रायपुर | छत्तीसगढ़ में जारी लॉकडाउन के बीच राजधानी रायपुर में आज शाम 5 बजे से एक बार फिर से कफ्र्यू जैसे हालात निर्मित हो जाएगा। कलेक्टर के आदेश के बाद पुलिस ने इसके लिए जोरदार तैयारी कर रखी है। यह स्थिति 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक प्रभावी होगा। चूंकि 20 अप्रैल को देश के सभी राज्यों, जिलों की एक बार फिर से समीक्षा होनी है, लिहाजा जिला प्रशासन ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। यह कड़ाई यदि पूरी तरह से कामयाब हुआ तो निश्चित तौर पर 20 अप्रैल के बाद राजधानीवासियों को कई बिंदुओं पर छूट मिल जाएगी।
बिलासपुर | कांग्रेस नेत्री का पुत्र पुलसिकर्मियों के साथ मिलीभगत कर की शराब की तस्करी करता रंगे हाथों पकड़ा गया है, मुंगेली पुलिस ने कंग्रेस नेत्री के बेटे, वाहन और तीन आरक्षको से 52 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है, और कार्रवाई कर रही है। हालांकि पूछताछ के दौरान दो आरक्षक भाग निकले, उनकी पतासाजी भी की जा रही है।
16 अप्रैल को शाम 6 बजे से 19 अप्रैल रविवार की मध्य रात्रि तक रहेगा प्रभावी, कलेक्टर श्री अंकित आनंद ने जारी किए आदेश
दुर्ग | एपिडेमिक एक्ट के अंतर्गत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री अंकित आनंद ने दुर्ग जिले में 16 अप्रैल गुरुवार अर्थात आज शाम से कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। कर्फ्यू रविवार 19 अप्रैल की मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान जिला प्रशासन एवं निगम की केवल अत्यावश्यक सेवाओं का ही संचालन हो सकेगा एवं केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यालय ही खुल सकेंगे। इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े मेडिकल स्थापना, मेडिकल दुकान, एम्बुलेंस, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, मीडिया संस्थान, सीवरेज ट्रीटमेंट, पेयजल सुविधा, फायर ब्रिगेड, टेलीफोन-इंटरनेट, मिल्क पार्लर, डेरी, राष्ट्रीय राजमार्ग में गुड्स एंड कररिर्स सेवाओं की दुकानें ही खुल सकेंगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीडियाकर्मियों को इस दौरान कवरेज की अनुमति रहेगी।
रायपुर | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ को संक्रमण के आधार पर 3 जोन में बांटा गया है। जानकारी के अनुसार रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर ऑरेंज जोन में रखे गए हैं। कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट कोरबा को अति संवेदनशील बताकर रेड जोन में रखा गया है । वहीँ राज्य के बाकी 23 जिलों को ग्रानी जोन में रखा गया है।
कवर्धा | पुलिस अधीक्षक के. एल. धु्रव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.आर मण्डावी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी गीतांजली सिन्हा के द्वारा दिनांक 15.04.2020 को चौकी स्टाप के द्वारा वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केन्द्र शासन द्वारा बनाये गये नये लॉक डाउन के विषय में जन जागरुकता व जिला कबीरधाम मे लागे धारा 144 के पालन हेतु चौकी चारभाठा के क्षेत्र में आने वाले ग्रामो मे ग्रामीणे को माईक हैण्डलर स्पीकर के माध्यम से शासन प्रशासन का लॉक डाउन का पालन करने की अपील की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने घर से बाहर ना निकलने अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलने और अगर निकलते हैं तो मुंह पर मास्क या गमछा का इस्तेमाल अवश्य करने यदि कोई बाहर से आया हुआ व्यक्ति है उसकी जानकारी चौकी में देने समझाइश दी गई । इसी क्रम मे चौकी स्टॉफ प्रधान आरक्षक अश्वनी पाण्डे के द्वारा यमराज व आरक्षक तारकेश्वर देवदास के द्वारा कोरोना वायरस का वेश धारण किया गया था तथा मोटर बाईक व शासकीय वाहन द्वारा ग्राम बाजारचारभाठा, गोछिया, मुगेलीडीह, खेरझिटी, बंदोरा, डिझरीनी, बम्हनी धमकी नवागाव आदि ग्रामो मे किया गया तथा कोरोना के संबंध मे घुम - घुम कर ग्रामीणो को सोशल डिस्टेंस का हर हाल में हर काम के दौरान पालन करने तथा बिना किसी काम के घर से बाहर नहीं निकलने व अनाश्यक अपने - अपने घर से बाहर नही निकलने तथा बिना कारण घर से बाहर निकलने व बैठते पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने की समझाईश देकर जिला में लागू धारा 144 का कडाई से पालन करने बताया गया। उक्त प्रचार प्रसार मे सउनि नरेन्द्र सिंह प्र.आर अश्वनी पाण्डे, बलदाऊ भट्ट , लवकेस खरे , आरक्षक शशांक तिवारी, हेमंत राजपूत, भूषण पाटले, तारकेश्वर देवदास, ईश्वरी साहू म. आर मंजूषा धुर्वे चालक आर . आसिफ खान का विशेष योगदान रहा। चारभाटा के इस पहल के लिए आसपास के ग्राम प्रमुखों के द्वारा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चारभाठा प्रभारी एवं स्टाफ को बधाई का पात्र बताया।
जगदलपुर | जिले के भानपुरी थाना अंर्तगत ग्राम करन्दोला स्थित शिविर से क्वॉरेंटाइन पर रखे गए फरार दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 01 अप्रैल को ओडिशा के कोरापुट के रहने वाले लबो मुदली 40 वर्ष और सम्राट खेमडू 30 वर्ष को ग्राम करन्दोला राहत शिविर में क्वॉरेंटाइन किया गया था। इसी बीच मौका पाकर मंगलवार 14 अप्रैल को वे शिविर से भाग निकले, जहां शिविर के सहप्रभारी रामूराम कश्यप की रिपोर्ट पर उनके खिलाफ धारा 188 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रायपुर | कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन में सख्ती करते हुए 72 घंटे तक के लिए इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी को बंद रखने का ऐलान किया है।
इस ऐलान के चलते आज शहर के सड़कों और बाजारों में लोग उतर आए है और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए खरीददारी कर रहे है। तीन दिन तक दुकानें बंद रहने के कारण लोग शहर के गोलबाजार में किराने की दुकानों सहित अन्य स्थानों पर लगने वाली सब्जी व किरानों की दुकानों में भारी भीड़ लगी हुई है। खरीददारों के घर से बड़ी संख्या में बाहर निकलने का फायदा उठाते हुए कई लोग बिना किसी काम के घर से बाहर घुमने निकल रहे है।
रायपुर | राज्य में मदिराप्रेमियों को अब शराब के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। राज्य सरकार ने देशी शराब के दामों में 40 रूपए तक की वृद्धि कर दी है। इससे मदिराप्रेमियों को अब शराब के लिए अपनी जेब और ज्यादा ढीला करना होगा।
कोरिया | कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में कोरोना वायरस के चलते यदि किसी क्षेत्र को सील करना पड़े तो उसके पहले ही पूर्वाभ्यास कर लेने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना लोगों को ना करना पड़े। इस निर्देश के परिपालन हेतु आज 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में मॉक ड्रिल किया गया। इस मॉक ड्रिल के तहत जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 14 डबरी पारा मोहल्ला को पूरी तरीके से लॉक डाउन किया गया है । इस संबंध में आज प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक मॉक ड्रिल किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में मॉक ड्रिल हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है। प्रत्येक घरों में पंपलेट भी बांटे गये हैं। यदि लोगों को आवश्यक सामग्री जैसे राशन दवाई सब्जी दूध आदि की आवश्यकता हो तो एसडीएम कार्यालय के कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी का दायित्व जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रशेखर शर्मा को सौंपा गया हैं, जिनका मोबाइल नंबर 9399969869 है।
अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार ने पुलिस टीम के साथ बैरिकेड, स्टॉपर सहित अन्य सभी स्थलों का एवं पूरे वार्ड का अवलोकन कर लिया है। ग्राम सलका की ओर से आने वाली गाड़ियों को महल पारा रोड में डाइवर्ट करते हुए घड़ी चैक से मेन रोड तक भेजी जाएगी। गाड़ियां केवल आवश्यक वस्तुओं के परिवहन से संबंधित होनी चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं का सामान घर तक पहुंचाया जाएगा। दोनों वार्डों को सेनीटाइज किया जाएगा। दोनों ही वार्डों के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी को दायित्व भी सौंपा गया है। वार्ड नंबर 10 के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी बैकुंठपुर के तहसीलदार तथा वार्ड क्रमांक 14 के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी नायब तहसीलदार होंगे।
रायपुर | कोरोना महामारी की रोकथाम बाबत कलेक्टर रायपुर द्वारा संपूर्ण जिले में धारा 144 लगाई गई है। जिसका अर्थ सार्वजनिक स्थल पर 5 से अधिक नहीं होना है। बावजूद इसके कुछ व्यापारी क्षणिक लाभ कमाने के नाम पर अपनी दुकानों में भीड़ लगाकर लाकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।
रायपुर । अभाविप रायपुर के महानगर मंत्री विभोर ठाकुर ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रायपुर के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर घर पर रहकर हेंड पोस्टर के माध्यम से लोगों को कोरोंना के प्रति जागरुक कर रहे है व घरों में रहने का संदेश दे रहे है

अभाविप के कार्यकर्ता घर से ही पोस्टर के माध्यम से रायपुर एम्स के डॉक्टर,रायपुर पुलिस व सफ़ाई मित्र और सभी स्वस्थ कर्मचारियों का धन्यवाद दे रहे है इसके साथ है सभी को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का भी आग्रह कर रहे है एबीवीपी के कार्यकर्ता ऑनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन कर रहे है जिसके माध्यम से छात्र छात्रायें विडियो,फ़ोटो वाटसएप पर भेज कर भाग ले रहे है।
प्रतियोगिता का नाम कोरोंना हारेगा-देश जीतेगा के नाम पर रखा गया है इस प्रतियोगिता में अभी तक क़रीब 300 छात्र छात्रायें भाग लिए चुके है।
कोरबा। कटघोरा में जामा मस्जिद में ठहरे जमातियों में शामिल किशोर के कोरोना संक्रमित होने के बाद वहां लोगों में संक्रमण होने पर प्रशासन-पुलिस गंभीर हो गया है। मंगलवार को मस्जिद व मदरसा में नमाज अदा करने के लिए लोगों के आने की सूचना मिलने पर कुसमुंडा क्षेत्र में नायब तहसीलदार पंचराम सलाम, निगम जोन कमिश्नर उरांव, कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के साथ प्रशासन.पुलिस की टीम ने मस्जिद-मदरसा पहुंचकर जांच-पडताल की। साथ ही शासन के नियम-निर्देशों का पालन करने तथा मदरसे में सामान्य स्थिति के दौरान आने-जाने व नमाज अदा करने वालों की सूची कुसमुंडा थाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के डॉ. भीम राव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में सफाई कार्य के दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी प्रीती जघेल की मौत हुई। वहीं सफाई कर्मचारीयों से चर्चा करने पर सफाई कर्मचारीयों ने बताया कि अम्बेडकर अस्पताल मे सफाई कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सफाई ठेकेदार किसी भी तरह का सुरक्षा उपकरण सुरक्षा किट नहीं दिया जाता है और ना ही सफाई कामगारों का स्वस्थ परिक्षण करवाया जाता है अम्बेडकर अस्पताल के सफाई ठेका प्रथा मे कार्य करने वाले सफाई कर्मियों का शोषण उत्पीडन किया जा रहा है जिसकी शिकायत उच्च अधिकारीयों से करने के बावजूद सफाई ठेकेदार के पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। महिला सफाईकर्मी की अस्पताल की चौथी मंज़िल पर चक्कर आने से मौत होना बताया जा रहा है।
रायपुर। लॉकडाउन के बिच छत्तिसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चोरी की घटना सामने आ रही है जहां देर रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल दुकान पर अपना हाथ साफ कर दिया। करीब 1.5 लाख रुपयों का सामान गायब कर चोर रफू-चक्कर हो गए।
महासमुंद। पिथौरा टीआई सहित पुलिस टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी गोपाल पांडे सहित मयंक पांडेय व रमाकांत पांडे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार घटना के तत्काल बाद एक टीम आरोपियों की खोजबीन में लगी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मयंक और रमाकांत पांडे कसडोल में छिपे हैं। सूचना पर टीम ने कसडोल में दबिश देकर दोनों को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं सोमवार को मुख्य आरोपी गोपाल पांडे को महासमुंद कलेक्टोरेट मार्ग से पकड़ा गया। एडिशनल एसपी मेघा टेंभुरकर ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि एक दिन पहले रविवार सुबह पिथौरा टीआई सहित पुलिस टीम के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह पीएम केयर से दस हजार प्रति मजदूर दिलवाये-कांग्रेस
महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दुखद खबर प्रकाश में आयी है। यहां नाबालिग प्रेमी जोड़े ने गांव के जंगल पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, और मंगलवार दोपहर घर से खाना खाकर निकले थे।
रायपुर | लॉकडाउन की अवधि में वृद्धि के कारण राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की पेशी की तारीख 21 अप्रैल या उसके आगे की तिथि निर्धारित के निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञातव्य है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की पेशी की तारीख 15 अप्रैल या उसके आगे की तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे, जिसे अब बढ़ा कर 21 अप्रैल या उसके बाद की तिथि निर्धारित करने को कहा गया है।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने इस संबंध में सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टरों, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा राजस्व न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारियों को इस संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन से निर्देश जारी कर दिए हैं।
रायपुर | कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए जहां देश भर में शासन प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्तरों पर रोकथाम के उपाय किये जा रहे वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जिला कलेक्टर द्वारा जारी धारा 144 के उल्लंघन के मामले सामने आने पर यह स्पष्ट है कि अभी भी यहां लोग कोरोना महामारी की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। जबकि देश भर में लंबा लाक डाउन लगा हुआ है जो आम लोगों की सुरक्षा के लिए ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा लागू किया गया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र दुबे 34 वर्ष पिता शारदा प्रसाद दुबे निवासी नूतन स्कूल के पास टिकरापारा रायपुर को भाठागांव नया बस स्टैंड के पास बिना मास्क लगाए कार में बेवजह घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 188 के तहत मामला कायम किया है। इसी प्रकार पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र पटेल 19 वर्ष पिता रोहित पटेल निवासी गोपिया पारा पुरानी बस्ती खो खो तालाब के पास बिना मास्क लगाए अपने साथियों के साथ झुण्ड बनाकर बैठा पाया गया। आरोपियों के खिलाफ थाने में 144 का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम किया है। वहीं मौदहापारा थाने से मिली जानकारी के अनुसार जाहिद खान आयु 30 पिता रज्जाक खान निवासी मस्जिद के पास मौदहापारा मजनूं चौक में अपने मित्रों के साथ जुआ खेलते झुंड बनाकर बैठे पाया गया। उक्त मामले में थाने ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 एवं ताशपत्ती तथा कर 14 सौ 40 रुपये जब्त कर जुआ एक्ट 13 के तहत मामला कायम किया है। खरोरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रखेशर साहू आयु 27 वर्ष पिता केशवराम साहू निवासी पिरदा खरोरा ग्राम पिरदा जियारानी पान पैलेस के पास अनाधिकृत रूप से दुकान खोलकर भीड़ जमा किया था जिस पर थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम किया है। सेजबहार थाने से मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन यादव आयु 25 वर्ष पिता रूप सिंह यादव निवासी डूमरतराई माना ग्राम भटगांव मुजगहन में अपने साथियों के साथ बिना मास्क लगाए भीड़ लगाकर बैठा था। जिसके खिलाफ थाने ने आईपीसी की धारा 188, 269 एवं 34 के तहत मामला कायम किया है। कबीर नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार आयुष डागा 21 वर्ष पिता अनिल कुमार डागा निवासी श्याम चैंबर के पास कबीर नगर द्वारा गुरुद्वारा के पास हीरापुर कबीर नगर में बिना मास्क लगाए चाकू लेकर खुलेआम घूम रहा था जिस पर थाना कबीर नगर ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 एवं आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। कबीर नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार संतोष सिंह आयु 38 वर्ष पिता प्रभुनाथ सिंह निवासी डीडी नगर आवास कालोनी द्वारा अपने ही मोहल्ले में बिना मास्क लगाए कार में घूमते पाया गया जिस पर थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम किया है। माना कैंप से मिली जानकारी के अनुसार अनिल चंद्र ढीढी आयु 47 वर्ष पिता राजलाल ढीढी नकटी माना निवासी अपनी दुकान के आसपास बिना मास्क लगाए तय सीमा से अधिक समय का उल्लंघन किराना दुकान खोलकर भीड़ लगाकर सामान बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ माना पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम किया है। उक्त समस्त मामलों में जिला कलेक्टर द्वारा लागू धारा 144 का उल्लंघन बिना मास्क पहने बाहर घूमना एवं अपने क्षेत्र में भीड़ लगाकर जुआ खेलना आदि अपराध घटित होने के कारण संबंधित थानों ने आरोपियों के खिलाफ अपने अपने थानों में मामले दर्ज किये हैं।
रायपुर | कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बाद सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन 03 मई तक रद्द कर दिया गया है। हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान आरक्षण रद्द करने की ऑनलाइन सुविधा जारी है, जिससे पहले से आरक्षित टिकटों का पूरा रिफंड देने की व्यवस्था भी जारी है।


























