रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है खबर मिली है कि सीएम हॉउस के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक हरदेव सिन्हा (27) की कल देर रात को मौत हो गयी। मौत की पुष्टि कालड़ा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुनील कालड़ा ने की है ।
सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........
पढ़ें : प्रदेश में आज सर्वाधिक रायपुर से 50 समेत 115 मरीजो की हुई पहचान, देखे बाकि किन जिलो से है
पढ़ें : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को एक और झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
पढ़ें : छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में अब इन्हें भी मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा
पढ़ें : लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर बनीं इंदिरा कला-संगीत यूनिवर्सिटी की कुलपति
पढ़ें : रायपुर में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, 5 बैंक कर्मचारियों सहित 23 नए कोरोना मरीज
पढ़ें : इस लॉकडाउन में अब साइकलिंग और मॉर्निंगवॉक भी करना है मना
पढ़ें : रायपुर लॉकडाउन संशोधित आदेश: इनको मिली शाम 5 से 6:30 बजे तक की छूट
पढ़ें : छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब 21 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन
पढ़ें : छत्तीसगढ़ के इस IAS अफसर का ईमेल एकाउंट हुआ हैक
पढ़ें : राजधानी के मेकाहारा अस्पताल से फरार हुआ कोरोना मरीज, मचा हड़कंप
रायपुर,प्रदेश में आज कुल 115 नए करोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 50, कोंडागांव से 23, बिलासपुर से 8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, नारायणपुर से 5-5, कांकेर से 4, दंतेवाड़ा व जांजगीर चांपा से 3-3, बीजापुर, दुर्ग व बलरामपुर से 2-2, बस्तर, सुकमा व सरगुजा से 1-1 मरीज मिले हैं, इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 170 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं आपको बता दें प्रदेश में रायपुर जिले में एक महिला की मृत्यु हो गई है इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 29 हो गया है
अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1588 हो गयी है
Chhattisgarh reported 115 new COVID-19 cases today, taking total number of cases to 5,731 including 4,114 recoveries .Number of active cases stands at 1,588.#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/T58v5f8nlN
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 21, 2020
रायपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका लगा। युवा नेता योगेश तिवारी ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। योगेश तिवारी ने पार्टी प्रमुख को अपना इस्तीफा भेजा है।
Also Read:-छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में अब इन्हें भी मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा
बता दें कि पिछले सप्ताह ही JCCJ के एक और नेता ने पार्टी छोड़ी है। पार्टी प्रमुख अजीत जोगी के निधन के बाद से ही नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला चल रहा है। वहीं योगेश तिवारी के पार्टी छोड़ने को लेकर अमित जोगी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रिय योगेश भाई,
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) July 21, 2020
आपका इस्तीफ़ा मैं बहुत दुःख के साथ स्वीकार करते हुए @jantacongressj की कोर कमिटी को अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर रहा हूँ।
आप भले ही दल का नहीं लेकिन जोगी परिवार के दिल का हिस्सा हमेशा रहेंगे।स्वर्गीय पापा @ajitjogi_cg जी और मेरे परिवार को सुख-दुःख में1/2 pic.twitter.com/Bs55RB8hDd
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चार सलाहकारों को अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है। आज राज्य सरकार की ओर से चारों सलाहकारों को केबिनेट मंत्री का दर्जा देने का आदेश जारी किया गया।
देखे किन किन को मिला दर्जा :-
विनोद वर्मा- मुख्यमंत्री के रानजीतिक सलाहकार हैं। साथ ही मुख्यमंत्री के काफी करीबी भी माने जाते है।
रुचिर गर्ग- मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हैं। वरिष्ठ पत्रकार हैं। पिछले विधान सभा चुनाव के समय से कांग्रेस के साथ जुड़े।
राजेश तिवारी- मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
प्रदीप शर्मा- मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार हैं। इंजीनियरिंग के क्षेत्र से आते हैं। कृषि के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रसिद्ध हैं।
READ ALSO:- लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर बनीं इंदिरा कला-संगीत यूनिवर्सिटी की कुलपति
रायपुर, राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके ने पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिक मोक्षदा (ममता) चन्द्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल उइके ने ममता चन्द्राकर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का नाम और ऊंचाईयों तक ले जाएंगी।
विश्व प्रसिद्ध इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ में विश्वविद्यालय के अधिनियम 1956(छ.ग.संशोधन अधि.2019)की धारा 12 की उपधारा (7) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पद्मश्री श्रीमती मोक्षदा चन्द्राकर को मेरे द्वाराआज कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुलपति नियुक्त किया गया है pic.twitter.com/Go6SJk2eUd
— Anusuiya Uikey (@AnusuiyaUikey) July 21, 2020
यह नियुक्ति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (छत्तीसगढ़ संशोधन अधिनियम 2019) की धारा 52 की उपधारा (7) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलाधिपति द्वारा की गई है। श्रीमती चन्द्राकर का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी।
रायपुर, प्रदेश में आज कुल 173 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 66, दंतेवाड़ा से 27, जांजगीर चांपा से 22, राजनांदगांव से 13, बिलासपुर से9, दुर्ग से 8, बीजापुर व जशपुर से 7-7, सरगुजा से चार, महासमुंद से तीन, रायगढ़ व सुकमा से 2-2, कांकेर, कोरिया व धमतरी से एक-एक मरीज मिले हैं, इसके साथ ही आज कुल 169 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं.
आपको बता दें आज प्रदेश में कुल 4 लोगों की मृत्यु हो गई है जिसमें रायपुर जिले से 3, राजनांदगांव जिले से व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 28 हो गया है, प्रदेश में अब कुल 1626 एक्टिव मरीज है
#COVID19UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 20, 2020
आज कुल 173 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 169 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 5598 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1626 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/ApcsiArJei
रायपुर, राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके से एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस इलाके से नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस इलाके में मोबाइल लैब वैन भेजी थी। जांच के बाद फिलहाल 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
जाने क्या है मामला
आपको बता दें कि इस इलाके में एक दिन पहले ही एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हुई थी, इस महिला का शव रात भर घर में रखा रहा, इस दौरान करीब सैकड़ों महिलाओं समेत 300 लोगों ने आकर पीड़ित के परिवार से मिले थे। जिसके बाद प्रशासन टेस्ट करवा रही है , हो सकता है देर रात ये आकडे में और वृद्धि हो .
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है कि कलेक्टर एस भारती दासन और एसएसपी अजय यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि लॉक डाउन की अवधि में जरूरी सामान के लिए दुकानें सुबह 6 से सुबह 10 तक खोलने की अनुमति होगी | जरुरी सेवाओं में पेट्रोल पम्प, सब्जी दुकाने और दवाई दुकानों को शामिल किया गया है | रायपुर शहर में परिवहन सेवाओं को बंद रखा जाएगा | रायपुर में सुबह 10 बजे बाद से बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई होगी | इस बार का लॉकडाउन सख्त होगा |
रायपुर | सामान्य प्रशासन विभाग ने कोरोना नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक आदेशों से प्रभावित क्षेत्र में शासकीय कार्यालयों के संचालन के लिए संशोधित निर्देश जारी किए हैं। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश से प्रभावित क्षेत्र में स्थित शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रतिबंधात्मक आदेश के प्रभावी रहने की अवधि तक नहीं करने के निर्देश दिए हैं। किंतु इन क्षेत्रों में कोरोना वायरस से निपटने में शामिल तथा विभिन्न आवश्यक सेवाओं जैसे पुलिस, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पताल, फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई एवं स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बिजली व्यवस्था, जेल, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाएं पूर्वानुसार संचालित रहेंगी। पंजीयन कार्यालयों के संचालन की अनुमति रहेगी। इस संबंध में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग द्वारा पृथक से आदेश जारी किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये निर्देश केवल प्रतिबंधात्मक आदेश से प्रभावित क्षेत्र की सीमा में स्थित शासकीय कार्यालयों और विभिन्न विभागों के अंतर्गत निगम, मंडल, आयोग एवं अन्य प्रशासकीय इकाईयों पर लागू होंगे। ये निर्देश केवल प्रतिबंधात्मक आदेश के प्रभावी रहने की अवधि तक ही प्रभावी रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के सचिवों, सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को संशोधित परिपत्र जारी करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को घर से शासकीय कार्य संपादित करने (Work from Home) एवं पूरे समय मोबाइल, टेलीफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संपर्क में रहने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित करने कहा है। उन्हें आवश्यक नस्तियों व डाक लाने-ले जाने एवं इसके संचालन के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधितों को नए निर्देशों के बारे में सूचित कर इनका पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में जारी शेष निर्देश यथावत लागू रहेंगे।
This is to inform that I’ve tested positive for #COVID19. I’m currently asymtomatic and isolating myself.
— Aslam Shaikh, INC (@AslamShaikh_MLA) July 20, 2020
I request all those who have come in close contact with me to get themselves tested.
I will continue to work from home to serve the people of my state. ????????
दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले में किशोरी की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या के मामले को लेकर बवाल जारी है। इस मामले में रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को अवरूद्ध कर दिया तथा सरकारी बसों और पुलिस की गाडिय़ों को आग लगा दी। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। तभी सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों सहित करीब 30 लोग जख्मी हो गए।

















