BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पर्दे पर दमदार अभिनय करना चाहती हैं वाणी कपूर

पर्दे पर दमदार अभिनय करना चाहती हैं वाणी कपूर

अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि वह पर्दे पर दमदार अभिनय करना चाहती हैं और उन्हें लगता है कि उनकी आने वाली फिल्म शमशेरा उनके लिए एकदम सही है। वाणी फिल्म में एक कलाकार की भूमिका निभा रही हैं, वह कहती हैं कि शमशेरा एक नाटकीय अनुभव है और मैं वास्तव में खुश हूं कि हमारे पास रिलीज तारीख है। हम मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

वह आगे कहती हैं कि शमशेरा एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के बेहद करीब है और हममें से प्रत्येक ने इसे एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जिसे सभी आयु वर्ग के लोग पसंद करेंगे। चंडीगढ़ करे आशिकी से अलग, मैं दर्शकों को एक ऐसा प्रदर्शन देना चाहती हूं, जिसे वे फिर से पसंद करेंगे। मैं स्क्रीन पर मजबूत प्रदर्शन देना चाहती हूं और शमशेरा मेरे लिए एकदम सही है।

फिल्म में वाणी को सुपरस्टार रणबीर के साथ देखा जाएगा। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित करण मल्होत्रा की एक्शन फिल्म 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

कृति शेट्टी की द वारियर का लुक जारी

कृति शेट्टी की द वारियर का लुक जारी

एन लिंगुसामी के निर्देशन में दो भाषा में बनी एक्शन एंटरटेनर द वारियर की टीम ने वेलेंटाइन डे पर फिल्म में अभिनेत्री कृति शेट्टी का पहला लुक जारी कर दिया गया। फस्र्ट लुक पोस्टर में कृति शेट्टी दोपहिया वाहन की सवारी कर रही हैं। अभिनेत्री ने फिल्म में सीटी महालक्ष्मी नामक एक किरदार निभाया हैं। श्रीनिवास सिल्वर स्क्रीन के बैनर तले श्रीनिवास चित्तूरी द्वारा निर्मित फिल्म पवन कुमार द्वारा प्रस्तुत की जा रही है।

दिलचस्प बात यह है कि प्रोडक्शन हाउस की पिछली फिल्म, सीटीमार 2021 में रिलीज हुई थी, जो जबरदस्त सफल हुई थी। द वारियर ने प्रशंसकों के बीच अत्यधिक रुचि पैदा कर दी है। इसमें अभिनेता आधी पिनिसेटी एक प्रतिपक्षी की भूमिका निभाएंगे। अभिनेत्री अक्षरा गौड़ा भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण और दिलचस्प किरदार निभा रही हैं, जिसका संगीत देवी  प्रसाद ने दिया है।

कृति शेट्टी एक लोकप्रिय अभिनेत्री, मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं। कृति को फिल्म 'उप्पेना में 'संगीता की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
उन्होंने 'सारिगामा (2009), 'अजग़रसमियिन कुथिराई (2011), और 'स्नेहविन कधालरकल (2014) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'स्टाइलिश आइकन 'ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30 (2019) में काम किया है।

कृति तब विवादों में आईं जब उन्हें फिल्म कोंडन कोडुथान में काम करने का मौका मिला। जब वह फिल्म उप्पेना में नजर आई थीं, तब वह विवादों में थीं। प्रसिद्ध थिएटर निर्देशक 'जय थीर्थ ने उन्हें अभिनय का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। बाद में वह 'समस्ती संडे स्कूल ऑफ ड्रामा में शामिल हो गईं। उन्होंने 'प्रीति नाम के एक थिएटर प्ले में काम किया है। उन्होंने अपना नाम 'अद्वैत से बदलकर 'कृति शेट्टी कर लिया है। 2009 में उन्हें कन्नड़ फिल्म 'सारिगामा में काम करने का मौका मिला।

मालिनी की काली करतूतों का पर्दाफाश करेगी इमली, फिर से फेल होगा प्लान?

मालिनी की काली करतूतों का पर्दाफाश करेगी इमली, फिर से फेल होगा प्लान?

टीवी के पॉपुलर शोज में से एक इमली (Imlie) की कहानी में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। इमली (Sumbul Touqeer Khan) और मालिनी (Mayuri Deshmukh) के बीच की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मालिनी अपनी हर एक नई चाल के साथ और भी खूंखार होती जा रही है। उसने इमली और आदित्य को हमेशा-हमेशा के लिए दूर करने की प्लानिंग कर ली है। अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए उसने आर्यन सिंह राठौर (Fahmaan Khan) से हाथ भी मिला लिया है। इस बीच मेकर्स ने इमली के धमाकेदार प्रोमो (Imlie Latest Promo) को रिलीज कर दिया है। नए प्रोमो के मुताबिक इमली जल्द ही मालिनी की काली करतूतों का खुलासा करने वाली है लेकिन क्या इस बार भी उसका प्लान फेल होने वाला है?

 


क्या होगी मालिनी की अगली चाल?
सामने आए प्रोमो में इमली अनाउंसमेंट कर रही है कि वह मालिनी का पर्दाफाश करने वाली है। इसके लिए वह आस-पड़ोस के लोगों को अपने पास बुला रही है। तभी मालिनी अपने घर की बालकनी में आती है और वह इमली को चैलेंज करती है कि वह कभी भी उसकी काली करतूतों का खुलासा नहीं कर पाएगी। इस पर इमली कह रही है कि इस बार वह मालिनी का चेहरा सभी के सामने लाकर रहेगी। मालिनी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इमली को चैलेंज कर रही है और ऐसे में सवाल यह उठता है कि उसकी अगली प्लानिंग क्या होने वाली है? क्या आदित्य मालिनी की मदद करके इमली के सारे प्लान पर पानी फेरने वाला है? या फिर कहानी में और भी कोई दूसरा बड़ा मोड़ आने वाला है?
गिरी है इमली की टीआरपी
साल 2022 के 6ठे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इमली की रेटिंग गिरती हुई नजर आई है। सुंबुल तौकीर खान स्टारर इस सीरियल ने हमेशा से ही TRP की टॉप 3 पोजीशन में ही अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। इस हफ्ते यह सीरियल सीधे चौथी पोजीशन पर आ गिरा है। अनुपमा (Anupama) और ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) जैसे कई शोज के आगे इमली अब पानी भरती हुई नजर आ रही है। ऐसे में देखना होगा इमली का नया ट्रैक रेटिंग बढ़ाने में मदद कर पाएगा नहीं।
 

प्यार में प्रेमिका ने प्रेमी को डोनेट की किडनी, प्रेमी युवक ने 7 महीने बाद तोड़ा रिश्ता

प्यार में प्रेमिका ने प्रेमी को डोनेट की किडनी, प्रेमी युवक ने 7 महीने बाद तोड़ा रिश्ता

कैलिफोर्निया : प्यार में धोखा मिलना आजकल आम बात हो गई है। लोग कभी भी अपनी प्रेमी-प्रेमिका को धोखा दे देते है। ऐसे ही एक प्यार में धोखा मिलने कि खबर सामने आई है कैलिफोर्निया से यहाँ एक टिकटॉकर कॉलीन ली को प्यार मिला धोखा आज भी याद है। अपने बॉयफ्रेंड के लिए उन्होंने खुद अपनी किडनी दान में दे दी। लेकिन उस वक्त कॉलीन ली को क्या पता था कि जिसे अपनी किडनी डोनेट  कर रही है, वो कुछ दिनों बाद उसके साथ बेवफाई करने वाला है। मगर कॉलीन अपने प्रेमी की धोखेबाजी से दुखी नहीं है, उसे तो बस इस बात की खुशी है कि उसने अपने प्यार के लिए कुछ कर दिखाया है। 

साल 2020 में जब कॉलीन ली ने अपनी कहानी टिकटॉक के माध्यम से पूरी दुनिया को बताई, कॉलीन ने बताया कि 2016 में उसने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को अपनी किडनी डोनेट की थी और कुछ महीनों बाद उसने धोखा दिया, कॉलीन आगे कहती हैं, ‘मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा था कि वो मुझे इस तरह धोखा देगा।’कॉलीन के मुताबिक, साल 2015 में रिश्ते की शुरुआत हुई थी। इससे पहले ही वह किडनी की बीमारी से पीड़ित था, फिर कॉलीन ने अपने बॉयफ्रेंड को किडनी डोनेट करने का फैसला किया, और टेस्ट करवाए, जिसमें उसकी किडनी मैच हो गई और मई 2016 में सर्जरी हुई। ऑपरेशन के ठीक 7 महीने बाद कॉलीन का कथित प्रेमी अपने एक दोस्त की बैचलर पार्टी में शामिल होने के लिए लास वेगास गया। जब वह वापस कैलिफोर्निया आया तो उसने अपनी बेवफाई की बात बताई।

जब कॉलीन को यह बात पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, फिर भी उस वक्त कॉलीन ने अपने रिश्ते को खत्म नहीं किया, उसे यकीन था कि उसका बॉयफ्रेंड वापस आ जाएगा। मगर 3 महीने बाद मामला उस वक्त बिगड़ गया, जब दोनों के बीच फोन पर बहस हुई, इस दौरान उस बेवफा ने कहा कि अगर भगवान चाहेंगे कि हम एक साथ रहे, तो फिर से हम एक हो सकते हैं। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इतना ही नहीं कॉलीन के नंबर को ब्लॉक भी कर दिया, वो चाहता था कि कॉलीन तुरंत रिश्ते को तोड़ दे।

हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो में कॉलीन यह कहती हुई नजर आती हैं कि उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं है। उसने किसी की जान बचाई है, उसे इसकी खुशी है पहले तो वह प्रत्यारोपण प्रमाण-पत्र को जलाना चाहती थी, मगर अब वो इसे देखकर खुश होती है, कॉलीन आगे कहती हैं, ‘मुझे अब भी खुद पर गर्व है कि मैंने किसी को जीवन में दूसरा मौका दिया’

कॉलीन ने अब भी अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया, वो इस बात को जानती हैं कि अगर उसके एक्स के बारे में पता चलते ही, उसके खिलाफ इंटरनेट पर क्या होगा। बहरहाल, कॉलीन इतना कहती हैं, ‘वो नहीं जानती हैं कि उसकी यह कहानी, उसके एक्स तक पहुंची भी है या नहीं, मगर वह इतना जानती है कि अब वह कैलिफोर्निया में नहीं है और अब शादीशुदा है’।
 

जिस्मानी ताकत बढ़ाने के लिए Ranveer Singh खाते हैं ये चीज़ें, ऐसे ही नहीं आती इतनी एनर्जी

जिस्मानी ताकत बढ़ाने के लिए Ranveer Singh खाते हैं ये चीज़ें, ऐसे ही नहीं आती इतनी एनर्जी

बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर रणवीर सिंह का अंदाज दूसरों से जुदा है. हमेशा हंसने हंसाने वाले इस एक्टर की अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अच्छी खासी बॉन्डिग है. हाल ही में रणवीर (Ranveer Singh) अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ होस्ट किया था. जहां फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे. एक यूजर ने पूछा आपने आज नाश्ते में क्या खाया. बस फिर क्या था. रणवीर ने अपनी लंबी चौड़ी लिस्ट खोलकर सुना दी. जहां दीपिका पादुकोण सुबह सबसे पहले नारियल पानी और बादाम लेती हैं वहीं रणवीर सिंह नाश्ते में 130 ग्राम ओट्स, 15 ग्राम नट्स और 5 ग्राम चॉकलेट चिप्स के साथ करते हैं.
उसके बाद वह एक डिटॉक्स ड्रिंक के साथ-साथ इम्युनिटी-बूस्टिंग शॉट्स का आनंद लेते हैं. इन सबके बाद, वह प्रोबायोटिक ड्रिंक और शिलाजीत – अश्वगंधा खजूर के लड्डू खाते हैं.
बता दें, रणवीर की लाइफस्टाइल किसी राजा महराजा से कम नहीं हैं. अपने शौक को पूरी ज़िंदादिली से पूरा करने वाले रणवीर महंगे घड़ियों के शौक़ीन है और वो 5 लाख के करीब की घड़ी पहनते है. रणवीर को घड़ी के अलावा महंगे जूते पहनना पसंद है.
स एक्टर के पास लगभग एक हज़ार से ज़्यादा जूतों का कलेक्शन है और इनकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे. इस कलेक्शन की कीमत है लगभग 68 लाख रूपये.
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह पिछली फिल्म 83 में नज़र आए थे. यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर आधारित है. फिल्म ने अच्छा खासा बिजनेस किया था.

 

BOLLYWOOD के मशहूर संगीतकार और सिंगर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

BOLLYWOOD के मशहूर संगीतकार और सिंगर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर है. जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहिरी का मंगलवार देर रात निधन हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक बप्पी लहिरी ने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली. बता दें कि एक हफ्ते पहले ही स्वर कोकिला लता मंगेशकर की भी मौत हुई है. बप्पी लहरी कई यादगार गाने दे चुके हैं. बप्पी लहिरी 69 साल के थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी. बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.
रिपोर्ट के मुताबिक, बप्पी लहिरी की मौत OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) की वजह से हुई है. वैसे तो उन्हें हेल्थ से जुड़ीं कई समस्याएं थीं. वह एक महीने से हॉस्पिटल में एडमिट थे. सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई. ऐसे में उनके परिवारवालों ने उन्हें फिर से रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया. मंगलवार रात करीब 11:45 बजे उनका निधन हो गया. बता दें कि OSA में सांस लेने संबंधी बीमारियां होती है और मरीज ठीक से सांस नहीं ले पाता है.

 

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर विवाद: बेटे ने कहा- ‘मां सोशल वर्कर थी फिल्म में बना दिया.....’

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर विवाद: बेटे ने कहा- ‘मां सोशल वर्कर थी फिल्म में बना दिया.....’

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संजय लीला भंसाली की फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन रिलीज से पहले यह विवादों में घिर गई है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। उनके साथ अजय देवगन कैमियो रोल कर रहे हैं। गंगूबाई के परिवारवालों ने फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की है और अब इस पर कोर्ट की ओर रुख किया है। उनके वकील का कहना है कि ट्रेलर देख परिवार हैरान है। एक ऐसी महिला जिसने समाज के लिए इतना काम किया उसे सेक्स वर्कर की तरह दिखाया गया है।
बेटे का आरोप
गंगूबाई के गोद लिए हुए बेटे बाबू रावजी शाह ने फिल्म को लेकर साल 2021 में एक याचिका भी दायर की थी। मुंबई की एक अदालत ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को इस मामले में तलब किया था। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक से इनकार कर दिया और निर्माताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर भी अंतरिम रोक लगा दी। आज तक डॉट इन से बात करते हुए बाबू रावजी शाह ने कहा, ‘मेरी मां को वेश्या बना दिया गया है। अब लोग बिना वजह मेरी मां के बारे में बातें कर रहे हैं।‘
'छिपता फिर रहा परिवार'
गंगूबाई परिवार के वकील नरेंद्र ने कहा, ‘गंगूबाई को जिस तरह दिखाया गया है वह गलत और आधारहीन है। यह अश्लील है। आपने एक सामाजिक कार्यकर्ता को वेश्या की तरह प्रस्तुत किया है। किस परवार को यह अच्छा लगेगा? आपने उन्हें एक वैम्प और लेडी डॉन बना दिया।‘
वकील ने आगे बताया कि ‘परिवार वालों को जब पता चला कि गंगूबाई के जीवन पर फिल्म बन रही है तब से वे छिपते फिर रहे हैं। वे घर शिफ्ट कर रहे हैं। अंधेरी या बोरीवली जा रहे हैं। फिल्म में गंगूबाई को जिस तरह से दिखाया गया है उसके बाद कई रिश्तेदार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या गंगूबाई वाकई एक प्रॉस्टिट्यूट थीं और वह सोशल वर्कर नहीं थीं।‘
नोटिस का नहीं दिया जवाब
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने संजय लीला भंसाली और हुसैन जैदी (माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के लेखक) को नोटिस भेजा है लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।‘
गंगूबाई की नातिन भारती ने बताया कि मेकर्स पैसे के लिए उनके परिवार को बदनाम कर रहे हैं यह स्वीकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के लिए परिवार की सहमति नहीं ली गई। यही नहीं किताब लिखने के लिए भी उनसे परमिशन नहीं ली।

 

बड़ी खबर: मशहूर फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में हुई मौत

बड़ी खबर: मशहूर फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में हुई मौत

पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू का एक सड़क हादसे में मंगलवार को निधन हो गया. उनकी गाड़ी दिल्ली के पास कुंडली मानेसर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी जान चली गई. दीप सिद्धू के साथ गाड़ी में एक महिला मित्र भी थीं, जो हादसे में घायल हुई हैं. दीप स्कॉर्पियो कार में सवार थे, जब उनकी गाड़ी एक ट्रॉली से टकरा गई.
गौरतलब है कि पिछले साल हजारों किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर तत्कालीन प्रस्तावित कृषि कानूनों के विरोध के बाद हिंसा हुई थी। हिंसा के दौरान दीप सिद्धू ने लाल किले की प्राचीर से पन्ना फहराते हुए फेसबुक लाइव किया था। सिंधु को वीडियो में यह कहते हुए सुना गया, "हमने विरोध करने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए केवल लाल किले पर निशान साहिब झंडा फहराया है।" आंदोलन के बाद किसानों के एक वर्ग ने ट्रैक्टरों को गलत दिशा देने के लिए सिद्धू को भी फटकार लगाई थी।

उर्फी जावेद ने फिर धारण किया अतरंगी अवतार, देखे तस्वीरे

उर्फी जावेद ने फिर धारण किया अतरंगी अवतार, देखे तस्वीरे

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अब एक बार फिर अपने हॉट लुक की वजह से चर्चाओं में हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय हैं तथा आए दिन अपनी अजीबोगरीब ऑउटफिट को लेकर यूजर्स का ध्यान खींचती रहती हैं। एक बार फिर उर्फी का अतरंगी अवतार उनके प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। क्योंकि इस बार वह एक बहुत छोटे टॉप में ग्लैमरस लुक दे रही हैं।

वही अपने छोटी एवं अजब-गजब ड्रेस के कारण उर्फी जावेद के बहुत चर्चे होते हैं. आए दिन उनकी फोटोज वायरल भी होती हैं. ऐसे में उर्फी को प्रशंसा के साथ-साथ ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है. मगर उर्फी जावेद ने एक रूल सेट कर दिया है कि ट्रोल्स का उनपर कोई प्रभाव नहीं है. अपने नए पोस्ट में उर्फी जावेद ने कहा है कि लोगों का काम तो बोलना ही है. तो क्यों ना उन्हें कहने के लिए मसाला दिया जाए. उर्फी ने सफ़ेद क्रॉप टॉप एवं गुलाबी स्कर्ट में अपनी कई फोटोज साझा की हैं. इन तस्वीरों के चर्चे हर ओर हो रहे हैं.

वही तस्वीरों में उर्फी जावेद ने बहुत बढिय़ा मेकअप किया हुआ है. पिंक ब्लश, आंखों में काजल तथा मस्कारा, होठों पर बोल्ड पिंक लिपस्टिक के साथ उर्फी जबरदस्त लग रही हैं. उन्होंने कानों में गोल्डन हूप्स ईयररिंग्स पहने हैं तथा बालों को एक लंबी चोटी में बांधा हुआ है. उनके साइड कर्ल्स बहुत क्यूट हैं. इससे पहले उर्फी जावेद ने इस ड्रेस में अपना वीडियो साझा किया था. इस वीडियो में उर्फी जावेद के ट्रांसफॉर्मेशन को देखा जा सकता था. उर्फी पहले ओलिव ग्रीन कलर के टी-शर्ट ऑउटफिट को पहने खड़ी होती हैं तथा फिर अपनी चोटी घुमाते ही बहुत जबरदस्त अवतार धारण कर लेती हैं. वही उर्फी के इस वीडियो को फैंस ने बहुत पसंद किया था. 

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला यूए सर्टिफिकेट, दो सीन कटे

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला यूए सर्टिफिकेट, दो सीन कटे

आलिया भट्ट पिछले काफी समय से फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में उनका अंदाज और अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया है। अब एक बार फिर आलिया अपने एक अनदेखे अवतार से दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले भी खूब चर्चा में है। संजय लीला भंसाली फिल्म के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब यूए सर्टिफिकेट मिल गया है।

गंगूबाई काठियावाडी को सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर कैंची भी चलाई है। फिल्म में चार सीन पर कैंची चली है, जिसमें दो सीन डिलीट किए गए हैं। साथ ही दो डायलॉग्स में शब्दों को बदला गया है। फिल्म की लंबाई में एक या दो मिनट घटाए गए हैं। फिल्म में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को गंगूबाई पर गुलाब लगाते हुए दिखाने वाले सीन को भी बदला गया है।

गंगूबाई काठियावाडी, गंगूबाई हरजीवनदास की असल जिंदगी पर आधारित है, जिसे किताब माफिया च्ीन ऑफ मुंबई से उठाया गया है। काठियावाडी की एक साधारण सी लड़की कैसे गंगूबाई बन जाती है, यह फिल्म में दिखाया जाएगा। वो लड़की, जो सबसे लड़ सकती है, लेकिन अपनी किस्मत से नहीं। हालांकि, वह हालातों से हार नहीं मानती। फिल्म में गंगूबाई की जिंदगी से जुड़े तमाम पहलू देखने को मिलेंगे। इसमें आलिया, गंगूबाई बनी हैं। फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है।

आलिया से पहले विद्या बालन ने बेगम जान में वेश्यालय की मालकिन का रोल निभाया था। श्रद्धा कपूर फिल्म हसीना पारकर में माफिया च्ीन बनी थीं। अभिनेत्री सीमा बिस्वास सालों पहले फिल्म बैंडिट च्ीन में माफिया डॉन रहीं फूलन देवी का किरदार निभा चुकी हैं।
मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गंगूबाई ऐसा नाम रहा है, जिसके कोठे पर बिना उसकी मर्जी के बड़े-बड़े गैंगस्टर भी कदम नहीं रखते थे। वह सेक्स वर्करों के हित में काम करती थी और उनके लिए भी। धोखे और शोषण ने उसकी मासूमियत छीन ली। उसके भीतर एक गुबार भर दिया। देखते ही देखते गुजरात की गंगा हरजीवनदास मुंबई के सबसे नामचीन वेश्यालय की मालकिन गंगूबाई बन गई, यह ना उसे पता चला और ना ही पुलिस को।

आलिया फिल्म आरआरआर से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। उन्हें निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा। आलिया करण जौहर की फिल्म तख्त में भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। वह शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म डार्लिंग्स का हिस्सा हैं। इससे पहले दोनों डियर जिंदगी में साथ काम कर चुके हैं। करण जौहर की रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी आलिया अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।  

 

मालविका मोहनन ने डबल टोन मोनोकिनी में शेयर कीं हॉट फोटोज़

मालविका मोहनन ने डबल टोन मोनोकिनी में शेयर कीं हॉट फोटोज़

एक्ट्रेस मालविका मोहनन इन दिनों मालदीव में वेकेशन का मजा लेते हुए अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा कर रही हैं। इन फोटोज़ में मालविका ट्रेंडी बिकनी और स्विमसूट में बेहद बोल्ड नजर आ रहीं हैं

इन फोटोज़ में मालविका डबल टोन वाली मोनोकिनी में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रहीं हैं। मालविका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्हें कैप्शन दिया - चैनल-इंग माय इनर सी स्पिरिट। इन फोटोज़ में मालविका ने अपने दिलकश अंदाज और बोल्ड लुक से फैन्स के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया। इस दौरान मालविका पर्पल और सी ब्लू-टोन्ड स्विमसूट में नजर आईं, जिसमें साइड में कट-आउट डिटेल, प्लंजिंग नेकलाइन और कीहोल नेकलाइन थी। मोनोकिनी के साथ मालविका ने एक गोल्ड की चेन-पैंडेंट, कंगन और अंगूठियों से अपने लुक को कम्प्लीट किया।

मालविका ने अपने करियर की सुरुवात 2013 में मलयालम फिल्म पट्टनम पोल से की। यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी,जिसमे एक तमिल ब्राम्हण युवक और एक इसाई लड़की के बिच के रिश्ते को बया करती है। हालाकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस मूवी के दौरान इन्होने द स्कारलेट विंडो नाम की फैशन ब्रांड की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने निर्नायालम फिल्म में भी काम किया। इस मूवी की वजह वह सुर्खियों में आने लगी 72016 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म नानू मट्टू वरलक्ष्मी में डेब्यू किया। इसके बाद इन्होने कई फिल्मो में काम किया है ,जिसमे इनकी सुपरहिट फिल्म है ,द ग्रेट फादर ,पेट्टा,मास्टर 

इन्होने ना केवल तमिल,मलयालम ,कन्नड़ भाषाओ के फिल्मो में काम किया। इन्होने बॉलीवुड में भी काम किया है। इन्होने बॉलीवुड में बियॉन्ड द क्लाउड्स फिल्म से डेब्यू किया। लेकिन यह मूवी फ्लॉप हुई। इस मूवी के लिए उन्होंने जेल के सीक्वेंस के लिए 15 दिनों में करीब 8 किलोग्राम वजन कम किया था। फिल्मो के अलावा वह हीरो हौंडा और मातृभूमि यात्रा के लिए विज्ञापन भी करती है 72019 में वह स्मार्ट लाइफ मैगज़ीन की कवर फोटो में भी दिखाई दी थी। 

बड़ी खबर : BIG BOSS 15 के सेट में लगी आग, सेट में मची अफरा तफरी

बड़ी खबर : BIG BOSS 15 के सेट में लगी आग, सेट में मची अफरा तफरी

मुंबई | सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के सेट पर आग लग गई. फिलहाल, आग बुझाने के लिए, घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘बिग बॉस 15’ के सेट पर लगी आग को पहले लेवल का बताया गया है.

‘बिग बॉस 15’ के सेट पर आग आज (13 फरवरी को) दोपहर 1 बजे के आसपास लगी थी. ‘बिग बॉस 15’ का सेट गोरेगांव, मुंबई में स्थित है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग से सेट के कौन से हिस्से को नुकसान पहुंचा है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां घटना-स्थल पर पहुंचीं
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. घटना को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है, ‘मुंबई के गोरेगांव में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सेट पर आज दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है: बीएमसी

आरसी 16 में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी रश्मिका

आरसी 16 में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी लोकप्रियता अब साउथ तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने के बाद बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हो चुकी हैं। श्रीवल्ली नाम से मशहूर हुईं रश्मिका अब जल्द ही पर्दे पर साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फिल्म आरसी 16 में दोनों की जोड़ी बनने वाली है।


राम चरण और निर्देशक गौतम तिन्नुरी ने हाल ही में आरसी 16 (राम चरण की 16वीं फिल्म) के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म को निर्माता पैन इंडिया स्तर पर ही बनाने की प्लानिंग में है। निर्माता काफी समय से राम चरण के अपोजिट फीमेल लीड की तलाश कर रहे थे, जिसके लिए अब रश्मिका से संपर्क किया गया है। उन्होंने इस फिल्म को हरी झंडी भी दिखा दी है।


पुष्पा में काम करने के बाद रश्मिका दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हो गई हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा उनकी भी खूब तारीफ हुई थी। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि पुष्पा के दूसरे पार्ट के लिए रश्मिका ने 3 करोड़ रुपये लिए हैं, जबकि पहले पार्ट के लिए उनकी फीस 2 करोड़ रुपये थी। रश्मिका की लोकप्रियता में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है।


बता करें राम चरण की तों उनके चाहनेवाले ना सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी बहुत हैं। वह सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। बावजूद इसके राम चरण इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान रखते हैं। वह जल्द ही पैन इंडिया फिल्म आरआरआर में नजर आएंगे।
रश्मिका बॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए वह बेहद उत्साहित हैं। रश्मिका एक नहीं, बल्कि दो हिंदी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उनके बॉलीवुड डेब्यू का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म मिशन मजनू से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है गुडबाय, जिसके जरिए उन्हें पहली बार अमिताभ बच्चन संग काम करने का मौका मिला है। रश्मिका को गूगल ने 2020 की भारत की राष्ट्रीय क्रश बताया था। इसके बाद अभिनेत्री का नाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ।
 

शक्तिमान पर बनने जा रही फिल्म, हुआ बड़ा ऐलान, यहाँ देखे...

शक्तिमान पर बनने जा रही फिल्म, हुआ बड़ा ऐलान, यहाँ देखे...

मुकेश खन्ना 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं। उन्होंने धारावाहिक शक्तिमान से हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीता। यह किरदार इतना मशहूर हुआ कि इसकी चर्चा आज तक होती है। अब इसी तर्ज पर एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम भी शक्तिमान ही होगा। मुकेश खन्ना सोनी टीवी के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने वाले हैं। इसे लेकर खन्ना बेहद उत्साहित हैं।


सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ा पहला टीजर रिलीज किया है, जो इशारा कर रहा है कि सुपरहीरो शहर को बचाने के लिए दोबारा से वापस आ रहा है। टीजर में कहा गया, जैसा कि मानवता पर अंधेरा और बुराई व्याप्त है, उसके लौटने का समय आ गया है। यह फिल्म तीन हिस्सों में बनेगी, जिसका निर्देशन बेहतरीन निर्देशकों में से एक करने जा रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।
टीजर की शुरुआत में मुंबई के ऊपर छाए घने बादल और कड़कती बिजली दिखाई दे रही है। इसके बाद एक कैमरा हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है, जिसके लेंस पर शक्तिमान का लोगो बना हुआ है। उसके बाद शक्तिमान की यूनिफॉर्म पहने एक शख्स दिखता है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है। इसमें शक्तिमान को लोगों का हीरो, सुपरहीरो बताया गया है। फिल्म में शक्तिमान के किरदार में कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।


फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा की। उन्होंने शक्तिमान का टीजर शेयर करते हुए लिखा, बड़ी घोषणा: सोनी पिक्चर्स शक्तिमान को बड़े पर्दे पर ला रहा है। इस बार शक्तिमान को सिनेमाघरों के लिए बनाया जाएगा। यह एक ट्राइलॉजी होगी। उन्होंने लिखा, देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार इस किरदार को निभाएगा। एक बड़़े डायरेक्टर इसे डायरेक्ट करेंगे। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स ने पॉपुलर सुपरहीरो शो शक्तिमान फिल्म के एडेप्शन राइट्स खरीद लिए हैं।


शक्तिमान टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक रहा है, इसमें मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की भूमिका निभाई थी। उनका डबल रोल था। एक में वह पत्रकार गंगाधर थे और दूसरे रोल में सुपरहीरो। सुपरहीरो की पहचान छुपाने के लिए वह गंगाधर बने थे, जो काफी बेवकूफियां करता रहता है। टीवी पर यह शो 13 सितंबर, 1997 को टेलीकास्ट हुआ और 2005 तक प्रसारित हुआ था। शक्तिमान भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।


बॉलीवुड में भी कई सुपरहीरोज फिल्में बनी हैं। मिस्टर इंडिया एक भारतीय सुपरहीरो पर आधारित थी। भारतीय सिनेमा के लिए कृष एक आइकॉनिक सुपरहीरो है। द्रोणा एक सुपरहीरो फिल्म थी। फिल्म रा.वन, भावेश जोशी सुपरहीरो और ए फ्लाइंग जट्ट भी इस लिस्ट में शामिल है।
 

समुद्र किनारे मछली की तरह मचलती नजर आईं Nora Fatehi, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इनकी अदाओं पर फिदा

समुद्र किनारे मछली की तरह मचलती नजर आईं Nora Fatehi, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इनकी अदाओं पर फिदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव और चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. शायद ही ऐसा कोई दिन जाता होगा जब नोरा अपनी हॉटनेस से फैंस को दीवाना ना बनाती हों. एक्ट्रेस आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर हॉट और सिंज़लिंग फोटो शेयर फैंस का दिल खुश करती रहती हैं.


अब हाल ही में नोरा ने फिर से अपनी कुछ मस्त फोटोज़ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. इन फोटोज़ में एक्ट्रेस का कातिलाना फिगर नज़र आ रहा है. नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो फोटो शेयर की हैं. इन फोटोज़ में एक्ट्रेस ब्लैक, यैलो और ऑरेंज कलर की ट्रांसपेरेंट वनपीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. वहीं अगले बूमरैंग वीडियो में एक्ट्रेस अपना फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं

 

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन

मुंबई, एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर दी है। रवि टंडन 87 साल के थे। उनका निधन 11 फरवरी को दोपहर में उन घर पर हुआ, रवीना ने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है और कहा है कि वह उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।
रवीना ने पिता के साथ चार तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें से एक वह पिता के साथ चल रही हैं, दूसरी फोटो रवीना के बचपन की है, इसमें उनके पिता ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है। तीसरी में दोनों साथ में किसी फंक्शन में बैठे हैं और चौथी में रवीना पिता को पकड़े उन्हें गाल पर किस करते हुए कैमरा को पोज दे रही हैं।
रवीना टंडन ने लिखा, ‘आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे पापा. मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी, मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी. लव यू पापा.’ रवीना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट पर अपनी संवेदनाएं दी हैं। एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने कमेंट किया, ‘तुम्हें दिल से मेरी संवेदनाएं.’ कई सेलेब्स ने भी रवीना टंडन को इस मुश्किल समय में प्यार भेजा है।
रवि टंडन बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर रहे हैं, उन्होंने नजराना, मुकद्दर, मजबूर और निर्माण संग कई फिल्मों को बनाया था। साथ ही अनहोनी और एक मैं और एक तू जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। रवि टंडन ने पत्नी वीणा से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा है जिसका नाम राजीव है। राजीव भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, साथ ही उन्हें बेटी रवीना टंडन हुई थीं, जिनका नाम रवि और वीणा टंडन के नाम को मिलाकर रखा गया था।
 

14 फरवरी को  रिलीज होगा महेश बाबू का पहला गाना...

14 फरवरी को रिलीज होगा महेश बाबू का पहला गाना...

महेश बाबू की आने वाली व्यावसायिक थ्रिलर सरकारू वारी पाटा के निर्माताओं ने फिल्म से अपना पहला सिंगल रिलीज करने की घोषणा की है।
निर्माताओं द्वारा हाल ही में घोषणा की गई है, कि फिल्म का पहला सिंगल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगा।
सरकारू वारी पाटा का पहला सिंगल, कलावती वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज किया जाएगा।


इस फिल्म में कीर्ति सुरेश ने पहली बार महेश के साथ काम कर रही है। फिल्म हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
गीता गोविंदम के निर्देशक परशुराम द्वारा अभिनीत, सरकारू वारी पाटा पूरी होने वाली है। फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।
आगामी कमर्शियल ड्रामा, नवीन येरनेनी, वाई. रविशंकर, राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा संयुक्त रूप से मैथरी मूवी मेकर्स, जीएमबी एंटरटेनमेंट और 14 रील्स प्लस बैनर के तहत निर्मित है।
 

1 अप्रैल को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की यहाँ फिल्म....

1 अप्रैल को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की यहाँ फिल्म....

एक्टर जॉन अब्राहम जल्द अपनी नयी फिल्म के साथ धमाका करने वाले हैं। जी दरअसल वह और रकुल प्रीत सिंह फिल्म अटैक पार्ट वन में नजर आने वाले हैं और अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। जी हाँ और इस बात का जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर करके दी है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से जॉन अब्राहम का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। जी हाँ और इस फिल्म की रिलीज डेट काफी समय से अटकी हुई थी, दो बार पहले भी फिल्म अटैक की रिलीज डेट सामने आ चुकी है हालाँकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर बार फिल्म रिलीज को टाल दिया गया।


आपको हम यह भी बता दें कि इस फिल्म में जॉन और रकुल प्रीत के साथ जैकलीन भी दिखाई देंगी। जी हाँ और फिल्म में एक बार फिर से जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, देश के गौरव को बचाने के लिए हमारे देश के पहले सुपर सैनिक और उसके अटैक को देखने के लिए तैयार हो जाइए, अटैक पार्ट वन, 1 अप्रैल 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


इस पोस्ट में जॉन ने रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन समेत फिल्म से जुड़े कई लोगों को भी टैग किया है जो आप साफ़-साफ़ देख सकते हैं। वैसे जॉन अब्राहम की ये फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर ओरिएंट वेंचर है। इस फिल्म की कहानी रेंजर ऑफिसर द्वारा किए गए मिशन पर आधारित है। आपको हम यह भी बता दें कि इस फिल्म का टीजर मेकर्स ने 15 दिसंबर 2021 को लॉन्च किया था। वैसे यह फिल्म इससे पहले 28 जनवरी को रिलीज होने वाली थी हालाँकि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखने के बाद फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। लेकिन अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि 1 अप्रैल को दर्शकों के इंतजार खत्म हो जाएगा।
 

अल्लू अर्जुन को पुष्पा राज बनाने में लगते थे 2 घंटे, इस टेक्निक से किया जाता था मेकअप

अल्लू अर्जुन को पुष्पा राज बनाने में लगते थे 2 घंटे, इस टेक्निक से किया जाता था मेकअप

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा राज बनकर जो धूम मचाई है उसकी गवाह पूरी दुनिया बन चुकी है. फिल्म जबरदस्त है और उससे भी जबरदस्त रहे अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जिनका अंदाज, जिनके तेवर और जिनका लुक खूब चर्चा में है. अब लुक की बात चली है तो बता दें कि फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक्स (Allu Arjun Looks) की चर्चा खूब हो रही है. अगर किरदार को ठीक तरह से निभाना है तो फिर उस किरदार को समझना पड़ता है और इसमें लुक्स काफी मायने रखता है. लिहाजा पुष्पा (Pushpa) के लिए अल्लू को तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं था क्योंकि ये किरदार खुद चुनौतियों से भरा था. इस किरदार के लिए तैयार होना खुद अल्लू के लिए भी काफी मुश्किल था.
2 घंटे तक चलता था मेकअप
अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को पुष्पा बनने में पूरे 2 घंटों की मेहनत लगती थी. पूरी टीम इस दौरान अल्लू अर्जुन के मेक ओवर (Allu Arjun Make Over) में जुटी रहती हैं. उनके चेहरे की कायापलट कर उन्हें पूरी तरह पुष्पा के अवतार में उतार दिया जाता था.
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने फिल्म रिलीज के बाद हुए कुछ इंटरव्यू में खुद ये माना था कि उन्हें इस मेकअप के दौरान काफी सब्र रखना पड़ता था और कई बार ये काफी मुश्किलों भरा भी हो जाता था. लेकिन फिर भी फिल्म के लिए खुद के किरदार के लिए एक्टर को ये सब सहना पड़ता है. वहीं ये मेहनत अब रंग भी ला गई है. पुष्पा को सिर्फ साउथ में ही बल्कि पूरी दुनिया में प्यार मिल रहा है.

आलिया भट्ट ने रोज डे के बाद बालों में गुलाब लगाए फोटोस सोशल मीडिया पर की शेयर, देखे तस्वीरे....

आलिया भट्ट ने रोज डे के बाद बालों में गुलाब लगाए फोटोस सोशल मीडिया पर की शेयर, देखे तस्वीरे....

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है जिसे लोगों से धमाकेदार रिस्पॉन्स मिले है. आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

 

साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है आलिया

 



आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह व्हाइट कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों में गुलाब के फूल लगाए हैं.

 

आलिया ने कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई हैं. उन्होंने अलग-अलग पोज फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका अंदाज देखते ही बन रहा है.