BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: लॉकडाउन के बिच खुल सकती है शराब की दुकानें, जाने पूरी खबर

शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: लॉकडाउन के बिच खुल सकती है शराब की दुकानें, जाने पूरी खबर

रायपुर| शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है की लॉकडाउन के बिच शराब की दुकान खुल सकती है| आपको बता दे की लॉकडाउन की वजह से प्रदेश की शराब दुकानों को 7 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच स्पिरिट का सेवन करने और आत्महत्या जैसा कदम उठाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुए शराब दुकानों के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। यह समिति दुकान के संचालन और उसे खोलने के संबंध में दिशा निर्देश जारी करेगी।

जानिए पूरी खबर-
बता दे की समिति का अध्यक्ष अनिमेष नेताम उप महाप्रंधक, सीएसएमसीएल मुख्यालय को बनाया गया है। सदस्यों में शिशिर रायजादा तकनीकी निर्देशक एनआईसी, श्रीनिवास मुदलियार वित्तीय सलाहकार सीएसएमसीएल और अरविंद पाटले उप महाप्रबंधक सीएसएमसीएल दुर्ग शामिल हैं।

शासन को करना है निर्णय-
आबकारी विभाग के विशेष सचिव एके त्रिपाठी का कहना है कि शासन के निर्देश के मुताबिक 7 अप्रैल तक शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद का निर्णय शासन को करना है। फिलहाल समिति इस बात की रिपोर्ट देगी की दुकान खोली जा सकती है या नहीं। यदि दुकान खोली जाएगी तो उसके लिए क्या-क्या व्यवस्था करनी होगी और उसमें कितनी राशि खर्च होगी।

 
प्रदेश में आज एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुईं स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

प्रदेश में आज एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुईं स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बिलासपुर की इस युवती का वहां अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब प्रदेश में कोविड-19 पीडि़तों की संख्या केवल छह है। एम्स रायपुर में उपचार के बाद दो लोग पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं। अभी एम्स में पांच और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में एक मरीज का इलाज चल रहा है। 
 
प्रदेश में अब तक कोविड-19 के एक हजार 232 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 921 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव्ह और 9 की पॉजिटिव्ह आई है। शेष 302 सैंपलों की जांच जारी है। एम्स के साथ ही अब जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भी सैंपलों की जांच की जा रही है।   

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर लॉक-डाउन और कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास से और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव अपने शासकीय निवास से वीडियो कान्फ्रेंस में शामिल हुए। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू और स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह भी वीडियो कान्फ्रेंस में मौजूद थीं।
लॉक डाउन के बिच महिला के साथ दुष्कर्म, शादी में शामिल होने आई थी महिला

लॉक डाउन के बिच महिला के साथ दुष्कर्म, शादी में शामिल होने आई थी महिला

धमतरी| लॉक डाउन के बिच धमतरी जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है जहां  रिश्तेदार के घर शादी में आई महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला मगरलोड थाना के भैसमुंडी का है। पुलिस ने बताया कि बीते 12 मार्च को गांव में घसियाराम सिंह के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। यहां शादी में शामिल होने के लिए महिला रिश्तेदार के घर पहुंची हुई थी। रात में खाना खाने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी कि तभी वहां रात करीब 10:00 बजे युवक गजानन सेन पिता चंद्रहास आया और उसे डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गजानंद सेन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत विवेचना में लिया है।
 
नन्हीं सी बालिका ने किया मुख्यमंत्री सहायता कोष में गुल्लक तोड़ कर रूपये दान

नन्हीं सी बालिका ने किया मुख्यमंत्री सहायता कोष में गुल्लक तोड़ कर रूपये दान

कांकेर। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसके लिए जिले मे धारा-144(1) लागू की गई है, साथ ही लॉकडाउन भी किया गया है। ऐसे आपात स्थिति में जरूरतमंद लोगों के लिए मदद करने छोटे-बड़े सभी लोग सामने आ रहें हैं। शहर के भण्डारीपारा निवासी तोषण पटेल की चार वर्षीय पुत्री कुमारी खिंजल पटेल ने भी अपने माता-पिता द्वारा दिये गये पैसे को गुल्लक में डालकर 741 रूपये जमा किया था, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए कलेक्टर के.एल. चौहान को आज सौंपा। इस दौरान विधायक शिशुपाल शोरी, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दिलीप खटवानी एवं कांकेर शहर के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के संचालक व प्रतिनिधिगण भी मौजूद थे। 

विशाखापट्टनम से दंतेवाड़ा के बचेली मस्जिद पहुंचे 12 को किया आइसोलेट, जाने पूरी खबर

विशाखापट्टनम से दंतेवाड़ा के बचेली मस्जिद पहुंचे 12 को किया आइसोलेट, जाने पूरी खबर

 दंतेवाड़ा। जिले के बचेली नगर की मस्जिद में 05 मार्च से प्रशासन को बगैर सूचना के रह रहे विशाखापट्टनम से आए हुए 12 मुस्लिमों को मस्जिद से निकालकर उनका स्वास्थ्य जांच करवाते हुए क्वारंटाइन में रखने के लिए भेज दिया गया है।


दिल्ली के निजामुद्दीन औलिया के पास तबलीगी जमात के मरकस के मामले से मचे बवाल के बाद पूरे देश में वहां से गए लोगों की तलाश की जा रही है। इसी तारतम्य में बचेली के मस्जिद में भी स्थानीय प्रशासन ने तलाशी लिया। जहां तहसीलदार दंतेवाड़ा की टीम ने 12 लोगों को वहां से निकालकर स्वास्थ जांच के बाद च्रंटइन में रखे जाने के लिए भेज दिया है।

दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेस्वार वर्मा ने बताया कि कुल 12 लोग बचेली के मज्जिद में बीते 05 मार्च से वहां रह रहे हैं। सुरक्षा जांच के दृष्टिकोण से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में लिए गए हैं। सभी 12 लोग विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं, वे उड़ीसा होते हुए बचेली के मज्ज्दि पहुंचे थे। दिल्ली के तबलीगी जमात के मरकस में यह लोग गए थे या नहीं इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। 
 राजधानी में कोरोना के बिच अब पीलिया का कहर, 20 से ज्यादा लोग पीलिया से ग्रसित

राजधानी में कोरोना के बिच अब पीलिया का कहर, 20 से ज्यादा लोग पीलिया से ग्रसित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वक्त एक खबर सामने आ रही है यहां लोगो कोरोना के कहर से कांप रहे थे की अब पीलिया ने दस्तक दे दी है| आपको बता दे की रायपुर में अब पीलिया फैलने की घटना सामने आ रही है। राजधानी के आमापारा स्वीपर कॉलोनी और मंगल बाजार इलाके में 20 से ज्यादा लोगों को पीलिया हो गया है। दोनों जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया है। शिविर के माध्यम से लोगों की जांच कर उनका इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य अमला नहीं चाहता कोई खतरा मोड़ लेना-
आपको बता दें कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर के साथ राजधानी में भी लॉकडाउन है। लेकिन स्वास्थ्य अमला कोई खतरा मोड़ नहीं लेना चाहता। इसलिए सूचना पर फौरन शिविर लगाकर लोगों की जांच और इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, जानिए आखिर क्या कुछ है खास

मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, जानिए आखिर क्या कुछ है खास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.हर्षवर्धन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में नोवेल कोरोना वायरस टेस्टिंग के केन्द्रों की संख्या में वृद्धि का आग्रह किया है। बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजधानी रायपुर के डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के माइक्रोबायलॉजी विभाग को नोवेल कोरोना वायरस टेस्टिंग हेतु अधिकृत किया जाना चाहिए। यहां कोरोना वायरस की जांच के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया है तथा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसे सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में संक्रामक रोग घोषित किया गया है। राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के महामारी से बचाव हेतु समुदाय स्तर पर सक्रिय निगरानी कर मरीज की त्वरित पहचान व उपचार किया जा रहा है।
 
उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कोरोना वायरस की जांच केवल दो स्थानों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर एवं स्व.बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्या महाविद्यालय जगदलपुर में ही किए जाने की सुविधा है। वर्तमान विषम परिस्थिति को देखते हुए राज्य में और कोरोना वायरस जांच केन्द्र अधिकृत किए जाने की आवश्यकता है जिससे संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल जांच कर रिपोर्ट अनुसार कार्यवाही की जा सके। इसी परिप्रेक्ष्य में रायपुर स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के माइक्रोबायलाजी विभाग में कोरोना वायरस की जांच हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। उक्त सुविधाओं को देखते हुए सचिव, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 मार्च को डायरेक्टर जनरल आईसीएमआर न्यू दिल्ली को टेस्टिंग हेतु अधिकृत किए जाने का अनुरोध किया गया है, किन्तु अभी तक जवाब अपेक्षित है।

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों एवं डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में उपलब्ध सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए अनुरोध है कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के माइक्रोबायलॉजी विभाग को नोवेल कोरोना वायरस के टेस्टिंग हेतु अधिकृत करने का कष्ट करें।  
पुलिस की निगरानी में बिकीं सब्जियां, खरीदने-बेचने में मिला पांच मिनट

पुलिस की निगरानी में बिकीं सब्जियां, खरीदने-बेचने में मिला पांच मिनट

महासमुंद। दो दिनों के बंद के बाद गुरुवार को शहर में सब्जी बाजार खुला और पुलिस की मौजदूगी में सब्जी की खरीदी बिक्री हुई। बाजार पहुंचे ग्राहकों को और दुकानदारों को सब्जी खरीदने व बेचने के मात्र पांच मिनट का समय दिया गया। सुबह से ही सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवान तैनात रहे। पुलिस की उपस्थिति में दुकानदारों और ग्राहकों ने सब्जियां खरीदी। मौजूद पुलिस जवान लगातार घूम-घूमकर पसरों में पहुंच रहे लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने और पांच मिनट के अंदर ही लोगों को खरीदने के लिए कहते हुए दिखे। बता दें कि सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होने से सब्जी व्यापारियों पर हुई कार्रवाई के बाद व्यापारियों ने दो दिन बाजार बंद करने का निर्णय लिया था। इसके चलते मंगलवार व बुधवार को दो दिन सब्जी बाजार बंद रहा जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


बाजार में पसरों की संख्या हुई कम-
कोरोना का भय व तापमान में हुई वृद्धि के बाद बाजार में पसरों की संख्या घट गई है। पसरे कम होने की वजह रामनवमी पर्व को भी माना जा रहा है। घरों में पूजा-अर्चना के कारण भी कई पसरा लगाने वालों ने आज पसरे नहीं लगाए।

निर्धारित कीमत पर बिकीं सब्जियां-
बाजार में निर्धारित कीमत पर ही सब्जियां बिक रही है। ज्ञात हो कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को उचित दाम पर सब्जियां मिल सके इसके लिए प्रशासन ने सब्जियों की कीमत तय की है। बाजार में आज टमाटर 20, भिंडी 30, बरबट्टी 30, बैगन 40, सेम 40, प्रतिकिलो व मिर्च 20 रुपए एक पाव की दर से बिके।
कोरोना संक्रमण: राज्य में लगभग 1.85 लाख जरूरतमंदों को मिल रहा नि:शुल्क भोजन

कोरोना संक्रमण: राज्य में लगभग 1.85 लाख जरूरतमंदों को मिल रहा नि:शुल्क भोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर राज्य भर में एक लाख 84 हजार 712 गरीबों, मजदूरों एवं निराश्रितों को नि:शुल्क भोजन का प्रबंध जिलों में स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहयोग से किया जा रहा हंै। गौरतलब है  कि कोरोन वायरस के संक्रमण से उत्पन्न लॉकडाउन की वजह से जरूरतमंद गरीबों, मजदूरों एवं निराश्रितों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट को देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा राज्य के सभी जिलों में नि:शुल्क भोजन एवं राशन उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इस कार्य में स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं एवं दानदाता भी अपनी ओर से हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य के सभी जिलों में गरीबों, मजदूरों, निराश्रितों एवं जरूतमंद लोगों के भोजन एवं आवास का प्रबंध किया गया है। कैम्प में रह रहे लोगों के लिए जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा दूसरे राज्यों के भी श्रमिक शामिल हैैं, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा भोजन, चाय नाश्ता एवं चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क मुहैया करायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एक अप्रैल को राज्य के 28 जिलों में एक लाख 84 हजार 712 लोगों को नि:शुल्क भोजन एवं राशन का वितरण किया गया। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अब तक दो लाख एक हजार 298 लोगों को आवश्यक मदद एवं मास्क आदि का वितरण किया गया है। रायपुर जिले में सर्वाधिक एक लाख 3 हजार 606 लोगों को नि:शुल्क भोजन एवं राशन प्रदाय किए जाने के साथ ही उन्हें कोरोना संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए मास्क एवं अन्य सामाग्री का वितरण किया गया है। इसी तरह सुकमा जिले में 4077, राजनांदगांव में 98,893, रायगढ़ में 46,232, बस्तर में 13,648, कांकेर में 2749, बीजापुर में 570, जशपुर में 1720, कोरिया में 4908, सूरजपुर में 5146, बालोद में 13,557, कबीरधाम में 973, बलौदाबाजार में 7900, धमतरी में 5740, दुर्ग में 5530, महासमुंद में 2347, बलरामपुर में 2782, कोरबा में 14,803, सरगुजा में 1122, जांजगीरचांपा में 1052, बिलासपुर में 5395, कोण्डागांव में 2924, दंतेवाड़ा में 17,519, बेमेतरा में 2445, गरियाबंद में 5268, नारायणपुर में 636, मुंगेली में 11, 437 तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1529 जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन, राशन एवं अन्य सहायता उपलब्ध करायी गई हैं। 
तीन मामले में 40 लीटर शराब जब्त, 6 गिरफ्तार

तीन मामले में 40 लीटर शराब जब्त, 6 गिरफ्तार

महासमुंद। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में कुल 40 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34 (2) के तहत कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक ग्राम कोकोभाटा में धर्मसिंह ध्रुव पिता सुदर्शन (39), रमेश गिरी पिता अहिलाल गिरी (39) ठाकुरदिया से शराब लेकर कोकोभाटा की तरफ जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर दो जरकिन से कुल 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं ग्राम सुखीपाली में 20 लीटर महुआ शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। दूतो बरिहा पिता भीम बरिहा (58), रोहित बूढ़े पिता ठंडा राम बूढ़े (41), अशोक भोई पिता परदेसी भोई (24) छीन पेड़ के नीचे अवैध रूप से शराब विक्रय कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर रेड की कार्रवाई की गई जिनके संयुक्त कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कोमल पटेल पिता नहर पटेल (23) अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उक्त आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
चरित्र शंका के चलते पत्नी पर मिट्टी तेल उड़ेलकर लगा दी आग, महिला की हालत गंभीर

चरित्र शंका के चलते पत्नी पर मिट्टी तेल उड़ेलकर लगा दी आग, महिला की हालत गंभीर

 महासमुंद। चरित्र शंका पर पत्नी को जलाने का प्रयास का मामला सामने आया है। मरणासन्न स्थिति में महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पति ने ही हत्या की नीयत से मिट्टी तेल उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया। महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए पुलिस ने रायपुर रेफर कर दिया है। मामला सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सावित्रीपुर का है। मंगलवार अपरान्ह पौन चार बजे बजे डायल 112 में कुछ लोगों ने सूचना दी कि सावित्रीपुर में महिला जल गई है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और अग्निदग्धा सुनीता बिसरा (27) को उपचार के लिए पिथौरा सरकारी अस्पताल ले आई। पुलिस ने घायल महिला की मरणासन्न अवस्था में बयान लिया। महिला ने बताया कि मंगलवार को पौने चार बजे वह घर पर थी, तभी उसके पति राहुल बिसरा (30) ने चरित्र पर शंका करते हुए विवाद किया और मिट्टी छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने राहुल को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया।

महुआ बीनने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, स्वास्थ केन्द्र में कराया गया भर्ती

महुआ बीनने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, स्वास्थ केन्द्र में कराया गया भर्ती

महासमुंद। महुआ बीनने गए एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम रूमेकेल निवासी नरेंद्र सिंह (38) आज अलसुबह करीब 4 बजे महुआ बीनने कक्ष क्रमांक 46 गया हुआ था। इसी दौरान उस पर पीछे से तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसे कंधे के नीचे चोटें आई है। ग्रामीणों की मदद से उसे तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तत्काल सहायता के रूप में उन्हे 500 रुपए की राशि प्रदान की है।
लॉकडाउन से टली शादियां, आगामी माह को लेकर भी संशय, जाने पूरी खबर

लॉकडाउन से टली शादियां, आगामी माह को लेकर भी संशय, जाने पूरी खबर

महासमुंद। 21 दिनों का लॉकडाउन आगामी 12 दिनों बाद भले ही समाप्त हो जाएगा लेकिन इसके बाद भी शादियों होने को लेकर संशय की स्थिति बरकरार है। जिन घरों में आगामी 14 तारीख के बाद शादियां तय हो चुकी हैं वे अब वायरस के चलते सब कुछ ठीक होने के बाद ही शादियां करने पर विचार कर रहे हैं। इस माह शादियों के लिए लगभग 6 मुहूर्त है जबकि अगले माह मई में 9 मुहूर्त है। लेकिन लोग उक्त मुहूर्त में भी शादियां नहीं करने की बात कह रहे हैं। इसकी वजह लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी है। शहर के पुराना रावणभाठा निवासी पुनीत साहू ने बताया कि उन्होनें अपने पुत्र का विवाह अब जून माह में करने का विचार बनाया है। इसके लिए वधु पक्ष से भी बातचीत कर ली है जिस पर उनके द्वारा भी सहमति दी गई। बता दें कि इस माह विवाह का शुभ मुहूर्त वैसे तो 15 अप्रैल के बाद से है। लेकिन शादियों की तिथि आज रामनवमी से ही शुरू है।

तीन माह में शादियों के शुभ मुहूर्त
अप्रैल- 15, 16, 17, 20, 23, व 26
मई- 3, 4, 6, 7, 10, 17, 18, 20 व 22
जून- 7, 10, 11 व 17
 
पालिका में भवनों की बुकिंग कैंसिल
इधर, पालिका ने भी अप्रैल माह में शादियों के लिए की गई बुकिंग को कैंसिल कर दिया है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने बताया कि 14 तारीख तक करीब दो दर्जन बुकिंग शादियों सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए की थी जिसे कैंसिल किया गया है। आगामी माह में किसी भी कार्यक्रम के लिए बुकिंग नहीं लेने के निर्देश दिए हैं।
जीएसटी की टीम ने अवैध फैक्ट्री में मारा छापा, भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर और कच्चा माल जब्त

जीएसटी की टीम ने अवैध फैक्ट्री में मारा छापा, भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर और कच्चा माल जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है की सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मारकर नकली सैनिटाइजर का बड़ा पर्दाफास किया है। टीम ने शहर के दलदल सिवनी इलाके में दबिश देकर करीब 5 हजार 7 सौ लीटर से ज्यादा नकली सैनिटाइजर और कच्चा माल जब्त किया है।


जानिए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- टीम ने मेसर्स इंडो जर्मन बायोसाइंस के नाम से संचालित अवैध फैक्ट्री में छापा मारा है। जैविक खाद के लाइसेंस की आड़ में संचालक नीलेश गुप्ता द्वारा नकली सैनिटाइजर बनाने का काम किया जा रहा था। वहीं इसकी भनक लगते ही सेंट्रल जीएसटी ने छापामारा है। टीम ने फैक्ट्री का पंजीयन रद्द कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी खाद्य विभाग ने भी छापा मारा था। वहीं आज छापा मारकर भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर और कच्चा माल बरामद किया है। टीम द्वारा अभी आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
छत्तीसगढ़ के कर्मचरियों के वेतन से नहीं होगी कटौती, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया निर्देश

छत्तीसगढ़ के कर्मचरियों के वेतन से नहीं होगी कटौती, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन से किसी प्रकार की कटौती नहीं करने का निर्णय लिया है। कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक प्रयास और इंतजाम किए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छा से संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना आर्थिक योगदान कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी निजी औद्योगिक और व्यापारिक संस्थानों से भी यह कहा है कि वे लॉकडाउन के दौरान अपने कर्मियों का वेतन नहीं काटे। यदि कोई कर्मचारी स्वेच्छा से आर्थिक योगदान करना चाहे तो कर सकता है। उल्लेखनीय है कि देश के कतिपय राज्यों में वहां की सरकार ने कोरोना संकट और लॉकडाउन के लिए कर्मचारियों के वेतन से एक माह तक के वेतन और रैंकवार अनिवार्य कटौती के आदेश जारी किए हैं वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है इसके लिए राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन से किसी भी प्रकार की कटौती नहीं होगी।
राजधानी के इस कॉलोनी में रोज बजती है डॉक्टरों के लिए ताली, जानिए पूरी खबर

राजधानी के इस कॉलोनी में रोज बजती है डॉक्टरों के लिए ताली, जानिए पूरी खबर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एक कॉलोनी के लोगो द्वारा डॉक्टर के सम्मान में रोज तालिया बजे जा रही है| आपको बता दे की चाहें डॉक्टर हों, पुलिसकर्मी या वे लोग जो लॉकडाउन में हमारे लिए व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। इनका हौसला बढ़ाने और सम्मान प्रकट करने के लिए हम क्या कर सकते हैं जब वे ड्यूटी से लौटें तो बालकनी में खड़े होकर उनके सम्मान के लिए तालियां बजाएं। टाटीबंध स्थित जैनम प्लेनेट में रोजाना यही हो रहा है। यहां 20 से 25 डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ हैं। प्रतिदिन इनके सम्मान में तालियां बजाई जा रही हैं। इनकी पहल से प्रेरित होकर हम सभी को ऐसा करना चाहिए ताकि कर्मवीरों का हौसला बना रहे।



जैनम प्लेनेट सोसायटी के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने बताया की आज कोरोना के खिलाफ पूरी दुनिया के डॉक्टर्स, पुलिसमैन और फील्ड में कई अधिकारी जुटे हैं। ये सिर्फ ड्यूटी नहीं निभा रहे बल्कि अपनी परवाह किए बिना देशवासियों की सुरक्षा के लिए कर रहे हैं। हम सिर्फ उनके प्रति कृतज्ञता जता सकते हैं। घर-परिवार से दूर वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो क्या हम उनके सम्मान के लिए तालियां भी नहीं बजा सकते।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र: जाने क्या कुछ है खास

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र: जाने क्या कुछ है खास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ी में सम्बोधित करते हुए पत्र लिखा है। उन्होंने अपने संदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे खुद के स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनकों पोषण आहार उपलब्ध कराएं।  
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है- सभी को मालूम है कि कोरोना वायरस के कारण सब तरफ संकट मंडराया हुआ है। इस बीमारी से बचने के लिए एक ही उपाय है कि हम लोग घर के अंदर रहें और सुरक्षित रहने के तरीका का समुचित रूप से पालन करें। आप सभी गांव-गावं में सभी लोगों के संपर्क में रहते हैं और आपके समझाइश को लोग मानते भी हैं। इस संकट की घड़ी में आप लोगों को फिर से गंभीर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। आपकी जिम्मेदारी है कि आप खुद के स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनकों पोषण आहार उपलब्ध कराएं। उन्हें यह भी समझाएं कि वे घर से बाहर मत निकले और घर-बाहर के सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें। कुछ भी अनजान वस्तु को छूने के बाद हाथ को साबुन से जरूर धोने के लिए कहें। 

आप पोषण आहार को घर-घर पहुंचाएं तब आंगनबाड़ी केन्द्र में भीड़ नहीं लगेगी और कोरोना बीमारी फैलने की संभावना नहीं रहेगी। आप लोग रेडी-टू-ईट बनाने वालों को भी स्वच्छता के साथ दूरी बनाकर कार्य करने के लिए समझाएं। स्वच्छ और सुरक्षित तरीका से पोषण आहार के बांटने की व्यवस्था हो। ध्यान रखा जाए कि सभी बच्चे और माताओं को नियमित रूप से पोषण आहार मिलता रहे। 

कोरोना बीमारी के पहले लक्षण के अंतर्गत खांसी का होना, बुखार होना और सांस लेने में तकलीफ होना है। कोरोना से रोकथाम के लिए जितने उपाय बताए गए हैं उसका पालन करें और लोगों को भी पालन करने के लिए समझाइश देंवे। कोरोना बीमारी के कुछ जानकारी मिले तो स्वास्थ्य विभाग और अपने विभाग के अधिकारी को तुरंत सूचना देंवे। कोरोना बीमारी की रोकथाम के लिए आप लोग हमारी सरकार के हाथ को मजबूत बनाएं और हमारे छत्तीसगढ़ तथा देश में एक मिशाल कायम करें। 
सोनिया गांधी ने वीडियो कान्फे्रंस के माध्यम से सीएम भूपेश बघेल से की चर्चा: जाने आखिर क्या कुछ है खास

सोनिया गांधी ने वीडियो कान्फे्रंस के माध्यम से सीएम भूपेश बघेल से की चर्चा: जाने आखिर क्या कुछ है खास

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोरोना से बचाव के उपायों और  लागू लॉक डाउन के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्र भूपेश बघेल भी कान्फ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कोरोना के बचाव और नियंत्रण, लॉक डाउन में आम जनता और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती सोनिया गांधी को जानकारी दी कि प्रदेश में 62 लाख राशन कार्ड धारी है जिन्हें 2 माह का राशन एकमुश्त वितरित करना प्रारंभ कर दिया गया है। प्रदेश में 10 हजार मजदूर बाहर से आए हैं जिनके रहने खाने की व्यवस्था की गई है। पूरे प्रदेश में 355 कैंप स्थापित किए गए हैं, जिसमें 2200 कमरे हैं। आंगनबाड़ी के बच्चों को  घर पहुंचा कर पोषण आहार दिया जा रहा है, इसी तरह मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम सूखा राशन बच्चों को घर पहुंचाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पूरी तरह लॉक डाउन का पालन किया जा रहा है। सीमावर्ती राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। राज्य में विदेश से आने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। मनरेगा में 2000 काम शुरू किए गए हैं। जिसमें 5 लाख लोग काम कर रहे हैं। मनरेगा के श्रमिकों को भुगतान के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि रिलीज की गई है। प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में है छत्तीसगढ़ में 9 मरीज मिले थे, जिनमें से 2 ठीक हो गए हैं। राज्य में अनाज और सब्जी की सप्लाई सामान्य है। बाजारों में मूल्य नियंत्रण में है। बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती सोनिया गांधी को यह भी बताया कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार से जीएसटी की दो हजार करोड़ रुपए की राशि नहीं मिली है इसी तरह मनरेगा में मात्र 75 करोड़ रूपय की राशि मिली है। सरकार ने अपनी ओर से 25 करोड़ मिलाकर 100 करोड़ रुपए की राशि रिलीज की है। इस मद में केंद्र से 400 करोड़ रुपये मिलने हैं जो अभी नहीं मिल पाए हैं।
जिले के एक मकान में मिली पति पत्नी की लाश, मामला हत्या या आत्महत्या का पुलिस जुटी जांच में, जाने कहा की है ये खबर

जिले के एक मकान में मिली पति पत्नी की लाश, मामला हत्या या आत्महत्या का पुलिस जुटी जांच में, जाने कहा की है ये खबर

दंतेवाड़ा | विश्व में जहां इन दिनों कोरोना वायरस की महामारी के बीच लोग दहशतजदा जिंदगी जी रहे हैं वहीं नगर के चौक में पाथरास इलाके के एक दंपत्ति की अचानक हुई मृत्यु की खबर सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कर रही है। पति पत्नी की हत्या हुई है, या उन्होंने आत्महत्या की है इसकी जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामला स्पष्ट है। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 में पातरास मोहल्ले में रह रहे उक्त दंपत्ति की मृत्यु की खबर सुनते ही आसपास के क्षेत्र में गमी का वातावरण बन गया। पुलिस द्वारा परिजनों एवं मकान मालिक से संपर्क कर उक्त घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। 

 

 
राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों में फंसे 11 हजार 581 श्रमिकों को पहुंचायी राहत, जाने पूरी खबर

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों में फंसे 11 हजार 581 श्रमिकों को पहुंचायी राहत, जाने पूरी खबर

रायपुर | लॉकडाउन से प्रभावित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे स्थानिय मजदूरों के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में एक अप्रेल शाम 4 बजे तक संकटग्रस्त 11 हजार 584 श्रमिकों की अन्य 20 राज्यों में संकट की स्थिति में होने के संबंध में सम्पर्क किया गया। राज्य शासन द्वारा 31 मार्च और एक अप्रैल तक कुल 11 हजार 581 श्रमिकों के लिए ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था विभिन्न माध्यमों से करवाई गई। इसमें 31 मार्च तक 6 हजार 934 श्रमिकों और एक अप्रैल को शाम 4 बजे तक 4 हजार 647 श्रमिकों से सम्पर्क कर उनके रहने-खाने के साथ-साथ अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करवाई गई । उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा देश के अन्य राज्यों में श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों का दल गठित कर सतत् निगरानी की जा रही है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा राज्य स्तर हेल्पलाइन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-22800 सहित जिला स्तर पर भी हेल्पलाइन नम्बर स्थापित किए गए हैं। हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से प्राप्त श्रमिकों के समस्याओं पंजीबद्व कर तत्काल यथासंभव समाधान किया जा रहा है। 

 श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में संकटग्रस्त एवं जरूरतमंद श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 22 जिलों के श्रमिक 20 अन्य राज्यों में  फंसे होने की जानकारी मिली है सबसे ज्यादा श्रमिक उत्तरप्रदेश में 2 हजार 679, महाराष्ट्र में 2 हजार 98, तेलंगाना में एक हजार 743, गुजरात में एक हजार 447, जम्मू में एक हजार 363 और कर्नाटक में 551 श्रमिकों के फं से होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश में 346, ओडि़सा में 226, आंध्रप्रदेश में 187, दिल्ली में 167 और पंजाब में 143 श्रमिकों के फंसे होने की जानकारी हेल्पलाईन नम्बर सहित विभिन्न माध्यमों से मिली है।
अधिकारियों में बताया कि लॉकडाउन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में संकटग्रस्त अथवा फंसे हुए श्रमिकों में छत्तीसगढ़ के मुंगेली से 2 हजार 902, कबीरधाम से 2 हजार 857, राजनांदगांव से एक हजार 114, जांजगीर-चांपा से एक हजार 57, बलोदाबाजार से 895, बेमेतरा से 659, रायगढ़ से 457, बिलासपुर से 455, बलरामपुर से 209, महासमुंद से 205 और कोरबा जिले से 188 श्रमिक फंसे हुए है। जिनकी राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों द्वारा अन्य राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों, कारखाना प्रबंधकों, नियोजकों और ठेकेदारों से समन्वय कर सतत् निगरानी की जा रही है तथा उनके खाने-पीने, रहने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
 
शहर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सेनेटाइजयुक्त घर पहुंच सब्जी वाहन सेवा की शुरूआत, पढ़ें पूरी खबर

शहर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सेनेटाइजयुक्त घर पहुंच सब्जी वाहन सेवा की शुरूआत, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | लॉकडाउन के दौरान रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ना केवल कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने बल्कि घर बैठे वाजिब दामों पर सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए विधायक विकास उपाध्याय ने सेनेटाइज युक्त घर पहुंच सब्जी वाहन सेवा की शुरूआत की है। 

सेनेटाइजयुक्त सब्जी वाहन सुविधा आज क्षेत्र के एकता नगर,जनता कालोनी,बम्लेश्वरी नगर,मुर्राभट्टी,विकास नगर,अशोक नगर,प्रीतम नगर,परशुराम चौक,कोटा,कोटा कालोनी,टीचर्स कालोनी,भवानी नगर,गुढिय़ारी,पड़ाव,साहू पारा,मंगल बाजार,समता कालोनी,चोबे कालोनी,अग्रसेन चौक,खमतराई,शिवानंद नगर, श्रीनगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, गोल चौक, टाटीबंध, हीरापुर एवं समस्त वार्ड व मोहल्ले में घर-घर पहुचें और उनके जरूरत के अनुसार वाजिम दामों पर उपलब्ध कराये गये। 
श्री उपाध्याय ने कहा कि कोरोना वायरस जैसे महामारी बीमारी के बावजूद लॉकडाउन के दौरान आम जनों को सब्जी भाजी खरीदने के लिए घरों से बाहर निकलना पड़ रहा था। इसके कारण कोरोना से बचने किये जा रहे उपायों में फर्क पड़  रहा था। साथ ही बाहर में लोगों को सब्जियां भी महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। इसे देखते हुए उन्होंने  सोशल डिस्टेंस को बनाए रखने अब लॉकडाउन खत्म होने तक घर पहुंच सब्जी सुविधा की शुरूआत क्षेत्र में की है। उन्होंने कहा कि आम जनता ने अपने धैर्य का अच्छा परिचय दिया जिसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। 
 
राजधानी में अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा फर्जी आईडी बनाकर युवती को दे रहा मानसिक प्रताडऩा, मामला दर्ज

राजधानी में अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा फर्जी आईडी बनाकर युवती को दे रहा मानसिक प्रताडऩा, मामला दर्ज

रायपुर | सोशल मीडिया पर आये दिन युवतियों का फर्जी आईडी बनाकर मानसिक प्रताडऩा देने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कहीं कहीं तो लड़कियों को फेसबुक में डाली गई फर्जी जानकारी के आधार पर ब्लेकमेल करने /वायरल करने की धमकियां भी दी जाती है। सिविल लाइन थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधी पारा निवासी 24 वर्षीय युवती को अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम बनाकर फोन अपलोड कर बिना प्रार्थियां की अनुमति के मानसिक प्रताडऩा दी गई। उक्त मामले में सिविल लाइन थाने में आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला कायम कर पतासाजी शुरू कर दी है। 

 

 
प्रधानमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री बघेल से की बातचीत, जाने पूरी खबर

प्रधानमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री बघेल से की बातचीत, जाने पूरी खबर

रायपुर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के संबंध में जानकारी ली। श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल से भी इस संंबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विडियो कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ में कोरोना के बचाव और नियंत्रण की ताजा स्थिति और लॉक डाउन के दौरान आम जनता और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रधनमंत्री श्री मोदी को दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक  डी. एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।
 
राजधानी के एमएमआई ट्रस्ट ने कोरोना से लड़ने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया 60 लाख का सहयोग राशि, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के एमएमआई ट्रस्ट ने कोरोना से लड़ने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया 60 लाख का सहयोग राशि, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | कोरोनो वायरस से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहीम को प्रदेश भर के समाजसेवी संगठनों, उद्योगपतियों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित आम नागरिकों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में विपत्ति की इस घड़ी में अपने सामाजिक सरोकार को पूरा करने एमएमआई ट्रस्ट आगे आया है। ट्रस्ट द्वारा आज मुख्यमंत्री सहायता कोष में 60 लाख रुपये की सहयोग राशि जमा कराई गयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एमएमआई ट्रस्ट के इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रयासों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने संकट के समय किये गए इस आर्थिक सहयोग को सभी के लिए अनुकरणीय बताया।

 

 
जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

धमतरी | कलेक्टर  रजत बंसल के निर्देश अनुसार आज जिले में संचालित किराना दुकानों में आवश्यक वस्तु का मूल्य नियंत्रण, मुनाफाखोरी को रोकने एवं किराना दुकानदारों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने के लिए गठित दल द्वारा किराना दुकानों की जांच की गई। इस दौरान नगरपालिक निगम क्षेत्र के 12 दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कर्मा चैक धमतरी स्थित देवांश किराना दुकान, कान्हा किराना दुकान, मयंक किराना स्टोर, लालबगीचा के रामूराम नाग किराना दुकान, हटकेशर वार्ड के दिलीप किराना दुकान और रामबाग के नंदनी किराना स्टोर में आलू, प्याज, दाल, शक्कर एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने पर खाद्य औषधि प्रसाधन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसी तरह सूरज मेडिकल स्टोर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर नगरपालिक निगम के अधिकारी द्वारा तीन हजार रूपए जुर्माना किया गया। इस तरह दल द्वारा कुल 14 हजार रूपए की राशि जुर्माना स्वरूप वसूला गया। साथ ही सभी दुकानदारों को सही मूल्य पर सामग्री विक्रय करने तथा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुओं का मूल्य प्रदर्शित करने की समझाईश दी गई।