नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कानन पेंडारी में नहीं सुनाई देगी ‘भीम’ की दहाड़.. बीमार शेर ने तोड़ा दम, अफसरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

कानन पेंडारी में नहीं सुनाई देगी ‘भीम’ की दहाड़.. बीमार शेर ने तोड़ा दम, अफसरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

 बिलासपुर: कानन पेंडारी की शान कहे जाने वाले शेर भीम की दहाड़ अब सुनाई नहीं देगी। इलाज के बीच बीमार शेर ने दम तोड़ दिया है। पंचनामें के बाद वन्य अफसरों की मौजूदगी में शेर ‘भीम का अंतिम संस्कार किया गया।गौरतलब है कि, शेर भीम पिछले महीने के 17 फरवरी से बीमार था। वह किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रह था। विशेषज्ञ चिकित्सको की मौजूदगी में उसका इलाज जारी था। लेकिन भीम को स्वस्थ्य नहीं किया जा सका और उसकी मौत हो गई। बता दें कि, सन 2022 में हरियाणा जू से कानन पेंडारी लाया गया था।

राजधानी  के वाहन मालिक ध्यान दें.. नहीं किया ये काम तो कट जाएगा सीधे चालान.. पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के वाहन मालिक ध्यान दें.. नहीं किया ये काम तो कट जाएगा सीधे चालान.. पढ़ें पूरी खबर

 रायपुर : क्या आपके पास कोई ऐसी गाड़ी है जो 1 अप्रैल 2019 से पहले खरीदी गई थी? अगर हां, तो एक बार उसकी नंबर प्लेट अवश्य चेक कर लें। यदि उसमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है, तो जल्द से जल्द यह काम करवा लें, क्योंकि आने वाले दिनों में HSRP नहीं होने पर चालान कट सकता है।

HSRP अनिवार्य, जागरूकता की कमी

छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड सभी वाहनों में HSRP लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत, फोर-व्हीलर वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट के साथ कलर-कोडेड स्टीकर भी जरूरी होगा। प्रदेश में ऐसे लगभग 50 लाख वाहन हैं, जिनमें HSRP लगाई जानी है। लेकिन, अब तक सिर्फ 70 हजार वाहन मालिकों ने ही HSRP के लिए परिवहन विभाग से संपर्क किया है।

यदि रायपुर जिले की बात करें, तो यहाँ 1 अप्रैल 2019 से पहले के लगभग 10 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से अब तक सिर्फ 15 हजार लोगों ने HSRP के लिए आवेदन किया है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इनमें से भी केवल 5 हजार लोगों ने ही HSRP लगवाई है, जबकि 10 हजार लोगों ने शुल्क जमा करने के बावजूद प्लेट नहीं लगवाई।

नकली नंबर प्लेट बेचने का खेल

HSRP made mandatory in Raipur district: HSRP लगाने के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने दो एजेंसियों से अनुबंध किया है। लेकिन बाज़ार में कुछ दुकानदार नकली प्लेट को भी HSRP बताकर बेच रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अधिकतर मामलों में सिर्फ गाड़ी के कागज़ात और हेलमेट चेक करती है, लेकिन HSRP की जांच पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। यही वजह है कि जिन लोगों को HSRP की जानकारी है, वे भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

सरकार जल्द ही HSRP नहीं होने पर सख्ती बरतने वाली है। ऐसे में, यदि आपकी गाड़ी 1 अप्रैल 2019 से पहले खरीदी गई है, तो जल्द ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा लें, अन्यथा आपको चालान भरना पड़ सकता है।

CG : राजधानी में यातायात सुधार को लेकर सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक

CG : राजधानी में यातायात सुधार को लेकर सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक

 रायपुर: राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और बुनियादी सुधारों के लिए रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में सांसद अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सड़कों की वर्तमान स्थिति और संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। विशेष रूप से वीआईपी चौक और रिंग रोड पर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सर्विस रोड को हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, कमल विहार समेत अन्य आवश्यक स्थानों पर ग्रेट सेप्रेटर (Great Separator) बनाने के लिए अधिकारियों से योजना तैयार करने को कहा।

सांसद ने राजधानी में चार से अधिक ओवरब्रिज और कचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में पांच से अधिक अंडरपास निर्माण पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा, रायपुर – बलौदा बाजार – सारंगढ़ रोड के उन्नयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए और वीआईपी रोड की सर्विस लेन को जगह-जगह खोलने के आदेश दिए।

सांसद अग्रवाल ने रायपुरवासियों को ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से लंबित कार्यों की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि इन मुद्दों को आगामी लोकसभा सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के सामने उठाया जाएगा। साथ ही, स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “राजधानी रायपुर को आधुनिक और सुगम यातायात प्रणाली से युक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।”

बैठक में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई श्री दिग्विजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी के भतपैहरी, कार्यपालन अभियंता श्री राजीव नशीने, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त निदेशक श्री विनीत नायर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता श्री एस एस मांझी, कार्यपालन अभियंता श्री गोविंद अहिरवार, और नगर निगम कमिश्नर श्री अविनाश मिश्रा उपस्थित रहे।

बड़ी खबर: सीडी मामले में भूपेश बघेल को बड़ी राहत, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सभी धाराएं हटाई

बड़ी खबर: सीडी मामले में भूपेश बघेल को बड़ी राहत, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सभी धाराएं हटाई

 रायपुर : सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिल गयी है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने भूपेश बघेल के खिलाफ लगी सभी धाराओं को हटा दिया दिया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को सीडी कांड में मुश्किलें अब आसान हो गयी है।

इससे पहले आज लगातार दूसरी बार सीबीआई की विशेष अदालत में भूपेश बघेल उपस्थित रहुए। जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाई गयी सभी धाराएं हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है।

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में मंगलवार को पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। आज आरोपियों के वकीलों ने बहस की। यह दूसरी बार है, जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी दी।

भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखीं। अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने न तो सीडी बनवाई और न ही सीडी बांटी। उन्होंने किसी तरह का कोई ऑफेंस (अपराध) नहीं किया है।

CG – शिक्षिका से रेप : घर में घुसकर दरिंदे ने दिया वारदात को अंजाम...जांच में जुटी पुलिस..!!

CG – शिक्षिका से रेप : घर में घुसकर दरिंदे ने दिया वारदात को अंजाम...जांच में जुटी पुलिस..!!

 आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका घर में अकेली थी। वह खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक घर में घुस आया और पीड़िता से मारपीट करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी। आरंग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

CG – NSUI का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, इस शर्मनाक वारदात को दिया अंजाम, जाने पूरा मामला…!!

CG – NSUI का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, इस शर्मनाक वारदात को दिया अंजाम, जाने पूरा मामला…!!

 कांकेर। नशे में धुत परिचित युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने पर कांकेर पुलिस ने आरोपी एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 3 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित युवती ने 3 मार्च को कांकेर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2014-15 में गोविन्दपुर निवासी आरोपी चमन साहू से जान-पहचान हुई थी, इसके बाद घर में भी आना-जाना शुरू हो गया था। वर्ष 2021-22 में एक दिन शहर के होटल में पार्टी में पीड़िता, आरोपी और अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे। पार्टी के बाद अन्य दोस्तों के चले जाने के बाद पीड़िता और आरोपी रह गए थे।

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की नशे की हालत में उसकी मर्जी और जानकारी के बिना अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में पीड़िता को वीडियो दिखाया। इस पर पीड़िता ने उसे वीडियो डिलिट करने बोला। इस पर आरोपी चमन साहू ने वीडियो डिलिट करने का नाटक किया, लेकिन डिलिट नहीं किया, और बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमाक 71/25 धारा 294 बीएनएस 67,67 (ए) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये कांकेर थाना प्रभारी मनीष नागर ने टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चमन साहू की पतासाजी कर गिरफ्तार किया। प्रकरण में इस्तेमाल मोबाइल को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ब्रेकिंग : शिक्षकों के ट्रांसफर पर FIR, अवर सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : शिक्षकों के ट्रांसफर पर FIR, अवर सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, जाने पूरा मामला…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर फर्जी आदेश जारी करने का मामला सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने इस संबंध में राजधानी रायपुर के राखी थाना में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, एक मार्च 2025 को छह व्याख्याता/शिक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा के नाम से आधा दर्ज़न शिक्षकों और व्याख्याताओं का फ़र्ज़ी ट्रांसफर आदेश जारी हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर विभाग के अफसर हरकत में आए। स्कूल शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए अफसरों ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाने में शिकायत कराई है।

देखें शिकायत पत्र

CG : गिरौदपुरी मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, मेला की राशि बढ़ाकर की 50 लाख, खुद श्रद्धालुओं को बांटे प्रसाद

CG : गिरौदपुरी मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, मेला की राशि बढ़ाकर की 50 लाख, खुद श्रद्धालुओं को बांटे प्रसाद

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला के पहले दिन गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला 4 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित होगा। गिरौदपुरी धाम में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बन रहा है।

CG : झाड़ियों में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

CG : झाड़ियों में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

 रायगढ़ : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां  कुनकुरी नगर के 15 नंबर वार्ड के बेहरा टोली में झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गए है। वहीं मौके पर पार्षद अमन शर्मा सहित सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद है।

बताया जा रहा है कि किसी के द्वारा नवजात शिशु को बाहर से लाकर छोड़ा जाना प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है, कुनकुरी थाना इलाके के डी.बी. कोना मुक्ति धाम टोंगरी की घटना बताई जा रही है।

CG – पूर्व राज्यसभा सदस्य के नाती की हत्या : धारदार हथियार से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, मचा हड़कंप

CG – पूर्व राज्यसभा सदस्य के नाती की हत्या : धारदार हथियार से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, मचा हड़कंप

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हमले के बाद पूर्व राजयसभा सांसद के नाती की मौत हो गई है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के हमले से तीन गहरे जख्म मिले हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मिशन परसाभदेर रोड में ग्राम मिशन परसाभदेर रोड में खून से लथपथ युवक मिला। जिसके बाद उसे अस्पाल लाया गया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान ज्ञानेश मिश्रा पिता आनंदस्वरूप मिश्रा के रूप में हुई है, जो पूर्व राज्यसभा सदस्य रहे स्व भुपेन्द्र नाथ मिश्रा का नाती बताया जा रहा है।

घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि युवक रक्तरंजित अवस्था में मिला था। जिसे परिजनों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई है। घटना स्थल पर काफी खून के निशान पाये गए हैं। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही रिपोर्ट आती है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद,जाने वजह….

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद,जाने वजह….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दिन 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। अगर इस दिन कोई व्यक्ति शराब ब्रिकी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे

शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी जिले में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला कार्यालयों एवं संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़दस्ता भी गठित किए जाएंगे, जो जिले में स्थित शराब के अवैध संकलन स्थलों की जांच करेंगे।

आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र में ‘‘होली‘‘ (जिस दिन रंग खेला जाये) पर्व के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानें , विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल. 8 तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा।

सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल सीबीआई कोर्ट में हुए पेश, जानें पूरा मामला

सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल सीबीआई कोर्ट में हुए पेश, जानें पूरा मामला

 रायपुर। सेक्स सीडी कांड में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पहुंचे हैं। 203 नंबर जज भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। इस मामले में आरोपी भूपेश बघेल के अलावे विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत 7 लोग कोर्ट में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक 164 के तहत सभी का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड की 7 साल बाद रायपुर कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आज मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपियों की कोर्ट में पेशी है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील अपनी बात रखेंगे।

बजट को लेकर भाजपा ने जारी किया ये कार्टून, लिखा, विष्णु के सुशासन में प्रदेश की प्रGATI को लगे नए पंख

बजट को लेकर भाजपा ने जारी किया ये कार्टून, लिखा, विष्णु के सुशासन में प्रदेश की प्रGATI को लगे नए पंख

 CG_की_प्रGATI_का_बजट: विष्णुदेव सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट कल सदन में पेश किया गया। वित्त मंत्री ने इस बजट को GATI नाम दिया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ के बजट की कल चर्चा हुई। बजट को लेकर भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी किया है। कार्टून पोस्टर में साय सरकार के दूसरे बजट का जिक्र किया गया है। इस पोस्टर में सीएम विष्णुदेव साय नजर आगे वाहन चलाते नजर आ रहे हैं।

भाजपा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा है कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश की प्रGATI को लगे नए पंख। कार्टून में वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी दिख रहे हैं। साथ में छत्तीसगढ़ की जनता भी है।

मुख्यमंत्री बोले, बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी अधोसंरचना की जरूरत होगी जो एक विकसित औद्योगिक राज्य की जरूरतों को पूरी करती हो। इसके लिए हमने बजट में विशेष प्रावधान किये हैं। रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा का सर्वे होगा। नये औद्योगिक पार्क स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। महानदी- इंद्रावती तथा कोडार-सिकासर जैसी नदियों को जोड़ेंगे, खेती में निवेश करेंगे। नई सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बजट में मानव संसाधन को सहेजने के लिए नये अस्पतालों, आधुनिक स्कूलों और इनमें पर्याप्त स्टाफ के संबंध में व्यवस्था की है। राज्य की नई औद्योगिक नीति की जरूरतों को पूरा करने 12 नए इंजीनियरिंग कालेज और 12 पालिटेक्निक कालेज आरंभ करेंगे। नये बिजनेस और स्टार्टअप के लिए 700 करोड़ रुपए का इंडस्ट्रियल सब्सिडी सपोर्ट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पूंजीगत व्यय 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक रखा गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत है। पूंजीगत व्यय में किये गये निवेश का कई गुना रिटर्न मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट समावेशी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के हमारे ध्येय के मुताबिक तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शो के अनुरूप हमने अंत्योदय के कल्याण के लिए तथा इनके समग्र विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान रखा है। पिछले बजट में गरीब युवा, अन्नदाता तथा नारी शक्ति एवं जनजातीय विकास के लिए जो योजनाएं आरंभ की गई थी, उनके लिए बजट प्रावधान के साथ ही इनके विकास के लिए नई योजनाएं भी इस बजट में आरंभ की गई है।

 
 दुर्ग SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड, कबाड़ी से सांठगांठ का खुलासे के बाद एसपी ने लिया एक्शन

दुर्ग SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड, कबाड़ी से सांठगांठ का खुलासे के बाद एसपी ने लिया एक्शन

 दुर्ग। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एसीसीयू क्राइम यूनिट में पदस्थ आरक्षक रिंकू साहू को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक का ललित कबाड़ी और उसके बेटे से सांठगांठ और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी कबाड़ी को देने की जानकारी सामने आयी थी। जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरक्षक रिंकू सोनी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इस एक्शन के बाद अवैध कारोबारियों से कनेक्शन रखने वाले पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दे रखे है। बताया जा रहा है कि ललित साहू उर्फ ललित कबाड़ी और उसका बेटा प्रेम साहू जिले में बड़ा कबाड़ का अवैध कारोबार चलाते हैं। कबाडी के गोडाउन में ट्रक और अन्य गाड़ियां तक काटी जाती हैं। पुलिस की टीम द्वारा पहले भी इस कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस के एक्शन से पहले ही कबाड़ी को कार्रवाई की जानकारी मिल जाया करती थी। जिससे वह अक्सर कीमती स्क्रैप को मौके से हटा लिया करता था।

एक महीने पहले भी एएसपी सुखनंदन राठौर ने टीम बनाकर कबाड़ी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की थी। लेकिन मौके से कबाड़ी ने अधिकांश चोरी का सामान हटा लिया था। पुलिस कार्रवाई की जानकारी लीक होने की शिकायत के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले की जांच का आदेश दिया था। एसपी के निर्देश पर सीएसपी छावनी ने संदेही आरक्षक रिंकू साहू के मोबाइल और ललित कबाड़ी के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक करने के साथ मोबाइल फोन की जांच करवाई।

इसमें ललित कबाड़ी और उसके बेटे के मोबाइल में आरक्षक रिंकू साहू का नंबर सेब मिला। वहीं छापेमारी के दौरान और उससे पहले और बाद में ललित से बातचीत के भी सबूत मिले। इसके साथ ही यह भी सबूत मिला है कि आरक्षक और कबाड़ी के बीच वाट्सअप में बातचीत होती थी। जांच में हुए इस खुलासे के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अवैध कारोबारी से साठगाठ रखने वाले आरक्षक रिंकू साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Transfer: बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले, कई ASI सहित इन पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर

Transfer: बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले, कई ASI सहित इन पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर

 ASI Transfer : ASI सहित कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। एसपी ने ये ट्रांसफर आदेश जारी किया है। कोरबा से जारी आदेश के मुताबिक चार एएसआई सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। कई पुलिसकर्मियों को लाइन से थाने में पोस्टिंग दी गयी है।

CG : जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव टला, नई तिथि घोषित, प्रशासन ने जारी किया संसोधित आदेश

CG : जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव टला, नई तिथि घोषित, प्रशासन ने जारी किया संसोधित आदेश

 रायपुर : रायपुर जिला के जिला पंचायत अध्यक्ष, और उपाध्यक्ष के चुनाव टल गए हैं। ये चुनाव अब 12 मार्च को होंगे। चुनाव के लिए सभी जिला पंचायत सदस्यों को सूचना आज दे दी जाएगी। नया संसोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ 5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के चुनाव होने वाले थे। लेकिन रायपुर में चुनाव अब 12 मार्च को होगा। निर्वाचन के बाद जिला पंचायत के पहला सम्मेलन 17 तारीख को आयोजित की जाएगी।

CG: रायपुर नगर निगम के सभापति चुनाव 7 मार्च को, वोटिंग के बाद तुरंत नतीजे

CG: रायपुर नगर निगम के सभापति चुनाव 7 मार्च को, वोटिंग के बाद तुरंत नतीजे

 रायपुर : रायपुर नगर निगम में 7 मार्च को सभापति का चुनाव होगा। दोपहर 12:00 से 12:46 बजे तक अपील समिति सदस्यों के लिए नामांकन भरे जाएंगे, जिसके बाद 1:00 बजे तक स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की अंतिम समय सीमा 1:30 बजे तय की गई है। इसके बाद 1:30 से 3:00 बजे तक मतदान संपन्न होगा और वोटिंग के तुरंत बाद नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

इससे पहले, रायपुर की नव-निर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नगर निगम की कमान संभाली। महापौर मीनल चौबे ने रायपुर को *देश का एक मॉडल शहर* बनाने का संकल्प लिया और विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

अब सभी की नजरें 7 मार्च के चुनाव पर टिकी हैं, जहां नगर निगम का नया सभापति चुना जाएगा।

CG CRIME : अज्ञात हत्यारों ने की युवक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

CG CRIME : अज्ञात हत्यारों ने की युवक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

 भाटापारा : छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक बार फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात हत्यारों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम ज्ञानेश मिश्रा बताया जा रहा है। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना के परसाभदेर गांव में वारदात हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG Income Tax Raid : बस्तर के बड़े बिल्डर के ठिकानों पर IT की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज, व्यापारियों में मचा हड़कंप!

CG Income Tax Raid : बस्तर के बड़े बिल्डर के ठिकानों पर IT की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज, व्यापारियों में मचा हड़कंप!

 बस्तर :- छत्तीसगढ़ में बस्तर से एक बार फिर आयकर विभाग के छापेमारी की खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और बिल्डर श्याम सोमानी के घर रेड मारने IT की टीम पहुंची है। बिल्डर के जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने सुबह दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी।

 

 

खंगाले जा रहे दस्तावेज

बता दें कि सुबह से ही IT की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। करीब 10 से 12 अधिकारी पहुंचे हैं। हालांकि, स्थानीय टीम को इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं अधिकारियों ने सोमानी के व्यापारिक लेन-देन और वित्तीय दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। अब तक IT विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

 

जानें क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक बिल्डर श्याम सोमानी पर टैक्स चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। उनके विभिन्न प्रोजेक्ट्स और व्यापारिक सौदों में कथित अनियमितताओं की जानकारी IT विभाग को मिली थी। इसी के आधार पर टीम ने एक साथ उनके निवास और कार्यालय में छापेमारी की

 

 

व्यापार जगत में हलचल

इस छापेमारी के बाद बस्तर के व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया है। कई अन्य व्यवसायियों ने भी अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। IT विभाग की इस कार्रवाई को सरकार की कर चोरी के खिलाफ सख्त नीति के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

सराफा कारोबारी के घर पड़ी थी रेड

करीब सालभर पहले जगदलपुर के सराफा व्यापारी के घर IT की रेड पड़ी थी। पारस ज्वेलरी शॉप और घर में IT की टीम ने दबिश दी थी। आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। उस समय भी रायपुर की टीम ने कार्रवाई की थी।
वहीं 2 साल पहले जगदलपुर में खनिज विभाग के उप संचालक एसएस नाग के घर में भी रेड की कार्रवाई हुई थी। ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने रेड की थी।
बजट से साफ साय सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा, रोजगार और कृषि नहीं : दीपक बैज

बजट से साफ साय सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा, रोजगार और कृषि नहीं : दीपक बैज

 साय सरकार के बजट ने राज्य की जनता को निराश किया – दीपक बैज

बजट से साफ साय सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा, रोजगार और कृषि नहीं

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिना किसी ठोस योजना के सतही कल्पनाओं पर आधारित नीरस बजट है। ऐसा लग रहा था वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ का बजट नहीं मोदी की चरण वंदना कर रहे थे। साय सरकार का बजट आम जनता के अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशाजनक रहा है, ना इसमें युवाओं के रोजगार के संदर्भ में कोई रोड मैप दिख रहा है, ना ही महंगाई से निपटने कोई ठोस रणनीति है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों, युवाओं के बेरोजगारी भत्ता, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में कुछ नहीं है। मोदी की गारंटी में किये गये वादे 1 लाख नौकरियों के सृजन के बारे में इस वर्ष के बजट में भी कुछ नहीं है। महिलाओं के लिए 500 रू. में सिलेंडर देने के बारे में बजट में कुछ नहीं है। पिछले बजट में 33,000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा किये थे एक भी भर्ती नहीं कर पाये। इस वर्ष फिर से 20,000 शिक्षकों की भर्ती की बात कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस बजट में युवाओं के रोजगार बढ़ाने के लिए, किसानों के लिए, महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। प्रदेश की 32 प्रतिशत आबादी आदिवासी समाज के लिए बजट में कुछ नहीं है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के लिए, बजट में कुछ भी नया नहीं है। मजदूरों और गरीबों की आमदनी बढ़ाने के लिए बजट में कुछ नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में ठोस आर्थिक प्रावधानों के विपरीत सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे थे। मोदी की चरण वंदना में समर्पित इस बजट में छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र सरकार की उपेक्षा और भेदभाव का कोई जिक्र नहीं था। पिछले बजट का ज्ञान फेल हो गया तो वित्त मंत्री इस बार लंगड़े बजट की गति लेकर आ गये। 15 सालों तक रमन सरकार मेट्रो ट्रेन का झुनझुना पकड़ाती थी, अब फिर से साय सरकार ने नये सिरे से राज्य की जनता को मेट्रो ट्रेन का झुनझुना पकड़ाया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उद्योग नीति पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले वित्त मंत्री राज्य के वनोपजो पर आधारित उद्योगों, वनोपजो के वेल्यू एडिशन पर कुछ नहीं बोले। विश्वविद्यालयों की संख्या पर अपनी पीठ थपथपाने वाली साय सरकार ने अपने कार्यकाल में 1 भी सरकारी विश्वविद्यालय नहीं खोला। महतारी वंदन में छूटी महिलाओं को जोड़ने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। सरकार ने अपने आत्म प्रचार के लिए जनसंपर्क के बजट में 550 करोड़ का प्रावधान किया है।

Breaking : सुकमा में नक्सलियों का आतंक, पूर्व विधायक के रिश्तेदार की हत्या, गांव में दहशत

Breaking : सुकमा में नक्सलियों का आतंक, पूर्व विधायक के रिश्तेदार की हत्या, गांव में दहशत

 सुकमा : जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ में नक्सलियों ने पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर कलमू हिड़मा (65) की हत्या कर दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने कलमू हिड़मा को घर से बुलाकर बाहर ले गए और उनकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं। इससे पहले भी सुकमा और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हुई हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल बना रहता है।

फिलहाल, पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 
 
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा पर लगी रोक…

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा पर लगी रोक…

 बिलासपुर : सिर्फ सरकारी स्कूलों के छात्रों को देना होगा एग्जाम, निजी स्कूलों को मिली राहत छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन को बड़ी राहत देते हुए पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस सत्र में राज्य सरकार निजी स्कूलों के छात्रों की केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा नहीं ले सकेगी।

हालांकि, यह राहत सिर्फ 2024-25 सत्र के लिए दी गई है। वहीं, सरकारी स्कूलों के छात्रों को परीक्षा देना अनिवार्य होगा। हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच ने निजी स्कूलों और अभिभावक संघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय सुनाया। इस फैसले के बाद निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के इस आदेश से सरकार की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

समावेशी विकास को गति देने वाला बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

समावेशी विकास को गति देने वाला बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘अटल निर्माण वर्ष’ के अनुरूप प्रदेश को एक नए विकास पथ पर ले जाने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के विकास के लक्ष्य को ‘GATI’ के माध्यम से आगे बढ़ाने की योजना इस बजट में स्पष्ट रूप से झलकती है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस बार बजट में छत्तीसगढ़ की आर्थिक संरचना को मजबूत करने के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गृह एवं जेल विभाग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। इस वर्ष पांच नए साइबर पुलिस थानों की स्थापना बलौदा बाजार, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और जशपुर में की जाएगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोरबा, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर में तीन नए महिला पुलिस थाने खोले जाएंगे। कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नवा रायपुर में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र के उन्नयन के लिए ₹40 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। पुलिस थानों को आधुनिक बनाने और सशक्त करने के लिए ₹70 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जबकि नए अग्निशमन केंद्रों की स्थापना के लिए ₹44 करोड़ का बजट रखा गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए ₹8,500 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किए गए हैं, जिससे गांवों को शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में इस बजट में बड़े कदम उठाए गए हैं। 24 सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों का उन्नयन किया जाएगा, जिससे तकनीकी शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के अधोसंरचना विकास के लिए ₹25 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राज्य सरकार डिजिटल तकनीकों के व्यापक उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली (CCTNS) के संचालन और रखरखाव के लिए ₹25 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इस बजट में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों के कल्याण के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाया जाए, और इस बजट के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

CG : विधायक देवेंद्र यादव ने बजट को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ‘भ्रष्टाचार और नाकामी से भरा है बजट’

CG : विधायक देवेंद्र यादव ने बजट को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ‘भ्रष्टाचार और नाकामी से भरा है बजट’

 भिलाई: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास के बजाय केवल बड़े-बड़े वादों और योजनाओं का ड्रामा करार दिया। यादव ने कहा कि इस बजट में युवा, किसान, और  महिलाओं के लिए कुछ भी ठोस नहीं है, जिससे यह प्रदेश के इतिहास का सबसे खराब बजट साबित हो रहा है।

विधायक यादव ने कहा, “यह बजट सिर्फ मुंगेरी लाल के सपने दिखाने वाला है, जिसमें जमीन पर कोई ठोस योजना नहीं है।” उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ अपनी नाकामी को छिपाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन वास्तविकता में गांव, गरीब, मजदूर और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई योजना नहीं है।

यादव ने यह भी कहा कि पिछले साल जो घोषणाएं की गई थीं, जैसे एससीआर के लिए 5 करोड़ का प्रावधान और 30,000 शिक्षक भर्ती की बात, उन पर इस बजट में कोई कार्यवाही नहीं दिखती। प्रदेश के किसान और आदिवासी समुदाय के लिए कोई योजनाएं नहीं बनाई गई हैं।

इसके अलावा, उन्होंने भूपेश बघेल द्वारा भिलाई में नालंदा परिसर के लिए 20 करोड़ की घोषणा को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक साल हो गया, लेकिन इस परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ। साथ ही, महिलाओं के लिए महतारी सदन बनाने के लिए 50 करोड़ की जो घोषणा की गई थी, वह भी इस बजट में सिर्फ दिखावा बनी हुई है।

यादव ने यह भी याद दिलाया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 2012 में राजनांदगांव से रायपुर तक मेट्रो चलाने की बात की थी, लेकिन इस बजट में दुर्ग से मेट्रो के लिए केवल 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो कि एक बड़ी बात की जगह सिर्फ एक छोटी सी घोषणा है।

विधायक यादव ने अंत में कहा कि इस बजट से प्रदेश के नागरिकों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी। उन्होंने कहा, “यह बजट प्रदेश को अंधकार की ओर ले जाने वाला है, क्योंकि इसमें वर्तमान की समस्याओं का समाधान नहीं है।”

CG : पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त

CG : पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त

 धमतरी : धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम मांदागिरी के जंगलों में आज सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जानकारी के अनुसार, धमतरी पुलिस और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने मिलकर माओवादी कैंप को ध्वस्त कर दिया है।

माओवादी की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद डीआरजी की 25-30 सदस्यीय टीम माओवादी विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल और पहाड़ी इलाकों में पुलिस और माओवादियों के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। माओवादियों ने स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी पेड़ों की आड़ लेकर माओवादियों पर जवाबी फायरिंग की।

मुठभेड़ लगभग आधे घंटे तक जारी रही। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो से तीन नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस पार्टी ने घटनास्थल की सघन तलाशी अभियान चलाया है। इस घटना की पुष्टि धमतरी के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने की है।

सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है, और इलाके में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को आगे बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।