शादियों के सीजन में अजब वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो लोगों की पहली पसंद भी बन रहे हैं. इन वीडियोज को देखकर लोगों को खूब हंसी आ रही है. ऐसा ही एक वीडियो लोगों को खूब भा रहा है. इस वीडियो में वरमाला होती दिख रही है. पर वरमाला के दौरान जो हुआ, वही मजेदार है.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं. वरमाला हो रही है. लेकिन इसी बीच दोनों के बीच गुत्थम गुत्था वाली स्थिति हो जाती है.
दोनों की वरमाला आपस में उलझ जाती है. फिर स्टेज पर लोग आते हैं और दोनों की वरमाला को ठीक करते हैं. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो official_niranjanm87 ने शेयर किया है.
देखें वायरल वीडियो-
देश में कोरोना की रफ्तार कम हो चुकी है। वही दूसरी और वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। कई सेलेब्स भी कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस महिका शर्मा भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने एक सेंटर पर पहुंचीं। लेकिन उन्हें कोरोना से संक्रमित पाया गया।
महिका शर्मा ने कहा, मैं हैरान और स्तब्ध हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मुझे कोई लक्षण नहीं थे और मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। मैं अपनी पहली डोज लेने वाली थी, लेकिन अब मुझे कुछ और इंतजार करना होगा। यह सभी अचानक हुआ और मुझे बेचैन कर दिया है।
उन्होंने कहा, मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने डॉक्टर के संपर्क में हूं। मैं उन लोगों से भी अनुरोध करती हूं जो पिछले कुछ दिनों से मेरे करीब हैं।
बता दें कि महिका शर्मा रामायण और एफआईआर जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह मर्दानी, चलो दिल्ली और मिस्टर जो बी कार्वाल्हो जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।
हर महीने बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होती हैं, पहले जहां हर शुक्रवार को थिएटर्स में फिल्में रिलीज होती थीं तो वहीं अब इस स्पेस पर ओटीटी का रंग चढ़ गया है। जून में कई फिल्मों और वेब सीरीजों को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया। ऐसे में अब आपको बताते हैं कि जुलाई में कौन कौन सी अहम फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
फिल्म का नाम: द टुमॉरो वॉर
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 2 जुलाई
क्रिस प्रैट स्टारर द टुमारो वॉर शानदार एक्शन से भरपूर प्रोजेक्ट है, जिसका ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था और देखते ही देखते वायरल हो गया था। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीन्स ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी। इसके साथ ही द टुमारो वॉर एक ग्लोबल रिलीज है जिस कारण प्लेटफॉर्म को शानदार रिस्पांस की उम्मीद है। बता दें कि फिल्म 2 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
फिल्म का नाम: हसीन दिलरुबा
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 2 जुलाई
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे स्टारर फिल्म हसीन दिलरुबा एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस के साथ ही कॉमेडी और ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स भी सुर्खियों में हैं। बता दें कि हसीन दिलरुबा, 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
फिल्म का नाम: तूफान
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 16 जुलाई
फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल स्टारर तूफान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित ये फिल्म दर्शकों को एक गुंडे अज्जू भाई की जिंदगी के सफर पर ले जाती है, जो आगे चलकर प्रोफेशनल बॉक्सर अजीज अली बनता है। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
फिल्म का नाम: हंगामा 2
प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रिलीज डेट: 23 जुलाई
2003 में रिलीज हुई हंगामा फ्रैंचाइजी की यह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। फिल्म में शिल्पा के साथ ही परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रनिता सुभाष भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होगा। बता दें कि फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
फिल्म का नाम: बेल बॉटम
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
रिलीज डेट: 27 जुलाई
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम साल 2021 की बड़ी फिल्मों में शुमार है और फैन्स एक लंबे वक्त से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म अभी ओटीटी पर रिलीज न होकर 27 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार एक रॉ एजेंट के रोल में नजर आएंगे और फिल्म में काफी सारे एक्शन सीक्वेंस दिखाए जाने की संभावना है, उनके अपोजिट फिल्म में वाणी कपूर नजर आएंगी। वही इन दोनों के अलावा फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन अहम रोल में नजर आएंगे।
नई दिल्ली. लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) को बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक सभी पसंद करते है, इसी शो की बबीता जी (Babita Ji) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं| वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं, मुनमुन दत्ता ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'रैंप वॉक' करती दिखाई दे रही हैं. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है|
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो ग्रीन कलर के गाउन में दिखाई दे रही हैं और साथ ही स्लो मोशन 'रैंप वॉक' करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा: "थोड़ा रनवे मोमेंट." मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर फैंस हमेशा की तरह खूब कमेंट कर रहे हैं. वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है|
बता दें कि मुनमुन दत्ता ने साल 2004 में 'हम सब बाराती' सीरियल से टेलीविजन पर दस्तक दी थी और उसके बाद 2008 में वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीताजी के किरदार में नजर आ रही हैं. इस रोल ने उन्हें ऐसी लोकप्रियता दिलाई है कि वह अब बबीता जी के नाम से ही जानी जाती हैं. टेलीवीजिन के अलावा वह फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं. मुनमुन दत्ता 'मुंबई एक्सप्रेस', 'हॉलिडे' और 'ढिनचैक एंटरप्राइज' जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं|
मुंबई। जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया होने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह की पत्नी एवं अदाकारा रत्ना पाठक शाह ने बुधवार को बताया कि अभिनेता (70) को मंगलवार को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया हुआ है और अभी उनका इलाज चल रहा है।
रत्ना पाठक शाह ने बताया कि शाह को निमोनिया हुआ है और अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उन पर इलाज का असर दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आखिरी बार 2020 में ड्रामा ‘मी रक़्सम’ में नजर आए थे।
मुंबई। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, `प्यार में कभी कभी`, `शादी का लड्डू` और `एंथनी कौन है` का निर्देशन किया है। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।
मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी।
मंदिरा बेदी और राज कौशन ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। दरअसल मंदिरा के माता-पिता उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से कराना चाहते थे। लेकिन दोनों के प्यार के आगे किसी की नहीं चली।
शादियों का सीजन चल रहा है. एक से एक मजेदार वीडियो सामने आते है. ऐसा ही एक वीडियो लोगों को पंसद आ रहा है. ये वीडियो देखकर हंसी आ रही है, साथ में लोगों को हैरानी भी हो रही है कि भला ये कैसे हो सकता है. कोई लड़का सरेआम ऐसा कैसे कर सकता है.
इस लड़के ने दूल्हे के सामने दुल्हन के साथ जो किया वही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई देता है कि शादी का स्टेज है. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं. तभी वहां एक लड़का आता है. ये लड़का दुल्हन के साथ इस तरह मस्ती करता है, कि लोगों को समझ ही नहीं आता कि ये कर क्या रहा है.
वीडियो को official_niranjanm87 नाम के अकाउंट से शेयर किया है.
देखें वीडियो-
नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, कृष्णा श्रॉफ एक्ट्रेस तो नहीं हैं, लेकिन उनका ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर आए दिनों छाया रहता है. हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कृष्णा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. यही नहीं, कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff Latest Photo) ने अपनी इस पोस्ट के जरिये फैन्स को एक सरप्राइज देने की ओर भी इशारा किया है|
हाल ही में कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) द्वारा करवाया गया फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर पहनी है और किसी तस्वीर में वे कोट पहने हुए भी नजर आ रही हैं. साथ ही कर्ली हेयर्स और स्मोकी मेकअप उनपर काफी जंच रहा है. कृष्णा का यह फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो के कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा है, 'आपकी बेब नहीं.' इसके साथ ही उन्होंने इशारा किया है कि जल्द आने वाले पंजाबी सॉन्ग 'किन्नी किन्नी वारी' के साथ उनका कुछ कनेक्शन है. यानी वह फैन्स को जल्द ही सरप्राइज देने वाली हैं|
कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के बारे में बताएं तो वह मॉडल, फिल्म निर्माता और बिजनेस वुमन हैं. इतना ही नहीं, वे अपने भाई टाइगर श्रॉफ की तरह गेम लवर और फिटनेस फ्रीक भी हैं. वे मुंबई में अपनी खुद के जिम की मालिक हैं. कृष्णा श्रॉफ इसके अलावा अपने लव रिलेशन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. कुछ दिन पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी|
नई दिल्ली. हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी अपने फैंस के बीच हमेशा चर्चा मे रहती हैं, सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली सपना चौधरी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है| उनकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा उनके नए और पुराने गानों के तेजी वायरल होने से लगाया जा सकता है. अब ऐसे में जब एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत भी सपना चौधरी के साथ मिल जाएं तो वीडियो में चार चांद लग ही जाएंगे. जी हां, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी और राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना और राखी उनके मोस्ट पॉपुलर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों का एनरजेटिक डांस इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो पर अभी तक 8.8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. साथ ही 49 हजार लोगों ने यह वीडियो लाइक की जा चुकी है. सपना चौधरी और राखी सावंत की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी की लिस्ट में शुमार हो गई है|
आपको बता दें कि सपना चौधरी ने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करियर की शुरुआत की थी. सपना को बिग बॉस सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट देखा जा चुका है वहीं राखी की बात करें तो उन्होंने बॉस सीजन 14 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया था. हाल ही में उनका गाना ड्रीम में एट्री रिलीज हुआ है जिसे लेकर वे खूब सुर्खियां बटोर रही हैं|
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltha chashmah) में जब से मिशन काला कौआ सफल हुआ है तब से गोकुलधामवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है. और इसी खुशी में सभी निकल पड़े हैं रंग तरंग रिसोर्ट छुट्टियां मनाने और पोपलाल, बाघा, जेठालाल और बापूजी से मिलने. बस में बैठे बैठे हर कोई खाता पीता मौज मनाता जा रहा है. वहीं सफर लंबा है तो सभी ने ढूंढा है एक अनोखा खेल जिसे खेलते हुए सभी खूब आनंदित नजर आ रहे हैं. लेकिन ये क्या खेल खेलते हुए शिक्षक भिड़े ने ऐसे गलती कर दी जिसकी उम्मीद उनसे नहीं थी. आखिर क्या थी वो गलती. चलिए बताते हैं.
ये था वो मजेदार खेल
बस में सवार सभी गोकुलधाम वालों ने इस बार अंताक्षरी का खेल कुछ अलग ढंग से खेला है. जिसमें उन्हें गाने नहीं बल्कि अक्षर से किसी जगह और उसकी खासियत का नाम बताना है. अब जब 'र' शब्द से भिड़े की बारी आई तो उन्होंने र से ऋषिकेष का नाम ले लिया. और उनसे हो गई ये बड़ी गलती. हालांकि उनकी गलती को सुधारा मेहता साहब ने और फिर भिड़े ने भी अपनी गलती को स्वीकार कर लिया.
रंग तरंग रिसोर्ट में होगा धमाल
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जल्द ही सभी रंग तरंग रिसोर्ट पहुंच जाएंगे और वहां जेठालाल, बापूजी, बाघा और पोपटलाल से मिलकर सभी बहुत खुश होंगे. वैसे जहां गोकुलधाम वासी हों वहां धमाल न हो ये तो हो ही नहीं सकता. ऐसे में पूरी संभावना है कि रंग तरंग रिसोर्ट मे खूब हंगामा देखने को मिलेगा. जिसेस दर्शकों को आएगी और मज़ा.
देखे विडियो:-
शादी या अन्य कार्यक्रम मे तो हर कोई नाच लेता है, लेकिन जब बात आती है प्रोफेशनलिज्म की तो अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है, जी हां, भारतीय संस्कृति की झलक दिखलाने वाली डांस कला भरतनाट्यम बेहद ही कम लोगों कर पाते हैं. ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों इस नृत्य कला में निपुणता हासिल कर पाते हैं|
डांस में महिलाओं से कम नहीं ये शख्स
फिलहाल, इस नृत्य कला को महिलाओं से जोड़ा जाता है. और अगर बात क्लासिकल डांस की करें तो इसे महिलाओं से बेहतर कोई कर ही नहीं सकता. लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रही हैं जिसने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है. वीडियो में व्यक्ति इस तरह डांस कर रहा है कि आप इसे बार-बार देखेंगे|
ट्विटर पर वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट शेयर किया है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- इसी तरह के कंटेंट के लिए मैं ट्विटर पर समय बिताता हूं. इस वीडियो में एक व्यक्ति क्लासिकल डांस करता हुआ नजर आ रहा है. व्यक्ति ने पैर में घुंघरू भी पहन रखे हैं. डांस कर रहा व्यक्ति को कोई मामूली नहीं है इसे क्लासिकल डांस की काफी अच्छी समझ है. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं|
सलमान खान अक्सर अपने परिवार के साथ वक्त बिताते देखे जाते हैं। सलमान की अपने दोनों भाइयों सोहेल खान और अरबाज खान के साथ खूब बनती है। जब भी कोई खास मौका होता है पूरा परिवार एक छत के नीचे इकट्ठा होता है। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खान ब्रदर्स डांस करते नजर आ रहे हैं।
पार्टी में खान ब्रदर्स का डांस
वीडियो में पहले सोहेल खान अंग्रेजी गाने पर बैठकर थिरक रहे होते हैं। फिर वह डांस फ्लोर पर सलमान और अरबाज को ज्वॉइन करते हैं। तीनों को इस तरह एक साथ डांस करता देख फैंस भी जमकर प्रतिकिया दे रहे हैं। यह वीडियो अभी फोटो जर्नलिस्ट वीरल भयानी ने साझा किया है जिसे महज कुछ ही घंटों में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
तीन साल पुराना है वीडियो
दरअसल यह वीडियो दिसंबर 2018 का है जब सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह वीडियो पोस्ट किया था। लुक्स की बात करें तो इस दौरान अभिनेता ने फुल स्लीव्स टीशर्ट और ब्लैक कलर की जींस पहनी हुई है। सोहेल ने ब्लू टीशर्ट और जींस कैरी की। वहीं अरबाज ने मरून-ब्लैक कलर की शर्ट के साथ जींस पहनी।
सलमान खान की फिल्में
बात सलमान खान की फिल्मों की करें तो हाल ही में रिलीज हुई ‘राधे’ को फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद सलमान ‘टाइगर 3’ की शूटिंग करेंगे। उनके खाते में ‘कभी ईद कभी दिवाली’ और सूरज बड़जात्या की एक फिल्म है। बीते दिनों खबर थी कि सलमान खान तमिल फिल्म ‘मास्टर’ का हिंदी रीमेक करेंगे। साथ ही एक बायोपिक फिल्म के लिए उन्होंने निर्देशक राजकुमार गुप्ता से हाथ मिलाया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता बीते 12 सालों से बबीता जी का अहम किरदार निभा रही हैं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है. और वो भी दर्शकों को खूब मनोरंजन कर रही हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचपन में मुनमुन दत्ता सिंगर भी रह चुकी हैं और वो बाकायदा आकाशवाणी में गाती भी थीं वो भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट. धीरे धीरे मुनमुन दत्ता की दिलचस्पी मॉडलिंग और एक्टिंग में हो गई लिहाज़ा वो पुणे आ गई और वहीं पर मॉडलिंग से जुड़े फैशन शोज़ में हिस्सा लेने लगीं. आखिरकार 2004 में उन्हें हम सब बाराती शो में काम करने का मौका मिला और इसी शो में दिलीप जोशी भी थे. तभी दोनों की पहली मुलाकात हुई. इस शो के चार साल बाद 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत हुई तो दिलीप जोशी ने ही शो के मेकर्स को बबीता जी के रोल में मुनमुन दत्ता को लेने का आइडिया दिया था. तभी से मुनमुन इस शो का हिस्सा हैं और 12 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. शो मे जेठालाल जिस तरह से बबीता जी पर फिदा रहते हैं ये देख लोगों को खूब मज़ा आता है.
फिल्म 'सीता' को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. हाल ही में कहा गया था कि इस फिल्म में एक्टिंग के लिए करीना कपूर खान ने 12 करोड़ रुपये की मांग की है. हालांकि, अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया गया है कि करीना कपूर से इस फिल्म को लेकर कभी संपर्क नहीं किया था.
इसी बीच फेमस स्क्रिप्ट राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर अपनी पसंद का खुलासा कर दिया है. हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 'सीता' के स्क्रिप्ट राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म में सीता की भूमिका के लिए कंगना रनौत का नाम सुझाया है.
कई भाषाओँ में रिलीज होगी फिल्म
केवी प्रसाद निर्देशक एसएस राजामौली के पिता हैं. उन्होंने बाहुबली सीरीज, बजरंगी भाईजान, मणिकर्णिका औ थलाइवी के लिए स्क्रिप्ट लिखी है. केवी प्रसाद अब फिल्म सीता के साथ वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी.
केवी प्रसाद ने दिया ये बड़ा अपडेट
केवी प्रसाद ने इस फिल्म में सीता की भूमिका के लिए करीना कपूर और आलिया भट्ट को अप्रोच करने की खबर को महज अफवाह बताया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "मेरी जानकारी में मुझे नहीं लगता कि किसी एक्ट्रेस को सीता की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है. हमने अभी स्क्रिप्ट लिखना शुरू किया है. एक बार वो पूरा हो गया तो हम एक्ट्रेस की तलाश करेंगे. फिल्म में सीता के राम से शादी से पहले के जीवन को दिखाया जाएगा."
सोशल मीडिया पर रोजाना कई फनी वीडियोज शेयर किए जाते हैं. जिन्हें देखकर अपनी हंसी को रोक पाना काफी मुश्किल होता है. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है. वीडियो में एक शख्स बड़े मजे से डांस करता हुआ नजर आ रहा है. तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो @PadmraniK नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- वेट फॉर द एंड. यह वीडियो किसी शादी समारोह का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सफ्द शर्ट और ब्लैक पैंट पहनकर स्टेज पर डांस कर रहा है. शख्स बड़े मजे से झूम-झूमकर डांस कर रहा है और वहां बैठे लोग उसे देखकर काफी एंजॉय भी कर रहे हैं. तभी डांस करते-करते शख्स अचानक से उछलता है और उसकी पैंट उतरकर नीचे गिर जाती है. ये देखकर वहां बैठे लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं.
शख्स को इस घटना से काफी शर्म आती है और वह वहा से चला जाता है. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 4 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर एक व्यक्ति ने कमेंट किया है- पतलून ने कहा- बहुत हो गया.
Wait for end..... pic.twitter.com/i32pl2vW9q
— Padma (@PadmraniK) June 25, 2021
नई दिल्ली: शुक्रवार को अहमदाबाद पुलिस ने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पायल रोहतगी को उनकी हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नगर के सैटेलाइट थाने के निरीक्षक ए एस रॉय ने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ पराग शाह की शिकायत के आधार पर अभिनेत्री के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी. रॉय ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि 36 वर्षीय अभिनेत्री पिछले करीब एक साल से अपने माता-पिता के साथ सैटेलाइट इलाके की एक ‘पॉश' सोसाइटी में रह रही हैं और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा धारा 294-बी (अश्लील टिप्पणी करने), 504 (जानबूझकर अपमान) और आपराधिक भयादोहन (506) के तहत मामला दर्ज किया गया है|
शाह ने अपनी शिकायत में दावा किया कि रोहतगी पिछले कुछ समय से बच्चों के साथ ही सोसाइटी के सदस्यों को परेशान कर रही हैं और उन्होंने एक बार बच्चों को धमकी दी थी कि अगर वे सोसाइटी के ‘कॉमन' एरिया में खेलेंगे तो वह ‘‘उनके पैर तोड़ देंगी.'' शाह ने आरोप लगाया कि हालांकि सोसायटी में उनका अपना घर नहीं है, लेकिन उन्होंने 20 जून को अपने माता-पिता के साथ वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाग लिया और यह बताए जाने के बावजूद कि वह सदस्य नहीं हैं, वहां से हटने से इनकार कर दिया. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री ने बैठक में सोसाइटी के सदस्यों के साथ गाली-गलीज की और सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपमानजनक पोस्ट किया|
शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि अभिनेत्री ने सदस्यों को झूठे मामलों में गिरफ्तार कराने की धमकी भी दी. शाह ने दावा किया कि अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें और अन्य सदस्यों को निशाना बनाया. पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है|
तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के किरदार कितने हुनरबाज हैं ये तो हम सब जानते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके हुनर का सिक्का बॉलीवुड में भी चलता है. यहां तक की शो के एक किरदार तो ऐसे हैं कि वो ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) को डांस तक सिखा चुके हैं. और उनका नाम है नट्टू काका(Nattu Kaka). जी हा...जेठालाल(Jethalal) की गडा इलेक्ट्रोनिक्स में काम करने वाले नट्टू काका शो में भी कभी भी गुजराती डांस करने लगते हैं लेकिन इन्होंने एक फिल्म में ऐश्वर्या राय को भी डांस सिखाया था. फिल्म का नाम था हम दिल दे चुके सनम. और खास बात ये है कि डांस सीखने के बाद ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) ने नट्टू काका यानि कि घनश्याम नायक के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था.
नट्टू काका ने सिखाया था भवई डांस
आपने हम दिल दे चुके सनम यकीनन देखी होगी. ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन की इस फिल्म में घनश्याम नायक ने भी अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय एक जगह पर सलमान को भवई डांस सिखाती नजर आती हैं. और ऐश्वर्या को ये डांस सिखाने वाले कोई और नहीं बल्कि नट्टू काका ही थे. घनश्याम नायक ने इस फिल्म में विट्ठल काका का रोल अदा किया था. वो भवई करना अच्छे से जानते थे लिहाजा फिल्म के इस सीन के लिए उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली की मदद की और ऐश्वर्या को ये डांस सिखाया
कैंसर का इलाज करा रहे हैं घनश्याम नायक
वैसे आपको बता दें कि इन दिनों घनश्याम नायक कैंसर का इलाज करा रहे हैं. तारक मेहता क उल्टा चश्मा शो की शूटिंग वो कर रहे थे लेकिन जांच कराने के बाद कीमोथेरेपी की जरूरत महसूस हुई जिसके कारण एक बार फिर उनके कीमो सेशन शुरू हो गए हैं. उनकी उम्र 77 साल है लेकिन उनक जज्बा कमाल का है. इतना बीमार होने के बाद भी वो शो की शूटिंग कर रहे हैं.










