BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
फेरों के लिए मंडप में इंतजार करते रहे दूल्हे राजा, उधर ठुमके लगाने में मगन थी दुल्हन

फेरों के लिए मंडप में इंतजार करते रहे दूल्हे राजा, उधर ठुमके लगाने में मगन थी दुल्हन

सोशल मीडिया पर आए दिए शादी के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखकर हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. शादी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. वीडियो इतना कमाल है कि इसे आप रिवाइंड करके बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे.
फेरों को भूलकर ठुमके लगाने में मशगूल दुल्हन
वीडियो में आप देखेंगे कि सात फेरों की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. मंडप पूरी तरह सज चुका है और पंडित जी और दूल्हे राजा अब केवल दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे हैं. जब दुल्हन को मंडप में आने में देरी हो जाती है तो वह देखते हैं कि आखिर यह माजरा क्या है, दुल्हन आखिर गई तो कहां गई. तभी उन्हें पता चलता है कि दुल्हन तो नाच गाने में व्यस्त है. दरअस्ल दुल्हनिया लाख कोशिशों के बाद भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाती, वह भूल जाती है कि वह किसी दूसरे की शादी में नहीं आई बल्कि उसी की शादी हो रही है.

 


सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर करने वाले ने इसके कैप्शन में लिखा- ‘हां ये कल पहले..!' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अरे दीदी पहले फेरे तो ले लो शुभ मुहुर्त बिता जा रहा है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस क्लिप को देखने के बाद मैं अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- हां ये सही है, शादी होती रहेगी बाद में. पहले रील्स बनाओ.
 

ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन और भी हसीन हुईं प्रिया प्रकाश वारियर

ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन और भी हसीन हुईं प्रिया प्रकाश वारियर

नई दिल्ली : आंखों से कातिलाना इशारा करने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सुपर हॉट लुक में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं. 

प्रिया ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोजी भी बनाया. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रिया प्रकाश वारियर ऑफ शोल्डर पिंक कलर का वनपीस पहने हुए हैं. जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं. अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस गले में पतला सा नेकलेस पहने हुई हैं. इसके साथ ही ओपन हेयर के साथ लाइट मेकअप किया हुआ है.

प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में अपनी फिल्म ओरू अदार लव का ट्रेलर आउट होने के बाद सुर्खियों में आई थीं. ट्रेलर के एक सीन में आंख मारकर एक्ट्रेस ने सबको अपना दीवाना बना दिया था. जिसके बाद वो नेशनल क्रश बनकर भी उभरीं.

रहती हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव
प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वो कोई ना कोई वीडियो या फिर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उनके फैंस भी लगातार एक्ट्रेस की तारीफ करते रहते हैं. वहीं प्रिया भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं.

 

फिल्म की रिलीज के बाद और भी ज्यादा सुर्खियों में छाई गंगूबाई

फिल्म की रिलीज के बाद और भी ज्यादा सुर्खियों में छाई गंगूबाई

समाज से अपने हक की लड़ाई करने वाली एक औरत, जिसने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव का सामना किया, क्या कुछ नहीं सहा. लेकिन अभी हार नहीं मानी. ऐसी ही थी गंगूबाई... गंगूबाई काठियावाड़ी.

उसका नाम गंगा जगजीवनदास काठियावाड़ था. रमणीक नाम के लड़के से बहुत प्यार करती थी. पिक्चर में हीरोइन बनने के सपने भी सजाया करती थी. रमणीक ने मुंबई ले जाकर हीरोइन बनाने का सपना दिखाकर उसे 1000 रुपए में एक कोठे पर बेच कर आ गया था. कुछ दिन अंधेरे कमरे में भूखी-प्यासी रहने के उपरांत उसे बाहर आना ही पड़ा. धंधे पर बैठने के उपरांत उसके पहले कस्टमर ने उसे नाम दिया गंगू! और वहीं गंगा ने गंगू बन अपनी पुरानी जिंदगी को पूरी तरह से अलविदा बोल दिया. जिंदगी में जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई अलग-अलग तरह के लोग भी आए, प्यार मिला और बाद में सम्मान भी. उसने अपने रेड लाइट एरिया की 4000 औरतों और उनके बच्चों के लिए जिंदगीभर लड़ाई लड़ी और जीती भी. बस इतनी सी है गंगूबाई काठियावाड़ी की स्टोरी है.

आलिया भट्ट को कभी ये रोल में आपने भी नहीं देखा होगा. और अगर बोला जाए कि ये उनका बेस्ट रोल था तो गलत बात बिलकुल भी नहीं होगी. आलिया ने मूवी राजी में भी बढिय़ा अभिनय निभाया था, लेकिन गंगूबाई के रोल में कई चैलेंज थे जिनपर वह खरी उतरी हैं. भोली-भाली और क्यूट-सी आलिया भट्ट का गंगूबाई के किरदार में ढलना देखने लायक है. उनकी आवाज में जो दम है और उनका रौब हर किसी का दिल जीत रहा है. आलिया ने गंगूबाई की चाल-ढाल से लेकर उनकी सोच को भी पर्दे पर खूबसूरती से दर्शाया गया है. इसके साथ ही आलिया के डायलॉग जबरदस्त हैं.

मूवीज के डायलॉग्स लिखने वाले प्रकाश कपाडिय़ा और उत्कर्षिनी वशिष्ठ की दाद देनी तो बनती है. उन्होंने मूवी के लिए बहुत पावरफुल और हार्ड हीटिंग डायलॉग्स को भी लिखा था. आलिया की कही बातें आपको हंसाती भी हैं और उनका असर भी आपके ऊपर जोरदार होता है. गंगूबाई काठियावाड़ी के रोल में यदि आलिया भट्ट चमकी हैं तो रहीम लाला के रोल में अजय देवगन ने भी कमाल किया है. अजय अपने वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई वाले जोन में हैं. अपने रोल को उन्होंने बहुत अच्छे से कमांड भी दिया था. शांतनु माहेश्वरी का बॉलीवुड डेब्यू बहुत बढिय़ा रहा. आलिया से आंखों-आंखों रोमांस करने की उनकी अदा और क्यूट अंदाज काफी प्यारा लगा है.

अमिताभ के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे प्रभास...

अमिताभ के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे प्रभास...

उम्र के 80वें पडाव पर पहुँचने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड में बेहद सक्रिय हैं। उन्हें लेकर कहानियों का ताना बाना बुना जा रहा है। अमिताभ बच्चन दक्षिण भारतीय फिल्मों में सक्रिय हो गए हैं। पिछले दो साल के दौरान वे वहाँ की निर्मित फिल्मों में विशेष भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन बाहुबली फेम प्रभास के साथ एक फिल्म की शूटिंग में कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कुछ दिनों पहले ही शूटिंग के बाद अमिताभ बच्चन और प्रभास दोनों ने सोशल मीडिय पर एक-दूसरे की जमकर तारीफ की। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रहे हैं।


अमिताभ बच्चन ने की बाहुबली की तारीफ
उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने प्रभास की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'पहला दिन, पहला शॉट, 'बाहुबलीÓ प्रभास के साथ पहली फिल्म और उनकी कंपनी के औरा में होने यह एक सम्मान है,उनकी प्रतिभा और उनकी अत्यधिक विनम्रता .. सीखने के लिए आत्मसात.. !!
प्रभास ने लिखा सपना हुआ पूरा
गौरतलब है कि प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ की एक पुरानी फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा- 'ये मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। लेजेंडरी अमिताभ बच्चन सर के साथ आज 'प्रोजेक्ट केÓ का पहला शॉट पूरा किया!
प्रोजेक्ट के फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म को भारत में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बहुत बड़े बजट लगभग 400 करोड़ की लागत में बनाया जाएगा। जैसा कि आपको पता होगा कि इस फिल्म के पहले चरण की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में हैदराबाद में हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं।
 

दृश्यम 2 में अजय देवगन और तब्बू के साथ दिखेंगे अक्षय खन्ना, रोमांचक होगा मुकाबला

दृश्यम 2 में अजय देवगन और तब्बू के साथ दिखेंगे अक्षय खन्ना, रोमांचक होगा मुकाबला

अजय देवगन की 2015 में आई हिन्दी फिल्म दृश्यम ने गजब का रोमांच पैदा किया था। समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी इस फिल्म को सराहा था। यह 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म की हिन्दी रीमेक थी। अब काफी समय से दृश्यम 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसमें अजय देवगन और तब्बू फिर नजर आएंगे। अब खबर है कि दृश्यम 2 में अभिनेता अक्षय खन्ना की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, दृश्यम 2 में अजय और तब्बू के साथ अभिनेता अक्षय भी नजर आएंगे। खबरों की मानें तो कहानी के आगे बढऩे के साथ ही अक्षय के कैरेक्टर की एंट्री होगी। एक सूत्र ने कहा, ड्रामा, साजिश और एक्शन के अलावा अभिषेक पाठक और दृश्यम 2 के लेखकों ने एक नया कैरेक्टर (अक्षय द्वारा अभिनीत) खोज निकाला है, जो दृश्यम में नहीं है। अभिषेक दृश्यम 2 के निर्देशन की कमान संभालेंगे।

खबरों की मानें तो अक्षय एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखेंगे। उन्हें तब्बू का करीबी सहयोगी के रूप में देखा जाएगा, जो जांच में उनकी सहायता करते हैं। कहा जाता है कि अक्षय का कैरेक्टर एक सख्त, स्मार्ट, समझदार और तेजतर्रार पुलिस वाले की है। वह अजय पर अपना शिकंजा कसने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अजय और अक्षय के बीच का टकराव देखना रोचक होगा। हर कोई जानता है कि अक्षय अपनी भूमिकाओं को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। जब अभिषेक ने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, तो उन्हें यह पसंद आई। वह एक सहायक भूमिका नहीं, बल्कि दमदार रोल में नजर आएंगे। फिल्म में एक बार फिर अजय, विजय सलगांवकर के किरदार में होंगे और साथ में श्रिया सरन व इशिता दत्ता नजर आएंगी। अजय ने तो फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

यह अजय और अक्षय की एक साथ चौथी फिल्म होगी। दोनों कलाकार 12 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। उनकी आखिरी फिल्म आक्रोश (2010) थी। अनीस बज्मी की दीवानगी और जेपी दत्ता की एलओसी में दोनों एक साथ दिखे थे। फिल्म में एक ऐसे चौथी पास शख्स की कहानी को दिखाया गया है, जो केबल ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां है। एक दिन उनकी लाइफ में एक लड़का आता है, जो उनकी बेटी का एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगता है। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी तब्बू का बेटा है। फिल्म की कहानी और इसके किरदार आपको अंत तक बांधे रखने में सफल रहते हैं।

दृश्यम 2 की कहानी दृश्यम की कहानी से छह साल आगे है। दृश्यम 2 में जॉर्जकुट्टी का परिवार एक बेहतर जीवन व्यतीत करता है। अजय इसमें एक खुशहाल बिजनेसमैन के किरदार में दिखेंगे। कहानी में मोड़ तब आता है, जब पुराने केस में यह परिवार फंस जाता है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी मलयालम फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 में मोहनलाल लीड रोल में थे। पिछले साल ही मलयालम फिल्म दृश्यम 2 दर्शकों के बीच आई है।

 

ब्लू साड़ी में दिशा परमार बेहद खूबसूरत लग रही हैं, देखे विडियो

ब्लू साड़ी में दिशा परमार बेहद खूबसूरत लग रही हैं, देखे विडियो

बड़े अच्छे लगते हैं 2 में प्रिया सूद के रूप में नजर आने वाली दिशा परमार ने नीली साड़ी में अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। बड़े अच्छे लगते हैं 2 के सेट पर दिशा परमार ने अपनी नीली साड़ी पहनी बड़े अच्छे लगते हैं 2 के प्रशंसक नकुल मेहता और दिशा परमार को बहुत पसंद करते हैं।

कुछ महीने पहले टीवी शो के ऑफ एयर होने की अफवाह थी क्योंकि टीआरपी बहुत कम थी। खैर, कुछ हफ़्ते से टीआरपी अब 0. 6 पर है। नकुल मेहता और दिशा परमार शो में राम और प्रिया के रूप में सराहनीय काम कर रहे हैं।दिशा परमार के रूप में अभिनीत प्रिया सूद टीवी शो में सूक्ष्म हैं।

वह नीले रंग की साड़ी में गजरा, सिंदूर और बिंदी के साथ नजर आ रही हैं। राम और प्रिया की केमिस्ट्री सभी को पसंद है प्रिया उर्फ ​​दिशा ने फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर झुमकी के साथ एक पारंपरिक भारतीय पोशाक में पोज दिया। बड़े अच्छे लगते हैं 2: ब्लू साड़ी में दिशा परमार बेहद खूबसूरत लग रही हैं तस्वीरें

मोनालिसा ने अपने देसी लुक से फैंस का दिल जीता , देखे तस्वीरें

मोनालिसा ने अपने देसी लुक से फैंस का दिल जीता , देखे तस्वीरें

नई दिल्ली : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती हैं जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब मोनालिसा ने अपने देसी लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें उनकी कातिलाना अदाएं देखते ही बन रही हैं। 

मोनालिसा ने अपनी तस्वीरों की झलक फैंस को दिखाई है जिससे इंटरनेट पर तहलका मच गया है। फोटोज में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हैं। इसके साथ ही वह मैचिंग कलर के ब्लाउज में नजर आ रही हैं. इस लुक देसी लुक में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

मोनालिसा ने ऐसे कम्लीट किया लुक उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहन रखे हैं जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। मोनालिसा ने कैमरे के सामने ऐसे-ऐसे पोज दिए हैं जिस देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं।  यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में ब्यूटीफुल, गॉर्जस और फायर इमोजी की झड़ी लग गई है. फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। 

शादी करने की तैयारी में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना?

शादी करने की तैयारी में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना?

एक तरफ जहां साउथ के सुपरस्स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी कम चर्चा में नहीं है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे मीडिया और अपने फैंस के साथ लुक छिपी खेल रहे हैं। दोनों की नजदीकियों से गपशप गली गुलजार है। अब यह चर्चा जोरों पर है कि विजय और रश्मिका अपना रिश्ता आगे बढ़ाने वाले हैं।

रश्मिका और विजय ने इस साल गोवा में नया साल साथ में मनाया था। विजय के भाई आनंद भी उनके साथ मौजूद थे। विजय-रश्मिका की साथ घूमते-फिरते कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। विजय की मां से भी रश्मिका की अच्छी बॉन्डिंग हो चुकी है। रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, विजय और रश्मिका ने अपने रिश्ते पर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है।

रश्मिका से हाल ही में पूछा गया कि उनकी नजर में प्यार क्या है? इस पर उन्होंने कहा, मेरी नजर में प्यार वो है, जहां आप एक-दूसरे की इज्जत करते हैं, समय देते हैं और एक- दूसरे के साथ महफूज महसूस करते हैं। प्यार तभी काम करता है, जब यह दो तरफा हो। शादी पर रश्मिका ने कहा, अभी तो शादी के लिए मैं बहुत छोटी हूं। हालांकि, मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए, जिसके साथ मैं सहज महसूस कर सकूं।

विजय और रश्मिका ने दो फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ही फिल्में सफल रहीं। उनकी पहली फिल्म थी गीता गोविंदम, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2019 में दोनों फिल्म डियर कॉमरेड के लिए साथ आए और यह भी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी। दोनों ही फिल्मों में रश्मिका और विजय की जोड़ी को खूब सराहा गया। उनके अफेयर की खबरें आने के बाद फैंस इस जोड़ी को फिर पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

रश्मिका इन दिनों ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा की सफलता का जश्न मना रही हैं। साउथ में वह बेहद लोकप्रिय हैं और अब रश्मिका बॉलीवुड में अपने पांव जमाने के लिए तैयार हैं। वह एक नहीं, बल्कि दो हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म मिशन मजनू से रश्मिका बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म गुडबाय है। दूसरी तरफ विजय फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। यह उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है।

रश्मिका ने पिछले साल मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा था। जब वह हैदराबाद से अपने इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी झलक भी दिखाई। वह मुंबई में अक्सर विजय के साथ डिनर या लंच डेट पर जाती हैं।

 मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू बनी साड़ी में देसी गर्ल

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू बनी साड़ी में देसी गर्ल

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू एक उत्साही सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हैं, जो अपने अपडेट ऑनलाइन प्रशंसकों के साथ साझा करना पसंद करती हैं। उनके हालिया पोस्ट में से एक ने ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल कहा। ऐसा क्यों?
खैर, ब्यूटी पेजेंट विजेता ने काले रंग की शिमर साड़ी पहनी थी और देसी गर्ल का पूरा लुक दिया था। अपने कैप्शन में, हरनाज़ संधू ने लिखा : देसी गर्ल

कई सेलेब्स ने उनकी टाइमलाइन पर कमेंट किया और कई प्रशंसकों ने उनके पीसी वाइब की सराहना की। कुछ ने तो उनके लुक की तुलना ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से भी कर दी। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने ताज जीतने और 21 साल के लंबे समय के बाद देश को गौरव वापस लाने के साथ भारत को गौरवान्वित किया। अब तक, भारत ने 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता के साथ दो बार ताज हासिल किया है।

उन्होंने फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 जैसे कई पेजेंट खिताब भी अपने नाम किए हैं। वह हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में धाराप्रवाह है और अपनी मातृभाषा पंजाबी में दोहे लिखना पसंद करती है। 21 वर्षीय दिवा वर्तमान में लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज़ चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्होंने 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस का खिताब जीतकर मॉडलिंग में अपनी यात्रा शुरू की।

बिग बॉस 15 फेम अफसाना ने साज से रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

बिग बॉस 15 फेम अफसाना ने साज से रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

शो बिग बॉस 15 में पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। भले वह ग्रैंड फिनाले में जगह नहीं बना पाई हों, लेकिन उन्होंने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब उनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। अफसाना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और पंजाबी गायक साज के साथ 19 फरवरी को शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

अफसाना की शादी शनिवार को चंडीगढ़ में हुई है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस इस कपल को अपनी शुभकामनाएं भेट कर रहे हैं। अफसाना दुल्हन के लिबाज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में अफसाना के नए-नवेले पति साज उन्हें माथे पर चूमते हुए दिखे हैं। लहंगा में अफसाना किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

अफसाना की शादी में मेहमानों का खूब जमावड़ा लगा। उनकी शादी में राखी सावंत, हिमांशी खुराना, रश्मि देसाई, उमर रियाज, युविका चौधरी जैसे कई अन्य बिग बॉस के प्रतिभागी शामिल हुए। इसके अलावा डोनल बिष्ट, शेफाली बग्गा और अक्षरा सिंह जैसे कलाकारों ने भी उनकी शादी की शोभा बढ़ाई। अफसाना ने अपनी शादी के फंक्शन के कई वीडियो भी शेयर किए हैं। इसमें वह मस्ती के मूड में नजर आई हैं।

अफसाना ने साज से पिछले साल फरवरी में सगाई की थी। हाल में जब उनकी शादी की तैयारियां जोरो पर थीं, तभी छत्तीसगढ़ की एक महिला ने साज पर कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अनु नामक महिला ने साज पर धोखे से तलाक देने का आरोप लगाया था। अनु को सोशल मीडिया के जरिए साज और अफसाना की शादी की खबरें मिली थीं। खैर अब अफसाना-साज शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

अफसाना एक लोकप्रिय पंजाबी सिंगर, एक्ट्रेस और सॉन्ग राइटर हैं। उन्होंने 2012 में सिंगिंग रियलिटी शो वॉइस ऑफ पंजाब 3 से अपने करियर की शुरुआत की थी। अफसाना अपनी शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, इसलिए वह किसी भी शो को पूरा मसाला दे सकती हैं और अपनी कॉमेडी का तड़का भी लगा सकती हैं। अफसाना के गाने तितलियां को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। यह गाना हार्डी संधु और सरगुन मेहता पर फिल्माया गया था।

शाकुंतलम का पोस्टर रिलीज , एक्ट्रेस सामंथा की खूबसूरती की लोग कर रहे तारीफ

शाकुंतलम का पोस्टर रिलीज , एक्ट्रेस सामंथा की खूबसूरती की लोग कर रहे तारीफ

पुष्पा द राइज के आइटम सॉंग से लोगों का दिल जितने के बाद अब सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म शाकुंतलम का पोस्टर रिलीज हो गया है। सामंथा ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है. पोस्टर में आप देखेंगे कि सामंथा जंगल में नजर आ रही हैं और उनके आस-पास जानवर और कई चिड़िया हैं

वह एक बड़े पत्थर पर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और इसके साथ ही उन्होंने फूलों की ज्वैलरी पहनी हुई है जिसमें वह काफी खूबसूरत और अलग नजर आ रही हैं. सामंथा के पास एक मटका रखा हुआ है और वह एक दिशा में देख रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, 'प्रेजेंट कर रहे हैं नेचर से प्यार करने वाली, शाकुंतलम से शकुंतला.' सामंथा के इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं और सभी एक्ट्रेस की खूबसूरती और अलग लुक की तारीफ कर रहे हैं.


Drishyam 2 : अजय देवगन ने शुरू की दृश्यम 2 की शूटिंग, सामने आई सेट से पहली तस्वीर

Drishyam 2 : अजय देवगन ने शुरू की दृश्यम 2 की शूटिंग, सामने आई सेट से पहली तस्वीर

  बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अभिनीत दृश्यम के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गई है। अभिषेक पाठक इस फ्रेंचाइजी के अगले अध्याय का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। दृश्यम  को लेकर अजय ने कहा कि दृश्यम को पसंद किया गया था। अब मैं दृश्यम 2  के साथ एक और दिलचस्प कहानी पेश करने के लिए उत्साहित हूं। विजय एक बहुआयामी चरित्र है। वह परदे पर कहानी को आकर्षक बनाता है। मैं भाग 2 के लिए उत्सुक हूं। दृश्यम 2 की शूटिंग मुंबई में अजय देवगन के साथ शुरू हो गई है और आने वाले महीनों में इसकी बड़े पैमाने पर शूटिंग गोवा में की जाएगी। दृश्यम 2 में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता सहित पहली फिल्म की स्टार कास्ट भी शामिल होगी।

 

  यह फिल्म पहली फिल्म की घटनाओं के सात साल बाद शुरू होती है और विजय के अपने परिवार की रक्षा करने के संकल्प का परीक्षण करती है जिसके लिए वह किसी भी सीमा को पार कर जाएगा। इस फिल्म का उद्देश्य क्राइम-थ्रिलर जॉनर को हर संभव तरीके से न्याय दिलाना है।
अभिषेक पाठक ने साझा किया कि एक सफल फ्रैंचाइजी फिल्म का आधिकारिक रीमेक बनाना एक सम्मान और एक चुनौती है। अजय देवगन के साथ काम करने का अवसर मनोबल बढ़ाने वाला है। किसी भी रचनात्मक व्यक्ति के लिए, उनका अनूठा प्रभाव निस्संदेह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से सबसे समृद्ध अनुभव है।

 टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार कहते हैं कि अजय देवगन के पावरपैक प्रदर्शन और दृश्यम में कौशल ने निश्चित रूप से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्साह को बरकरार रखते हुए, हम इसके सीक्वल को फिल्माते हुए खुश हैं जो इस फ्रैंचाइजी को एक पायदान ऊपर ले जाएगा।

 

वायकॉम 18 दृश्यम 2 प्रस्तुत करता है जो भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित और संजीव जोशी, आदित्य चौकसे और शिव चनाना द्वारा सह-निर्मित है।


'भाभीजी घर पर है में नई 'गोरी मेम बनेगी ये फेमस एक्ट्रेस, जल्द होगी नेहा पेंडसे की छुट्टी

'भाभीजी घर पर है में नई 'गोरी मेम बनेगी ये फेमस एक्ट्रेस, जल्द होगी नेहा पेंडसे की छुट्टी

  छोटे पर्दे का बेहद लोकप्रिय शो 'भाबीजी घर पर हैं 'एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कुछ साल पहले इस शो में शिल्पा शिंदे ने अच्छा प्रदर्शन किया था। सौम्या टंडन भी कोरोना वायरस महामारी के बाद शो से बाहर हो गईं। इसके बाद शो में जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की एंट्री हुई थी . इस शो में वह 'गोरी मेम यानी 'अनीता भाभी का किरदार निभा रही हैं. नेहा से पहले यह रोल एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने कई सालों तक निभाया था। लेकिन, अब यह बात सामने आई है कि नेहा पेंडसे ने भी 'भाभी जी घर पर हैं से अच्छा काम किया है।

 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा पेंडसे के जल्द ही शो छोडऩे की अफवाह उड़ी थी. दूसरी ओर, यह बताया गया कि निर्माताओं ने एक नई 'अनीता भाभी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अब खबर है कि नई अनीता भाभी की क्रिएटर्स की तलाश खत्म हो गई है। ऐसे में भाभीजी घर पर हैं इस शो में गोरी मेम की जगह कौन सी खूबसूरती लेगी? ये जानने के लिए फैंस भी बेताब हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी अब शो में अनीता भाभी के रोल में नजर आएंगी.

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने 'अनीता भाभी के रोल के लिए फ्लोरा सैनी से संपर्क किया है। और अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो फ्लोरा अब दर्शकों का मनोरंजन करते हुए एक नए सुनहरे बालों वाली मीम के रूप में नजर आएंगी। दरअसल सौम्या टंडन के शो छोडऩे के बाद निर्माताओं ने फ्लोरा सैनी को रोल ऑफर किया था। लेकिन फिर उन्होंने इस भूमिका को निभाने से इनकार कर दिया।उसके बाद, भूमिका नेहा पेंडसे पर गिर गई।

 

निर्माताओं ने अभी तक फ्लोरा सैनी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। क्योंकि, अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। फ्लोरा सैनी ने कई सीरीज समेत कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया है। जिसमें दबंग 2, स्त्री और बेगम जान जैसी फिल्में शामिल हैं। इसमें फ्लोरा अहम भूमिका निभाती नजर आईं। नेहा पेंडसे ने शो के लिए एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अब जबकि उसका अनुबंध खत्म हो रहा है, नेहा जा रही है। बिजी शेड्यूल की वजह से नेहा की तबीयत खराब बताई जा रही है। इसलिए उन्होंने शो छोडऩे का फैसला किया है।
 

मृत हालत में मिली मशहूर एक्ट्रेस, 13 फरवरी से थीं लापता, कला जगत में शोक की लहर

मृत हालत में मिली मशहूर एक्ट्रेस, 13 फरवरी से थीं लापता, कला जगत में शोक की लहर

लॉस एंजेलिस: actress Lindsey Perlman`जनरल हॉस्पिटल और लीगल ड्रामा सीरीज़, `शिकागो जस्टिस` जैसे शो में अपने दमदार अभिनय का परिचय देने वाली एक्ट्रेस लिंडसे पर्लमैन मृत पाई गई है। बताया जा रहा है कि लिंडसे पर्लमैन 13 फरवरी से लापता थी और शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में उनकी लाश मिली है। हालांकि भी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि मौत कैसे हुई है।


वेबसाइट के अनुसार, पर्लमैन को आखिरी बार 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉस एंजिल्स में N. Mariposa Ave. के 1600 ब्लॉक में देखा गया था। उनके पति, वेंस स्मिथ ने अपडेट साझा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर लिया।
स्मिथ ने लिखा था कि ”पुलिस ने लिंडसे को ढूंढ लिया। वह चली गई। मैं टूट गया हूं। मैं बाद में और साझा करूंगा, लेकिन मैं सभी को उनके प्यार और प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और आपसे इस समय उनके परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने के लिए कहता हूं।”
 

Video: वेडिंग फोटो-शूट के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन का हुआ ये हाल, आप भी देखते रह जायेंगे

Video: वेडिंग फोटो-शूट के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन का हुआ ये हाल, आप भी देखते रह जायेंगे

आज कल सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े हुए मजेदार वीडियो खूब धमाल मचा रहे हैं. किसी वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच का प्यार दिख रहा होता है, तो किसी में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन का अनोखा फोटोशूट होता है. दूल्हा-दुल्हन के ऐसे ही फोटो-शूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दूल्हा-दुल्हन कीचड़ में फोटो-शूट करवाने पहुंच गए. इस दौरान ऐसी भद पिटी की अगर आप होते तो उल्टियां कर देते.
दरअसल, इस वायरल वीडियो को दूल्हा और दुल्हन फोटोग्राफी के लिए कीचड़ में पोज दे रहे हैं. फोटोग्राफर उनसे कुछ अलग पोज देने के लिए कहता है. इसके बाद दूल्हा दुल्हन को अपनी बाहों में उठाता है. तभी उनका संतुलन बिगड़ता है और दोनों कीचड़ में गिर जाते हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो-
 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हाथापाई पर उतरे भिड़े और जेठालाल! जाने क्या है माजरा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हाथापाई पर उतरे भिड़े और जेठालाल! जाने क्या है माजरा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का आने वाला एपिसोड फिर से हंगामेदार होने वाला है. क्योंकि गोकुलधाम सोसायटी (Gokuldham Society) में फिर से छिड़ने वाली है नई जंग. हाल ही में पार्टी शार्टी को लेकर सोसायटी में जो कुछ हुआ वो तो आपने देखा ही होगा, लेकिन एक बार फिर हंगामे से भरपूर होगी गोकुलधाम की कहानी. इस बार हंगामे की वजह होगा टप्पू सेना का नया दोस्त. भला टप्पू सेना (Tappu Sena) का ये नया दोस्त है कौन...और क्यों होगा इस नए दोस्त की वजह से हंगामा. ये देखना दिलचस्प होने वाला है.
गोकुलधाम में आया नन्हा मेहमान
गोकुलधाम सोसायटी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है लेकिन ये मेहमान सोसायटी में कराएगा जबरदस्त हंगामा. भिड़े (Bhide) और जेठालाल (Jethalal) का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा हमेशा ही लड़ाई झगड़े का रहा है और जो नन्हा मेहमान अब शो में नजर आएगा उसकी वजह से एक बार फिर आमने सामने हो जाएंगे जेठालाल और भिड़े. लेकिन आखिर ये मेहमान और टप्पू सेना का नया दोस्त है कौन? ये कोई और नहीं बल्कि एक बिल्ली है जिस पर आ जाएगा टप्पू सेना को प्यार लेकिन भिड़े उसे सोसायटी में रखने से कर देंगे इंकार. बस फिर क्या है टप्पू सेना छिप छिप कर बिल्ली को सोसायटी में रखेगी.
भिड़े के सखाराम पर बिल्ली ने मारा पंजा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नया प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि सोसायटी में आई ये बिल्ली अपने पंजो से भिड़े के जान से भी प्यारे स्कूटर सखाराम की सीट को खराब कर देगी. लेकिन भिड़े को लगेगा कि ये सब जेठालाल ने किया है और फिर जो होगा वो बताने की नहीं बल्कि देखने की चीज़ है.

 

उर्फी जावेद का हिजाब विवाद पर दिया ये रिएक्शन, देखे वीडियो

उर्फी जावेद का हिजाब विवाद पर दिया ये रिएक्शन, देखे वीडियो

बीते कुछ दिनों से हिजाब विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हिजाब मामले पर लोग अपनी अपनी बात कहते नजर आ रहे हैं। कुछ इसके समर्थन में अपनी बात रख रहे हैं तो कुछ पूरी तरह से इसके खिलाफ हैं। इस बीच एक्ट्रेस उर्फी जावेद का भी हिजाब विवाद पर रिएक्शन आया है। हमेशा अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वालीं उर्फी जावेद ने बड़े ही बेबाक अंदाज में हिजाब विवाद पर अपनी बात रखी है।
महिला का अधिकार है...
हिजाब विवाद पर मीडिया से बात करते हुए उर्फी जावेद ने कहा, 'मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि एक महिला का अधिकार है कि वह जो चाहे पहनें। इतने सालों की लड़ाई इसलिए नहीं थी कि हम हिजाब ना पहनें। ये लड़ाई इसलिए थी कि महिलाएं जो चाहे पहन सकें। अगर वो स्कूल में हिजाब भी पहनती हैं, तो इसमें कौन सी बड़ी बात है? यदि आप संसद में या कहीं भी जो चाहे पहन सकते हैं, तो इसमें क्या बड़ी बात है।'
 

 नहीं रहे हमारे बीच कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश , दुनिया को कहाँ अलविदा...

नहीं रहे हमारे बीच कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश , दुनिया को कहाँ अलविदा...

कन्नड़ सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आ रही है दिग्गज अभिनेता राजेश का शनिवार को निधन हो गया है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे 89 साल के राजेश को 9 फरवरी के दिन बेंगलुरू के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। हालांकि, शुक्रवार-शनिवार की रात 2.30 बजे उनका निधन हो गया। एक्टर की किडनी खराब होने के साथ ही उन्हें बढ़ती उम्र से संबंधित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

बता दें कि एक्टर का आज शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा, वे 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में कई फिल्मों में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए, लेकिन बाद में चरित्र भूमिकाओं में नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती राजेश को वेंटिलेटर पर रखा गया था, कन्नड़ सिनेमा के प्रशंसक दिग्गज अभिनेता के निधन से सदमे में हैं।
उनकी मौत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्री राजेश का निधन बहुत ही दर्दनाक है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दर्द को सहने की शक्ति प्रदान करें।’
राजेश ने 60 और 70 के दशक की कई बड़ी फिल्मों में काम किया और इनमें सुवर्ण भूमि, कप्पू, बिलुप्पु, पुण्य पुरुष, वृंदावन, कानिके, नम्मा माने, सुका समसरा, पूर्णिमा, बेताला गुड्डा, नम्मा बडुकू, भले भास्करा, विषकन्ये, क्रांति वीरा, उर्वशी, गृहिणी, सर्प कावुलु, कावेरी, आशीर्वाद, देवरा दुड्डू, आत्मशक्ति, वसंत नीलया और कलियुग प्रमुख हैं। अपने 45 साल से अधिक के करियर में उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।, उन्होंने 60 के दशक में कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया था और अपने करियर में सैकड़ों फिल्म पुरस्कार जीते हैं।
 

नंदिता दास की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगे कपिल शर्मा, निभाएंगे यह किरदार

नंदिता दास की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगे कपिल शर्मा, निभाएंगे यह किरदार

कॉमेडियन कपिल शर्मा अब एक बार फिर एक्टिंग जगत में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास की फिल्म से रुपहले पर्दे पर अपनी वापसी करने वाले हैं। नंदिता और कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद प्रशंसक फूले नहीं समा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

इस फिल्म में कपिल शर्मा पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे। वह एक फूड डिलिवरी राइडर के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में शहाना गोस्वामी, कपिल की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। इस महीने के अंत में भुवनेश्वर, ओडिशा में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। नंदिता ने सोशल मीडिया पर लिखा, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास इनिशिएटिव्स साल का सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। कपिल के साथ शहाना इस फिल्म से जुड़ेंगी। आपका आशीर्वाद चाहिए।

कपिल ने कहा, मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं, इसलिए नहीं कि मैं एक फिल्म कर रहा हूं, बल्कि इसलिए कि मैं नंदिता की फिल्म का हीरो हूं, जिन्हें मैंने एक्टर और डायरेक्टर दोनों के रूप में देखा है। उन्होंने कहा, नंदिता का चीजों को देखने का एक बहुत ही अलग और गहरा नजरिया है। मुझे खुशी है कि दर्शकों को मेरा एक नया अवतार देखने को मिलेगा। मैं खुश हूं कि इसमें कुछ नया करने का मौका मिला है।

नंदिता कहती हैं, फिल्म में वही दिखाने की कोशिश की गई है कि आम लोगों की नजरों में क्या छिपा है? एक दिन मेरी स्क्रीन पर कपिल शर्मा अचानक से उभरकर सामने आ गए। उन्होंने कहा, मैंने उनका शो नहीं देखा है, लेकिन मैं उन्हें पूरी तरह से आम आदमी को रीप्रेजेंट करते हुए देख सकती थी। भले ही वह इनमें से एक नहीं हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि वह अपनी बेबाकी से सभी को हैरान कर देंगे।

नंदिता ने अपने करियर में 10 भाषाओं की लगभग 40 से अधिक फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा नंदिता दास निर्देशन के क्षेत्र में भी एक बड़ा नाम हैं। उनके निर्देशन में बनी बायोपिक मंटो को कई फिल्म समारोहों में सराहा गया था।

कपिल के करियर की बात करें तो वह फुल फॉर्म में दिख रहे हैं। द कपिल शर्मा शो के अलावा वह नेटफ्लिक्स पर शो आई एम नॉट डन यट लेकर आए। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। इससे पहले कपिल दो फिल्मों में बतौर लीड एक्टर दिखे थे। किस किस को प्यार करूं से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद कपिल को फिरंगी और इट्स माय लाइफ जैसी फिल्मों में भी देखा गया।


साउथ से टीवी में एंट्री करने को लेकर मदालसा शर्मा ने कही बड़ी बात

साउथ से टीवी में एंट्री करने को लेकर मदालसा शर्मा ने कही बड़ी बात

टेलीविजऩ के चर्चित सीरियल अनुपमा में मदालसा शर्मा काव्या का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं। इन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है, मगर क्या आप जानते हैं कि टेलीविजऩ डेब्यू करने से पहले मदालसा शर्मा ने कुछ बॉलीवुड तथा कई दक्षिण भारतीय फिल्में की हैं। मदालसा शर्मा, अभिनेत्री शीला शर्मा तथा निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। बॉलीवुड से टेलीविजऩ में अपने डेब्यू पर मदालसा शर्मा ने एक इंटरव्यू में खुलकर चर्चा की।

इसके साथ ही मदालसा शर्मा ने कहा, मूवीज में काम करना लाजमी था। मेरे माता-पिता इसी फील्ड से संबंध रखते हैं। मैंने कई अच्छे दक्षिण भारतीय फिल्म के मशहूर स्टार्स तथा निर्देशकों संग काम किया है। तत्पश्चात, मेरी मिमोह चक्रवर्ती से शादी हो गई। शादी के तुरंत पश्चात् मेरे पास अनुपमा का ऑफर आया। मैंने उसे एक्सेप्ट किया तथा टेलीविजऩ में डेब्यू किया।

मदालसा शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर पर बताया, ऐसा नहीं है कि मैंने अपना वह करियर छोड़ दिया है। मुझे सिर्फ अब यह भरोसा हो गया है कि टेलीविजऩ किसी बॉलीवुड फिल्म को करने से कुछ कम नहीं है। टेलीविजऩ ने मुझे अवसर दिया है परिवार संग वक़्त गुजारने तथा प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करने का। यह सब किस्मत है। आप किस प्रकार आपके मार्ग में आने वाली चीजों को एक्सेप्ट करते हो, यह आप पर निर्भर करता है। मुझे पूरा भरोसा है कि अभी भी फिल्मी जगत में मेरे लिए कुछ इंट्रेस्टिंग प्रोजेक्ट होगा। मैं यूनिवर्स में विश्वास रखती हूं।