नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ब्रेकिंग : इस पंचायत के 16 पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सरपंच पर लगाए ये गभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला….!!

ब्रेकिंग : इस पंचायत के 16 पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सरपंच पर लगाए ये गभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला….!!

 जशपुर। जशपुर जिले के ग्राम पंचायत बगिया में 20 में से 16 पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह सरपंच की मनमानी बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जशपुर के ग्राम पंचायत बगिया का है। बताया जा रहा है कि यहां पंचायत की सरपंच राजकुमारी पर पंचों ने मनमानी पूर्वक काम करवाने का आरोप लगाया है। जहां पंचायत के 20 पंचों में से 16 ने सरपंच के नाम पत्र लिखकर अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया गया।

वायरल पत्र में पंचों ने क्या लगाया है आरोप

वायरल इस्तीफा पत्र में पंचों ने आरोप लगाया है कि पंचायत की सरपंच राजकुमारी मनमाने ढंग से काम करवा रही हैं। न तो पंचों को पूछा जा रहा है और न ही बताया जा रहा है। ऐसे में पंचो ने खुद के पंच होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ने की बात कहते हुए सामूहिक इस्तीफे का पत्र सरपंच के नाम लिखा है। वायरल इस्तीफा पत्र में पंचायत के 20 वार्ड पंचों में से 16 के हस्ताक्षर हैं।

CG : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार

CG : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार

 दुर्ग। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चलाने की सूचना पर पुलिस ने दो स्पा पर रेड मारी है। दोनों में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिली। एक स्पा सेंटर तो बिना लाइसेंस के चल रहा था वही दूसरे स्पा सेंटर की संचालिका पूर्व में भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। स्पा सेंटर की संचालिका और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला सुपेला चौकी, स्मृति नगर पुलिस का है।

दुर्ग पुलिस द्वारा एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु अमन ढाबा के लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया जो मौके पर लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर एवं अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किया गया है।

बता दें कि ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। वहीं लविश फैमिली स्पा की संचालिका के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस ने पीटा एक्ट की कार्यवाही की है।

 
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या : फंदे से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या : फंदे से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय जेल में शनिवार को एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। आज सुबह उनकी लाश फांसी से फंदे पर लटकी हुई मिली है। कैदी की पहचान ओमप्रकाश नामक युवक के रूप में हुई है। वह साल 2016 से हत्या के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई कैदियों ने खुदकुशी की कोशिश या खुदकुशी की है। इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

CG : रिहायशी कॉलोनी के पास मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

CG : रिहायशी कॉलोनी के पास मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 रायपुर। राजधानी रायपुर में आपराधिक मामलों में बढ़त लगातार जारी है, हत्या, लूटपाट, चोरी और दुष्कर्म के मामले आम हो गए है। वहीं शनिवार को राजधानी के अमलीडीह इलाके में रिहायशी कॉलोनी के पास एक युवती की लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती की उम्र 18 से 20 साल की है। आशंका है कि हत्या के बाद युवती की लाश को फेंक दिया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 
 
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

 सक्ती। सक्ती जिले के 21 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं, आदेश के अनुसार तीन उपनिरीक्षक, तीन सहायक उपनिरीक्षक, नौ प्रधान आरक्षक व चार आरक्षकों का तबादला हुआ है, अलग अलग थाने के पदस्थ व रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को जिले के अलग अलग थाना में पदस्थापना किया गया है। साथ ही हसौद थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक नंदूराम साहू व अश्वनी जायसवाल को लाइन अटैच किए गए हैं यह आदेश एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया है, उनके जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला सूची है।

CG : राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, SIR फार्म भरने के दौरान गलत जानकारी देने पर होगी 1 साल की सजा

CG : राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, SIR फार्म भरने के दौरान गलत जानकारी देने पर होगी 1 साल की सजा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया जारी है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने एक जरुरी निर्देश जारी किए है। जिसके मुताबिक, SIR फार्म भरने के दौरान मतदाता गलत जानकारी देता है या दस्तावेज अटैच करता है तो उसे 1 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

वहीं, चुनाव आयोग ने SIR को लेकर मतदाताओं को अलर्ट भी किया है कि फार्म भरने के दौरान बीएलओ OTP नहीं मांगते है और ना ही फोन के माध्यम से निर्वाचन आयोग का कोई भी कर्मचारी किसी भी मतदाता से ओटीपी पूछता है। पर्सनल जानकारी मांगने पर किसी को ना बताए। ऐसा होने पर थाने में शिकायत कर सकते है। वहीं, SIR फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग भी की जा रही है।

63 हजार बीएलओ की ड्यूटी

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर 63 हजार 439 बीएलए-बीएलओ एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने में लगे हुए है। बीएलए-बीएलओ फॉर्म का वितरण कर रहे है और उनको डिजिटलाइज कर रहे है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त यशवंत कुमार ने मुख्य रूप से लोगों को आगाह किया है कि गलत जानकारी देने से बचे और किसी को भी पर्सनल जानकारी या OTP ना बताए।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त यशवंत कुमार ने 21 नवंबर को आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने लिखा है, कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे कृपया ध्यान दें कि मृत व्यक्ति या ऐसे व्यक्ति के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करना, जो अब भारतीय नागरिक नहीं रहा है।

उसका नाम निर्वाचक नामावली में एक से अधिक स्थानों पर मौजूद है। वह एक से अधिक स्थानों के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करता है। इस प्रकार गणना प्रपत्र में एक ऐसी घोषणा करता है जो गलत है या जिसके बारे में वह जानता है या मानता है कि वह सत्य नहीं है। वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय है।

SIR फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

वहीं, SIR फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही है। वर्तमान में फार्म भरने की प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR ) के राज्य संजोयक गौतम बंद्योपाध्याय ने तिथि बढ़ाने की मांग की है। ताकि कोई मतदाता सूची से वंचित ना हो।

गौतम बंद्योपाध्याय ने मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी चल रही है। ज्यादातर लोग इस प्रक्रिया में व्यस्त है। जो SIR फार्म नहीं भर पा रहे। वहीं, इससे जुड़ी कुछ भ्रम पर भी मार्गदर्शन देने की मांग की है।

 
जमीन के लिए नई गाइड-लाइन: कच्चे-पक्के और काला धन खपाने का खेल खत्म

जमीन के लिए नई गाइड-लाइन: कच्चे-पक्के और काला धन खपाने का खेल खत्म

 रायपुर। जमीन का धंधा अब तक ऐसा रहा है जिसमें काला धन कमाने वाले अपना काला धन खपाने का काम करते रहे हैं। आमतौर पर जमीन के सौदे में कच्चे और पक्के का खेल चलता है, लेकिन प्रदेश सरकार ने जमीन की जो नई गाइड लाइन जारी की है, उससे कच्चे-पक्के का खेल पूरी तरह से बंद हो गया है। अब किसी को भी जमीन लेनी है, तो उसको पूरा पैसा एक नंबर में देना पड़ेगा। जमीन के अलावा और कोई भी कारोबार ऐसा नहीं है जिसमें काला धन खपाया जा सके।

सोने की खरीदी में सारा काम पक्के में होता है। 50 हजार से ज्यादा का भुगतान चेक या फिर ऑनलाइन होता है। ऐसे में इसमें कालाधन खपाना संभव नहीं है। जमीन की खरीदी-बिक्री में लंबे समय से कच्चे पक्के का खेल चल रहा था। आमतौर पर ऐसा होता है कि बाजार की कीमत से जमीन की कलेक्टर गाइड लाइन हमेशा कम रहती है। ऐसे में जमीन की खरीदी करने वाले जहां एक नंबर में सरकारी रेट में पैसा देते हैं, वहीं दो नंबर में बाकी का पैसा देकर काला धन खपाया जाता है।

काला धन होगा डंप
जानकारों का साफ कहना है कि, प्रदेश सरकार ने जमीन का रेट जिस तरह से बढ़ाया है, उससे तो अब जमीन की सरकारी कीमत बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। ऐसे में अब तो कच्चे-पक्के का खेल होने का सवाल ही नहीं उठाता है। अब जमीन के कारोबार में काला धन खपाने वाले परेशान हैं कि उनके काले धन का क्या होगा। काला धन खपाने का अब कोई और साधन भी नहीं है। अगर कोई चाहे वह सोना लेकर उसमें काला धन खपा दे तो यह संभव नहीं है। इसमें भी 50 हजार से ज्यादा की खरीदी पर नगद पैसे नहीं लिए जाते है। ऐसे में अब काला धन कमाने वालों का काला धन या तो डंप हो जाएगा, या फिर ये अपना काले धन का उपयोग किसी और के नाम से जमीन और सोना लेकर करेंगे। लेकिन किसी और के नाम से जमीन या सोना लेना भी आसान नहीं होता है। इसमें खतरा ज्यादा है। जब भी कोई छापा पड़ता है तो इसका भी खुलासा हो जाता है।
30 फीसदी रेट कम होने का मिला फायदा
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय में जमीन की कीमत को 30 फीसदी कम कर दिया गया था। ऐसे में लंबे समय से खुलकर जमीन की खरीदी बिक्री में काला धन खपाने का खेल हो रहा था। जानकारों का साफ कहना है कि अगर किसी क्षेत्र में जमीन की कीमत एक करोड़ रुपए एकड़ थी, तो उसको 30 फीसदी कम करने पर वहां पर सरकारी रेट 70 लाख हो गया था। ऐसे में जमीन की खरीदी करने वाले जहां 70 लाख रुपए एक नंबर में दे रहे थे, वहीं बाकी के 30 लाख रुपए काला धन का दे रहे थे। इसी तरह से करोड़ों का काला धन जमीन के सौदों में खपाया गया। जिनके पास बेहिसाब काला धन था, उन्होंने रीयल एस्टेट के धंधे में इसको लगा दिया।
कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, NIT चौपाटी को लेकर मचा बवाल

कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, NIT चौपाटी को लेकर मचा बवाल

 रायपुर- राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड चौपाटी को लेकर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और पूरी रात चौपाटी में धरना दिया, जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं रायपुर नगर निगम ने सुबह 5:00 बजे तक चौपाटी खाली करने का आदेश दिया था। लेकिन बावजूद इसके व्यापारी अपनी जिद पर अड़े रहे।

वहीं आज सुबह जब पुलिस क्रेन लेकर चौपाटी पहुंची तो व्यापारियों के साथ ही विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी हो गई और विकास उपाध्याय क्रेन के सामने ही लेट गए।

 पुलिस ने विकास उपाध्याय को गिरफ्तार किया और सेंट्रल जेल लेकर पहुंची। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद हैं। इसके बाद नगर निगम के दल ने पुलिस के सहयोग से चौपाटी हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Breaking : BJP ने इस जिले में की पदाधिकारियों की घोषणा, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिला?

Breaking : BJP ने इस जिले में की पदाधिकारियों की घोषणा, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिला?

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री पवन साय ने जगदलपुर में भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। जारी आदेश में 22 नाम शामिल हैं, जिन्हें  अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 
Breaking : आवारा कुत्ते अब शिक्षकों के हवाले, DPI ने जारी किया आदेश, पढ़िए

Breaking : आवारा कुत्ते अब शिक्षकों के हवाले, DPI ने जारी किया आदेश, पढ़िए

 रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में अब कुत्तों की सूचना देने स्कूलों में नोडल नियुक्त किया जाएगा। जिसके लिए लोक शिक्षण संचालनालाय ने सभी DEO को पत्र भेजा है। जारी आदेश के अनुसार, स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख नोडल नियुक्त होंगे, जो स्कूल के आसपास आवारा कुत्तों की सूचना देंगे। इसके साथ ही नजदीक के डॉग कैचर नोडल अधिकारी को भी सूचना देंगे। बता दें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह पत्र जारी किया गया है।

जारी आदेश में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर की गई सुनवाई और दिए गए आदेश की समीक्षा का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही तीन बिंदुओं में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक शाला के प्राचार्य/ संस्था प्रमुख को नोडल नियुक्त किया जाए ,जो शाला परिसर के आस–पास विचरण कर रहे आवारा कुत्तों की सूचना,ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/निगम के डॉग क्रैचर नोडल अधिकारी को देंगे।

शाला प्रमुख ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/ निगम के सहयोग से शाला में आवारा कुत्तों के प्रवेश की रोकथाम हेतु आवश्यक प्रबंध करेंगे। आवारा कुत्तों के काटने पर प्रभावित बच्चे को त्वरित रूप से उपचार हेतु निकट के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। आज डीपीआई ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

 
Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी–बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी–बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

 बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सैदा स्थित स्कूल के पास स्कूटी और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 78 वर्षीय गुलाबचंद शर्मा और 18 वर्षीय प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सैदा स्कूल के पास हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक मेंड्रा निवासी गुलाबचंद शर्मा अपने साथी रघुवंश खैरवार के साथ स्कूटी से गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार में सामने से आ रही प्रमोद की बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई और बाइक नाली में जा गिरी। हादसे में प्रमोद का साथी भास्कर और रघुवंश खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

वृद्ध गुलाबचंद का पोस्टमॉर्टम करवाया जा चुका है, जबकि प्रमोद तोंडे का शव मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है और उसके माता-पिता दूसरे शहर में होने के कारण पुलिस देर शाम तक उसके भाई से संपर्क नहीं कर सकी।

 
CG- दर्दनाक हादसा: टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर मौत से इलाके में मचा हड़कंप….

CG- दर्दनाक हादसा: टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर मौत से इलाके में मचा हड़कंप….

 दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। टाइल्स काटने के काम में लगे एक मिस्त्री की गर्दन अचानक टाइल्स कटर मशीन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

काम के दौरान फिसली टाइल, मशीन ने ले ली जान

जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तवर ने बताया कि मृतक की पहचान योगेश शर्मा (34 वर्ष), पिता अमर सिंह शर्मा, निवासी फरीदनगर सुपेला, के रूप में हुई है। वह गुरुवार सुबह कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी घनश्याम वर्मा (60 वर्ष) के घर में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, योगेश टाइल्स कटर मशीन से टाइल काट रहा था। इसी दौरान एक टाइल फिसल गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ़्तार से चल रही मशीन सीधे उसकी गर्दन पर जा लगी। मशीन का ब्लेड गर्दन में गहरे तक घुस गया, जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा और कुछ ही क्षणों में उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस मौके पर पहुँची, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जाँच में यह स्पष्ट है कि हादसा पूरी तरह कार्यस्थल पर लापरवाही या अनजाने फिसलन के कारण हुआ। जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की विवेचना जारी है।

सदमे में स्थानीय लोग

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि योगेश एक अनुभवी टाइल्स मिस्त्री था, लेकिन मशीनों से जुड़े कार्यों में एक पल की चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे कार्यों में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अवश्य करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

CG – तीन सगे भाइयों को उम्रकैद! इस मामले में जिला अदालत ने सुनाई कठोर सजा…..

CG – तीन सगे भाइयों को उम्रकैद! इस मामले में जिला अदालत ने सुनाई कठोर सजा…..

बलौदा बाजार। जिले में दो साल पुराने हत्या के मामले में जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शराब दुकान के पास हुए विवाद में गैंद राम यादव की हत्या के दोषी पाए गए तीन सगे भाइयों को अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है।

कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया में 1 जनवरी 2024 को यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब गैंद राम यादव, नोहर सिंह ध्रुव और हेमराज ध्रुव शराब दुकान के पास मौजूद थे। अचानक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई।

 
 
 
 

ने गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को विश्वसनीय माना। इन सभी तथ्यों ने यह साबित किया कि हमला योजनाबद्ध नहीं था, लेकिन घातक साबित हुआ। प्रधान सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी की अदालत ने आरोपियों की भूमिका को गंभीर मानते हुए तीन सगे भाइयों रवि रजक, राजेंद्र रजक और रोहित रजक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत का मानना था कि उनकी हरकत सीधे-सीधे हत्या की श्रेणी में आती है।

 

छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा भर्ती 2025: वाहन चालक एवं वाहन चालक कम आपरेटर पद का अंतिम ट्रेड टेस्ट 26 नवंबर को

छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा भर्ती 2025: वाहन चालक एवं वाहन चालक कम आपरेटर पद का अंतिम ट्रेड टेस्ट 26 नवंबर को

 रायपुर। छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा भर्ती 2025 में वाहन चालक और वाहन चालक कम आपरेटर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए अंतिम चरण का ट्रेड टेस्ट 26 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह टेस्ट सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, माना कैंप में शुरू होगा।इस अंतिम टेस्ट से पहले अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब केवल अंतिम ट्रेड टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल चयन तय किया जाएगा।ट्रेड टेस्ट में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के समय नियमों और निर्देशों का पालन करना होगा।इस अंतिम चरण के बाद ही वाहन चालक एवं वाहन चालक कम आपरेटर पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ रखें।छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा भर्ती समिति ने अभ्यर्थियों को सजग और अनुशासित रहने के लिए निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

CG : कक्षा 12वीं की छात्रा ने संभाला एसपी का कार्यभार, लिए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय

CG : कक्षा 12वीं की छात्रा ने संभाला एसपी का कार्यभार, लिए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय

 जांजगीर चांम्पा। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित नवाचार कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा संतोषी धीवर ने एक दिन के एसपी का कार्यभार संभाला और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिए।सबसे पहले, उन्होंने स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास स्थित पान ठेला व गुमटियों को 200 मीटर से अधिक दूरी पर संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित व शिक्षा अनुकूल वातावरण बनाया जा सके।

इसके अलावा, पुलिस लाइन का अवलोकन करते हुए टू व्हीलर वाहन नीलामी प्रकरण को वरिष्ठ कार्यालय के लिए अग्रेषित किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी कविता ठाकुर एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने जिले में साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा ट्रैफिक शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी छात्रा-स्पेशल एसपी को प्रदान की।

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस हर वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है…
इस दिन का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा करना, उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना और समाज में सद्भाव व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
सरकारों और समुदायों को यह संदेश दिया जाता है कि बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं, और उनकी सुरक्षा, शिक्षा व विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के मिल रहे नए अवसर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के मिल रहे नए अवसर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

रायपुर।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ तथा ‘प्रधानमंत्री जनमन अभियान’ को जनजातीय समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएँ देश के करोड़ों आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के नए अवसर प्रदान कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मु आज अम्बिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है, और इसकी झलक बस्तर की ‘मुरिया दरबार’ जैसी जनजातीय परंपराओं में भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा की जनजातीय विरासत अत्यंत समृद्ध और आपस में जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति भवन में ‘जनजातीय दर्पण’ संग्रहालय की स्थापना की गई है, तथा वहां आदिवासी कला और संस्कृति को विशेष स्थान दिया गया है।

राष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन में छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाने, जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय बनाने और शासकीय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित ‘आदि कर्मयोगी’ राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के आदिवासी विकास विभाग को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस अपनी पहचान, सांस्कृतिक विरासत और उन वीर पूर्वजों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने जनजातीय इतिहास को गौरवशाली अध्यायों से भर दिया। समारोह में उपस्थित देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सम्मान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर राष्ट्र के सर्वाेच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने की उनकी प्रेरक यात्रा पूरे भारत के लिए उदाहरण है।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने उनके व्यक्तित्व और संघर्ष के कई प्रेरक प्रसंगों को याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने नशाखोरी, अन्याय और अंधविश्वास के खिलाफ साहसिक अभियान चलाया। उनके नेतृत्व में हुआ ‘उलगुलान’ ब्रिटिश शासन को चुनौती देने वाला ऐतिहासिक आंदोलन था, जिसने जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी।  उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह, राजा गेंद सिंह, कंगला मांझी, वीर सीताराम कंवर और गुंडाधुर जैसे महानायकों ने अपने बलिदान और संघर्ष से स्वतंत्रता आंदोलन और जनजातीय गौरव को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। उनका योगदान प्रदेश की स्मृतियों में सदा अमर रहेगा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि राष्ट्रपति जी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इस समारोह में शामिल होकर प्रदेश की गरिमा बढ़ाई है। कुछ दिन पूर्व नक्सल पीड़ित परिवारों से राष्ट्रपति की भेंट का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रत्येक पीड़ित से आत्मीयता से हाल-चाल जानकर अपनी ममतामयी छवि प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का इतिहास अत्यंत समृद्ध है और यहाँ के आदिवासी समाज ने देश की स्वतंत्रता में अमूल्य योगदान दिया है। हाल ही में 1 नवम्बर को आयोजित रजत महोत्सव में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी उपस्थित थे और उन्होंने आजादी की लड़ाई से जुड़े आदिवासी महापुरुषों पर आधारित म्यूज़ियम का लोकार्पण किया।

उन्होंने बताया कि जनजातीय विद्रोह के नायकों की स्मृति को सहेजने हेतु शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह-संग्रहालय का निर्माण किया गया है, जिसे राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा जनता को समर्पित किया गया। यह देश का पहला जनजातीय संग्रहालय है, जिसमें डिजिटल माध्यम से जनजातीय गौरवगाथा को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के करकमलों से आज जनजातीय विद्रोह के नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों का सम्मान होना सभी के लिए गौरव का विषय है। साथ ही जनजाति एवं उपजनजाति प्रमुखों को भी सम्मानित किया गया, जो अपने ज्ञान और अनुभव से समाज को निरंतर जागरूक कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 53 विकासखंडों की 2,365 बसाहटों में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं, इसी प्रकार, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राज्य के 32 जिलों के 6,691 गांवों में विकास के कार्यों का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों की संग्रहण राशि 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दी गई है तथा चरण पादुका वितरण पुनः प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है, और मार्च 2026 तक इसके समूल नष्ट होने के लक्ष्य की ओर प्रदेश तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास का उजाला पहुँचा है। आकर्षक पुनर्वास नीति के कारण कई भटके हुए लोग मुख्यधारा से जुड़कर सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और सरकार की विभिन्न योजनाओं से जनजातीय समाज निरंतर लाभान्वित हो रहा है।

केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड या जनजाति समाज के नायक ही नहीं थे बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए स्वाभिमान, सम्मान, गौरव, गरिमा और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण जनहित और स्वतंत्रता के संघर्ष के लिए समर्पित किया। उन्होंने अपने समाज को संगठित किया, उन्हें आत्मसम्मान और स्वतंत्रता का पाठ पढ़ाया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक योद्धा नहीं बल्कि एक समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक गुरु भी थे। उनका जीवन यह सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति चाहे उसका जन्म किसी भी समाज में हुआ हो अगर उसके भीतर सच्ची लगन और आत्मबोध है तो वह इतिहास बदल सकता है।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश भर के जनजाति समाज के महानायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों को चिन्हित करके उन्हें इतिहास में उचित स्थान दिया जा रहा है। जनजाति समाज के महापुरुषों के जन्म स्थलों पर स्मारक बनाए जा रहे हैं। जनजाति समाज के लोग के पूजा स्थलों को चयनित कर उनका पुनरुत्थान किया जा रहा है।

आदिम जाति विकास विभाग मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पूरे देश और प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। उसी परिप्रेक्ष्य में आज का यह भव्य आयोजन संपन्न हो रहा है, जिसकी गरिमा राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति से कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों और प्रेरणा से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती से जनजातीय गौरव दिवस की परंपरा प्रारंभ हुई और आज उनकी 151वीं जयंती पर देशभर के जनजातीय समाज का पुनः एकत्रित होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनजातीय समाज के गौरवपूर्ण इतिहास को स्मरण करना, उसे सुरक्षित रखना और भविष्य की दिशा को प्रेरित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

नर्तक दल हुए पुरस्कृत

समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु ने शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लिंगो गोटूल मांदरी नाचा पार्टी कोंडागांव एवं उत्तर छत्तीसगढ़ जनजातीय लोक कला महोत्सव (करम महोत्सव) प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जय माता दी करमा नृत्य पार्टी कांसाबेल के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को भगवान बिरसा मुंडा के साहस को प्रदर्शित और राज्यपाल ने भित्ती चित्रकला से जुड़े स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणी महाराज, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक किरण सिंह देव, महापौर अम्बिकापुर मंजुषा भगत भी उपस्थित थी।

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई ऊर्जा देने वाला दिन रहा। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड छत्तीसकला तथा डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया।

ग्रामीण महिला उत्पादों को मिला राज्य का पहला एकीकृत ब्राण्ड ‘छत्तीसकला’

 
CG : शासन की योजनाओं का त्वरित लाभ श्रमिकों को समय पर मिले: श्रम मंत्री देवांगन

CG : शासन की योजनाओं का त्वरित लाभ श्रमिकों को समय पर मिले: श्रम मंत्री देवांगन

रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन नवा रायपुर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित लैब-राइट कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाए चलाई जा रही है। इन योजनाओं का त्वरित लाभ श्रमिकों को समय पर मिले इस उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए श्रम विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। श्रम मंत्री देवांगन ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता, अपर श्रमायुक्त एस.एल. जागड़े, सविता मिश्रा, उपायुक्त श्रम सूर्यभान पैकरा, डीपी तिवारी सहित जिलों से आए श्रम अधिकारी उपस्थित थे।

श्रम मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाए संचालित की जा रही है। इन योजनाओं  के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर डीबीटी के जरिए आर्थिक मदद दी जा रही है।  देवांगन ने कहा कि श्रमिकों के साथ-साथ उनके बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए भी सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

 
सौतेले पिता की खौफनाक करतूत, ढाई साल के मासूम को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

सौतेले पिता की खौफनाक करतूत, ढाई साल के मासूम को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

 रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सौतेले पिता की प्रताड़ना और पिटाई से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर इलाके की बताई गई।

जानकारी के अनुसार, हीरापुर सतनामी बस्ती में बीते दिनों 2 साल 7 माह के मासूम प्रशांत सेन की उसके सौतेले पिता आकिब खान ने  बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद बच्चे को एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शार्ट पीएम किया और पुलिस को सूचना दी। बताया गया की बच्चे की अननेचुरल डेथ बताई गई। जिसके बाद आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और सौतेले पिता आकिब खान और मां रेशमी ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है।

 बताया गया कि, घटना वाले दिन भी सौतेले पिता ने बच्चे के साथ मारपीट की थी और करीब 15 दिनों से आरोपी बच्चे की पिटाई कर रहा था। जिससे की बच्चे की मौत हो गई। वहीं पुलिस अब दोनों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 239/2025, धारा 103(1), 238, 3(5) BNS के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

CG : जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें समारोह का लाइव प्रसारण

CG : जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें समारोह का लाइव प्रसारण

 अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से वे अंबिकापुर पहुंची। पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई हैं। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद हैं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर रायपुर पहुंचीं थीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं समाज की धरोहर हैं। कहते हैं महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो समाज का विकास होगा। साथ ही कहा कि बिरसा मुंडा भगवान ने अंग्रेजों का जीना खराब कर दिया था।

मुर्मू ने कहा कि अंग्रेजों को सिर्फ बिरसा मुंडा ही दिखते थे। हम बिरसा मुंडा की पीढ़ी हैं। हमको आदिवासी संस्कृति को बचाना है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी युवाओं को सम्मानित किया। साथ ही बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया।

https://youtu.be/5jhg7ub1YuQ
CG Police Tranfer : छत्तीसगढ़ में बदले गए 5 थाना प्रभारी, देखें लिस्ट

CG Police Tranfer : छत्तीसगढ़ में बदले गए 5 थाना प्रभारी, देखें लिस्ट

 जशपुर।  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। SP कार्यालय से मिले जानकारी के अनुसार पांच थाना प्रभारी का तबादला किया गया है।

  1. निरीक्षक मोरध्वज देशमुख : प्रभारी सायबर सेल से थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर।
  2. निरीक्षक संतलाल आयाम : थाना प्रभारी बगीचा से सायबर सेल जशपुर।
  3. निरीक्षक गौरव पांडेय : रक्षित केंद्र जशपुर से थाना प्रभारी बगीचा।
  4. निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार : रक्षित केंद्र जशपुर से थाना प्रभारी कांसाबेल।
  5. निरीक्षक अमित तिवारी : रक्षित केंद्र जशपुर से सायबर सेल जशपुर।
 
वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप साय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नए दायित्वों के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में सलाम को एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे अपनी संवेदनशीलता, अनुभव और दक्षता के साथ उत्कृष्ट रूप से निभाएंगे। उन्होंने उल्लेख किया कि सलाम स्वयं जनजातीय समुदाय से आते हैं और समुदाय की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रदेश में निवासरत जनजातीय समाज के उत्थान को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। साथ ही केंद्र में अलग जनजातीय मंत्रालय की स्थापना से समुदाय के विकास को नई गति मिली। उन्होंने कहा कि हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी भावना और संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना’ तथा ‘पीएम जनमन योजना’ लागू की, जिनके माध्यम से जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं।

 
CG : मंत्रालय के सभी विभागों में अब अनिवार्य होगी आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली

CG : मंत्रालय के सभी विभागों में अब अनिवार्य होगी आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली

रायपुर। पारदर्शिता, समयपालन और प्रशासनिक कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने आज मंत्रालय के दोनों परिसरों—महानदी भवन और इन्द्रावती भवन—में कार्यरत सभी विभागों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की घोषणा की है

आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव विकास शील की उपस्थिति में नए सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें फेसियल ऑथेंटिकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली तथा दीवार पर लगाए गए आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरणों का डेमो प्रस्तुत किया गया। इस प्रणाली का परीक्षण कल से प्रारंभ होगा और 01 दिसंबर 2025 से मंत्रालय में AEBAS के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य होगी।

मुख्य सचिव श्री विकास शील ने निर्देशित किया है कि 01 जनवरी 2026 से यह प्रणाली सभी संचालनालयों/ विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी लागू कर दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कड़ाई से इसका पालन करना होगा।

कर्मचारियों के लिए उपस्थिति दर्ज करने के तरीके+

नए प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को रोज़ाना दो बार—प्रवेश के समय “IN” और प्रस्थान के समय “OUT”—उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसके लिए दो विकल्प उपलब्ध किए गए हैं:

1. मोबाइल ऐप के माध्यम से फेसियल ऑथेंटिकेशन

कर्मचारी अपने स्मार्टफोन पर आधार-आधारित फेसियल वेरिफिकेशन के माध्यम से IN/OUT उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। यह प्रणाली सुविधा और बायोमेट्रिक सुरक्षा—दोनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

2. प्रवेश द्वारों पर लगे आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरण

मंत्रालय भवनों के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर दीवार पर लगे थम्ब-बेस्ड आधार-सक्षम बायोमेट्रिक डिवाइसेज़ स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से कर्मचारी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।

दोनों प्रणालियाँ समानांतर रूप से संचालित होंगी और कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी निर्धारित प्रवेश द्वारों पर आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरण स्थापित कर दिए हैं और नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया है, जिससे व्यवस्थित और निर्बाध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। सभी कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके आधार और सेवा संबंधी विवरण उपस्थिति पोर्टल में सही ढंग से अपडेट हों।नई उपस्थिति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई या अनुपालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा।

आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) की शुरुआत राज्य सरकार की प्रशासनिक जवाबदेही, कार्यकुशलता और सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता में सुधार लाने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह प्रणाली न केवल विभागीय संचालन को सरल बनाएगी, बल्कि प्रशासनिक तंत्र में अनुशासन और पारदर्शिता की संस्कृति को भी स्थापित करेगी।

“मंत्रालय—महानदी और इन्द्रावती भवन—के सभी विभागों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) का क्रियान्वयन पारदर्शिता, समयपालन और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज मुख्य सचिव और सभी सचिवों की उपस्थिति में फेसियल ऑथेंटिकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली और दीवार पर लगे आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरणों का विस्तृत प्रदर्शन किया गया। 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालय में AEBAS आधारित उपस्थिति अनिवार्य होगी और 01 जनवरी 2026 से यह प्रणाली सभी संचालनालयों में लागू कर दी जाएगी। मैं अपेक्षा करता हूँ कि हर अधिकारी और कर्मचारी समयपालन और पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करेंगे, ताकि हम आधुनिक, तकनीक-आधारित और जवाबदेह शासन व्यवस्था की ओर निरंतर अग्रसर हो सकें।”

 

 

 

रायपुर में उद्योग मंत्री की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक नशे में धुत, जानें कैसे हुआ हादसा

रायपुर में उद्योग मंत्री की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक नशे में धुत, जानें कैसे हुआ हादसा

 रायपुर।  राजधानी में देर रात उस समय एक बड़ी दुर्घटना हो गई जब उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पायलट स्कॉर्पियो वाहन खालसा स्कूल के सामने, कोर्ट परिसर के ठीक सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां रात करीब 12:45 बजे के आसपास घटना घटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि स्कॉर्पियो वाहन का चालक शराब के नशे में धुत अवस्था में था और लड़खड़ाते हुए खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ऑटो चालक ने की थी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश

गाड़ी चालक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वाहन लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खालसा स्कूल के सामने एक ऑटो चालक ने अचानक वाहन को बगल से ओवरटेक करने की कोशिश की। ऑटो की इस हरकत से स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन सीधे डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया और सामने लगे खंभे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन चलने लायक नहीं बचा।

नशे में था वाहन चालक

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रफ्तार भी काफी तेज थी, जिस वजह से नुकसान ज्यादा हुआ। वाहन का नंबर CG 08 BC 9909 है, जो उद्योग मंत्री की पायलट गाड़ियों में से एक बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के समय वाहन में मंत्री नहीं थे, केवल चालक ही मौजूद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले चालक की हालत की जांच की। चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक का अल्कोहल लेवल मानक से काफी ऊपर पाया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी भी आम नागरिक को चोट नहीं आई है, जो बड़ी राहत की बात रही। सड़क पर देर रात ट्रैफिक कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, वरना वाहन की रफ्तार और टक्कर की तीव्रता को देखते हुए जनहानि की संभावना भी थी।

Raipur News: पुलिस अब ऑटो चालक की भी खोजबीन कर रही है, ताकि उसकी ओर से लापरवाही हुई या नहीं, इसकी पुष्टि हो सके। वहीं प्रशासनिक स्तर पर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि मंत्री-स्तर की पायलट गाड़ी का चालक ड्यूटी के बाद शराब पीकर वाहन क्यों चला रहा था और उस पर विभागीय कार्रवाई कब होगी। फिलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और शराब पीकर वाहन चलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच जारी है।

देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

 रायपुर।  राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां हीरापुर इलाके में सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ़्तार ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।

कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि यह हादसा देर रात लगभग 12 बजे के आसपास हुआ। मृत युवक सड़क पार कर रहा था तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर इलाके को घेराबंदी की और ट्रैफिक को डायवर्ट किया, ताकि भीड़ न जुटे और स्थिति नियंत्रण में रहे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Raipur Road Accident: थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ट्रक व चालक की तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।