नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

 छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” होने के साथ-साथ सेवा, समर्पण और आस्था की भूमि - मुख्यमंत्री  साय

रायपुर l मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ आश्रम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि सदैव भगवान श्रीराम के चरणों से धन्य रही है। उन्होंने वनवास काल में भगवान श्रीराम के आगमन और माता शबरी की अद्भुत भक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरती ने आस्था, समर्पण और विश्वास की अनूठी परंपरा को सहेज कर रखा है। उन्होंने कहा कि तेंदुवाधाम आज धार्मिक और सांस्कृतिक जागरण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु एक साथ श्रीराम कथा का श्रवण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को अत्यंत सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि एक ही मंच से अनेक संतों का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त होना विशेष अनुभव है। उन्होंने आश्रम परिसर में हरिवंश औषधालय एवं पंचकर्म केंद्र, श्री राम-जानकी मंडपम, हरिवंश वैदिक पाठशाला, मां दुर्गा गौ मंदिर और हनुमत प्रवेश द्वार सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों के लोकार्पण पर आश्रम प्रबंधन और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” होने के साथ-साथ सेवा, समर्पण और आस्था की भूमि भी है। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान छत्तीसगढ़ से 11 ट्रक चावल और चिकित्सकों की टीम के वहां पहुंचने का उल्लेख करते हुए इसे प्रदेशवासियों की गहरी श्रद्धा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, जो देश की सांस्कृतिक एकता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और जवानों के अदम्य साहस से आज प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो चुका है तथा राज्य में शांति, विकास और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” यहां की संस्कृति और जीवन मूल्यों की सच्ची पहचान है।

इस अवसर पर परमपूज्य वासुदेवनंद सरस्वती महाराज, किन्नर अखाड़ा प्रमुख मां टीना सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

राघव सेवा समिति के प्रमुख डॉ. अशोक हरिवंश ने बताया कि यह स्थल माता शबरी की जन्मभूमि शिवरीनारायण में स्थित है, जहां ‘कलिंग शैली’ में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। आश्रम में औषधालय, वैदिक विद्यालय, गौ मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गीता वाटिका, शबरी रसोई और निर्धन कन्या विवाह जैसी अनेक सामाजिक-धार्मिक पहल संचालित हो रही हैं। कार्यक्रम के तहत विभिन्न वर्गों - दिव्यांगजन, रक्तदाता, कुष्ठ रोगी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों - को समर्पित विशेष दिवस भी आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, महंत श्री रामसुंदर दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

RAIPUR WEATHER: राजधानी में भीषण गर्मी जारी, आज 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

RAIPUR WEATHER: राजधानी में भीषण गर्मी जारी, आज 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

 रायपुर।  रायपुर में करीब तीन साल बाद इस बार गर्मी का लंबा दौर जारी है। पिछले 16 दिनों से राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। तेज धूप के साथ रात में भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। राज्य के मध्य इलाकों में अभी भी लू जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को हवा की दिशा बदलने से जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि बस्तर क्षेत्र में मौसम सामान्य रहा। लालपुर मौसम केंद्र में भीषण गर्मी के बीच हल्के बादल और तेज हवा के कारण तापमान में करीब 2 मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को रायपुर में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम तक आंशिक बादल छा सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड इलाके में कुछ बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की है।

रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड इलाके में कुछ बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की है।

  रायगढ़ | रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने न सिर्फ स्टाफ के साथ हिंसा की, बल्कि पूरे ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ भी की है।

कर्मचारी से लूटपाट की वारदात
हमलावरों ने एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया और करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

5 आरोपी गिरफ्तार
मामले को गंभीरता से लेते हुए जूटमिल थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डकैती की धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी सामने आ रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

पुलिस का दावा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अंबिकापुर अग्निकांड : घनी आबादी में चल रहा था बारूद का 'खेल', फोरेंसिक जांच से खुलेगा अवैध भंडारण का राज

अंबिकापुर अग्निकांड : घनी आबादी में चल रहा था बारूद का 'खेल', फोरेंसिक जांच से खुलेगा अवैध भंडारण का राज

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर शहर के बहुचर्चित मुकेश पटाखा और प्लास्टिक दुकान अग्निकांड मामले में जिला प्रशासन ने जांच की गति तेज कर दी है। कलेक्टर द्वारा गठित उच्च स्तरीय संयुक्त कमेटी की निगरानी में सोमवार को फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और मलबे से महत्वपूर्ण नमूने एकत्रित किए।

विशेषज्ञों ने जलकर खाक हो चुकी दुकान और गोदाम के भीतर बारीकी से निरीक्षण करते हुए जले हुए पटाखों के रैपर, खोखे और प्लास्टिक के पिघले हुए अवशेषों के सैंपल लिए हैं, जिनसे आग लगने के मुख्य कारण और भंडारण किए गए विस्फोटकों की श्रेणी का स्पष्ट पता चल सकेगा।

कलेक्टर के निर्देश पर गठित यह उच्च स्तरीय कमेटी मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और उन्हें 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपनी है। जांच में मुख्य रूप से सुरक्षा मानकों की अनदेखी और रिहायशी इलाके में विस्फोटक भंडारण की अनुमति मिलने जैसे गंभीर बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को हुई इस भीषण आगजनी ने पूरे शहर को दहला दिया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित इस प्रतिष्ठान में नियमों को ताक पर रखकर भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था, जो सीधे तौर पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।

इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच चल रहे इस अवैध कारोबार के कारण एक बड़ी अनहोनी होते-होते बची, जिसमें जनहानि की प्रबल संभावना थी। फिलहाल जनता दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और शहर के भीतर संचालित ऐसे सभी खतरनाक गोदामों को बाहर स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग कर रही है।

CRIME NEWS: पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हुआ चोर, मोबाइल से ऐसे पहुंची पुलिस

CRIME NEWS: पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हुआ चोर, मोबाइल से ऐसे पहुंची पुलिस

अंबिकापुर। अंबिकापुर में कोतवाली पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर फरार हुए शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे थाना स्टाफ के साथ सत्तीपारा क्षेत्र में गांजा की रेड करने गए थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम ने तुरंत तलाश शुरू की और राम मंदिर के पास से चोरी हुई बोलेरो वाहन बरामद कर ली। बताया गया कि प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल बोलेरो में छूट गया था, जिसके मोबाइल नंबर के आधार पर वाहन को ट्रेस किया गया और आरोपी तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शातिर चोर मुकेश नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से बोलेरो वाहन और उसकी चाबी भी बरामद कर ली गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
 
 मुरा में अवैध शराब की अवैध बिक्री जोरों पर, किराना दुकान में 200 रुपए में पौवा

मुरा में अवैध शराब की अवैध बिक्री जोरों पर, किराना दुकान में 200 रुपए में पौवा

 खरोरा। खरोरा थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम मुरा में अवैध शराब बिक्री एक बार फिर जोरों पर है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। गांव में खुलेआम नियमों की अनदेखी करते हुए शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, एक महिला अपने किराना दुकान में बेखौफ होकर करीब 200 प्रति पौवा के हिसाब से शराब बेची जा रही है। यह गतिविधि लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया है। इधर, ग्राम मुरा के महादेव मंदिर के पास प्रतिदिन शाम को शराब बेचने और पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है।

ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांगग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारण युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जिससे गांव में झगड़े और असामाजिक घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इसे गांव की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और महादेव मंदिर के पास लगने वाले जमावड़े को तुरंत हटाया जाए।
 पहलगाम में एस्टीमेट कमेटी की बैठक: सांसद बृजमोहन ने जम्मू-कश्मीर के विकास और बैंकिंग कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पहलगाम में एस्टीमेट कमेटी की बैठक: सांसद बृजमोहन ने जम्मू-कश्मीर के विकास और बैंकिंग कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

 रायपुर । रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में प्राक्कलन समिति (Estimate Committee) की एक महत्वपूर्ण अध्ययन यात्रा में शामिल हुए। “एमएसएमई और भारी उद्योग क्षेत्र के संवर्धन में बैंकों की भूमिका” विषय पर आयोजित इस अनौपचारिक चर्चा में वित्त मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, एसबीआई, जम्मू एवं कश्मीर बैंक और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के आर्थिक विकास, बैंकिंग सेवाओं की सुस्ती और युवाओं के रोजगार को लेकर केंद्र व राज्य प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखी। बैठक के दौरान सांसद बृजमोहन ने धारा 370 हटने के बाद की प्रगति का विश्लेषण करते हुए कई प्रश्न उठाए। बैंकिंग डिस्पर्समेंट में गिरावट पर चिंता।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल उठाया कि, वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2025-26 में ऋण वितरण (Loan Disbursement) में कमी क्यों आई है? उन्होंने बैंकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुद्रा और स्वनिधि जैसी योजनाओं में कागजी रजिस्ट्रेशन तो हो रहे हैं, लेकिन धरातल पर पैसा पहुंचने की गति अत्यंत धीमी है। उन्होंने बैंकों से ₹5 लाख, ₹10 लाख और ₹20 लाख के ऋणों का अलग-अलग विवरण मांगा ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में कितने लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है।
 
कौशल विकास और पारंपरिक कारीगरी का संरक्षण। बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास (Skill Development) की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “हमारी पारंपरिक कारीगरी दम तोड़ रही है। बड़े लोग इस क्षेत्र पर कब्जा कर रहे हैं और छोटे कारीगर पिछड़ रहे हैं।” उन्होंने विभाग से पूछा कि पारंपरिक कला को जीवित रखने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौन सी नई योजनाएं शुरू की गई हैं।
 
एग्रीकल्चर से आगे: फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स पर जोर। सांसद ने कहा कि केवल खेती से आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी। जम्मू-कश्मीर में फलों और सब्जियों की प्रचुरता है, लेकिन प्रोसेसिंग यूनिट्स की कमी है। उन्होंने एसबीआई, जेके बैंक और उद्योग विभाग से पूछा कि वे राज्य की विशिष्ट संपदा को प्रोसेस कर वैल्यू एडिशन करने के लिए क्या ठोस कदम उठा रहे हैं।

धारा 370 के बाद नई पहचान और रोजगार। बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “धारा 370 खत्म होने और आतंकवाद पर लगाम लगने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती यहां के लोगों को देश की मुख्यधारा के साथ एकात्म करना है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके।

उन्होंने हिमाचल की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में बड़े हाइड्रो पावर प्लांट लगाने और बड़े उद्योगों की संभावनाओं पर विचार करने का सुझाव दिया। विश्वकर्मा योजना और ‘न्यू जम्मू-कश्मीर’ का विजन। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 13,000 रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद कम वितरण पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने समिति के चेयरमैन (जो स्वयं कश्मीर से हैं) के समक्ष प्रस्ताव रखा कि एमएसएमई के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए एक विशेष रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक और विभाग मिलकर जम्मू-कश्मीर के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाएं। जब तक हम युवाओं को स्किल और रोजगार से नहीं जोड़ेंगे, तब तक विकास की परिकल्पना अधूरी है।

लंबे इंतजार के बाद फैसला: 21 साल पुराने डकैती केस में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी…

लंबे इंतजार के बाद फैसला: 21 साल पुराने डकैती केस में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी…

 बिलासपुर्।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्याय व्यवस्था के बुनियादी सिद्धांत ‘संदेह का लाभ’ (Benefit of Doubt) को आधार मानते हुए 21 साल पुराने डकैती के एक गंभीर मामले में सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ अपराध को “संदेह से परे” साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है।

​यह मामला वर्ष 2003-05 के दौरान का है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात लूटने के आरोप में धारा 395 और 457 के तहत मामला दर्ज किया गया था। ट्रायल कोर्ट (निचली अदालत) ने साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।

​हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पुलिसिया जांच और पेश किए गए साक्ष्यों में कई गंभीर खामियां पाईं कोर्ट ने नोट किया कि पहचान परेड की प्रक्रिया में गंभीर गलतियां थीं। गवाहों ने आरोपियों को शिनाख्त से पहले ही थाने में देख लिया था, जिससे पहचान की विश्वसनीयता खत्म हो गई। साथ ही, घटना के काफी समय बाद कराई गई परेड का कोई कानूनी महत्व नहीं रह जाता।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान को लेकर गवाहों के बयानों में काफी अंतर पाया गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सामान कहाँ से और किस परिस्थिति में बरामद किया गया था। अदालत ने साफ तौर पर कहा कि पेश किए गए साक्ष्य भरोसेमंद नहीं हैं और अभियोजन अपना पक्ष मजबूती से रखने में नाकाम रहा।

​हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को त्रुटिपूर्ण बताते हुए सभी जीवित आरोपियों को तुरंत बरी करने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले के जिन आरोपियों की लंबी कानूनी लड़ाई के दौरान मृत्यु हो चुकी है, उनके खिलाफ चल रही अपील स्वत: समाप्त मानी जाएगी।

भारतमाला घोटाले में कार्रवाई तेज, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

भारतमाला घोटाले में कार्रवाई तेज, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

 रायपुर| भारतमाला घोटाले की जांच की आंच अब रायपुर और अभनपुर से बढ़ कर करुद पहुंच गई है। आज सुबह ईडी की टीम ने धमतरी के कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकार के यहां दबिश दी है। भूपेंद्र पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के चचेरे भाई हैं।

आज सुबह 3 गाड़ियों में दर्जनभर से ज्यादा अधिकारी चंद्राकार के घर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घर के बाहर सुरक्षा लगाई गई है। किसी भी बाहर या घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है

ED और EOW को मिली शिकायत के अनुसार भूपेंद्र चंद्राकार पर सिर्फ अभनपुर ही नहीं बल्कि अपने करीबियों को अलग-अलग तहसीलों में भारतमाला घोटाले में करोड़ों रुपए मुआवजा पहुंचाने का आरोप है। इन आरोपों की शिकायत दस्तावेजों के साथ दी गई है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार चंद्राकर ने अभनपुर के कायाबांधा में करोडों रुपए मुआवाजा पाया है। इसके अलावा दुर्ग तहसील, पाटन तहसील, राजनांदगांव के देवादा तहसील और मगरलोड तहसील में मुआवजा घोटाला में इनके करीबियों को करोड़ों रुपए मिले हैं।

CG -मातम में बदली शादी की खुशियां : बारात से लौट रही बस हादसे हुई हादसे की शिकार, 19 घायल, 2 की हालत गंभीर

CG -मातम में बदली शादी की खुशियां : बारात से लौट रही बस हादसे हुई हादसे की शिकार, 19 घायल, 2 की हालत गंभीर

 दुर्ग। सड़क हादसे को लेकर दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारात से लौटते वक्त एक बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना बोरी थाना क्षेत्र में हई है। दुर्ग से मड़ियापार जा रही बारात की बस वापसी के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बस दुर्ग से मड़ियापार की ओर बारात लेकर गई थी, और वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस दादा कंपनी की थी। हादसा कैसे हुआ, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस दुर्घटना में करीब 19 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक बुजुर्ग और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का सितम: 45° पहुंचा पारा, कई जिलों में हीटवेव का खतरा, ये जिला सबसे गर्म…..

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का सितम: 45° पहुंचा पारा, कई जिलों में हीटवेव का खतरा, ये जिला सबसे गर्म…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। इस बीच प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है और लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, कई शहरों में 43°C पार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 45.5°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे शहरों में भी तापमान 43 डिग्री के पार रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.5°C दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है और फिलहाल इससे राहत मिलने की संभावना कम है।

कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने की संभावना भी जताई गई है। विभाग के अनुसार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ब्रेकिंग : पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग : पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पूर्व विधायक के बेटे ने आत्म हत्या आकर ली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह पूरा मलमा राजधानी रायपुर के मोवा थाना इलाके का है। यहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने आत्महत्या कर ली है आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान 45 वर्षीय जय साहू के रूप में हुई है। जय साहू की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जय के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस की टीम को शव के आस-पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक जय के पिता 1995 में विधायक रह चुके हैं।

 मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

 रायपुर।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत श्रमिकों के ई-के वाय सी कार्य में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 97.11 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-के वाय सी पूर्ण कर लिया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ ने केरलम, त्रिपुरा, मिजोरम जैसे छोटे राज्यों तथा कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों को भी पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत श्रमिकों की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरा करने में छत्तीसगढ़ ने देश भर में अग्रणी स्थान हासिल किया है। प्रदेश में लगभग 58.16 लाख से ज्यादा मजदूरों की डिजिटल वेरिफिकेशन (e-KYC) पूरी की गई हैए जो भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करती है। यह डिजिटल प्रक्रिया फर्जी जॉब कार्डों को हटाने और सीधे वास्तविक लाभार्थियों के बैंक खातों में मजदूरी पहुंचाने में मदद कर रही है।

यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा के सतत नेतृत्व, मॉनिटरिंग और प्रभावी रणनीति का परिणाम है। राज्य में योजनाबद्ध ढंग से अभियान चलाकर ई-के वाय सी की प्रक्रिया को तेज किया गया, जिससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को समयबद्ध रूप से इससे जोड़ा जा सका।

रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल 58 लाख से अधिक सक्रिय श्रमिकों में से 56 लाख से अधिक का ई-के वाय सी सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक द

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीब और श्रमिक वर्ग के हितों के संरक्षण एवं उन्हें योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। ई-के वाय सी के माध्यम से श्रमिकों को समय पर भुगतान एवं योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम स्तर पर कार्यरत टीमों के समन्वित प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि ई-के वाय सी से न केवल “मस्टर रोल में फर्जी उपस्थिति पर रोक लगी है, बल्कि वास्तविक हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने में भी पारदर्शिता आई है। श्री शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि शेष लंबित प्रकरणों को भी शीघ्र पूर्ण कर प्रदेश को 100 प्रतिशत e-KYC (ई – के वाय सी) लक्ष्य की ओर अग्रसर किया जाए।

प्रदेश में चलाए गए विशेष अभियान, ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह सफलता हासिल हुई है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को डिजिटल गवर्नेंस और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करती है।

नहर में बह रहा था गांजा एक के बाद एक इतने पैकेट किए पुलिस ने बरामद कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

नहर में बह रहा था गांजा एक के बाद एक इतने पैकेट किए पुलिस ने बरामद कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी बीच गरियाबंद जिले के राजिम से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां पुल के नीचे नाला में गांजा तैरते हुए मिला है। जहां गांजा से भरे पैकेट लोगों ने बहते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर 17 गांजा से भरे पैकेट बरामद किए।

पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 130 से 5 किमी दूरी पर स्थित पाण्डुका थाना क्षेत्र के फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर में गांजा से भरा पैकेट बह रहा है। मौके पर पहुंची पाण्डुका पुलिस ने पैकेट को बरामद किया। पैकेट में करीबन 68 किलो से अधिक गांजा होने की संभावना जताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख रुपए है।

जाहिर है कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए गांजा तस्कर नहर में पैकेट फेंक गए थे। अब तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है। नहर में गांजा से भरे पैकेट फेंके जाने की यह संभवत: पहली घटना है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह गांजा परिवहन का नया तरीका तो नहीं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जशपुर की महिलाओं को बड़ी राहत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जशपुर की महिलाओं को बड़ी राहत

रायपुर । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प के तहत राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि हर पात्र परिवार तक समय पर लाभ पहुँच सके।

जशपुर जिले में अब तक 1 लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इससे महिलाओं को पारंपरिक चूल्हों के धुएँ से राहत मिली है और उनका दैनिक जीवन अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो गया है।

हाल ही में विकासखंड बगीचा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। बगीचा की निवासी श्रीमती क्रांति यादव ने बताया कि अब उन्हें चूल्हे के धुएँ से होने वाली आंखों की जलन और सांस की परेशानी से छुटकारा मिल गया है, जिससे वे स्वच्छ वातावरण में भोजन बना पा रही हैं। वहीं, ग्राम मड़िया की श्रीमती फूलमती नगेसिया ने कहा कि पहले लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना मुश्किल होता था और घर में धुआँ भर जाता था, लेकिन अब गैस कनेक्शन मिलने से खाना बनाना आसान और साफ-सुथरा हो गया है।

यह योजना न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार ला रही है, बल्कि उनके समय और श्रम की भी बचत कर रही है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। जशपुर जिले में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, जहाँ महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और वे अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं।

 

कांग्रेस नेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, 7 मई को शादी है

कांग्रेस नेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, 7 मई को शादी है

कवर्धा। खुद की शादी की तैयारियों लगे किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी रायपुर से की गई है। आरोपित पर शादी का झांसा देकर पिछले दस वर्षों से मुस्लिम युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पांडातराई क्षेत्र की एक 28 वर्षीय युवती ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया है कि आरोपित रवि चंद्रवंशी से उसकी मुलाकात लगभग 10 साल पहले पढ़ाई के दौरान पांडातराई में हुई थी। जान-पहचान बढऩे पर आरोपित ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि 15 अगस्त, 2016 को रवि ने पहली बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह लगातार पीडि़ता का शोषण करता रहा। इसके बाद छह मार्च 2021 को आरोपित ने कथित तौर पर एक विवाह इकरारनामा लिखवाया और आर्य समाज में शादी का सर्टिफिकेट बनवाकर पीडि़ता को भ्रम में रखा। इसके बावजूद उसने सामाजिक रूप से शादी स्वीकार नहीं की और अलग-अलग होटलों में ले जाकर शोषण जारी रखा। आखिरी बार 12 फरवरी को रायपुर के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए गए। अब आरोपित ने अलग समाज का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया है और किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली है। मई के पहले सप्ताह में विवाह करने की तैयारी कर रहा था। पीडि़ता का आरोप है कि रिपोर्ट करने पर आरोपित उसे और उसके परिवार को जान से मारने और उठाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार हर बिंदु पर जांच की जाएगी। 

BREAKING: बारातियों से भरी चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

BREAKING: बारातियों से भरी चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

 बालोद। बालोद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। यह घटना NH-30 मार्ग पर पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के पास की बताई जा रही है। जिसके कारण बस में आग लगने से लोगो में डर का माहोल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बस कांकेर जिले से बारात लेकर बालोद की ओर लौट रही थी। इसी दौरान चलते बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्री तुरंत बस से बाहर निकल आए।जानकारी के मुताबिक, बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही हैदेखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।राहत की बात यह है, कि बस में सवार सभी बाराती पूरी तरह सुरक्षित हैं।
 जांजगीर-चांपा में हीटवेव अलर्ट, तेज गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

जांजगीर-चांपा में हीटवेव अलर्ट, तेज गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

 जांजगीर-चांपा।  से इस वक्त की जरूरी खबर, जहां भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा और नागरिक सुरक्षा स्वास्थ्य सेवाओं ने आम लोगों से हीटवेव यानी लू से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। निर्देशों के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। प्यास न लगने पर भी लगातार पानी पीते रहें और यात्रा के दौरान अपने साथ पानी जरूर रखें।

हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, साथ ही धूप में निकलते समय टोपी, छाता या चश्मे का इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि तेज धूप में ज्यादा मेहनत वाले कामों से बचें। अगर बाहर काम करना जरूरी हो तो सिर को गीले कपड़े से ढकें। खाने में हल्का भोजन लें और अधिक पानी वाले फल जैसे खरबूजा, ककड़ी और नींबू का सेवन करें। साथ ही मांस और ज्यादा प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। जिला अस्पताल ने लू के मरीजों के इलाज के लिए पूरी तैयारी होने की बात कही है।लोगों को नींबू पानी, छाछ और जूस जैसे घरेलू पेय लेने की सलाह दी गई है। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें और उन्हें छाया व पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं। वहीं, हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर व्यक्ति को तुरंत छांव में लिटाएं, शरीर को ठंडा करें और ओआरएस या नमक-चीनी का घोल दें। यदि हालत में सुधार न हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफ कहना है कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है—थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
CM विष्णुदेव साय आज शिवरीनारायण दौरे पर, रामकथा कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM विष्णुदेव साय आज शिवरीनारायण दौरे पर, रामकथा कार्यक्रम में होंगे शामिल

  रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 1 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम तेंदुवाधाम पहुंचेंगे।

यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है, जहां वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर शामिल हो सकते हैं।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद वे शाम तक रायपुर लौटने की तैयारी में रहेंगे और रात लगभग 9 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है।

भिलाई जिला भाजयुमो की जिला व मंडल की सभी नियुक्तियां स्थगित, शीघ्र जारी होगी नई सूची

भिलाई जिला भाजयुमो की जिला व मंडल की सभी नियुक्तियां स्थगित, शीघ्र जारी होगी नई सूची

 भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग सम्भाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने बताया है कि भिलाई जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंडल की हाल ही में जारी की गई सूची की घोषणा स्थगित कर दी गई है। ​श्री पाणिग्रही ने स्पष्ट किया कि संगठन के संज्ञान में यह बात आई है कि जारी की गई सूची में कुछ गंभीर तकनीकी विसंगतियां रह गई थीं। पार्टी की रीति-नीति और सांगठनिक मापदण्डों की पारदर्शिता को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से वर्तमान सूची की घोषणा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग सम्भाग प्रभारी श्री पाणिग्रही ने कहा कि जिला मंडल की पिछली सूची में कुछ तकनीकी त्रुटियाँ पाई गई थीं, जिसे सुधारना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए श्री पाणिग्रही ने कहा कि पार्टी हितों को सर्वोपरि रखते हुए, सभी पहलुओं पर पुनः विचार कर एक नई और त्रुटिहीन सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।

सिटी कोतवाली पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 6 मुख्य संचालक व सहयोगी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 6 मुख्य संचालक व सहयोगी गिरफ्तार

 दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 5 मुख्य संचालकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गोवा, रायपुर और दुर्ग सहित कई राज्यों से अपना नेटवर्क फैलाया हुआ था।

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा है कि यह गिरोह इंटरनेट, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कॉल के जरिए संपर्क में रहता था और सट्टे के अवैध पैसे के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करते थे। गिरोह प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपये और महीने में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन हो रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रकरण में पूर्व में हुई 6 गिरफ्तारियों के बाद, साइबर टीम ने तकनीकी और बैंकिंग ट्रेल का पीछा किया। जांच की कड़ी गोवा तक जा पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने गिरोह के ऊपरी स्तर पर सक्रिय 5 आरोपियों को दबोचा। आरोपी राहुल रंगवानी देवपुरी रायपुर, सोविंद यादव उर्फ राजू यादव प्रयागराज उत्तर प्रदेश, संदीप कापसे गोंदिया महाराष्ट्र, अमन अली खुर्सीपार भिलाई और हुसैन अली खुर्सीपार भिलाई को पुलिस ने धरदबोचा है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा संचालन में प्रयुक्त होने वाला हाईटेक सामान जब्त करते हुए 2 लाख 70 हजार रुपये कैश, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, वाई-फाई राउटर, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 5 सिम कार्ड, 2 पैन कार्ड बरामद किया है।

नगर निगम की विशेष सभा आज, महिला आरक्षण मुद्दे पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

नगर निगम की विशेष सभा आज, महिला आरक्षण मुद्दे पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

 रायपुर।  नगर निगम मुख्यालय में आज विशेष सामान्य सभा की बैठक होने जा रही है, जिसमें महिला सशक्तिकरण और जागरूकता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जोड़ रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया है।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि महिलाओं को गुमराह करने के लिए यह विशेष सभा बुलाई गई है। कांग्रेस पार्षदों ने दावा किया है कि वे महिला आरक्षण को लेकर सच्चाई सामने रखेंगे। बैठक को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है और सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।
 इंसानियत शर्मसार, मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार

इंसानियत शर्मसार, मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार

 अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत का दर्दनाक मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची का प्राथमिक उपचार कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना ने समाज को बड़ा संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा केवल घर तक सीमित नहीं, बल्कि आसपास के माहौल पर भी सतर्क नजर रखना जरूरी है।

अभिभावकों को बच्चों को सुरक्षित स्पर्श और असुरक्षित स्पर्श के बारे में समझाना चाहिए, उन्हें अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को जानकारी दें। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज, परिवार और प्रशासन सभी की जिम्मेदारी अहम है।
वन मंत्री कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण, संग्राहकों से किया सीधा संवाद

वन मंत्री कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण, संग्राहकों से किया सीधा संवाद

 रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और संग्राहकों को हो रहे ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री  कश्यप ने दो संग्राहकों के मोबाइल में स्वयं ऑनलाइन एंट्री कर भुगतान प्रक्रिया को पूरा कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारदर्शी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है। वन मंत्री ने संग्राहकों से सीधे संवाद कर उन्हें “तेंदूपत्ता तिहार” की बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े श्रमिकों की आय बढ़ाने और उनकी सुविधाओं में सुधार के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर कोंडागांव के वन मंडलाधिकारी  चूड़ामणि सिंह, संयुक्त वन मंडलाधिकारी डॉ. आशीष कोटरिवार, परिक्षेत्र अधिकारी कोंडागांव, परिक्षेत्र अधिकारी दहिकोंगा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वन मंत्री ने संग्राहकों से किया सीधा संवाद

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

 रायपुर, 26 अप्रैल 2026 - दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा, जहां मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सहभागिता करते हुए 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने साहू समाज भवन पाटन में शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही ग्राम भरर पंचायत में शौचालय एवं शेड निर्माण तथा ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  साय ने साहू समाज को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और गौरवशाली समाज बताते हुए माता कर्मा के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा की भक्ति और सेवा भावना समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय ताराचंद साहू को भी नमन किया और उनके साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए।

राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि पिछले 28 महीनों में राज्य में सुशासन स्थापित करने के साथ-साथ “मोदी की गारंटी” को पूरा करने की दिशा में ठोस कार्य किए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि राज्य में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। किसानों को बकाया बोनस राशि का भुगतान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा “महतारी वंदन योजना” के माध्यम से महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान सहित अन्य छोटे व्यवसाय शुरू कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा  कि “रामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत दो वर्षों में लगभग 42 हजार लोगों को लाभ मिला है । उन्होंने बस्तर क्षेत्र में नक्सल समस्या के उन्मूलन और विकास कार्यों में आई तेजी को राज्य की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

ऊर्जा क्षेत्र की पहल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 की शुरुआत मार्च 2026 में की गई है, जो उन उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिनका बिजली बिल लंबे समय से बकाया है। “मोर बिजली ऐप” के माध्यम से उपभोक्ता मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। इस योजना के तहत बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज या सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अटल डिजिटल केंद्र खोलकर डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाया जा रहा है, जबकि प्राथमिक कृषि साख समितियों के माध्यम से किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य में सुशासन को सुदृढ़ करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे विकास कार्यों में तेजी आई है।

इस अवसर पर सांसद  विजय बघेल, कमिश्नर  सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर  अभिजीत सिंह, अध्यक्ष जिला साहू संघ  नंदलाल साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड  जितेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।