BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj ka Rashifal 8 August 2025: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 8 August 2025: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

 8 September ka Rashifal 2025: वृष राशि वालों को आज भोग विलास की समस्याओं को लेकर कुछ विशेष परेशानियां रहेगी. नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाने का प्रयास करें. कार्यक्षेत्र में व्यस्त वाद विवाद और तर्क वितर्क से बचें. व्यापार क्षेत्र में संलग्न लोगों को परिजनों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से व्यापार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. मकर राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में अकारण वाद विवाद हो सकता है. अपनी बड़ी पर संयम रखें. क्रोध पर अंकुश लगाए. नौकरी में स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं. व्यापारिक जिम्मेदारी किसी अन्य को सौंपने की वजह आप स्वयं ही उसे संभाले. अन्यथा चलता हुआ व्यापार मंदा पड़ जाएगा. नौकरी में अपने उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाने का प्रयास करें.

मेष (Aries)
आज कार्यक्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें. किसी नवीन योजना आदि पर खर्च होने की संभावना है. अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें. पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें. सहोदर भाई बहनों साथ व्यवहार सहयोगात्मक व्यवहार बना रहेगा. अपनी धैर्य को कम न होने दे. भूमि ,भवन, वाहन के विक्रय के लिए समय स्थिति सामान्यतः अच्छी होगी. अधिक प्रयासरत रहने से संपत्ति संबंधी कार्य बन सकता है. माता-पिता का सहयोग बना रहेगा. समाज में मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें. नौकरी में नए सहयोगी बनेंगे. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा. किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाएंगे.

उपाय :-आज तंदूर की बनी मीठी रोटी दान करें.

वृषभ (Taurus)

आज भोग विलास की समस्याओं को लेकर कुछ विशेष परेशानियां रहेगी. नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाने का प्रयास करें. कार्यक्षेत्र में व्यस्त वाद विवाद और तर्क वितर्क से बचें. व्यापार क्षेत्र में संलग्न लोगों को परिजनों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से व्यापार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. सामाजिक कार्य में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी. राजनीति में कड़ी मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता व सम्मान न मिलने से मन उत्साह में कमी आएगी. बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को विशेष सफलता मिलेगी.

उपाय :-आज श्री लक्ष्मी नारायण मंत्र का 108 बार जाप करें.

मिथुन (Gemini)

आज व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को व्यापार में लाभ की संकेत प्राप्त होंगे. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेगी. छोटी-छोटी यात्राओं के अधिक योग बनेंगे. कला, अभिनय,गीत संगीत के कार्य में लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग बनेंगे. नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलो में पुनरावलोकन करके नीति निर्धारण करें. जमा पूंजी धन का सही तरह से उपयोग करें.

उपाय :-आज हनुमान जी को केसर के साथ घिसा लाल चंदन लगाएं.

कर्क (Cancer)

आज चल रहे समन्वय कार्य में प्रगति का योग है. समाज में मान सम्मान मिलेगा. कारोबार में नया समझौता फायदा पहुंच जाएगा. विरोधी की गतिविधियों का विशेष ध्यान रखें. विश्वास घात से सतर्क रहें. कार्यक्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी. आय की स्रोतों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र के में कार्यरत व्यक्ति को नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति के बनेंगे. किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि बढ़ सकती है.

उपाय :-आज एक पीला रुमाल अपने पास रखें

सिंह (Leo)

आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी. महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी. जिससे मनोबल में वृद्धि होगी. दूर देश से किसी प्रियजन का समाचार प्राप्त होगा. राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. किसी सामाजिक कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है. रोजगार की तलाश पूरी होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में आ रही बाधा किसी मित्र के सहयोग से दूर होगी. व्यापार पर नए सहयोगी बनेंगे. कृषि कार्य में सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. पशुओं के विक्रय में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी. मजदूर पर रोजगार प्राप्त होगा. निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. खेल जगत से जुड़े लोगों को कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी.

उपाय :-आज माता लक्ष्मी जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं. और उनकी आराधना करें.

कन्या (Virgo)

आज पूर्व से किए प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा. अपने ऊपर भरोसा रखें. कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य का संचालन करना शुभ रहेगा. साझेदारी के रूप में कार्य करने के योग बन सकते हैं. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों साथ तालमेल युक्त व्यवहार करने से आशा की नई किरण जाएगी. इधर-उधर की बातों में विरोधियों के साथ सावधानी पूर्वक व्यवहार करें. चल अचल संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके भाग्य का सितारा चमकेगा. प्रतियोगिता का परिणाम अनुकूल रहेगा .

उपाय :- आज एक नारियल अपने सर से सात बार घुमाकर बहते पानी में बहाएं.

तुला (Libra)

आज व्यापार में कुछ बाधा का सामना करना पड़ सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को न दें. उसे कार्य को स्वयं करें. राजनीति में कोई उच्च पदस्थ व्यक्ति सहयोगी सिद्ध होगा. किसी पुराने मुकदमे में निर्णय आपके पक्ष में आने की संकेत मिल रहे है. विद्यार्थियों को अध्ययन संबंधी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी. नौकरी में अपने अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से सफलता मिलेगी. भूमि ,भवन आदि के क्रय विक्रय में लगे लोगों को अचानक महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है. शासन सत्ता में बैठे लोगों को नवीन दायित्व मिल सकते हैं. रोजगार की तलाश में लगी लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

उपाय :-आज थोड़ी सी पीली सरसों या पीला रुमाल अपने पास रखें.

वृश्चिक (Scorpio)

आज पारिवारिक दायित्व का भार बढ़ सकता है. संबंधियों के साथ तालमेल बनाकर रखें. विवाह आदि की संभावना है. वाणी पर संयम रखें. जो भी बोले सोच विचार कर बोले. जब तक कार्य पूरा न हो जाए तब तक उसकी चर्चा न करें. कार्यक्षेत्र में कार्य भार अधिक बढ़ सकता है. आय के साथ व्यय ही उसी अनुपात में होने की संभावना है. कार्य क्षेत्र में कोई विपरीत साथियों आरोप लगाकर नौकरी से निकलवा सकता है. बेरोजगारों को निराशा हाथ लग सकती है. लेकिन वह निराश न होकर नई जोश और उत्साह के साथ अपना प्रयास जारी रखें. आपको सफलता अवश्य मिलेगी. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी .

उपाय:-आज सांय: काल उगते हुए चंद्रमा को प्रणाम करें

धनु (Sagittarius)

आज कला अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी सफलता और सामान मिलेगा. नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ेगा. किसी सरकारी योजना की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. राजनीति में किसी विशेष विशिष्ट व्यक्ति की निकटता का लाभ मिलेगा. सजने संवरने में रुचि रहेगी. व्यापार में नए साथी बनेंगे. व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी. फोर्स से जुड़े लोगों को अपने शत्रु पर विजय प्राप्त होगी. कोर्ट कचहरी के कार्यों में संलग्न लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा. खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को नए मित्र मिलेंगे. भूमि के क्रय विक्रय से संबंधित कार्य में लगे लोगों को सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक कार्य में आपकी अहम भूमिका होने से आपको सम्मान मिलेगा .

उपाय :-आज ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें.

मकर(Capricorn)

आज कार्यक्षेत्र में अकारण वाद विवाद हो सकता है. अपनी बड़ी पर संयम रखें. क्रोध पर अंकुश लगाए. नौकरी में स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं. व्यापारिक जिम्मेदारी किसी अन्य को सौंपने की वजह आप स्वयं ही उसे संभाले. अन्यथा चलता हुआ व्यापार मंदा पड़ जाएगा. नौकरी में अपने उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाने का प्रयास करें. बिगड़ी बातें संभल जाएगी. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को अपनी लोगों को नौकरी से निकाला जा सकता है. आप लगातार अपने बॉस के समर्थन में रहे. वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं. तो अपने बजट के अनुसार ही खरीदें. ज्यादा ऋण लेने से बचें. अन्यथा भविष्य में आपको अत्यधिक कष्ट होगा. किसी तीर्थ स्थल पर परिवार सहित जा सकते हैं.

उपाय:- आज किसी गरीब ब्राह्मण तीन दुखी लोगों की यथासंभव सहायता करें.

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए अधिक शुभ एवं लाभदायक रहेगा महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बना रहेगा. अधिक तर्क वितर्क वाली स्थिति से बचें. किसी के बहकावे में न आए. व्यवसाय के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा. आज आजीविका के क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा. मनपसंद भोजन प्राप्त होगा. नौकरी में किए गए प्रयासों में अधिक जिम्मेदारी रहेगी. राजनीति में कोई बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न ले. खूब सोच विचार कर ले. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से सफलता मिलेगी. उद्योग धंधे में विस्तार कर सकते हैं.

उपाय :-भगवान सत्यनारायण की कथा करें अथवा कराएं. नेत्रहीनों की मदद करें.

मीन (Pisces)

आज व्यापार में भाई बहनों से सहयोग मिलेगा. फोर्स से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी. राजनीति में अपने साहस पराक्रम को देखकर विरोधी भी सन्न रह जाएंगे. नौकरी में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी. दिन की पूर्वाद में अधिक सकारात्मक समय रहेगा. पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होगी. दिन के उत्तरार्ध में अपेक्षाकृत अधिक संघर्ष बढ़ सकता है. कार्य पूर्ण न होने तक उसे सार्वजनिक न करें. सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी करने वाले लोगों को लाभ प्राप्त होगा. सहकर्मियों की ओर से सहयोग मिलेगा. निजी व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपनी नवीन कार्य योजनाओं से प्राप्त होने की संभावना रहेगी.

उपाय:- प्रातः उठते ही चीटियों को आटा डालें.

आज का पंचांग 7 सितंबर: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें पंचांग से शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 7 सितंबर: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें पंचांग से शुभ-अशुभ मुहूर्त

 Aaj ka Panchang 7 September: आज 7 सितंबर, रविवार को भाद्रपद पूर्णिमा के साथ पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। भाद्रपद पूर्णिमा पर साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। यह ग्रहण भारत में नजर आएगा। जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। जानें आज पंचांग से भाद्रपद पूर्णिमा पर बनने वाले शुभ-अशुभ मुहूर्त।

पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 07 सितंबर, रविवार, शक संवत्: 16 भाद्रपद (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 23 भाद्रपद मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 14 रबि-उल्लावल, 1447, विक्रमी संवत्: भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा रात्रि 11.39 मिनट तक। धृति योग, विष्टि (भद्रा) करण दोपहर 12.41 मिनट तक। चंद्रमा कुंभ राशि में (दिन-रात)।

सूर्य दक्षिणायन। वर्षा ऋतु। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। भद्रा दोपहर 12.41 मिनट तक। भाद्रपद पूर्णिमा। प्रोष्ठपदी महालय श्राद्ध प्रारंभ। पूर्णिमा का श्राद्ध। खग्रास चंद्र ग्रहण। श्री सत्यनारायण व्रत। पंचक।

सूर्योदय- 06:02 ए एम

सूर्यास्त- 06:36 पी एम

चन्द्रोदय- 06:26 पी एम

सूर्य दक्षिणायन। वर्षा ऋतु। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। भद्रा दोपहर 12.41 मिनट तक। भाद्रपद पूर्णिमा। प्रोष्ठपदी महालय श्राद्ध प्रारंभ। पूर्णिमा का श्राद्ध। खग्रास चंद्र ग्रहण। श्री सत्यनारायण व्रत। पंचक।

सूर्योदय- 06:02 ए एम

सूर्यास्त- 06:36 पी एम

चन्द्रोदय- 06:26 पी एम

चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

आज के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 ए एम से 05:16 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:44 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:24 पी एम से 03:15 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:36 पी एम से 06:59 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:36 पी एम से 07:44 पी एम

अमृत काल- 02:51 पी एम से 04:22 पी एम

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- 05:01 पी एम से 06:36 पी एम

यमगण्ड- 12:19 पी एम से 01:53 पी एम

भद्रा- 06:02 ए एम से 12:41 पी एम

पंचक- पूरे दिन

 
Aaj Ka Rashifal 7 September 2025: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिन

Aaj Ka Rashifal 7 September 2025: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिन

 Aaj Ka Rashifal 7 September 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दानादि की पूर्णिमा है। आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 42 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो गयी है। वहीं साल 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण भी आज के दिन ही लगेगा। आज का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में क्या कुछ परिवर्तन लेकर आ सकता है, आइए विस्तार से जानते हैं राशिफल में।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, नए क्लाइंट भी आपसे जुड़ेंगे भविष्य में जो आपके लिए फायेदेमंद साबित होंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आज नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव आपके ऊपर बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं आज खुद के लिए समय निकालकर अपनी सहेलियों के साथ इंजॉय करेंगी। आज आप अपने काम को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- काला

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप रोजगार के मामलों में कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपको लॉन्ग टर्म में फायदा देंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आप दोनों को बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज अनुभवी तथा जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा। इस राशि के प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज अपने काम से बॉस को खुश कर देंगे। आज आप शाम का समय दोस्तों के साथ बितायेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। 

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले घर के बड़ों से जानकारी अवश्य ले – लें, इससे आपको अपने कामों को उचित तरीके से करने में सहायता मिलेगी। आज किसी करीबी के साथ चल रही अनबन में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढाई को लेकर थोड़ा सीरियस रहेंगे, लेकिन सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा , जिसकी वजह से आप अपना काम करने में सक्षम होंगे।

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- लाल

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज किसी भी काम को योजनाबद्ध तरीके से करने पर उसके आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज आप किसी फैमली फंक्शन में जायेंगे, जहां करीबियों से मुलाकात होगी। आज आप किसी समस्या को नए दृष्टिकोण के साथ हल करेंगे, तो आपको अवश्य उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप ऑफिस से घर आकर कुछ वक्त बच्चों के साथ स्पेंड करेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- गोल्डन

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपने ऑफिस में सहकर्मियों का साथ देंगे और उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे, जिससे काम की गुणवत्ता बेहतर होगी। आज राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय देंगे। आज लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप अपने कार्यों को जीवनसाथी की मदद से पूरा कर पायेंगे। आज काम की अधिकता रहेगी, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- नारंगी

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यो में अपना योगदान देंगे, आपकी मेहनत और लगन देखकर संस्था आपको सम्मानित भी करेगी। इस राशि के सरकारी कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज ट्रान्सफर से जुड़ी सूचना प्राप्त हो सकती है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। आज आपकी उलझनों का समाधान होगा, जिससे आपका मन संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। आज आपके कोर्ट – कचहरी में लंबित मामले किसी करीबी की मदद से सुलझ जायेंगे।

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- हरा

तुला राशि– आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको कारोबार में दोगना धन लाभ होगा, जिससे आप उसे और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है, जिससे वे अपने सपनों को जल्द ही पूरा कर सकें। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़ भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। आज आप रियल स्टेट में इन्वेस्ट करने का मन बना सकते हैं, आज आपको अच्छे ऑफ़र भी मिलेंगे। 

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशि– आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको नौकरी के लिए किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर लेटर मिलने की सम्भावना हैं। आज आपको पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी और आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। आज बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज आप मार्केटिंग और नए क्लाइंट से बात करके अपने बिजनेस को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति होगी , जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी।

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- भूरा

धनु राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी अपने के माध्यम से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगें , आप ज्यादा सोच – विचार करने में समय न गवाएं। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे और बच्चों के लिए भी कुछ गिफ्ट लेकर आयेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज घर की देखरेख अथवा मरम्मत संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अभी उस पर और अधिक विचार करने की जरुरत है। आज शिक्षक बच्चों को पढाई के साथ – साथ कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी भी करने के लिए देंगे। 

  • शुभ अंक- 01
  • शुभ रंग- सिल्वर

मकर राशि– आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप कार्यों को अपने तरीके से करने की कोशिश करें और अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखें। आज आपकी किसी योजना को साकार रूप मिलने वाला है। इसलिए अपने प्रयासों में कमी ना आने दे। आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में लगेगा , आप अपनी कोई अधूरी पड़ी पेंटिंग को भी पूरा कर सकते हैं। 

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- पीच

कुम्भ राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में आपको बढ़िया लाभ होगा। आज आपके ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा, इसलिए आज अधिकतर काम समय से पूरे हो जायेंगे। आज जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी से सलाह लेना भी आपके लिए उचित रहेगा। आज आपको किसी दोस्त से उपहार की प्राप्ति होगी, जिसे देखकर आप भावुक हो जायेंगें। आज आप घर के कार्यों में माँ का हाथ बटायेंगे , जिससे माँ खुश हो जाएंगी।

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग- इंडिगो

मीन राशि– आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आज आपकी व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान निकलेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे उसके जीवन में सकारत्मक परिवर्तन आएगा। आज आप किसी काम में अपने बड़े भाई से मदद ले सकते हैं, उनका अनुभव आपके काम आएगा। 

  • शुभ अंक- 023
  • शुभ रंग- पर्पल
Aaj Ka Panchang, 6 September 2025: जान‍िए 6 सितंबर 2025, दिन- शुक्रवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 6 September 2025: जान‍िए 6 सितंबर 2025, दिन- शुक्रवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

पंचांग - 6 सितंबर 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 2647, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख 

तिथि 
चतुर्दशी - 01:41 ए एम, सितम्बर 07 तक

नक्षत्र
धनिष्ठा - 10:55 पी एम तक

योग 
अतिगण्ड - 11:52 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 06:01 AM
सूर्यास्त- 06:38 PM 
चन्द्रोदय- 05:16 PM 
चन्द्रास्त- 04:15 AM

अशुभ काल 
राहुकाल- 10:45 AM से 12:20 PM
यमगण्ड- 03:29 PM से 05:03 PM
गुलिक-     07:36 AM से 09:10 AM

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 11:54 AM से 12:45 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:30 AM से 05:16 AM
अमृत काल- 01:16 PM से 02:52 PM

Aaj ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 Aaj ka Rashifal 6 September 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र कर्क राशि में। सूर्य, बुध, केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। सांयकाल को राहु के साथ संयोग करेंगे कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- मानसिक स्थिति थोड़ी परेशानी में रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति शुभता के साथ बढ़ेती रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम रहेगी। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा मध्मय समय। व्यापार ठीक है। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य और साथ दोनों पर ध्यान रखना होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को सांयकाल से पहले निपटा लें। इसके बाद थोड़ा मध्यम समय का निमार्ण होने लगेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करना, उनका जलाभिषेक करना शुभ होगा।

तुला राशि- बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- गृह कलह बढ़ा हो सकता है। बहुत शांत होकर के चीजों को निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुबान पर काबू रखें। निवेश न करें अभी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- अपमानित होन की स्थिति बन सकती है क्योंकि कुछ नकारात्मक कार्य कर सकते हैं आप। नकारात्मकता से बचें। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, पार्टरनशिप में प्रॅाब्लम, संतान और प्रेम में प्रॅाब्लम। लगभग मध्यम समय है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 
Aaj ka Panchang: आज इस मुहूर्त में करें शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा, ग्रहों की स्थिति जानने के लिए पढ़ें 5 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज इस मुहूर्त में करें शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा, ग्रहों की स्थिति जानने के लिए पढ़ें 5 सितंबर का पंचांग

 Aaj ka Panchang 5 September 2025: शिव भक्तों के लिए साल में आने वाले प्रत्येक प्रदोष व्रत का खास महत्व है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा होती है, साथ ही निर्जला उपवास रखना शुभ होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 सितंबर 2025 को शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा। साथ ही ओणम पर्व का समापन होगा। मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से शुक्र प्रदोष व्रत के दिन तप-त्याग करते हैं, उन्हें देवी-देवताओं की विशेष कृपा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए अब जानते हैं आज यानी शुक्र प्रदोष व्रत के पंचांग के बारे में।

तिथि, करण और दिशा शूल

आज सुबह 03:13 मिनट तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, जिसके बाद अब चतुर्दशी तिथि चल रही है। साथ ही आज कई योग भी बन रहे हैं। नक्षत्र की बात करें तो आज देर रात 11:38 मिनट तक श्रवण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहने वाली है।

करण, वैदिक और द्रिक ऋतु

आज दोपहर 03:46 मिनट तक कौलव करण रहने वाला है, जिसके समाप्त होते ही तैतिल का आरंभ हो जाएगा। तैतिल करण आज दोपहर से लेकर देर रात तक रहने वाला है। इसके अलावा मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के दिन आज वैदिक ऋतु वर्षा और द्रिक ऋतु शरद रहेगी।

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर सूर्योदय हो गया है, जिसके बाद शाम में 5 बजकर 12 मिनट पर चंद्रोदय होगा। चंद्रोदय के कुछ समय बाद शाम में ही 6 बजकर 36 मिनट पर सूर्यास्त होगा। जबकि अगले दिन 6 सितंबर 2025 की सुबह 4 बजकर 26 मिनट के आसपास चंद्रोदय होने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 05 September 2025: जानिए! कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 05 September 2025: जानिए! कैसा रहेगा आज का दिन?

 Aaj Ka Rashifal 5 September 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 39 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में क्या कुछ परिवर्तन लेकर आ सकता है, आइए विस्तार से जानते हैं राशिफल में।

मेष राशि- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको व्यापारिक लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा ,आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज ऑफिस में थोड़ा ज्यादा काम रहेगा , जिसकी वजह से आपको शारीरिक थकान हो सकती हैं। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। जिससे आपके काम चलते रहेंगे। आज आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है,जिसके साथ बैठकर आप खूब बातें करेंगे। आज आपकी नए वाहन को लेने की इच्छा पूरी होगी।

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- लाल 

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप कारोबार से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगें और उसे आगे बढ़ाने में किसी की मदद लेंगे। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा । आज इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज छात्र शिक्षक से किसी विषय को अधिक समझने के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस ले सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगें , आपको मानसिक शांति मिलेगी।

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- मेजेंटा

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें कलीग का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यो में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं, जिससे आपका काम अच्छा और आसानी से हो जायेगा । आज आपको किसी परिजन की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा , खास कर उनके खान – पान को लेकर। आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए भाई की मदद ले सकतें हैं।

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- मरून

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के तमाम बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में बिजनेस को लेकर नए और इफेक्टिव आडियाज आएंगे। आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में लगेगा, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है , आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- सफेद

सिंह राशि- आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें , तो आने वाले समय में वो आपका अच्छा लाभ करायेंगे। यदि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो धीरे –धीरे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज जीवनसाथी की मदद से आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- पिंक

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप पेंडिंग कार्यों को निपटाने के लिए किसी करीबी की मदद ले सकतें हैं । आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप कुछ समय मित्रों के साथ बितायेंगे और किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी इंजॉय करेंगे। आज आप पैतृक सम्पत्ति को लेकर अपने कजिन से बात कर सकते हैं, जिसमें वो आपको अच्छी सलाह देंगे। आज आपकी रुचि साहित्य को पढ़ने और लिखने में रहेगी, आपको किसी व्यक्ति के माध्यम से साहित्यिक पुस्तक भी प्राप्त होगी। 

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग- नीला

तुला राशि– आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार में डबल मुनाफा कमायेंगे और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल बनेंगे। आज आपको बडों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपके काम में उन्नति होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपके घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है, आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे , जिनका लाभ लेकर आप अच्छा धन कमा सकते हैं। आज बच्चे खेल – कूद के साथ – साथ पढाई भी अच्छे से करेंगे।

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- भूरा

वृश्चिक राशि– आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका जल्द ही आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा , जिससे आपके दिल का बोझ कम होगा। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज इस राशि के लेखकों के मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है , जिसे आने वाले समय में खूब पसंद किया जायेगा।

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- हरा

धनु राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप व्यापारिक लाभ कमाने के साथ – साथ अपने खर्चों के ऊपर भी ध्यान दें। आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर सोच – विचार करें और घर के बडों से भी सलाह – मशवरा कर सकते हैं । इस राशी के राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आज आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है , जो आपके प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। 

  • शुभ अंक- 01
  • शुभ रंग- इंडिगो

मकर राशि– आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपकी योजनाओं को सही दिशा मिलेगी, जिससे वो अपने उद्देश्य की तरफ आगे बढेंगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो काम में आपकी मदद करेंगे। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी । आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपकी तारीफ होगी और आपको ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- ग्रे

कुम्भ राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप व्यावसायिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कुछ अहम फैसले करेंगे, जिससे आपका बिजनेस अच्छा चल सके। आज आप इन्वेस्टमेंट के मामलों में किसी आर्थिक सलाहकार की मदद ले सकते हैं। इस राशि के छात्र आज प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जिसमें स्कूल प्रशासन आपकी पूरी हेल्प करेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी , बडों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप किसी काम की शुरुआत पॉजिटिव माइंडसेट के साथ करें, आपको लाभ अवश्य होगा। 

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- पर्पल

मीन राशि– आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और जूनियर भी आपसे कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ थोड़ा ज्यादा रहेगा, जिससे आपका मन शांत होगा। 

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- नारंगी
Aaj Ka Panchang 4 सितंबर 2025: आज 4 सितंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 4 सितंबर 2025: आज 4 सितंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 सितंबर 2025

Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: आज 4 राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: आज 4 राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा...पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: आज वामन द्वादशी है। ये दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब साबित होंगे। वृषभ राशि की बात करें तो इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगें, जिससे आप अपने अन्य कार्यों को भी आगे बढ़ा पायें। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। पढ़ें बाकी राशियों के लिए ये दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप बिजनेस में अच्छा लाभ कमायेंगें, भौतिक – सुख सुविधाओं की बढ़ोत्तरी होगी। इस राशि के छात्रों का दिन खुशनुमा रहेगा, किसी टेस्ट पेपर में आपको अच्छे अंक प्राप्त होंगें। आज आप दूसरों की बातों को भी अहमियत देंगें और अच्छे से समझने की कोशिश करेंगें, इससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी, जिससे आपको प्रसन्नता होगी ।

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- हरा

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगें, भविष्य में आपको बढ़िया लाभ होगा। आज आप अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगें, जिससे आप अपने अन्य कार्यों को भी आगे बढ़ा पायें। इस राशि के व्यक्ति आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज आपके महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे साथ ही पॉजिटिव रिजल्ट आने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप घर या ऑफिस का रेनोवेशन कराने का विचार कर सकते हैं । 

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- पीच

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज रोजगार की तलाश ख़त्म होगी, आपको किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर मिलने की सम्भावना हैं। आज ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपने की काम में मदद लें... तो काम आसानी से सफल होंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी, बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का खाना अवॉयड करें । 

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- मरून

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप कारोबार में पैसे के लेन – देन में जल्दबाजी न दिखाएं। आज आप अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चे भी आपको खुश होने की वजह देंगें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा । 

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- सिल्वर

सिंह राशि- आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगें, किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आज आप जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेगें साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीददारी भी कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें अन्यथा आपकी बात ख़राब हो सकती है ।  

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- लाल

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत आप किसी अच्छी आदत के साथ करेंगें, जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप पेंटिंग भी कर सकते हैं। आज आपको मेहनत और अच्छे व्यवहार के कारण वो सब मिलेगा, जिसके आप हक़दार हैं। आज आप अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें अन्यथा विरोधी इसका लाभ उठा सकतें हैं। इस राशि के व्यक्तियों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा, साथ ही आपके रिश्तों में मधुरता आएगी।

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग- मैजेंटा

तुला राशि– आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज आप खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद सकतें हैं। आज आपको घर की सफाई के दौरान कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है। आज आप मित्रों के साथ शाम का समय बितायेंगें और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा भी करेंगें।

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशि– आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आप मेहनत और लगन से किसी काम को करने में सफल रहेंगें, जिससे पेरेंट्स भी गर्व महसूस करेंगें। आज किसी करीबी से आपको खुशखबरी मिलेगी, आपके घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आज आप जरूरतमंदो की मदद करेंगें, आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें और कोई हड़बड़ी न मचाएं। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा । 

  • शुभ अंक- 01
  • शुभ रंग- इंडिगो

धनु राशि– आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपको ट्रान्सफर से जुड़ी सूचना प्राप्त हो सकती है, जो आपके काम को आसान बनाएगी। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है। इस राशि के व्यक्तियों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते है। आज आपको आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी । होटल मैनेजमेंट में कार्यरत व्यक्ति आज नयी डिश तैयार करेंगें, जिसकी बहुत तारीफ होगी।

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- काला

मकर राशि– आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आपका काफ़ी समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप बिज़नेस में परिवर्तन को लेकर विचार – विमर्श कर सकते हैं साथ ही ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है, आप मूवी देखने का प्लान बना सकतें हैं। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा और आपकी योजनायें सफल रहेंगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, बदलते मौसम में अपने खाने – पीने का ध्यान रखें । 

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- गोल्डन

कुम्भ राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कार्यस्थल पर थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन किसी सहकर्मी से मदद भी मिल सकती है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में अधिक लगेगा, आप बच्चों को ड्राइंग बनाना भी सिखा सकतें हैं। आज आपके काम से सभी बहुत प्रभावित होंगें और आपसे इंस्पायर भी होंगें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, किसी संस्था से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग- नारंगी

मीन राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका ध्यान नयी चीजों के प्रति आकर्षित होगा, आपके मन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा होगी। काफी लम्बे समय बाद आपको घर जाकर आज बच्चों से मिलने का मौका मिलेगा। आज मार्केट में रुका हुआ पैसा आपको मिल जायेगा, जिससे आपका काम आगे बढेगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है आज आपको शिक्षकों से प्रशंसा मिलेगी। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा |

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- बैंगनी
Aaj Ka Panchang 3 सितंबर 2025: आज 3 सितंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 3 सितंबर 2025: आज 3 सितंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 3 सितंबर 2025

Aaj Ka Rashifal 3 September 2025: परिवर्तिनी एकादशी पर 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, सुनहरी सफलता के लिए रहें तैयार, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2025: परिवर्तिनी एकादशी पर 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, सुनहरी सफलता के लिए रहें तैयार, पढ़ें अपना आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 3 September 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाती है। इस एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु शयन करते हुए करवट बदलते हैं इसलिए ही इस एकादशी का नाम परिवर्तिनी एकादशी पड़ा। जानिए ये शुभ दिन किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप किसी काम को अपनी मेहनत और लगन से पूरा कर लेंगें , जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के मुद्दों को लेकर कुछ बात कर सकते हैं , जिससे उसका समाधान निकलेगा। आज आप किसी भी फैसले को करने से पहले बड़ो की राय अवश्य जान लें। आज आप किसी भी काम को पूरी प्लानिंग के साथ करेंगें तो उसके अच्छे परिणाम आयेंगें। आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगें, जिससे आप दोनों को ख़ुशी मिलेगी। इस राशी के राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है ,किसी समाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- नीला

वृष राशि – आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़े लाभ की संभावना बन रही है। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आप योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा पायेंगें। आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेगें और आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास मजबूत होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप रोज की अपेक्षा दुगुना काम करेंगें। आज आप अपने करीबियों से मेल – जोल बनाकर रखेंगें, जिससे आपको फायदा होगा। 

  • शुभ अंक- 01
  • शुभ रंग- ब्राउन

मिथुन राशि– आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा, इस बार आप कड़ी मेहनत से उसको सफल बनायेंगें। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज आप खुद के लिए समय निकालर अपनी सहेलियों के साथ इंजॉय करेंगी। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है, आप इसे हांथ से जाने न दें। आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा, जिससे आपका मन संतुष्ट होगा। आज कारोबार सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है। 

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- लाल

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी सैलरी में इजाफा होगा, जिससे आर्थिक समस्या दूर होगी। आज किसी की मदद से आपके सरकारी काम बनते नजर आयेंगें। आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, सोच – समझकर और बहुत जिम्मेदारी से काम करें। इस राशि के इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट के ऊपर काम शुरू कर सकतें हैं। आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बाहर जा सकतें हैं, जिससे आपका मूड अच्छा होगा। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। आज आपके घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा।

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- ग्रे

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक - ठाक रहने वाला है। आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकतें हैं। आज आपको पूर्व में किये कार्यों का बढ़िया लाभ मिलेगा। आज आप किसी अच्छी कम्पनी में जॉब के लिए अप्लाई कर सकतें हैं, आपको जल्द ही ऑफर लेटर प्राप्त होगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा और परिवार में खुशहाली आएगी। आज आपको कोर्ट – कचहरी के मामलें में जीत मिलने की संभावना बन रही है। 

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- सफेद

कन्या राशि– आज का दिन आपके लिए बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज आप अपने ऑफिसियल काम पूरे करने के लिए किसी मित्र की सहायता ले सकतें हैं। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगें, जिसमें आपको पारिवारिक सहयोग की प्राप्ति होगी। आज इस राशि के लेखक किसी नयी कहानी को लिखने का प्रयास करेंगें, जो सामाजिक जीवन से ओत – प्रोत होगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे आपके मन में संतुष्टि आएगी। 

  • शुभ अंक- 01
  • शुभ रंग- नीला

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारिक लाभ होने के साथ – साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं, लेकिन आप थोड़ा ध्यान देंगें तो इससे बच जायेंगें। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे तो आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आएगा। आज आप अपने करियर में तरक्की को लेकर एक विजन तैयार करेंगें और उसी के अनुरूप काम करने से आपको सफलता मिलेगी। आज सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। 

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- नारंगी

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक बना रहेगा। आज इस राशि के टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्ति को धन लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें अन्यथा विरोधी इसका लाभ उठा सकतें हैं। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकतें हैं , जहाँ आपके मन को शांति प्राप्त होगी। आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। आज आप पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में सक्षम रहेंगें, जिससे सबके चेहरे पर ख़ुशी होगी।

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग- हरा

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आपको पैतृक सम्पति का लाभ मिलने से ख़ुशी होगी। आज भाई के साथ किसी काम को लेकर आप बात कर सकतें हैं, जिसमें वो आपका पूरा सहयोग करेंगें। आज किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, इसलिए आप अपने डॉक्यूमेंट साथ रखें। आज काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, इसलिए आपको थकान का अहसास हो सकता है। आज आपको बच्चों के व्यवहार के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है और आप उन्हें समझाएं की उनके लिए क्या सही है क्या नहीं।

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- सिल्वर

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप फैमली फंक्शन में शामिल होंगें, आपको देखकर सभी सदस्य खुश हो जायेंगें। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे | आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में बनी रहेगी, आपके द्वारा किये गए कार्य दूसरों के जीवन में अच्छा बदलाव लेकर आयेंगें। आज आप कहीं घूमने जायेंगें ,जहाँ आपको नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें विशेषकर खान – पान का। 

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- ग्रे

कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि के विद्यार्थी अपनी कड़ी मेहनत से जल्द ही किसी एग्जाम को क्रैक कर लेंगें। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपके काम से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन करने का विचार कर सकते हैं।

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- मेजेंटा

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगें जो भविष्य में आपका लाभ करायेंगें। आज आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें और अपने काम के ऊपर फोकस करें। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप अपने किसी कोर्स में बदलाव करेंगें, जिसका आपको फायदा मिलेगा। आज आप अपनी जरुरतों को कम करने की कोशिश करेंगें, जो आपके लिए फायेदेमंद रहेगा। 

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- बैंगनी
Aaj Ka Panchang 2 सितंबर 2025: आज 2 सितंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 2 सितंबर 2025: आज 2 सितंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 2 सितंबर  2025

Aaj Ka Rashifal 2 September 2025: मंगलवार को इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा तगड़ा लाभ तो इन्हें नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 September 2025: मंगलवार को इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा तगड़ा लाभ तो इन्हें नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 2 September 2025: आज का दिन मेष राशि के उन लोगों के लिए बेहद खास रहेगा जो बिजनेस कर रहे हैं।  आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे, इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा अवश्य होगा। वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप फैक्ट्री के वर्कर को उपहार देंगें। मिथुन राशि वालों के लिए भी मंगलवार शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगें, जिनका लाभ लेकर आप भविष्य में बड़ा लाभ कमायेंगें। अब आचार्य आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं आज का दैनिक राशिफल विस्तार से यहां।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन ख़ास होने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, घर में भौतिक सम्पन्नता बनी रहेगी। आज आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी । आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए ऑफिस में नियर से बात हो सकती है, इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे, इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा अवश्य होगा। आज आप घर के बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगें, उनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगा।

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- काला

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप फैक्ट्री के वर्कर को उपहार देंगें, जिससे उनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठेंगें और वो मन लगाकर काम करेंगें। यह समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है ऐसे में किसी से भी व्यर्थ बात करने से बचे। इस राशि के जो व्यक्ति अच्छी नौकरी की तलाश कर रहें हैं ,तो आज आपको आई. टी . कम्पनी से ऑफर मिलने के योग बन रहें हैं। आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- लाल

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगें, जिनका लाभ लेकर आप भविष्य में बड़ा लाभ कमायेंगें। आज आप दूसरों के कल्याण की भावना से किसी काम की शुरुआत करेंगें , जो आपकी सामाजिक छवि को और मजबूत करेगा। आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का मन बना सकते हैं, आज किसी डीलर के माध्यम से आपको बढ़िया डील भी मिलेगी। आज आप फैमली फंक्शन में काम की वजह से थोड़ा – सा लेट पहुंचेंगे , जिससे आपको शिकायत सुननी पड़ेगी। आज आपको किसी को उधार दिए हुए पैसे वापस लेंगें, जिनका उपयोग आप निजी कार्यों में कर सकते हैं।

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि- आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत करेंगें, जिसके माध्यम से दूसरों को भी रोजगार मिलेगा। आज आप जीवन में एक नया दृष्टिकोण अपनायेंगें, जिससे आपके जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज इस राशि के हेल्थकेयर में अपना करियर बना रहें व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपको सीनियर से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और आप परिवार के सदस्यों के लिए उपहार खरीदेंगें, जिससे उन्हें ख़ुशी होगी। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने – फिरने का मन बनायेंगें और अच्छे से इंजॉय करेंगें ।

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग- नीला

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपने काम को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगें, जिसमें आप जीवनसाथी की मदद ले सकतें हैं। इस राशि के कॉम्पटीशन की तैयारी करने वाले छात्रों को आज अपने सीनियर से किसी विषय को समझने में आसानी रहेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में ताल – मेल बना रहेगा , जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज आप दूसरों से मदद की अपेक्षा न रखकर, खुद पर विश्वास रखेंगें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपकी स्पोर्ट्स में रूचि बनी रहेगी और आपको स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिलेगा।

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग- गोल्डन

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी। आज किसी चीज को समझने के लिए पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके लिए आसानी होगी। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति को ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है और किसी काम को लेकर आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े सारे काम निपट जायेंगे, जिससे आपके मन का बोझ कम होगा और आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप घर का डेकोरेशन भी कर सकते हैं।

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- हरा

तुला राशि– आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपना पुस्तैनी कारोबार बहुत अच्छे से संभालेंगें , जिससे पिता को बहुत खुशी मिलेगी और गर्व भी होगा। आज आप व्यर्थ की बातों को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देंगें, जिससे काम समय पर हो जायेगा। आज आप साफ मन से किसी की मदद करेंगें , जिसका आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। आज आप कुछ समय बच्चों के साथ मनोरंजन में बितायेंगें, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी और आपका भी मन प्रसन्न बना रहेगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि– आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके काम से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन कर सकतें हैं, इसलिए आज आप अपना काम पूरी सावधानी से करें। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरो को प्रभावित करेगी जिससे आपको फायदा होगा। आज आपको कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलों में सर्तकता बरतने की जरूरत है, आप किसी अनुभवी वकील की मदद भी लें सकतें हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है स्टूडेंट्स का इंटरव्यू या वायवा है तो उसमें अवश्य सफलता मिलेगी। आज आपके सामने कुछ नए अवसर आयेंगे। आज जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह चेंज कर देंगे ।

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- मेजेंटा

धनु राशि– आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, जिससे आपके परिवार में भौतिक साधनों की बढ़ोत्तरी होगी। आज आपका अटका हुआ कोई सरकारी काम, किसी अधिकारी की मदद से बन जाएगा। इस राशि के खेल – कूद से जुड़े छात्र आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगें और आपको अच्छे रिजल्ट्स भी मिलेंगें। आज आपका मन आध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहाँ आपकी उपस्तिथि से सभी को ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- ऑरेंज

मकर राशि– आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए अधिकतर कार्य पूरे होंगें और आप नए कार्यो की योजना बनायेंगें। आज आपके मन में बिजनेस को लेकर नए – नए आडियाज आयेंगें, इस बारें में आप किसी एक्सपर्ट की राय भी ले सकतें हैं। आज आपके शारीरिक कष्टों का निवारण होगा, जिससे आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगें। आज आप कुछ समय एकांत में बितायेंगें और आप अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगें, जिससे पेरेंट्स आपसे खुश होंगें। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लायेंगे, ये बदलाव आपके लिये लाभदायक साबित होंगे | 

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- मरुन

कुम्भ राशि– आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। आज आप वो पाने में सफल रहेंगें , जिसके लिए आपने कड़ी मेहनत की थी। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकतें हैं, भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपको किसी करीबी के माध्यम से आर्थिक धन लाभ होगा और आपके रिश्ते भी मजबूत बनेगें। आज का दिन आप पढ़ने –लिखने में बितायेंगें, आपका माइंड रिफ्रेश होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे मिलकर आपके अन्दर पॉजिटिव परिवर्तन आयेगा।

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- ब्राउन

मीन राशि– आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिनका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर, इन्वेस्टमेंट का प्लान भी तैयार करेंगें जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, उनके घर आना – जाना होगा। आज आप अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी बरतेंगे , जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक रहेगा, जिससे आप रोज की अपेक्षा ज्यादा काम कर पायेंगें। आज आप अपने अहम पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे, तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा ।

  • शुभ अंक- 01
  • शुभ रंग- ग्रे
Aaj Ka Panchang 1 सितंबर 2025: आज 1 सितंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 1 सितंबर 2025: आज 1 सितंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 1 सितंबर  2025

Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: सितंबर के पहले दिन वृषभ समेत इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: सितंबर के पहले दिन वृषभ समेत इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी...पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सुखद है। अच्छे समाचार सुनने को मिलेगी। वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। मिथुन राशि वालों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगें लेकिन खर्च की अधिकता रह सकती है। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। अब जानिए बाकी राशियों के लिए ये दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Panchang 31 अगस्त 2025: आज 31 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 31 अगस्त 2025: आज 31 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 31 अगस्त 2025

Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: आज का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा यादगार, पारिवारिक जीवन में मिलेंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: आज का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा यादगार, पारिवारिक जीवन में मिलेंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 59 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज राधाष्टमी भी मनायी जाएगी। साथ ही आज से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल

मेष राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, आपके साथ कुछ नए क्लाइंट भी जुड़ेंगे। आज आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन होगा, जिससे आपके दाम्पत्य जीवन में जिम्मेदारी आएगी। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको लम्बे समय से चल रही किसी शारीरिक समस्या से मुक्ति मिलेगी।

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- नीला

वृषभ राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी मुद्दे के ऊपर जीवनसाथी से सलाह – मशवरा कर सकते हैं। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है, आप सारी तैयारी अच्छे से कर लें। आज किसी कोर्ट – कचहरी के मामले में आपको जीत मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आप खेल – कूद से जुड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकतें हैं।

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- गोल्डन

मिथुन राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप घर - परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे और आपको कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज आप दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें, जितना हो सके अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल रखें, आपके लिए अच्छा होगा। 

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- इंडिगो

कर्क राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप व्यापार को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे, जिसके लिए आप ऑफिस में मीटिंग कर सकते हैं। आज आप अपने खान – पान को लेकर डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं। आज आपको स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे और आप बच्चों के साथ बाहर घूमने जायेंगे। 

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- लाल

सिंह राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, आप किसी बड़ी डील को फ़ाइनल कर सकते हैं। आज ऑफिस में आपके काम को लेकर तारीफ होगी और बॉस आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। आज आपके घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, जिससे आप कुछ बड़ा करने का विचार कर सकते हैं। 

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- सफेद

कन्या राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच – विचार कर लें, जिससे बाद में कोई पछतावा न हो। इस राशि के लेखक आज किसी अच्छी कविता को लिखने का मन सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ बैठकर अपने भविष्य को लेकर कुछ चर्चा कर सकते हैं। 

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- सिल्वर

तुला राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति विदेश जाने का मन बना रहे थे, आज आपको किसी से मदद मिलेगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से आपको प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद से अपने कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर औऱ निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। इस राशि के म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़े प्लेटफार्म के माध्यम से ऑफर मिलेगा।

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- पीला

धनु राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में आप अच्छा लाभ कमायेंगे। इस राशि के सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्ति सामाजिक हित के लिए किसी विशेष मुद्दे को उठा सकते हैं। आज आपका ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी और व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। 

  • शुभ अंक- 01
  • शुभ रंग- महरून

मकर राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए मिला - जुला रहेगा। आज आप व्यापारिक लेन – देन में सारी चीजें अच्छे से चेक करें और कर्मचारियों के साथ अच्छे से व्यवहार करें। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा, जिससे आपके बहुत से अटके काम पूरे होंगे। आज आप दाम्पत्य जीवन की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे, जिसमें जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं , जिसका लाभ आपको बहुत जल्द मिलेगा। 

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- नारंगी

कुंभ राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने सपनों को पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में नयी जिम्मेदारियां आएंगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज आपको किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, जिसे आप नजरंदाज न करें। आज आप भाई – बहनों के साथ मार्केट शॉपिंग करने जा सकते हैं और आप उन्हें कुछ गिफ्ट भी दिलायेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- पर्पल

मीन राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति की ओर बढ़ेंगे। आज आप किसी मामले में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह ले सकते हैं, जिससे वो आसानी से सुलझ जायेगा। आज आप अपनी माता जी की किसी इच्छा को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे उनका प्यार व आशीर्वाद आपको मिलेगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए दिन थोड़ा ज्यादा व्यस्त रहेगा , जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है। 

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- मेजेंटा
Aaj Ka Panchang 30 अगस्त 2025: आज 30 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 30 अगस्त 2025: आज 30 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 30 अगस्त 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 2647, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- भाद्रपद 

तिथि 
सप्तमी - 10:46 पी एम तक

नक्षत्र
विशाखा - 02:37 पी एम तक

योग 
इन्द्र - 03:10 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:57 ए एम
सूर्यास्त - 06:48 पी एम
चन्द्रोदय- 12:14 पी एम
चन्द्रास्त- 10:38 पी एम

अशुभ काल 
राहुकाल- 09:10 ए एम से 10:46 ए एम
यमगण्ड- 01:57 पी एम से 03:33 पी एम
गुलिक- 05:58 ए एम से 07:34 ए एम

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 ए एम से 05:13 ए एम

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 05:58 ए एम से 02:37 पी एम

 
Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों पर आज शनिदेव रहेंगे मेहरबान, पढ़ें 30 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों पर आज शनिदेव रहेंगे मेहरबान, पढ़ें 30 अगस्त का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: 30 अगस्त के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 10 बजकर 46 तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र विशाखा दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा लग जाएगा। योग इंद्र दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। करण गर सुबह 9 बजकर 34 तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण रात 10 बजकर 46 तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इसके बाद वे वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य और केतु सिंह राशि में रहेंगे। कर्क राशि में शुक्र मौजूद रहेंगे। वहीं, बुध कर्क राशि में शाम 4 बजकर 48 मिनट तक मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में शनि और कुंभ राशि में राहु विराजमान रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. हर्षवर्धन शांडिल्य से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।

वृषभ राशि

दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

मिथुन राशि

निवेश किए धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

कर्क राशि

कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें, मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

सिंह राशि

आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

कन्या राशि

आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

तुला राशि

आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

वृश्चिक राशि

समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

धनु राशि

दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि

पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

कुंभ राशि

कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

मीन राशि

कम बोलें पर अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

Aaj Ka Panchang 29 अगस्त 2025: आज 29 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 29 अगस्त 2025: आज 29 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 29 अगस्त 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 2647, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- भाद्रपद 

तिथि 
षष्ठी - 08:21 पी एम तक

नक्षत्र
स्वाती - 11:38 ए एम तक

योग 
ब्रह्म - 02:13 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:57 ए एम
सूर्यास्त - 06:48 पी एम
चन्द्रोदय- 09:28 ए एम
चन्द्रास्त- 08:57 पी एम

अशुभ काल 
राहुकाल- 01:58 पी एम से 03:35 पी एम
यमगण्ड- 05:57 ए एम से 07:33 ए एम
गुलिक- 09:10 ए एम से 10:46 ए एम

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:48 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 ए एम से 05:12 ए एम