीसगढ़ी युवा जल्‍दी करें आवेदन

10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं युवा 

हर कैटेगरी में होगी अग्निवीरों की भर्ती 

जून में हो सकती है ऑनलाइन परीक्षा

Army Agniveer Bharti 2025: भारतीय सेना में अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आया है। सेना में जाने की इच्छा रखने वाले युवा 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर की जा सकती है।

अग्निवीर भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं), महिला सैन्य पुलिस, रेगुलर कैडर, धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा जैसे पदों के लिए की जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा

अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्‍ट के दौरान दौड़ (फाइल फोटो)

क्लर्क पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा जून 2025 में आयोजित होने की संभावना है। किसी भी जानकारी या समस्या के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक दक्षता

आईटी/साइबर हवलदार: BCA/MCA/B.Tech/B.Sc/M.Sc (IT/AI/ML/Data Analytics/Data Science/Information Security) में न्यूनतम 50% अंक।

जेसीओ कैटरिंग: 12वीं पास और कुकरी/होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा।

अग्निवीर सामान्य/तकनीकी: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास।

लंबाई: अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर के लिए 162 सेमी, जीडी टेक्निकल/ट्रेडमैन के लिए 169 सेमी, महिला पदों के लिए 162 सेमी।

शारीरिक फिटनेस टेस्ट

अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्‍ट (फाइल फोटो)

पुरुष: 1.6 किमी दौड़ (5 मिनट 30 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड), 10 पुल-अप, 9 फीट की खाई पार करना, जिग-जैग बैलेंस।

महिला: 1.6 किमी दौड़ (7 मिनट 30 सेकंड से 8 मिनट), 10 फीट लॉन्ग जंप, 3 फीट हाई जंप।

छूट और विशेष प्रावधान

आर्मी स्टाफ, पूर्व कर्मचारी, युद्ध विधवाओं के बेटों को लंबाई, वजन और सीने में छूट।

राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तर के खिलाड़ियों को लंबाई, वजन और सीने में अतिरिक्त छूट।

गोरखा, लद्दाख, आदिवासी क्षेत्रों और अन्य विशेष श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शारीरिक मानक।

इतना लगेगा आवेदन शुल्‍क

सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित सभी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

CG : छत्तीसगढ़ में जल्द होगी 200 आबकारी आरक्षकों की भर्ती, परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित

CG : छत्तीसगढ़ में जल्द होगी 200 आबकारी आरक्षकों की भर्ती, परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित आबकारी आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने 200 पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आबकारी विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है। अब जल्द ही परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। सरकार द्वारा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है, जिससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा।

प्रदेश में लंबे समय से आबकारी आरक्षक के पदों पर भर्ती की मांग की जा रही थी। बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा, जिससे उन्हें सरकारी सेवा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस भर्ती से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि आबकारी विभाग की कार्यक्षमता भी मजबूत होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही वे समय पर आवेदन कर सकें।

CG Board Exam 2025 : इन परीक्षार्थियों को मिलेंगे बोनस अंक, इतने नंबरों का होगा फायदा..!!

CG Board Exam 2025 : इन परीक्षार्थियों को मिलेंगे बोनस अंक, इतने नंबरों का होगा फायदा..!!

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट को बोर्ड परीक्षा में 10 से 20 तक बोनस नंबर देने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा एनसीसी एनएसएस स्काउट गाइड साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी परफॉर्मेंस के आधार पर बोनस नंबर दिए जाएंगे। सरकार की इस घोषणा से बस्तर क्षेत्र में खिलाड़ियों को खास फायदा होगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी सीजी बोर्ड इस साल से खिलाड़ियों और स्वयंसेवी रुचियां में काम करने वाले छात्रों को बोनस अंक देने जा रही है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर ऐसे खिलाड़ियों की सूची मांगी जा रही है, जिसके आधार पर उन्हें यह अंक दिए जाएंगे।

राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को 10 अंक राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वालों को 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी 20 अंक दिए जाएंगे अपनी-अपने क्षेत्र से जिला शिक्षा अधिकारी ऐसे छात्रों की सूची तैयार कर सीजी बोर्ड को भेजने जा रहे हैं। इससे स्कूल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का डेटाबेस भी तैयार हो सकेगा और साथी खेल में रुचि लेने वाले छात्रों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। बस्तर जिले के माता रुक्मणी सेवा संस्थान जहां पर हर साल बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में छात्राएं भाग लेती हैं।

नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन कोंडागांव के आर्चरी सहित जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर में जो सैकड़ों छात्र खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं उनको इस योजना से सीधा लाभ मिलने जा रहा है। सरकार ने निर्देश दिया है कि, सीजी बोर्ड की जो मार्कशीट होगी उसमें बोनस अंक का उल्लेख अलग से किया जाएगा, जिससे विभिन्न सरकारी नौकरियों में जहां खेल रुचियां के आधार पर विशेष आरक्षण मिलता है। वहां इसका छात्रों को लाभ मिल सके।

CG – School Exam ब्रेकिंग : इन कक्षाओं की परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, जानिए कब से होगा एग्जाम…!!

CG – School Exam ब्रेकिंग : इन कक्षाओं की परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, जानिए कब से होगा एग्जाम…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के लिए कक्षा पहली से चौथी और छटवी से सातवीं तक की कक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा पहली की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू और 3 अप्रैल को खतम होगी। समय सुबह 7ः30 से 9ः30 तक रखा गया है।

वहीं, छटवीं और सातवीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू और 5 अप्रैल को खतम होगी। समय सुबह 7ः30 से 10ः30 तक दिया गया है।

देखें टाईम टेबल…

CG Government Job : मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 23 मार्च को, एक क्लिक में ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र……

CG Government Job : मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 23 मार्च को, एक क्लिक में ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र……

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 23 मार्च 2025 को संचालनालय मछली पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा (FF124) का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा।

अभ्यर्थी 13 मार्च 2025 से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक कर सीधे अपने मोबाईल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर प्रिंट आउट ले सकते है।

प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मो. नं. 91-82698-01982 पर संपर्क किया जा सकता है।

CGPSC प्रिलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

CGPSC प्रिलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

 CGPSC Prelims 2024 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रिलिम्स परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 246 पदों पर भर्ती होनी है। प्रिलिम्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 3737 उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। मेंस परीक्षा का आयोजन 26 से 29 जून 2024 तक था।

महत्वपूर्ण जानकारी

– परीक्षा: CGPSC प्रिलिम्स 2024
– कुल पद: 246
– मेंस के लिए चयनित अभ्यर्थी: 3737
– मेंस परीक्षा तिथि: 26 से 29 जून 2024

अभ्यर्थी अपना परिणाम CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

CGPSC Prelims 2024 : CGPSC प्रिलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

Recruitment 2025 : भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

Recruitment 2025 : भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

 रायपुर : भारतीय सेना में अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। इच्छुक युवा 12 मार्च से अपना ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। इच्छुक युवा सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं।

अभ्यार्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा सीईई के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा सीईई जून 2025 मे होने की संभावना है।

किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए युवा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना के अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झांॅसे में न आए।

CGPSC Exam : स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए पूरी डिटेल

CGPSC Exam : स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए पूरी डिटेल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्टीम इंस्पेक्टर की परीक्षा 4 मई को होगी, जबकि सिविल जज परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी।

PSC के अनुसार, वाष्पयंत्र निरीक्षक परीक्षा केवल रायपुर में आयोजित की जाएगी, जबकि सिविल जज परीक्षा के लिए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले PSC की आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र अलग से नहीं भेजे जाएंगे।

 दोनों परीक्षाओं की डिटेल  

स्टीम इंस्पेक्टर एग्जाम (4 May 2025) वाणिज्य और उद्योग विभाग के तहत आयोजित परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा में दो पार्ट होंगे परीक्षा केंद्र केवल रायपुर में

सिविल जज एग्जाम (18 May 2025) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा केंद्र: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी

सिलेबस भी जारी

CGPSC ने दोनों परीक्षाओं के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है। इसमें संबंधित विषय के अलावा छत्तीसगढ़ से जुड़े सवालों को भी शामिल किया गया है, जिससे लोकल जॉब मार्केट और राज्य प्रशासन को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की योग्यता को परखा जा सके। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करें और परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं।

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा, नकल रोकने पुख्ता इंतजाम

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा, नकल रोकने पुख्ता इंतजाम

 रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा शनिवार 01 मार्च से शुरू हो गई। 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का है। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में नकल रोकने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

2,40,341 विद्यार्थी शामिल होंगे

12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी शामिल होंगे। वही 3 मार्च से शुरू होने वाली दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश से कुल 3,28,450 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी गई है, गोपनील सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थाने में रखा गया है।

12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 2397 केंद्र

बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 2397 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा केंद्र अध्यक्ष को दिशा निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है।

 
CG Board Exam : छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी 10 वीं- 12वीं की परीक्षा

CG Board Exam : छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी 10 वीं- 12वीं की परीक्षा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी और 28 मार्च को अंतिम पेपर होगा। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी और 24 मार्च तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक चलेंगी।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में 2500 के ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा प्रदेश के 2523 केंद्रों में होगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 2397 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में 5.68 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। दरअसल,10वीं की बोर्ड परीक्षा 328522 विद्यार्थी देंगे। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 240356 परीक्षार्थी बैठेंगे।

परीक्षाओं में सुरक्षा को लेकर सीजी बोर्ड चेयरमैन रेणु पिल्ले ने कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखा है।

कलेक्टर को पत्र

आपको ज्ञात होगा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकण्डरी परीक्षाएं दिनांक 01 मार्च से 28 मार्च 2025 तक एवं हाईस्कूल की परीक्षाएं दिनांक 03 मार्च से 24 मार्च 2025 तक मण्डल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में प्रातः 09 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जायेगी। आपको विदित है कि परीक्षार्थियो की संख्या की दृष्टि से, राज्य स्तर पर संचालित की जाने ये सबसे बड़ी परीक्षाएं हैं। राज्य भर में इन परीक्षाओं में इस वर्ष हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा में लगभग 5,72,000 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इन परीक्षाओं के सम्पादन हेतु पूर्व में छत्तीसगढ़ के समस्त जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग, माध्यमिक शिक्षा मण्डल को मिला है मैं आशा करती हूं कि इस वर्ष 2025 की परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संपादन हेतु भी आपका सहयोग प्राप्त होगा। इस हेतु निम्न बिन्दुओं पर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहूँगी

01. जिले के परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण

परीक्षा कार्यक्रम अनुसार संबंधित केन्द्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री प्रदाय की जावेगी। गोपनीय

सामग्री की प्रविष्टि अभिरक्षा पंजी में अनिवार्य रूप से की जावेगी। केन्द्र सूची संलग्न है।

02. आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्था

परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिये आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ते गठित किये गये हैं इसे और सुदृढ़ करने हेतु आपसे अनुरोध है कि अनुविभागीय दण्डाधिकारियों एवं तहसीलदारों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी केन्द्र निरीक्षण संबंधी कार्य में लगाएं जिससे परीक्षाओं में अनुचित साधनों का उपयोग न हो सके एवं परीक्षाएँ सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। निरीक्षण दलों में महिला निरीक्षक भी नियुक्त किये जावें ताकि महिला परीक्षार्थियों की तलाशी में कठिनाई न हो। आपके द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाकर इन्हें निरीक्षण हेतु अलग-अलग क्षेत्र आबंटन की योजना बनाना आवश्यक होगा। कृपया बनायी गयी योजना से मण्डल कार्यालय को अवगत कराने का कष्ट करेंगे।

आपके जिले की गोपनीय सामग्री मण्डल मुख्यालय रायपुर से रवाना करने हेतु, संबंधित जिले से 1-4 पुलिस बल, रवानगी तिथि को आपके द्वारा गठित किये गये दल के साथ भेजने की व्यवस्था करेंगें जिनकी सुरक्षा में गोपनीय सामग्री रवाना की जा सके।

(II) आपके जिले में गोपनीय सामग्री एवं प्रश्न पत्रों को जिन पुलिस थानों / चौकियों में रखा जायेगा उनकी सूची प्राप्त कर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता व सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश, संबंधित थाना / चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रसारित करवाने का कष्ट करेंगे।

(111) गोपनीय सामग्री रवानगी दिनाक 19 एवं 20.02.2025 को मण्डल मुख्यालय रायपुर से रागस्त जिले में सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में पहुंचाया जायेगा। जिला मुख्यालय में स्थित रामन्वय केन्द्र से आपके द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रश्न-पत्रों को परीक्षा केन्द्रों के लिये निर्धारित समीपस्थ पुलिस थाना/चौकी तक सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में पहुंचाया जायेगा। आपके द्वारा इस व्यवस्था की समीक्षा पुलिस अधीक्षक के साथ किया जाना उचित होगा।

(IV) परीक्षा के दौरान पुलिस थाना/चौकी से प्रतिदिन केन्द्राध्यक्ष द्वारा परीक्षा कार्यकम के अनुसार प्रश्न पत्र निकाले जायेंगे। केन्द्राध्यक्ष द्वारा पुलिस बल की सुरक्षा में परीक्षा केन्द्र तक प्रश्न पत्र ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को रागुबित निर्देश जारी करवाने का कष्ट करेंगे।

(V) ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष द्वारा प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के उपरांत लिखित उत्तरपुस्तिका के बण्डल निकटस्थ पुलिस थाने में जमा किये जायेंगे, जहां से परीक्षा समाप्ति उपरांत लिखित उत्तरपुस्तिकायें संकलित कर जिला मुख्यालय स्थित समन्वय / संबंधित केन्द्राध्यक्ष स्ट्रांग रूम में एकत्रित करने की व्यवस्था की जावेगी। संबंधित पुलिस थाना/चौकी में व जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में इन उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।

(VI) उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के समय निर्धारित मूल्यांकन केन्द्र पर उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा हेतु भी 1-4 सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश देने का कष्ट करेंगे।

(VII) प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट का बाक्स समीपस्थ पुलिस स्टेशन / चौकी में रखा जाना अनिवार्य है।

(VIII) परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के समय केन्द्र पर रखी अभिरक्षा पंजी कमांक-2 में पुलिस थाने/चौकी से निकालते समय प्रश्न-पत्रों के पैकेट्स की प्रविष्टि प्रतिदिन की जा रही हैं या नहीं एवं पुलिस थाने / चौकी में रखी अभिरक्षा पंजी कमांक-1 में प्रविष्टि हो रही है अथवा नहीं, इसका भी निरीक्षण करवाया जायें। समय-समय पर गोपनीय सामग्री का भौतिक सत्यापन भी करवाया जायें।

(IX) प्रत्येक केन्द्र के लिये आप एक अधिकारी/कर्मचारी को नामांकित करें, जो प्रश्न पत्र निकालते समय पुलिस थाना/चौकी में उपस्थित रहें और यह सुनिश्चित करें कि जिस दिन जिस विषय का प्रश्न पत्र नियत है केन्द्राध्यक्ष द्वारा उसी प्रश्न पत्र के पैकेट बाक्स से बाहर निकाले जा रहे है। यह व्यवस्था प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिये अत्यन्त आवश्यक है। कृपया ध्यान रखें कि आपके द्वारा नामांकित किया गया व्यक्ति स्कूल शिक्षा विभाग का अधिकारी/कर्मचारी न हो।

(X) पुलिस थाने/चौकी से केन्द्र में तैनात पुलिस बल तथा आपके द्वारा नामांकित व्यक्ति प्रश्न पत्र के साथ थाने/चौकी से केन्द्राध्यक्ष के साथ परीक्षा केन्द्र तक जावेगा।

(XI) प्रश्न पत्रों की सुरक्षा संबंधी विषय पर जिला पुलिस अधीक्षकों को भी पृथक रो पत्र लिखा गया है आपसे अनुरोध है कि उपर्युक्त बिन्दुओं पर कार्यवाही की समीक्षा पुलिस अधीक्षकों के साथ कर लेंवें।

असामाजिक तत्वों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही

परीक्षा केन्द्रों पर उद्दण्डता के प्रकरण ज्ञात होने पर, उद्दण्ड तत्वों के विरूद्ध, प्रभावी दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। इससे असामाजिक तत्वों का मनोबल गिरेगा।

मानदेय के संबंध मे

मण्डल द्वारा परीक्षा कार्य में संलग्न निरीक्षण दल के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को मण्डल द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जायेगा एवं परीक्षा कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों के साथ यदि कोई अनहोनी घटना होती है तो मण्डल द्वारा निर्धारित क्षतिपूर्ति दी जावेगी।

6. निर्धारित प्रपत्र

केन्द्र निरीक्षण गठित दल के लिये परिचय पत्र, परीक्षा कार्यक्रम, निरीक्षण रिपार्ट, केन्द्र सूची, अनुचित साधन के नियम अनुचित साधन प्रकरण प्रपत्र की प्रतियां संलग्न है।

मुझे पूरा विश्वास हैं कि केन्द्र निरीक्षण के इस कार्य में आपकी ओर से छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल को पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस संबंध में किसी भी समस्या, चर्चा, सुझाव के लिये मैं और

मण्डल के सचिव तथा मण्डल के प्रथम श्रेणी अधिकारी निम्न दूरभाष / मोबाईल पर उपलब्ध रहेंगे…नीचे PDF भी देखें…

एसपी को पत्र

वर्ष 2024 में मण्डल की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों एवं लिखित उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में आपका सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। वर्ष 2025 की परीक्षा हेतु पूर्ववत सहयोग प्राप्त होगा, ऐसा विश्वास है।

वर्ष 2025 की परीक्षा की समय-सारणी, परीक्षा केन्द्रों की सूची तथा मूल्यांकन केन्द्रों की सूची की प्रति संलग्न प्रेषित है। कृपया परीक्षाओं के संचालन एवं मूल्यांकन के दौरान आवश्यक सुरक्षा हेतु निम्नलिखित बिन्दुओं पर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहूंगी :-

(1) प्रश्न पत्रों का वितरण

(i) हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण गतवर्ष की भांति जिला मुख्यालय में समन्वय केन्द्रों से किया जावेगा। प्रश्न पत्र वितरण हेतु गठित दल जिले के समन्वय / वितरण केन्द्र पर पहुंचने के दिनांक से एक दिन पूर्व 1-4 सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया जावे तथा प्रश्न पत्र वितरण होने के उपरांत कार्यमुक्त किये जावे। केन्द्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री प्रदाय की जावेगी। केन्द्राध्यक्षों द्वारा प्राप्त की गई गोपनीय सामग्री की प्रविष्टि अभिरक्षा पंजी में अनिवार्य रूप से की जावेगी।

(ii) मुख्यालय रायपुर से पार्टी की रवानगी तथा केन्द्राध्यक्षों को प्रश्न पत्र वितरण का कार्यकम संलग्न हैं। इसी कार्यक्रम के अनुसार जिले के समस्त केन्द्राध्यक्ष प्रश्न पत्र लेने हेतु उपस्थित होंगे।

(2) पुलिस बल की व्यवस्था

गतवर्षानुसार इस वर्ष भी हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालयों पर किये जाने हेतु केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया जा रहा है। यह व्यवस्था की जा रही है कि जिला मुख्यालयों पर गोपनीय सामग्री का वितरण हो जाने के पश्चात् वितरण केन्द्र से जिला के परीक्षा केन्द्रों के समीपस्थ पुलिस थाने / चौकी पर गोपनीय सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था संबंधित जिलाधीश के माध्यम से रूट चार्ट बनाकर की जावेगी।

अता जिला के परीक्षा केन्द्रों के समस्त केन्द्राध्यक्षों को परिवहन के लिये स्थानीय थाने से आरक्षक देने की आवश्यकता नहीं है अपितु संबंधित जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ऐसे परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था रूट बनाकर करेंगे तथा पुलिस थाने / चौकी तक पंहुचाने हेतु पुलिस बल की आवश्यक व्यवस्था करेंगे।

(3) प्रश्न पत्रों की सुरक्षा

(1) केन्द्राध्यक्षों द्वारा प्रश्न पत्रों के बीक्ला में दी ताले लगाकर निकटस्थ थाने में रखी व्हावेगे। बॉक्स को बंद करने के उपरांत दोनों कोनों पर केन्द्राध्यक्ष द्वारा कागज की दो पदिष्टयां लगाई जायेगी। प्रत्येक प‌ट्टी के चारो कोनी पर केन्द्राध्यक्षा को हारताक्षर एवं सील रहेगी। चीक्ला केवल परीक्षा कार्यकम के अनुसार ही केन्द्राध्यक्षों की उपस्थिति में ही खोले जायेगें दिये गये निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन परीक्षा प्रारंभहोने के लगभग आधे घंटे पूर्व (आने से परीक्षा केन्द्र की दूरी अनुसार आधे से एक घण्टा पूर्व) ही उस दिन संपादित होने वाली परीक्षा के ठी प्रश्न पत्र बॉक्स से निकाले जायेगें। अन्य दिनों की परीक्षा से संबंधित प्रान पत्र किसी भी स्थिति में निर्धारित समय के पूर्व बॉक्स से नहीं निकाले जावे।

(ii) केन्द्राध्यक्ष/सहायक केन्द्राध्यक्ष थाने से प्रश्न पात्र निकालते सनम, पहुंचने का समय, दिनांक, आदि टीप अभिरक्षा पंजी में आवश्यक रूप से अंकित करेंगे, गोन्द्राध्यक्ष द्वारा ऐसी टीप अकिना कसते समय थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारी स्वयं भी यह सत्यापित करें कि यही प्रश्न पत्र केन्द्रक्रया द्वारा बॉक्स से निकाले गये है जिसकी परीक्षा उस दिन है। ऐशी स्पष्ट टीप अभिच्या पंजी में भी अंकित की जायें। थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारी ष्था केन्द्राध्यक्ष द्वारा अभिरक्षा पंजी में प्रतिदिन प्रविष्टि करणा अनिवार्य है।

(iii) इस ओर विशेष ध्यान दिया जाये कि केन्द्राध्यक्ष/सहायक केन्द्राध्यक्ष के अलावा अन्य कोई व्यक्ति प्रश्न पत्रों को पैकेट्स लेने हेतु उपस्थित न हो और न ही मानस को खोलें।

परीक्षा काल में समुमित व्यवस्था

परीक्षा का संचालन संलग्न कार्यक्रमानुसार होगा। केन्द्राध्यक्षों को निर्देश है कि वे अपने केन्द्रों पर होने वाली परीक्षा तथा उसने बैठने वाले छात्रों की संख्या की जानकारी प्रतिदिन निकटवर्ती थाने में दें। आपसे अनुरोध है कि केन्द्र पर शांति, व्यवस्था बनाये रखने, केन्द्र के आस-पास अवांछनीय तत्वों को न आने देने। परीक्षा कक्ष/ हॉल में परीक्षार्थियों द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग नहीं किया जाये एवं परीक्षा के दौरान कोई घटना होने पर सक्षम कार्यवाही करने हेतु कृपया आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये जाये। इस हेतु परीक्षा केन्द्र एवं उपर्युक्त स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये आवश्यकतानुसार पुलिस बल लगाने हेतु अधीनस्थ पुलिस थाने को समुचित निर्देश देने का कष्ट करें।

(5) उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी एवं सुरक्षा

उत्तर पुस्तिकाओं का केन्द्रीय मूल्याकंन जिला/संभागीय मुख्यालयों में गतवर्षानुसार निर्धारित किये गये मूल्यांकन केन्द्रों पर किया जावेगा ।

गतवर्षानुसार इस वर्ष भी शहरी क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों से उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन जिला मुख्यालय पर स्थित समन्वय संस्था के स्ट्रांग रूम में किया जावेगा, जहां पर उत्तर पुस्तिकाये 1-4 के सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा में एकत्रित की जावेगी, परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षो द्वारा प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के उपरांत लिखित उत्तरपुस्तिकाएं संबंधित पुलिस थाने में जमा की जावेगी, बाद में उत्तर पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय स्थित समन्वय संस्थाओं / संकलन केन्द्र के स्ट्राग रूम में एकत्रित करने की व्यवस्था की जावेगी। यदि किसी थाने में पर्याप्त स्थान समस्त परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने के लिये न हो तो स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से केन्द्राध्यक्ष द्वारा उत्तर पुस्तिका जिलो के समन्वय/संकलन केन्द्र के स्ट्रांग रूम में जमा की जावे। कृपया इस सबंध में आवश्यक व्यवस्था करने हेतु संबंधितों को आदेश देने का कष्ट करें।

परीक्षा प्रांरभ होने की दिनांक से ही संकलन / मूल्यांकन केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकासी की सुरक्षा हेतु 1-4 सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था गतवर्षानुसार की जावे। यह पुलिस बल परीक्षा प्रारम होने के दिनांक से मूल्यांकन समाप्त होने तक मूल्यांकन केन्द्र पर तैनात रहेंगे। अवांछनीय एवं अनाधिकृत व्यक्ति मूल्यांकन केन्द्र में प्रवेश न कर सके एवं लिखित उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता किसी प्रकार भग न हो पाये, इस हेतु विशेष रूप से सचेत रहने के निर्देश पुलिस सुरक्षा बल की देना आवश्यक है। संकलन केन्द्रों/मूल्यांकन केन्द्रों की सूची पृथक से आपकी ओर भेजी जावेगी ।

उपरोक्त बिन्दुओं के अलावा परिस्थिति को अनुसार आप सभी संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करेगें, जिसके लिये मण्डल आपका आभारी रहेगा ।

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को भी आवश्यक व्यवस्था हेतु निवेदन किया जा चुका है।

CG- बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ी लापरवाही, परीक्षा केंद्रों को बांट दी पिछले साल की आंसर सीट

CG- बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ी लापरवाही, परीक्षा केंद्रों को बांट दी पिछले साल की आंसर सीट

 CG Board Exam: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही बड़ी लापरवाही सामने आयी है। परीक्षार्थियों के लिखने के लिए 2025 के बजाय 2024 की उत्तर पुस्तिका वितरित की गयी है। मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही का है, जहां मामला उजागर होने के बाद अब पिछले साल की उत्तर पुस्तिका वापस मंगायी गयी है। वहीं इस गंभीर लापरवाही को लेकर जांच शुरू हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक गौरेला पेंड्रा मरवाही में बोर्ड परीक्षाओं में केंद्राध्यक्ष की बड़ी त्रुटि सामने आयी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 10वीं 12वी की बोर्ड परीक्षा में 2025  के बजाय परीक्षा केंद्रों को वर्ष 2024 की उत्तर पुस्तिका बांट दी गयी।  केंद्रों में उत्तर पुस्तिका की जांच के दौरान ये गंभीर त्रुटी सामने आयी है। इधर मामले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में तीन केंद्रों से 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं मंगायी गयी है। गलती से सैंकड़ों परीक्षार्थियों के भविष्य पर ग्रहण लग सकता था। पिछले साल की उत्तर पुस्तिका में लिखे आंसर को मान्य नहीं किया जाता। जानकारी के मुताबिक मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल पेंड्रा के प्राचार्य एल पी डाहिरे की तरफ से ये गलती की गयी है।

बताया जा रहा है कि मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल पेंड्रा के प्राचार्य, जो बोर्ड परीक्षाओं के समन्वय केंद्र प्रभारी भी हैं, गंभीर चूक करते हुए वर्तमान वर्ष 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं की जगह बीते वर्ष 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी। यह उत्तर पुस्तिकाएं टीकर हायर सेकेंडरी स्कूल गौरेला, गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल गौरेला एवं सेमरदर्री हायर सेकेंडरी स्कूल मरवाही को बांट दी गयी।

इन तीनों केंद्रों में 1000-1000 उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की गयी। इन केन्द्रों में जब कॉपियों की जांच की गई तो पता चला कि ये सभी साल 2024 की आंसर सीट है। जिसके बाद इसकी जानकारी समन्वय केंद्र प्रभारी को दी गई ,जिसके बाद उन्होंने आदेश निकालकर संबंधित स्कूलों से तुरंत कॉपी जमा करने को कहा। वहीं  आदेश का परिपालन करते हुए इन सभी स्कूलों से आनन -फानन में कॉपियां वापस जमा की गई।

यदि समय रहते इस त्रुटि का पता नहीं चलता तो छात्रों के भविष्य ग्रहण लग सकता था। अगर भूल से 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं में 2025 की बोर्ड परीक्षा का आंसर लिखा जाता, तो उसे मान्य नहीं किया जाता। ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ हो जाता। मामले में प्रशासन की ओर से परीक्षा प्रभारी बनाए गए संयुक्त कलेक्टर जिम्मेदारी तय करने की बात कह रहे हैं। समन्वय प्रभारी एवं केंद्र प्रभारी दोनों के खिलाफ मामले में कार्रवाई हो सकती है।

CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को लेकर बड़ा फैसला, अब इन परीक्षार्थियों को भी मिलेंगे बोनस अंक

CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को लेकर बड़ा फैसला, अब इन परीक्षार्थियों को भी मिलेंगे बोनस अंक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं एवं 12 वीं के स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में 10 से 20 तक बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी बोनस अंक का लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर खिलाड़ियों की सूची मांगी है। राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वालों को 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 20 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र के स्कूलों से पात्र छात्रों की सूची निर्धारित समय तक माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय भेजें, ताकि परीक्षा के दौरान बोनस अंक जोड़ने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

छ त्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बोनस अंक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची 25 मार्च 2025 तक मांगी गई है।

इस योजना के तहत केवल भारतीय ओलंपिक संघ, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा प्रमाणित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र ही पात्र होंगे। इसके अलावा, एनसीसी के आरडी परेड, वायु सैनिक, नौसेना और थल सेना कैंप में भाग लेने वाले कैडेट्स को भी अंक दिए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को खेलों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

CG Board Exam 2025: 5वीं- 8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, नोट करें नया टाइम टेबल

CG Board Exam 2025: 5वीं- 8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, नोट करें नया टाइम टेबल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ 5वीं- 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। परीक्षा सुबह 8 बजे की जगह अब 9 बजे से आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने समय में बदलाव किया है। मूल्यांकन को लेकर भी लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है। वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित बच्चों को पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

वहीं 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए शनिवार से हेल्पलाइन नंबर जारी होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल हेल्पलाइन सुविधा भी शुरू करेगी। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की समस्या समस्याओं को दूर किया जाएगा। हेल्पलाइन की सुविधा सुबह 10:30 से शाम 5:00 तक चालू रहेगी।

27 फ़रवरी तक जारी रहेगी सुविधा
हेल्पलाइन सुविधा 15 फरवरी से 27 फरवरी तक जारी रहेगी। शिक्षक और विद्यार्थी मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कॉल कर ले सकते हैं। इस दौरान वे परीक्षा से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी ले सकते हैं।

CG : बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त, डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

CG : बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त, डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों को नौकरी से हटा दिया था। इसके बाद अब इनकी जगह 2613 डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की प्राविधिक चयन सूची लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी कर दी है। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर लॉगिन कर यह सूची देख सकते हैं।

CG NEWS : बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त, डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

हाईकोर्ट के आदेश पर बीएड धारकों की सेवा समाप्त

शिक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 12,489 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिनमें से 6285 पद सहायक शिक्षकों के लिए थे। परीक्षा और चार चरण की काउंसलिंग के बाद 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती हुई थी, जिसमें 2855 बीएड धारक सहायक शिक्षक भी शामिल थे।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए एनसीटीई 2018 के गजट को खारिज कर दिया था। इसके बाद बिलासपुर उच्च न्यायालय ने डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षा के लिए योग्य मानते हुए बीएड धारक सहायक शिक्षकों को हटाने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद इन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

बीएड धारक शिक्षकों के समायोजन के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित

राज्य सरकार ने बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन और उनके लिए अन्य संभावनाओं पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय टीम गठित की है। इस समिति में प्रमुख सचिव विधि विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव वित्त विभाग और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को सदस्य बनाया गया है।

यह समिति बीएड सहायक शिक्षकों के अभ्यावेदन पर विचार कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय से प्रभावित शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब सभी की निगाहें समिति की रिपोर्ट और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी...यहां से चेक करें रिजल्ट..!!

JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी...यहां से चेक करें रिजल्ट..!!

 JEE Main 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2025 की फाइनल आंसर-की 10 फरवरी को जारी कर दी है। देश भर के आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है. जिसमें रायपुर के शौर्य अग्रवाल ने टॉप किया है। 99.99 पर्सेंटाइल के साथ शौर्य स्टेट टॉपर बन गए हैं।

ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार से अधिक पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट,10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई,देखे डिटेल…

ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार से अधिक पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट,10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई,देखे डिटेल…

 CG Gramin Dak Sevak Bharti 2025 भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के 21413 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पुरे भारत के 23 राज्यों के लिए यह विज्ञापन जारी किया है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 638 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। जो उम्मीदवार 10वी पास है वे इस रोजगार में आवेदन के पात्र है और वह 03 मार्च 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म साइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर प्रस्तुत कर सकते है।

पदों की जानकारी –

पद का नाम – ग्रामीण डाक सेवक ( BPM और ABPM ) ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर

कुल पदों की संख्या – 21413

छत्तीसगढ़ के लिए – 638 पद

शैक्षणिक योग्यता –

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी की परीक्षा उत्तीर्ण।

उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का ज्ञान होनी चाहिए।

साइकिल चलाना आना चाहिए।

वेतनमान –

चयनित उम्मीदवारों को 10000/- से 29000/- रूपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

आयु सीमा-

न्यूनतम आयु – 18 वर्ष

अधिकतम आयु – 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान किया जायेगा।

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया –

योग्य और इक्षुक उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें सबसे पहले पंजीयन करना होगा उसे बाद अपने पंजीयन क्रमांक से पुनः लॉगिन करके पूरा ऑनलाइन फॉर्म को भर सकते है। फीस पेमेंट करके अपना पूरा फॉर्म को भर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि- 10/02/2025

अंतिम तिथि – 03/03/2025

त्रुटि सुधार – 06 मार्च से 08 मार्च 2025 तक

Board Exam 2025 Time Table : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, ये है नया टाइम टेबल

Board Exam 2025 Time Table : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, ये है नया टाइम टेबल

 Rajasthan Board Exam 2025 Time Table : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2025 की परीक्षाओं के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है. जहां पहले कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जानी थी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक होनी थी.

लेकिन अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि 10 वीं की 1 अप्रैल को होने वाली परीक्षा थर्ड लेंग्वेज संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा अब 4 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी. वहीं 12 वीं की 4 अप्रैल को होने वाली कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस की परीक्षा अब 7 अप्रैल को होगी.

Rajasthan Board Exam 2025 Time Table नया टाइम टेबल

मंगलवार 11 मार्च- ऑटोमोटिव/सौंदर्य एंव स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौधोगिकी की समर्पित सेवाएं, फुटकर बिक्री/टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी/निजी सुरक्षा/ अपैरल मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग/इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर/कृषि/प्लम्बर/टेलीकॉम/ बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस/ कंस्ट्रक्शन/फूड प्रोसेसिंग

बुधवार 12 मार्च 2025- हिंदी

सोमवार 17 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान

शुक्रवार 21 मार्च 2025- विज्ञान

बुधवार 26 मार्च 2025- गणित

शनिवार 29 मार्च 2025- संस्कृतम (प्रथम प्रश्न पत्र)

4 अप्रैल 2025- तृतीय भाषा, संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र

इसी तरह से 12 वीं की डेटशीट को भी बोर्ड ने नई तारीखों के साथ अप़ेट किया है जिसे आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.