दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता की केमिस्ट्री को फैंस तारक मेहता का उल्टा चश्मा में खूब पसंद करते हैं. शो में दिलीप जोशी जेठालाल की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, तो वहीं बबीता जी की भूमिका में मुनमुन दत्ता दिखाई देती हैं. अब हाल ही में दोनों की मुलाकात Indian Television Academy Awards के दौरान हुई. इस दौरान दोनों हैंड शेक करते हुए दिखाई दिए. जेठालाल और बबीता जी को एक साथ देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे. आलम ये देखने को मिला कि इन दोनों को साथ देखते ही पैपराजी ने हूटिंग करना शुरू कर दिया.
मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने तस्वीरें खिंचवाई. मालूम हो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी को जेठालाल खूब पसंद करते हैं. हर वक्त उनके संग फ्लर्ट करने की कोशिश करते रहते हैं. हालांकि शो में वो एक फैमिली मैन हैं. ऐसे में अपनी सीमाओं और मर्यादाओं को कभी नहीं लांघते. हालांकि जब इन दोनों सेलेब्स की मुलाकात रियल लाइफ में रेड कार्पेट पर हुई तो इनकी ट्यूनिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.
वीडियो देखने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में खूब मजे लेते हुए भी दिखाई दिए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हे मां, माताजी... टप्पू के पापा ये क्या. तो वहीं दूसरे ने लिखा- क्या जेठाजी, इधर भी फ्लर्ट. दरअसल इस वीडियो को विरल भैयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस इवेंट में मुनमुन दत्ता व्हाइट ऑफ शोल्डर हाई स्लिट आउटफिट में काफी स्टनिंग लगीं तो वहीं दिलीप जोशी शिमरी मरून आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे.
नई दिल्ली : बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। वहीं अब इन दोनों की छोटी बेटी बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली है। जी हाँ, हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी छोटी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर इशारा कर दिया। बोनी कपूर ने कहा- वह अपनी फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू करने जा रही हैं।
इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकता। आपको जल्द ही इस बारे में और जानकारियां मिलेंगी। वैसे बोनी पहले भी कह चुके हैं कि जान्हवी की तरह खुशी कपूर भी एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। आप सभी को बता दें कि बीते दिनों ही खबर आई थी कि खुशी अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के साथ डेब्यू करेंगी जी। दरअसल यह चर्चा उस समय से शुरु हुईं थी जब वे साथ डांस रिहर्सल पर नजर आए।
वहीं इसके बाद खबर आई कि खुशी और अगस्त्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ डेब्यू की तैयारी में जुटे हैं। अब यह बताया जा रहा है कि यह फिल्म जोया अख्तर बना रही हैं जो कि आर्चीज़ का अडॉप्शन है हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं है।
नई दिल्ली | सपना चौधरी अस्पताल में भर्ती कराई गईं. सपना चौधरी को मध्य प्रदेश के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल, रीवा में भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल में इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है. दरअसल, सपना के पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दरअसल, मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान में सपना चौधरी शो करने गई थीं. वह लाइव शो कर रही थीं. शो में सपना ने ‘दिल्ली की गर्मी’ गाने पर डांस कर रही थीं. इस लाइव शो के दौरान ही सपना चौधरी के पेट में दर्द होने लगा. अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया. इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया.
चिकित्सकों ने बताया कि सपना चौधरी को इंजेक्शन और ज़रूरी दवाइयां दी गईं, इसके बाद उनकी तबियत में सुधार आया. सपना चौधरी की तबियत बिगड़ने की खबर तेजी से वायरल हुई और मौके का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कई कलाकारों को खूब शोहरत दिलाई है। ऐसा ही एक नाम है एक्ट्रेस कंगना शर्मा का। कंगना शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की थी. इसके बाद कंगना शर्मा ने भले अपना एक्टिंग करियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया लेकिन ओटीटी ने उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया है। कंगना ने वेब सीरीज में बोल्ड सीन देकर काफी सुर्खियां बटोरीं।
मॉडलिंग से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली कंगना शर्मा ने टीवी शो 'मीरा मित्तलÓ में काम किया था, फिर 'तू सूरज में चांद पिया जीÓ शो में नजर आई थी।
कंगना शर्मा पहली बार तब चर्चा में आईं जब उन्हें चर्चित फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में देखा गया. इस फिल्म में कंगना ने आफताब शिवदासानी की सिस्टर इन लॉ का रोल निभाया था. इस फिल्म में बोल्ड सीन का तड़का लगाने के बाद कंगना वेब सीरीज मोना होम डिलीवरी में नजर आईं. इस वेब सीरीज में मोना ने ऐसे-ऐसे बोल्ड सीन दिए कि सारी मर्यादा ही पार कर गईं. ना केवल ऑन कैमरा बल्कि कंगना रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं. उनका सोशल मीडिया अकाउंट बोल्ड तस्वीरों से भरा पड़ा है. इस वेब सीरीज ने उन्हें पॉपुलर कर दिया। इस वेब सीरीज में कंगना ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। बोल्डनेस से भरपूर इस वेब सीरीज की उतनी चर्चा नहीं हुई जितनी कंगना की हुई। कंगना का सोशल मीडिया इस बात की गवाही देता है।
मास्को/नई दिल्ली : यूक्रेन के खिलाफ छिड़े युद्ध की आलोचना अब रूस में भी होने लगी है। पिछले दिनों रूस में ही पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। अब रूसी टीवी चैनल के पूरे स्टाफ ने इस जंग का विरोध जताते हुए इस्तीफा दे दिया। खास बात यह है कि, यह इस्तीफा ऑन-एयर शो में दिया गया। एंकर ने लाइव शो में ‘नो टॅ वॉर’ कहने के बाद इस्तीफा दे दिया और पूरा स्टाफ न्यूज रूम से बाहर चला गया। यह घटना तब सामने आई जब रूसी अधिकारियों ने रशियन टीवी चैनल ‘टीवी रेन’ पर युद्ध की कवरेज दिखाने की रोक लगा दी।
आखिरी प्रसारण में कहा..नोट टू वॉर
चैनल के संस्थापकों में से एक नतालिया सिंधेवा ने अपने अंतिम प्रसारण के दौरान लाइव शो में नो टू वॉर कहा। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने स्टूडियो से वॉक आउट करते हुए इस्तीफा दे दिया। चैनल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि, उसने शो को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।
इस्तीफ के बाद चलाया गया बैले डांस का वीडियो
रशियन टीवी चैनल में सामूहिक इस्तीफे के बाद स्वान लेक बैले डांस का वीडियो चलाया। इस वीडियो को 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस के सरकारी टीवी चैलनों पर दिखाया गया था।
15 साल की सजा का प्रावधान
इसके अलावा शुक्रवार को रूस में एक नया कानून पारित किया गया। इस कानून के मुताबिक, सेना के खिलाफ गलत खबर प्रकाशित करने या प्रसारित करने पर 15 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया। शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस कानून पर हस्ताक्षर भी कर दिए।
नई दिल्ली : टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा अब बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फिल्मों में अपनी शुरुआत के लिए कमर कस ली है। पिछले दिनों माहिरा ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपने फैंस को हिंट भी दिया था। माहिरा की पहली फिल्म से जुड़ीं कुछ जानकारियां सामने आई हैं। अब बेशक इस खबर से उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठेेंगे, जो उन्हें रुपहले पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, माहिरा ने पंजाबी सिनेमा से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने का फैसला किया है। उन्हें जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग लंदन और ब्रिटेन की कई खूबसूरत जगहों पर होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें माहिरा के साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना हीरो नजर आएगा। पहले खबरें थीं कि माहिरा नागिन 6 में दिखाई देंगी, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान उनकी पहली फिल्म पर है।
माहिरा ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जो टीवी से फिल्मों का रुख कर रही हैं। उनसे पहले मौनी रॉय, हिना खान, प्राची देसाई, अंकिता लोखंडे, राधिका मदान और मृणाल ठाकुर जैसी कई अभिनेत्रियां छोटे पर्दे के बाद फिल्मों में अपना सफर शुरू कर चुकी हैं।
माहिरा को फिल्मों में खासी दिलचस्पी है। वह अपना यह प्रेम जाहिर भी कर चुकी हैं। कुछ समय पहले उनसे पूछा गया था कि वह अब किस तरह का काम करना चाहती हैं तो माहिरा ने झट से जवाब दिया, मैं फिल्म में काम करना चाहती हूं, जिसके जरिए मुझे अपना अभिनय कौशल को दिखाने का मौका मिले। उन्होंने कहा, मैं महिला केंद्रित किरदार करना चाहती हूं। कोई भी ऐसी फिल्म, जिसमें मेरी भूमिका रोमांचक और अहम हो।
माहिरा ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग जगत में कदम रखा। 2016 में सब टीवी के शो यारों का टशन से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्हें नागिन 3, कुंडली भाग्य और बेपनाह प्यार जैसे कई धारावाहिकों में देखा गया। 2019 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भाग लिया और यहीं से वह लोगों के बीच चर्चा में आईं। माहिरा कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुकी हैं।
बिग बॉस 13 में माहिरा का गेम तो दर्शकों को ही पसंद आया, साथ ही इसमें पारस छाबड़ा के साथ उनके रोमांस ने भी शो की खूब टीआरपी बढ़ाई। माहिरा और पारस की नजदीकियां बढऩे लगीं। भले ही दोनों पहले ही इससे बाहर हो गए, लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद भी उनकी दोस्ती बरकरार रही। हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया और कहा कि वे साथ में बहुत खुश हैं।
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी सोशल मीडिया पर इन दिनों सनसनी मचा रही हैं। मालदीव में वेकेशन मनाते हुए उन्होंने सेक्सी बिकिनी पहनकर बेहद हॉट तस्वीरें साझा की है जिसमें उनका बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला । उनके इस स्टाइल की इंटरनेट पर काफी चर्चा की जा रही है और ये लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
सोशल मीडिया इन दिनों ‘काचा बादाम’ के क्रेज में डूबा हुआ है. क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी इस गाने पर डांस रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं. बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस पर अपना वीडियो बना रहे हैं. भारत में भुबन बड्याकर के इस गाने ने धूम मचाने के बाद विदेशों में भी अपना क्रेज दिखाना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पेरिस की सड़कों पर कुछ युवक काचा बादाम पर डांस करते दिख रहे हैं. लड़के हूबहू काचा बादाम के हुक स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं. वीडियो पोस्ट होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
विदेशी लड़कों पर चढ़ा ‘काचा बादाम’ फीवर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कों का एक ग्रुप पेरिस की सड़कों पर किस तरह से भुबन बड्याकर के गाने ‘काचा बादाम’ पर डांस कर रहा है. सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स को विदेशी लड़कों का यह गाना काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इन लड़कों ने इंडियन सॉन्ग पर डांस किया है. इससे पहले भी वो कई गानों पर डांस का जलवा बिखेर चुके हैं.
यहां देखें वीडियो
इन दिनों इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक शादी की वीडियो वायरल हो रही है. कुछ तो बड़ी शानदार और मजेदार होती है लेकिन शादी ही हर वीडियो फनी हो ऐसा जरूरी नहीं. कुछ शादियों में बड़ा बवाल भी होता है. ऐसी ही एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें दूल्हा-दुल्हन बवाल कर देते हैं. ये सबकुछ तब हो रहा है जब दोनों जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े हैं. वीडियो में दूल्हा-दुल्हन दोनों ही शादी से खुश नजर नहीं आ रहे. फिर भी शादी के लिए तैयार होकर स्टेज पर खड़े हैं.
इस बीच दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिलाने की कोशिश करता है लेकिन दुल्हन मिठाई खाने से मना कर देती है तो दूल्हा उस मिठाई को दुल्हन के मुंह पर फेंक देता है. इस बीच दुल्हन भी दूल्हे को मिठाई खिलाने की कोशिश करती है लेकिन दूल्हा मिठाई नहीं खाता तो दुल्हन वो मिठाई फेंक देती है. इस घटना से दूल्हा इतना गुस्सा होता है कि स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ जड़ देता है. ये वीडियो इंटरनेट पर रामसुभाग यादव नाम के शख्स ने इंटरनेट पर शेयर किया है जहां से ये वीडियो वायरल हो रही है.
इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा चल रही है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि वीडियो देखकर लगता है कि दोनों की शादी जबर्रदस्ती हो रही है. वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकेगी क्योंकि ये तो शादी के दिन ही आपस में लड़ रहे हैं. वहीं ज्यादातर लोग वीडियो पर स्माइली वाली इमोजी बना रहे हैं. वहीं कुछ लोग दूल्हे के इस हिंसक रवैये पर सवाल खड़ा कर रहे हैं जो इस तरह लड़की को पीट रहा है.
सोशल मीडिया इन दिनों ‘काचा बादाम’ के फीवर में डूबा हुआ है. क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी पर इस गाने पर डांस रील्स बनाकर पोस्ट कर रहे हैं. आम आदमी के साथ-साथ सितारे भी इस पर खूब रील्स बना रहे हैं. भुबेन बड्याकर के इस गाने पर अब एक बच्चे का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बच्ची किस तरह ‘काचा बादाम’ पर शानदार डांस स्टेप्स कर रही है और लोगों को क्रेजी बना रही है. बच्ची ने इस अंदाज में डांस किया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. अब वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.
‘काचा बादाम’ पर बच्ची का डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्ची जींस और शर्ट पहने ‘काचा बादाम’ पर डांस करना शुरू करती है. जिस तरह से गाने पर कोरियोग्राफी की गई है बच्ची बिल्कुल उसे ही कॉपी कर रही है. बच्ची के डांस को देखने कई लोग आए हुए थे और कितने मोबाइल में उसका वीडियो बना रहे थे. दृश्य देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो किसी गांव से जुड़ा हुआ है.
यहां देखें वीडियो:
कुछ साल पहले तक मार्च में बड़ी फिल्मों के रिलीज करने से फिल्म निर्माता डरते और बचते थे। आमतौर पर यह महीना परीक्षाओं का रहता है। बच्चे पढ़ाई में व्यस्त हो जाते हैं तो माता-पिता भी सिनेमा देखना पसंद नहीं करते, लेकिन अब हालात इसलिए जुदा हैं क्योंकि बड़ी मुश्किल से फिल्म निर्माताओं को फिल्म रिलीज करने का मौका मिला है और वे इसे खोना नहीं चाहते। मार्च में 4 शुक्रवार आ रहे हैं और हर सप्ताह एक बड़ी या नामी सितारे की फिल्म रिलीज हो रही है।
4 मार्च को 5 फिल्में होंगी रिलीज
4 मार्च के शुक्रवार को 5 फिल्मों को सिनेमाघर में रिलीज किए जाने की घोषरा हुई है। ये हैं झुंड, तुलसीदास जूनियर, वन स्टोरी मेनी एंड्स, भीमला नायक (डब) और द बैटमैन (डब)। यानी कि हिंदी, दक्षिण भारतीय और हॉलीवुड मूवी में जोरदार मुकाबला है। हिंदी फिल्मों में झुंड को लेकर कुछ दर्शकों की उत्सुकता हो सकती है। इसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। तुलसीदास जूनियर को शायद ही दर्शक मिले। दक्षिण भारत में पहले सप्ताह में तहलका मचाने के बाद 'भीमला नायक' डब होकर रिलीज हो रही है और उम्मीद की जानी चाहिए कि इसे हिंदी में भी दर्शक मिलेंगे। 'द बैटमैन' का अपना अलग दर्शक वर्ग है। चुनिंदा मल्टीप्लेक्स और मेट्रो सिटीज़ में यह फिल्म अच्छा व्यवसाय कर सकती है।
11 मार्च राधे श्याम के नाम
11 मार्च को दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की 'राधे श्याम' रिलीज हो रही है जो एक रोमांटिक मूवी है। फिल्म को लेकर अभी तक वैसा क्रेज बना नहीं है जैसा एक बड़ी फिल्म को लेकर बनता है। यह एक बड़े बजट की मूवी है और इससे बहुत ज्यादा उम्मीद है। इसके साथ ही 'द कश्मीर फाइल्स' भी रिलीज होगी। '10 नहीं 40' नामक फिल्म भी 11 मार्च को रिलीज होगी।
18 मार्च होली पर बच्चन पांडे की टोली
होली के शुभ अवसर पर अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया है। जबरदस्त मनोरंजक फिल्म लग रही है। फिल्म में अच्छे कलाकार हैं और ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत करेगी। बॉलीवुड ने इस फिल्म से बहुत उम्मीद लगाई है और ट्रेलर ने जिस तरह का माहौल बनाया है उससे लग रहा है कि यह अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
25 मार्च : आरआरआर का धमाका
कोविड के कारण आरआरआर का इंतजार लंबा हो गया और 25 मार्च को यह खत्म होगा। करोड़ों की लागत से तैयार और बाहुबली जैसी भीमकाय सफल फिल्म बनाने वाले एसएस राजामौली 'आरआरआर' लेकर आ रहे हैं जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जोरदार ओपनिंग ले सकती है। राजामौली का नाम ही फिल्म को सफलता दिलाने के लिए काफी है। सवाल तो सिर्फ ये है कि क्या आरआरआर, बाहुबली से आगे निकलेगी?
नई दिल्ली : बॉलीवुड प्यार के किस्सों से गुलजार रहता है। यहां रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं और कइयों को प्यार में मंजिल भी मिलती है। इंडस्ट्री में प्यार करने वाले जोडिय़ों की कमी नहीं है। अब इस फेहरिस्त में एक और कपल जुड़ गया है। खबर है कि साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को डेट कर रहे हैं। सुभान और सई दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुभान और सई के बीच प्रेम की खिचड़ी पक रही है।
कहा जाता है कि सुभान और सई की मुलाकात सलमान के जरिए हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। ये दोनों शुरुआत में अच्छे दोस्त बने। दोस्ती का रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट की मानें तो दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर हैं। हालांकि, दोनों ने कभी खुल्लम-खुला प्यार का इजहार नहीं किया है।
सुभान और सई के परिवार वाले उनके रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं। सई और सुभान को अक्सर वीकेंड पर एक-दूसरे के घर जाते हुए देखा जाता है। उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखती है।सूत्रों ने सई से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उम्मीद है कि बॉलीवुड की अन्य जोडिय़ों की तरह यह कपल भी अपना रिश्ता सार्वजनिक कर देगा।
सई को सलमान ने ही लॉन्च किया था। उन्होंने 2019 में सलमान की फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म मेजर में अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म मई में दर्शकों के बीच आएगी। इसमें अभिनेता अदिवी शेष मेजर संदीप का किरदार निभा रहे हैं। सई आने वाली तेलुगु फिल्म घनी में भी अपने अभिनय का मुजायरा करेंगी।
सुभान के पिता साजिद एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक है। वह नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मालिक भी हैं। सुभान भी अपने पिता के लक्ष्य कदम पर चलते हुए निर्देशन में कदम रखना चाहते हैं। सई दिखने में काफी हॉट और ग्लैमर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। स्टार किड होने के नाते सुभान की भी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों की जोड़ी एक साथ खूब जमेगी।
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। एक्टर ने अपने चाहने वालों के लिए एक नया वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उनका स्वैग और अंदाज आपके होश उड़ा देगा। शाहरुख का यह किलर लुक जबरदस्त लग रहा है। इसपर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन कर रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए एड का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्हें पठान से रग्ड लुक में देखा जा सकता है।
कोट-सूट में वह गुंडों की धुलाई करते हुए दिख रहे है। एड में शाहरुख एक्शन मोड में दिख रहे हैं। शाहरुख खान वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखते हैं, नाम तो सुना होगा मेरी जान? इसको सॉफ्ट नहीं कहते, कहते हैं तूफान। सॉफ्ट ड्रिंक नहीं, तूफान। इसपर फैंस एक्टर की तारीफ करते थक नहीं रहे। एक मीडिया यूजर ने लिखा, पठान वाइव्स। एक अन्य यूजर ने लिखा, सर अब पठान भी अनाउंस कर दीजिए प्लीज खान साहब। एक और ने लिखा, पठान में इस लुक की कल्पना करें। एक ने लिखा, तूफान आ गया। कुछ समय पहले शाहरुख खान ने अपने एक इजिप्टियन फैन के लिए खास तोहफा भेजा था।
दरअसल, इस इजिप्टियन फैन ने एक भारतीय प्रो अश्विनी देशपांडे की मदद की थी, क्योंकि वह शाहरुख के देश से थी। जिसके बाद किंग खान ने उसके लिए एक ऑटोग्राफ की गई तस्वीर और एक खुद से लिखा हुआ नोट भेजा था। शाहरुख खान की पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। आखिरी बार एक्टर फिल्म 'जीरोÓ में नजर आए थे और इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थी। फिल्म 2018 में आई थी।
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. इसके अलावा वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. इस बीच हुमा कुरैशी ने फैंस को अपने नए फोटोशूट की झलक दिखाई है जिससे इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है. उन्होंने कैमरे के सामने अपनी अदाओं के फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है.
कैमरे के सामने दिए ऐसे हॉट पोज
हुमा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं. तस्वीरों में हुमा पिंक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं. उन्होंने अलग-अलग पोज में फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देखते ही बन रहा है. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और मैचिंग कलर के हील्स पहने हैं जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है.
हुमा के ग्लैमरस लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, क्या ब्यूटी है. दूसरे ने लिखा, उफ्फ मार डाला. किसी ने कमेंट किया, रेड च्ीन. इस तरह कमेंट सेक्शन में फैंस हुमा की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं. कोई उन्हें स्वर्ग की अप्सरा बता रहा तो कोई खूबसूरती की मिसाल.
वर्क फ्रंट की बात करें हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी वेब सीरीज मिथ्या को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है जिसमें हुमा हिंदी साहित्य की प्रोफेसर के रोल में नजर आईं. ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है जो जी5 में स्ट्रीम होगी. इस सीरीज के साथ भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी भी डेब्यू करने जा रही हैं. इससे पहले हुमा कुरैशी फिल्म बेल बॉटम में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था.
बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ ने फिल्म बंटी और बबली 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके है। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म महाराजा में दिखाई देने वाली है। इन दिनों अभिनेत्री कथक नृत्य की ट्रेनिंग लेने में बिजी है। शरवरी माधुरी दीक्षित को अपना प्रेरणास्रोत मानती है। अभिनेत्री का बोलना है कि उनके साथ नृत्य करने का अवसर मिलना ही अब मेरा सबसे बड़ा सपना है।
शरवरी ने इस बारें में बोला है कि मैं हमेशा से माधुरी दीक्षित से प्रभावित हुई हूँ, वह हमेशा मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणास्रोत भी रह चुकी है। मैं हमेशा से कथक सीखना चाह रही थी। इतने सालों से दिल में कथक सीखने की चाहत के उपरांत आखिरकार मैंने कथक सीखना भी शुरू कर दिया है। जब भी मैं उनके गाने या इंस्टाग्राम पर स्निपेट्स या डांस शो देखती तो मैं कथक सीखने के लिए गूगल पर कथक टीचर्स की तलाश करने लग जाती हूँ। वह मेरी आदर्श रही हैं और आशा करती हूं कि किसी न किसी दिन मुझे उनके साथ नाचने का अवसर मिलेगा और यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात होने वाली है।
अपनी बात को जारी रखते हुए शरवरी ने कहा- मुझे लगता है कि एक कलाकार के तौर पर आप इतनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाते रहते हैं कि आपको पता ही नहीं चलता कि क्या आपके काम आ सकता है। लेकिन, एक अलग नृत्य शैली को सीखना हमेशा आपके हाथ में होने वाला है। नृत्य सीखने से शरीर में एक आभा और एक लय दोनों आते हैं। मेरे लिए कथक सही मायने में माधुरी दीक्षित के प्रति मेरे प्यार से उपजा है। मैं कथक अच्छे से सीखना चाहती हूं क्योंकि कहीं न कहीं मैंने उन्हें बहुत खूबसूरती से परफॉर्म करते हुए देख चुकीं हूँ। यह कुछ ऐसा है जो मैं सिर्फ इसलिए करने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं।
नई दिल्ली : कुक विद कोमाली फेम एक्ट्रेस पवित्रा लक्ष्मी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी हालिया तस्वीरों से सबका ध्यान खींच रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी नवीनतम श्रृंखला की तस्वीरों में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस को स्टाइलिश लुक में दिखाने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक फोटो में एक्ट्रेस एब्सट्रैक्ट प्रिंट मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं. कॉफी एंड स्ले, फोटो के कैप्शन में पवित्रा ने लिखा। उनके कर्ली बाल और सिंपल मेकअप उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। उन्होंने एक ही समय में मासूम और जंगली दिखने वाले अपने पोज से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। पांच दिन पहले साझा की गई पोस्ट को 1.75 लाख से अधिक लाइक्स और 400 कमेंट्स मिले हैं।
पवित्रा लक्ष्मी एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। जहां उसने कई सौंदर्य प्रतियोगिता प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, वहीं उसने भारत की रानी 2016 का खिताब भी जीता है। उन्होंने अपनी शुरुआत एक तमिल लघु फिल्म में की, जिसका शीर्षक था, उनकी प्रेम कहानी के 3 दृश्य। हालाँकि, वह कॉमिक कुकिंग रियलिटी शो कुक विद कोमाली सीजऩ 2 में भाग लेने के बाद सुर्खियों में आई और 2020 में इस शो की फाइनलिस्ट के रूप में समाप्त हुई। इसके अलावा, पवित्रा ने बिग बॉस ओटीटी में एक प्रतियोगी के रूप में भी भाग लिया है।
काम के मोर्चे पर, पवित्रा लक्ष्मी को आखिरी बार कॉमिक ड्रामा नई सेकर में देखा गया था। बिगिल निर्माता कल्पना एस अगोरम द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेता सतीश मुख्य भूमिका में थे। पोंगल के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपनी मेहनत के बदौलत इंडस्ट्री में यह पहचान हासिल की है. एक्टर भले ही इंडस्ट्री में बतौर विलेन नाम कमाया है, लेकिन कोरोना काल में सोनू सूद गरीब लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं. सोनू सूद आज एक लग्जरी लाइफ जीते हैं, लेकिन करियर के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है.
सोनू सूद आज भले ही करोड़ो के मालिक हैं, लेकिन एक वक्त था जब एक्टर सिर्फ 5500 सौ रुपए लेकऱ मुबंई आए थे. लेकिन आज सोनू इंडस्ट्री में अलग पहचान रखते हैं. सोनू सूद की नट वर्थ 130 करोड़ रुपए है. सोनू सूद ने फिल्म शहीद एक आजम से साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत की थी. एक्टर की कमाई का मुख्य जरिया फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. सोनू सूद अब तक करीब 70 फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें हिन्दी, तमिल, तेलगू, कन्नड़ और पंजाबी भाषाओं की कई फिल्मों शामिल हैं.
मीडियो रिपोर्टस के अनुसार सोनू एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपए बतौर फीस लेते हैं. इसके अलावा एक्टर का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम है शक्ति सागर. इसके अलावा उनके पास मुंबई में तीन फ्लैट हैं. एक्टर लोखंडवाला में एक 4BHK अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं. इतना ही नहीं जूहू में एक्टर का एक होटल भी है,जिसे कोरोना काल में उन्होंने आइसोलेशन सेंटर बनाया था.
संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने वेश्या गंगूबाई का किरदार निभाया है। फिल्म में अभिनय के लिए आलिया की खूब तारीफ हो रही है। उम्मीद है कि फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस की खोई हुई रौनक वापस आएगी। इसी बीच मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी कई प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन लीक हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी तमिलरॉकर्स पर ऑनलाइन लीक हो गई है। खबरों की मानें तो फिल्म के फुल एचडी वर्जन को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। फिल्म लीक होने के कारण इसकी कमाई पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पहले भी कई फिल्में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं।
आजकल थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्में आमतौर पर लीक हो जाती हैं। मेकर्स ने अभी तक इसका कोई तोड़ नहीं निकाला है। इससे पहले दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां भी रिलीज होते ही लीक हो गई थी। अक्षय कुमार की अतरंगी रे और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों को भी पायरेसी का सामना करना पड़ा था। पिछले साल साउथ स्टार सूर्या की फिल्म जय भीम भी पाइरेसी साइटों पर ऑनलाइन लीक हुई थी।
पायरेसी करने वाली साइटों पर कार्रवाई भी होती आई है, बावजूद इसके कई साइटें इसे बढ़ावा देती हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली फिल्मों को ऑनलाइन लीक किए जाने से निर्माताओं को अच्छा-खास नुकसान झेलना पड़ता है। 2018 में मद्रास हाईकोर्ट ने 12,000 वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया था। इसमें अकेले 2,000 वेबसाइट तमिलरॉकर्स की थीं। प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी वे हर बार एक नए प्रॉक्सी सर्वर के साथ लौट आती हैं।
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन अहम भूमिका में दिखे हैं। फिल्म का निर्देशन भंसाली ने किया है। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित है। जैदी ने अपनी इस किताब में गुजरात के काठियावाड़ी की एक लड़की गंगा हरजीवनदास की जिंदगी के कई परतों को खोला है। विजय राज, शांतनु महेश्वरी और सीमा पाहवा भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। अब देखना है कि फिल्म की ओपनिंग कैसी रहती है।
गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले विवादों में रही। फिल्म के खिलाफ कई लोगों ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। महाराष्ट्र के विधायक अमीन पटेल और कमाठीपुरा के लोगों ने फिल्म में मुंबई के कमाठीपुरा को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया था।
अभिनेत्री श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने कोविड के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया है. इंस्टाग्राम पर श्रुति हासन ने पोस्ट किया कि सभी को नमस्कार, यह एक मजेदार अपडेट नहीं है. सभी सुरक्षा उपायों के बावजूद, मैंने कोविड के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया है. उन्होंने कहा, “मैं ठीक हूं और बहुत जल्द वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती. धन्यवाद और जल्द ही मिलते हैं.” हाल ही में एक्ट्रेस ने प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘बेस्टसेलर’ से ओटीटी में डेब्यू किया था.
अक्षय कुमार स्टार फिल्म 'बच्चन पांडे' इन दिनों सुखिऱ्यों में है। आपको बता दें कि यह फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म की लिस्ट में शामिल है और बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के लुक को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इन सभी के बीच फिल्म का पहला गाना सामने आया है। जी हाँ, 'बच्चन पांडे ' का पहला गाना 'मार खाएगा ' को रिलीज कर दिया गया है और आप देख सकते हैं इस गाने में अक्षय कुमार इंटेंस लुक के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इस गाने में अक्षय कुमार काफी उग्र किस्म के लग रहे हैं, और गाने के बोल में भी काफी मारधाड़ की बातें कही गई हैं। आप देख सकते हैं इस गाने में अक्षय एक्शन करते भी दिख रहे हैं। वहीं अक्षय का स्वैग गाने में फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आया है और इसी के चलते 'मार खाएगाÓ गाने को धमाकेदार रिएक्शन मिल रहे हैं।
आप सभी को बता दें कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडेÓ में ढेर सारा एक्शन है और इसी के साथ कॉमेडी भी है, ऐसे में फिल्म देखना मजेदार होने वाला है। आपको बता दें कि यह फिल्म 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं।







