रेड,ऑरेंज एवं ग्रीन जोन वर्गीकरण (छ.ग.) दिनांक 1 जून 2020. #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/3NHo0B3dSX
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 2, 2020
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना से पीडि़त मृतकों की संख्या आज 2 हो गई है । बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड में एक 9 वर्ष की बच्ची के मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है । दिलचस्प बात यह है कि बच्ची के मौत हो जाने के बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पाजेटिव आया। पाजेटिव रिपोर्ट आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि सोमवार को मिले 11 संक्रमित मरीजों में बच्ची शामिल थी। प्रवासी मजदूरों के साथ बच्ची लौटी थी। इसके बाद तबीयत बिगडऩे पर उसे सिम्स में भर्ती किया गया था।
रायपुर | रायपुर नगर निगम के जोन 6 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर जोन आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कार्यपालन अभियंता एसपी त्रिपाठी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा की उपस्थिति में जोन 6 के तहत आने वाले देवपुरी के बाबा गेला राम नगर एवं आसपास के स्थानों में कोरोना वायरस संक्रमण से जन- जन की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कोरोना पॉजिटिव मरीज के पूरे घर को बाबू जगजीवन राम वार्ड सहित पूरे कंटेंमेंट जोन एरिया को एन्टी कोरोना वायरस स्प्रे करवाने अभियान चलाकर सेनेटाइज किया। पूरे देवपुरी बाबा गेला राम नगर सहित कंटेंमेंट जोन के सम्पूर्ण क्षेत्र में चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने बयान जारी करके कहा है कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक डॉक्टर आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि बेहतर होती स्कूली शिक्षा का विरोध कर रहे हैं।
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम विकास खण्ड के अंतर्गत करोडो की छिंदनार जल आपूर्ति परियोजना के विलंबता के बाद कलेक्टर दन्तेवाड़ा ने परियोजना इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित एजेंसी को कड़े शब्दो मे चेतावनी देते हुए कहा की अविलंब छिंदनार जल आपूर्ति परियोजना को चालू करे, अन्यथा एफआईआर के लिये तैयार रहे।





















