BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: आज सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: आज सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा...पढ़ें दैनिक राशिफल

 21 October 2024 Ka Rashifal:- आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 11 मिनट तक वरियान योग रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपने काम करने के तरीको में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। हाई एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता के साथ विचार विमर्श अवश्य कर लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि:

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगें साथ ही आज काम में मन लगेगा। आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य पूर्ण कर पाएंगे। साथ ही किसी पुरानी समस्या का भी समाधान मिलेगा। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कोई कार्य संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।आज अपने निजी कामों में बिजी रहें। आज फालतू चिंताएं छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे। नई जानकारियां भी मिल सकती हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आये उतार-चढ़ाव आने से आप परेशान रहेगें। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें सफलता हासिल होगी। आज कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव आपके करियर को तरक्की की राह पर ले जाएगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में पदोन्नति के अवसर बनेंगे। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम करने के तरीको में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज का दिन आज ठीक - ठाक रहेगा। आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से जुड़ी कुछ नकारात्मक बातें सामने आएंगी। अपना मनोबल मजबूत रखें। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कम्पनी में जॉब के लिए आपको कॉल आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वाभाव आपके लिए थोड़ी परेशानी क्रिएट कर सकता है....बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुने और उनको माने। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत करने की भी कोशिश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना तनाव बढ़ेगा। आज बच्चों का मार्गदर्शन करना भी जरूरी है। परिवार के लिए समय जरूर निकालेंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस रहें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिन की शुरुआत में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जरूरी लोगों का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपकी और पारिवारिक व्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी। आज फालतू बातें और गतिविधियों में समय बरबाद होने से बचाएं। अपनी उर्जा का पूरा इस्तेमाल करेंगे। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है , बेहतर होगा अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि:

आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से संतुष्ट हो जाएंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा। आज अपना मनोबल बनाए रखें। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9
BREAKING : पोते ने दी दादी की बलि, पहले त्रिशूल से वार कर की निर्मम हत्या, फिर शिवलिंग पर चढ़ाया खून, इलाके में दहशत

BREAKING : पोते ने दी दादी की बलि, पहले त्रिशूल से वार कर की निर्मम हत्या, फिर शिवलिंग पर चढ़ाया खून, इलाके में दहशत

 दुर्ग :-  छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, लेकिन अब भी अंधविश्वास की जकड़ से प्रदेश खुद को मुक्त नहीं हो पाया है, अंधविश्वास का एक और दिल दहला देने वाला मामला दुर्ग जिले से सामने आ रहा है, यहां एक पोते ने अपनी दादी को त्रिशूल से मार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और दादी के ही खून से भगवान शिव का अभिषेक कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार दादी रुक्मणी गोस्वामी और उसका पोता गोविंद गोस्वामी अकेले ही एक साथ घर में रहते थे, आज शनिवार देर शाम होते-होते पोता गोविंद गोस्वामी अपनी दादी के पास पहुंचा, अच्छे से बातचीत की और उसके बाद त्रिशूल उठाकर दादी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे मौके पर ही दादी रुक्मणि गोस्वामी की मौत हो गई, उसके बाद दादी के रक्त को लेकर वह शिव मंदिर पहुंचा, जहां जाकर शिवलिंग के ऊपर उसी रक्त से अभिषेक कर दिया और उसके बाद रक्त कम पड़ने पर रक्त निकालने के लिए गोविंद ने इस त्रिशूल से खुद को भी चोट पहुंचाने की कोशिश की, सूचना मिलते ही तत्काल नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है, तो वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है, पुलिस के द्वारा पड़ोस के लोगों से गोविंद गोस्वामी के मानसिक स्थिति को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

वहीं नंदिनी टी आई मनीष शर्मा ने कहा कि पोते ने दादी की त्रिशूल से मार कर हत्या कर दी उसके बाद शिवलिंग पर खून चढ़ाया है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक है कि नहीं।

Aaj Ka Panchang 2024: रविवार को करवा चौथ, सुबह में भद्रा, देखें शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 2024: रविवार को करवा चौथ, सुबह में भद्रा, देखें शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय, राहुकाल, दिशाशूल

 20 अक्टूबर 2024 आज का पंचांग :- अखंड सौभाग्य का करवा चौथ व्रत रविवार को है. इस दिन कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, व्यतीपात योग, विष्टि करण, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ राशि का चंद्रमा है. सुबह 6:46 बजे से चतुर्थी तिथि शुरू होगी, जिसका समापन अगले दिन सूर्योदय से पूर्व ही हो जा रहा है. ऐसे में करवा चौथ का व्रत रविवार को रखना उत्तम है क्योंकि इस दिन चतुर्थी तिथि में चंद्रमा होगा और उस समय रोहिणी नक्षत्र है. करवा चौथ के दिन सुबह में भद्रा है, जिसका वास स्थान स्वर्ग है. स्वर्ग की भद्रा का दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होता है. ऐसे में करवा चौथ में भद्रा मान्य नहीं है. इसलिए व्रती बिना किसी डर के करवा चौथ का व्रत रखें. करवा चौथ को सूर्योदय से पूर्व सरगी खा लें. फिर सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखें.

शुभ मुहूर्त में शाम को करवा माता, गणेश जी, भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा विधिपूर्वक करें. करवा चौथ का चांद शाम 7 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा. चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण करें और व्रत को पूरा करें. करवा चौथ के व्रत का पारण बिना नमक वाले भोजन से करना चाहिए. इसमें मीठा भोजन करने का विधान है. करवा चौथ को रविवार व्रत भी है. इसमें सूर्य की पूजा करते हैं. सूर्य देव को सूर्योदय के समय अर्घ्य देते हैं. सूर्य मंत्र का जाप करें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. सूर्य देव को लाल चंदन, लाल फूल, लाल फल आदि चढ़ाना चाहिए. सूर्य देव के शुभ प्रभाव के लिए रविवार को तांबा, तांबे के बर्तन, लाल रंग के कपड़े, लाल फल आदि का दान करें. इससे कुंडली का सूर्य दोष भी दूर होता है. आज के पंचांग से जानते हैं करवा चौथ के शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, दिशाशूल, राहुकाल आदि के बारे में.

आज का पंचांग, 20 अक्टूबर 2024
आज की तिथि- तृतीया – 06:46 ए एम तक, फिर चतुर्थी – 04:16 ए एम, 21 अक्टूबर तक, उसके बाद पंचमी
आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 08:31 ए एम तक, उसके बाद रोहिणी
आज का करण- विष्टि – 06:46 ए एम तक, बव – 05:26 पी एम तक, बालव – 04:16 ए एम, 21 अक्टूबर, फिर कौलव
आज का योग- व्यतीपात – 02:12 पी एम तक, वरीयान्
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- ​वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:25 ए एम
सूर्यास्त- 05:46 पी एम
चन्द्रोदय- 07:54 पी एम
चन्द्रास्त- 09:33 ए एम

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त और योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 ए एम से 05:35 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:28 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 21
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 बजे तक
चांद निकलने का समय: शाम 07:54 बजे

अशुभ समय
राहुकाल- 04:21 पी एम से 05:46 पी एम
गुलिक काल- 02:56 पी एम से 04:21 पी एम
भद्रा: 06:25 ए एम से 06:46 ए एम
भद्रावास: स्वर्ग पर
दिशाशूल- पश्चिम

रुद्राभिषेक के लिए शिववास
क्रीड़ा में – 06:46 ए एम तक, कैलाश पर – 04:16 ए एम, अक्टूबर 21 तक, फिर नन्दी पर.

Aaj Ka Rashifal: करवाचौथ पर चमकेगा इन चार राशियों का भाग्य, पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: करवाचौथ पर चमकेगा इन चार राशियों का भाग्य, पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

20 अक्टूबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। आज करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे और वह काम करेंगे, जो आपको पसंद है। बीते दिनों में जितना धन इन्वेस्टमेंट किया था, उसका फायदा आपको आज मिल सकता है। परिवारवालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, आप अपने आपको काफी अच्छा महसूस करेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 9

तुला राशि-

आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास इन मीडिया कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छी तालमेल बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के साथ आराम की थी जरूरत होगी।

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाये। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। आज बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें, जहां तक संभव हो दूसरों की हेल्प करें।

  1. शुभ रंग- केसरिया
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आप किसी जरूरतमंद महिला का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिलेगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। याद रखिए अगर समय की कदर नहीं करेंगे, तो इससे आपको ही नुकसान होगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपमे चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang: आज 19 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 19 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 19 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
द्वितीया - 09:48 ए एम तक

नक्षत्र
भरणी - 10:46 ए एम तक

योग
सिद्धि - 05:42 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:24 AM
सूर्यास्त- 05:48 पी एम
चन्द्रोदय- 07:04 पी एम
चन्द्रास्त- 08:21 ए एम

अशुभ काल
राहू- 09:15 ए एम से 10:40 ए एम
यम गण्ड- 01:31 पी एम से 02:56 पी एम
कुलिक- 06:24 ए एम से 07:50 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:24 ए एम से 07:10 ए एम, 07:10 ए एम से 07:55 ए एम
वर्ज्यम्- 09:39 पी एम से 11:06 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:29 पी एम
अमृत काल-06:30 ए एम से 07:56 ए एम, 06:21 ए एम, अक्टूबर 20 से 07:48 ए एम, अक्टूबर 20
ब्रह्म मुहूर्त- 04:43 ए एम से 05:33 ए एम

Aaj Ka Rashifal 19 October 2024: आज शनि देव इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान...पढ़ें शनिवार का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 October 2024: आज शनि देव इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान...पढ़ें शनिवार का दैनिक राशिफल

19 अक्टूबर 2024 aaj Ka Rashifal:-  आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितिया और शनिवार का दिन है। द्वितिया तिथि आज सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। इस वक्त बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बीतेगा। काम को लेकर की गई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद होगी। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के

विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जाएगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना तालमेल बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं। परंतु दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी। आज ऑफिस में आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को मानसिक उलझने लेने से बचना चाहिए, जिससे वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सकें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना, तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। कुछ बीती हुई गलतफहमियां दूर होने से भाइयों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आयेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनाएंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ
मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे।
अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का नया तरीका बता सकता है। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में बाहरी लोगों के दखल से चुनौतियां रहेंगी। बेहतर होगा सब काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आपके पॉजिटिव विचार आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसकी वजह से जीवन के कुछ क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज का दिन अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2
Aaj Ka Panchang 18 October 2024: नोट करें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

Aaj Ka Panchang 18 October 2024: नोट करें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

  Aaj Ka Panchang 18 October 2024: आज शुक्रवार का दिन है। यह पूर्ण रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज (Friday Ka Panchang) के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

Aaj Ka Panchang 18 October 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01 बजकर 20 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - शरद

चन्द्र राशि - मेष

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 50 मिनट पर

 

चंद्रोदय - शाम 06 बजकर 23 मिनट पर

चन्द्रास्त - सुबह 06 बजे।

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 24 मिनट से दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 43 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजे से 02 बजकर 46 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - सुबह 10 बजकर 34 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 49 मिनट से 09 बजकर 24 मिनट तक।

दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ।

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: आज कार्तिक महीने के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत... पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: आज कार्तिक महीने के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत... पढ़ें दैनिक राशिफल

 18 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 34 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज से कार्तिक का महीना शुरु हो चुका है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

1. मेष राशि

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहगी। आज परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी रिश्ते को मधुर बनाएगा, साथ ही परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

2. वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से रिश्ते रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

3. मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आज कोई भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य ले। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

4. कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ बातें पता चल सकती हैं। आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

5. सिंह राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कामों में भी समय बीत सकता है। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

6. कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति अच्छी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इस राशि के सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

7. तुला राशि

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज कुछ समय व्यक्तिगत कार्यों में बिताने से आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां समय पर निपटा लेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपने गतिविधियों में ही व्यस्त और मस्त रहें। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियाँ बरक़रार रहेगी। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देनें के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। घर से निगेटिविटी दूर होगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

8. वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जायेंगा। आज आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के

बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने से समय की बचत होगी। आपको अपना करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

9. धनु राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढाई में मन लगाने की जरूरत है। आज परिवार संबंधी कोई समस्या हल हो जाने से आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। आज कोई भी समस्या आने पर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। परिवारिक रिश्तों में मिठास आयेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

10. मकर राशि

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करेंगे। आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी। जिससे आप बाकी कामों पर ध्यान देगे। नौकरी कर रहे लोगों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

11. कुंभ राशि

आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी एसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। आज घर में परिवार जनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श रहेगा। आज ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आप आगे बढ़कर मधुरता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बूरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी। पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

12. मीन राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आज परिवार में आप सबसे सामंजस्य बनाकर रखेंगे। बेवजह की बातों पर ध्यान नहीं देंगे। साथ ही घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करेंगे। इस राशि के छात्र आज ज्यादा मेहनत करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang: आज 17 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 17 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 

 पंचांग- 16 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- अक्टूबर 16 12:19 AM- अक्टूबर 16 08:40 PM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अक्टूबर 16 08:40 PM- अक्टूबर 17 04:56 PM

नक्षत्र
उत्तरभाद्रपदा- अक्टूबर 15 10:08 PM- अक्टूबर 16 07:17 PM
रेवती- अक्टूबर 16 07:17 PM- अक्टूबर 17 04:20 PM

योग
ध्रुव- अक्टूबर 15 02:13 PM- अक्टूबर 16 10:09 AM
व्याघात- अक्टूबर 16 10:09 AM- अक्टूबर 17 05:56 AM
हर्षण- अक्टूबर 17 05:56 AM- अक्टूबर 18 01:41 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:28 AM
सूर्यास्त- 5:56 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 16 5:13 PM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 17 5:59 AM

अशुभ काल
राहू- 12:12 PM- 1:38 PM
यम गण्ड- 7:54 AM- 9:20 AM
कुलिक- 10:46 AM- 12:12 PM
दुर्मुहूर्त- 11:49 AM- 12:35 PM
वर्ज्यम्- 06:36 AM- 08:01 AM, 05:48 AM- 07:12 AM

Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: ग्रहों के राजा सूर्य बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के सुधरेंगे हाल...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: ग्रहों के राजा सूर्य बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के सुधरेंगे हाल...पढ़ें आज का राशिफल

17 अक्टूबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की शरद पूर्णिमा है। आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 20 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। ग्रहों के राजा सूर्य आज कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

 

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। आपके भविष्य के लिए आज निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित काम करने के लिए आज का समय उत्तम है। धार्मिक तथा सामाजिक कामों में भी थोड़ा वक्त बीतेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मौसम की वजह से अपनी दिनचर्या को संयमित रखना अति आवश्यक है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आजका दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आज मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे साथ ही मनोरंजन भरा वातावरण बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कामों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज कुछ समय आत्म निरीक्षण में भी बिताएंगे। आज दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले सोच-विचार करेंगे क्योंकि बिना सोचे-समझे किया गया निर्णय गलत हो सकता हैं। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। आज आप खुद के कामो को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। दूसरों से उम्मीद रखना आपकी कार्य क्षमता को कम ही करेगा। आपकी मेहनत और उत्तम जीवनशैली के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी योग्यता के अनुरूप कामों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। आज घर का माहौल खुशनुमा व शांतिपूर्ण बना रहेगा। तथा परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज कारोबार में अचानक आपको फायदा होगा। आज संतान के करियर से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। तथा आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी ही रहेगा। ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। अपनी इस कमी को दूर करेंगे और अपने कामों के प्रति समर्पित रहेगे। आज दूसरों की सलाह पर निर्भर रहने की बजाए खुद ही निर्णय लें, इससे आप बेहतरीन तरीके से कामों को अंजाम दे पाएंगे। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज सामाजिक संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। आपके बच्चे पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि-

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको अपने कार्यों में सफलता देंगे। समाज में आपका मान-सम्मान व वर्चस्व बना रहेगा। आप किसी भी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। आज कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा | छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिये पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियों का निर्माण कर रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आप कुछ खास निर्णय लेंगे, जो कि निकट भविष्य में आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगे। आज परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा। कहीं घूमने जाने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सकून मिलेगा । परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आज मौजूदा समय उपलब्धियों वाला रहेगा। योजना बनाकर अच्छे से दिनचर्या व्यवस्थित करेंगे साथ ही अपने सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ अच्छा ताल मेल बनाकर रखना आवश्यक है। इससे उनकी कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी मेहनत और कोशिश के बढ़िया नतीजे सामने आएंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें आज पूरा करने का समय आ गया है। इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने कामों के प्रति प्रयासरत रहें। आज पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा । आज दामपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। आज आपके पास कई इम्पोर्टेन्ट काम हैं। इसलिए दोस्तों के साथ व आलस में अपना समय ना गवाएं।आज इगो व ज़िद्दीपन रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपनी क्षमताओं को महसूस करेंगे और सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज दिल की बजाए दिमाग से काम लेगे तो आप बेहतर निर्णय लेने में सफल होंगे।आज कोई धार्मिक आयोजन में आपका योगदान रहेगा। आज आप जिस काम के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगी। आज खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखेंगे तो उलझनों से बच जायेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6
Aaj Ka Panchang, 16 October 2024 : आज शरद पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 16 October 2024 : आज शरद पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 16 October 2024 : - राष्ट्रीय मिति आश्विन 24, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 31, रबि-उल्सानी-12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 08 बजकर 41 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग पूर्वाह्न 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।आज के व्रत त्योहार शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत (लक्ष्मी इन्द्र पूजा), वाराह चतुर्दशी, मेला शाकम्भरी देवी (देवबन), महारास पूर्णिमा (ब्रजभूमि)।

सूर्योदय का समय 16 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 16 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 50 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 16 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 32 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 42 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 50 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है। भद्राकाल का समय रात में 8 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक।

आज का उपाय : आज देसी घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की उपासना करें और चांद की रोशनी में खीर बनाकर रखें और उसको अगले दिन खाएं।

Aaj Ka Rashifal 16 October 2024: शरद पूर्णिमा के दिन चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 October 2024: शरद पूर्णिमा के दिन चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

  • 16 अक्टूबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 18 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कोजागरी पूजा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज दिन सुखद बीतेगा। कोई पारिवारिक धार्मिक कथा मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा । आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज कोई अच्छी जॉब मिलेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    वृष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ

    जरूर बिताये। आज कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच- पड़ताल कर लें। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें । आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है | व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें । कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की वजह अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। कुछ
    समय प्रभावशाली लोगों के साथ ही व्यतीत करने से आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा। आज अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे । आज आपका कोई खास कार्य पूरा हो जायेगा। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे । जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 5

    कन्या राशि-

    आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। भाइयों के साथ चल रही अनबन किसी की सहायता से दूर हो जाएगी।आज टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा । आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवर टाइम करना पड़ेगा। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम के क्षेत्र में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 8

    तुला राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज सहज तरीके से अपने कामों को करते चलेंगे तो काम का ज्यादा बोझ नहीं रहेगा। कभी-कभी ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है। बच्चों की
    गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियां संभल जायेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपसी रिश्ता मज़बूत होगा।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि-

    आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। बुजुर्गों की सेवा करें जिससे उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। रुके हुये कार्यों को पूरा करने में आप जल्द ही सफल होंगे। संतान पक्ष से आपको सुख की प्राप्ति होगी। लवमेट को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे | घर के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे।

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा | समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों के द्वारा सम्मानित लिया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। आज ऑफिस में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आएगी। आज दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक भी रहेगा। घुटनों की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर्स से सलाह लेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, साथ ही आप इनसे निपटने में सफल भी हों। आज कार्यक्षेत्र की गतिविधियों में सुधार आएगा। आज मीडिया से जुड़े
    व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है।आज व्यस्तता के बावजूद घर परिवार में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज आप खुद को मजबूत रखेंगे। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में भी सक्षम रहेंगे। आज आपके खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। जिसकी वजह से आप थोड़े उलझन में रहेंगे। आपका जिद्दी स्वभाव खुद के लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि-

    आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी रहेंगे, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। घर पर रिश्तेदारों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद अवश्य लें। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका इम्प्रैशन लोगों पर साफ दिखेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2
Aaj Ka Panchang: आज 15 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 15 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 15 अक्टूबर 2024 पंचांग:- 

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
त्रयोदशी - 12:19 ए एम, अक्टूबर 16 तक

नक्षत्र

पूर्व भाद्रपद - 10:08 पी एम तक

योग
वृद्धि - 02:14 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:27 AM
सूर्यास्त- 5:58 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 14 3:57 PM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 15 3:50 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:49 AM- 12:35 PM
अमृत काल- 06:08 PM- 07:36 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 AM- 05:39 AM

Aaj Ka Rashifal 15 October 2024: आज के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत...जानिए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 October 2024: आज के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत...जानिए आज का अपना राशिफल

15 अक्टूबर 2024 Aaj Ka Rashifal :- मंगलवार के दिन कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मिथुन राशि के जातक को आज का दिन बुध व मङ्गल व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। वहीं कर्क राशि के जातक को जॉब में पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। आज के दिन तुला राशि के जातक को व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मीन राशि के जातक को जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।

मेष
 
04:51 pm के बाद चन्द्रमा मीन यानी द्वादश भाव में रहेंगे। छात्रों को करियर को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है। बिजनेस में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में दायित्व परिवर्तन संभावित है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
 
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
 
आज का शुभ अंक -01 व 09
 
वृष
 
टीचिंग,बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। 04:51 pm के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। लव लाइफ में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
 
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।
 
शुभ रंग -हरा व सफेद।
 
आज का शुभ अंक -01 व 09
 
मिथुन
 
आज का दिन बुध व मङ्गल व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप कुछ नया व्यावसायिक अनुबंध करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
 
शुभ रंग -हरा व नीला।
 
आज का शुभ अंक -04 व 06
 
कर्क
 
ऑफिस वर्क को लेकर कोई विवाद मत करें। जॉब में पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। धन का रियल स्टेट व शेयर में निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।
 
आज का उपाय -श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। ऊनी वस्त्रो का दान फलदायी है।
 
शुभ रंग -पीला व लाल ।
 
शुभ अंक -03व 06
 
सिंह
 
सूर्य व मङ्गल अनुकूल हैं। जॉब को लेकर इस चिंतन में रहेंगे कि परिवर्तन करें या न करें। किसी प्रिय उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। लव पार्टनर से असत्य मत बोलें।
 
आज का उपाय -सूर्योपासना करें।
 
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
 
शुभ अंक -02 व 03
 
कन्या
 
जॉब में सफ़लता मिलेगी। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में प्रोन्नति है। आपकी मृदुभाषिता ही आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा।
 
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा अन्न दान करें।
 
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
 
शुभ अंक -05 व 07
 
तुला
 
शुक्र व बुध अनुकूल हैं । व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेसमैन अपने थॉट्स को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा
 
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
 
शुभ रंग -हरा व सफेद।
 
शुभ अंक -05 व 07
 
वृश्चिक
 
मङ्गल व गुरु बिजनेस में कई दिनों से रुके धन का आगमन कराएंगे। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
 
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
 
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
 
शुभ अंक -01 व 06
 
धनु
 
चन्द्रमा तृतीय है। आज का दिन व्यस्तता का है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ में लीवर प्राब्लम को लेकर डिस्टर्ब सकते हैं।
 
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें।
 
शुभ रंग -पीला व सफेद।
 
शुभ अंक -01 व 03
 
मकर
 
शनि द्वितीय है। गुरु वृष व चन्द्रमा कुम्भ में है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शिव उपासना से आज बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख तनाव पूर्ण रहेगा।
 
आज का उपाय -प्रत्येक कार्यों में शीघ्र सफलता हेतु श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान पुण्यदायी है।
 
शुभ रंग -सफेद व लाल।
 
शुभ अंक -04 व 06
 
कुम्भ
 
चन्द्रमा आज कुम्भ में है। 04:51 सायंकाल के बाद चन्द्रमा द्वितीय स्थान पर आएंगे। बिजनेस ऐसे मोड़ पर आ गया है कि अब तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। जॉब में परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। सायंकाल लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर रह सकते हैं।
 
आज का उपाय -मूंग व गुड़ का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।
 
शुभ अंक -05 व 06
 
मीन
 
गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा 04:51 pm के बाद इसी राशि में आएंगे। व्यवसाय में आकस्मिक किसी निर्णय को लेकर अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे । लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
 
आज का उपाय --श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
 
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
 
शुभ अंक -02 व 09
Aaj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 14 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- अक्टूबर 13 09:09 AM- अक्टूबर 14 06:41 AM
शुक्ल पक्ष द्वादशी [ क्षय तिथि ] - अक्टूबर 14 06:41 AM- अक्टूबर 15 03:42 AM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- अक्टूबर 15 03:42 AM- अक्टूबर 16 12:19 AM

नक्षत्र
शतभिषा- अक्टूबर 14 02:51 AM- अक्टूबर 15 12:42 AM
पूर्वभाद्रपदा- अक्टूबर 15 12:42 AM- अक्टूबर 15 10:08 PM

योग
गण्ड- अक्टूबर 13 09:25 PM- अक्टूबर 14 06:01 PM
वृद्धि- अक्टूबर 14 06:01 PM- अक्टूबर 15 02:13 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:27 AM
सूर्यास्त- 5:58 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 14 3:57 PM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 15 3:50 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:49 AM- 12:35 PM
अमृत काल- 06:08 PM- 07:36 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 AM- 05:39 AM

Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव भोलेनाथ की कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव भोलेनाथ की कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

14 अक्टूबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज रात 12 बजकर 43 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपको धन का लाभ मिलेगा। कोई विशेष कार्य जो बहुत दिनों से अटका हुआ पड़ा था वो पूरे होंगें। आज समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।। आज किसी के साथ भी बेकार कके वाद विवाद में नहीं पड़े। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत पड़ेगी। आपके व्यापार में कई गुना अधिक वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथ के साथ आज मूवी डेट का प्लान बन सकता है। 

  • शुभ रंग और अंक- गुलाबी, 5

वृष राशि:

आज आपके नए विचार और जागरूकता आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वहीं  उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के जगह उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको समाधान मिल जाएगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते है।

  • शुभ रंग और अंक- आसमानी, 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अति उत्तम बना रहेगा। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परामर्श ले सकते हैं। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप खुद में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग और अंक- नीला, 8

कर्क राशि:

आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बीताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगा। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। आज की गई मेहनत के भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं।  घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। 

  • शुभ रंग और अंक- बैंगनी, 1

सिंह राशि:

आज आपको किसी काम में अपार सफलता मिलेगी। वहीं छात्रों को आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वहीं सिंह राशि के जातक आज अपने खर्चों पर कंट्रोल करें वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है। 

  • शुभ रंग और अंक- गोल्डन, 6

कन्या राशि:

आज का दिन  आपकी काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको कई बड़ी डील मिल सकती है जिससे धन का अपार लाभ हो सकता है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थय आज पहले से फिट रहेगा। वहीं आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां बनी रहेंगी। 

  • शुभ रंग और अंक- लाल, 7

तुला राशि:

आज इस राशि के जातक अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज कोई अच्छी सूचना मिलने से मन खुश रहेगा। आज परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी बेहतरीन समय बीतेगा। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। 

  • शुभ रंग और अंक- मैरून, 2

वृश्चिक राशि:

आज दोस्तों के साथ दिन शानदार बीतेगा। आज पिछले कुछ समय से चल रही कड़ी मेहनत के आज उचित परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला ना ले। आज अपने भविष्य और करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। 

  • शुभ रंग और अंक- बैंगनी, 6

धनु राशि:

आज इस राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे।

  • शुभ रंग और अंक- नीला, 3

मकर राशि:

अपने कामों से संबंधित जानकारी बढ़ाएंगे, इससे जल्द ही आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होगी। अगर जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। वरना नुकसान हो सकता है। आज कार्यस्थल पर चापलूस लोगों से सावधान रहें। आज बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। 

  • शुभ रंग और अंक- सिल्वर, 1

कुंभ राशि:

आज आपको मेहनत के उचित परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी और मनोबल भी बढ़ेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा।  वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता भी मिल सकती है। वहीं पैसों के मामले में आज आपका दिन लाभदायक रहने वला है।

  • शुभ रंग और अंक- पीला, 5

मीन राशि:

जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।  आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपको व्यापार में धन लाभ मिलेगा। वहीं अपनी सेहत पर खास ध्यान दें।

  • शुभ रंग और अंक- लाल, 2
Aaj Ka Panchang: आज 13 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 13 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 13 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
दशमी - 09:08 ए एम तक, फिर एकादशी तिथि 

नक्षत्र
धनिष्ठा - 02:51 ए एम, अक्टूबर 14 तक

योग
शूल - 09:26 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:21 AM
सूर्यास्त- 05:53 पी एम
चन्द्रोदय- 03:20 पी एम
चन्द्रास्त- 02:33 ए एम, अक्टूबर 14

अशुभ काल
राहू- 04:27 पी एम से 05:53 पी एम
यम गण्ड- 12:07 पी एम से 01:34 पी एम
कुलिक- 03:00 पी एम से 04:27 पी एम    
दुर्मुहूर्त- 04:21 पी एम से 05:07 पी एम

वर्ज्यम्- 08:11 ए एम से 09:41 ए एम    

 

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:30 पी एम    
अमृत काल- 05:09 पी एम से 06:39 पी एम    
ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:31 ए एम   

Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: आज रविवार के दिन सूर्य के समान चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: आज रविवार के दिन सूर्य के समान चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें दैनिक राशिफल

13 अक्टूबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से पंचक प्रारंभ हो जाएंगे। इसके अलावा आज सुबह 6 बजे शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपने उसूलों के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। आज समाज में आपका उचित सम्मान बना रहेगा। आज किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में नही पड़ेगे। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके नए विचार और जागरूकता आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सोल्यूशन मिल जायेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि 

आज का दिन उत्तम बना रहेगा। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा उलझन में होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते हैं। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से

निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि

आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बीताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगा। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। आज की गई मेहनत के भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्केट भी जा सकते हो।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आज का दिन सफलता मिलने वाला है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह के कामों में खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है। आज ऑफिशियल मामलों में चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ
से आपकी उम्मीदें और आशाएं पूरी होगी। मनपसंद कामों में दिलचस्पी रहेगी। आज आपको आनंद महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा। आज बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थय आज पहले से फिट रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज कोई अच्छी सुचना मिलने से मन खुश रहेगा। आज परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी बेहतरीन समय बीतेगा। आज कोई लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखेंगे, आज बेवजह के खर्च से बच जायेंगे। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। आज पिछले कुछ समय से चल रही कड़ी मेहनत के आज उचित परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। किसी
समस्या का समाधान मिलने में किसी प्रिय मित्र का विशेष सहयोग रहेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला ना ले। आज अपने भविष्य और करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी काम में जीवनसाथी और परिवार जनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप भी अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से घर परिवार के लिए समय जरूर निकालेंगे। आज बेवजह की नोकझोंक और वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। अपने कामों से संबंधित जानकारी बढ़ाएंगे, इससे जल्द ही आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होगी। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता भी मिल सकती है। आज आपको मेहनत के उचित परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी और मनोबल भी बढ़ेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि

आज का दिन स्टूडेंट के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर
आपके लिए फायदेमंद होगी। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है । नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9
असत्य पर सत्य का दिन विजयदशमी, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

असत्य पर सत्य का दिन विजयदशमी, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

 Dussehra Special : आज दशहरा है और यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है। इसके अलावा विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा भी होती है।

विजयदशमी के पूजा का समय

शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने के बाद दशमी तिथि को दशहरे पर पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 13 अक्तूबर को सुबह 09 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में दशहरा पर्व 12 अक्तूबर को है।

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 : आज दशहरा का पर्व, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 : आज दशहरा का पर्व, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 :-  राष्ट्रीय मिति आश्विन 20, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27, रबि-उल्सानी-08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।श्रावण नक्षत्र अगले दनि तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार महानवमी (बलिदान एवं होम हेतु) विजयादशमी (दशहरा), नवरात्र समाप्त, अपराजिता-पूजन, शमी पूजा, आयुध (शस्त्र) पूजन, श्रीमोल्लंघन, सरस्वती विर्सजन।

सूर्योदय का समय 12 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 43 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : 
आज दशहरा के दिन घर में सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करें।