बिलासपुर | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्षद प्रत्याशी शेख गफ्फार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, अपोलो हॉस्पिटल में वे पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। अब उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें, कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, बीते 18 दिसंबर को हुई इस घटना में उन्हें आनन-फानन में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। शेख गफ्फार तारबाहर से हैं, और कई बार इस इलाके से पार्षद चुने जा चुके हैं। इस चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें अब एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाने की तैयारी की जा रही है।
कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना के उलिया में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को अगवाकर उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने ग्रामीण को पुलिस मित्र बताकर हत्या कर दी है। ग्रामीण की हत्या से ग्रामवासी आक्रोशित है। मृतक ग्रामीण का नाम रंजीत तिम्मा (24 वर्ष) है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात 6 वर्दीधारी नक्सली रंजीत तिम्मा के घर आकर उसे उठा ले गए थे। उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए घर से कुछ ही दूरी पर गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों की भमरागड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पर्चा भी फेंका है। जिसमें ग्रामीण को पुलिस का मित्र बताया है। हालांकि नक्सल पर्चा कॉपी वाले पेपर पर लिखकर फेंका गया है, जिससे फर्जी नक्सल हत्या भी हो सकता है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि उलिया गांव के रहने वाले रंजीत तिग्गा की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर बांदे पुलिस की टीम उलिया गांव के लिए रवाना हो गई है। एएसपी का कहना है कि मृतक रंजीत तिग्गा का पुलिस से कोई लेना देना नहीं था, निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर नक्सली उसे पुलिस मित्र बता देते हैं।
चांपा | चाम्पा के पुल के बीचे हसदेव नदी में तैरती हुई लाश मिली है. शव की पहचान नहीं हुई है. देखने से किसी पुरुष के शव होने की आशंका जताई जा रही है. शव को हसदेव नदी से बाहर निकालने गोताखोरों को बुलाया गया है. सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई है और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान हो सकेगी और पीएम रिपोर्ट से उसकी मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. मामले में पुलिस जांच कर रही है।
रायपुर | चुनाव के दौरान बुथ पर नास्ता बांटते देख नास्ता मांगने पर रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दांत तोड़ देने की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्र्ड कालोनी कचना निवासी मायाधर महानंद 48 वर्ष पिता दीनबंधु महानंद ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी रिक्शा चलाने का काम करता है। 21 दिसंबर को शाम 5.30 बजे चुनाव समाप्त होने के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र टंडन के कार्यकर्ता चाय, पानी नास्ता बांट रहे थे, नास्ता बांटते देख प्रार्थी नास्ता मांगने पहुंच गया इससे आक्रोश में आकर विश्वनाथ बाग निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी ने गाली गलौज कर मारपीट किया जिसके चलते उसके दो दांत टूट गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | प्रेमी से मिलने गई युवक के परिजनों ने युवती को मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खोलहा अभनपुर निवासी कमलनारायण सोनवानी 24 वर्ष पिता कामता प्रसाद सोनवानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 18 दिसंबर को प्रार्थी की बहन कुमारी सरस्वती बाई पड़ोस की युवक लल्लू सतनामी से करीब दो तीन वर्ष से प्रेम संबंध है। 18 दिसंबर को युवती प्रेमी के बुलाने पर मिलने उसके घर गई हुई थी। युवक के परिजन जलाल सतनामी, दुकलहा बाई, नैनी बाई ने युवती से विवाद कर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी जिसके चलते युवती 80 से 85 प्रतिशत झुलस जाने से गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकाय के 10 नगर पालिक निगम, 38 नगर पालिक परिषद एवं 103 नगर पंचायत में आम चुनाव एवं 03 वार्ड में उपचुनाव के लिए मतदान आज शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ। नगरीय निकाय चुनाव में अनुमानित कुल मतदान का प्रतिशत 66.41 रहा है। कुछ मतदान केन्द्रों से मतदान का प्रतिशत आना अभी शेष है जिससे मतदान के कुल प्रतिशत में वृद्धि हो सकती है। उक्त जानकारी आज राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुरराम सिंह ने निर्वाचन कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी।
आज 22 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्य में सरसता बनी रहेगी।
वृषभ:
आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के गुस्से का शिकरा होना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।
मिथुन:
आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मु_ी में ही समझिये। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा।
कर्क:
आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।
सिंह:
आज शत्रुजनित षड्यंत्र, लोकापवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दु:श्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें।
कन्या:
आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।
तुला:
आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समयोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसायिक शैथिल्या ग्रह प्रपंच से अन्तर्मन क्षुब्ध रहेगा।
वृश्चिक:
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सांयकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु:
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास, धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा।
मकर:
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है।
कुंभ:
आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्रदायित्व की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।
मीन:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति नवम भाग्य भाव में वृश्चिक राशि का होकर तथा चंद्रमा शुक्र की ही दूसरी राशि तुला पर विराजमान है। अत: आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों के लिए जारी मतदान खत्म हो गया है। आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान का समय निर्धारित था, जो समाप्त हो गया, अब सिर्फ लाइन में 5 बजे से पहले खड़े लोग की वोटिंग कर पाएंगे। अभी भी कुछ जगहों पर लोग लाइन में खड़े हैं।
बता दें कि आज प्रदेश भर में 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए हैं। इस प्रकार कुल 151 प्रदेश के नगरीय निकायों के 2840 वार्डों में मतदान हुआ है।प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने कर दिया है। अब लोगों को 24 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार रहेगा।
ग्वालियर। मुंबई कि रहने वाली युवती को कुछ युवको ने ग्वालियर के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा हुआ था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा था| आपको बता दे की ग्वालियर के श्रुति एन्क्लेव के फ्लैट में बंधक बनाकर रखी गई एक युवती को पुलिस ने छापामार कर मुक्त कराया है। युवती मुंबई की रहने वाली है। उसे यहां गलत काम कराया जा रहा था। युवती ने पुलिस को बताया है कि तीन युवक नौकरी दिलाने के बहाने मुंबई से लेकर आए थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
ब्रिटिश फोटोग्राफर पॉल ब्राउन (41) पर शोषण और जासूसी सहित अन्य आरोपों में दोषी करार दिया गया है। उसने एक साथ महिलाओं को पोर्न फिल्में शूट करने के नाम पर अपने स्टूडियो बुलाया था। इस दौरान उनके साथ रेप किया। शिकायत के बाद ये पता चला कि आरोपी पॉल ब्राउन फेक पोर्न शूटिंग स्टूडियो चलाता था। वहीं, महिलाओं ने उसके साथ सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए सहमति नहीं दी थी।
मिशन 2022
रायपुर | महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड क्रमांक 43 में मतदान के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मतदान केंद्र क्रमांक 539 के सामने आपस में दो निर्दलीय प्रत्यासियों के कार्यकर्ता भिड़ गए। बीच बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा | मतदान केंद्र के बाहर प्रचार करने को लेकर इनमें काफी बहस हो गई।
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप करने के सभी आरोपियों के एनकाउंटर का राज़ गहराता जा रहा है. तेलंगाना हाईकोर्ट ने इस एनकाउंटर की सच्चाई का पता लगाने के लिए चारों शवों का फिर से पोस्टमार्टम कराने के आदेश जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि हैदराबाद के गांधी अस्पताल के वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर ने चिंता जताई थी कि शवों को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकेगा. अस्पताल प्रशासन ने अदालत से मांग की थी कि वह शवों के संबंध में कोई निर्देश दे|
रायपुर |राज्य में 1 बजे तक कुल 35 प्रतिशत मतदान हुआ है। रायपुर के वार्ड 35 में 311 मतदाताओं के नाम नहीं होने के चलते हंगामा हुआ है। इसके बाद पूर्व मंत्री राजेश मूणत कबीर चौक में धरने पर बैठ गए हैं, गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बिलासपुर जिले में 1 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बिलासपुर नगर निगम में 1 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान की खबर मिली है। दुर्ग नगर निगम में 1 बजे तक 36.49 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कोरबा नगर पालिक निगम में दोपहर 1 बजे तक 34.14 प्रतिशत मतदान होने की खबर मिली है। चिरमिरी नगर निगम में दोपहर एक बजे तक 42 प्रतिशत मतदान की सूचना है।
इनके अलावा जगदलपुर नगरनिगम में 1 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान हुआ है। नारायणपुर में भी मतदान जारी है, साकरिबेड़ा मतदान केंद्र अति संवेदनशील मतदान केंद्र है जहां मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापाक इंतजाम किए गए हैं। इस मतदान केंद्र में 1 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
दमिश्क। सीरिया के इदलिब प्रांत में हुए आतंकवादी हमले में 17 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गयी जबकि 42 लोग घायल हो गए। सीरिया रिकांसिलेशन रुस सेंटर के मुखिया युरी बोरेनकोव ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बोरेनकोव के अनुसार अबू डाली के प्रयास में 400 आतंकवादियों ने गुरुवार शाम को बख्तरबंद वाहनों का उपयोग कर सीरियाई सैन्य चौकियों पर हमला किया। इदलिब के सिंजर गांव की ओर जाने का प्रयास करते हुए लगभग 300 आतंकवादी सीरियाई सैन्य चौकियों में घुस गए। लेकिन सेना ने आतंकवादियों के हमले को नाकाम कर दिया।
रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर पेटी में रखे नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जागृति नगर बीरगांव उरला निवासी रामाधार यादव 40 वर्ष पिता जगदीश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी मूलत: शहडोल एमपी का रहने वाला है। हलवाई का काम करके अपना गुजर बसर करता है। वर्तमान में जागृति नगर में किराए के मकान में रह रहा है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ पार्षद के घर खाना बनाने के लिए गया हुआ था, वापस रात्रि 11 बजे आया तो किसी ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर पेटी का ताला तोड़कर नगदी 30 हजार रूपए व सोने की पत्ती एवं चांदी का पायल चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।





















