× Popup Image
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • स्वास्थ
  • व्यापार
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म एवं ज्योतिष
  • अन्य
    • तस्वीरें
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
    • संपर्क
  • -
Just36 News
Previous Next
  • Just36 News
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • स्वास्थ
  • व्यापार
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म एवं ज्योतिष
  • अन्य
    • तस्वीरें
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
    • संपर्क
  • Balod
  • Baloda Bazar
  • Balrampur
  • Bastar
  • Bemetara
  • Bharatpur - Manendragarh Chirmiri
  • Bijapur
  • Bilaspur
  • Dantewada
  • Dhamtari
  • Durg
  • Gariaband
  • Gaurela-Pendra-Marwahi
  • Janjgir-Champa
  • Jashpur
  • Kabirdham
  • Kanker
  • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
  • Kondagaon
  • Korba
  • Koriya
  • Mahasamund
  • Mohla - Manpur Chowki
  • Mungeli
  • Narayanpur
  • Raigarh
  • Raipur
  • Rajnandgaon
  • Sakti
  • Sarangarh Bilaigarh
  • Sarguja
  • Sukma
  • Surajpur

बड़ी खबर
   लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
ad1
Previous Next
धर्म एवं ज्योतिष
Previous12...12131415161718...171172Next
Aaj Ka Panchang 12 February 2026: आज है फाल्गुन माह की दशमी तिथि, जानें गुरुवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 12 February 2026: आज है फाल्गुन माह की दशमी तिथि, जानें गुरुवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

12-Feb-2026

 Aaj Ka Panchang, 12 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, माघ | दशमी तिथि 12:22 PM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र ज्येष्ठा 01:42 PM तक उपरांत मूल | हर्षण योग 03:05 AM तक। करण विष्टि 12:22 PM तक, बाद बव 01:27 AM तक, बाद बालव | राहु काल का समय 02:04 PM - 03:28 PM तक।

आज भगवान विष्णुजी की करें पूजा

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि हो चुकी है। आज गुरुवार है और इस दिन खास तौर पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन अगर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाए तो भगवान विष्णु के आशीर्वाद विवाह और करियर संबंधी सारी बाधाएं खत्म होने लगती हैं। बता दें कि आज बहुत ही प्यारा संयोग भी बन रहा है। आज के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ हरषाना संयोग भी बन रहा है। साथ ही आज वज्र योग भी बन रहा है। इसी के साथ आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने के लिए तैयार है। बाकी नीचे जानें कि आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त कौन से हैं? साथ ही सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त और चंद्रोदय से लेकर चंद्रास्त का समय जानें-

जानें गुरुवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:19 ए एम से 06:10 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:45 ए एम से 07:02 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:58 पी एम

विजय मुहूर्त 02:27 पी एम से 03:11 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:06 पी एम से 06:32 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:09 पी एम से 07:26 पी एम

निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम, फरवरी 13 से 01:01 ए एम, फरवरी 13

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 01:59 पी एम से 03:22 पी एम

यमगण्ड 07:02 ए एम से 08:25 ए एम

आडल योग 07:02 ए एम से 01:42 पी एम

विडाल योग 01:42 पी एम से 07:01 ए एम, फरवरी 13

गुलिक काल 09:49 ए एम से 11:12 ए एम

दुर्मुहूर्त 10:44 ए एम से 11:29 ए एम, 03:11 पी एम से 03:56 पी एम

वर्ज्य 10:32 पी एम से 12:18 ए एम, फरवरी 13

गण्ड मूल पूरे दिन भद्रा 07:02 ए एम से 12:22 पी एम

बाण अग्नि - 04:14 ए एम, फरवरी 13 तक

विंछुड़ो 07:02 ए एम से 01:42 पी एम

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 07:02 ए एम

सूर्यास्त 06:09 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 04:04 ए एम, फरवरी 13

चन्द्रास्त 01:16 पी एम

पंचांग

तिथि दशमी - 12:22 पी एम तक

नक्षत्र ज्येष्ठा - 01:42 पी एम तक

हर्षण - 03:06 ए एम, फरवरी 13 तक

विष्टि - 12:22 पी एम तक

वार गुरुवार

पक्ष कृष्ण पक्ष

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ - उत्तम 07:02 ए एम से 08:25 ए एम

चर - सामान्य 11:12 ए एम से 12:35 पी एम

लाभ - उन्नति 12:35 पी एम से 01:59 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 01:59 पी एम से 03:22 पी एम

शुभ - उत्तम 04:46 पी एम से 06:09 पी एमवार वेला

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत - सर्वोत्तम 06:09 पी एम से 07:45 पी एम

चर - सामान्य 07:45 पी एम से 09:22 पी एम

लाभ - उन्नति 12:35 ए एम से 02:12 ए एम, फरवरी 13काल रात्रि

शुभ - उत्तम 03:48 ए एम से 05:25 ए एम, फरवरी 13

अमृत - सर्वोत्तम 05:25 ए एम से 07:01 ए एम, फरवरी 13

Read More
Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: मेष को मिलेगा अपनों का साथ तो मीन को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: मेष को मिलेगा अपनों का साथ तो मीन को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल

12-Feb-2026

 Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 12 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की दशमी तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं, जिसके कारण आज मेष, मिथुन और मीन जैसी राशियों के लिए पूरा दिन शुभता और सौभाग्य को लिए रहने वाला है. आज इन राशियों को अपनों का पूरा साथ मिलेगा. आज मेष राशि वालों पर कार्यक्षेत्र में सहयोगी मेहरबान रहेंगे तो वहीं कन्या और मीन राशि वालों को धन का लाभ होगा. आज किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने दिन को शुभ बना सकते है? आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, विस्तार से जानने के लिए पढ़ें 12 फरवरी 2026, गुरुवार का पूरा राशिफल.

मेष 

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी. अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में रहेगा. दोपहर के बाद आपकी नौकरी और व्यापार में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा. संतान की चिंता आपको हो सकती है. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना मतभेद दूर हो सकता है. प्रेम जीवन में संतुष्टि से भरा दिन है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का बना हुआ है.

वृषभ (Taurus)

11 फरवरी, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा. परिजन तथा निकट के रिश्तेदारों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है. विदेश मेें रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत होगी. व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. भाग्य मेहरबान रहेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको नुकसान में डाल सकती है.

मिथुन (Gemini)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आपको अपने प्रिय दोस्तों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का आनंद प्राप्त होगा. सुंदर वस्त्र-आभूषण और भोजन का अवसर आपको मिलेगा. दोपहर के बाद स्थिति आपके नियंत्रण से हट सकती है. वाहन आदि धीमे चलाएं. घर-परिवार में किसी से विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है. काम को बोझ समझ कर करेंगे, तो उसमें गलती होने की आशंका बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय के लिए आज दिन सामान्य है. किसी तरह का बड़ा निर्णय आज ना लें.

कर्क (Cancer)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है. एकाग्रतापूर्वक काम करने से सफलता अवश्य मिलेगी. किसी के साथ वाद-विवाद न करें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा. शारीरिक और मानसिकरूप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव होगा. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. व्यापार में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है. जोड़ों का पुराना दर्द दूर होने से राहत महसूस करेंगे.

सिंह (Leo)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. आर्थिक रूप से हानि हो सकती है. फिर भी दोपहर के बाद आप निवेश संबंधी योजना पर काम कर सकते हैं. परिश्रम के अनुरूप रिजल्ट मिलेगा. विद्यार्थियों को काम में सफलता होगी. बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा ना करें. नए काम की शुरुआत आज नहीं करें. शेयर बाजार में किसी तरह का जोखिम ना लें. आज खर्च पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आगे भारी पड़ सकती है. किसी भी नए काम की शुरुआत एकदम से ना करें.

कन्या (virgo)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आध्यात्मिकता के प्रति आपको आकर्षण अधिक रहेगा. आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है. प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी. आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. मानसिक और शारीरिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास आज टालें. किसी भी तरह के सरकारी और दस्तावेजी काम में आज बहुत ध्यान रखें. वाहन या इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें.

तुला (Libra)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आज बाहर जाने या खाने से परहेज करें. पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा. नेगेटिविटी मन पर छायी रहेगी. इस दौरान आप किसी भी कार्य को समय पर नहीं कर पाएंगे. घर के सदस्यों के साथ किसी बात पर कनफ्यूजन बना रहेगा. दोपहर के बाद आपके मन की ग्लानि दूर होगी और आनंद छा जाएगा. नए काम करने के लिए आप तैयार रहेंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. शाम में परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी है. सुख और संतोष का अनुभव होगा. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन गुजरेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. दोपहर के बाद परिवार में विवाद का वातावरण रह सकता है. इस दौरान आपको मौन रहकर विवाद को टालना होगा.कार्यस्थल पर आपके अनुकूल वातावरण नहीं रहेगा. व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है. अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें. शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पुराना दर्द या बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत आएगी.

धनु (Sagittarius)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज दुर्घटना के योग हैं. हर मामले में सावधानी से रहें. वाहन धीरे चलाएं. किसी भी काम में जल्दबाजी आपको नुकसान दे सकती है. अचानक किसी बात पर धन खर्च होगा. स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी. इस दौरान किसी से विवाद भी हो सकता है. कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी. शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलने के योग हैं. परिवार का वातावरण प्रसन्नता का रहेगा. मन की चिंता दूर होगी.

मकर (Capricorn)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन व्यापार-व्यवसाय और जॉब करने वालों के लिए अच्छा है. पुत्र और पत्नी से आर्थिक लाभ होगा. सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन खुश रहेगा. दोपहर के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है. बातचीत करते समय किसी तरह कन्फ्यूजन हो सकता है. मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा. विवाद में आपका सम्मान जाने का डर बना रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा बना हुआ है.

कुंभ (Aquarius)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज का दिन लाभकारी है. व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा. घर-परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है. आप कहीं निवेश की योजना बना सकते हैं. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. संतान की संतोषजनक प्रगति से आपका भी मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा. परिवार की खुशी के लिए कोई सामान खरीद सकते हैं.

मीन 

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. साहित्यिक गतिविधि में आज आपकी रुचि बनी रहेगी. आज कोई नए काम शुरू कर सकेंगे. किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं. विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों से बातचीत हो सकती है. शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा. आज आपके काम बिना किसी विघ्न के पूरे होंगे. धन लाभ का योग है. मित्रों से लाभ होगा. कार्यस्थल पर किसी चिंता में रह सकते हैं. दोपहर के बाद आपका मन काम में नहीं लगने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं.

Read More
Aaj Ka Panchang 11 February 2026: आज है फाल्गुन माह की नवमी तिथि, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 11 February 2026: आज है फाल्गुन माह की नवमी तिथि, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

11-Feb-2026

 Aaj Ka Panchang, 11 फरवरी 2026 का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी 11 फरवरी, बुधवार, शक संवत्: 22 माघ (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 29 माघ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 22 शब्बान, 1447, विक्रमी संवत्: फाल्गुन कृष्ण नवमी तिथि प्रातः 09.59 मिनट तक पश्चात दशमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र प्रातः 10.53 मिनट तक पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र, गर करण, चंद्रमा वृश्चिक राशि में (दिन-रात)। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। भद्रा रात्रि 11.11 मिनट से। गण्डमूल प्रातः 10.53 मिनट से।

आज भगवान गणेश की करें पूजा

बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा को समर्पित होता है। आज के दिन उन्हें दुर्वा चढ़ाएं। माना जाता है कि हर बुधवार ऐसा करने से भगवान जिंदगी में आने वाली हर बाधा को कम कर देते हैं। आज फाल्गुन मास की नवमी तिथि है। इसी के साथ आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। साथ ही आज धुव्र योग भी बन रहा है। ऐसे में आज के दिन की पूजा का अलग ही महत्व होगा। बाकी 11 फरवरी के लिए शुभ और असुभ मुहूर्त को आप नीचे देख सकते हैं। साथ ही जानें कि आज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त और चंद्रोदय से लेकर चंद्रास्त की क्या टाइमिंग रहने वाली है? साथ ही जानें आज के दिन और रात चौघड़िया मुहूर्त क्या हैं?

जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:19 ए एम से 06:11 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:45 ए एम से 07:03 ए एम

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

विजय मुहूर्त 02:26 पी एम से 03:11 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:06 पी एम से 06:32 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:08 पी एम से 07:26 पी एम

अमृत काल 03:52 ए एम, फरवरी 12 से 05:39 ए एम, फरवरी 12

निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम, फरवरी 12 से 01:01 ए एम, फरवरी 12

सर्वार्थ सिद्धि योग 07:03 ए एम से 10:53 ए एम

अमृत सिद्धि योग 07:03 ए एम से 10:53 ए एम

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 12:36 पी एम से 01:59 पी एम

यमगण्ड 08:26 ए एम से 09:49 ए एम

आडल योग 10:53 ए एम से 07:02 ए एम, फरवरी 12

दुर्मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:58 पी एम

गुलिक काल 11:12 ए एम से 12:36 पी एम

भद्रा 11:12 पी एम से 07:02 ए एम, फरवरी 12

वर्ज्य 05:08 पी एम से 06:55 पी एम विंछुड़ो पूरे दिन

गण्ड मूल 10:53 ए एम से 07:02 ए एम, फरवरी 12

बाण मृत्यु - 04:30 ए एम, फरवरी 12 तकBaana

अग्नि - 04:30 ए एम, फरवरी 12 से पूर्ण रात्रि तकBaana

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 07:03 ए एम

सूर्यास्त 06:08 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 03:11 ए एम, फरवरी 12

चन्द्रास्त 12:27 पी एम

पंचांग

तिथि नवमी - 09:58 ए एम तक

नक्षत्र अनुराधा - 10:53 ए एम तक

योग व्याघात - 02:30 ए एम, फरवरी 12 तक

गर - 09:58 ए एम तक

वणिज - 11:12 पी एम तक

वार बुधवार

पक्ष कृष्ण पक्ष

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ - उन्नति 07:03 ए एम से 08:26 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम 08:26 ए एम से 09:49 ए एम

शुभ - उत्तम 11:12 ए एम से 12:36 पी एम

चर - सामान्य 03:22 पी एम से 04:45 पी एम

लाभ - उन्नति 04:45 पी एम से 06:08 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ - उत्तम 07:45 पी एम से 09:22 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 09:22 पी एम से 10:58 पी एम

चर - सामान्य 10:58 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 12

लाभ - उन्नति 03:49 ए एम से 05:25 ए एम, फरवरी 12काल रात्रि

 
Read More
Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

11-Feb-2026

Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे।

तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 11 February आपके लिए कैसा रहेगा : –

1. मेष राशि का राशिफल 

घर का माहौल आज सुकून देगा। समझदारी से बात करने पर रिश्तों में बैलेंस बनेगा। रुके हुए पेमेंट पर फॉलो-अप ज़रूरी रहेगा। मिनरल्स और सही डाइट से थकान दूर होगी।

लकी नंबर: 3, लकी कलर: व्हाइट

2. वृषभ राशि का राशिफल

मेंटली फोकस्ड रहेंगे। फाइनेंशियल सलाह से आगे की प्लानिंग क्लियर होगी। प्रोफेशनल पार्टनर से उम्मीदें क्लियर रखें। जीवनसाथी के मूड स्विंग्स झेलने पड़ सकते हैं।

लकी नंबर: 1, लकी कलर: व्हाइट

3. मिथुन राशि का राशिफल 

पॉजिटिव रहने से सही फैसले सही ले पाएंगेI ऑटो पेमेंट से पैसों का मैनेजमेंट आसान रहेगा। फ्रीलांस काम में फ्लेक्सिबल टारगेट रखें। हल्का खानपान शरीर को सपोर्ट करेगा।

लकी नंबर: 6, लकी कलर: ग्रीन

4. कर्क राशि का राशिफल 

नए काम की शुरुआत कॉन्फिडेंस बढ़ाएगी। बजट कंट्रोल में रखने से राहत मिलेगी। घर में क्रिएटिव एक्टिविटी माहौल बदलेगी। संस्कृति से जुड़ी यात्रा सुकून देगी।

लकी नंबर: 7, लकी कलर: बेज

5. सिंह राशि का राशिफल 

बचत की आदत से फ्यूचर सिक्योर फील होगा। बैलेंस्ड वर्कआउट से दिन एनर्जेटिक रहेगा। छोटे वेंचर में मेहनत रंग लाएगी। सोशल इन्वॉल्वमेंट से अच्छा महसूस होगा।

लकी नंबर: 2, लकी कलर: गोल्डन

6. कन्या राशि का राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 11 February को ये बताता है कि एग्जाम की तैयारी अच्छे से करें। फाइनेंस में छोटे एडजस्टमेंट जरूरी हो सकते हैं। प्रोजेक्ट को लेकर रियलिस्टिक टाइमलाइन रखें। हेल्थ सर्विस से जुड़ी जरूरत सामने आ सकती है। फैमिली को सपोर्ट देते समय सेंसिटिव रहें।

लकी नंबर: 5, लकी कलर: सैफ्रॉन

7. तुला राशि का राशिफल 

फिटनेस पर नज़र रखने से मोटिवेशन बढ़ेगा। स्टेबल इनकम से कॉन्फिडेंस बनेगा। प्रोडक्ट या आइडिया पर किया गया काम आगे बढ़ेगा। रूरल ट्रैवल मन को रीचार्ज करेगा।

लकी नंबर: 4, लकी कलर: डार्क ग्रे

8. वृश्चिक राशि का राशिफल 

परिवार में मिलकर फैसले मिलकर आपसी विश्वास बढ़ेगा। फाइनेंशियल स्थिति स्थिर महसूस होगी। क्लाइंट मैनेजमेंट से प्रोफेशनल ग्रोथ मिलेगी।

लकी नंबर: 11, लकी कलर: क्रीम

9. धनु राशि का राशिफल  

ओपन कम्युनिकेशन से रिश्तों में बैलेंस लौटेगा। खर्च सही तरीके से बांटने से दबाव कम होगा। ऑफिस में सीनियर का भरोसा जीतेंगे। हल्की फिजिकल एक्टिविटी शरीर को राहत देगी।

लकी नंबर: 22, लकी कलर: रेड

10. मकर राशि का राशिफल 

नई जगहों की खोज प्रॉपर्टी के लिए अच्छे संकेत देगी। सेफ पेमेंट ऑप्शन ट्रांजैक्शन आसान बनाएंगे। ट्रेड से जुड़ा अनुभव प्रोफेशनल समझ बढ़ाएगा। कोर एक्सरसाइज़ शरीर को स्टेबल रखेंगी।

लकी नंबर: 8, लकी कलर: मैरून

11. कुंभ राशि का राशिफल 

अच्छी तैयारी से स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। फाइनेंशियल ग्रोथ के लिए प्लानिंग करें। प्रोफेशनल एग्रीमेंट को रिव्यू करना जरूरी रहेगा। अच्छे व्यवहार से फैमिली तालमेल बढ़ेगा। न्यूट्रिशन से एनर्जी लेवल बना रहेगा।

लकी नंबर: 9, लकी कलर: ब्राउन

12. मीन राशि का राशिफल

सेल्फ-केयर स्वास्थ्य के लिए अच्छी होगी। आर्थिक समझ से रिसोर्स मैनेज करना आसान होगा। जॉइंट इन्वेस्टमेंट में ट्रस्ट जरूरी हैं। घर सजाने के आइडिया माहौल बदलेंगे। किसी फॅमिली फंक्शन की प्लानिंग कर सकते हैं।

लकी नंबर: 8, लकी कलर: ऑरेंज

 
 
Read More
Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज है फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज है फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

10-Feb-2026

Aaj Ka Panchang, 10 फरवरी 2026 का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी, 10 फरवरी, मंगलवार, शक संवत्: 21 माघ (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 28 माघ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 21 शब्बान, 1447, विक्रमी संवत्: फाल्गुन कृष्ण अष्टमी तिथि प्रातः 07.28 मिनट तक पश्चात नवमी तिथि, विशाखा नक्षत्र प्रातः 07.55 मिनट तक पश्चात अनुराधा नक्षत्र, ध्रुव योग रात्रि 01.42 मिनट तक पश्चात व्याघात योग, कौलव करण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में (दिन-रात)। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्।

आज है ये खास दिन

आज 10 फरवरी को फाल्गुन महीने की अष्टमी तिथि है। आज के दिन ध्रुव योग भी बन रहा है। इसके अलावा मंगलवार का दिन है तो आज हनुमान भगवान को भी पूजा जाएगा। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करने से विशेष कृपा मिलती है। मान्यता के अनुसार आज सच्चे मन से की गई पूजा से भगवान हनुमान साहस, शक्ति, रोग-नाश और संकटों से रक्षा करने का आशीर्वाद देते हैं। बता दें कि आज के दिन चंद्रमा आज के दिन वृश्चिक राशि में गोचर करने वाला है, इसका असर कई राशियों पर देखने को मिलने वाला है।

जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:20 ए एम से 06:12 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:46 ए एम से 07:04 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:58 पी एम

विजय मुहूर्त 02:26 पी एम से 03:10 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:05 पी एम से 06:31 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:07 पी एम से 07:25 पी एम

अमृत काल 11:12 पी एम से 12:59 ए एम, फरवरी 11

निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम, फरवरी 11 से 01:01 ए एम, फरवरी 11

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 03:21 पी एम से 04:44 पी एम

यमगण्ड 09:50 ए एम से 11:13 ए एम

आडल योग 07:04 ए एम से 07:55 ए एम

दुर्मुहूर्त 09:16 ए एम से 10:01 ए एम, 11:18 पी एम से 12:09 ए एम, फरवरी 11

गुलिक काल 12:35 पी एम से 01:58 पी एम

वर्ज्य 12:25 पी एम से 02:12 पी एम

विंछुड़ो पूरे दिन

बाण मृत्यु - 04:47 ए एम, फरवरी 11 से पूर्ण रात्रि तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 07:04 ए एम

सूर्यास्त 06:07 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 02:16 ए एम, फरवरी 11

चन्द्रास्त 11:45 ए एम

पंचांग

तिथि अष्टमी - 07:27 ए एम तक

नक्षत्र विशाखा - 07:55 ए एम तक

योग ध्रुव - 01:42 ए एम, फरवरी 11 तक

करण कौलव - 07:27 ए एम तक

वार मंगलवार

पक्ष कृष्ण पक्ष

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर - सामान्य 09:50 ए एम से 11:13 ए एम

लाभ - उन्नति 11:13 ए एम से 12:35 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 12:35 पी एम से 01:58 पी एम

शुभ - उत्तम 03:21 पी एम से 04:44 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ - उन्नति 07:44 पी एम से 09:21 पी एमकाल रात्रि

शुभ - उत्तम 10:58 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 11

अमृत - सर्वोत्तम 12:35 ए एम से 02:12 ए एम, फरवरी 11

चर - सामान्य 02:12 ए एम से 03:49 ए एम, फरवरी 11

Read More
10 February 2026 Ka Rashifal: इन राशियों की आज होगी छप्पर फाड़ कमाई, हनुमान जी की कृपा से दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

10 February 2026 Ka Rashifal: इन राशियों की आज होगी छप्पर फाड़ कमाई, हनुमान जी की कृपा से दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

10-Feb-2026

10 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट विशाखा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी कहानी की शुरुआत भी करेंगे। आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी। 

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप कामकाज निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। आज धैर्य और विनम्रता रखने से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिलेगा। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि और बढ़ सकती है। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे, जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है। 

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है, धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात के योग बन रहे हैं, जो नये कार्यों को शुरू करने में आपका साथ देंगे। नई चीजें सीखेंगे और लेन- देन में फायदा होगा। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी। 

  1. शुभ रंग- मैरुन
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले कागज पूरे न होने से कुछ देर के लिए रुक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको अच्छी राय मिलेगी। आज परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरुर कर लें। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर नई योजना बनाएंगे, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। 

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। आज नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आएंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको ताजगी महसूस होगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलाने से आपको प्रसन्नता होगी। 

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  1. शुभ रंग-भूरा
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर व्यक्ति आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये नया खेल तलाश करेंगे। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। 

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। बेवजह की उलझनें भी सामने आ सकते हैं, इससे बच कर रहे। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 3
Read More
Aaj ka Panchang 09 February 2026: जानकी जयंती आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 09 February 2026: जानकी जयंती आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

09-Feb-2026

Aaj Ka Panchang 09 February 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 9 फरवरी 2026, सोमवार है. आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस दिन जानकी जयंती मनाई जाती है. इसके साथ ही मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और मासिक कालाष्टमी भी मनाई जा रही है. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 09 February 2026 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

अष्टमी – पूर्ण रात्रि तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 07: 05 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06: 08 पी एम
चंद्रोदय का समय: 01:20 ए एम, फरवरी 10
चंद्रास्त का समय : 11:08 ए एम

नक्षत्र :
विशाखा – पूर्ण रात्रि तक

आज का करण :
बालव – 06:12 पी एम तक
कौलव – पूर्ण रात्रि तक

आज का योग
वृद्धि – 12:52 ए एम, फरवरी 10 तक

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

आज का वार: सोमवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:
2082 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:
2082 पिङ्गल

चन्द्रमास:
फाल्गुन – पूर्णिमान्त
माघ – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 12:14 पी एम से 12:58 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:27 पी एम से 03:11 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:21 ए एम से 06:13 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:10 ए एम, फरवरी 10 से 01:02 ए एम, फरवरी 10 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:05 पी एम से 06:31 पी एम तक रहेगा. अमृत काल 10:04 पी एम से 11:51 पी एम तक रहेगा.  

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 12:58 पी एम से 01:43 पी एम, 03:11 पी एम से 03:55 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 08:28 ए एम से 09:51 ए एम तक रहेगा. यमगण्ड 11:13 ए एम से 12:36 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 01:59 पी एम से 03:22 पी एम तक रहेगा. 

Read More
Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल

09-Feb-2026

 Aaj ka Rashifal 9 February 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। सूर्य और मंगल मकर राशि में। बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- मेष राशि का पारिवारिक जीवन, गृहस्थ आश्रम बहुत अच्छा चल रहा है। रंगीन बने हुए हैं। छुट्टी सा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा सबकुछ रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। मतलब आपकी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों ही बहुत अच्छी चल रही हैं। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत अच्छी है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, कलम से काम करने वालों के लिए अच्छा समय है। बाकी प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखिए। बाकी व्यापार और स्वास्थ्य सबकुछ ठीक-ठाक दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश करने से थोड़ा सा रुकें और जुबान पर काबू रखें। इसके अलावा सारी चीजें आपकी बिल्कुल ठीक-ठाक हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। शुभ समय। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा

वृश्चिक राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन अकारण भी भयभीत रहेगा, व्याकुल रहेगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है। कोई बड़ी नेगिटिविटी नहीं है। संतान और प्रेम अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका कद बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान में समीपता हो चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- बहुत बचकर पार करिए। स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक नहीं चल रहा है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Read More
पशुधन व मत्स्य विभाग का संयुक्त स्टॉल बना खास आकर्षण, दिखी रोजगार की संभावनाएं

पशुधन व मत्स्य विभाग का संयुक्त स्टॉल बना खास आकर्षण, दिखी रोजगार की संभावनाएं

08-Feb-2026

 गरियाबंद । राजिम कुंभ कल्प में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुधन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा नवीन मेला मैदान में संयुक्त स्टॉल लगाया गया है, जो श्रद्धालुओं और मेलार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर विभागीय योजनाओं और तकनीकी जानकारियों के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पशुधन विभाग के स्टॉल में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बी.के. साहू द्वारा कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया के संबंध में मेलार्थियों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गाय प्रत्येक 21 दिन में गर्म होती है और इस दौरान 12 घंटे के अंतराल में कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है। इसके लिए उपयोग में लाया जाने वाला बीज केंद्रीय वीर्य संग्रहालय अंजोरा से प्राप्त किया जाता है। डॉ. साहू ने बताया कि कृत्रिम गर्भाधान की यह सेवा पशुपालकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे पशुधन की गुणवत्ता में सुधार के साथ किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है।

वहीं, मत्स्य पालन विभाग के स्टॉल में सजावटी मछलियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है, जो खासतौर पर बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रही है। मेलार्थी सजावटी मछलियों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग द्वारा जानकारी दी जा रही है कि सजावटी मछली पालन के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला वर्ग को 60 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत तक शासकीय अनुदान दिया जाता है। प्रदर्शनी में गोल्ड फिश, सिल्वर बार्ब, रूपचंद, निऑन टेट्रा और कोई कार्प जैसी रंग-बिरंगी प्रजातियों की सजावटी मछलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

Read More
Aaj ka Panchang 08 February 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 08 February 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

08-Feb-2026

 Aaj Ka Panchang 08 February 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 8 फरवरी 2026, रविवार है. आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस दिन भानू सप्तमी और शबरी जयंती मनाई जा रही है. पंचांग के अनुसार आज रवि योग का भी निर्माण हो रहा है लेकिन भद्रा का भी साया रहेगा. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 08 February 2026 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

सप्तमी – 05:01 ए एम, फरवरी 09 तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 07: 06 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06: 07 पी एम
चंद्रोदय का समय: 12:23 ए एम, फरवरी 09
चंद्रास्त का समय : 10:34 ए एम

नक्षत्र :
स्वाती – 05:02 ए एम, फरवरी 09 तक

आज का करण :
विष्टि – 03:54 पी एम तक
बव – 05:01 ए एम, फरवरी 09 तक

आज का योग
गण्ड – 12:08 ए एम, फरवरी 09 तक

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

आज का वार: रविवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:
2082 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:
2082 पिङ्गल

चन्द्रमास:
फाल्गुन – पूर्णिमान्त
माघ – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 12:14 पी एम से 12:58 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:26 पी एम से 03:11 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:22 ए एम से 06:14 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:10 ए एम, फरवरी 09 से 01:02 ए एम, फरवरी 09 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:04 पी एम से 06:30 पी एम तक रहेगा. अमृत काल 07:18 पी एम से 09:04 पी एम तक रहेगा.  रवि योग 07:06 ए एम से 05:02 ए एम, फरवरी 09 तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 04:39 पी एम से 05:23 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 04:44 पी एम से 06:07 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 12:36 पी एम से 01:59 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 03:22 पी एम से 04:44 पी एम तक रहेगा.  भद्रा 07:06 ए एम से 03:54 पी एम रहेगा.

Read More
8 February 2026 Rashifal: आज के दिन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बन सकते हैं बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

8 February 2026 Rashifal: आज के दिन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बन सकते हैं बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

08-Feb-2026

 8 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पर कर के कल सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भानु सप्तमी मनायी जाएगी। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज लोगों का विश्वास आपमें बना रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के इच्छुक छात्र के लिए समय बहुत अनुकूल है। आज छोटे भाई की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के लवमेट आज एक दूसरे को कुछ गिफ्ट देंगे तो प्यार में दोगुना बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जो लोग लोहे का बिजनेस से जुड़े है आज के दिन उन्हें अधिक मुनाफा मिलने वाला है। आज जरूरत से ज्यादा तर्क- वितर्क करने से भी बचें। बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए में आज का दिन अच्छा है। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे, भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए आज बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। 

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 4

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्रों से जुड़े हैं,उनके लिए आज का दिन प्रगति देने वाला है। किसानों को आज कुछ फायदा हो सकता है। फसल के बिक्री से संबंधी मनचाही रकम जमींदार से मिल सकती है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते है उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलनी तय है। नौकरी पेशा वाले लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर अधिक फायदा देगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग - नेवी-ब्लू
  • शुभ अंक - 2

मिथुन राशि

आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। उनकी दुवाओं का असर शाम तक आपको जरूर मिलेगा। ऑफिस में आज कुछ नयी जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं । जिसे लेकर आस-पास के लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों की राय जरूर लें। आज कुछ काम आपके मन-मुताबिक पूरे न होने पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बेहतर होगा की आज अपना काम खुद समय से पूरा कर लें। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। 

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 5

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। आज किसी ऐसे मित्र की मदद करेंगे जो भविष्य में आपकी मदद कर सकता हैं। अगर आपने हाल में किसी काम की शुरूआत की हैं तो आज उसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। बड़ा ऑफर मिलने से आपको धनलाभ होगा, भाग्य का साथ मिलेगा। कई दिनों से पैसों की आ रही दिक्कत की वजह से आज आर्थिक पक्ष थोड़ा बिगड़ सकता है। आज पिता स्वरूप किसी व्यक्ति का आर्शीवाद लेने से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। 

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 9

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जिस अच्छे मौके की आप कई दिनों से इंतजार कर रहे थे वो आज पूरा हो जाएगा। ऑफिस में आज रूके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे हो जाएंगे। हो सकता है आपको पदोन्न्त का अवसर भी मिल जाए। इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक से काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स बनेंगे। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते है। अधिकारी वर्ग से बातचीत

करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। 

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 1

कन्या राशि

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। बिजनेस में दूसरों से बातचीत करने और सलाह करने से आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक पारिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपके लिए शादी का प्रपोजल आऐंगा। हो सकता है कि रिश्ता फिक्स भी हो जाएं। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आज उन्हें अच्छी साड़ी गिफ्ट कर सकते है। इस राशि के कंपिटेटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ
है। किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है। 

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 2

तुला राशि

आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। साथ ही कहीं घुमने का प्लान भी बना सकते हैं।इससे पारिवार के सुख-शांति में वृद्धि होगी। आज अपनी मधुर भाषा के द्वारा आप अपने कार्य दूसरों से करवा सकने में सफल रहेंगे। इस राशी के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े है उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया है। पढाई में मन लगेगा । लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाऐंगे। रिश्तों में आ रही दूरियां नजदीकियों में
बदलेंगी।

  • शुभ रंग - ओरेंज
  • शुभ अंक - 3

वृश्चिक राशि

आज विवाहित अपने जीवनसाथी को अधिक टाइम देंगे तो दोनों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हो सकता है शाम तक किसी समारोह में साथ जाने का भी प्लान बना सकते हैं । आपको अधिक काम होने की वजह से आपको थकावट हो सकती है । शाम को परिवार वालों के साथ समय बिताने से आप खुद को तनाव से राहत महसूस करेंगे। स्पोर्ट में रुचि रखने वालों का प्रर्दशन आज बेहतर रहेगा। ऑफिस में सीनीयर्स आपके कामों से प्रभावित होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं। आज घर में किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है। बेहतर होगा कि आज किसी बात पर गुस्सा करने से बचें।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 5

धनु राशि

आज आपका दिन खास रहेगा। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे भविष्य में आपको ही फायदा होगा। आज व्यवहार कुशलता के कारण ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं। इस राशि के जो लोग कवि है आज उन्हें किसी कवि सम्मेलन में कविता सुनाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं शाम को साथ में आइसक्रीम भी खाऐंगे।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 6

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज दूसरों की बात पर भरोसा न करें। महिलाओं को आज कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेना चाह रहे हैं। तो आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। बाहर कुछ टाईम स्पेंड करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। नये क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का
प्लान बनायेंगे। जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 6

कुम्भ राशि

आज अपने व्यवहार में आपको थोडा परिवर्तन करने की जरूरत है। आपके अच्छे व्यवहार से आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी नये काम को शुरू करने से पहले बड़-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। जिसका फायदा आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज ऑफिस में फीजूल के कामो में समय बर्बाद न करें। इससे बॉस आपसे नाराज हो सकते है। आज पैसों से रिलेटेड समस्या आपके सामने आ सकती है। किसी मित्र की मदद से आपको राहत महसूस हो सकती है। 

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 6

मीन राशि

आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिससे परिवार में सभी सदस्यों के रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच करने से रिश्ते मजबूत बनेंगे। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी जिससे आपका मन खुश होगा साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग फिल्म से जुड़े हैं उनको आज बढ़िया ऑफर आ मिल सकता है। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। जिससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे।

  • शुभ रंग - मेजेंटा
  • शुभ अंक - 8
Read More
7 February 2026 Panchang: शनिवार को यशोदा जयंती का व्रत, राहुकाल का समय दिमाग में जरूर रखें

7 February 2026 Panchang: शनिवार को यशोदा जयंती का व्रत, राहुकाल का समय दिमाग में जरूर रखें

07-Feb-2026

 7 February 2026 Ka Panchang: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

7 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि -7 फरवरी 2026 को षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक
  • रवि योग - 7 फरवरी 2026 को  दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक
  • चित्रा नक्षत्र - 7 फरवरी 2026 को देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक
  • 7 फरवरी 2026 व्रत-त्यौहार - यशोदा जयंती व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:51 से दोपहर पहले 11:13 तक
  • मुंबई- सुबह 10:02 से दोपहर पहले 11:27 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:16 तक
  • लखनऊ- सुबह 09:35 से सुबह 10:58 तक
  • भोपाल- सुबह 09:46 से दोपहर पहले 11:10 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:02 से सुबह 10:26 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:05 से दोपहर पहले 11:29 तक
  • चेन्नई- सुबह 09:29 से सुबह 10:56 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:11 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:35 PM

रवि योग का धार्मिक महत्व

आज रवि योग के प्रभाव से आपके सारे काम बन सकते हैं।  रवि योग में किया गया कार्य जरूर सफल होता है। सूर्य के प्रभाव वाला ये योग बहुत ही प्रभावशाली है। सूर्य की ऊर्जा से भरपूर होने के कारण इस योग में किए गए कार्य को कोई बिगाड़ नहीं सकता है, अपितु ये शुभ फल ही देता है। रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। अतः इस योग में जो भी कार्य किए जाएं, वो सफल जरूर होते हैं। अतः रवि योग में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं ।

Read More
7 February 2026 Rashifal: शनिवार के दिन 4 राशियों के जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव,पढ़ें दैनिक राशिफल

7 February 2026 Rashifal: शनिवार के दिन 4 राशियों के जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव,पढ़ें दैनिक राशिफल

07-Feb-2026

 7 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन आपका खुशियों भरा रहेगा। अपने परिवार के साथ कुछ समय बितायें अच्छा लगेगा। सोचे हुए काम खुद के दम पर पूरे कर सकते हैं। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। अपनी वाणी से आप सभी काम पूरे करवा लेंगे। न्याय संगत बातें करेंगे। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। बेरोजगार को आज नौकरी के ऑफर आ सकते है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 7

वृष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। कॉलेज में आज आपकी गुड एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। अगर आज लकड़ी का फर्नीचर खरीदने की सोच रहे है तो खरीद लीजिये। आज किस्मत आपके साथ है। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे। जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे, धन धान्य की प्राप्ति होगी। मंदिर में माथा टेके। 

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 4

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों मे ही दिन व्यतीत हो जाएगा। आज आपका भाग्‍य आपके साथ है, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं, व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंज़िल मिलेगी। ऑफ़िस में आपका कार्य काबिल-ए- तारीफ़ होगी। आज रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 2

कर्क राशि

आज किए गए कामों का फायदा भी मिलेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा, जीवन में भी अच्छे परिवर्तन आएंगे। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी मिल सकता है। आज बहस बाजी से बचें व्यर्थ में किसी पंगे में पड़ सकते हैं। आज वाहन संभाल कर चलाएं। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। कामकाज की गति तेज होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है साथ ही परीक्षा में सफलता कदम चूमेगी अगर आप वीजा प्राप्त करने की कोशिश कर रहें हैं तो आज आपको वीजा मिल जायेगा। 

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 3

सिंह राशि

आज आपका ध्यान अध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते है, इससे पारिवारिक क्लेश कम होगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगे तो जल्द ही पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक निर्णय लेने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें तो आपको फायदा होगा। बिजनेसमैन को नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज आप जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव तरीका अपनाएंगे। जिसका परिणाम आज शाम तक आपको मिल जाएगा। 

  • शुभ रंग - ओरेंज
  • शुभ अंक - 9

कन्या राशि

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। कम्पटेटिव एग्जाम के रिजल्ट में आज आपको सफलता मिलेगी। काम अधिक होने से आज आपको भाग - दौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। किसी नये प्रोजेक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में आज आपको एक नया मोड़ मिलेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। पक्षियों को दाना खिलाएं। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। 

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 2

तुला राशि

आज काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ी रहेगी। किसी जरूरी काम को प्री-प्लानिंग करके करेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार में आज किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि आज आप गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। विवाह के प्रस्ताव ईमेल द्वारा आपको मिल सकता है। मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। विवाहित आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मंदिर की साफ - सफाई करें। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेंगी।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 6

वृश्चिक राशि

आज आप प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगना कर देगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। किसी बहुत उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप सकारात्मक सोच रखेंगे, तो आनंद से दिन बिता सकेंगे। लगभग हर कोशिश में आपको सफलता मिल सकती है। कुछ फैसले ठीक रहेंगे। आज ज्यादातर मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आपकी तारीफ हो सकती है। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। केसर का तिलक लगाएं। 

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 5

धनु राशि

आज के दिन आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें तो आपके लिए अच्छ होगा। आज आफिस के जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो सकारात्मक तरीके से पूरे होंगे। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा साथ ही सहकर्मी काम निकलवाने के लिए आपको प्रलोभन दे सकता है। इससे आपके इमेज पर बैड इफेक्ट पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी के भहकावे में न आयें और अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। विवाह के शुभ समाचार आज रिश्तेदार घर लेकर आ सकता है जिससे आपके परिवार में खुशियों को माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 6

मकर राशि

आज जिस काम को आप शुरू करेंगे उसे पूरा करके ही राहत की सांस लेंगे इस वजह से हो सकता है ऑफिस में काफी देर तक काम करना पड़े। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट अपनाने से बचें। निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को आज एक्स्ट्रा इनकम कहीं से मिल सकता है आज आपको ट्राफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए बाहर निकलते समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेना न भूलें। आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। 

  • शुभ रंग - गहरा हरा
  • शुभ अंक - 5

कुम्भ राशि

आज किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने से नौकरी में तरक्की होगी। ऑफिस में हर काम बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे कुछ सीख सकते हैं ऐसे ही आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में फायदा होगा। साथ वाले लोगों या दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। समाज कार्य की मीटिंग में जरूरत से ज्यादा न बोलें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा ज़मीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। 

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 2

मीन राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस के सिलसिले में आज बिदेश यात्रा करनी पड़ेगी। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। उनके साथ आपके संबंधों में भी मधुरता आयेगी। इस समय परिवार या फिर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना भी आप बना सकते हैं। कुछ छोटी-मोटी यात्राओं के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। घर में पौधा लगाएं। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे। 

  • शुभ रंग - नेवी-ब्लू
  • शुभ अंक - 3
Read More
Aaj ka Panchang 06 February 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 06 February 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

06-Feb-2026

 Aaj Ka Panchang 06 February 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 6 फरवरी 2026, शुक्रवार है. आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज निशिता मुहूर्त भी बन रहा है जो कि 12:10 ए एम, फरवरी 07 से 01:02 ए एम, फरवरी 07 तक रहेगा. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 06 February 2026 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

पञ्चमी – 01:18 ए एम, फरवरी 07 तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 07: 07 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06: 05 पी एम
चंद्रोदय का समय: 10: 31 पी एम
चंद्रास्त का समय : 09:35 ए एम

नक्षत्र :
हस्त – 12:23 ए एम, फरवरी 07 तक

आज का करण :
कौलव – 12:45 पी एम तक
तैतिल – 01:18 ए एम, फरवरी 07 तक

आज का योग
धृति – 11:37 पी एम तक

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

आज का वार: शुक्रवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:
2082 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:
2082 पिङ्गल

चन्द्रमास:
फाल्गुन – पूर्णिमान्त
माघ – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 12:14 पी एम से 12:58 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:26 पी एम से 03:10 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:23 ए एम से 06:15 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:10 ए एम, फरवरी 07 से 01:02 ए एम, फरवरी 07 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:03 पी एम से 06:29 पी एम तक रहेगा. अमृत काल 06:02 पी एम से 07:44 पी एम तक रहेगा. 

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 09:19 ए एम से 10:03 ए एम, 12:58 पी एम से 01:42 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 11:14 ए एम से 12:36 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 03:21 पी एम से 04:43 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 08:29 ए एम से 09:52 ए एम तक रहेगा. 

Read More
6 February 2026 Rashifal: सकारात्मक सोच इन 3 राशियों को दिलाएगी सफलता, शुक्रवार का दिन रहेगा बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

6 February 2026 Rashifal: सकारात्मक सोच इन 3 राशियों को दिलाएगी सफलता, शुक्रवार का दिन रहेगा बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

06-Feb-2026

 6 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 37 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 24 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा बीती देर रात 1 बजकर 10 मिनट पर शुक्र कुम्भ राशि में गोचर किये थे। आज का दिन किस राशि के लिए लाभदायक रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है, आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल।

मेष राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में उसका सहयोग करने से खुशी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे। आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है। अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी ना आने दें।

  • शुभ रंग - केसरिया
  • शुभ अंक - 4

वृष राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहगा। अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे लोगों के साथ रिश्ते को मज़बूत बनायेंगे। किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा । वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। आज अपने मन में नकारात्मक बातों को न आने दें, धैर्य बनाएं रखें सब अच्छा होगा। 

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 3

मिथुन राशि

आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आयेगा। इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेगी तथा दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देगी। आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगेआपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपनी समझदारी से आप फालतू के  खर्चों से बच सकते हैं। सेविंग की आदत को अपनाये। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी। आज का दिन रहेगा खास।

  • शुभ रंग - महरून
  • शुभ अंक - 5

कर्क राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में समय अनुसार बदलाव की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है। परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आज मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप स्वयं को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे । आपको आज शुभ सन्देश मिलेगा, जिससे आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों का ट्रान्सफर उनकी मनपसन्द जगह पर होगी। ओवर टाइम कर रहे कर्मचारियों की इनकम में आज इजाफा होगा। 

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 1

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी काम में उनकी मदद भी मिलेगी। आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो जल्दी ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे । कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा । कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। बड़े बुजुर्गो की मदद करे और उनकी देखभाल करते रहे। 

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब के लिए आपको किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए रास्तें खुलेंगे। ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस आपको शाबाशी देंगे। राजनीति में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक फंक्शन में जा सकते हैं। जहां दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज उलझनों को खुद से दूर रखें, इससे आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे। कुछ समय से जिन कार्यों में समस्याएं आ रही थी। आज वह किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं । समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 7

तुला राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभाल कर रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी, लेकिन लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी रखें। स्टूडेंट्स का दिन आज बिजी रहेगा अपने काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आप आपको फ़िज़ूल की बहस से बचने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ा नरमी बरतें जिससे आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 5

वृश्चिक राशि

आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे । किसी भी चुनौती का आप सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज लाभ के मौके मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय तुरंत उसे हासिल करें। खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना जरूरी है। किसी से चल रही अनबन आज खत्म होगी। पैसों का लाभ उठाने के लिए नये साधनों की खोज करेंगे। अपने बिजनेस के कारण आज आप किसी दूसरे स्टेट की यात्रा पर जायेंगे। नया गजेट्स लेने का विचार अपने भाई से करेंगे।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 4

धनु राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। प्रियजनों से मिलना आपके लिए खुशी का माहौल बनाएगा। आपको आपकी मनपसन्द वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत ही अधिक प्रसन्न होंगे। आज पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। परिवारजनों के साथ घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी । युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। आज आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन बहुत ही खुश होगा। किसी व्यक्ति से लिया गया लोन आप आज चुकता कर देंगे जिससे आपकी आज उलझन कम होगी।

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 9

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन घूमने फिरने में बितेगा। आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को प्रसन्नता होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है।

  • शुभ रंग - ऑरेंज
  • शुभ अंक - 6

कुम्भ राशि

आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही की वजह से कई मौका हाथ से निकल जायेंगे। कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा। आज शाम को पार्क घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पहले दिए किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 5

मीन राशि

आज आपका दिन सुनहरा रहेगा। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन मिलने की वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको आसानी होगी। भावनाओं में बहकर आप अपनी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर न करें। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। नया घर खरीदने का विचार बना रहे लोग आज डील फाइनल कर लेंगे। आपके परिश्रम से आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अपना जरूरी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए कामयाबी हासिल होगी। आज आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 8
Read More
Aaj Ka Panchang 5 February 2026: पढ़ें गुरुवार का संपूर्ण पंचांग, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त और दिन को बनाएं बेहतर

Aaj Ka Panchang 5 February 2026: पढ़ें गुरुवार का संपूर्ण पंचांग, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त और दिन को बनाएं बेहतर

05-Feb-2026

 Aaj Ka Hindi Panchang 5 February 2026: तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण से मिलकर पंचांग बनता है। गुरुवार, 5 फरवरी 2026 के दैनिक पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्‍त का समय, तिथि, नक्षत्र, सूर्य, करण, चंद्र व दिशाशूल की स्थिति, मास व पक्ष की समस्‍त जानकारी यहां दी जा रही है।

05 फरवरी 2026 दिन- गुरुवार का पंचाग
सूर्योदयः - प्रातः 06:47:00
सूर्यास्तः - सायं 05:45:00

विशेषः - गुरूवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है।
विक्रम संवतः - 2082
शक संवतः - 1947
आयनः - दक्षिणायन
ऋतुः - शरद ऋतु
मासः - फाल्गुन मास
पक्षः - कृष्ण पक्ष

तिथिः - चतुर्थी तिथि रात्रि 12:22:00 बजे तक तदोपरान्त पंचमी तिथि।
तिथि स्वामीः - चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं और पंचमी तिथि के स्वामी सर्पदेव (नागराज) जी हैं।
नक्षत्रः - उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 22:57:00 बजे तदोपरान्त हस्त नक्षत्र।
नक्षत्र स्वामीः - उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव है। हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव है।
योगः - सुकर्म योग रात्रि 12:03:00 बजे तक तदोपरान्त धृति योग।

गुलिक कालः - आज का शुभ गुलिक काल 09:32:00 से 10:54:00 बजे तक
दिशाशूलः - गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें।
राहुकालः - आज का राहुकाल 13:38:00 से 15:00:00 बजे तक
तिथि का महत्वः - आज के दिन मूली नही खाना चाहिए और कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
“हे तिथि स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी, आप पंचांग का पाठन करने वालों का कल्याण करें एवं उन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”

 
Read More
Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 5 फरवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 5 फरवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

05-Feb-2026

 Aaj ka Rashifal 5 February 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य, शुक्र, मंगल, मकर राशि में। बुध, और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं

मेष राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: महत्वपूर्ण निर्णय भावुकता में आकर मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा समय रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा, लेकिन थोड़ा गृह कलह हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। एक अच्छे समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें

सिंह राशि: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। शत्रुओं पर दबदबा कायम है, लेकिन शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी तो थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में है। प्रेम, संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। क्रोध पर काबू रखें। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। घर का तापमान बढ़ा रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें

वृश्चिक राशि: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि: सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कर राशि: भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। क्रोध पर काबू रखें। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल है। चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। आय के नए-नए साधन बनेंगे। वंडरफुल टाइम। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 
Read More
Aaj ka Panchang 4 February 2026: आज क्या रहेगा शुभ-अशुभ मुहूर्त? पंचांग से जानें राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 4 February 2026: आज क्या रहेगा शुभ-अशुभ मुहूर्त? पंचांग से जानें राहुकाल का समय

04-Feb-2026

 Aaj ka Panchang 4 फरवरी 2026 के अनुसार, आज यानी 4 फरवरी से फाल्गुन माह माह का पहला बुधवार पड़ रहा है। यह दिन भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: कृष्ण तृतीया
मास: फाल्गुन
दिन: बुधवार
संवत्: 2082

तिथि: कष्ण तृतीया – 05 फरवरी को रात्रि 12 बजकर 09 मिनट तक
योग: अतिगण्ड – 05 फरवरी को रात्रि 01 बजकर 05 मिनट तक
करण: वणिज – दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक
करण: विष्टि – 05 फरवरी को रात्रि 12 बजकर 09 मिनट तक

 सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्यदय क समय: प्रातः 07 बजकर 08 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 03 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: सायं 08 बजकर 37 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: प्रातः 08 बजकर 36 मिनट पर

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: मकर राशि
चन्द्र देव: सिंह राशि

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से सायं 05 बजकर 24 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 08 बजकर 30 मिनट से प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र: रात्रि 10 बजकर 12 मिनट तक
सामान्य विशेषताएं: विनम्रता, मेहनती स्वभाव, बुद्धिमत्ता, मददगार, उदार, ईमानदारी, बुद्धिमान, अध्ययनशील और परिश्रमी
नक्षत्र स्वामी: सूर्य देव
राशि स्वामी: सूर्य देव, बुध देव
देवता: आर्यमन (मित्रता के देवता)
गुण: राजस
प्रतीक: बिस्तर

 

 

Read More
Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज इन राशि के व्यापारियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज इन राशि के व्यापारियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा,पढ़ें दैनिक राशिफल

04-Feb-2026

 04 February 2026 Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 13 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज प्रथ्वी लोक की भद्रा है। जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चो की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन में बिताएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज दूसरों के भरोसे अपने कार्यों को न छोड़ें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। लवमेट मूवी देखने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नए जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही कम्प्यूटर कोर्स ज्वॉइन करना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। आज जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कामों को अंजाम देना आपके काम को ज्यादा सुगम बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि 

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। किसी मित्र से चल रही अनबन आज दूर होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी। आज अपने काम खुद ही करें और निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी न करें।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि 

आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कठिनाइयां आएंगी, आप अपनी सूझ-बूझ से उनसे निपटने में सफल होंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साझेदारी संबंधी व्यापार की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। घर के बाहर रहकर जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनको अपने परिवार वालों से मिलाने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि 

आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। किसी उलझन का समाधान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी और का हस्तक्षेप न होने दें। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, उनके लिए दिन अच्छा है। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि 

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरूरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है। यात्रा लाभदायक होगी। कारोबार में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने से अच्छा रहेगा। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से ऑफर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि 

आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। युवाओं का मन मुताबिक कार्य पूरा होने से सुकून मिलेगा। आज आपको जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है। एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। आज किसी कानूनी मामले में आपको राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आज परिवारवालों के साथ घर में पार्टी कर सकते हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नए केस मिल सकते हैं। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2
Read More
Panchang: 3 फरवरी 2026 का पंचांग, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Panchang: 3 फरवरी 2026 का पंचांग, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

03-Feb-2026

Aaj Ka Panchang, 3 फरवरी 2026 का पंचांग: 3 फरवरी, मंगलवार, शक संवत्: 14 माघ (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 21 माघ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 14 शब्बान, 1447, विक्रमी संवत्: फाल्गुन कृष्ण द्वितीया तिथि 12:40 ए एम, फरवरी 04 तक, मघा नक्षत्र 10:10 पी एम तक बजे तक पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, तैतिल करण। शोभन योग 02:39 ए एम, फरवरी 04 तक पश्चात अतिगण्ड योग। चंद्रमा सिंह राशि में। सूर्य मकर राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। दोपहर 03:18 बजे से राहुकालम् शुरू।

सूर्योदय 07:08 ए एम

सूर्यास्त 06:02 पी एम

चन्द्रोदय 07:37 पी एम

चन्द्रास्त 08:03 ए एम

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:23 ए एम से 06:16 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:50 ए एम से 07:08 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:57 पी एम

विजय मुहूर्त 02:24 पी एम से 03:08 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:59 पी एम से 06:26 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:02 पी एम से 07:20 पी एम

अमृत काल 07:50 पी एम से 09:24 पी एम

निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम, फरवरी 04 से 01:01 ए एम, फरवरी 04

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 03:18 पी एम से 04:40 पी एम

यमगण्ड 09:52 ए एम से 11:13 ए एम

आडल योग 07:08 ए एम से 10:10 पी एम

विडाल योग 10:10 पी एम से 07:08 ए एम, फरवरी 04

गुलिक काल 12:35 पी एम से 01:57 पी एम

दुर्मुहूर्त 09:19 ए एम से 10:03 ए एम, 11:16 पी एम से 12:09 ए एम, फरवरी 04

वर्ज्य 10:29 ए एम से 12:02 पी एम

06:11 ए एम, फरवरी 04 से 07:47 ए एम, फरवरी 04

गण्ड मूल 07:08 ए एम से 10:10 पी एम

बाण मृत्यु - 07:15 ए एम तक

अग्नि - 07:15 ए एम से पूर्ण रात्रि तक

आज के पञ्चक रहित मुहूर्त

रज पञ्चक - 07:08 ए एम से 07:43 ए एम

शुभ मुहूर्त - 07:43 ए एम से 09:11 ए एम

चोर पञ्चक - 09:11 ए एम से 10:36 ए एम

रज पञ्चक - 10:36 ए एम से 12:11 पी एम

शुभ मुहूर्त - 12:11 पी एम से 02:07 पी एम

चोर पञ्चक - 02:07 पी एम से 04:21 पी एम

शुभ मुहूर्त - 04:21 पी एम से 06:41 पी एम

रोग पञ्चक - 06:41 पी एम से 08:59 पी एम

शुभ मुहूर्त - 08:59 पी एम से 10:10 पी एम

मृत्यु पञ्चक - 10:10 पी एम से 11:15 पी एम

अग्नि पञ्चक - 11:15 पी एम से 12:40 ए एम, फरवरी 04

शुभ मुहूर्त - 12:40 ए एम, फरवरी 04 से 01:35 ए एम, फरवरी 04

रज पञ्चक - 01:35 ए एम, फरवरी 04 से 03:53 ए एम, फरवरी 04

शुभ मुहूर्त - 03:53 ए एम, फरवरी 04 से 05:57 ए एम, फरवरी 04

चोर पञ्चक - 05:57 ए एम, फरवरी 04 से 07:08 ए एम, फरवरी 04

Read More
Previous12...12131415161718...171172Next
dpr
Previous Next
Previous Next

ये भी पढ़े

  • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    28-Jun-2026 8:26:24 pm
  • सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू से पहले खत्म हुई सांसें

    सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू से पहले खत्म हुई सांसें

    28-Jun-2026 10:39:35 am
  • BREAKING : एमपी कांग्रेस में बड़ी फेरबदल, बड़ी संख्या में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

    BREAKING : एमपी कांग्रेस में बड़ी फेरबदल, बड़ी संख्या में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

    16-Aug-2025 5:49:08 pm
  • वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 93 रन की पारी, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

    वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 93 रन की पारी, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

    20-May-2026 8:11:50 am
  • Singer Asha Bhosle : नहीं रही सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधन

    Singer Asha Bhosle : नहीं रही सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधन

    12-Apr-2026 2:54:45 pm
  • विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान

    विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान

    02-May-2025 6:08:15 pm
  • Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...

    Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...

    31-Jan-2026 9:26:23 am
  • LPG Price : जुलाई की शुरुआत राहत भरी! महीने के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए नए रेट

    LPG Price : जुलाई की शुरुआत राहत भरी! महीने के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए नए रेट

    01-Jul-2026 4:36:56 pm
  • Aaj Ka Panchang, 7 July 2026: जानिए 7 जुलाई 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

    Aaj Ka Panchang, 7 July 2026: जानिए 7 जुलाई 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

    07-Jul-2026 7:00:26 am
  • नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

    नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

    01-Jul-2026 7:31:53 pm

तस्वीरें

  • just 36 news

    इन टीवी स्टार्स की बीवी नहीं हैं एक्ट्रेसेसेस से कम, लाइमलाइट से दूर जीती हैं ऐसी जिंदगी

  • just 36 news

    पुरानी बस्ती के टाइगर क्लब गणेशोत्सव में गणेश जी को लगा छप्पन भोग

  • just 36 news

    PHOTO: भारतीय दर्शकों को है चमत्कार की आस, NZvsAFG पर मजेदार मीम्स की बाढ़, यहाँ देखे

  • just 36 news

    PHOTO: शाहरुख- आमिर से सलमान- अक्षय तक, जब ऑनस्क्रीन महिला बने अभिनेता

  • just 36 news

    Photos: जब-जब पहली बार मांग में सिंदूर भरकर घर से निकलीं ये हीरोइनें, खूबसूरती देख लोगों का दिल धड़क गया

View More

वीडियो

  • just 36 news

    View More

Previous Next
Just36 News
  • Owner Name - Amit Kumar Agrawal
  • Near Sonkar Hostel, Changorabhanta, Raipur-492001
  • just36news@gmail.com
  • +91 9425212640, +91 9669620666
  • www.just36news.com

Quick Links

  • » छत्तीसगढ़
  • » देश-विदेश
  • » राजनीति
  • » खेल
  • » मनोरंजन
  • » संपादकीय
  • » स्वास्थ
  • » व्यापार
  • » शिक्षा एवं रोजगार
  • » लाइफस्टाइल
  • » धर्म एवं ज्योतिष
  • » तस्वीरें

2019-2026 © Just36 News. All Right Reserved.

  • About Us
  • Privacy
  • Contact us