नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कच्चा बादाम और काला अंगूर के बाद अब 'नींबू सोडा सॉन्ग' की आंधी, आते ही छा गया सरदारजी का यूनिक स्टाइल | देखिए

कच्चा बादाम और काला अंगूर के बाद अब 'नींबू सोडा सॉन्ग' की आंधी, आते ही छा गया सरदारजी का यूनिक स्टाइल | देखिए

सोशल मीडिया ने पिछले कुछ समय में एक के बाद एक कई प्रतिभाओं को लाखों करोड़ों लोगों के सामने लाने का काम किया है. इनमें सबसे पहले नाम काचा बादाम वाले भुवन बादायकर का है, जिनके एक गाने ने सोशल मीडिया में गर्दा काट दिया. उनका गाना आते ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है. देखते ही देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए भुवन बादायकर को कई बड़े यूट्यूबर्स और गायकों के साथ करने का मौका मिला. हाल के दिनों में इसी तरह ठेले पर अंगूर बेचने वाले एक चाचाजी ‘काला अंगूर’ गाने के जरिए सोशल मीडिया में छा गए.
सोशल मीडिया में छाया नींबू सोडा सॉन्ग
अभी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक सोडा बेचने वाले सरदार जी का ‘नींबू सोडा सॉन्ग’ हर तरफ छाया हुआ है. एक ठेले पर नींबू सोडा बेच रहे सरदार जी ग्राहकों से जो बातें कहते नजर आते है, उसे सुनकर किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी. सरदारजी का ये नया वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और 9 लाखों से ज्यादा लोगों वीडियो को लाइक किया है. वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में सरदारजी स्टाइल में नींबू सोडा बनाते नजर आते हैं. इस दौरान ‘बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा’ कहते नजर आते हैं. उनके ये शब्द सुनते ही वहां मौजूद सभी ग्राहक हंसने लगते हैं.
वीडियो इंस्टाग्राम पर 13_gouravsagar05 नाम के पेज पर अपलोड किया गया है, जिसपर नेटिजन जमकर कमेंट कर रहे हैं. मालूम हो कि सरदारजी इससे पहले भी अलग-अलग रील्स के जरिए सोशल मीडिया में छाए रहे हैं. हालांकि उनका नया वीडियो लोगों को खासा पसंद आ रहा है.

यहां देखें वीडियो
 

 

भूमि पेडनेकर ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, देखे तस्वीरें

भूमि पेडनेकर ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, देखे तस्वीरें

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस भी इनकी हर पोस्ट का इंतेजार करते है। भूमि इन दिनों न सिर्फ फैंस, बल्कि मेकर्स की भी पहली पसंद बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से तो करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है, साथ ही लोग उनकी दिलकश अदाओं के दीवाने रहते हैं। अभी हाल ही में भूमि पेडनेकर ने अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है

इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। भूमि के लहंगे को शीशे से सजाया गया है। लहंगे के साथ भूमि ने मैचिंग का दुपट्टा कैरी किया है।भूमि पेडनेकर ने सिंपल ब्लाउज के साथ चोकर नेकपीस पहना है, खुले बाल भूमि के इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।

आईमैक्स ने केजीएफ 2 के पोस्टर को किया रिलीज

आईमैक्स ने केजीएफ 2 के पोस्टर को किया रिलीज

आईमैक्स ने कन्नड़ भाषा की एक्शन ड्रामा केजीएफ 2 से यश का विशेष पोस्टर जारी किया है। जिसमें वे काफी घातक, भयंकर और तीव्र दिख रहे हैं। आईमैक्स के एसक्लूसिव पोस्टर में रॉकी का हार्ड लुक नजर आ रहा है। वह दोनों हाथों में हथियार लिए हैं और पृष्ठभूमि में अराजकता और गुंडे दिखाई दे रहे हैं।

प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित, और होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित, केजीएफ 2 में संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज के साथ कन्नड़ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। केजीएफ 2 की रिलीज पर बोलते हुए आईमैक्स के क्रिस्टोफर टिलमैन, वीपी, इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ने कहा कि आईमैक्स दर्शकों को मनोरंजन का बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए जाना जाता है और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी एक्शन से भरपूर फिल्म रिलीज करना हमारे लिए उपयुक्त है। यकीन है कि आईमैक्स में इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों को अच्छा अनुभव होगा। कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की खून से लथपथ भूमि में होने वाली घटनाओं पर आधारित है।

होम्बले फिल्म्स के पार्टनर और सह-संस्थापक, चालुवे गौड़ा ने कहा कि प्रशंसकों की प्रतिक्रिया अविश्वसनीय रही है। हमने अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करने की भी कोशिश की है और यह हमारे लिए अच्छा है क्योंकि हमें विश्वास है कि यह फिल्म ऐतिहासिक होगी। उत्कृष्टता के लिए हमारी खोज के परिणामस्वरूप ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें समीक्षकों द्वारा सराहा गया है और साथ ही साथ बड़ी व्यावसायिक सफलता का आनंद भी लिया गया है। केजीएफ 2 14 अप्रैल को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी में आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज होगी।

 

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक

गर्मी का पारा जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही सेलेब्स मालदीव में वेकेशन मनाने पहुंच रहे है. एक के बाद एक एक्ट्रेसेस मालदीव पहुंच रही हैं और वहां से समुंदर के किनारे खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. इस कड़ी में अब बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है. सोनाक्षी मालदीव में हैं और वहां से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं. मालदीव से सोनाक्षी अपनी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल तस्वीरें शेयर कर रही हैं जो फैंस को पसंद आ रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा तस्वीरों में हरे रंग का प्लाज़ो और लॉन्ग जैकेट के साथ ब्रालेट फिरोज़ी क्रॉप टॉप पहने दिखाई दे रही हैं. इसके साथ सोनाक्षी ने लाइट मेकअप के साथ अपनी जुल्फों को खोल रखा है. फैंस को सोनाक्षी का समर बीच लुक काफी पसंद आ रहा है. सोनाक्षी के स्टनिंग लुक की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. मालदीव सोनाक्षी के फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन में से एक है.

सोनाक्षी सिन्हा के काम की बात करें तो वह आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म भुज में नजर आई थीं. वहीं आने वाले समय में सोनाक्षी, हुमा कुरैशी के साथ फिल्म डबल एक्सएल और रितेश देशमुख, साकिब सलीम के साथ काकुड़ा में नजर आएंगी. 

पूनम पांडे ने सबके सामने कर दिया शिवम शर्मा को किस, वह बोले- आज गाल नहीं धोने वाला

पूनम पांडे ने सबके सामने कर दिया शिवम शर्मा को किस, वह बोले- आज गाल नहीं धोने वाला

कंगना रनौत का शो लॉकअप इन दिनों खूब चर्चा में है। शो को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। शो में एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट हैं। पूनम पांडे भी इस शो का हिस्सा हैं। पूनम हर दूसरे दिन कुछ न कुछ बवाल करती रहती हैं। अब हाल ही में पूनम ने शिवम शर्मा को किस कर दिया। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि पूनम और शिवम एक-दूसरे के साथ मजाक कर रहे थे। शिवम, पूनम के पास जाते हैं और कहते हैं कि मैं कितना खुशनसीब हूं कि मैं आपके पास बैठ रहा हूं। वह फिर पूनम को उन्हें किस करने के लिए कहते हैं। पूनम फिर उन्हें गाल में किस कर देती हैं।
शिवम हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, 'आज गाल नहीं धोने वाला। मैं महंगा आदमी हो गया, हमारा रेट बढ़ गया है। सब जलेंगे अब मुझसे।'
पूनम ने फैंस के सामने रखी थी शर्त
बता दें कि पिछले हफ्ते पूनम का नाम चार्जशीट में आ गया था। पूनम ने शो से बाहर होने से खुद को बचाने के लिए फैंस के सामने एक बड़ी अपील की थी। पूनम ने कहा था, हैल्लो, हैल्लो जो भी सुन रहा है, इस चार्ज शीट से मुझे बचा लो। मैं भगवान की कसम खाती हूं तुम लोगों को इतना मस्त सरप्राइज, ऑन कैमरा लाइव दूंगी पूनम पांडे स्टाइल में। तुम लोग मुझे वोट देकर बचाओ और फिर देखो इस जेल में क्या होता है।
पूनम को मिले सबसे ज्यादा वोट्स
पूनम की इस शर्त से फैंस काफी खुश हुए। इतना ही नहीं पूनम को सबसे ज्यादा वोट्स मिले। सभी इससे काफी हैरान हुए थे। पूनम ने भी फिर फैंस को थैंक्यू कहा। पूनम ने फिर अपना वादा पूरा करते हुए टी शर्ट निकाल ली थी। हालांकि उन्होंने इनरवियर पहना हुआ था।
एकता ने दिया कंगना और करण को क्रेडिट
बता दें कि लॉकअप शो को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एकता कपूर ने इस शो को प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा शो ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। दरअसल, हाल ही में करण कुंद्रा और एकता साथ में नजर आए। करण कुंद्रा शो में जेलर का काम कर रहे हैं। तो इस दौरान एकता से पूछा गया कि शो के सक्सेस का क्रेडिट आप किसे देंगे तो उन्होंने कहा, जेलर से पूछो, इसने और कंगना ने किया है जो भी किया है।

 

महेश बाबू नहीं करेंगे बॉलीवुड में काम

महेश बाबू नहीं करेंगे बॉलीवुड में काम

एक समय था जब हिंदी सिनेमा का बोलबाला था. सभी इंडस्ट्री से लोग बॉलीवुड में आना चाहते थे. लेकिन अब ऐसा समय आ गया है कि साउथ इंडस्ट्री बॉलीवुड पर हावी हो रही है. बॉलीवुड से कई स्टार्स ने साउथ का रूख लिया है. वहीं साउथ के कई सितारे ने बॉलीवुड का रूख लिया है. वहीं हालही में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने कुछ ऐसा किया कहा जिसे सुनकर लोग हैरानी में पड़ गए हैं. उनका कहना है कि वो बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते हैं. एक्टर की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है, उनकी फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं.


आपको बता दें, जब एक्टर हैदराबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे तो उनसे सवाल किया गया कि वो हिंदी सिनेमा में काम करेंगे जिसपर एक्टर ने कहा, हिंदी फिल्में करने की कोई ज़रूरत नहीं है. क्योंकि, तेलुगु फिल्में देशभर में देखी जा रही हैं, मुझे हिंदी फिल्मों में विशेष रूप से अभिनय करने की कोई जरूरत नहीं है. एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. जल्द ही एक्टर निर्देशक एस.एस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाले हैं. वो अपने इस प्रोजेक्ट के लिए काफी खुश हैं. उन्होंने अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है. वैसे एक्टर हिंदी फिल्मों में अब तक नजर नहीं आए हैं. हालांकि उनकी कई फिल्में हिंदी में डब हो चुकी हैं. वहीं एक्टर की फिल्म अभिनीत सरकारू वारी पाटा 12 मई को रिलीज की जाएगी. जिसका इंतजार दर्शकों को है.

 

श्वेता शर्मा ने ब्रा और साड़ी में पार कर दी हद, टोन्ड फिगर से हटेंगी नहीं निगाहें

श्वेता शर्मा ने ब्रा और साड़ी में पार कर दी हद, टोन्ड फिगर से हटेंगी नहीं निगाहें

भोजपुरी सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों के दिलों में तहलका मचा दिया है. रितेश पांडे की एक्ट्रेस श्वेता शर्मा भी इन्हीं कुछ खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं।

श्वेता शर्मा और रितेश पांडे की जोड़ी 'गजब करैया में एक साथ नजर आई थी। श्वेता शर्मा ने रितेश पांडे के साथ मिलकर लोगों पर ऐसा जादू किया है कि इसके बाद की कहानी हर कोई जानता है। इसे देखकर श्वेता शर्मा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर सिजलिंग फोटोज पोस्ट कर लोगों के दिलों की धड़कन तेज करती रहती हैं.

इस बार श्वेता ने व्हाइट कलर की साड़ी में आग लगाने वाली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। श्वेता ने साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज कैरी किया हुआ है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है। श्वेता ने साड़ी व्हाइट साड़ी पर ग्लॉसी मेकअप किया है। इसके साथ ही उनके माथे पर लाल बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती नजर आ रही है

एक्ट्रेस की तस्वीरों को उनके फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कोई उनके स्टाइल पर मर रहा है तो कोई उनकी खूबसूरती पर। श्वेता शर्मा की ऐसी ही तस्वीरों से पता चलता है कि वह आने वाले दिनों में भोजपुरी इंडस्ट्री की कई बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आएंगी। क्या आपको भी ऐसा लगता है? अगर हां, तो जल्दी से कमेंट में अपनी राय बताएं।

रेड ड्रेस पहन मोनालिसा ने मचाई तबाही, लुक देख इम्प्रेस हुए फैंस...

रेड ड्रेस पहन मोनालिसा ने मचाई तबाही, लुक देख इम्प्रेस हुए फैंस...

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा मोनालिसा मनोरंजन जगत की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है, वही प्रशंसक उनकी पोस्ट और एक झलक पाने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। इसलिए वो प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं तथा स्वयं से जुड़ी पोस्ट्स साझा करती रहती हैं।


वही इसी बीच अब उन्होंने अपनी नई फोटोज से तहलका ही मचा दिया है, जिसमें उन्हें रेड कलर की झालरदार मिनी स्कर्ट में देखा जा सकता है। मोनालिसा की ये फोटोज हैदराबाद के किसी इवेंट की है, जिसमें मोनालिसा ने हाल ही में शिरकत की। उनकी इस ड्रेस एक बात तो स्पष्ट जाहिर है कि उन्होंने बेहतरीन स्टेज परफॉर्मेंस दी है।


वही मोनालिसा ने भी तस्वीरों को साझा करने के साथ ही लिखा, क्या शानदार रात रही है। इवेंट, हैदराबाद। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने कानों में बड़ी ईयरिंग्स, आंखों में काजल और सिंपल मेकअप के साथ खुले बालों में पोज दे रही हैं और बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा के प्रशंसक उनके इस लुक की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। उनकी ननद रिया सिंह ने कमेंट में फायर वाली इमोजी साझा की है। इसके अतिरिक्त प्रशंसकों ने तो पागलों की तरह कमेंट्स किए हैं। फैंस ने तो तारीफों के पुल बांध दिए हैं। हर कोई उन्हें ग्लैमरस, गॉर्जियस बोल रहा है। उनकी ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

 


००
 

 मशहूर गायक यो यो हनी सिंह के साथ क्लब में हुई मारपीट, बीच में ही बंद करना पड़ा शो....

मशहूर गायक यो यो हनी सिंह के साथ क्लब में हुई मारपीट, बीच में ही बंद करना पड़ा शो....

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ दिल्ली के एक क्लब में फेमस रैपर हनी सिंह से चार-पांच बदमाशों ने मारपीट का मामला है। बताया जा रहा है कि ये घटना 27 मार्च का है। मामले में हनी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के एक क्लब में 27-मार्च को जब वे अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उनके साथ हाथापाई की। इनमें से कुछ के पास हथियार भी थे।

जानकारी के मुताबिक जब मामला गंभीर हो गया तो हनी सिंह को शो बीच में ही बंद करना पड़ा और सभी आर्टिस्ट स्टेज छोड़कर चले गए। यह शो साउथ एक्स पार्ट-2 के स्कॉल क्लब में चल रहा था। खबरों की मानें तो आरोपी स्टेज चढ़कर बीयर की बोतलें दिखाने लगे। जब इन्हें रोकने की कोशिश की गई तो इन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी और आर्टिस्ट्स को जान से मारने की धमकी दी।

हनी सिंह आए दिन ही अपने स्टेज शो की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में हुए शो की वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की थी। हनी सिंह की ज्यादातर कमाई स्टेज शोज के जरिए ही होती है और उनके शो में इस तरह के हादसे भी होते रहते हैं।

हनी सिंह 2015 में एकदम से गायब हो गए थे, जिसके बाद सामने आया था कि वह नशे की लत और बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। हनी सिंह को ‘चार बोतल वोडका’, ‘अंग्रेजी बीट’, ‘ब्लू आइज’ और ‘मनाली ट्रांस’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाना जाता है।
 

आरआरआर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, इतने करोड़ की हुई फिल्म की कमाई

आरआरआर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, इतने करोड़ की हुई फिल्म की कमाई

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। 450 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अपने दूसरे वीकेंड में ताबड़तोड़ 51.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रविवार को 10वें दिन इस फिल्म ने हिंदी वर्जन से 20.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। जबकि शनिवार को 17.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। 10वें दिन की कमाई के साथ ही आरआरआर ने हिंदी से कुल 183.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयबालन के मुताबिक, आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 901.46 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है। इस तरह इस फिल्म ने रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की साइंटिफिक फिक्शन फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

आरआरआर जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उससे यह आसानी से 250 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। फिल्म के पास कमाई के लिए अभी 10-11 दिन का वक्त और है। ऐसा इसलिए कि 13 अप्रैल को जहां थलपति विजय की पैन इंडिया फिल्म बीस्ट रिलीज हो रही है, वहीं 14 अप्रैल को केजीएफ 2 और शाहिद कपूर की जर्सी रिलीज हो रही है।

कुल मिलाकर आरआरआर के पास खुलकर कमाई करने के लिए तीसरा हफ्ता भी है। देखना दिलचस्प होगा कि 25 मार्च को रिलीज यह पीरियड ड्रामा फिल्म आगे और कितने रेकॉर्ड अपने नाम करती है।

 

केजीएफ 2 से पहले वायरल श्रीनिधि शेट्टी का सबसे बोल्ड फोटोशूट

केजीएफ 2 से पहले वायरल श्रीनिधि शेट्टी का सबसे बोल्ड फोटोशूट

यश की केजीएफ चैप्टर 2 में एक नाम की चर्चा इन दिनों हो रही है।वो हैं श्रीनिधि शेट्टी जो कि फिल्म के पहले पार्ट के बाद अब दूसरे पार्ट में भी दिखाई देंगी। श्रीनिधि शेट्टी का एटीट्यूड केजीएफ के पहले भाग में फैंस को काफी पसंद आया था। अब दूसरे भाग में भी श्रीनिधि के उसी टशन को देखना केजीएफ 2 के फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन हैं श्रीनिधि शेट्टी जो कि केजीएफ के बाद साउथ फिल्मों के साथ बॉलीवुड पर भी छा गई हैं। श्रीनिधि को भले ही एक्टिंग की दुनिया केजीएफ से जानती हो लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में श्रीनिधि शेट्टी का बड़ा नाम है। साल 2016 में मिस सुपरनेशनल ब्यूटी की वह विजेता रही हैं। इसके अलावा मिस साउथ इंडिया और मिस कर्नाटक जैसे खिताब भी उनके नाम हुए हैं।

केजीएफ में श्रीनिधि शेट्टी में रीना की भूमिका निभाई थी। अपनी डेब्यू फिल्म के साथ ही वह सब पर छा गईं। तमिल और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में भी श्रीनिधि अपनी पहचान बना रही हैं। केजीएफ 2 के बाद श्रीनिधि शेट्टी की एक और फिल्म 26 मई को रिलीज होगी जिसका नाम है कोबरा। स्टाइल और ग्लैमर के लिहाज से श्रीनिधि बला की खूबसूरत हैं।

साड़ी हो या गाउन हर लुक में श्रीनिधि कहर ढा रही हैं। श्रीनिधि शेट्टी के इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने कई फोटोशूट की ढेर सारी तस्वीर शेयर की है।
जहां उनका फैशन सेंस साफ दिखाई पड़ रहा है। जाहिर सी बात है कि केजीएफ 2 के बाद श्रीनिधि शेट्टी के लिए बॉलीवुड के भी दरवाजे खुल चुके हैं।

गौरतलब है कि इस बार केजीएफ 2 किरदारों की कहानी है। यश, संजय दत्त, रवीना टंडन,प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी के साथ केजीएफ 2 की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही है।

इस भोजपूरी एक्ट्रेस की फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे तस्वीरे....

इस भोजपूरी एक्ट्रेस की फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे तस्वीरे....

नई दिल्ली : भोजपूरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरे शेयर करती रहती है। अपनी हॉट तस्वीर और विडियो से वह अपने फैंस को दीवाना बना देती है। इन दिनों नम्रता मल्ला दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही है। जहां से नम्रता मल्ला अपनी सुपर सिजलिंग फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने दुबई से सुपर सिजलिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में नम्रता मल्ला ब्लैक मोनोकनी पर गोल्डन फ्रेम वाले ब्लैक सन ग्लासेस पहने हुए हैं। जिसमें उनका स्वैग भी साफ नजर आ रहा है।

नम्रता की तस्वीरों से पता लग रहा है कि वो या तो स्विमिंग पूल किनारे आराम फरमा रही हैं या फिर लेट कर समंदर की लहरों का आनंद ले रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी नम्रता के चेहरे पर एक कॉन्फिडेंस झलक रहा है। फोटोज के साथ नम्रता ने मस्त सा कैप्शन भी लिखा है। वो लिखती हैं कि अगर आप पावरफुल बनना चाहते हैं, तो खुद एजुकेट करिये।

कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी

कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी

आजकल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। पिछले दिनों रणबीर ने भी आलिया से शादी की खबर पर मुहर लगाई थी। हालांकि, उन्होंने इस साल अप्रैल में शादी करने की खबर को नकार दिया था। अब उनकी शादी से जुड़ीं नई जानकारियां सामने आई हैं। शादी की तारीख तो सामने नहीं आई है, लेकिन यह जरूर पता चला है कि दोनों कहां शादी करने वाले हैं।


बॉलीवुड में जहां इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन है, वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी मुंबई में ही होगी। बॉलीवुड की दूसरी जोडिय़ों की तरह दोनों शहर के किसी फाइव या सेवन स्टार होटल में शादी नहीं करेंगे, बल्कि कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे। जिस दिन से रणबीर ने शादी करने का फैसला किया, उसी दिन से उनका वेन्यू तय हो चुका था।


450 लोगों को उनकी शादी का न्योता दिया गया है। कपूर खानदान में सभी लोगों को बोल दिया गया है कि वे अप्रैल के दूसरे हफ्ते में फ्री रहें। शादी के लिए आरके हाउस रणबीर ने फाइनल किया है। दरअसल, रणबीर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के काफी करीब थे। उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू की शादी 20 जनवरी, 1980 को आरके हाउस में हुई थी, इसलिए रणबीर भी चेंबूर के घर में अपनी शादी रचाना चाहते हैं।
कहा जा रहा है कि रणबीर-आलिया की शादी अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आलिया के नाना नरेंद्र नाथ राजदान के कारण की जा रही है। दरअसल, वह पिछले काफी दिनों से बीमार हैं। हालांकि, अभी दोनों परिवारों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।


रणबीर-आलिया 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों ने पहली बार एकसाथ सार्वजनिक रूप से मौजूदगी दर्ज कराई थी। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। आलिया का कहना है कि 11 साल की उम्र से ही उनका रणबीर पर क्रश था। उनके कमरे में रणबीर की तस्वीरें हुआ करती थीं। उन्होंने रणबीर को पहली बार फिल्म ब्लैक के सेट पर देखा था।


फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए रणबीर और आलिया अपने करियर में पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। पिछले महीने के अंत में ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। इस चुनौतीपूर्ण सफर को पूरा करने में दोनों ने अपने पांच साल दिए हैं। ब्रह्मास्त्र पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन का मिला-जुला रूप होगा। फिल्म इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।
 

बी प्राक के घर आने वाला है एक नन्हा सदस्य , सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बी प्राक के घर आने वाला है एक नन्हा सदस्य , सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

मुंबई : मशहूर सिंगर बी प्राक के घर खुशखबरी आने वाली है। वह जल्द ही एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके पत्नी मीरा बच्चन की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी मीरा के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

बी प्राक के शेयर किए हुए पोस्ट में मीरा और उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का प्रिंटेड आउटफिट पहना हुआ है। जिसमे उनकी पत्नी मीरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बी प्राक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- नौ महीने इस तैयारी में निकलेंगे कि हमे जिंदगीभर उसे प्यार देना है। बी प्राक ने ये फोटो दुबई से शेयर की है। 

दंगल की छोटी बबीबा अब हो गई बड़ी, ख़ूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात

दंगल की छोटी बबीबा अब हो गई बड़ी, ख़ूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात

आमिर खान की फिल्म 'दंगल गीता फोगाट के बचपन वाले अंदाज और दमदार अभिनय से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली जायरा वसीम तो सभी को याद हैं. लेकिन क्या आपको बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली बच्ची याद है? अगर याद भी है तो आप उनकी ताजा तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान नहीं पाएंगे. क्योंकि वह अब काफी हसीन हो चुकी हैं.

फिल्म में 'दंगल आमिर खान और साक्षी तंवर की चार बेटियां थीं. फिल्म पहलवान गीता-बबीता के ऊपर फिल्माई गई थी. फिल्म में गीता का किरदार जायरा वसीम ने और बबीता का किरदार सुहानी भटनागर ने निभाया था. अब इतने साल बाद सुहानी भटनागर की एक तस्वीर वायरल हो गई. इस तस्वीर में वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. देखिए ये फोटोज्इन तस्वीरों में बबीता उर्फ सुहानी भटनागर का लुक पूरा बदल गया है.

फैंस भी इन तस्वीरों को देख अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कितनी बदल गई हो सो ब्यूटिफुल वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यकीन नहीं होता की यह वही बच्ची है. सुहानी भटनागर के बारे में बताएं तो उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग लाइन में कदम रख दिया था.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी. सुहानी ने अपनी पढ़ाई फरीदाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है. सुहानी का एक भाई भी है. सुहानी को एक्टिंग के अलावा सिंगिंग और डांसिंग का भी शौक है. बॉलीवुड फिल्म दंगल उनकी डेब्यू फिल्म है.

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री

हाल में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बाहर हुई हैं। शूटिंग शुरू होने से पहले परिणीति ने फिल्म से किनारा कर लिया। ऐसी चर्चा है कि उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म में काम करने के लिए एनिमल छोड़ दी। अब सुनने में आ रहा है कि एनिमल में परिणीति की जगह साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना की एंट्री हो गई है। वह पहली बार अभिनेता रणबीर के साथ नजर आएंगी।


रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर की एनिमल में रश्मिका को शामिल किया गया है। खबरों की मानें तो उन्होंने फीमेल लीड भूमिका निभाने के लिए फिल्म साइन कर ली है। वह फिल्म में रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाएंगी, जिसे पहले परिणीति निभाने वाली थीं। संदीप रेड्डी वांगा फिल्म का निर्देशन करेंगे। एक सूत्र ने बताया, भूषण कुमार और संदीप रेड्डी को लगता है कि रश्मिका इस भूमिका में फिट बैठेंगी।
सूत्र ने आगे कहा, भूषण और संदीप रेड्डी किसी अभिनेत्री के साथ रणबीर की जोड़ी को दोहराने के बजाय एक फ्रेश कास्ट चाहते थे। दोनों को लगता है कि रणबीर और रश्मिका एनिमल में अपनी केमिस्ट्री से पर्दे पर आग लगा देंगे। दोनों फिल्म में एक दिलचस्प डायनेमिक साझा करने वाले हैं। हालांकि, फिल्म में रश्मिका के शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसका निर्माण भूषण अपने बैनर टी-सीरीज के तहत करेंगे।


खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू होगी। कहा जा रहा है कि लव रंजन की रोमांटिक फिल्म को खत्म करने के बाद रणबीर इस फिल्म से जुड़ेंगे। एनिमल अगले साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी दिखाई देंगे। फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें इमोशन और प्रतिशोध का भरपूर तड़का शामिल होगा। इसमें रिश्तों की जटिल कहानी को पर्दे पर उकेरा जाएगा।


रश्मिका ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के जरिए लोकप्रियता बटोरी। अल्लू के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय और डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया। 17 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।


रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह मिशन मजनू से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में लीड रोल में हैं। रश्मिका और सिद्धार्थ दोनों फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे। उनकी दूसरी हिन्दी फिल्म है गुडबाय, जिसके जरिए उन्हें पहली बार अमिताभ बच्चन संग काम करने का मौका मिला है।
००
 

उर्फी जावेद ने इस बार कपड़ों की जगह शरीर पर चिपका लीं अपनी तस्वीरें

उर्फी जावेद ने इस बार कपड़ों की जगह शरीर पर चिपका लीं अपनी तस्वीरें

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर जगह एक ही नाम छाया हुआ है, वो उर्फी जावेद का नाम। उर्फी अपने कपड़ों को लेकर रोज चर्चा में बनी रहती है। उनका लुक और उनके पोज फैंस को खूब पसंद आते है। उर्फी का नाम कई विवादों में भी आता रहता है। वो कई मुद्दों के लेकर आपनी राय रखती रहती है। अभी हाल में एक उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वो लड़ाई करते हुए नजर आ रही थी। उर्फी अपने कपड़ों से लोगों को हरान करती रहती है।

उर्फी को आपने कभी बिकिनी में देखा होगा, तो ब्रालेट में देखा होगा, इसके अलावा बैकलेस तक में देखा होगा। लेकिन इस बार उन्होंने सभी हदें पार कर दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक नई ड्रेस में नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस के लिए अक्सर अपनी नई-नई फोटोज या वीडियो डालती रहती है। लेकिन इस बार उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस किसी गाने की लिप्सिंग करती नजर रही हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात इसके आगे वाली है। उर्फी ने इस दौरान अपनी तस्वीरों से बनी ड्रेस पहन रखी है और ये फोटोज किसी कपड़े पर नहीं लगी हैं, बल्कि एक पतले से धागे से बंधी हुई हैं। इस तस्वीरों वाली को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। तो चलिए देखते है ये वीडियो।

उर्फी जावेद ने कुछ समय पहले संजय लीला भंसाली को लेकर एक बड़ी बात बोली थी। उन्होंने कहा था, मैं भला क्यों अपने कपड़े उतारना चाहूंगी? मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं करूंगी क्योंकि आप मुझे बिना कपड़ों के देखना चाहते हैं। मैं बेवजह किसी भी प्रॉजेक्ट में बेवजह न्यूड नहीं हो सकती। लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म के लेवल का प्रॉजेक्ट हो, तो इस बारे में सोच सकती हूं क्योंकि मैं उन पर पर भरोसा करती हूं।

BIG BREAKING : कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर आया नन्हा मेहमान, हर्ष ने शेयर की फोटो

BIG BREAKING : कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर आया नन्हा मेहमान, हर्ष ने शेयर की फोटो

मुंबई | कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशखबरी आई है. भारती ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. भारती और हर्ष को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था. भारती ने हर्ष के साथ एक फोटो शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लड़का हुआ है. भारती ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है. जिसके बाद से सभी सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल को बधाई दे रहे हैं.

भारती और हर्ष को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं. उमर रियाज ने भारती के पोस्ट पर लिखा-आखिरकार. आप दोनों को बधाई. वहीं अदिति भाटिया ने लिखा- ओएमजी मुबारक हो. बहुत खुश हूं. छोटे बेबी को देखने का इंतजार नहीं हो रहा है. राहुल वैद्य ने कमेंट किया- ओएमजी... बेबी को देखने का इंतजार नहीं हो रहा है. मुबारकबाद. अमृता खानविल्कर ने लिखा- ओमाईगॉड बहुत बहुत शुभकामनाएं.

आपको बता दें भारती सिंह ने अपने प्रेग्नेंसी फेज में काम किया है. वह रियलिटी शो हुनरबाज पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ होस्ट कर रही थीं. उसके बाद वह अपने शो खतर खतरा खतरा का दूसरा सीजन लेकर आईं हैं. जिसमें सेलेब्स के साथ हर्ष और भारती ढेर सारी मस्ती करते हैं. अजीब-अजीब गेम खेले जाते हैं जिसे देखकर दर्शकों की हंसी नहीं रुकती है.

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. बीते साल ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. जिसमें वह कभी अपने डेली रुटीन के बारे फैंस को बताते थे तो कभी बच्चे से जुड़ी खबर देते थे. कुछ समय पहले भारती ने अपने व्लॉग में फैंस को एक काम दिया था. उन्होंने फैंस से कहा था कि उन्होंने बच्चे का नाम नहीं सोचा है तो फैंस उन्हें ढेर सारे नाम सोचकर भेजे. वह उनमें से कोई एक नाम चुनेंगी और फैंस को भी इस बारे में बताएंगी.

TMKOC: जेठा के बाबूजी का रंगीला अंदाज देख सोढ़ी और पोपटलाल के उड़े होश, आप भी मलते रह जाएंगे आंखें

TMKOC: जेठा के बाबूजी का रंगीला अंदाज देख सोढ़ी और पोपटलाल के उड़े होश, आप भी मलते रह जाएंगे आंखें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर एपिसोड दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देता नजर आता है. हाल ही में रिलीज हुए शो के नए प्रोमो में नजर आ रहा है जो बाबूजी गोकुलधाम वासियों पर लगाम लगाए रखते हैं, उनको गलत चीजें करने से रोकते हैं, वही बाबूजी रेस्त्रां में बैठे अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनके ऊपर नजर बनाए पोपटलाल और सोढ़ी भी हक्के बक्के रह जाते हैं. और बाबूजी का यह अंदाज देख उनकी आंखें बाहर निकल आती हैं.

यह नजारा आज तक हमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किसी भी एपिसोड में कभी भी देखने को नहीं मिला. लेकिन बाबू जी का यह रंगीला अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चाचा जी को पार्टी करता देख सोशल मीडिया पर उन पर खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं.
शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि बाबूजी अपने चार दोस्तों के साथ रंगीले अंदाज में बैठे नजर आ रहे हैं. सर पर हैट लगाए बड़े कूल लुक में बाबूजी को स्पॉट किया जा सकता है. दरअसल अभी तक बाबूजी सोढ़ी, जेठा, तारक और गोकुलधाम वासियों के सभी मर्दों को अच्छे बुरे की सीख देते नजर आए हैं. अब वही बाबूजी जब अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में शराब का ग्लास पकड़ते नजर आए तो लोगों को झटका लगना लाजमी था.

वैसे अब इस पार्टी के पीछे क्या राज छुपा है यह तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा .लेकिन तब तक आप सोढ़ी और पोपटलाल को बाबूजी पर नजर रखते हुए देख सकते हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर किरदार लोगों को एंटरटेन करता नजर आ रहा है. शो में दिखने वाले हर एक्टर अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को हंसते गुदगुदाते दिखाई देते हैं. शो में आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न अब क्या मोड़ लेते हैं यह तो देखने में मजा आने वाला है.

 

बला की खूबसूरत हैं उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद

बला की खूबसूरत हैं उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। डॉली ने अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग बना ली है, जो उनकी तस्वीरों और वीडियो को पसंद करती हैं। अब डॉली जावेद की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं. उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि डॉली जावेद पूल बैलून में बैठी हैं और उन्होंने कैमरे के सामने ऐसे पोज दिए हैं जिससे इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है. उसने नीले रंग की बाई*की*नी और शॉर्ट्स पहनी हुई है जिसमें उसका बो*ल्ड अवतार देखा जा सकता है। डॉली के खुले बाल और कलिताना अंदाज देखकर फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं.

डॉली जावेद ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. यूजर्स कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, तुम बहुत खूबसूरत हो। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, आप बहुत हॉट लग रही हैं. ऐसे में कोई उन्हें गॉर्जियस कह रहा है तो किसी की निगाहें उनके हॉट लुक पर टिकी हैं.

हाल ही में डॉली को बहन उर्फी जावेद के साथ देखा गया था
डॉली जावेद एक ब्लॉगर हैं और लगभग हर दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अलग-अलग लुक में पोस्ट करती रहती हैं।
आपको बता दें कि डॉली जावेद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 51 हजार फॉलोअर्स हैं, जो हर दिन बढ़ रहे हैं। वह खुद 244 लोगों को फॉलो करती हैं, जिसमें उनकी बहन उर्फी जावेद भी शामिल हैं। डॉली के पोस्ट को फैंस खूब पसंद करते हैं और वे कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ करते रहते हैं.