नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG  : दिल दहला देने वाली घटना, बच्चों ने पैरावट में लगाई आग, 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत, परिवार में पसरा मातम…!!

CG : दिल दहला देने वाली घटना, बच्चों ने पैरावट में लगाई आग, 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत, परिवार में पसरा मातम…!!

 जशपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बच्चों ने खेलते-खेलते माचिस से पैरावट में आग लगा दी। आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हाे गई। बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया। यह घटना कुनकुरी थाना इलाके के घटमुंडा नवाटोली की है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। 

जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग बच्चे खलिहान में रखे पैरावट में माचिस लेकर खेल रहे थे। इस दौरान खेलते-खेलते बच्चों ने माचिस से पैरावट को जला दिया. वहीं आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि एक बच्चे की जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा सुरक्षित है. मृतक बच्चे का नाम एल्ड्रियन एक्का पिता प्रबोध एक्का पहला नवाटोली है। वहीं आग से मृतक बच्चे के पिता भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम, एंबुलेंस एवं दमकल की गाड़ी व एसडीएम नंदजी पाण्डे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 

ED ने अनवर ढेबर के करीबी रिश्तेदारों के 6 ठिकानों पर दी दबिश, छापेमारी में कैश, नोट गिनने की मशीन, आपत्तिजनक दस्तावेज सहित कई सामान जब्त

ED ने अनवर ढेबर के करीबी रिश्तेदारों के 6 ठिकानों पर दी दबिश, छापेमारी में कैश, नोट गिनने की मशीन, आपत्तिजनक दस्तावेज सहित कई सामान जब्त

 रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर के करीबी रिश्तेदारों के करीब 6 ठिकानों पर दबिश दी। ईडी ने गरियाबंद के आबिद ढेबर, मोहम्मद हसन रजा मेमन, मोहम्मद गुलाम मेमन, सरफराज मेमन और रायपुर के सरफराज मेमन के मैनपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। ईडी ने बताया कि शराब घोटाले से मिली नकदी का इस्तेमाल अचल संपत्तियां बहुत ही सस्ती दरों पर खरीदने के लिए किया गया था। इसके अलावा, कई परिसरों से करेंसी नोट गिनने की मशीनें भी जब्त की गईं। ईडी ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की और बताया कि उनकी कार्यवाही जारी है।

CG NEWS: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  नई दिल्ली प्रवास पर

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली प्रवास पर

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

 
परिवेश की स्वच्छता के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण है: CM साय

परिवेश की स्वच्छता के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण है: CM साय

 रायपुर । प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में आज कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य योद्धाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया और चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कायाकल्प से सम्मानित संस्थाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों और स्वास्थ्य योद्धाओं को अपनी शुभकामनाएं भी दी।   मुख्यमंत्री \ साय ने कहा कि जब प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी हम विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि  डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 11 लाख से अधिक लोगों के स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य अमले को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि परिवेश की स्वच्छता के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जब स्वच्छ भारत का संकल्प लिया था, उसमें अस्पताल की स्वच्छता को भी प्राथमिकता दी गई

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सांसद रहने के रहने के दौरान मेरे दिल्ली स्थित निवास में इलाज के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन मेरे आवास में ही रुकते थे। तब मेरे घर की व्यवस्था देख श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने कहा था कि तुमने तो अपने घर को मिनी एम्स बना रखा है।  श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल के दौरान रायपुर एम्स की जब स्वीकृति मिली तो वास्तव में छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं  का रास्ता खुल गया।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संवेदनशील नेतृत्व ने आम जनता के कारगर इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना तैयार की। गरीबों के लिए पांच लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था हो गई।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि एक सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वो अपने वयोवृद्ध लोगों का कितना ख्याल रख पाता है। हमारे बुजुर्ग अपना पूरा जीवन समाज के लिए देते हैं और समाज का फर्ज है कि उनकी पूरी देखरेख करें। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए भी पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की है

सरकार का फोकस है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारी सरकार का फोकस है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिले। बस्तर के कुछ गाँव ऐसे भी थे जहां बरसों तक माओवादी हिंसा की वजह से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। अब वहां स्वास्थ्य शिविर लग रहे हैं। लोगों के आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया हुआ है इसका असर मेडिकल टूरिज्म के रूप में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल्स में पड़ोसी राज्यों से भी मरीज आते हैं। हम लगातार छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को बेहतर करने काम कर रहे हैं। आंबेडकर  हास्पिटल में हम 700 बिस्तर अस्पताल भवन तैयार कर रहे हैं। इसके बाद यहां की क्षमता दो हजार मरीजों की हो जाएगी।छत्तीसगढ़ में मेडिकल कालेजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाल ही में हमने चार मेडिकल कालेजों के भवन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। हमारे हिंदी मीडियम के और ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए हम हिंदी माध्यम में मेडिकल की शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। मेडिकल कालेजों में पीजी की सीटें भी बढ़ाई गई हैं ताकि विशेषज्ञ डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिए गए बड़े निर्णय और अपने प्रयासों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने मेकाहारा में 700 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति, 4 नए मेडिकल कॉलेज भवन की स्वीकृति और बुनियादी स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री  साय ने सुकमा जिले के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट मिलने पर पूरे स्वास्थ्य अमले को बधाई दी और कहा कि हमारी सरकार में न केवल प्रदेश के बड़े शहरों तक बल्कि अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का काम जारी रखा है।

साव ने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाभावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की

इस अवसर  पर उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने पुरस्कृत होने वाले सभी संस्थाओं और स्वास्थ्य योद्धाओं को बधाई दी और कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अब स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है। हमारे स्वास्थ्य केंद्र निजी संस्थान से मुकाबला कर रहे है।  साव ने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाभावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज चिकित्सा उपरांत स्वस्थ होता है तो हमें अपनी पूरी व्यवस्था पर गर्व होता है और संतुष्टि मिलती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी के साथ बढ़ रही है और इससे प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज स्वास्थ्य विभाग के लिए उत्सव का दिन है और प्रदेश भर के स्वास्थ्य योद्धा हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के अल्प समय में स्वास्थ्य सुविधाओं ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचनाओं के विस्तार सहित आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक  मोतीलाल साहू,  सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब,   अनुज शर्मा उपस्थित  थे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 के कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में जिला अस्पताल श्रेणी में प्रथम स्थान जिला अस्पताल बेमेतरा, द्वितीय स्थान जिला अस्पताल कोण्डागांव और कंसिस्टेंसी पुरस्कार जिला अस्पताल जगदलपुर को दिया गया। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला जिला जशपुर, द्वितीय स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया जिला कबीरधाम और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजातलाब जिला रायपुर, द्वितीय स्थान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजकिशोरनगर जिला बिलासपुर को मिला।

इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागोडार जिला कांकेर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राहोद जिला जांजगीर चांपा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी जिला बेमेतरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोरपा जिला रायपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटईकेला जिला सरगुजा को दिया गया।उप स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से उप स्वास्थ्य केन्द्र तुमनार जिला बीजापुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र मांगरी जिला सरगुजा, उप स्वास्थ्य केन्द्र कटीया जिला रायपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी जिला दुर्ग और उप स्वास्थ्य केन्द्र मीट्ठुनवागांव जिला बिलासपुर को मिला है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 स्वास्थ्य योद्धाओं का सम्मान किया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।  इसके साथ ही  साय ने प्रदेश के टीबी से मुक्त हुए ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में 209 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में 209 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

 बेमेतरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेमेतरा जिले के विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवागढ़ में बाबा गुरु घासीदास जैतखम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपये के 74 विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने नवागढ़ के कोदूराम दलित महाविद्यालय में एमकाम और साइंस विषय की 40-40 सीट और अनुसूचित जाति बाहुल्य 10 ग्रामों में 10-10 लाख रूपये की सीसी रोड का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का समाज एक समतामूलक समाज है। इस समाज के निर्माण में बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों की छाया स्पष्ट नजर आती है। मनखे-मनखे एक समान के अपने संदेश से यही बात उन्होंने कह दी। जब एक दूसरे को समानता के दृष्टिकोण से देखना शुरू कर देंगे तो बैरभाव स्वतः ही समाप्त हो जाएगा। उनका यह संदेश केवल समाज ही नहीं अपितु देश-दुनिया को एकजुटता के सूत्र में बांधता है। ऐसे समय में जब विघटनकारी तत्व देश की एकता को तोड़ने की साजिश में लगे हैं, बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश प्रकाश स्तंभ की तरह हमें रास्ता दिखा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। धान के कटोरे की पहचान जिन किसान भाइयों से है, वे सुखी समृद्ध रहें इसके लिए हम किसान भाइयों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रहे हैं। पिछली बार हमने 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, इस बार उम्मीद है कि धान खरीदी का यह आंकड़ा 160 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा। बाबा जी ने महिला और पुरुषों के बीच समानता का संदेश भी दिया है। यह समानता तब आयेगी जब आर्थिक रूप से भी हमारी माताएं-बहनें पूरी तरह से सशक्त हों, इसके लिए ही मोदी जी ने हमारी माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के रूप में हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दी। शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही हमने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए काम करना आरंभ कर दिया था। तीन महीने के भीतर ही हमने 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में हर महीने एक हजार रुपए की राशि देनी आरंभ कर दी। अब तक हम योजना की दस किश्त दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिल सकें, परीक्षाओं में पूरी तरह पारदर्शिता हो, इसके लिए भी हमने कार्य किया। पीएससी परीक्षा की जांच सीबीआई को सौंपी गई। इस साल पीएससी की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हुई। मैं पीएससी के टापर्स से मिला, उन्होंने मुझे बताया कि पिछली सरकार में जमकर हुए भ्रष्टाचार के चलते बहुत से युवाओं का पीएससी से भरोसा उठ गया था, इस बार साफसुथरी परीक्षा हुई तो भरोसा फिर से कायम हुआ। अनुसूचित जाति, जनजाति के युवा कलेक्टर, एसपी बन सकें, इसके लिए हमने दिल्ली में ट्राइबल यूथ हास्टल में युवाओं के लिए 135 सीटें बढ़ाई हैं। हम लोग युवाओं के लिए नालंदा की तर्ज पर 13 लाइब्रेरी भी नगरीय निकायों में आरंभ करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा फोकस अनुसूचित जाति-जनजाति के विकास पर है। इसके लिए हमने बजट प्रावधान में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। हमने नई उद्योग नीति तैयार की है। इस उद्योग नीति में हमारे अनुसूचित जाति-जनजाति के उद्यमियों के लिए विशेष प्रावधान रखे गये हैं। जो लोग उद्यमशीलता के क्षेत्र में बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए काफी अच्छे अवसर हैं। मुझे खुशी है कि हम बाबा गुरु घासीदास जी के शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज के संदेश के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवार रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर वहां विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौपीं। मुख्यमंत्री साय ने राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक साल में प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करके दिखाया है।खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और नवागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री साय द्वारा की गई घोषणा के लिए उनका आभार जताया।

समारोह में विधायक किरण सिंह देव, पुन्नूलाल मोहले, दीपक साहू, ईश्वर साहू, अवधेश चंदेल, लाभचंद बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

BREAKING: धान डंप करने जा रही ट्रक में लगी भीषण आग, धान जलकर खाक, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

BREAKING: धान डंप करने जा रही ट्रक में लगी भीषण आग, धान जलकर खाक, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

 रायगढ़ :- रायगढ़ से  बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ  सरकारी तरकेला उपज मंडी से धान डंप करने जा रही ट्रक में सहदेवपाली के पास अचानक  आग लग गई , जानकारी मिलते ही नगर सेना के जवानों समेत तीन फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर मौजूद। बात दे इस घटना में  धान जलकर  खाक हो गया है ।

व्यक्तित्व विकास में सहायक है शिक्षा : लक्ष्मी राजवाड़े

व्यक्तित्व विकास में सहायक है शिक्षा : लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर । महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है व रचनात्मकता के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है।

शिक्षा से हमें न केवल ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह हमें सोंच, समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है। यह हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस अवसर पर विद्यार्थी, उनके अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखना जरूरी है : राज्यपाल डेका

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखना जरूरी है : राज्यपाल डेका

 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

 रायपुर । जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखना जरूरी है और सीखने के लिए सदैव एक सतत् इच्छा होनी चाहिए। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है और सीखने की कोई उम्र नही होती। अच्छे इंसान बनें क्योंकि अच्छे व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण करते है। यह उद्गार राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को आईसीएफएआई विश्वविद्यालय रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 21 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 18 विद्यार्थियों को रजत पदक सहित 362 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की अधिक संख्या है। यह देख कर उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि महिला सशक्तिकरण दिन ब दिन बहुत बेहतर हो रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करें तो आप की सफलता निश्चित है। उज्जवल भविष्य के लिए इच्छा शक्ति और अपनी क्षमता के साथ आगे बढ़े। समाज आपकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है उसके लिए काम करें। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहा है। आप लोगों की मेहनत और योग्यता से भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। निजी उच्च शिक्षा संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करें और शिक्षा का स्तर बढाएं। शिक्षा एक नोबल व्यवसाय है। केवल विशाल भवन बनाकर शिक्षा का स्तर नहीं बढ़ाया जा सकता, बल्कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना जरूरी है। शिक्षा केन्द्र को एक व्यवसाय का संस्थान न बनाया जाए।

राज्यपाल ने पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि हमेशा श्रेष्ठता की ओर बढ़ते रहें।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर आर. पी. कौशिक ने भी अपना संबोधन दिया। कुलपति डॉ. एस. पी. दुबे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमेन बृजेश चंद्र मिश्रा, विश्वविद्यालय के कुलसचिव, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके पालकगण उपस्थित थे।

 

होम्योपैथी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम : अरुण साव

होम्योपैथी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम : अरुण साव

 उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में शामिल हुए

रायपुर। सैकड़ो किताबें पढ़ने से जो ज्ञान नहीं मिल पाता वो विशेषज्ञों के वक्तव्य से मिल जाता है। जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी प्रैक्टिस में लगाई, रोगों को समझने, उसके इलाज में लगाई सेमिनार के जरिए उनका अनुभव सुनने को मिलता है। लोगों के बीच भ्रांति है कि होम्योपैथी जल्दी असर नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। होम्योपैथी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम है। होम्योपैथी में बिना साइड इफेक्ट के सस्ते में अच्छा इलाज उपलब्ध है। बस हमें इसे प्रचारित करने की आवश्यकता है।

उक्त बाते मेडिकल स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने रायपुर के सिंधु पैलेस में होम्योपैथी रिसर्च एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में कही। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। राजधानी रायपुर के सिंधु पैलेस में होम्योपैथी रिसर्च एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री साव ने सेमिनार की सफलता के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और भगवान राम का ननिहाल है। यहां की संस्कृति, परंपरा की अलग पहचान है, सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक रूप से छत्तीसगढ़ का उल्लेख मिलता है। यहां भोलेभाले, ईमानदारी और मेहनती लोग हैं।

साव ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि हमारे हॉस्पिटल में होम्योपैथी डॉक्टर हों। छत्तीसगढ़ में एक अच्छा रिसर्च सेंटर और मेडिकल कॉलेज हो। उन्होंने कहा कि देश के अच्छे रिसर्च एवं मेडिकल संस्थान का अध्ययन करके हम छत्तीसगढ़ में भी होम्योपैथी का एक अच्छा मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर छत्तीसगढ़ बनाने का मजबूत प्रयास करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा के बारे में लोगों के मन में एक धारणा बनी हुई है, लोग जान एलोपैथी के इलाज से थक जाते हैं तब वह होम्योपैथी की ओर आते हैं। होम्योपैथी, नैचुरोपैथी, एलोपैथी सभी के बीच होम्योपैथी का अपना महत्व है। हमें होम्योपैथी का लाभ तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकास और विस्तार हमारा उद्देश्य है। विष्णु देव साय की सरकार में घोषणाएं और काम दोनों होते हैं।

इस मौके पर पवन साय, डॉ सुनील कुमार दास, डॉ विजय शंकर मिश्रा, डॉ संजय शुक्ला, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप के. पात्रा, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. सुशील हरी रमानी, डॉ. धीरेंद्र तिवारी समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मेहनत करने से मिलती है सफलता : अरुण साव

आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मेहनत करने से मिलती है सफलता : अरुण साव

 डागा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रायपुर। अपनी मंजिल तय करते वक्त खुद को किसी सीमा में न बांधें, आत्मविश्वास के साथ शत प्रतिशत मेहनत करें। जो युवा आत्मविश्वास और उत्साह से भरा होता है वही सफल होता है और इतिहास बनाता है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, प्रयत्न करने से सफलता अवश्य मिलती है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में कही।

उप मुख्यमंत्री साव शनिवार को कचहरी चौक स्थित प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए वार्षिक उत्सव का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलता है एवं उनमें आत्मविश्वास की वृद्वि होती है।

इस दौरान कार्यकम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोवर्धन दास डागा मदन लाल तालेडा, सचिव अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राज किशोर नत्थानी, देवीचंद श्रीमाल, रूपचंद श्रीमाल, सुरेश शुक्ला, डागा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संगीता घई के साथ अन्य प्राध्यापकगण के अलावा कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी।

लोने एप के नाम पर धोखाधड़ी गैंग सक्रिय: सस्ते के चक्कर में गँवा सकते हैं लाखों...

लोने एप के नाम पर धोखाधड़ी गैंग सक्रिय: सस्ते के चक्कर में गँवा सकते हैं लाखों...

 रायपुर। अगर आप सस्ते और त्वरित कर्ज का लालच देने वाले लोन ऐप्स का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। देशभर में ऐसे फर्जी लोन ऐप्स की संख्या बढ़ती जा रही है, जो लोगों को कर्ज के नाम पर ठग रहे हैं। ये ऐप्स न केवल आपकी गाढ़ी कमाई हड़प लेते हैं, बल्कि आपकी निजी जानकारी का भी दुरुपयोग कर सकते हैं।

कैसे काम करता है यह फर्जीवाड़ा?
आकर्षक ऑफर का जाल: इन फर्जी ऐप्स पर बेहद सस्ती ब्याज दर और त्वरित लोन के विज्ञापन दिए जाते हैं। लोग कम दस्तावेज़ीकरण और तुरंत पैसे मिलने के लालच में इनके झांसे में आ जाते हैं।

ऐप इंस्टॉल करने पर धोखाधड़ी: ऐप डाउनलोड करने के बाद यह आपसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, और बैंक डिटेल्स जैसी गोपनीय जानकारी मांगते हैं।

डेटा चोरी और ठगी: ऐप के माध्यम से यह गैंग आपकी निजी जानकारी तक पहुंच बना लेता है और आपके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेता है

ब्लैकमेलिंग: कई मामलों में, गैंग कर्ज चुकाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग भी करता है। वे आपकी फोन गैलरी, कॉन्टैक्ट लिस्ट, और अन्य संवेदनशील डाटा का दुरुपयोग कर सकते हैं।

धोखाधड़ी के मामले बढ़े
पुलिस और साइबर सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हाल ही में ऐसे मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। ठग लोग फर्जी ऐप्स का सहारा लेकर लोगों को लाखों का चूना लगा रहे हैं।

सावधान रहें, सतर्क रहें
    केवल आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) द्वारा मान्यता प्राप्त ऐप्स से ही लोन लें।
    अनजान ऐप्स पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।
    अगर कोई ऐप संदिग्ध लगे, तो तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
    ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग और रिव्यू ध्यान से पढ़ें।

सरकार और एजेंसियों का अलर्ट
सरकार और साइबर सुरक्षा एजेंसियां लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी चेतावनी जारी की है कि बिना मान्यता प्राप्त ऐप्स के माध्यम से कर्ज लेने से बचें।

सस्ते कर्ज का लालच कभी-कभी बहुत भारी पड़ सकता है। ऐसे में सतर्कता ही आपकी सुरक्षा की कुंजी है।

निकाय चुनाव: प्रत्‍याशियों के लिए चुनाव चिन्‍ह जारी

निकाय चुनाव: प्रत्‍याशियों के लिए चुनाव चिन्‍ह जारी

 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्‍य निर्वाचन आयोग ने प्रत्‍याशियों के लिए चुनाव चिन्‍ह जारी कर दिया है। इन चुनाव चिन्‍हों का उपयोग निर्दलीय प्रत्‍याशी के रुप में चुनाव लड़ने वाले कर सकते हैं। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इमसें मेयर और अध्‍यक्ष का चुनाव लड़ने वालों के लिए 50 और पार्षद चुनाव लड़ने वालों के लिए 40 विकल्‍प दिए गए हैं।

राष्ट्रीय विद्यालय एवं बाल आश्रम में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय विद्यालय एवं बाल आश्रम में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया

 रायपुर :- कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम एवं राष्ट्रीय विद्यालय समिति रायपुर के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज वार्षिक उत्सव में सॉस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव राजकिशोर नत्थानी, एवं मदन लाल तालेड़ा, गोकुलदास डागा, गोवर्धनदास डागा, रुपचंद श्रीमाल, डागा महाविद्यालय की प्राचार्या डा. संगीता घई , डॉ गायत्री शर्मा, एवं महाविद्यालय के अन्य सटाफ के साथ राष्ट्रीय विद्यालय के प्राचार्य पी.डी. दीवान तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बाल आश्रम के अधीक्षक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के मूर्ति के समक्ष दीपप्रज्वलन के साथ हुई. इस अवसर पर बाल आश्रम एवं विद्यालय के बालको के द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी. जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम के अगली प्रस्तुति में नन्हीं बालिका कोमल साहू ने छत्तीसगढ़ी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियॉ बटोरी.कार्यक्रम के अगले क्रम में कुमारी प्रियांशी मंडावी के द्वारा प्रस्तुत घूमर-घूमर के बाजे रे नृत्य ने सभी को उत्साहित कर दिया.इसी कड़ी में बाल आश्रम एवं राष्ट्रीय विद्यालय के बालको द्वारा देश के शान में ओ देश मेरे तेरे शान के आगे कुछ नहीं गीत पर देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वीर शहद सैनिकों को श्रध्दाजंली अर्पित किया. कार्यक्रम में इसी कड़ी में पंथी नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई।

23 दिसंबर को यूथ कांग्रेस करेगी सीएम हाउस का घेराव...जानिए वजह !

23 दिसंबर को यूथ कांग्रेस करेगी सीएम हाउस का घेराव...जानिए वजह !

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा, नशा और अपराध को लेकर यूथ कांग्रेस 23 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करेंगे. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा.

ओझा ने कहा, 24 दिसंबर को बिलासपुर में नशे के खिलाफ हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा. यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा, 23 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत सभी प्रमुख नेता और प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे. गांधी मैदान में सुबह 11 बजे पहले सभा होगी, फिर सीएम हाउस घेराव करने निकलेंगे.

CG- IED बम ब्लास्ट करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार...नक्सलियों से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पावर बैटरी भी बरामद

CG- IED बम ब्लास्ट करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार...नक्सलियों से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पावर बैटरी भी बरामद

 दंतेवाड़ा. सर्चिंग के दौरान पुलिस ने मुलेर मार्ग के पास IED बम ब्लास्ट के 3 आरोपी नक्सली को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सलियों से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पावर बैटरी भी बरामद की गई है. गिरफ्तार नक्सलियों में कोवासी देवा (DKMS अध्यक्ष) 1 लाख का ईनामी, पांडू मुचाकी, जोगा कवासी को DRG, बस्तर फाइटर्स, CAF, और अरनपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया.

BREAKING : राजधानी में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 11वीं के छात्र ने स्कूल की छत में दिया वारदात को अंजाम

BREAKING : राजधानी में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 11वीं के छात्र ने स्कूल की छत में दिया वारदात को अंजाम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामलों में बढ़त लगातार देखने को मिल रही है, आए दिन चाकूबाजी, लूटपाट, हत्या और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया है, छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर के अमलीडीह के एक नौवीं की छात्रा को स्कूल में ही पढ़ने वाले 11 वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने स्कूल की छत में लेजाकर तीन से चार बार दुष्कर्म किया है। आरोपी की हरकत से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे है, इतनी बड़ी वारदात स्कूल के छत में हुई और इसकी जानकारी किसी को कैसे नहीं हुई। जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र एक पुलिस आरक्षक का बेटा है बताया जा रहा है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में इसदिन मनाया जाएगा ‘वीर बाल दिवस’, देखें आदेश

BREAKING : छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में इसदिन मनाया जाएगा ‘वीर बाल दिवस’, देखें आदेश

 रायपुर। शासन ने वीर बाल दिवस के अवसर पर 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को इस दिन विद्यार्थियों के लिए वीर बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने के आदेश दिए हैं। 

देखें आदेश....


CG : कुंए में तैरती मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

CG : कुंए में तैरती मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में ग्राम जौंदा में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में कुंए में तैरती हुई मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। मामला गोबर नवापारा थाना क्षेत्र का है।

 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस भर्ती घोटाले में CBI जांच की रखी मांग, X पर लिखा…

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस भर्ती घोटाले में CBI जांच की रखी मांग, X पर लिखा…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती घोटाले का मामला गरमाता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “पुलिस भर्ती घोटाला… मौत का खेल शुरू। राजनांदगांव में ग्राम घोरदा के खेत में आरक्षक अनिल रत्नाकर की फांसी के फंदे से लाश लटकी मिली है। आरक्षक के तार पुलिस भर्ती घोटाले से जुड़े होना बताया जा रहा है। सवाल यह है कि क्या यह हत्या है या आत्महत्या? क्या इसमें कोई “बड़े खिलाड़ी” शामिल हैं? किसी और को बचाने के लिए किसी और की बलि ली जा रही है? इस घोटाले और हत्या की CBI जाँच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को करवानी चाहिए।

बता दें कि राजनांदगांव जिले में आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आरक्षक का शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, घटना खैरागढ़ का है। जहां आरक्षक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि आरक्षक खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था। आपको बता दें कि यहां आरक्षक भर्ती मामले में 14 संदेही की जांच हो रही थी। इस जांच में आरक्षक भी शामिल था।

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 2 ट्रेनें रद्द, जानें वजह

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 2 ट्रेनें रद्द, जानें वजह

 बिलासपुर। अगर आप भी ट्रैन यात्रा का प्लान कर रहे है तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के पास एफओबी गर्डर लांचिंग काम के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है। रेलवे की ओर से दी गई।

मिली खबर के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर फूट ओवरब्रिज का गार्डर लगाने एवं चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में अंग्रेज काल में निर्मित पूराने फूट ओवरब्रिज को हटाने सहित अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने आज मेगा ब्लाक किया हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द किया गय़ा है। इसमें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 2 ट्रेनें भी शामिल है। वहीं 3 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।

 
विष्‍णुदेव साय सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, छत्तीसगढ़ में एक और घोटाले की जांच करेगी CBI

विष्‍णुदेव साय सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, छत्तीसगढ़ में एक और घोटाले की जांच करेगी CBI

 रायपुर। भ्रष्‍टाचार से जुड़ा एक और मामला छत्तीसगढ़ सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्‍य सरकार ने ईओडब्‍ल्‍यू एसीबी में दर्ज एफआईआर क्रमांक 49- 2024 को सीबीआई को सौंप दिया है। इसकी जांच के लिए राज्‍य सरकार ने सीबीआई को सहमति जारी कर दी है।

अफसरों के अनुसार यह मामला नान घोटाला से जुड़ा हुआ है। इस मामले में एसीबी ने नवंबर में एफआईआर दर्ज किया था। इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था। सीबीआई की सहमति मिलने के बाद अब केस सौंपने जाने और उसकी जांच के लिए सीबीआई को अधिकृत करने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस मामले में पूर्व आईएएस डॉ. आलोक शुक्‍ला, अनिल टुटेजा और सतीश चंद्र वर्मा को आरोपी बनाया गया है।

ब्रेकिंग : पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

ब्रेकिंग : पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही पहुंची पुलिस ने आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक आरक्षक की पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में की गई, जिन्होंने साल 2021 में पुलिस ज्वाइन की थी। खैरागढ़ जिले के जालबांधा पुलिस चौकी में पदस्थ था। जिसकी लाश ग्राम रामपुर के एक खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली, सुबह जब लोगों ने आरक्षक की लाश देखी तो तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने आत्महत्या की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि रत्नाकर की ड्यूटी अभी आरक्षण भर्ती में लगी थी। इसी भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन और धांधली के आरोप लगे हैं और जिन 14 आरक्षकों को संदेह के घेरे में रखा गया है, उनमें रत्नाकर का नाम भी था। ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का काम देख रहे हैं। वहीं रत्नाकर ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इसके कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, बारिश का अलर्ट जारी

ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, बारिश का अलर्ट जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में बूंदाबांदी हुई है, तो वहीं अधिकांश जगहों पर बादल छाये हुए हैं। बादल छाने की वजह से ठंड में कमी आयी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा।

शुक्रवार को बस्तर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी, आज कवर्धा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले में काले घने बादल  के साथ बारिश की उम्मीद है। हालांकि ठंड से लोगों को निजात मिल गया है। लेकिन फसलों को नुकसान की उम्मीद है। तिलहन-दलहन के फसल खराब होने की अशंका है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से नमी आने के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री तक बढ़ चुका है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में नमी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी, जिसके बाद मौसम साफ होने पर तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है।दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र स्थापित हो चुका है।

साथ ही इससे जुड़ा ऊपरी चक्रवात भी औसत समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आने वाले 24 घंटों में, यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की ओर जाने का अनुमान है।

इसके बाद, अगले 24 घंटों में, यह आंध्र प्रदेश के तट के साथ उत्तर दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसी बीच, एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में सक्रिय है।मौसम विभाग ने बस्तर में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, बारिश की स्थिति 22 दिसंबर तक बनी रह सकती है, इस दौरान हल्की बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।बस्तर संभाग और आस-पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसमें रायपुर संभाग के जिले और ओडिशा की सीमा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले जैसे सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा भी शामिल हैं।21 दिसंबर को रायगढ़ और इसके आसपास के जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।
CG : बस्तर सांसद ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री से की सौजन्य मुलाकात, रखी विभिन्न विकास कार्यों की मांग

CG : बस्तर सांसद ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री से की सौजन्य मुलाकात, रखी विभिन्न विकास कार्यों की मांग

 जगदलपुर : दिल्ली प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की और बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी। बस्तर जिला के भाजपा नेता संग्रामसिंह राणा ने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के NH-30 पर आमागुड़ा महाराणा प्रताप चौक में होने वाले लगातार सड़क हादसों के कारण बस्तर वासियों की अकाल मौतों की समस्या को देखते हुए सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से फ्लाईओवर निर्माण की मांग की।

सांसद ने विशेष रूप से फ्लाईओवर की अपील

सांसद ने विशेष रूप से NH-30 के लालबाग आमागुड़ा चौक पर फ्लाईओवर बनाने की अपील की, जिससे इस प्रमुख सड़क दुर्घटना की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा, उन्होंने धमतरी से जगदलपुर के बीच फोरलेन सड़क की स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी।

बस्तर सांसद ने NH-30 को जगदलपुर से नगरनार और जगदलपुर को भारतमाला एक्सप्रेसवे से जोड़ने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जगदलपुर से सुकमा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को फोरलेन बनाने की योजना पर भी चर्चा की। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से NH-63 को जगदलपुर नगर से जोड़ने के लिए भी अनुरोध किया। इस मुलाकात के दौरान संग्रामसिंह राणा और रमन चौहान भी उपस्थित थे।

CG - रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल.....

CG - रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल.....

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक सवार दो युवक मालागाड़ी से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है। 

जानाकारी के मुताबिक, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के गुजरने का समय था। रेलवे क्रॉसिंग में फाटक नहीं होने से बाइक सवार ट्रैक पार करने लगे। इसी बीच अचानक वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हुई तो दूसरा घायल हो गया है।

यहां फाटक नहीं होने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। दर्दनाक हादसे से लोगों में आक्रोश देखने को मिला है। मृतक के नाराज परिजनों को काफी समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्होंने शव को उठाया।