CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
निर्वाचन ड्यूटी आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई, जाने पूरी खबर

निर्वाचन ड्यूटी आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई, जाने पूरी खबर

 राजनांदगाव | त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के अंतर्गत ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों जिनकी दो चरणों में ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें दोनों चरणों में निर्वाचन के लिए सौपे गए दायित्वों को पूरा करना है। निर्वाचन ड्यूटी के संबंध में जारी आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यालय कलेक्टर स्थानीय निर्वाचन शाखा द्वारा इस संबंध में सभी कार्यालय प्रमुखों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन जारी किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत आम चुनाव 2020 के लिए मतदान दलों का गठन किया जाकर संबंधित तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसकी तामिली आपके द्वारा करा ली गई है। पंचायत आम चुनाव तीन चरणों में होना है। अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी के कारण आवश्यकतानुसार अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों की दो-दो चरणों में ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

अपने बच्चों की शादी से पहले दुल्हन की मां के साथ भागा दूल्हे का पिता, जाने कहा की है ये घटना

अपने बच्चों की शादी से पहले दुल्हन की मां के साथ भागा दूल्हे का पिता, जाने कहा की है ये घटना

सूरत | गुजरात के सूरत से एक बड़ी दिलचस्प खबर आई है। यहा पिता अपने बेटे की शादी से कुछ दिनों पहले उसकी सास को लेकर भाग गया है जिस वजह से युवक व युवती की होने वाली शादी टूट गई। दोनों की शादी इसी साल फरवरी में होनी थीं। लेकिन, इससे पहले ही दुलहन की मां को लेकर दूल्हे का पिता फरार हो गया। 

पढ़ें : मोबाइल की लत ने लेली एक युवती की जान, फेसबुक पर हजारों फ़ॉलोअर देख पति ने उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि दोनों लोग एक-दूसरे को काफी समय पहले से जानते थे और दोनों एक दूसरे से जवानी के दिनों से ही प्यार करते थे। 
बता दें कि सूरत के काटरगाम इलाके के रहने वाले दूल्हे की शादी नवसारी की एक युवती से होनी थी। शादी के एक महीने पहले ही जब दुलहन की मां घर से लापता हो गई तो परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसी बीच दूल्हे के पिता ने भी घर छोड़ दिया और कोई खबर ना मिलने पर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
 
 
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लापता होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और जवानी के दिनों में एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। 10 दिन पहले हुई शिकायत के बाद भी जब पुलिस दोनों का पता नहीं लगा सकी, तो दोनों परिवारों ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक, फरवरी में होने वाली शादी के लिए दोनों ही परिवार तैयारियों में जुटे हुए थे। एक साल पहले ही रिश्ता तय किया गया था और इसके लिए युवक और युवती दोनों की सहमति भी थी। हालांकि बाद में माता-पिता की गुमशुदगी का मामला सामने आने पर परिवार ने उन दोनों की शादी से इनकार कर दिया।
 
राजधानी में फिर एक बार सूने मकान से नगदी, गहनें सहित 40 हजार के सामान पार, जाने पूरी खबर

राजधानी में फिर एक बार सूने मकान से नगदी, गहनें सहित 40 हजार के सामान पार, जाने पूरी खबर

रायपुर | शहर के पण्डरी तराई मोवा इलाके में दिनदहाड़े एक सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नगदी व सोने के गहनें सहित लगभग 40 हजार रूपये के सामान चोरी कर ले गये।

पढ़ें : मोबाइल की लत ने लेली एक युवती की जान, फेसबुक पर हजारों फ़ॉलोअर देख पति ने उतारा मौत के घाट

घटना की रिपोर्ट प्रार्थिया श्रीमती शीला धुरंधर ने मोवा थाने में दर्ज कराई है। बताया गया कि 20 जनवरी को अपरान्ह लगभग 3.30 बजे अज्ञात चोर प्रार्थियां के सूने मकान के दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के अंदर प्रवेश करते हुए बिस्तर पर रखे प्रार्थियां के पर्स से नगदी चार हजार रूपये के अलावा सोने का मंगलसूत्र, टाप्स, वीवो कंपनी का एक मोबाईल फोन चोरी कर ले गये। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
 
मोबाइल की लत ने लेली एक युवती की जान, फेसबुक पर हजारों फ़ॉलोअर देख पति ने उतारा मौत के घाट, जाने कहा की है ये खबर

मोबाइल की लत ने लेली एक युवती की जान, फेसबुक पर हजारों फ़ॉलोअर देख पति ने उतारा मौत के घाट, जाने कहा की है ये खबर

जयपुर | मोबाइल की लत ने लेली एक युवती की जान | यह घटना जयपुर की है |  मिली जानकारी के अनुसार पति द्वारा बीवी को बार-बार मोबाइल से दूर रहने के लिए कहा जाता था इसके बावजूद पति की बातों को अनसुना कर पत्नी मोबाइल पर लगे रहती थी । एक दिन जब पति ने फेसबुक पर 6 हजार फॉलोअर देखा तो हैरान रह गया मानों उसके पैरो तले जमीन खिसक गई हो । आवेश में आकर पति ने गलादबा कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया । वहीं, आरोपी पति ने उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर और चेहरे को पत्थर से कुचल कर शव को ठिकाने लगा दिया था । जानकारी मिली है कि दंपती का तीन महीने का एक बेटा भी है।

पढ़ें : भिलाई के तालपुरी कॉलोनी के एक घर में मिली तीन लोगों की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप

 

जानकारी के अनुसार आरोपी अयाज अहमद अंसारी (26) ने पत्नी रेशमा उर्फ नैना मंगलानी (22) को मामूली सी बात पर बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया । पुलिस ने बताया कि पत्नी रेशमा के मोबाइल वाली लत से पति अयाज परेशान हो गया था। पत्नी के फेसबुक पर हजारों की संख्या में फॉलोअर देख पति ने उसकी हत्या करने की प्लानिंग बनाई । घूमने के बहाने से बुलाया और जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ले जाकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी । पत्थर से चेहरे को कुचलकर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। फिलहाल जांच के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है।

सूरत की 10 मंजिला रघुवीर मार्केट में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने में जुटी दमकल की 40 गाडिय़ां मौजूद, जाने पूरी खबर

सूरत की 10 मंजिला रघुवीर मार्केट में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने में जुटी दमकल की 40 गाडिय़ां मौजूद, जाने पूरी खबर

सूरत । गुजरात के सूरत शहर के एक बाजार में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक तरीके से लगी है कि उस पर काबू पाने के लिए 40 दमकल गाडिय़ों को मौके पर रवाना किया गया है। इमारत से आग की लपटें और धुआं निकलते देख लोगों में दहशत फैल गई।
आग शहर की 10 मंजिला रघुवीर मार्केट में लगी है।

पढ़ें : राज्य की राजधानी में क्राइम ब्रांच की टीम ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, बैंक मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार
नगर आयुक्त ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में भी आग की कई घटनाओं में जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ था। बताया जा रहा है कि सारोली क्षेत्र में स्थित इस इमारत को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस 10 मंजिला इमारत में कपड़े का मार्केट है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल ने की सौजन्य मुलाकात, जाने पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल ने की सौजन्य मुलाकात, जाने पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डायरेक्टर जनरल श्री ए.पी. महेश्वरी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी उपस्थित थे।

राज्य की राजधानी में क्राइम ब्रांच की टीम ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, बैंक मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

राज्य की राजधानी में क्राइम ब्रांच की टीम ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, बैंक मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी में बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के इंद्रविहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के घिनौने कारोबार का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। खबर मिली है कि आरोपियों में एक बैंक मैनेजर भी है तथा गिरफ्तार युवतियां उज्वेकिस्तान और नेपाल की बताई जा रही है।

पढ़ें : भिलाई के तालपुरी कॉलोनी के एक घर में मिली तीन लोगों की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी मिली है कि एस हुसैन नाम का युवक इस देह व्यापार गिरोह का मुख्य आरोपी है, वही गिरोह का संचालन करता है।

10 से 25 हजार रुपए लेते हैं ग्राहकों से
जानकारी के अनुसार एस हुसैन शहर के कई बड़े लोगों को लड़कियों की सप्लाई करता है। इस काम के ​लिए ही उसने इंद्रविहार कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रखा था। वहीं, पुलिस ने मौके से एक बैंक मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हुसैन इस काम के लिए 10 से 25 हजार अपने ग्राहकों से लेता है । पुलिस ने बताया कि संचालक के कनेक्शन कई देशों तक फैले हुए हैं | हुसैन ग्राहकों की मांग पर विदेशों से युवतियों को मांगता है | पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है  |

बड़ी खबर : भिलाई के तालपुरी कॉलोनी के एक घर में मिली तीन लोगों की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर

बड़ी खबर : भिलाई के तालपुरी कॉलोनी के एक घर में मिली तीन लोगों की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर

भिलाई | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई  में एक दिल दहला देने वाली घटना घटना को अंजाम दिया गया है।

शहर के पारिजात इंटरनेशनल कॉलोनी में एक पति और पत्नी को जिंदा जला दिया गया है। वहीं दम घुटने से उनके डेढ़ साल के मासूम बच्चे की भी मौत  हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी के हाथ पैर बंधे मिले है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस  मामले की जांच कर रही है. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है।

हाथ-पैर बांध जिंदा जलाया

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने पहले पति-पत्नी के हाथ और पैर रस्सी से बांध दिए. ताकी वो दोनों किसी तरह का शोर न कर सकें दंपति के मुंह को भी कपड़े से बांध दिया गया. फिर उन दोनों को बेरहमी से जिंदा जला दिया है।

दम घुटने से बच्चे की भी मौत:--

कहा जा रहा है कि वारदात के दौरान दंपति के साथ उनका एक साल का मासूम बच्चा भी था. आग की वजह से कमरे में धुंआ फैल गया. आग और धुंए की वजह से बच्चे का दम घुट गया और उसकी भी मौत हो  गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मंगलवार सुबह आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घटना स्थल पर पुलिस को पति और पत्नी की जली हुई लाश मिली है. बच्चे के शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वारदात के पीछे की असल वजह सामने नहीं आई है. मौके से सबूत पुलिस इकठ्ठा कर रही है. आस-पास के लोगों से भी इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद वारदात के पीछे की असल वजह सामने आने की बात कही जा रही है।

रायपुर में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नागरिकता संशोधन  कानून के समर्थन में रैली का नेतृत्व करेंगे

रायपुर में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली का नेतृत्व करेंगे

रायपुर। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नागरिकता संशोधन अधिनियम जागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगे। राजधानी रायपुर के हिन्द स्पोर्टिंग मैदान से रैली की शुरूआत होगी। नागरिकता संशोधन अधिनियम जागरूकता अभियान के संपर्क प्रमुख केदार गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को आयोजित रैली हिन्द स्पोर्टिंग मैदान से शुरू होगी जो लाखेनगर, पुरानी बस्ती, शीतला मंदिर होते हुए बूढ़ातालाब धरना स्थल पहुंचकर आमसभा के रूप में सम्पन्न होगा। इस रैली में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक एवं अध्यात्मिक संगठन प्रथा शहर के प्रबुद्ध नागरिकता भी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अबतक आयोजित जागरूकता रैली में केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, फग्गन सिंह कुलस्ते, बाबूल सुप्रीयो, संतोष गंगवार व पूर्व मंत्री अजय प्रताप सिंह हिस्सा ले चुके हैं। 

बजट तैयार होने के बाद रायशुमारी कराना हास्यास्पद- मूणत

बजट तैयार होने के बाद रायशुमारी कराना हास्यास्पद- मूणत

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनता को ठगना और उन्हें गुमराह करना जारी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा आने वाले बजट की रायशुमारी के लिए फोन नं. और ईमेल आईडी जारी करने को जनता के साथ धोखा बताया है। श्री मूणत ने कहा कि बजट की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। मुख्य सचिव के साथ सचिव स्तर की बैठक हो चुकी है स्वयं सीएम भी मंत्रियों के साथ बैठक कर बजट को अंतिम रूप दे चुके हैं। अब तो बजट की छपाई ही बचा हुआ है। ऐसे समय जनता से उनका विचार जानने की कवायद सिवाय नाटक के और कुछ भी नहीं है।
श्री मूणत ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास न तो कोई विजन है और न ही कोई इनका रोड मेप है। दिशाविहीन यह सरकार ऐसे ही नये-नये शिगूफे छोड़कर केवल सस्ती और हल्की लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश में लगी रहती है। श्री मूणत ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक हालात बेहद खराब है। हर महीने हजारों करोड़ का कर्ज लादा जा रहा है। राज्य सरकार दिवालियेपन की स्थिति में पहुंच गयी है। न धान पूरा खरीदा जा रहा है न रोजगार का सृजन किया जा रहा है। विकास के कार्य जैसा का तैसा पड़ा हुआ है। निर्माण पूर्ण नहीं किये जाने से परियोजनाओं की लागत भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बजट तैयार किये जाने के लिए विचार शक्ति और परिपक्वता की आवश्यकता होती है। जनता ने सरकार को चुनकर भेजा इसलिए है कि सरकार में बैठे लोग नीति बनाएं और उसका क्रियान्वयन करवाएं। अभी रायशुमारी का ढोंग रचकर पता नहीं यह सरकार क्या साबित करना चाहती है।
श्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बैठे लोग प्रदेश की जनता को इतना मूर्ख समझने का दुस्साहस न करें। हालात ऐसी है कि भाजपा सरकार के समय किये गये विकास कार्यों का मेंटेनेस तक करने की स्थिति में भी ये सरकार नहीं है। श्री मूणत ने कहा कि अटल नगर बनाने जैसे भाजपा सरकार के समय के उल्लेखनीय कार्यों का श्रेय देश भर में घूम-घूमकर कांग्रेस सरकार ले रही है। बिना कुछ किये भी अपना पीठ ठोक कर अपने मूंह मियां मिट्ठू बन रही है। लेकिन वहां का सामान्य रखरखाव करने में भी सरकार सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में की गयी घोषणायें भी महज घोषणा बनकर ही रह गयी है।
श्री मूणत ने यह अपेक्षा की है कि अनावश्यक हथकंडों को छोड़कर सरकार को बुनियादी, ढांचे और प्रदेश के स्थायी विकास पर अपना ध्यान देना चाहिए। 

आज दिनांक 21 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 21 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 21 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी।

वृषभ:आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन:आज के दिन पूर्वार्ध में लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनियां अपनी मु_ी में ही समझें। रात्रि के समय मित्रों, परिजनों के साथ परिहास में व्यतीत होगा।

कर्क:आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र मे मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह:आज शत्रुजनित षडय़ंत्र, लोकापवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक चिंताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें।

कन्या:आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।

तुला:आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समयोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक शैथिलता ग्रहपंपंच से अन्तर्मन क्षुब्ध रहेगा।

वृश्चिक:आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से अच्छी सांठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशा जनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु:किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर:आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्म पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।

कुंभ:आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरदायित्व की वृद्धि स्थिरता को जन्म देगी। वाहन भूमि खरीदने, ट्रासंफर का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन:आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

 

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रायपुर में, मुख्यमंत्री जगदलपुर में एवं विधानसभा अध्यक्ष कोरबा में करेंगे ध्वजारोहण,पढ़े पूरी खबर

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रायपुर में, मुख्यमंत्री जगदलपुर में एवं विधानसभा अध्यक्ष कोरबा में करेंगे ध्वजारोहण,पढ़े पूरी खबर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में झण्डा फहराएंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत कोरबा में और उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी कांकेर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है।
इसी प्रकार मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जांजगीर-चांपा में, श्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा (अम्बिकापुर) में, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर में, श्री अमरजीत भगत जशपुर में, श्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर में, श्री उमेश पटेल रायगढ़ में, डॉ. शिवकुमार डहरिया बलौदाबाजार-भाटापारा में, गुरू रूद्र कुमार बेमेतरा में, श्रीमती अनिला भेंडि़या बालोद में, श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में, श्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में और श्री कवासी लखमा सुकमा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह कोरिया में और उपाध्यक्ष श्री वृहस्पत सिंह बलरामपुर-रामानुजगंज में, उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो गरियाबंद जिले में ध्वजारोहरण करेंगे। मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लालजीत सिंह राठिया मुंगेली में एवं उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव धमतरी में, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल बीजापुर में और उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे। सांसद श्री दीपक बैज नारायणपुर में, विधायक श्री धनेन्द्र साहू महासमुंद में, श्री सत्यनारायण शर्मा राजनांदगांव में और श्री मोहनलाल मरकाम कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

 

शहर के एक थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकान के बाहर मिला जिन्दा मैगजीन, इलाके में मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर

शहर के एक थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकान के बाहर मिला जिन्दा मैगजीन, इलाके में मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर

जगदलपुर | शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े मकान के बाहर जिन्दा  मैगजीन मिलने से हड़कंप मच गया। नगर के मध्य महारानी वार्ड मूर्ति लाइन बंगाली पारा में एक बंद मकान के परिसर में पुलिस ने बैग में मैगजीन सहित कारतुस बरामद कर अपने कब्जे में लिया है। उक्त मकान सुजीत मजूमदार नाम के किसी शख्स का बताया जा रहा है जो बीजापुर में रहता है। कल दोपहर इंसास रायफल के मैगजीन के साथ 20 जिंदा कारतुस मिलने के बाद इसे नक्सली कनेक्शन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। यदि मिले कारतुस नक्सलियों की है तो यह शहर और पुलिस के लिए गंभीर मामला है। 

पढ़ें : हमारी खबर पर लगी मुहर, रायपुर नगर निगम एमआईसी की हुई घोषणा, देखे पूरी सूची

शहर के मध्य महारानी वार्ड मेें इंसास रायफल के मैगजीन के साथ 20 जिंदा कारतुस का मिलना इसलिए भी गंभीर हो जाता है कि महारानी वार्ड पहले से ही आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है। यहां खुले में मैगजीन और कारतुस का पाया जाना नक्सलियों से इसके संबंध को इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि जांच में इसका संबंध नक्सलियों से हुआ तो यह और भी गंभीर इसलिए हो जायेगा कि नक्सलियों के बड़े कैडर के पास एके-47 और इंसास जैसे रायफल पाये जाते हैं। 
इस संबंध में बस्तर एसपी दीपक झा ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, इसके अलावा विभागीय तौर पर जिंदा कारतुसों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 
 
हमारी खबर पर लगी मुहर, रायपुर नगर निगम एमआईसी की हुई घोषणा, देखे पूरी सूची

हमारी खबर पर लगी मुहर, रायपुर नगर निगम एमआईसी की हुई घोषणा, देखे पूरी सूची

रायपुर | हमारी खबर पर लगी मुहर, 14 पार्षदों को बनाया गया MIC सदस्य | विभाग अनुसार जिनकी सूची निम्न है :-

ज्ञानेश शर्मा - लोक निर्माण विभाग,

रितेश त्रिपाठी - सामान्य प्रशासन,

सतनाम पनाग - जल कार्य विभाग,

अंजनी विभाग - राजस्व विभाग,

श्रीकुमार मेनन - नगरी निकाय भवन अनुज्ञा विभाग,

पढ़ें : रायपुर नगर निगम के महापौर आज शाम 5 बजे लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, लग सकती है एमआईसी गठन पर मुहर

नागभूषण यादव - खाद्य विभाग,

अजीत कुकरेजा अग्निशमन एवं उद्यानिकी विभाग,

समीर अख्तर - वित्त एवं लेखा विभाग,

सहदेव व्यवहार - समाज कल्याण विभा,

द्रोपती पटेल - महिला एवं बाल विकास विभाग,

सुंदर जोगी - sc-st विकास विभाग,

जितेंद्र अग्रवाल - शिक्षा एवं युवा कल्याण खेलकूद विभाग,

सुरेश चन्नावार - पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग,

आकाश तिवारी - संस्कृति विभाग,

एक निर्दलीय पार्षद को किया गया MIC में शामिल |

 

 स्कूल टीचर का कक्षा 8वीं के छात्र पर आया दिल, यौन शोषण कर छात्र को लेकर फरार हुई टीचर, जाने कहां की है यह घटना...

स्कूल टीचर का कक्षा 8वीं के छात्र पर आया दिल, यौन शोषण कर छात्र को लेकर फरार हुई टीचर, जाने कहां की है यह घटना...

गुजरात| गांधीनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 26 वर्षीय महिला क्लास टीचर 8वीं कक्षा के छात्र के साथ अनैतिक संबंध बना कर उसे ले कर फरार हो गई| जी हां आज तक आप ने सुना होगा की किसी स्कूल के बच्चे को स्कूली टीचर से प्यार हो जाता है और वह उसके साथ भागने की सोचता है पर यह मामला उससे बिलकुल उल्टा है| बताया जा रहा है की टीचर को 14 साल के छात्र से प्यार हो गया और वह उससे अनैतिक संबंध बनाने के बाद भगा ले गई| पिता ने टीचर के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट|

ऐसे हुआ खुलासा-
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 14 वर्षीय लड़के के पिता ने शुक्रवार को कलोल सिटी पुलिस स्टेशन पर जाकर शिकायत की. पुलिस स्टेशन पर लड़के के पिता ने बताया कि 26 वर्षीय महिला टीचर उनके लड़के का यौन शोषण करती थी. अब वह उसे लेकर भाग गई है. पुलिस ने जब टीचर के घर पता किया तो पता चला कि वह घर पर नहीं है.
 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामले बेहद कम आते हैं जब कोई महिला टीचर किसी कम उम्र के छात्र के साथ भाग जाए, भागने से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनता है| 14 वर्षीय छात्र के पिता गांधीनगर के उद्योग भवन में सरकारी कर्मचारी हैं| 

कलोल सिटी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर केके देसाई ने बताया कि हमने महिला टीचर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत केस दर्ज किया है वहीं, छात्र के पिता ने बताया कि शुक्रवार को जब मैं 7 बजे घर पहुंचा तो मेरी पत्नी ने बताया कि उनका बेटा घर नहीं आया, मैंने पहले पड़ोसियों के यहां देखा उसके दोस्तों के यहां पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला|
इंस्पेक्टर केके देसाई ने बताया कि अभी तक दोनों का पता नहीं चल रहा है| महिला टीचर और छात्र दोनों के पास मोबाइल फोन भी नहीं है इसलिए उनका लोकेशन खोजना मुश्किल हो रहा है लड़के के पिता और पुलिस टीम दोनों महिला टीचर के घर भी गई थी लेकिन वह अपने घर पर मौजूद नहीं थी|

छात्र और टीचर जाते थे साथ-
पुलिस ने जब स्कूल जाकर महिला टीचर और उस छात्र के बारे में पता किया तो पता चला कि दोनों के बीच अनैतिक संबंध थे| महिला टीचर के बारे में स्कूल के बच्चों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि महिला टीचर अक्सर छात्र को लेकर कहीं निकल जाती थीं| 
 नाबालिग को प्यार के झूठे जाल में फंसा कर आरोपी ले गया माँ-बाप से दूर, 6 महीने बाद बेटी को देख माँ-बाप के उड़े होश...

नाबालिग को प्यार के झूठे जाल में फंसा कर आरोपी ले गया माँ-बाप से दूर, 6 महीने बाद बेटी को देख माँ-बाप के उड़े होश...

भाटापारा| अक्सर यह देखा गया है की प्यार में लोग कुछ भी करने को उतारू हो जाते है या कोई झूठे प्यार में फंसा कर फायदा उठाता है| ठीक इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग को एक झूठा प्रेमी अपने जाल में फंसा कर उसे भगा ले गया था आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| 
 
 
ग्रामीण थाना के निरीक्षक एनके चौहान ने बताया कि प्रार्थी ने 8 जुलाई 2019 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिक लड़की  7 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई है। उसकी खोजबीन आसपास गांव व रिश्तेदारों के यहां की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर मामला विवेचना में लिया। पुलिस टीम ने प्रार्थी से अपहृता का मोबाइल नंबर प्राप्त कर कॉल डिटेल निकलवा कर कार्रवाई तेज कर दी। इस दौरान गुमशुदा लड़की एवं आरोपी का लोकेशन लगातार बदल रहा था जिसे 17 जनवरी को गुमशुदा लड़की को आरोपी सत्येंद्र डीडी (23) वर्ष साकिन बोदा मोहन थाना गिधपुरी के कब्जे से भंडारा महाराष्ट्र से विशेष मुस्कान टीम द्वारा लाया गया। जहां रेलवे स्टेशन भाटापारा से उसे बरामद किया गया। प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 366 376 04 06 पॉक्सो एक्ट लगाकर प्रकरण के आरोपी सत्येंद्र डीडी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेश चौहान, सहायक उपनिरीक्षक सीआर साहू, महिला आरक्षक रानी राठौर और मुस्कान टीम का विशेष योगदान रहा।
 
शहर में पागल कुत्ते का आतंक: युवक को काट कर, खून से कर दिया लथ पथ...

शहर में पागल कुत्ते का आतंक: युवक को काट कर, खून से कर दिया लथ पथ...

राजनांदगांव। शहर में सदर बाजार क्षेत्र मे एक आवारा कुत्ता पागल हो गया और सुबह लगभग 10 बजे सोनराज तिलोकचंद ज्वेलर्स के कर्मचारी अर्जुन के पांव को अपने दोनों पंजों से पकडकर अपने जबडे से अर्जुन के पांव को इतना बुरी तरह से काटा कि उसके पांव का मांस दिखने लगा।


इसके बाद कुत्ता जैन स्थानक भवन के प्लेटफार्म मे आ गया और अजीबोगरीब हरकते करता रहा। इस बीच उसे देखने के लिए लोगो की भीड उमडने लगी। भूतपूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने नगर निगम के स्वास्थ विभाग के प्रभारी अजय यादव को इसकी सूचना दी। यादव अपने अमले सहित मौके पर पहुंचे और वेटेनरी विभाग को इसकी सूचना दी। वेटेनरी विभाग से डा पात्रो तुरंत मौके पर पहुंचे और पागल हुए इस काले रंग के कुत्ते को एन्टीरैबिस इंजेक्शन लगाया और फिर नगर निगम के स्वास्थ अमले ने इसे पकडा और रिस्क्यू सेंटर ले गए। कुत्ते द्वारा अर्जुन को बुरी तरहा काट ने के बाद कुत्ते को पकडने का यह पूरा एपिसोड लगभग 1 घंटे का रहा और इस दरम्यान इस दृश्य को देखने वालों का भी तांता लगा रहा और यातायात भी हल्का प्रभावित रहा। कुत्ते काटे के शिकार अर्जुन को तुरंत मेडिकल कालेज हास्पिटल ले जाया गया जहां उन्हे तुरंत एन्टीरैबिस का दो इंजेक्शन एक के बाद एक आधे घांटे के अंतराल मे लगाया गया।

डा पात्रे ने पूछे जाने पर बताया कि इस कुत्ते को किसी अन्य कुत्ते ने 1-2 माह पूर्व काटा होगा। उन्होने बताया कि कुत्ते की लार मे रैबिस का वायरस होता है। इससे पीडित कुत्ते के पूरे शरीर मे रैबिस का वायरस फैल गया और वह इस स्थिति मे पहुंच गया।
दुल्हन के साथ हनीमून पर गई माँ, दूल्हे ने रचा ली माँ के साथ ब्याह, जाने फिर हुआ क्या आगे...

दुल्हन के साथ हनीमून पर गई माँ, दूल्हे ने रचा ली माँ के साथ ब्याह, जाने फिर हुआ क्या आगे...

नईदिल्ली। एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां एक बेटी द्वारा अपनी माँ को हनीमून पर ले जाना  महंगा पड़ गया, क्योकि पति ने उसकी मां से ही शादी कर ली। कहते है प्यार की कोई उम्र नहीं देखि जाती और लोग प्यार के लिए कुछ भी करने को उतारू हो जाते है ठीक इसी प्रकार यह दर्दनाक कहानी एक महिला ने खुद बयां की है। एक बेटी को मां से मिले धोखे की यह दास्तां है लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली लौरेन वॉल की जिसकी शादी के अभी सिर्फ दो ही महीने बीते थे कि उसके पति पौल अचानक घर छोड़कर चले गए, बाद में पता चला कि उनके पति उनकी ही मां जूली के साथ रहने लगे हैं।

जाने पूरी खबर-
34 साल की महिला लौरेन वॉल ने घटना के करीब 10 साल बाद दिल टूटने की दर्दनाक कहानी शेयर की है, लौरेन ने पौल से 2004 में शादी की थी, मां जूली ने शादी में करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे, लौरेन काफी खुश हो गई थी और अपनी मां को भी हनीमून पर संग ले गई थीं, उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वे दामाद से ही शादी कर लेगी। लौरेन को दूसरा झटका तब लगा जब कुछ महीने बाद ही मां जूली ने पौल के बच्चे को जन्म दिया, कई सालों बाद मां जूली और पौल ने शादी भी कर ली, इस शादी में बेटी लौरेन भी शामिल हुई, उसी शख्स को मां के साथ शादी के वादे करते देखते हुए उसे काफी दुख हुआ जिसके साथ कभी वह खुद शादी कर चुकी थी।
पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी...

पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी...

श्रीनगर। सुरक्षा बलों को आज बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों से हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी भी सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


सोमवार सुबह ही सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम को वाची में आतंकवादियों के होने की सूचना मिल गई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, सर्च ऑपरेशन के दौरान एक रिहायशी घर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी है। इसके बाद चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।
रायपुर नगर निगम के महापौर आज शाम 5 बजे लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, लग सकती है एमआईसी गठन पर मुहर

रायपुर नगर निगम के महापौर आज शाम 5 बजे लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, लग सकती है एमआईसी गठन पर मुहर

रायपुर | महापौर एजाज ढेबर आज दिनांक 20 जनवरी दिन सोमवार को शाम 5 बजे निगम मुख्यालय भवन के प्रथम तल स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस लेंगे। जिसमें वे एमआईसी गठन को लेकर चर्चा करेंगे। एमआईसी में ज्ञानेश, श्रीकुमार, नागभूषण, सतनाम से साथ 6 नए जन प्रतिनिधि होंगे, एक निर्दलीय पार्षद को भी एमआईसी में लिया जा सकता है | निर्दलीयों में जितेंद्र अग्रवाल को मिल सकती है एमआईसी में जगह |