नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG : करंट की चपेट में आने से 3 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत, 2 की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

CG : करंट की चपेट में आने से 3 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत, 2 की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

 कोंडागांव।  जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां करंट की चपेट में आने से 3 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत हो गई। बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में कबड्डी मैच चल रहा था। इसी दौरान मौसम बदला और अचानक तेज आंधी-तूफान आया। तभी मैदान में लगा टेंट उड़कर 11 केवी की बिजली लाइन से टकरा गया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम रावसवाही में नाइट कबड्डी का आयोजन किया गया था। बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाया गया था। शनिवार रात मैच चल ही रहा था कि आंधी आई। टेंट उड़कर बिजली लाइन से टकरा गया। उसी टेंट का हिस्सा खिलाड़ियों पर गिर गया। घटना शनिवार (20 सितंबर) की रात की है। करंट की चपेट में कुल 6 लोग आए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों में सभी कोंडागांव के रहने वाले-सतीशकुमार नेताम (24 साल), गरांजीडीही
श्याम नेताम (25 साल), पांडे पारा
सुनील शोरी (25 साल), बांसकोट

घायलों के नाम-

शिवम दास (16 साल), बांसकोट
सुविलाल मरकाम (25 साल), रावसवाही

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती ने बताया कि 3 घायलों का इलाज जारी है। इनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है।

 
 
CG Weather Update:  तेज धूप और उमस से बेहाल छत्तीसगढ़, जानिए कब मिलेगी राहत

CG Weather Update: तेज धूप और उमस से बेहाल छत्तीसगढ़, जानिए कब मिलेगी राहत

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून अंतिम चरण में है और जल्द ही प्रदेश से इसकी विदाई होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की वापसी में 15-20 दिन लग सकते हैं। राज्य में इस सीजन का बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन हाल के दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। उमस और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है।

पिछले तीन-चार दिनों से चिपचिपी गर्मी ने दिन और रात दोनों में लोगों को हलाकान किया है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक था। पिछले 24 घंटों में बिलाईगढ़ में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पर्याप्त बारिश के कारण वातावरण में नमी अधिक है, जिससे उमस बढ़ रही है। अगले चार दिन ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दाब क्षेत्र के कारण दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना है।

बारिश का आंकड़ा

इस सीजन में राज्य में अब तक 1061 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से केवल 34 मिमी कम है। जून से सितंबर के बीच औसतन 1095 मिमी बारिश होती है। रायपुर जिले में 894 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 79 मिमी कम है।

हालांकि, कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश मानसून की मौजूदगी का अहसास करा रही है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार है।

राजधानी रायपुर में हुआ ‘नमो युवा रन’ मैराथन दौड़,5 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में हुआ ‘नमो युवा रन’ मैराथन दौड़,5 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

 रायपुर – राजधानी रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वस्थ और नशामुक्त भारत के लिए रायपुर में आयोजित ‘नमो युवा रन’ में युवाओं ने जोश और उत्साह से भागीदीरी की। युवाओं को फिट और नशामुक्त रखने देश के 75 शहरों में यह दौड़ आयोजित की गई। राजधानी रायपुर में तेलीबांधा तालाब से शुरू हुई यह दौड़ सुभाष स्टेडियम में समाप्त हुई। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने रायपुर के तेलीबांधा तालाब में झंडा लहराकर ‘नमो युवा रन’ को प्रारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश का हर युवा स्वस्थ हो, समर्थ हो, सक्षम हो और नशे से दूर रहे, इसकी जागरूकता के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं और खेलों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं। विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से भारत सरकार युवा शक्ति को तैयार करने का काम कर रही है। साव ने कहा कि हम हर युवा को फिट रहने के लिए खेल के मैदान से जोड़ना चाहते हैं। वे खेलों से जुड़ेंगे तो नशे से दूर रहेंगे। देश को समृद्ध बनाने के लिए युवा स्वस्थ रहें तथा उत्साह व आत्मविश्वास से भरे रहें, यह जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्प लेने की अपील की।

जशपुर को CM साय का तोहफ़ा, सीसरिंगा से महलंग सहसपुर मार्ग के लिए 6.91 करोड़ की मंजूरी

जशपुर को CM साय का तोहफ़ा, सीसरिंगा से महलंग सहसपुर मार्ग के लिए 6.91 करोड़ की मंजूरी

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि जशपुर जिले को एक और बड़ा तोहफ़ा मिला है। राज्य सरकार ने सीसरिंगा से महलंग होकर सहसपुर तक 6.5 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

बरसात में कीचड़ भरे रास्ते और गर्मियों में धूल से परेशान ग्रामीणों को अब सुविधा और सुरक्षित परिवहन की सौगात मिलेगी। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को होने वाली समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी। नई सड़क के बनने से क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। किसानों की फसलें और ग्रामीण उत्पाद अब तेजी से बाजार तक पहुंच पाएंगे। इसके साथ ही व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

राज्य शासन के द्वारा दी गई इस स्वीकृति से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सड़क से विकास की गति तेज होगी और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

 
Breaking : अकलतरा में भी EOW की दबिश, कोयला कारोबारी जयचंद कोसल के घर मारा छापा

Breaking : अकलतरा में भी EOW की दबिश, कोयला कारोबारी जयचंद कोसल के घर मारा छापा

 जांजगीर- चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा के अकलतरा में भी EOW की 12 सदस्यीय टीम ने दबिश दी है, EOW की टीम ने कोयला व्यापारी जयचंद कोसल के अकलतरा अंबेडकर चौक स्थित निवास पर छापा मारा है, टीम अभी भी दस्तावेजों की जांच कर रही है. अचानक सुबह-सुबह टीम के पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

आपको बता दें कि, जयचंद के पिता जांजगीर कलेक्ट्रेट में सहायक ग्रेड-1 पद पर पदस्थ हैं, जो पूर्व में कांग्रेस शासनकाल में रायपुर में मंत्रालय ग्रेड- 2 बाबू थे वर्तमान में सहायक ग्रेड-1 पद पर कार्यरत्त है।

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी दबिश 

 
गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी शहादत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी शहादत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह हमारा सौभाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ की धरती पर आयोजित कीर्तन यात्रा का दर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर नगर कीर्तन यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवाई कर रहे पंच प्यारों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पवित्र सिरोपा और कृपाण भेंट की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य और गर्व का विषय है। आज हम नगर कीर्तन यात्रा के दर्शन कर रहे हैं, जो गुरु तेगबहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर असम के गुरुद्वारा धुबरी साहिब से प्रारंभ होकर देश के अनेक स्थानों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुँची है। लगभग 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर यह नगर कीर्तन यहां पहुँचा है। हमारे प्रदेशवासियों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण और पुण्य अवसर है कि हमें इस यात्रा का स्वागत करने और इसमें भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर नगर कीर्तन यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु तेगबहादुर जी की शहादत के बारे में हम सभी भलीभांति जानते हैं। वे मुगलों के सामने कभी नहीं झुके और अपने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। आज भी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब गुरु तेगबहादुर जी की शहादत का अमर प्रतीक है। हम गुरु तेगबहादुर जी को नमन करते हैं।

मुख्यमंत्री गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर नगर कीर्तन यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत भी अद्वितीय है। साहिबजादों ने मुगलों के सामने झुकने के बजाय धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने साहिबजादों की इस वीरता को नमन करते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी वीर बाल दिवस को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर नगर कीर्तन यात्रा में हुए शामिल

इस अवसर पर विधायक श्री सुनील सोनी, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कांवड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, श्री बलदेव सिंह भाटिया, श्री गुरचरण होरा, गुरुद्वारा कमेटियों के प्रमुखजन सहित बड़ी संख्या में सिख धर्म के अनुयायी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Breaking : ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में शराब कारोबारियों के घर दी दबिश

Breaking : ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में शराब कारोबारियों के घर दी दबिश

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है. राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में कई शराब कारोबारियों के घर दबिश दी गई है. प्रदेशभर में 10 ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध विंग ने प्रदेश के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शराब कारोबारियों के घर छापा पड़ा है. राजधानी में 3 से 4 ठिकानों पर दबिश दी गई है. रायपुर के देवनगरी स्थित शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर भी ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची है. टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला मामला?

ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके. इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था.

ईडी ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, फिर भी नियमों में संशोधन करके यह टेंडर उसी कंपनी को दे दिया गया था. ईडी के टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी के मालिक से भारी कमीशन लिया गया था. यह जानकारी सामने आने के बाद जब कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया तो उसने कांग्रेस सरकार में CSMCL में एमडी अरुणपति त्रिपाठी, बिजनेसमैन अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम लिया.

ED ने जब इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो मामले में और भी खुलासे होने लगे. इसके बाद साल 2024 के अंत में कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक ED की जांच में पता चला है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले से पीओसी (प्रोसीड ऑफ क्राइम) से हर महीने कमिशन मिलाता था.

CG : “रायपुर में रेलवे ट्रैक के पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हादसा या साज़िश?”

CG : “रायपुर में रेलवे ट्रैक के पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हादसा या साज़िश?”

 रायपुर।  राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे एक युवक की क्षत-विक्षत लाश रेलवे ट्रैक के नीचे पंडरी ब्रिज के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मोवा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित कुमार मेंडे के रूप में हुई है। वह पारसोली दी थाना विधानसभा इलाके का निवासी था। स्थानीय लोगों ने रात करीब 6:30 बजे रेलवे ट्रैक के पास युवक की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव की पहचान कर पंचनामा बनाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भिजवाया। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण पता चल पाएगा। इसके आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी

स्कूल से लौटते वक्त बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली : एक की गई जान, दो की हालत गंभीर

स्कूल से लौटते वक्त बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली : एक की गई जान, दो की हालत गंभीर

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर जारी है। कुछ दिन पहले ही राजधानी रायपुर में एक स्कूली छात्र की मैदान में खेलते वक्त बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ऐसी ही एक घटना सूरजपुर जिले में हुई, जहां वज्रपात में स्कूली बच्चे की जान चली गयी। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूली बच्चा छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था।

सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशालपुर निवासी छात्र 15 वर्षीय रंजीत सिंह पिता जगनाथ शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अपने 2 साथियों सुनील कुमार पिता हरिशरण बैस और अनूप कुमार पिता रामदेव बैस के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट (Sky lightning) रहा था। तीनों छात्र ठाड़पाथर-रेडीपहाड़ी मार्ग से गुजर रहे थे कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए वे सडक़ किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। घटना में रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील और अनूप गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छात्रों को बाहर निकाला। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी दो को गंभीर हालत में तत्काल बिहारपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों छात्रों की स्थिति नाजुक है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफ़र किया जा सकता है।

आकाशीय बिजली की घटनाओं से बचने की है जरूरत

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली के गिरने की घटनाएं काफी ज्यादा हो रही हैं और सरकार समय–समय पर इससे बचाव के उपाय भी बताती है। वहीं मौसम विभाग भी समय से पहले छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े होना खतरनाक हो सकता है।

सूरजपुर जिले में हुए इस हादसे ने एक बार फिर लोगों का ध्यान इस ओर खींचते हुए सचेत किया है कि मानसून के मौसम में सुरक्षा के नियमों का पालन जरूरी है। प्रशासन ने अपील की है कि तेज गर्जना और बिजली चमकने पर लोग खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित जगह पर शरण लें।

स्टंटबाज नहीं छुड़वा पाएंगे अपनी कार! चीफ जस्टिस का आदेश कोर्ट की अनुमति के बिना नहीं छोड़ी जाएगी जब्त कारें

स्टंटबाज नहीं छुड़वा पाएंगे अपनी कार! चीफ जस्टिस का आदेश कोर्ट की अनुमति के बिना नहीं छोड़ी जाएगी जब्त कारें

 बिलासपुर. मस्तूरी रोड पर कार सवार युवकों के स्टंट और पुलिस की कार्रवाई को लेकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने पुलिस अफ़सरों को जमकर फटकार लगाई है. नाराज कोर्ट ने पुलिस द्वारा जब्त की गई 18 कारों को कोर्ट की अनुमति के बिना नहीं छोड़ा का आदेश दिया है|

नाराज कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस का प्रकोप केवल गरीब, मध्यम वर्ग और दलितों पर ही पड़ता है. लेकिन जब अपराधी कोई धनी व्यक्ति होता है, चाहे वह बाहुबल, धन या राजनीतिक समर्थन के मामले में हो, तो पुलिस अधिकारी दंतहीन बाघ बन जाते हैं.

महाधिवक्ता प्रफुल्ल भरत ने डिविज़न बेंच को बताया; पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है और स्टंट करने में इस्तेमाल किए गए वाहनों को जब्त कर लिया गया है. कार मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है।

डिविज़न बेंच बी कहा, यह बहुत आश्चर्य की बात है कि इस न्यायालय ने 03 फ़रवरी को ऐसी घटनाओं का संज्ञान लिया था और राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा सड़कों पर गुंडागर्दी के खतरे को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में विभिन्न तिथियों पर विभिन्न हलफनामे दायर किए गए थे।

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, पुलिस का प्रकोप केवल गरीब, मध्यम वर्ग और दलितों पर ही पड़ता है.

पीआईएल की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा; ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस का प्रकोप केवल गरीब, मध्यम वर्ग और दलितों पर ही पड़ता है. लेकिन जब अपराधी कोई धनी व्यक्ति होता है, चाहे वह बाहुबल, धन या राजनीतिक समर्थन के मामले में हो, तो पुलिस अधिकारी दंतहीन बाघ बन जाते हैं. और ऐसे अपराधियों को जुर्माना के रूप में मामूली धनराशि देकर छोड़ दिया जाता है और उनके वाहन भी छोड़ दिए जाते हैं और मालिकों को सौंप दिए जाते हैं।

यह समझना मुश्किल है कि पुलिस अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता, 2023 के प्रासंगिक प्रावधानों या किसी अन्य कठोर कानून के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने से कोन रोकता है. जो अपने गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाही भरे कृत्य से अन्य यात्रियों की जान को खतरे में डालते हैं।

कोर्ट ने कहा; ऐसे गुंडों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

ऐसे गुंडों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जो उनके जीवन के लिए एक सबक हो। वर्तमान मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई केवल दिखावा है। इसलिए, हम संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश देना उचित समझते हैं कि मस्तूरी पुलिस द्वारा जब्त की गई 18 कारों को इस न्यायालय की अनुमति के बिना नहीं छोड़ा जाएगा।

डिविज़न बेंच ने कहा; छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव एक हलफनामा दायर कर इस न्यायालय को सूचित करेंगे कि अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। मामले की अगली सुनवाई के कोर्ट ने 23 सितम्बर, 2025 की तिथि तय कर दी है। डिविज़न बेंच ने राज्य सरकार के वकील को कहा; आदेश की एक प्रति मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल भेजें।

क्या है मामला

ग्राम लावर स्थित एक फार्म हाउस में जन्मदिन मनाने जा रहे कुछ युवक मस्तूरी रोड पर अपनी चलती कारों की खिड़कियों और सनरूफ पर लटककर स्टंट कर रहे थे और तेज गति व लापरवाही से कार चलाकर अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे थे। इन लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 पर यातायात जाम की स्थिति भी पैदा कर दी।

वहां से गुजर रहे कुछ अन्य लोगों ने उनकी हरकतों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 18 कारों को जब्त कर लिया, जो मस्तूरी क्षेत्र की बताई जा रही हं, और उन कारों में पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

CG – शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद, जाने वजह….

CG – शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद, जाने वजह….

 बीजापुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत वर्ष 2025-26 के लिए देशी-विदेशी मदिरा के फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत 02 अक्टूबर 2025 को दिन गुरूवार को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

जिसके अन्तर्गत जिला बीजापुर के समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकान व एफ.एल.7 सैनिक कैंटीन में मदिरा धारण, विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

डेटा सुरक्षा के लिए नक्सली कर रहे प्रोटॉन मेल का इस्तेमाल, नक्सली पर्चे से हुआ बड़ा खुलासा

डेटा सुरक्षा के लिए नक्सली कर रहे प्रोटॉन मेल का इस्तेमाल, नक्सली पर्चे से हुआ बड़ा खुलासा

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट से पता चला है कि, वे डेटा सुरक्षा के लिए प्रोटॉन मेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ईमेल सेवा स्विट्ज़रलैंड की कंपनी प्रोटॉन टेक्नोलॉजीज एजी द्वारा दी जाती है और इसकी गोपनीयता के लिए जानी जाती है।

बता दें कि, संपर्क के लिए नक्सलियों द्वारा दी गई ई मेल आईडी नहीं बल्कि एक सामान्य मेल सर्विस है। जो की गोपनीय डेटा संचार के लिए प्रसिद्ध प्रोटॉन मेल सर्विस का हिस्सा है। इससे पहले भी आतंकी संगठन ISIS द्वारा प्रोटॉन मेल के उपयोग की पुष्टि हो चुकी है।

भारत में प्रोटॉन मेल की सेवा पर प्रतिबंध लगाने के लिए अदालत में एक याचिका दायर की गई थी। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि, वह प्रोटॉन मेल को भारत में ब्लॉक करे। यह आदेश एक महिला कर्मचारी को अश्लील और अपमानजनक ईमेल भेजने के मामले में आया है।

CG  : सो रहे परिवार के तीन लोगों को जहरीले सांप ने काटा, पिता-पुत्र की मौत, महिला की हालत गंभीर

CG : सो रहे परिवार के तीन लोगों को जहरीले सांप ने काटा, पिता-पुत्र की मौत, महिला की हालत गंभीर

 कोरबा : जिले से दुखद खबर सामने आई है। दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में तड़के घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को जहरीले सांप ने काट लिया। इस घटना में सांप के काटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है,जबकि गंभीर रूप से आहत हुई महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है।इंदिरा नगर जमनीपाली में यह घटना हुई। यहां निवासरत चूड़ामणि भारद्वाज (52) उसकी पत्नी रजनी भारद्वाज (45) वर्ष अपने पुत्र प्रिंस (10)के साथ घर में एक ही जगह पर सो रहे थे। इस बीच तीनों को जहरीले सांप ने काट लिया। चूड़ामणि और उसके पुत्र को सांप के काटे जाने का पता नहीं चला, लेकिन रजनी भारद्वाज ने सांप को देख लिया। उसको भी सांप ने काट लिया था।

रजनी ने किसी तरह घटना की जानकारी चूड़ामणि के भाई को दी। इसके बाद तीनों को ही उपचार के लिए जमनीपाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन यहां हॉस्पिटल को खुलवाने में ही आधे घंटे का समय बीत गया। इसके बाद यहां उपस्थित कर्मचारियों ने अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने को कहा। इधर सांप के काटे जाने से तीनों की हालत काफी बिगड़ गई थी। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने चूड़ामणि भारद्वाज और उसके पुत्र प्रिंस भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजनी भारद्वाज की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ही उपचार चल रहा है।

 
बर्खास्त ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक शिक्षक की सेवा समाप्त, दो सस्पेंड….

बर्खास्त ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक शिक्षक की सेवा समाप्त, दो सस्पेंड….

 जांजगीर-चांपा। जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है, जिसने फर्जी अंकसूची के सहारे शिक्षाकर्मी वर्ग-03 की नौकरी हासिल की थी। मामले में विभागीय जांच के बाद यह तथ्य सामने आया कि शिक्षक ने नियुक्ति के लिए जो अंकसूची प्रस्तुत की थी, उसमें 12वीं में 370 अंक दर्ज थे। जबकि बाद में जनपद कार्यालय में जमा की गई अंकसूची में केवल 293 अंक पाए गए। इस तरह गलत दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति का दोषी पाए जाने पर उसे तुरंत बर्खास्त कर दिया गया।

यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने स्पष्ट किया कि इस तरह की धोखाधड़ी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी के साथ जिले में दो अन्य शिक्षकों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। शा.प्रा.शा. कोनियापाट में पदस्थ प्रधान पाठक राजेश्वर जायसवाल और बम्हनीडीह ब्लॉक के शा.प्रा.शा. रिवाडीह में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी अंब्रोस खलखों को निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों शिक्षकों पर आरोप था कि वे शराब पीकर स्कूल पहुंचे और वहां छात्रों तथा स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में विभागीय जांच की गई और आरोप सही पाए गए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी कर दिए।

डीईओ कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों का आचरण शिक्षा व्यवस्था की गरिमा के विपरीत है और विद्यार्थियों के भविष्य पर नकारात्मक असर डालता है। इसलिए तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित किया जाता है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि स्कूलों में अनुशासनहीनता और फर्जीवाड़े को किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। विभाग का कहना है कि छात्रों के लिए शिक्षक रोल मॉडल होते हैं, और इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

जिले के शिक्षा विभाग ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियुक्ति दस्तावेजों की पुन: जांच की जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस घटना के बाद अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों में भी सतर्कता देखी जा रही है।

800 पुलिसकर्मियों की 142 टीमें, 381 जगहों पर दी दबिश, भारी मात्रा में गांजा, अवैध शराब और हथियार जब्त, 200 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप…

800 पुलिसकर्मियों की 142 टीमें, 381 जगहों पर दी दबिश, भारी मात्रा में गांजा, अवैध शराब और हथियार जब्त, 200 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप…

 रायपुर। नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए रायपुर रेंज पुलिस ने आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर ऑपरेशन “निश्चय” चलाया। इस दौरान रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी और गरियाबंद जिलों में एक साथ दबिश दी गई। इस अभियान में कुल 381 स्थानों पर रेड की गई और भारी मात्रा में गांजा, अफीम, शराब और हथियार बरामद किए गए। अभियान में 142 पुलिस टीमों और 800 से अधिक जवानों ने हिस्सा लिया।

जिलावार कार्रवाई

रायपुर : 9 एनडीपीएस प्रकरण (24.070 किग्रा गांजा, 600 ग्राम अफीम), 22 आबकारी (929 लीटर शराब), 8 आर्म्स, 12 वारंट, 50 प्रतिबंधात्मक, 2 सट्टा मामले (₹1100 जब्ती)

महासमुंद : 11 एनडीपीएस (25.650 किग्रा गांजा, 24 कैप्सूल), 28 आबकारी (280 लीटर), 20 वारंट, 15 प्रतिबंधात्मक

बलौदाबाजार-भाटापारा : 4 एनडीपीएस (15.480 किग्रा गांजा, 26 कैप्सूल, 20 टैबलेट), 15 आबकारी (215 लीटर), 2 आर्म्स, 10 स्थायी वारंट, 21 प्रतिबंधात्मक

धमतरी : 4 एनडीपीएस (770 ग्राम गांजा), 3 आबकारी (17 लीटर), 2 आर्म्स, 2 गिरफ्तारी वारंट, 91 संदिग्धों की जांच

गरियाबंद : 5 एनडीपीएस (6.450 किग्रा गांजा), 30 आबकारी (283 लीटर), 1 स्थायी वारंट

वारंट तामिली और अन्य प्रकरण

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 20 गिरफ्तारी वारंट और 25 स्थायी वारंट तामिल किए। साथ ही 82 प्रतिबंधात्मक प्रकरण, 4 सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और पिलाने के मामले और 2 सट्टा प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन “निश्चय” का उद्देश्य नशे और अपराध के कारोबार पर रोक लगाना है। रेंज के पांचों जिलों में लगातार दबिश की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ़ और जनता में विश्वास का माहौल बना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर का निधन, मुख्यमंत्री साय ने गहरा शोक व्यक्त किया

जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर का निधन, मुख्यमंत्री साय ने गहरा शोक व्यक्त किया

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं। उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

 
Breaking : पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कार्पियो से पकड़े 6 करोड़ 60 लाख कैश, चार गिरफ्तार

Breaking : पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कार्पियो से पकड़े 6 करोड़ 60 लाख कैश, चार गिरफ्तार

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने दो स्कार्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख कैश के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान हवाला की रकम बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हवाला का पैसा लेकर रायपुर से सूरत जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने धरदबोचा। फ़िलहाल पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

 
नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, डोंगरगढ़ में रुकेंगी ये 10 एक्सप्रेस ट्रेनें

नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, डोंगरगढ़ में रुकेंगी ये 10 एक्सप्रेस ट्रेनें

 बिलासपुर।  इस शारदीय नवरात्रि माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। इस बार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है। हर साल की तरह इस साल भी 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ में भव्य नवरात्रि मेला लगेगा। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं।

डोंगरगढ़ में रुकेंगी ये 10 एक्सप्रेस ट्रेनें

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन के लिए बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन के लिए बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

 रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा, बल्कि गर्मी और उमस का असर बढ़ेगा।

बिजली गिरने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, धमतरी और गरियाबंद शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है, जो कि खासकर बस्तर और सुकमा क्षेत्र में अधिक हो सकती है। साथ ही, इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खुले में रहने से बचने की अपील की है, खासकर जब गरज-चमक हो रही हो।

गामी चार दिनों में मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी चार दिनों तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि कम हो जाएगी। हालांकि, इसके बावजूद कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें या रिमझिम बारिश हो सकती है। इसी दौरान, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप और उमस की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है।

सर्दियों के मौसम की शुरुआत में यह बदलाव महसूस हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम का यह परिवर्तन आमतौर पर मानसून के बाद होता है, जब तेज धूप और उमस का दौर शुरू हो जाता है।

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बिजली का खतरा :
मनेन्द्रगढ़, कोरिया, बलरामपुर, रायगढ़, बस्तर, सुकमा समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

तेज हवाओं की चेतावनी:
कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम और भी प्रभावित हो सकता है।

गर्मी और उमस बढ़ेगी:
अगले चार दिनों तक प्रदेश में गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है, जबकि हल्की बारिश या फुहारें बीच-बीच में हो सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट:
सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बरसात में कमी, तापमान में वृद्धि:
बारिश की गतिविधियों में कमी आने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है, खासकर रायपुर और दुर्ग क्षेत्रों में।

CG : ‘बच्चों पर जादू टोना करती है तुम्हारी मां….’, बैगा की बातों में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या

CG : ‘बच्चों पर जादू टोना करती है तुम्हारी मां….’, बैगा की बातों में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवानी में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने बैगा की बातों में आकर अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। 38 वर्षीय विष्णु केंवट, जो कि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था, बीते कुछ समय से बच्चों की लगातार खराब तबीयत को लेकर मानसिक रूप से परेशान था।

इलाज के लिए वैद्य और बैगाओं के पास भटकते हुए एक बैगा ने उसे यकीन दिलाया कि उसके बच्चों पर जादू-टोना हुआ है और यह किसी अपने द्वारा ही किया गया है। कई बार पूछने पर बैगा ने उसे बताया कि यह जादू-टोना उसकी ही मां मंटोरा बाई केंवट कर रही है।

आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

यह सुनकर विष्णु ने मां पर शक करना शुरू कर दिया और शुक्रवार दोपहर 2 बजे कुल्हाड़ी लेकर उसकी झोपड़ी में जा पहुंचा। मां ने जब बेटे के आरोपों को खारिज किया, तो गुस्से में आकर विष्णु ने ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद विष्णु खुद चकरभाठा थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 CG : एनकीट किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका

CG : एनकीट किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका

 दुर्ग।  जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगपुर चौकी अंतर्गत लिटिया-सिमरिया बॉर्डर के पास एनकीट के किनारे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। शव बरामद होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

दरअसल जानकारी मिलते ही नगपुर पुलिस चौकी की टीम, एफएसएल अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से युवती का चप्पल भी मिला है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना स्थल पर ही उसकी हत्या की गई होगी। युवती के सिर और माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। एफएसएल की टीम वैज्ञानिक तरीके से सबूत इकट्ठा कर रही है, वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण और समय स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मृतका की पहचान और हत्या के पीछे का कारण सामने आ सके। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

 
बेकाबू होकर पलटी CRPF जवानों से भरी बस, हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

बेकाबू होकर पलटी CRPF जवानों से भरी बस, हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

 बालोद।  बालोद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रायपुर से बीजापुर जा रही यात्री बस अनिंयत्रित होकर पलट ग। इस दौरान करीब 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। बताया गया कि, हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास हुआ। घायलों को दल्लीराजहरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जाकारी के अनुसार, घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की है। बस में 16 सीआरपीएफ जवान और करीब 15 यात्री सवार थे।
जवान छुट्टी मनाकर वापस भोपालट्टनम कैंप में ड्यूटी पर लौटने के लिए रायपुर से यात्री बस में सवार हुए थे। इस दौरान बस अचानकर अनिंयत्रित होकर पलट गई। जिसमें 20 से अधिक यात्री घायल हो गए और दो की हालत गम्भीर बताई गई।

 वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को दल्लीराजहरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल इस मामले में दल्लीराजहरा पुलिस जांच जुटी है।

CRIME : चंद महीने की दुल्हन की मौत, मायके वालों ने जताया हत्या का संदेह

CRIME : चंद महीने की दुल्हन की मौत, मायके वालों ने जताया हत्या का संदेह

 कोंडागांव।  माकड़ी थाना क्षेत्र के मीरमिंडा गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी। मृतका की पहचान रुचिका चौहान के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज तीन महीने पहले राधेश्याम चौहान से हुई थी।

अवैध संबंध और कलह का आरोप

मृतका की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले राधेश्याम का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था। शादी के बाद भी वह देर रात तक घर से बाहर रहता था। इन्हीं बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते थे।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत कोंडागांव सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

 
खुशखबरी… पूरी हुई NHM कर्मचारियों की मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी, खत्म करेंगे हड़ताल

खुशखबरी… पूरी हुई NHM कर्मचारियों की मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी, खत्म करेंगे हड़ताल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी लगातार एक महीने से हड़ताल पर हैं। जिसमें 16,000 से अधिक कर्मचारी नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन पर है। वहीं इस मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, सरकार ने उनकी 10 मांगों में से 4 मांगें पूरी कर दी है और 3 मांगों के लिए एक कमेटी बना दी गई है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बन गई है और एनएचएम कर्मचारी कल से काम पर लौट सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों से अपील की है कि, वे आज शाम तक काम पर लौटें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं, तो सरकार नई भर्ती निकालेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनके मामले पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि, बीते दिनों हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सख्त निर्देश दिए थे कि, जो कर्मचारी 16 सितंबर तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटेंगे तो उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए जाएगा। इसके अलावा, सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को शुक्रवार तक खाली पदों की सूची तैयार करने और उसे अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की जा सके। हालांकि, सरकार ने अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगभग 700 NHM कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद से कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कल नवा रायपुर के धरना स्थल तूता से जेल भरो आंदोलन किया था। जिसमें प्रदेशभर से करीब 10 हजार कर्मचारी शामिल थे।

दिल दहला देने वाली घटना… खाट पर सो रही बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत, इलाके में फैली दहशत

दिल दहला देने वाली घटना… खाट पर सो रही बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत, इलाके में फैली दहशत

 बलरामपुर।  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खाट पर सो रही महिला की अचानक जिंदा जलने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई खौफनाक घटना से दहशत में है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीगंज गांव में एक 35 वर्षीय बुजुर्ग महिल अनीता पाल रात के समय ढिबरी जलाकर खाट में सो रही थी। इस दौरान अचानक खाट में आग लग और देखते ही देखते महिला की आग चपेट में आने मौत हो गई। सुबह हुई तो आसपास के लोगों ने घर से धुआं निकलते देख मौके पर पहुंचे तो देखा कि बुजुर्ग महिला का लाश पूरी तरह से जलकर खाट के नीचे पड़ी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया गया कि, महिला की दिमागी हालत खराब थी। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस खौफनाक घटना से हर कोई दहशत में है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।