नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर खेत में घुसी पूर्व विधायक की कार,आनन-फानन में कराया जा रहा अस्पताल में भर्ती…

ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर खेत में घुसी पूर्व विधायक की कार,आनन-फानन में कराया जा रहा अस्पताल में भर्ती…

 सूरजपुर: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस नाथ की वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पारस नाथ की कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिससे पूर्व विधायक के सीने में चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ओ​डगी इलाके के गिरजापुर गांव में हुई है। जहां पूर्व विधायक अपनी कार से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पारस नाथ खुद कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिससे पूर्व विधायक के सीने में चोट आई है। आनन फानन में अब पूर्व विधायक पारस नाथ को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पारस नाथ को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानन जू की बाघिन आनंदी ने जू-कीपर पर किया हमला, हादसे में अंगूठा कटा

कानन जू की बाघिन आनंदी ने जू-कीपर पर किया हमला, हादसे में अंगूठा कटा

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क की बाघिन ने भोजन पानी की जांच के लिए पहुंचे जू-कीपर पर हमला कर दिया। हमले में जू-कीपर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में शनिवार की शाम अंधेरा होने के बाद बाघिन आनंदी ने जू- कीपर आशीष कौशिक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान बाघिन ने जू-कीपर के हाथों को बुरी तरह से नोच डाला। घायल आशीष कौशिक को तुरंत इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कानन जू के प्रभारी एसके नाग ने बताया कि शाम 7 बजे के आसपास गेटकीपर आशीष नाइट ड्यूटी पर था। इस दौरान यह घटना हुई, सिम्स अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का दिल्ली दौरा, कांग्रेस हाईकमान संग अहम बैठक – बागियों पर कड़ा फैसला संभव!

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का दिल्ली दौरा, कांग्रेस हाईकमान संग अहम बैठक – बागियों पर कड़ा फैसला संभव!

 रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रविवार को दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा करेंगे।

मुलाकात के दौरान बैज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों की रिपोर्ट आलाकमान को सौंप सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस के बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में संगठन में संभावित बदलाव और नई नियुक्तियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

CG : बीच बाजार में मामा- भांजी खुलेआम करते थे ऐसा काम,अब पहुंच गए सलाखों के पीछे….

CG : बीच बाजार में मामा- भांजी खुलेआम करते थे ऐसा काम,अब पहुंच गए सलाखों के पीछे….

 बलरामपुर :-  जिले के राजपुर में पुलिस ने मामा-भांजी को गिरफ्तार किया है। दोनों की जोड़ी ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। मामा-भांजी की यह जोड़ी लगातार भोले-भाले किसानों से पहले रिश्ता बनाते थे, फिर बैंक में पैसे निकालना में मदद करने की बात करने के बाद उनसे लूट की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम कुसुम अगरिया है और उसके मामा का नाम अर्जुन लोहार है। दोनों सरगुजा जिले के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ सरगुजा संभाग के अलग-अलग स्थान में लूट के विभिन्न मामले दर्ज हैं। पिछले लगभग 2 महीने से राजपुर थाना की पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। मामा-भांजी की यह जोड़ी सहकारी बैंक में पैसा निकालने आए भोले-भाले व बुजुर्ग किसानों को अपना निशाना बनाते थे। बैंक में पहुंचकर बाहर खड़े किसानों से यह पहले अपना रिश्ता बनाते थे और फिर उन्हें अपने झांसे में लेकर बैंक से पैसा निकालने में मदद करते थे। किसान जैसे ही बैंक से पैसा निकालते थे, उन्हें अपनी बातों में फंसा कर पैसों की लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बता दें कि आरोपियों ने राजपुर थाना क्षेत्र में तीन से चार वारदातों का अंजाम दिया था। पुलिस ने पहले सीसीटीवी फुटेज से इनका वीडियो निकला उसके बाद बैंक के पास ही पुलिस की टीम ने सादे कपड़े में इन्हें गिरफ्तार किया है।

लूट के शिकार हुए एक किसान ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पैसा निकालने के लिए आया हुआ था। तभी यह मामा-भांजी की जोड़ी उनके पास पहुंची और पहले उनसे अपना रिश्ता जोड़ा फिर किसान ने जैसे ही बैंक से पैसा निकाला उसे बस स्टैंड जाने की बात कहकर अपने बाइक में बिठा लिया। किसान को बस स्टैंड ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। भोले भाले किसानों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके मामा भांजी की यह जोड़ी को आखिरकार पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अपने जुर्म की सजा काटने के लिए अब यह सलाखों के पीछे चले गए हैं।

विष्णुदेव का सुशासन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा तेजी से विस्तार

विष्णुदेव का सुशासन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा तेजी से विस्तार

9 मार्च 2025 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. राज्य सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए कई नई योजनाएं लागू की हैं. इससे प्रदेश की आम जनता को अब अधिक सुलभ, किफायती और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं.

स्वास्थ्य सुविधाओं में अहम सुधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता संभालने के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है. उनकी सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं. सरकारी अस्पतालों का उन्नयन, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण इन प्रयासों के प्रमुख भाग हैं.

  1. सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण

राज्य सरकार ने जिला और तहसील स्तर के सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. इसमें नए उपकरणों की आपूर्ति, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत शामिल है.

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में प्रमुख सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक आईसीयू और इमरजेंसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है.
ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने क लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की संख्या बढ़ाई गई है.
ई-हॉस्पिटल प्रणाली को लागू कर सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, टेलीमेडिसिन और डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड की सुविधा शुरू की गई है.

  1. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का विस्तार

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का विस्तार कर इसे और प्रभावी बनाया है. इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क इलाज और दवाओं की सुविधा दी जा रही है.

आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभान्वित लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे राज्य के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है.
निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवा के तहत अब सरकारी अस्पतालों में विभिन्न परीक्षण (टेस्ट) मुफ्त किए जा रहे हैं, जिससे गरीब मरीजों को राहत मिली है.
गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग और किडनी फेल्योर के इलाज के लिए विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं.

  1. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती

ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार ने कई नई योजनाएं शुरू की हैं.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में नए डॉक्टरों और नर्सों की नियुक्ति की जा रही है.
टेलीमेडिसिन सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉल के जरिए परामर्श ले सकते हैं.
108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा का विस्तार किया गया है, जिससे मरीजों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके.
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया गया है, जिससे संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ी है और नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी आई है.

  1. मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा

छत्तीसगढ़ सरकार मेडिकल शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है. नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है,जिससे मेडिकल कालेजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़े. चिकित्सा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी संस्थानों को विशेष अनुदान दिया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का दूसरा बजट पेश किया, जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बजट में सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और आयुष्मान योजना के विस्तार के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में सुलभ, किफायती और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य बजट में बड़ा इजाफा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 25% अधिक बजट आवंटित किया है. यह राशि प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उपयोग में लाई जाएगी.

  1. सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण और नई सुविधाएं

 

बजट में राज्य के सरकारी अस्पतालों को आधुनिक बनाने के लिए कई घोषणाएं की गईं, जिनमें प्रमुख हैं:

 

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं की स्थापना.
जिला अस्पतालों में 200 नई ICU और वेंटिलेटर बेड्स जोड़ने की योजना.
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ई-हॉस्पिटल प्रणाली का विस्तार.
ऑक्सीजन प्लांट्स और ब्लड बैंक की संख्या बढ़ाने के लिए ₹500 करोड़ का आवंटन.

  1. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत का विस्तार

बजट में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.
आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिलेगा.
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना में 5 लाख से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा.
कैंसर, हृदय रोग और किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अलग से ₹1,000 करोड़ का कोष बनाया गया.

  1. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती

 

गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं:

 

500 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खोलने के लिए ₹1,200 करोड़ का प्रावधान.
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ₹700 करोड़ का बजट.
108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा के लिए 200 नई एंबुलेंस की खरीद और मौजूदा वाहनों की मरम्मत हेतु ₹300 करोड़.
टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार, जिससे दूरदराज के गांवों के लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले सकें.

  1. मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा

 

बजट में मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए:

 

3 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए ₹2,500 करोड़ का आवंटन.
राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में 500 नए फैकल्टी पदों की भर्ती.
पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को आधुनिक बनाने के लिए ₹400 करोड़.
मेडिकल अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1,000 करोड़ का विशेष कोष.

राज्य की जनता को मिल रहा सीधा लाभ

सरकार के इन प्रयासों का असर जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है. आम नागरिकों को अब सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज, आधुनिक सुविधाएं और निःशुल्क दवाएं मिल रही हैं.

सूरजपुर जिले की सरिता देवी, जो पहले महंगे इलाज के कारण परेशान थीं, ने कहा, “पहले इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब जिला अस्पताल में ही सारी सुविधाएं मिल रही हैं. सरकार की योजनाओं से हमें बहुत राहत मिली है.”

इसी तरह, बस्तर के किसान रामलाल ने बताया, “गांव में स्वास्थ्य केंद्र बनने से अब छोटे-मोटे इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ता. डॉक्टर और दवाएं यहीं मिल जाती हैं.”

आगे की योजनाएं और सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में घोषणा की कि आने वाले वर्षों में राज्य में 500 से अधिक नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 50 नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे. इसके अलावा, सरकार टीबी, मलेरिया और कुपोषण जैसी बीमारियों के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चला रही है. सरकार का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ का हर नागरिक स्वस्थ रहे और सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें. इन योजनाओं और सुधारों से यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है.

सुकमा में ACB और EOW की टीम का छापा, DFO समेत इन कारोबारियों के कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी

सुकमा में ACB और EOW की टीम का छापा, DFO समेत इन कारोबारियों के कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी

 सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं।

किन ठिकानों पर हुई छापेमारी?

सुकमा DFO (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) के कार्यालय और निवास पर जांच जारी हैं। कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई हैं। कोन्टा और छिंदगढ़ में कई जगहों पर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर के अन्य जिलों में भी ACB और EOW की कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं।

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

ACB/EOW Raid In Sukma: जानकारी  के मुताबिक छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल्स और डिजिटल डेटा जब्त किया गया है। इसके अलावा कई संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी अधिकारियों के हाथ लगी है। ACB और EOW की टीमें अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग राज्य में उद्यमशीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह घोषणा राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर उन्होंने मंच की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित पुस्तक “स्वदेशी की विकास यात्रा” का विमोचन भी किया।

स्वदेशी अपनाना विकसित भारत की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम :-

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत @2047” के निर्माण के लिए हमें स्वदेशी को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच हमेशा से आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने की वकालत करता रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत एक विशाल और संपन्न देश है।

यहाँ प्रचुर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं, और साथ ही हमारे पास विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी है। यह हमें न केवल एक विशाल उपभोक्ता बाजार प्रदान करता है, बल्कि नवाचार और औद्योगिकीकरण के लिए भी असीम संभावनाएँ खोलता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने वैश्विक परिदृश्य में आ रहे बदलावों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवस्था में आ रहे परिवर्तनों को देखते हुए स्वदेशी जागरण मंच जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

मेक इन इंडिया से आत्मनिर्भर भारत की ओर :-

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “मेक इन इंडिया” अभियान ने भारत में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को संरक्षण और समर्थन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज भारत लगभग हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। हमने अपने उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया, उन्हें आवश्यक सुविधाएँ दीं और इसका परिणाम यह हुआ कि हम अब न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी मजबूती से उभर रहे हैं।

बस्तर क्षेत्र में स्वदेशी उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा:-

मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और विकास के लिए स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई नीतियों और सुरक्षा बलों के प्रभावी प्रयासों के कारण नक्सलवाद अब बहुत सीमित क्षेत्र में सिमट गया है। अब समय आ गया है कि स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से इन क्षेत्रों में उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएँ, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और वे नक्सलवाद की ओर न जाने पाएं।

नई औद्योगिक नीति: रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता:-

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को प्रदेश की प्राकृतिक संपदा और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इस नीति में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है ताकि उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाया जा सके। स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं।

उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा, श्रेष्ठ उद्यमियों को किया गया सम्मानित:-

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमियों को “उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा और नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को सरकार हर संभव सहायता देगी। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री आर. सुंदरम, अखिल भारतीय संगठक श्री कश्मीरी लाल, छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक श्री जगदीश पटेल, देश के प्रतिष्ठित उद्यमी, प्रोफेसर, कुलपति, आर्थिक विशेषज्ञ और स्वदेशी जागरण मंच तथा स्वावलंबी भारत अभियान के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब न केवल एक औद्योगिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है, बल्कि स्वदेशी को अपनाकर “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और मजबूत कर रहा है।

मैट्स यूनिवर्सिटी में “लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण” थीम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मैट्स यूनिवर्सिटी में “लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण” थीम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 रायपुर : मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर और आरंग परिसर ने आज 8 मार्च 2025 को “लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण” की थीम के साथ उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। मैट्स यूनिवर्सिटी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सा पेशेवर डॉ. वीणा चंद्रवंशी दीवान, दीवान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर की निदेशक और प्रसूति एवं स्त्री रोग में सलाहकार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह की शुरुआत प्रो-वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांड, डॉ. आशा अंभाईकर, डॉ. कल्पना चंद्राकर, डॉ. रेशमा अंसारी और सुश्री परविंदर कौर और डॉ. वीणा चंद्रवंशी दीवान के गर्मजोशी भरे स्वागत भाषण से हुई, जिसमें इस दिन के महत्व और समाज को आकार देने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। डॉ वीणा चंद्रवंशी दीवान ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए एक प्रेरक भाषण दिया, अपनी यात्रा और पेशेवर अनुभव से अंतर्दृष्टि साझा की।

इस कार्यक्रम में मैट्स यूनिवर्सिटी के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने भी इस आयोजन की शुभकामनाएं दीं और सभी छात्रों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के लिए टीमवार सांस्कृतिक गतिविधियाँ और खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैट्स यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री गजराज पगारिया जी ने छात्रों और कार्यक्रम के प्रतिभागियों और आयोजकों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बधाई दी। कुलपति डॉ के पी यादव सर ने उत्सव के लिए संकाय सदस्यों, कार्यरत कर्मचारियों और छात्रों को प्रोत्साहित किया। श्री गोकुलानंद पांडा रजिस्ट्रार मैट्स यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम के लिए ज्ञान के शब्द भेजे और प्रतिभागियों को बधाई दी।

बड़ा हादसा: सरोदा डेम के पास लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल

बड़ा हादसा: सरोदा डेम के पास लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल

 कवर्धा। कबीरधाम जिले के सरोधा के पास पलानी घाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक श्रवण साहू की 14 वर्षीय बेटी उर्वशी साहू और एक अन्य महिला मुखिन बाई की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

  • परिजनों के अनुसार विकासखंड लोहारा के सिंघनपुरी जंगल से साहू परिवार की बेटी की शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो पिकअप वाहनों में करीब 100 लोग सवार होकर जा रहे थे।
  • एक वाहन में पुरुष और दूसरे में महिलाएं थीं। सरोधा के पास पलानी घाट में महिलाओं को ले जा रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे खेत में पलट गई।
  • हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन में सवार अधिकांश लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालवाहक वाहन तेज गति से जा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
  • हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
  • इसके बाद कवर्धा से एंबुलेंस और बचाव दल मौके के लिए रवाना किए गए। घायलों को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया जारी है।

घायलों की चीखों से गूंजा अस्पताल

  • हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने में मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
  • गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल कवर्धा लाया गया। अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस की आवाज से शहर गूंज उठा।
  • घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी उपलब्ध सरकारी और निजी एंबुलेंस को सेवा में लगा दिया।
  • कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, घायलों को त्वरित सहायता

  • घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की व्यवस्था की। उपमुख्यमंत्री ने कहा,यह हादसा बेहद दुखद है।
  • सभी घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि किसी भी घायल को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया

मुख्यमंत्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। यह पुस्तिका आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना है।

इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गौतम, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति -राजस्व मंत्री वर्मा

महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति -राजस्व मंत्री वर्मा

 रायपुर : राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में पदस्थ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया तथा खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत उपस्थितों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के बलिदान, त्याग, समर्पण को याद करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला शिक्षित और समृद्ध हो तभी छतीसगढ़ में समृद्धि आएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर माह महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये अंतरित हो रही है। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना जैसे अन्य योजनाएं संचालित हो रहे हैं। अब फिर से रेडी टू ईट क़ा निर्माण महिला समूहों द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मान को सर्वाेपरि रखते हुए घर- घर शौचालय निर्माण क़ा बीड़ा उठाया है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाने में सहायक बन रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर श्री दीपक सोनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित थीं।

राजधानी में ये क्या हो रहा…गर्लफ्रेंड के चक्कर में कहीं चल रही है गोलियां, तो कहीं, चल रहे हैं चाकू…

राजधानी में ये क्या हो रहा…गर्लफ्रेंड के चक्कर में कहीं चल रही है गोलियां, तो कहीं, चल रहे हैं चाकू…

  रायपुर: राजधानी में इन गर्लफ्रेंड के चक्कर में कई गोलियां चल रही है..तो कहीं चाकू..। एक दिन पहल राजधानी के तेलीबांधा इलाके में गोली चली थी, शुक्रवार की रात मोवा में चाकूबाजी हो गयी। शुक्रवार को रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा अमन नगर में चाकूबाजी की वारदात हुई।

जांच में पता चला है कि  एक ही युवती से दो-दो लड़के इश्क फरमा रहे थे। इसी चक्कर में ये चाकूबाजी हुई। वारदात के बाद आरोपी पवन बघेल मौके से फरार हो गया हैं। प्रेम प्रसंग के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हमला हुआ। पंडरी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

प्यार के चक्कर में चली गोली

इससे पहले शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड के चक्कर में तेलीबांधा में भी गोली चली थी। दो युवकों में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बेटे ने भी 12 बोर की बंदूक से दो बार युवक पर फायरिंग कर दी।

5 मार्च को कर्णवीर और जसपाल के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हुई। जिसके बाद कर्णवीर के भाई प्रभजोत सिंह और जसपाल के बीच अगले दिन मिलकर बातचीत करना फाइनल हुआ। 6 मार्च की शाम 7 बजे करीब तेलीबांधा चौक के पास एक सेकेंड हैंड कार शोरूम कार सॉल्यूशन में मिलना तय हुआ। प्रभजोत अपने रिश्तेदार मदनजीत के साथ पहुंचा। तो वहां पर जसपाल पहले से मौजूद था।

उसके साथ पिता जरनैल सिंह रंधावा उर्फ लाली, चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य बैठे हुए थे। इस दौरान कर्णवीर और जसपाल के बीच एक दिन पहले हुई बहस के बारे में बातचीत होने लगी। तभी विवाद बढ़ गया और आपस में गाली-गलौज होने लगी। मामला बढ़ते बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गयी।

CG : वुमेन्स डे के मौके पर इस जिले को मिला पहला महिला थाना, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

CG : वुमेन्स डे के मौके पर इस जिले को मिला पहला महिला थाना, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

 राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले को पहला महिला थाना की सौगात मिली। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर नए महिला थाने का शुभारंभ किया। इस थाने की स्थापना से अब जिले की महिलाएं अपनी शिकायतें बिना किसी झिझक के दर्ज करा सकेंगी और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सकेगा।

थाने की जिम्मेदारी उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा को सौंपी गई है। महिला संबंधित अपराधों की संजीदगी से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला थाने की शुरूआत की गई है। महिला थाना में 1 प्रभारी, 2 महिला प्रधान आरक्षक, 3 महिला आरक्षक और 1 नगर सैनिक की तैनाती की गई है। महिलाओं की शिकायतों की बेहतर ढंग से सुनवाई हो और अपराध पंजीबद्ध हो यही इस नए थाने का उद्देश्य है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसके बाद डॉ. रमन सिंह ने महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान एवं ससक्तिकरण के लिए महिला थाने से महिला बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

CG:  इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा में विधायकों को करेंगी संबोधित

CG: इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा में विधायकों को करेंगी संबोधित

 रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे विधानसभा पहुंचकर विधायकों को संबोधित करेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बजट सत्र के समापन के बाद राष्ट्रपति का दौरा
राज्य विधानसभा में वर्तमान में बजट सत्र चल रहा है, जो 21 मार्च को समाप्त होगा। उच्च सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि, अभी राष्ट्रपति भवन से उनके आगमन कार्यक्रम की अधिकृत जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।-

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। विधानसभा और अन्य संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी उनकी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।

ये लोग रहे मौजूद
वहीं दूसरी ओर उनके आगमन को लेकर शासन स्तर पर बैठक शुरू हो चुकी है। इसको लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक ली है। इस बैठक कार्यक्रम में सीएम साय के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे।

BREAKING : मुख्यमंत्री साय की घोषणा, प्रति वर्ष 8 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

BREAKING : मुख्यमंत्री साय की घोषणा, प्रति वर्ष 8 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी अंतर्गत सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में उनकी जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ी महतारी और स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रति वर्ष 8 मार्च को वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के नागरिक स्वस्थ रहें और राज्य समृद्धि की ओर अग्रसर हो। इसी दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए इस वर्ष के बजट में कुनकुरी में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है। साथ ही जशपुर में शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर उपचार मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी मरीज में गंभीर बीमारी का पता चलता है, तो सरकार द्वारा रायपुर में उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के काउंटरों का अवलोकन कर डॉक्टरों से चर्चा करते हुए उनके समर्पण व सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

एम्स रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे है उपचार

उल्लेखनीय है कि यह शिविर जिला प्रशासन जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया है। शिविर में एम्स के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में जांच के दौरान पाए गए गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जा रही है । शिविर में मरीजों के सुविधा के लिए 10 पंजीयन काउण्टर, 7 जनरल ओपीडी काउण्टर, 2 लेबोरेटरी काउण्टर, सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउण्टर सहित जनरल वार्ड की सुविधा उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आयुष्मान कार्ड और टीबी मरीजों को फूड बास्केट का किया वितरण

शिविर में मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना अंतर्गत सुंदर यादव, सुनिता बाई, भगवती सिंह, फ्रांसिस तिग्गा, प्लासिदियस केरकेट्टा, खिलासो बाई को आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड वितरण किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 10 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का भी वितरण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों के सेवा के लिए निक्षय मित्रों को किया सम्मान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों के सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिये निक्षय मित्रों को सम्मानित किया, जिनमें सीएमएचओ जशपुर डॉ. जी. एस. जात्रा को टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदाय कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये, डीडीएम श्री निरंजन प्रसाद गुप्ता को जशपुर जिले के विशेष पिछडी जनजाति (पीवीटीजी) पहाडी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के सभी टीबी मरीजों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदाय कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये और श्री भरत रत्नम खुटे को टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदाय कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, जिला पंचायत सदस्य श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्णा राय, श्री राजेश कुमार गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

CG : नाईट शिफ्ट में जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा

CG : नाईट शिफ्ट में जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा

 कोरबा : सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई आरक्षक नाइट शिफ्ट के लिए ड्यूटी करने जा रहे थे इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना दीपका और बांकीमोगरा थाना के बीच स्थित पुलिया में घटित हुई।

मिली जानकारी के अनुसार दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र कंवर कटघोरा का रहने वाला था। वह घर से ही ड्यूटी करने जाता था। बीती रात उसकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगी थी। वह बाइक से कटघोरा स्थित घर से दीपका थाना जाने के लिए निकला था। रास्ते में दीपका थाना और बांकीमोगरा थाना के बीच स्थित ज्वाली पुलिया मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना कारित करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। घायल आरक्षक को डायल 112 की टीम ने पहुंच कर कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

मृत घोषित करने के बाद एम्बुलेंस की सहायता से मृत आरक्षक के शव को बांकीमोगरा मर्च्यूरी पहुंचाया गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। घटना की जानकारी विभाग में फैलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर तैर गई। वहीं परिजनों का भी रो– रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस अपराध कायम कर दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश में है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मृत आरक्षक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है और इसे पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति बनाया हैं।

CRIME : पिकनिक स्पॉट में घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

CRIME : पिकनिक स्पॉट में घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

 बलरामपुर : जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां वाड्रफनगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट में घूमने गयी युवकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। युवती ने घटना की शिकायत पुलिस में की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक युवती अपनी बहन और 2 मुंहबोले भाईयों के साथ खरहरा पिकनिक स्पॉट पर घूमने गयी थी। इसी दौरान आरोपी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण कर लिया और उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि  वक्त पीड़ित युवती अपनी बहन और 2 मुंहबोले भाईयों के साथ पिकनिक स्पाट पर घूमने गई थी। दुष्कर्म के बाद युवती को 6 घंटे तक आरोपी ने अपने मालिक के घर में बंधक बनाकर रखा था। किसी तरह से बचकर युवती वहां से निकली और फिर परिजनों के साथ मिलकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर देर रात घटना में शामिल 3 आरोपियों को वाड्रफनगर पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी।आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी है।

 
ब्रेकिंग : किसानों को होली से पहले मिला बड़ा तोहफा, इतने करोड़ रूपए का हुआ भुगतान…

ब्रेकिंग : किसानों को होली से पहले मिला बड़ा तोहफा, इतने करोड़ रूपए का हुआ भुगतान…

 कवर्धा। होली त्योहार के पहले गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर होली के त्योहार से पहले गन्ना किसानों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने 7 मार्च 2025 को 5.22 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया।

पेराई सत्र 2024-25 के दौरान गन्ना किसानों को 315.10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है। अब तक कारखाने द्वारा कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिला है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार यह सुनिश्चित किया जा रहा कि गन्ना किसानों को भुगतान समय पर मिले।भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा इस सत्र में कुल 2.78 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई, जिससे 2.59 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ। यह सफलता क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हक और सम्मान को सर्वोपरि मानती है। हमने सुनिश्चित किया कि होली से पहले किसानों को उनका मेहनताना मिले, ताकि वे खुशी और आत्मनिर्भरता के साथ त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस कदम से गन्ना किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान परिवार अब होली को और हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गन्ना किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से मिठास घर-घर तक पहुंचती है। सरकार उनकी समृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को उनके परिश्रम का पूरा मूल्य मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से उनकी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो रही है। यह भुगतान किसानों के लिए न केवल एक आर्थिक राहत है, बल्कि होली के त्यौहार की मिठास को और बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

नक्सलियों ने जिन महिलाओं के जीवन को किया बेरंग, वही महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर लोगेां के जीवन में ला रही खुशहाली…

नक्सलियों ने जिन महिलाओं के जीवन को किया बेरंग, वही महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर लोगेां के जीवन में ला रही खुशहाली…

 रायपुर: बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पंचायत भैरमगढ़ के शिविर में रहने वाली कई महिलाओं की जिंदगी को जहां नक्सलियों ने बेरंग कर दिया था। अपनी जान बचाने के लिए इन महिलाओं ने अपना गांव छोड़ दिया और अब हर्बल गुलाल बनाकर लोगों की जिंदगी में रंग घोल रही हैं। यह काम ये महिलाएं पिछले पांच सालों से बिना किसी परेशानी के कर रही हैं और आने वाले सालों में इसे करने की बात कह रही हैं।

बीजापुर जिले के भैरमगढ़़ में बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलएं पिछले पांच सालों से हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस बार बीजापुर के लोग इनके बनाए हर्बल रंगों और गुलाल से होली खेलेंगे। इन महिलाओं के बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी अधिक है। कई लोग इनको गुलाल का ऑर्डर भी दे रहे हैं।

इधर जनपद पंचायत सीईओ पुनीत राम साहू ने बताया कि महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसका फायदा उठाते ये महिलाएं पिछले पांच सालों से गुलाल बनाकर बाजार में बेचकर इसका फायदा उठा रही हैं। हर साल करीब 50 किलो से ज्यादा गुलाल बेचकर अपने परिवार का भरण भोषण कर रही हैं। इस समय इस समूह में 10 महिलाएं हैं।

अलग-अलग फूलों से तैयार हो रहा हर्बल गुलाल –

इस स्वसहायता समूह की महिलाएं होली के लिए अलग-अलग फूलों और सब्जियों से रंग तैयार कर रही हैं। ये महिलाओं पालक भाजी, लाल भाजी, टेसू के फूल, गेंदा फूलों से हर्बल गुलाल तैयार कर रहीं है। इन महिलाओं को पहले से ही प्रशासन की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। पिछले पांच सालों में अब तक ये महिलाएं तकरीबन 150 किलो गुलाल बेच चुकी हैं.। खास बात यह है कि ये हर्बल गुलाल लोगों के चेहरे पर नुकसान नहीं पहुंचाता। यही कारण है कि लोग पहले से ही इसका ऑर्डर दे कर हर्बल गुलाल मंगवा रहे हैं।

विकास खंड परियोजना प्रबंधक रोहित सोरी ने बताया कि समूह की महिलाएं इतामपार गांव जो इंद्रावती नदी के उस पार वहां की रहने वाली है। नक्सल हिंसा के चलते इन महिलाओं ने गांव को छोड़ दिया है और इस समय भैरमगढ़ के शिविर कैँप में रह रही हैं। इन महिलाओं को जिला प्रशासन के द्वारा रहने की सुविधा दी गई है। सोरी ने बताया कि इसके अलावा ये महिलाएं अलग- अलग व्यसाय कर जीवन यापन कर रही हैं।

हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा –

स्व सहायता समूह की अध्यक्ष फगनी कवासी और सचिव अनीता कर्मा ने बताया कि पहले हर्बल गुलाल बनाने की ट्रेनिंग जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी। यहां बनाया गए रंग पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। हम फूल की पंखुड़ियां, पालक भाजी, लाल भाजी,हल्दी, बेसन पलाश के फूलों से अलग-अलग रंग तैयार कर रहे हैं। हमारे बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी ज्यादा है। इसके चलते हम पिछले पांच सालों से यह काम कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि जिला पंचायत के साथ ही मार्केट में भी जगह-जगह स्टॉल लगाकर इनका गुलाल बेचा जा रहा है। इससे अच्छी आमदनी भी हो रही है।

महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ की इन महतारियों को तोहफा! जल्द खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, 13वीं किश्त भी हुई जारी…

महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ की इन महतारियों को तोहफा! जल्द खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, 13वीं किश्त भी हुई जारी…

 रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घोषणा की है कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा। जिससे नए हितग्राही अपना पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं आज योजना की 13 वीं किश्त भी जारी होगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना से महिलाओं की जरूरतें पूरी हुईं। महिलाएं सशक्त हुई और उनके चेहरे में मुस्कान आई। उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा जिसमें नए हितग्राही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हमारी सरकार में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। इस योजना से विपक्ष को डर है इसलिए वे लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।

CG  : छत्तीसगढ़ में रात और सुबह ठंड, आगामी दिनों में धूप के साथ पड़ेगी भीषण गर्मी

CG : छत्तीसगढ़ में रात और सुबह ठंड, आगामी दिनों में धूप के साथ पड़ेगी भीषण गर्मी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश कई शहरों में गुलाबी ठंड है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अब गर्मी शुरू होगी। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जनांदगांव रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में तापमान में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में बीते दिनों की तुलना में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही नमी हवाओं की वजह से क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन अब रात का पारा बढ़ने ठंड गायब हो जाएगी। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य है। नमी हवाओं की वजह से आउटर, रात और सुबह के समय ठंडी लग रही है।

आज शनिवार को नमी की मात्रा 31 प्रतिशत बताया जा रहा है। इसके वजह से प्रदेश में गुलाबी ठंड है। हालांकि अब दिन और रात का पारा बढ़ने से ठंड गायब हो जाएगी, फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं अधिकतम तापमान दो से चार बढ़ने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में दिन का पारा तीन डिग्री तक बढ़ गया है। आगामी दिनों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक दिन का पारा 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

जमीन से निकली 100 फीट ऊंची पानी की धार, अनोखा नजारा देखने उमड़ी लोगों की भीड़, आप बी देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

जमीन से निकली 100 फीट ऊंची पानी की धार, अनोखा नजारा देखने उमड़ी लोगों की भीड़, आप बी देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

 सक्ती : जमीन से निकला 100 फीट पानी की ऊंची धार, बिना मोटर फिट किए हैंडपंप से 100 फीट ऊंची बह रही पानी की धार, नजारा देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, यह अनोखा दृश्य किसी अजूबे से कम नहीं देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

गौर से देखिए इन तस्वीरों को यह तस्वीर किसी अजूबे से कम नहीं ऐसा दृश्य अपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा मगर यह फिल्म में दिखाए जाने वाली वीडियो नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के नवीन जिला सक्ति की तात्कालिक घटना है,, जहां जमीन से 100 फीट ऊंची पानी की फव्वारे निकल रही है, जिसे देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कही हैंडपंप के अंदर मोटर तो फिट नहीं किया गया है, मगर ऐसा कुछ नहीं है ना तो हैंड पंप में मोटर फिट किया गया है और ना ही प्रेशर बनाने के लिए किसी अन्य प्रकार के मशीनों का उपयोग किया गया है, यहां बिना किसी मशीन के जमीन से इतना प्रेशर से पानी निकल रहा है जिसकी ऊंचाई लगभग 100 फीट ऊंची बताई जा रही है, जहां यह नजारा किसी अजूबे से कम नहीं लग रहा है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगातार उमड़ती जा रही है।

मामला कहीं और का नहीं बल्कि सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत एक छोटे से गांव केकराभाट का बताया जा रहा है जहां ट्यूबवेल से 100 फीट ऊपर बह रही है पानी की फव्वारे जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहनों और बेटियों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहनों और बेटियों को दी शुभकामनाएँ

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य की लगभग 70 लाख माताओं और बहनों को प्रतिवर्ष ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपने परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोज़गार को आगे बढ़ा सकें। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बजट 2025-26 में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनमें कामकाजी महिलाओं को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल हेतु 79 करोड़ का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है। इन समूहों की महिलाएँ आज कृषि, उद्यमिता, कुटीर उद्योग और सहकारिता क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समानता, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बनाया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। उन्होंने प्रदेश की उन्नति के लिए और सशक्त नारी, सशक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को मिलकर अपने हिस्से का बहुमूल्य योगदान देने की अपील की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज (08 मार्च) को कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री साय सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधने वाले 365 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान और सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट, तथा निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।यह शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान एम्स रायपुर एवं अन्य उच्च संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का चिन्हांकन कर उपचार करेंगे, साथ ही निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी।गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर विशेष इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

इस चिकित्सा शिविर में एम्स रायपुर के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर, जनरल ओपीडी काउंटर, लैबोरेटरी काउंटर, और सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 जोड़ों का विवाह –

सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर-वधू को अपना आशीर्वाद देंगे। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 50 हजार रुपये तक की राशि व्यय करने का प्रावधान है।