नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
टीचर है या हैवान! शिक्षिका ने 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाया, पूरा मामला जान रह जायेंगे दंग

टीचर है या हैवान! शिक्षिका ने 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाया, पूरा मामला जान रह जायेंगे दंग

 रायपुर: कहा जाता है टीचर भगवान का रूप होता है लेकिन क्या हो जब शिक्षक ही हैवान बन जाए. ऐसा ही कुछ शर्मसार कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने (Raipur Teacher News) आया है. यहाँ एक नामी स्कूल में महिला टीचर ने छह साल की बच्ची से ऐसी हैवानियत की जिसे सुन किसी के भो रोंगेट खड़े हो जाए. आरोप है टीचर ने बच्ची को जलती अगरबत्ती से जलाया.

टीचर ने बच्ची को अगरबत्ती से जलाया

मामला शहर के एक नामी किड्स स्कूल सुन्दर नगर क्षेत्र में स्थित कृष्णा किड्स अकादमी इंटरनेशनल स्कूल (Krishna Kids Academy International School) का है. शिक्षिका का नाम दीपा है. आरोप है यहाँ पदस्थ महिला टीचर दीपा ने बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी.

टीचर को स्कूल से निकाला गया

आरोप है टीचर ने यहाँ पढ़ने वाले छह साल की बच्ची को जलती हुई अगरबत्ती से दागा. जैसी इस बात की जानकारी बच्ची के माता पिता को लगी उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की. परिजनों ने स्कूल में हंगामा करते हुए मामले में टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया है. टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मांग की जा रही है.

बताया जा रहा है बाल कल्याण आयोग को मामले की जानकारी दी गयी है. बाल कल्याण आयोग की टीम आज पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज करेगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, प्रदेश के कई स्थानों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, प्रदेश के कई स्थानों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर. प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अनेकों स्थानों पर आज बारिश की संभावना है. राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए हैं. साथ ही कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के साथ बादल गरजने की संभावना जताई है.

इन इलाकों में अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मध्यम वर्षा की आशंका है. इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गंगेटिक पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके, उत्तर उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है. जिसके साथ ऊपरी हवा में लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है और इसके अगले 24 घंटों में कमजोर होने की संभावना है. इस प्रणाली से दो द्रोणिकाएं भी जुड़ी हैं, पहली द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है, जबकि दूसरी द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से दक्षिण महाराष्ट्र तट तक उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक से होते हुए 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. 

इन्हीं मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर बादल गरजने-चमकने के साथ भारी वर्षा होने और बिजली गिरने की भी संभावना है. आज मुख्य तौर से बारिश का क्षेत्र मध्य छ्त्तीसगढ़ रहने की आशंका है.

नए सिस्टम बनने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल के खाड़ी के ऊपर 25 सितंबर को बनने की संभावना है. इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी दक्षिण उड़ीसा तक और उत्तर आंध्र तरफ से दूर परिवर्तित होने की संभावना है. इसके दक्षिण उड़ीसा-उत्तर आंध्र प्रदेश तट के पास 27 सितंबर को पहुंचने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में 26 सितंबर से भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है.

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. 

suspended : लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पड़ा भारी, तीन प्रधान पाठक और एक सहायक शिक्षक निलंबित

suspended : लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पड़ा भारी, तीन प्रधान पाठक और एक सहायक शिक्षक निलंबित

 रायपुर।  जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने जिले के विभिन्न शालाओं में पदस्थ तीन प्रधान पाठक एवं एक सहायक शिक्षक को पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीपारखुर्द के सहायक शिक्षक विश्वनाथ चंद्रवंशी, शाला मातेखेड़ा की प्रधान पाठक गंगाराम नेताम, शाला घोघरे के प्रधान पाठक अरुण कुमार मंडावी तथा शाला तोतलभर्री के प्रधान पाठक शंकर लाल सलामे शामिल हैं।

 
मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, हुई दर्दनाक मौत, रोजाना नशे और गाली गालौच से थी परेशान

मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, हुई दर्दनाक मौत, रोजाना नशे और गाली गालौच से थी परेशान

 राजनांदगांव।  शहर के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पेन्ड्री अटल आवास में एक मां ने अपने दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद फरार आरोपिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया मां अपने बेटे के शराब पीने व गाली गालौच करने से परेशान रहती थी । मृतक दिव्यांग पुत्र दो बच्चों का पिता था ।

बीते 22 सितम्बर की सुबह अटल आवास स्थित घर में मृतक की मां आरोपिया 60 वर्षीया सुहागा बाई साहू और मृतक विरेन्द्र साहू के बीच लडाई झगडा, गाली गलौज हुआ। तब मृतक की पत्नी हिना साहू द्वारा अपने 46 वर्षीय पति व अपने सास को समझाईश देकर लगभग पौने 10 बजे दोनों बच्चो को स्कुल छोडने रेवाडीह गयी थी। इसी बीच प्रार्थिया की सास सुहागा बाई के द्वारा अपने बेटे विरेन्द्र साहू के उपर पेट्रोल छिडकर माचिस से आग लगा कर जला दिया गया । मृतक विरेन्द्र दोनों पैर से दिव्यांग था जो बैसाखी के सहारे चलता था। उसने अपने पुत्र पर पेट्रोल से आग लगाने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था । आस पडोस के लोग मृतक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आये तो उसने पानी लाकर विरेन्द्र साहू के शरीर में डाल दिया और भाग गई। सुहागा बाई ने अपने नशेड़ी पुत्र को मौत के घाट उतारने की योजना पहले ही बनाई थी और जलाकर मारने के लिए 2 दिन पहले ही प्लास्टिक बोटल में पेट्रोल खरीद कर रखी थी। मृतक की पत्नी जब घर पहुंची तो उसका पति जला हुआ था। उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन कर अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराया और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर उपचार के दौरान उसी दिन विरेन्द्र साहू की मृत्यु हो गयी। घटना के बाद ही मृतक की मां कर फरार हो गई थी। जिसे आज पुलिस ने शहर के गांधी चौक स्थित उसके बहन दामाद के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने पुलिस को बताया कि वह पुत्र विरेन्द्र साहू के नशा करने व गाली गलौज करने से कई वर्षो से परेशान थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त माचिस की डिब्बी और पेट्रोल गंधयुक्त प्लास्टिक की बोटल बरामद किया है।

 
CG : नाले में डूबकर बुझ गए दो नन्हें चिराग, गांव में पसरा मातम

CG : नाले में डूबकर बुझ गए दो नन्हें चिराग, गांव में पसरा मातम

 मुंगेली।  ग्राम चिरौटी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के पास बहने वाले टेसूआ नाले में नहाने गईं दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

मृत बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय रबिया जोशी पिता अनूप जोशी (कक्षा पहली) और 7 वर्षीय अंकिता जोशी पिता संजय जोशी (कक्षा दूसरी) के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थीं और गांव की अन्य दो बच्चियों के साथ नहाने गई थीं।

खेलते-खेलते हादसा
गांव के बच्चे अक्सर गर्मी के मौसम में टेसूआ नाले में नहाने और खेलने जाया करते हैं। मंगलवार को भी दोनों बहनें अपने साथियों के साथ वहां पहुंचीं। नाले में नहाते समय पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चली गईं। बाकी दो बच्चियां चीखती-चिल्लाती हुई गांव की ओर दौड़ीं और घटना की सूचना ग्रामीणों को दी।ग्रामीणों ने जब तक बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर पंचनामा प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं और एक ही सवाल कर रहे हैं – अगर बच्चों पर नजर रखी जाती तो क्या यह हादसा टल सकता था?

यह घटना फिर एक बार बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। चिरौटी गांव की गलियों में जो मासूम चेहरे कभी खिलखिलाते थे, अब हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं।

 
 
NET की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी SET परीक्षा नियमित कराने की जरूरत : बृजमोहन अग्रवाल

NET की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी SET परीक्षा नियमित कराने की जरूरत : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को न्याय और समान अवसर देने के लिए राज्य में SET परीक्षा को नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने राज्य में उच्च शिक्षा में होने वाली 700 शिक्षकों की भर्ती से पहले उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखकर, भर्ती से पहले SET परीक्षा आयोजित करने की मांग की है।

अपने पत्र में सांसद श्री बृजमोहन ने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के युवाओं और अभ्यर्थियों को लंबे समय से SET (State Eligibility Test) परीक्षा के अनियमित आयोजन की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्षों में अब तक मात्र 06 बार ही SET परीक्षा आयोजित की गई है (वर्ष 2006, 2013, 2017, 2018, 2019 एवं 2023)। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर NET परीक्षा हर छह माह में नियमित रूप से आयोजित होती है।

 
CG : जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री साय

CG : जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री साय

 रायपुर। नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड एवं आसपास के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से आत्मीय संवाद किया। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने कर प्रणाली को नई सरलता और पारदर्शिता प्रदान की है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे बाजार का वातावरण उल्लास और उत्साह से भर गया। जगह-जगह व्यापारियों और नागरिकों ने उनका स्वागत किया और “मोदी जी को धन्यवाद” के नारे गूंजते रहे। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए जाना कि नई कर व्यवस्था से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को कितना बड़ा लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शाम को राजधानी रायपुर स्थित जयस्तंभ चौक से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए गुरुनानक चौक तक पैदल बाजार भ्रमण किया और जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने दुकानों में बचत उत्सव के स्टीकर भी लगाए और स्थानीय दुकानदारों एवं ग्राहकों से आत्मीय चर्चा की।

बाजार भ्रमण के दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं संचालकों ने मुख्यमंत्री श्री साय का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी संख्या में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद, इलाके में सर्च अभियान जारी

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी संख्या में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद, इलाके में सर्च अभियान जारी

 कांकेर: छत्तीसगढ़ के वानंचल क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के बड़े लीडरों की मौजूदगी की सूचना के बाद DRG और BSF के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया।

CG : मां ने बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में युवक की मौत, जानिए घटना की वजह…

CG : मां ने बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में युवक की मौत, जानिए घटना की वजह…

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे के शराब पीने व गाली गालौच करने से परेशान होकर मां ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला अटल आवास कालोनी पेण्ड्री, राजनांदगांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थिया हिना साहू अपने पति विरेन्द्र साहू, सास सुहागा बाई और अपने दो बच्चों के साथ रहती है। प्रार्थिया हिना व पति विरेन्द्र दोनों पैर से दिव्यांग हैं। 22 सितंबर की सुबह अटल आवास स्थित घर में आरोपिया सुहागा बाई साहू व विरेन्द्र साहू के बीच लड़ाई झगड़ा हो रहा था। तब प्रार्थिया ने अपने पति व अपने सास को समझाइश देकर लगभग 09ः45 बजे अपने दोनों बच्चो को स्कूल छोड़ने रेवाडीह गई थी, इसी बीच प्रार्थिया की सास सुहागा बाई ने अपने बेटे विरेन्द्र साहू के उपर पेट्रोल छिड़कर माचिस से आग लगा दी और कमरे के दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया.

पड़ोसी वाले चिल्लाने लगे तो पत्नी हिना ने पानी लाकर विरेन्द्र साहू के शरीर में डाला, फिर उन्हें 108 एम्बुलेंस से शासकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उपचार के दौरान विरेन्द्र साहू की मौत हो गई.

विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश साहू ने घटना कारित कर फरार आरोपिया की पतासाजी की। आरोपिया मां को गांधी चौक राजनांदगांव स्थित अपने बहन दमाद के घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह अपने दिव्यांग पुत्र विरेन्द्र साहू के नशा करने व गाली गलौज करने से कई वर्षों से परेशान थी। इसके चलते घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत, नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ बदले जाएंगे जिलों के कलेक्टर, सचिवालय में भी फेरबदल!

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत, नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ बदले जाएंगे जिलों के कलेक्टर, सचिवालय में भी फेरबदल!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी के भीतर जल्द ही एक बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है। यह बदलाव मंत्रालय से लेकर जिलों में पदस्थ कलेक्टरों तक हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ-साथ प्रस्तावित फेरबदल के मसौदे पर सरकार अपनी मुहर लगा देगी। इस हफ्ते के अंत तक राज्य को अपना नया प्रशासनिक मुखिया मिल जाएगा. खबर है कि सरकार नान परफार्मर कलेक्टरों की विदाई करने के मूड में है।

मुख्य सचिव की नियुक्ति कब तक?

एशियन डेवलपमेंट बैंक में पदस्थ विकासशील को जिस तरह से आनन-फानन में वापस बुलाया गया है। इससे यही कहानी बाहर आई कि वह राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे। इस चर्चा के बीच बीते हफ्ते राजधानी में उनकी मौजूदगी की खबर भी उड़ी। यह कहा गया कि विकासशील अचानक राजधानी आए और एक-दो दिन ठहर कर लौट गए। इस दौरान उनकी चंद लोगों से ही मुलाकात हुई। उनके एक बैचमेट ने यह बताया कि मुख्य सचिव बनने की चर्चा जब से शुरू हुई, तब से वह विकासशील से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह किसी का फोन कॉल रिसीव नहीं कर रहे। दूसरी तरफ ब्यूरोक्रेसी के भीतर इस बात को लेकर भी आश्चर्य जताया जा रहा है कि विकासशील के भारत लौटने के बाद से अब तक केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं छत्तीसगढ़ को लौटाए जाने संबंधी आदेश जारी नहीं किया है। केंद्र से सेवाएं लौटाए जाने के बाद ही राज्य सरकार उन्हें मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी करेगी। 1994 बैच के आईएएस विकासशील को नया मुख्य सचिव बनाने की चर्चा जब फ्लोर पर आई थी, तब यह भी सुना गया था कि मुख्य सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति का आदेश हफ्ते भर पहले जारी कर दिया जाएगा। इस बात को लेकर ब्यूरोक्रेसी संशय में है, क्योंकि आधिकारिक तौर पर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं की गई है। हालांकि विकासशील को छत्तीसगढ़ वापस बुलाए जाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद पहल की थी। 8 सितंबर को उनके निर्देश पर ही केंद्र सरकार को सेवाएं लौटाए जाने से जुड़ी चिट्ठी भेजी गई। इस चिट्ठी के बाद डीओपीटी ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से विकासशील को रिलीव करते हुए उनकी जगह नई पदस्थापना कर दी। माना जा रहा है कि राज्य सरकार मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर बन रही स्थिति से पर्दा हटाते हुए जल्द ही आदेश जारी कर देगी।

मंत्रालय में फेरबदल संभव

नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ ही सरकार मंत्रालय में कुछ अफसरों की जिम्मेदारियों में अहम बदलाव कर सकती है। एसीएस से लेकर सचिव स्तर तक के अफसरों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है. कई नाम हैं, लेकिन ब्यूरोक्रेसी के भीतर की चर्चा में अब तक सुने गए नामों में यह कहा गया है कि सिद्धार्थ कोमल परदेसी से स्कूल शिक्षा लेकर उन्हें स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा जा सकता है। वहीं बसव राजू से नगरीय प्रशासन लेकर उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नगरीय प्रशासन विभाग दिए जाने की चर्चा मंत्रालय के गलियारे में तैर रही है।

इन कलेक्टरों को लेकर चर्चा

प्रस्तावित फेरबदल में कुछ कलेक्टरों को इधर से उधर किए जाने की उम्मीद है। कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर मुखर हो गए हैं। साय सरकार के आने के बाद से ही वह कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कोरबा विवादों का घर था। डीएमएफ, सीएसआर फंड में भारी गड़बड़ी की शिकायत के बाद अजित वसंत को सरकार ने कोरबा भेजा था। उनकी पोस्टिंग के बाद से अब तक डीएमएफ हो या सीएसआर इससे जुड़ी किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई है। सरकार उनके परफॉर्मेंस से संतुष्ट है, लेकिन बदलते हालात के बीच सरकार उन्हें हटाकर किसी बड़ी भूमिका में ला सकती है। इसी तरह सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर, बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा, सारंगढ़ कलेक्टर संजय कन्नौजे, कबीरधाम कलेक्टर से गोपाल वर्मा, बस्तर कलेक्टर हरीश एस, बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, सक्ती कलेक्टर अमृत विकास टोपनो सहित कई जिलों के कलेक्टर इधर से उधर किए जा सकते हैं।

प्रशासनिक कसावट पर जोर

सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों को कहना है कि सूबे की साय सरकार के लगभग दो साल पूरे हो गए हैं। सुशासन का नारा बुलंद कर रही सरकार अब प्रशासनिक कसावट पर गंभीर है। सरकार की नजर कलेक्टरों के कामकाज पर है। नान परफार्मर कलेक्टरों को सरकार साइड लाइन करने के मूड में आ गई है। साय सरकार को सत्ता में आए करीब दो साल गुजर गए हैं। प्रशासनिक कामकाज को दुरुस्त करते हुए जमीन पर एजेंडा पूरा करने के लिहाज से महज डेढ़ साल का वक्त ही सरकार के पास है। आखिरी डेढ़ साल राजनीतिक मोर्चे पर घेराबंदी की होगी। जाहिर है सरकार कोई रिस्क लेना नहीं चाहती।

 
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, AICC ने नियुक्त किए 17 पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्षों का करेंगे चयन!

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, AICC ने नियुक्त किए 17 पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्षों का करेंगे चयन!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए AICC ने 17 वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो सीधे जिलों में जाकर यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

AICC की यह नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति से की गई है। संगठन सृजन अभियान न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि राजस्थान और तेलंगाना जैसे अहम राज्यों में भी लागू किया जा रहा है, जहां पर पार्टी संगठन को पुनर्गठित कर स्थानीय स्तर पर मजबूती देने की योजना बनाई गई है।

छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त 17 पर्यवेक्षक हैं। सप्तगिरि उलाका, अजय कुमार लल्लू, सुबोध कांत सहाय, उमंग सिंगार, आरसी खुंटिया, राजेश ठाकुर, विवेक बंसल, डॉ. नितिन राऊत, श्याम कुमार बर्वे, प्रफुल्ल गुडाधे, चरण सिंह सपरा, विकास ठाकरे, सुहिना कावरे, सुरीता चौधरी, रेहाना रेयाज़ चिश्ती, अज़मतुल्लाह हुसैनी और सीताराम लांबा।

छत्तीसगढ़ में इस अभियान के तहत अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जिला अध्यक्षों की नई सूची सामने आ सकती है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कौन-कौन से पुराने चेहरों को फिर से मौका मिलेगा और किन नए नेताओं को संगठन में जगह दी जाएगी।

बिहार रवानगी से पहले भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, GST की नई दरों पर कही ये बात

बिहार रवानगी से पहले भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, GST की नई दरों पर कही ये बात

 रायपुर - बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज़ होने लगी हैं। कांग्रेस ने इस बार अपने प्रचार अभियान में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के दो कद्दावर दो नेताओं – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी है। इसी बीच छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार रवाना हुए। जहां वे कल कांग्रेस की कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में शामिल होंगे।

बिहार रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने कहा कि, “आजादी के बाद पहली बार बिहार की धरती पर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हो रही है। यह ऐतिहासिक है और बिहार चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण। राहुल गांधी ने हाल ही में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यात्रा की थी, यह बैठक उसी सिलसिले की अगली कड़ी है।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने GST की नई दरों पर कहा, “8 सालों तक गलत GST लगाकर देश को लूटा गया है। इससे व्यापार खत्म हो गए और आम जनता की आय सीमित हो गई थी… ये लोग पहले भी यही कह रहे थे कि इससे(GST) महंगाई पर नियंत्रण लगेगा। आज ये लोग 8 साल बाद भी वही भाषा दोहरा रहे हैं…”

पांच डिसमिल से कम कृषि भूमि की अब नहीं हो सकेगी रजिस्ट्री, नए कानून को राजभवन से मिली मंजूरी

पांच डिसमिल से कम कृषि भूमि की अब नहीं हो सकेगी रजिस्ट्री, नए कानून को राजभवन से मिली मंजूरी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब पांच डिसमिल (2200 वर्गफीट) से कम रकबे की कृषि जमीन की रजिस्ट्री नहीं होगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने जुलाई में विधानसभा सत्र में विधेयक पारित करवाया था। अब इस विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही यह कानून लागू हो गया है।

राज्य सरकार ने कानून में बदलाव के लिए छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) अधिनियम 2025 तैयार किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि किसी भी बात के होते हुए भी कृषि भूमि का ऐसा उपखंड नहीं बनाया जाएगा, जिसका क्षेत्रफल 0.05 हेक्टेयर (पांच डिसमिल) से कम हो। इस संशोधन के साथ ही अधिनियम में कुछ और बदलाव भी किए गए है।

नए प्रावधान से अवैध प्लॉटिंग पर लगेगी रोक

पांच डिसमिल से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर रोक का कानून बनाने के संबंध में राज्य सरकार का कहना है कि इससे अवैध प्लाटिंग पर रोक लगेगी। पूर्व में भाजपा की रमन सिंह सरकार के समय भी यह नियम था, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कानून में बदलाव कर दिया था।

जानकारों का कहना है कि कांग्रेस सरकार के कानून में बदलाव के बाद बड़े पैमाने पर कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग के मामले बढ़ गए थे। सड़कों के आसपास की खेती की जमीन को छोटे- छोटे टुकड़ों में काटकर कालोनी बनाई जा रही थी, लेकिन अब 2200 वर्गफीट से कम के प्लाट की रजिस्ट्री ही नहीं होगी

शहरी क्षेत्रों में नहीं लागू होगा नियम

छोटे प्लॉट की रजिस्ट्री पर रोक संबंधी कानून राज्य के शहरी इलाकों में लागू नहीं होगा। हालांकि, ये भी साफ है कि शहरों के आसपास कृषि की जमीनें नहीं बची हैं। शहर में डायवर्टेड भूमि पर व्यावसायिक व आवासीय उपयोग के लिए पांच डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री हो सकेगी।

जियो रेफरेंस नक्शे अब होंगे मान्य

भू- राजस्व संहिता संशोधन अधिनियम में किए गए एक और बदलाव के तहत अब सर्वे रि-सर्वे के बाद किसी ग्राम के लिए अंतिम रूप से तैयार एवं अधिसूचित किए गए नक्शे अधिमान्य होंगे। इस संबंध में धारा 107 की उपधारा 5 के बाद यह जोड़ा गया है। सरकार का कहना है कि यह करने से सीमांकन व बटांकन के सारे विवाद समाप्त हो जाएंगे।

धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार, सीएम साय ने करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार, सीएम साय ने करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 77 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। यह सभी विकास कार्य जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को नई दिशा देने वाले हैं।

महिला सशक्तिकरण – नए भवनों का शिलान्यास

साय ने महतारी सदन योजना के तहत 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित ये भवन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे। यह महतारी सदन छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों की शक्ति और क्षमता को समाज में नई पहचान देंगे।

औद्योगिक विकास

ग्राम करेली बड़ी और भालूझूलन में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 16 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा मुख्यमंत्री ने इसके लिए भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र में 6 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण भी किया। इन कार्यों से उद्योग और रोजगार की नई संभावनाएँ खुलेंगी।

शिक्षा एवं कौशल विकास

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा और कौशल उन्नयन के लिए 27 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत से आईटीआई भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज भवन के लिए शिलान्यास भी किया। साय ने 7 करोड़ 53 लाख रूपए से बने कृषि महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास का लोकार्पण भी किया। ये संस्थान युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और कौशल विकास के प्रमुख केंद्र बनेंगे।

सड़क और अधोसंरचना

मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले में 9 सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों का शिलान्यास भी किया। इन सड़कों पर 119 करोड़ 79 लाख रूपए खर्च किए जायेंगे। उन्होंने इसके साथ ही गौरव पथ योजना के तहत 1 करोड़ 70 लाख रूपए से बने गातापार और बकली मार्ग का भी किया। यह सभी नई सड़कें गाँवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

स्वास्थ्य सुविधाएँ

मुख्यमंत्री साय ने मगरलोड विकासखंड के भेण्ड्री में 75 लाख रूपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया। इससे ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुलभ होंगी।

पेयजल एवं सिंचाई

साय ने धमतरी जिले में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 30 करोड़ रूपए की लागत के 39 कार्य का लोकार्पण किया। जिससे जिले की हर बस्ती ‘हर घर जल’ प्रमाणित होगी। उन्होंने कोडेबोड़ में सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 26 करोड़ 37 लाख रूपए से निर्मित योजना का लोकार्पण किया। और महानदी नहर पर 4 करोड़ 29 लाख रूपए से क्रॉस रेग्युलेटर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

विज्ञान एवं पर्यटन

मुख्यमंत्री ने गंगरेल में साइंस पार्क बनाने के लिए शिलान्यास किया। इस साइंस पार्क के बन जाने से बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन की नई संभावनाओं को भी बढ़ावा देगा।

सामाजिक विकास

आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने 50 लाख की लागत से बनने वाले कंवर समाज भवन (मधुबन धाम, राकांडीह) की आधारशिला भी रखी। यह भवन जिले में सामुदायिक विकास को नई ऊर्जा देगा।

: इन सभी विकास कार्यों से धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र में न केवल आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में भी नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक दिन जिले की प्रगति और जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Crime : दुर्गा दर्शन कराने के बहाने 9 साल की मासूम से रेप, जंगल ले जाकर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म

Crime : दुर्गा दर्शन कराने के बहाने 9 साल की मासूम से रेप, जंगल ले जाकर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में बड़े पापा ने 9 वर्षीय मासूम बच्ची को दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृत समझकर जंगल में छोड़ा 

जानकारी के मुताबिक, बच्ची ने जब परिजनों को सारी बात बताने की बात कही तो आरोपी बड़े पापा ने मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। बच्ची बेहोश हो गई और आरोपी ने उसे मृत समझकर जंगल में छोड़ दिया और वहां से भाग निकला। होश में आते ही बच्ची सीधे अपने गांव पहुंची और घर वालों को पूरी बात बताई।

जिसके बाद परिजनों ने गुरुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 137(2), धारा 64(2)(f), धारा 65(2) और धारा 109(1) तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 
 
BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 27 मवेशियों की मौत, 3 परिवारों की आजीविका संकट में

BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 27 मवेशियों की मौत, 3 परिवारों की आजीविका संकट में

 रायपुर / अभनपुर। छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा तहसील क्षेत्र के पारागांव में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। महानदी तट के पास आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरी-बकरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव के बाद तेज बारिश शुरू हुई और उसी दौरान जोरदार बिजली गिरने की घटना हुई। हादसे के वक्त सभी मवेशी चराई के लिए बाहर थे। इस दुर्घटना से गांव के तीन परिवारों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि यही पशुधन उनके रोज़गार का प्रमुख साधन था। लोगों ने तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है।

 
CG : सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ रुपए की 16 सम्पत्तियाँ ईओडब्ल्यू ने की अटैच

CG : सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ रुपए की 16 सम्पत्तियाँ ईओडब्ल्यू ने की अटैच

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष न्यायालय रायपुर ने पूर्व IAS अधिकारी सौम्या चौरसिया की 16 संपत्तियों पर अंतरिम कुर्की आदेश जारी किया है। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।सौम्या चौरसिया पर अवैध तरीके से 45 संपत्तियां खरीदने का आरोप है, जिनकी कुल कीमत करीब 47 करोड़ रुपये आंकी गई है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उनकी 29 संपत्तियों को कुर्क किया था, जिनकी कीमत लगभग 39 करोड़ रुपये थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार, चौरसिया ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं। EOW को जांच में इसके पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। इसी आधार पर 16 जून 2025 को अदालत में कुर्की आवेदन लगाया गया था।

EOW की ओर से की गई यह पहली कुर्की कार्रवाई है, जिसे लेकर राज्य की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

अब तक की कार्रवाई:

ED : 29 संपत्तियां कुर्क, कीमत लगभग 39 करोड़ रुपये
EOW : 16 संपत्तियां कुर्क, कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये

कुल मिलाकर : 45 संपत्तियों पर कुर्की, कीमत लगभग 47 करोड़ रुपये

यह मामला प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति निवेश को लेकर चल रही सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

नवरात्रि पर गरबा में मुस्लिम युवाओं एंट्री पर रोक ! लेनी होगा अनुमति, जानिए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने और क्या कहा

नवरात्रि पर गरबा में मुस्लिम युवाओं एंट्री पर रोक ! लेनी होगा अनुमति, जानिए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने और क्या कहा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आगामी नवरात्रि पर्व के अवसर पर मुस्लिम समाज के युवाओं से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि हिंदू समाज का एक महत्वपूर्ण एवं पवित्र पर्व है, जिसमें माता जगदंबा की आराधना की जाती है और करोड़ों श्रद्धालु आस्था के साथ गरबा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं।

डॉ. राज ने कहा कि गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं है। यह देवी दुर्गा की आराधना हेतु किया जाने वाला भक्तिपूर्ण लोकनृत्य है जो जीवन के चक्र और देवी की असीम शक्ति का प्रतीक है। यदि मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता है तो उन्हें गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन वेशभूषा व परंपरा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर भाग लेना चाहते हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी। किंतु गलत नीयत से गरबा स्थलों में प्रवेश कर उपद्रव करने का प्रयास हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करता है, जिससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुँच सकती है।

उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे ऐसे पवित्र धार्मिक आयोजनों से दूरी बनाए रखें और प्रदेश की गंगा-जमुनी तहज़ीब का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ में शांति, qभाईचारे और सद्भाव बनाए रखें।

CG – कपड़ा व्यापारी की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

CG – कपड़ा व्यापारी की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

 कोरबा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है। मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली। आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने पहुंचा था, अचानक फिसल जाने से वह पानी में गिरकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में की गई है। मृतक जुगल अग्रवाल कपड़े के व्यवसायी थे। वे अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान संचालित करते थे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुटी है।

CG : खेत से मूंगफली उखाड़ने पर रिश्तेदारों ने बोलरो से पिता-पुत्र को कुचला, तड़प तड़प कर गई जान

CG : खेत से मूंगफली उखाड़ने पर रिश्तेदारों ने बोलरो से पिता-पुत्र को कुचला, तड़प तड़प कर गई जान

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खेत से मूंगफली उखाड़ने को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली से विवाद पर पिता और बेटे की हत्या कर दी गई। आरोपी युवकों ने बाइक सवार पिता और बेटे पर बोलेरो चढ़ा दी। इस घटना में पिता एवं बड़े बेटे की मौत हो गई। जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है।

जाने पूरा मामला

मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाने के तीवरागुड़ी गांव का है। मृतकों की पहचान तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि(41 वर्ष) और बड़े बेटे राजा बाबू (21 वर्ष) के रूप में हुई है। छोटा बेटा करण रवि (16 वर्ष) घायल है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। मृतक त्रिवेणी रवि ने अपने खेतों में मूंगफली बोई थी। त्रिवेणी रवि का छोटा बेटा करण रवि खेत में बैठकर मूंगफली खा रहा था। इसी बीच रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी आया। नर्मदा सोनवानी ने भी अपने खेत में मूंगफली लगाई थी। नर्मदा सोनवानी ने करण रवि पर खेत से मूंगफली उखाड़कर खाने के आरोप लगाया और अपने दोनों बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच पिता त्रिवेणी रवि एवं बड़ा भाई राजा बाबू आये और बचने की कोशिश करने लगे लेकिन उनसे से भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद तीनो पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। इस दौरान नर्मदा सोनवानी भी मौजूद था। दोनों पक्ष का थाने में भी विवाद हो गया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देदी। दुसरी तरफ पुलिस से कोई मदद नहीं मिली।

जब तीनो बाइक से घर लौट रहे थे। तभी आरोपी बोलेरो से आये और उनपर गाडी चढ़ा दी। सी हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनो को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने त्रिवेणी रवि(41 वर्ष) और बड़े बेटे राजा बाबू (21 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है। इसी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

CG ब्रेकिंग : राजधानी में साउथ अफ्रीकन छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

CG ब्रेकिंग : राजधानी में साउथ अफ्रीकन छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी रायपुर में 22 साल के साउथ अफ्रीकन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले मुंबई से रायपुर मेट्स यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने आया था। यह बात भी सामने आई है कि वह मानसिक रोग से पीड़ित था और उसकी दवाइयां भी ले रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर साउथ अफ्रीकन एंबेसी ने रायपुर में सक्रिय होकर मामले में हस्तक्षेप किया। एंबेसी के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन सेनजेलवे को लेकर तुरंत आंबेडकर अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद एंबेसी को सूचित किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक के मानसिक स्वास्थ्य और मौत के कारणों की पूरी पड़ताल की जाएगी।

छत्तीसगढ़ को महिला केन्द्रित विकास का मॉडल बनाने वाली योजना महतारी सदन : सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ को महिला केन्द्रित विकास का मॉडल बनाने वाली योजना महतारी सदन : सीएम विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई महतारी सदन योजना को श्री साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों, के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी ताकि आप वहां एकत्रित होकर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपना काम कर सकें। आज यह बड़ा काम पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कुरूद के विधायक श्री अजय चन्द्राकर सहित सचिव श्रीमती निहारिका बारिक और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं गणमान्य नौगरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने परिसर मौलश्री का पौधा भी रोपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री

महतारी सदन केवल महिलाओं की तरक्की का आधार ही नहीं बनेगा, बल्कि यह पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महतारी सदन माताओं-बहनों की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र होगा। महतारी सदन शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा कि इन सदनों में महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण

माताएँ-बहनों के लिए महतारी सदन में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प, कृषि-आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण

डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा शुरू, सीएम साय ने नि:शुल्क सेवा बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा शुरू, सीएम साय ने नि:शुल्क सेवा बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के काली मंदिर पहुंचे, जहां कालीमाता सेवा समिति द्वारा भक्तों के लिए निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन का आयोजन किया गया है। सीएम साय श्रद्धालुओं की बसों को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद श्रद्धालु डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करेंगे।आज से पंचमी तक श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ ले जाकर निःशुल्क दर्शन कराया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन 300 से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस आज रवाना की गई।

नान घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की भी होगी गिरफ्तारी

नान घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की भी होगी गिरफ्तारी

 रायपुर।  नान घोटाला मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है जहां इस मामले से जुड़े घोटाले के आरोपी रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की भी गिरफ्तारी होगी। ED कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया गया है। प्रोडक्शन वारंट स्वीकृत होने के बाद ED उन्हें रिमांड पर लेगी।

इस मामले में पहले ही रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू की है।

बता दें कि, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों अलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को ईडी द्वारा रायपुर कोर्ट से सीधे दिल्ली ले जाया जाएगा। ईडी ने कोर्ट में 28 दिन के रिमांड आवेदन भी दायर किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार इस मामले में पूरी कार्रवाई विधिवत तरीके से की जाएगी। वहीं 16 अक्टूबर तक रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी।

रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला गिरफ्तार, ED को मिली 28 दिनों की रिमांड

रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला गिरफ्तार, ED को मिली 28 दिनों की रिमांड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले मामले में ईडी ने दो पूर्व IAS अधिकारियों- आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया। विशेष अदालत ने दोनों को 28 दिनों की ईडी रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है।

पूर्व मुख्य सचिव आलोक शुक्ला ने सोमवार सुबह रायपुर स्थित विशेष ईडी कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने जैसे ही उनका आवेदन स्वीकार किया, ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, अनिल टुटेजा पहले से न्यायिक हिरासत में थे। ईडी ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट के ज़रिए उन्हें भी पेश कराकर कानूनी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।

ईडी ने अदालत में यह तर्क दिया कि जब यह घोटाला सामने आया था, तब आलोक शुक्ला निगम के चेयरमैन और अनिल टुटेजा सचिव के पद पर कार्यरत थे। जांच एजेंसी के अनुसार, इनके कार्यकाल के दौरान ही करोड़ों के वित्तीय गड़बड़ी और कथित कमीशनखोरी की शिकायतें मिली थीं। ईडी का कहना है कि दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर गहन पूछताछ जरूरी है, जो छोटी अवधि की हिरासत में संभव नहीं है।

इससे पहले, दोनों अधिकारियों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। मगर, सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने इसे खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि पहले दो सप्ताह ईडी की हिरासत और फिर दो सप्ताह न्यायिक हिरासत अनिवार्य होगी। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि इन अधिकारियों ने 2015 में शुरू हुई जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया था।