BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Rashifal 17 February 2025: आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 February 2025: आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर...पढ़ें दैनिक राशिफल

17 February 2025 Ka Rashifal:- आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन, पार कर भोर 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपको लोगों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है, जिससे आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा, ग्राफिक डिजाइन कोर्स सीखने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। विपरीत परिस्थितियों में सूझ-बूझ से काम लेंगे तो, आज किसी समस्या का समाधान अवश्य मिलेगा। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जाएगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि- 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखेंगे तो आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी, आज आपका काम समय से पहले पूरा हो सकता है। महिलाएं अपने बिजनेस में ज्यादा एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोची हुई कोई योजना पूरी होगी। साथ ही आज ज्यादा उलझना लेने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। आज शाम माता जी से आप भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। आज आपके मन में तरह-तरह की बाते चलेंगी। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। लवमेट आज घूमने का प्लान बनायेंगे, मूवी देखने भी जा सकते है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि- 

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाया है। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आस-पास के लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज रुके हुए कार्यों की शुरुआत होगी। आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चे आपसे, अपने जरूरत का सामान मांग सकते है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आज किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें इससे लोगों के बीच आपकी अहमियत बढ़ जाएगी। गैर जरूरी खर्चो पर काबू रखें, फ्यूचर की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल हर एक बात पर ध्यान देकर स्थिति को सुधारने कोशिश करें। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि- 

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। छात्रों की मेहनत आज रंग लायेगी, करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से चल रही अनबन दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि- 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। नए लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी। आज ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang: आज 16 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 16 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 16 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - माघ

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- फरवरी 15 11:52 PM- फरवरी 17 02:16 AM
कृष्ण पक्ष पंचमी- फरवरी 17 02:16 AM- फरवरी 18 04:53 AM

नक्षत्र
हस्त - फरवरी 16 01:39 AM- फरवरी 17 04:31 AM
चित्रा - फरवरी 17 04:31 AM- फरवरी 18 07:35 AM

योग
धृति - फरवरी 15 07:32 AM- फरवरी 16 08:05 AM
शूल - फरवरी 16 08:05 AM- फरवरी 17 08:54 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 6:19 PM
चन्द्रोदय - फरवरी 16 9:41 PM
चन्द्रास्त - फरवरी 17 9:31 AM

अशुभ काल
राहू - 4:54 PM- 6:19 PM
यम गण्ड - 12:40 PM- 2:05 PM
कुलिक - 3:30 PM- 4:54 PM
दुर्मुहूर्त - 04:49 PM- 05:34 PM
वर्ज्यम् - 11:03 AM- 12:50 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM
अमृत काल - 09:47 PM- 11:34 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:25 AM- 06:13 AM

शुभ योग
अमृतसिद्धि योग - फरवरी 16 07:02 AM - फरवरी 17 04:31 AM (हस्त और रविवार)
सर्वार्थसिद्धि योग - फरवरी 16 07:02 AM - फरवरी 17 04:31 AM (हस्त और रविवार)

 

 
Aaj Ka Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सुर्य देव की बरसेगी कृपा; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सुर्य देव की बरसेगी कृपा; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 February 2025:- 16 फरवरी 2025 का दिन खास है, क्योंकि यह दिन फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ शुरू हो रहा है, और हस्त नक्षत्र के साथ धृति योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ हो सकता है. ये राशियां ऐसे दिन का अनुभव कर सकती हैं, जब उनके जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं और अपार सफलता मिल सकती है. आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल क्या कहता है.

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. काम में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और प्रमोशन के आसार बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा थकावट से बचें.  

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज आपको किसी भी फैसले को समझदारी से लेने की जरूरत है. खर्चों पर ध्यान दें और किसी भी अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार में छोटी सी बहस हो सकती है, लेकिन आपको शांति से समाधान ढूंढना होगा. सेहत का ध्यान रखें, खासकर खानपान पर.  
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)  

आज आपका भाग्य आपका साथ देगा. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं और व्यापार में भी लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी.  शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और आत्मविश्वास से आप उन्हें पार कर लेंगे. काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है. सेहत में तनाव से बचें.  
शुभ रंग: चांदी | शुभ अंक: 4

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके कार्यक्षेत्र में पहचान बनेगी. कोई नया अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना चाहिए. सेहत अच्छी रहेगी, बाहर का खाना कम करें.  
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज आपको अपने काम में और भी ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. किसी से विवाद में न पड़ें और धैर्य बनाए रखें. आर्थिक मामले सुलझाने में सतर्क रहें. मानसिक तनाव से बचें.  
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आपको काम में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. कार्यस्थल पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप समझदारी से काम लें. पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याओं से बचें.  
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. करीबी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, अचानक कोई खर्चा आ सकता है. सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द से बचें.  
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और प्रमोशन की संभावना है. व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन लाभकारी रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.  शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 9

मकर राशि (Capricorn Horoscope) 

आज कार्यस्थल पर मेहनत करनी होगी, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी. धन मामलों में सतर्क रहें और उधार देने से बचें. पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें. सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, खासकर जोड़ों के दर्द से बचें.  
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

 आज आपको अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा. मेहनत का फल मिलेगा और कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें. परिवार के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा.  
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान दें. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.  
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 12

Aaj Ka Panchang: आज 15 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 15 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 15 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - माघ

तिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया - 11:52 पी एम तक

नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी - 01:39 ए एम, फरवरी 16 तक

योग
सुकर्मा - 07:33 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:04 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - फरवरी 13 7:08 PM
चन्द्रास्त - फरवरी 14 8:02 AM

अशुभ काल
राहु - 11:12 ए एम से 12:35 पी एम
यम गण्ड - 03:23 पी एम से 04:47 पी एम
गुलिक - 08:24 ए एम से 09:48 ए एम
दुर्मुहूर्त - 09:14 ए एम से 09:59 ए एम, 12:58 पी एम से 01:42 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM
अमृत काल - 06:32 PM- 08:14 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM- 06:15 AM

Aaj Ka Rashifal 15 February 2025: शनिवार को इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 February 2025: शनिवार को इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, पढ़ें दैनिक राशिफल

15 February 2025 Ka Rashifal:- आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आएगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। नवविवाहित दंपति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे, इससे नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा आपका विरोध हो सकता है। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जाएगा।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि  

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगे। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बच्चे आज आपसे अपने पढ़ाई की जरूरत का सामान खरीदवा सकते हैं।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 3

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज घर के कामों को करने के बाद फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 9

तुला राशि 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखदर हेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि 

आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा। किसी पार्क में परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की संभावना है। पारिवारिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से संपर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों को गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने का मन बनाएंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा, मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा। ऑटो मोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जाएंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपके सगे संबंधियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो

जाएगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

  1. शुभ रंग- मैरुन
  2. शुभ अंक- 3

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते है आपकी माता को खुशी होगी। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको जरूरी बातें पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है, जिससे मन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आज आपका खर्चा बढ़ेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 4
  1.  
Aaj Ka Panchang: आज 14 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 14 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 14 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - माघ

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया- फरवरी 13 08:22 PM- फरवरी 14 09:52 PM

नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी - फरवरी 13 09:07 PM- फरवरी 14 11:09 PM

योग
अतिगण्ड - फरवरी 13 07:31 AM- फरवरी 14 07:20 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:04 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - फरवरी 13 7:08 PM
चन्द्रास्त - फरवरी 14 8:02 AM

अशुभ काल
राहु - 11:12 ए एम से 12:35 पी एम
यम गण्ड - 03:23 पी एम से 04:47 पी एम
गुलिक - 08:24 ए एम से 09:48 ए एम
दुर्मुहूर्त - 09:14 ए एम से 09:59 ए एम, 12:58 पी एम से 01:42 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM
अमृत काल - 06:32 PM- 08:14 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM- 06:15 AM

Aaj Ka Rashifal 14 February 2025: माता लक्ष्मी खुशियों से भरेंगी इन 3 राशियों की झोली, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 February 2025: माता लक्ष्मी खुशियों से भरेंगी इन 3 राशियों की झोली, पढ़ें आज का राशिफल

14 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 10 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ख़ास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं, साथ ही आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गयी योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें जिससे सुख व संतोष की वृद्धि होगी। कानूनी मामले में आज स्थिति नियंत्रण में रहेगी। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि: 

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे, जिससे सफलता मिलने के चांस बढ़ जायेंगे। 

  • शुभ रंग-  मेजेंटा
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होंगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। आज आपके घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा । आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। बच्चों की जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको काम करने के लिये कह सकता है, आप उनके काम में सहयोग करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बना रहेगा। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिलेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में किसी नये कार्य की शुरुआत हो सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको धन लाभ होगा। आज आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। आज आपके घर मेहमान आयेंगे, जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में चेंजेस करने पड़ सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बनाकर खिलाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। थोड़ा टाइम ईश्वर की भक्ति में लगायें जिससे आपका मन शांत रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करके किसी रुके काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज घर के जरूरी कर्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। आज आप ऑनलाइन नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बनायेंगे। आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। मेडिकल की पढाई कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अनुभवी डॉक्टर की सलाह मिलेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिलाने के योग बने हुए है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना चाहती है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला हैं। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang: आज 13 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 13 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 13 जनवरी 2025

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - पौष
अमांत - पौष

तिथि
पूर्णिमा - 03:56 ए एम, जनवरी 14 त

नक्षत्र
आद्रा 

योग
वैधृति - जनवरी 13 06:44 AM- जनवरी 14 04:38 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:56 PM
चन्द्रोदय -12 4:21 PM
चन्द्रास्त - 13 6:41 AM

अशुभ काल
राहू - 4:35 PM- 5:55 PM
यम गण्ड - 12:35 PM- 1:55 PM
गुलिक - 3:15 PM- 4:35 PM
दुर्मुहूर्त - 04:30 PM- 05:13 PM
वर्ज्यम् - 07:32 PM- 09:05 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:13 PM- 12:56 PM
अमृत काल - 12:56 AM- 02:29 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:38 AM- 06:26 AM

 
Aaj ka Rashifal: कैसा बितेगा 13 फरवरी का दिन, जानें क्या कहता है अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: कैसा बितेगा 13 फरवरी का दिन, जानें क्या कहता है अपना राशिफल

13 February 2025 Ka Rashifal:- आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 7 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से फाल्गुन का महीना प्रारंभ हो चुका है, जो 14 मार्च तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने लिए लक्ष्य तय करते समय वर्तमान स्थिति पर जरूर ध्यान दें। जितने अधिक उलझन में रहेंगे, आपकी कार्यक्षमता कम होती हुई नजर आएगी। ऑफिस में आज सीनियर्स आपके अधूरे काम को देखकर आपपर दबाव बना सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो आपके सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि: 

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। टेलरिंग का काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ों का सहयोग आज आपको मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे रुके काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के कलीग्स के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार के मामलों में आपके साझेदार से अनबन हो सकती है, बेहतर होगा संयमित रहें। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज जिन लोगों के विरोध की वजह से आपके काम में रूकावट आ रही थी आज वह समाप्त हो जाएगी। आज स्वभाव में नेगेटिविटी लाने की बजाय अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आज पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। आज आप जीवनसाथी को समय जरूर देंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत और मधुर बनेंगे।

  • शुभ रंग-  लाल
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके कठिन परिश्रम का अच्छा फल आपको मिलेगा इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज अपने काम को गंभीरता से करें। समाज के लोग आज आपके व्यक्तित्व से खुश होंगे। आज किसी काम को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आज इस राशि की कन्याओं को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आपकी सरकारी कार्यवाही चल रही है तो आज आपको समाधान मिल सकता है। आज ऑफिस में बॉस को इम्प्रेस करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है सीनियर्स आज आपसे किसी बात पर नाराज हो जाएं। बेहतर होगा कि आप अपने सभी कामों को सावधानीपूर्वक करें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से शाबाशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए आज खुशखबरी मिलेगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आप परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। आज किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर.. पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक्चर इंजीनियर को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आज पैसों के लेन देन में सावधानी बरते।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि: 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि: 

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। इस राशि के मंत्रियों की विदेश यात्रा हो सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कोई निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार करेंगे। आज बिजनेस में सभी गतिविधियों पर ध्यान रखें। आज नया एग्रीमेंट हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5
Aaj Ka Panchang: आज 12 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 12 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 12 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - माघ
अमांत - माघ

तिथि
पूर्णिमा - 07:22 पी एम तक

नक्षत्र
अश्लेशा - 07:35 पी एम तक

योग
सौभाग्य - 08:07 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 6:09 PM
चन्द्रोदय - 05:59 पी एम
चन्द्रास्त - चन्द्रास्त नहीं

अशुभ काल
राहुकाल- 12:35 पी एम से 01:59 पीएम 

यमगण्ड    08:25 ए एम से 09:49 ए एम

गुलिक काल- 11:12 ए एम से 12:35 पी एम

दुर्मुहूर्त - 12:13 पी एम से 12:58 पी एम

वर्ज्यम् - 07:55 ए एम से 09:35 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं

अमृत काल - 05:55 पी एम से 07:35 पी एम

\ब्रह्म मुहूर्त - 05:19 ए एम से 06:10 ए एम

Aaj Ka Rashifal 12 February 2025: माघ पूर्णिमा के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा,पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 February 2025: माघ पूर्णिमा के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा,पढ़ें आज का राशिफल

12 February 2025 Ka Rashifal:- आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज माघी पूर्णिमा है। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से चल रही अनबन खत्म होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। आज आपको करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। 

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी क्षेत्रों सेवारत हैं उन लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से करेंगे तथा महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। आज किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में भी उचित समय बीतेगा। आज किसी भी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से भी खुद को दूर ही रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। 

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता बढ़ाएगा और आपके रुके हुए काम थोड़े प्रयास से बन जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आज बेकार की गतिविधियों में समय बिताना आपके महत्वपूर्ण कार्य में समस्या बन सकता है। अच्छे रिजल्ट के लिए किसी का मार्गदर्शन अवश्य लें। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। मां लक्ष्मी आप पर आज कृपा बरसा सकती हैं। 

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 7

तुला राशि- 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। 

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, आज उनका वक्त अच्छा साबित हो सकता है। 

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 3

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन का भरपूर उपयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी। आज दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। आज आप कुछ समय एकांत, ध्यान आदि में जरूर बिताएंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु सफलता मिलने की खुशी में आपके ऊपर थकान हावी नहीं होगी। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर

होगी तथा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। 

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे। वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 

  1. शुभ रंग- ओरेंज
  2. शुभ अंक- 4

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। आज किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत योजनाएं शेयर न करें और ना ही किसी तरह की बहस में उलझें। इससे आपका समय ख़राब होगा।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 6
  1.  
Aaj Ka Panchang: आज 11 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 11 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 11 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - माघ
अमांत - माघ

तिथि
चतुर्दशी - 06:55 पी एम तक

नक्षत्र
पुष्य - 06:34 पी एम तक

योग
आयुष्मान् - 09:06 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 6:15 PM
चन्द्रोदय - फरवरी 10 4:15 PM
चन्द्रास्त - फरवरी 11 6:14 AM

अशुभ काल
राहू - 8:29 AM- 9:53 AM
यम गण्ड - 11:17 AM- 12:41 PM
कुलिक - 2:04 PM- 3:28 PM
दुर्मुहूर्त - 01:03 PM- 01:47 PM, 03:17 PM- 04:01 PM
वर्ज्यम् - 05:57 AM- 07:33 AM, 02:11 AM- 03:49 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM
अमृत काल - 03:34 PM- 05:10 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:29 AM- 06:17 AM

Aaj Ka Rashifal 11 February: पुष्य नक्षत्र और आयुष्मान योग से 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 11 February: पुष्य नक्षत्र और आयुष्मान योग से 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 11 February 2025:-  दैनिक पंचांग के अनुसार आज यानी 11 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार दिन है। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और आयुष्मान योग बन रहा है। शुभ कार्य न करने के लिए राहुकाल का समय दोपहर 3 बजकर 16 मिनट से शाम 4 बजकर 39 मिनट तक है। 11 फरवरी मंगवाल को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय हैं जिन्हें राशि अनुसार अपनाया जा सकता है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।

वृषभ राशि

व्यावसायिक मामलों के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डाल करके जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी व गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए किए गए रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूसरों से सहायता लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

व्यावसायिक यात्राएं फलीभूत होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। विरोधी परास्त होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फली भूत होगा। अपने रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है। गलत निर्णय कष्टदायी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

रिश्तेदारों के लिए किए गए कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुख में होगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र मे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शारीरिक कष्ट की संभावना है। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

घर परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पड़ोसी से झगड़ा या विवाद ना करें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा अथवा देशाटन की संभावना है। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 10 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 10 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 10 फरवरी 2025

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - माघ
अमांत - माघ

तिथि
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- फरवरी 09 07:25 PM- फरवरी 10 06:57 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- फरवरी 10 06:57 PM- फरवरी 11 06:55 PM

नक्षत्र
पुनर्वसु - फरवरी 09 05:53 PM- फरवरी 10 06:00 PM
पुष्य - फरवरी 10 06:00 PM- फरवरी 11 06:34 PM

योग
प्रीति - फरवरी 09 12:06 PM- फरवरी 10 10:26 AM
आयुष्मान - फरवरी 10 10:26 AM- फरवरी 11 09:05 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 6:15 PM
चन्द्रोदय - फरवरी 10 4:15 PM
चन्द्रास्त - फरवरी 11 6:14 AM

अशुभ काल
राहू - 8:29 AM- 9:53 AM
यम गण्ड - 11:17 AM- 12:41 PM
कुलिक - 2:04 PM- 3:28 PM
दुर्मुहूर्त - 01:03 PM- 01:47 PM, 03:17 PM- 04:01 PM
वर्ज्यम् - 05:57 AM- 07:33 AM, 02:11 AM- 03:49 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM
अमृत काल - 03:34 PM- 05:10 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:29 AM- 06:17 AM

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग - फरवरी 09 05:53 PM- फरवरी 09 07:25 PM
सर्वार्थसिद्धि योग - फरवरी 10 06:00 PM - फरवरी 11 07:05 AM

 

 

Aaj Ka Rashifal: आज त्रयोदशी के दिन 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज त्रयोदशी के दिन 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 10 February 2025:- दैनिक पंचांग के अनुसार 10 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन सोमवार है। इस तिथि पर पुनर्वसु आर्द्रा और प्रीति योग का संयोग बन रहा है। शुभ कार्यों को न करने के लिए राहुकाल का समय सुबह 08 बजे से 25 मिनट से सुबह बजकर 35 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों के बारे में बताया है कि उनके लिए 5 फरवरी बुधवार का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। संतान के कारण चिंतित रह सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। सुखद यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक मामले में सुधार होगा। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

किया गया प्रयास सार्थक होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वाणी पर संयम रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें वह घायल गाय का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

किसी बात को लेकर मन खिन्न रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें ओर सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। भाई बहन और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। मन परेशान रह सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी।लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें

कुंभ राशि

व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दे तथा घायल गाय का उपचार करा दें।

मीन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में जारी प्रयास सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

Aaj Ka Panchang: आज रवि प्रदोष व्रत पर जानें 9 फरवरी के पंचांग के नक्षत्र, शुभ योग, राहु काल

Aaj Ka Panchang: आज रवि प्रदोष व्रत पर जानें 9 फरवरी के पंचांग के नक्षत्र, शुभ योग, राहु काल

Aaj Ka Panchang 9 February 2025:- आज 9 फरवरी, 2025 को माघ माह का 27वां दिन है और आज इस माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज दिनमान यानी दिन की लंबाई 11 घंटे 02 मिनट 40 सेकंड की है, जबकि रात्रिमान 12 घंटे 56 मिनट 35 सेकंड की होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह शिशिर ऋतु है और सूर्य वर्तमान में उत्तरायण होकर गोचर कर रहे हैं।

आइए जानते हैं, 9 फरवरी के पंचांग के पांचों अंग यानी तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण की क्या स्थितियां हैं? आज का कौन-सा समय आपके लिए शुभ सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है और आज का राहु काल का समय क्या है?

आज का पंचांग

तिथि: आज 9 फरवरी, 2025 को 07:25 PM तक द्वादशी तिथि है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरु हो जाएगी। हालांकि द्वादशी एक भद्रा तिथि है, लेकिन इसके स्वामी भगवान विष्णु हैं। साथ ही, इस तिथि को यशप्रद माना गया है, इसलिए इस तिथि को अधिकांश कार्यों के लिए शुभ माना गया है और यह शुभ मुहूर्तों में सम्मिलित है। साथ ही इस तिथि का संयोग आज त्रिपुष्कर योग से होने के कारण यह तिथि बेहद खास बन गई है।

नक्षत्र: आज 9 फरवरी को शाम के 05:53 PM तक तक आर्द्रा नक्षत्र का योग व्याप्त रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा। आर्द्रा और पुनर्वसु दोनों नक्षत्र सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं।

दिन/वार: आज रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है, जो नवग्रहों के स्वामी हैं। इस दिन सूर्यदेव के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं और नवग्रहों की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

योग: आज शाम के 12:07 PM बजे तक विष्कंभ योग व्याप्त रहेगा। इसके बाद प्रीति योग आरंभ हो जाएगा, जो 10 फरवरी की 10:27 AM तक प्रभावी रहेगा। विष्कंभ एक अशुभ योग है, जिसमें शुभ कार्य करना वर्जित है, जबकि प्रीति शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है।

करण: आज दिन एक 07:47 AM बजे तक बव करण का प्रभाव रहेगा, इसके बाद बालव करण की शुरुआत होगी, जो 07:25 PM बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद कौलव करण आरंभ हो जाएगा।

सूर्य-चंद्र गोचर

आज के पंचाग के उपर्युक्त इन 5 अंगों के साथ ही आज सूर्य और चंद्र गोचर की स्थिति इस प्रकार रहने योग हैं:

सूर्य गोचर: सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जो शनि ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है।

चन्द्र गोचर: आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके राशि स्वामी बुध ग्रह हैं।

शुभ-अशुभ काल

आज शुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने योग हैं:

ब्रह्म मुहूर्त: 05:20 AM से 06:12 AM

प्रातः सन्ध्या: 05:46 AM से 07:04 AM

अभिजित मुहूर्त: 12:13 PM से 12:58 PM

विजय मुहूर्त: 02:26 PM से 03:10 PM

गोधूलि मुहूर्त: 06:04 PM से 06:30 PM

सायाह्न सन्ध्या: 06:07 PM से 07:24 PM

अमृत काल: 07:58 AM से 09:34 AM

निशिता मुहूर्त: 12:09 AM, फरवरी 10 से 01:01 AM, फरवरी 10

त्रिपुष्कर योग: आज इस योग का समय 05:53 PM से 07:25 PM तक है।

आज अशुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने योग हैं:

राहुकाल: आज राहु काल दोपहर बाद 04:44 PM से 06:07 PM तक रहने का योग है। हिन्दू धर्म में इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने की मनाही है।

यमगण्ड: 12:35 PM से 01:58 PM

गुलिक काल: 03:21 PM से 04:44 PM

दुर्मुहूर्त काल: 04:38 PM से 05:23 PM

विष घटी/वर्ज्य काल: 05:57 AM, फरवरी 10 से 07:33 AM, फरवरी 10

9 फरवरी 2025 के पर्व और त्योहार

आज माघ माह की द्वादशी तिथि है, आज जया एकादशी व्रत का पारण है। साथ ही आज प्रदोष व्रत शुरू हो जाएगा, जिसका व्रत कल 13 फरवरी को रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना के श्रेष्ठ दिन माना गया है। इसके अलावा आज भीष्म द्वादशी भी है, जिसमें भीष्म पितामह के लिए तर्पण और दान किया जाता है।

रविवार का व्रत: रविवार को सूर्यदेव की उपासना से मान-सम्मान, स्वास्थ्य और ऊर्जा में वृद्धि होती है। इस दिन सभी देवी-देवताओं और नवग्रहों की पूजा करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होते हैं। व्रत, दान और सूर्य अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

आज की यात्रा टिप्स: आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल होने के कारण, आपातकाल को छोड़कर आज इस दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं है।

पंचांग का महत्व

पंचांग केवल तिथियों और त्योहारों का कैलेंडर नहीं है, बल्कि यह जीवन में सफलता और समृद्धि प्राप्त करने का एक प्रभावी मार्गदर्शक है। इसे अक्सर एक धार्मिक परंपरा समझ लिया जाता है, लेकिन इसकी वास्तविक शक्ति इससे कहीं अधिक है। पंचांग हमें ब्रह्मांड की लय के साथ तालमेल बिठाकर चलना सिखाता है, जिससे जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह न केवल निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि सही समय पर सही कदम उठाने में भी मदद करता है।

हिंदू पंचांग पांच प्रमुख अंगों—वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण—का एक सुसंगत संतुलन है। ये तत्व किसी भी कार्य के लिए अनुकूल या प्रतिकूल समय को निर्धारित करते हैं। उदाहरण के लिए, विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन, व्यापार प्रारंभ जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को पंचांग में बताए गए शुभ मुहूर्त के अनुसार करने से उनकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण है कि पंचांग को जीवन के हर शुभ कार्य की नींव माना जाता है।

इस प्रकार, पंचांग को केवल तिथियों और त्योहारों का सूचक मानना इसकी गहराई और महत्व को कम आंकने जैसा है। यह हमें सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। इसे समझकर और अपनाकर हम अपने जीवन को और अधिक सुव्यवस्थित और सार्थक बना सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 9 February 2025: कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 February 2025: कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफल

09 February 2025 Ka Rashifal:- आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 53 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज तिल द्वादशी है।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

 

मेष राशि: 

 

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आज आप अपने कार्यों पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगी। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करेंगे। आज कागज न पूरा होने की वजह से प्रशासनिक कार्य कुछ देर के लिए रुक सकता हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा। आज शांति से किसी भी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें। आज ज्यादा जिद करने से बचे। आज आपको कुछ नए लोगों से व्यापार में लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरूआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। जिससे पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज सहकर्मी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी तकनीकी समस्या के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में अपना समय नष्ट न करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज बेवजह की उलझनों से दूर होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आज आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि: 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। रिश्तेदार से चल रही अनबन किसी की मध्यस्थता से हल होगा। एक से अधिक स्रोतों से आय होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचे। भूमि व वाहन से संबंधित मामले का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपनी सोच व समझ से निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आज अपने बढ़ते पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। आज ऑफिस में अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें नहीं तो सहकर्मी आपकी शिकायत बॉस से कर सकते हैं। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर किसी प्रकार का निर्णय न लें। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। बच्चे किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। बच्चे आज आपसे अपनी जरूरत का सामान मांग सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको जरूर सफलता मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। नए व्यवसाय की योजना बनाने के लिए सही समय है। आपको अपने किसी मित्र से कई दिनों बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिलने का योग है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8
  •  
Aaj Ka Panchang: आज जया एकादशी पर जानें 8 फरवरी के पंचांग के नक्षत्र, शुभ योग, राहु काल

Aaj Ka Panchang: आज जया एकादशी पर जानें 8 फरवरी के पंचांग के नक्षत्र, शुभ योग, राहु काल

 Aaj Ka Panchang 8 February 2025: आज 8 फरवरी, 2025 को माघ माह का 26वां दिन है और आज इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज दिनमान यानी दिन की लंबाई 11 घंटे 01 मिनट 11 सेकंड की है, जबकि रात्रिमान 12 घंटे 58 मिनट 05 सेकंड की होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह शिशिर ऋतु है और सूर्य वर्तमान में उत्तरायण होकर गोचर कर रहे हैं।

आइए जानते हैं, 8 फरवरी के पंचांग के पांचों अंग यानी तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण की क्या स्थितियां हैं और आज का कौन-सा समय आपके लिए शुभ सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है और आज का भद्रा काल और राहु काल क्या है?

आज का पंचांग

तिथि: आज 8 फरवरी, 2025 को 08:15 PM तक एकादशी तिथि है। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरु हो जाएगी। एकादशी एक नंदा तिथि है, जिसे आनंदप्रद माना गया है, इसलिए इस तिथि को अधिकांश कार्यों के लिए शुभ माना जाता है और यह शुभ मुहूर्तों में सम्मिलित है। साथ ही इस तिथि का संयोग रवि योग से होने के कारण यह तिथि बेहद खास बन गई है।

नक्षत्र: आज 8 फरवरी को शाम के 06:07 PM तक तक मृगशिरा नक्षत्र का योग व्याप्त रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा। मृगशिरा और आर्द्रा दोनों नक्षत्र सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं।

दिन/वार: आज शनिवार का दिन है, जो कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित होता है। साथ ही, यह दिन बजरंग बली हनुमान की आराधना के लिए भी विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

योग: आज शाम के 02:04 PM बजे तक वैधृति योग व्याप्त रहेगा। इसके बाद विष्कंभ योग आरंभ हो जाएगा। वैधृति और विष्कंभ दोनों ही योग अशुभ होने से शुभ कार्यों के लिए वर्जित है।\

करण: आज दिन एक 08:48 AM बजे तक वणिज करण का प्रभाव रहेगा, इसके बाद विष्टि करण की शुरुआत होगी, जो 08:15 PM बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद बव करण आरंभ हो जाएगा।

सूर्य-चंद्र गोचर

आज के पंचाग के उपर्युक्त इन 5 अंगों के साथ ही आज सूर्य और चंद्र गोचर की स्थिति इस प्रकार रहने योग हैं:

सूर्य गोचर: सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जो शनि ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है।

चन्द्र गोचर: आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके राशि स्वामी बुध ग्रह हैं।

शुभ-अशुभ काल

आज शुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने योग हैं:

ब्रह्म मुहूर्त: 05:21 AM से 06:13 AM

प्रातः सन्ध्या: 05:47 AM से 07:05 AM

अभिजित मुहूर्त: 12:13 PM से 12:57 PM

विजय मुहूर्त: 02:26 PM से 03:10 PM

गोधूलि मुहूर्त: 06:04 PM से 06:30 PM

सायाह्न सन्ध्या: 06:06 PM से 07:24 PM

अमृत काल: 09:31 AM से 11:05 AM

निशिता मुहूर्त: 12:09 AM, फरवरी 09 से 01:01 AM, फरवरी 09

रवि योग: 07:05 AM से 06:07 PM

आज अशुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने योग हैं:

राहुकाल: आज राहु काल दोपहर बाद 09:50 AM से 11:13 AM तक रहने का योग है। हिन्दू धर्म में इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने की मनाही है।

यमगण्ड: 01:58 PM से 03:21 PM

गुलिक काल: 07:05 AM से 08:28 AM

विष घटी/वर्ज्य काल: 02:26 AM, फरवरी 09 से 04:01 AM, फरवरी 09

दुर्मुहूर्त काल: 07:05 AM से 07:49 AM

भद्रा: 08:48 AM से 08:15 PM

8 फरवरी 2025 के पर्व और त्योहार

आज माघ माह की एकादशी तिथि है, आज भगवान विष्णु को समर्पित जया एकादशी का व्रत रखा जाता है, जिसे करने और उपवास रखने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, व्यक्ति नीच योनि जैसे कि भूत, प्रेत, पिशाच की योनि से मुक्त हो जाता है।

शनिवार का व्रत: शनिवार को कर्मफल के स्वामी और न्यायाधीश शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन शनि ग्रह की शांति के लिए पाठ और विभिन्न उपाय किए जाते हैं। साथ ही, यह दिन हनुमान जी की आराधना के लिए भी शुभ और फलदायी माना जाता है।

आज की यात्रा टिप्स: आज पूर्व दिशा में दिशाशूल होने के कारण, आपातकाल को छोड़कर आज इस दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं है।

पंचांग का महत्व

पंचांग केवल तिथियों का कैलेंडर या समय-सारिणी नहीं है, बल्कि यह सफलता और समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करने वाला एक प्रभावी उपकरण है। जो लोग इसे मात्र एक धार्मिक परंपरा मानते हैं, वे इसकी वास्तविक शक्ति से अनभिज्ञ रहते हैं। पंचांग न केवल निर्णय लेने की क्षमता को सशक्त बनाता है, बल्कि जीवन में सफलता के द्वार भी खोलता है। जब हम ब्रह्मांड की लय के अनुरूप कार्य करते हैं, तो बाधाएं स्वतः ही कम हो जाती हैं और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

हिंदू पंचांग पांच प्रमुख अंगों—वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण—का संतुलित संगम है। ये तत्व किसी भी कार्य के लिए अनुकूल या प्रतिकूल समय को दर्शाते हैं। विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन, व्यापार प्रारंभ और अन्य शुभ कार्यों की सफलता के लिए पंचांग में बताए गए शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है।

इसलिए पंचांग को केवल तिथियों और त्योहारों का कैलेंडर मानना इसकी गहराई और महत्व को कम आंकने जैसा होगा। यह जीवन के प्रत्येक शुभ कार्य की नींव रखता है और सही समय पर सही निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होता है।

Aaj Ka Rashifal 08 February 2025: आज जया एकादशी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 February 2025: आज जया एकादशी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें दैनिक राशिफल

 08 February 2025 Ka Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज जया एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दिन भर आपकी एनर्जी भरपूर बनी रहेगी और विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। अगर जमीन-जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है। आज घर के कार्यों को सुव्यवस्थित करने में व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर मन में किसी बात को लेकर कुछ नकारात्मक विचार उठ रहे हैं तो उन पर काबू पाने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों या मेडिटेशन आदि में बिताएंगे इससे काफी हद तक आपको सुकून मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी मामला अटका हुआ है तो आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करेंगे। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या रुका हुआ है तो वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके मित्र या रिश्तेदार आज आपकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी कार्यक्षमता और बढ़ेगी। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 9

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन को सुधारने में आप की विशेष भूमिका रहेगी, सभी लोग आपकी बात मानेंगे। कारोबार में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। आज ऑफिस में बहुत अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभानें में सफल होंगे। आज बच्चों की गतिविधियों और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे। एंजॉय करने के लिए परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 5

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी संबंधी समस्या का समाधान निकालने के लिए अच्छा समय है, अनुभवी लोगों का सपोर्ट मिलेगा। सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारु रूप से संपन्न हो जाएंगे। आज अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगे। अपनी समस्याओं को छोड़कर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज सतर्कता रखें और अपने स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। बेहतर होगा कि छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही फोकस करें।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी न किसी कार्य को लेकर चल रही व्यस्तता आपको थका देगी, परंतु इस मेहनत का परिणाम बेहतर मिलने से राहत मिलेगी। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, आपसी मेलजोल से खुशी मिलेगी। आज आप रिश्तों को सहेज कर रखेंगे। आज किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां समाप्त होगी। आज आप कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे और आपसी विचार विमर्श भी करेंगे। कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु जरूरत अनुसार काम सुचारु रूप से हो जाएंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान अवश्य रहेगा, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा और साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहेंगे। फाइनेंस के मामलों में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी। व्यवसाय में नई-नई उपलब्धियां मिलेंगी और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती है, लेकिन साथी और कर्मचारियों की मदद से समस्या हल हो जाएगी। नए काम से जुड़ी योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। कार्यस्थल पर आज काम कम होने से सुकून मिलेगा। आज आपको अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में समर्थ होंगे। आज लोगों की नकारात्मकता खुद पर हावी न होने दें।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से चल रहे खर्चो को व्यवस्थित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, साथ ही

और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान देखकर मन में तसल्ली रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सानिध्य बना रहेगा। लवमेट से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने आसपास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझेंगे इससे आप और प्रभावशाली होंगे। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर चल रही उलझन दूर होगी। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना अच्छा नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मन-पसंद जगह पर होगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से किसी विशेष काम को पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे। आज किसी भी स्थिति में ज्यादा न उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना नहीं करेंगे तो कुछ अच्छा और नया सीखने को मिल सकता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की भी सहायता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। आज बिजनेस से जुड़े संपर्कों को मजबूत करेंगे और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जीवन में आपको जो सफलता अभी तक प्राप्त हुई हैं, उनकी वजह से स्थिरता मिलेगी। आज आपके जीवनसाथी का साथ आपके आत्मविश्वास और आत्म बल को
और अधिक मजबूत बनायेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। आज आपको भविष्य संबंधी निर्णय लेने में किसी खास व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang: आज 07 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 07 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 

पंचांग- 07 फरवरी 2025

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- माघ
अमांत- माघ

तिथि
दशमी - 09:26 पी एम तक

नक्षत्र
रोहिणी - 06:40 पी एम तक

योग
इन्द्र - 04:17 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 07:06 ए एम
सूर्यास्त- 06:05 पी एम
चन्द्रोदय- 12:53 पी एम
चन्द्रास्त- 03:44 ए एम, फरवरी 08

अशुभ काल
राहू- 11:13 ए एम से 12:35 पी एम
यम गण्ड-03:20 पी एम से 04:43 पी एम
कुलिक- 08:28 ए एम से 09:50 ए एम
दुर्मुहूर्त-09:17 ए एम से 10:01 ए एम, 12:57 पी एम से 01:41 पी एम
वर्ज्यम्- 10:56 ए एम से 12:29 पी एम, 12:08 ए एम, फरवरी 08 से 01:42 ए एम, फरवरी 08

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त-12:13 पी एम से 12:57 पी एम
अमृत काल- 05:12 पी एम से 06:43 पी एम