नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Crime : प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता को उतारा मौत के घाट, तीन अरेस्ट

Crime : प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता को उतारा मौत के घाट, तीन अरेस्ट

महासमुंद :- महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में एक सरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी, बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। इस मामले में तुमगांव पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

बता दें कि महासमुंद जिले के तुमगांव थाने के ग्राम बीरबीरा के जंगल में एक व्यक्ति अधेड़ व्यक्ति की लाश पाई गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले को पुलिस ने जांच में लेकर कुछ ही घंटों में पुलिस ने मोहित पटेल, पंकज और मनोज को तुमगांव पुलिस ने हीराधर के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ 103, 101 और 35 का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

CG : युवक की पेड़ से झूलती मिली लाश, मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच

CG : युवक की पेड़ से झूलती मिली लाश, मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच

 बिलासपुर :  मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार -चौकी लीलागर नदी के पास पेड़ से युवक की फांसी से झूलती लाश मिली है। मल्हार क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार अमलीपारा वार्ड 10 में रहने वाला शिवा केवट पिता मंगलू केवट  सुबह 5 बजे के आसपास अपने घर से निकला था। जिसकी मल्हार से 3 km दूर लीलागर नदी के किनारे परसा पेड़ पर  रस्सी के सहारे फांसी पर झूलती लाश मिली है।

जिसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने इसकी सूचना मल्हार चौकी पुलिस को दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिवा लेबर सरदारी का काम करता था.

जो उत्तरप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में लेबरों की सप्लाई करता था।लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली यह पुलिस जांच में स्पष्ट हो पायेगा।फिलहाल मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज से वार्षिक खेलकूद  प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ..फिल्मी गीतों पर छात्र और छात्राओं ने रेस लगाई

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ..फिल्मी गीतों पर छात्र और छात्राओं ने रेस लगाई

रायपुर :- गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज से वार्षिक खेलकूद  प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष अजय तिवारी एवम प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने खेलों की औपचारिक घोषणा और फीता काटकर खेलों की शुरुआत की आयोजन में पहली प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ की हुई इसमें फिल्मी गीतों पर छात्र और छात्राओं ने रेस लगाई इस रेस में छात्रा बरखा सिक्का बीए सेकंड ईयर ने प्रथम आकर प्रतियोगिता जीत ली वहीं दूसरे स्थान पर रश्मि महतो पीजीडीसीए रही तीसरा स्थान गुंजा राजपूत को मिला जबकि छात्र वर्ग में प्रथम स्थान आदर्श सिंह बीकॉम प्रथम वर्ष में हासिल किया दूसरे स्थान पर के अभिजीत बीसीए द्वितीय वर्ष रहे तीसरा स्थान मनीष साहू को प्राप्त हुआ प्रतियोगिता के दूसरे चरण में शतरंज के अंतर्गत छात्रा वर्ग में बीकॉम द्वितीय वर्ष की दीवानी राव प्रथम स्थान जाकर प्रतियोगिता की विजेता बनी जबकि उपविजेता का स्थान प्रियांशी रघुवंशी को मिला इन सभी आयोजनों में प्रमुख भूमिका कॉलेज के खेल अधिकारी विजय शर्मा डॉ श्वेता शर्मा प्रोफेसर सो मा गोस्वामी प्रोफेसर राहुल तिवारी डॉ श्वेता महाकालकर डॉ लक्ष्मीकांत साहू डॉ राकेश चंद्राकर एवं डॉ   जया की विशेष उपस्थिति रही
CG- आईपीएस जीपी सिंह ने दी ज्वाइनिंग...कल ही राज्य सरकार ने बहाल करने का जारी किया था आदेश

CG- आईपीएस जीपी सिंह ने दी ज्वाइनिंग...कल ही राज्य सरकार ने बहाल करने का जारी किया था आदेश

 IPS GP Singh: आईपीएस जीपी सिंह ने आज मंत्रालय में ज्वाइनिंग कर ली। कल ही राज्य सरकार ने उनकी बहाली का आदेश जारी किया था। उन्होंने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपनी ज्वाइनिंग दी।गृह विभाग ने 20 जुलाई 2023 को जारी सभी आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था।आपको बता दें कि जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग केस में कार्रवाई की गई थी। अब नौकरी मिलते ही जीपी सिंह डीजी की रेस में भी शामिल हो गए हैं।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के निर्णय के आधार पर दिया है।गृह मंत्रालय ने 20 जुलाई 2023 को जारी निलंबन आदेश को रद्द करते हुए उन्हें उसी दिनांक से फिर से उनके पद पर बहाल कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने आज ज्वाइनिंग दे दी।

 
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंतिम दिन हंगामा: किसान न्याय योजना, आदिवासी बच्चों की मौत और उद्योगों के प्रदूषण पर तीखी बहस, पढ़े पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंतिम दिन हंगामा: किसान न्याय योजना, आदिवासी बच्चों की मौत और उद्योगों के प्रदूषण पर तीखी बहस, पढ़े पूरी खबर…

 रायपुर, 20 दिसंबर 2024| छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि में कमी का मामला उठाया. मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि राशि कम और ज़्यादा दी गई है. पिछली सरकार ने किसानों को छलने का काम किया. इसके साथ ही सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई.

भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने सवाल किया कि 2020-21 के मुक़ाबले 2021-22 में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को राशि कम क्यों दी गई? इस कमी का क्या कारण है? जबकि राशि बढ़नी चाहिए थी. इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि राशि कम और ज़्यादा दी गई है. राशि में कमी होने का प्रमुख कारण था कि सरकार ने किसानों के मेड़ का रकबा काटा और राशि घटाई. विष्णुदेव सरकार किसान हितैषी है. किसानों के बारे में बोलने का इनका मुँह नहीं है.

विधायक साहू ने कहा कि किसानों की संख्या बढ़ी थी फिर भी रक़बा काटकर राशि कम दी गई थी. अटल श्रीवास्तव ने सवाल किया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आख़िरी किश्त कब देंगे? इस पर नेताम ने कहा कि एक साल के भीतर 17 हज़ार करोड़ रुपये किसानों को दिया गया है. इसीलिए ऑटो मोबाइल सेक्टर में बूम है.

प्रश्नकाल के दौरान आदिम जाति के आश्रम/छात्रावासों में बच्चों की मौत का मामला कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाया. उन्होंने सवाल किया कि आदिम जाति विभाग की ओर से संचालित आश्रम/छात्रावास में बच्चों की मौत हो रही है. आदिवासी बच्चों की मौत हो रही है, और सरकार सुशासन की बात करती है, जबकि आदिवासी की सरकार होने की बात की जाती है.

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब में एक साल में आश्रम/छात्रावास के 11 बच्चों के मौत की जानकारी देते हुए कहा कि आश्रम, छात्रावासों में स्वास्थ्य और अन्य जाँच के निर्देश दिए गए हैं.

मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त भी किसी सदस्य को जानकारी है तो दें, जाँच करवा लेंगे. आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री है. आपने जो बिगाड़ा है, हम उसे बना रहे हैं. हमारी सरकार ने कहीं भी शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की है. आपके समय में 25 हज़ार बच्चों की मौत हुई थी, उन क्षेत्रों में ये राज्यभर में जानकारी आई है, इसलिए आरोप-प्रत्यारोप न लगाएं.

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, कवासी लखमा ने भी आदिवासी बच्चों की मौत मामले पर सरकार को घेरा. कवासी लखमा ने कहा कि छात्रावास में भूख से भी बच्चे की मौत हुई है. आदिवासी बच्चे मर रहे हैं, जिससे दिनों-दिन इसकी संख्या घट रही है. आसंदी ने कहा कि मामला गंभीर है, सभी अपनी जानकारी दे दें, मंत्री जाँच करवा लेंगे.

विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रश्नकाल में वेलकम डिस्टलरी चेकरबनधा कोटा के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि इसे कब तक अनुमति प्रदान की जाएगी? शर्तें क्या-क्या होंगी? 2 वर्षों में और किसके द्वारा क्या-क्या शिकायत प्राप्त हुई? शिकायत को जांच कब कब की गई है. क्या कार्यवाही की गई?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दिल्ली द्वारा 10/03/2024 को पर्यावरण स्वीकृति दी गई थी. इसमें चिमनी में उत्सर्जन उपचारित दूषित की गुदवाता निर्धारित मन के अनुरूप रखने स्पेनबॉश का बायो मिथेनेशन डाइजेस्टर,एक्टिवेट स्लज प्रोसेस और लैंपिटिंग के माध्यम से उपचारित कर प्रयोग किए जाने जल एवं मृदा गुणवत्ता का परिमापन आदि शर्ते शामिल हैं.

मंत्री चौधरी ने कहा कि हमने ग्रामवासियों ओर सरपंचों द्वारा शिकायत दर्ज की थी. वायलेशन के आधार पर उद्योग को 3 लाख 90 हजार की पेनाल्टी की गई है. तीसरी शिकायत पर 9 लाख की पुनः पेनाल्टी की गई है. विधायक श्रीवास्तव ने सवाल किया कि क्या पेनाल्टी से पर्यावरण दूषित होने से प्रदूषण रुक गया रेगुलर बेसिस से क्या जांच होती है? उसे बंद किया जाना चाहिए हमारा अनुरोध है.

मंत्री ने बताया कि निर्धारित फॉर्मूला के आधार पर ही हम फाइन लगा सकते है. जब भी कोई शिकायत प्राप्त होती है, जिसमें इसी वित्तीय वर्ष में 3 शिकायत प्राप्त होती है, जिसमें हम नोटिस के साथ एक टाइम देते है. अगर सुधार होता है तो पेनाल्टी के बाद प्रकिया चालू की जाती है.

विधायक ने कहा कि वहां के किसान, स्कूल के बच्चे शिकायत कर रहे है कि अरपा नदी में लगातार पॉल्यूशन हो रहा है. इसे बंद क्यों नहीं किया जा रहा है? लगातार इस मामले पर शिकायत आ रही है? इस पर मंत्री ने कहा कि अगर सदस्य को ऐसा लगा रहा है तो इसमें मुझे लिखित में शिकायत दे दे जांच कराएंगे.

उमेश पटेल ने सुझाव दिया कि विधायक मंत्री जी को साथ लेकर चले जाए, जिससे वे स्वयं जाकर वहा की शिकायत सुन सके?बच्चे लगातार शिकायत करते है समस्या बढ़ती चलाई जा रही है.

 
ट्रांसफर ब्रेकिंग:राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का तबादला,देखिए आदेश..!!

ट्रांसफर ब्रेकिंग:राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का तबादला,देखिए आदेश..!!

 रायपुर। राज्य शासन ने मंत्रालय में पदस्थ एक संयुक्त सचिव, दो उप सचिव,तीन अवर सचिवों के विभाग बदले हैं। इनमें छह राप्रसे अधिकारी हैं

IPS जीपी सिंह हुए बहाल, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

IPS जीपी सिंह हुए बहाल, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने IPS अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह (बैच 1994) को पुनः अपनी सेवाओं पर बहाल कर दिया है। यह आदेश गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता ने राज्यपाल की स्वीकृति के साथ जारी किया है। यह निर्णय भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली और राज्य शासन द्वारा जारी आदेशों के तहत लिया गया।

इससे पहले गुरजिंदर पाल सिंह को अखिल भारतीय सेवाएं (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(3) के अंतर्गत सेवा से हटाया गया था। इस आदेश के खिलाफ जीपी सिंह ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), मुख्य बेंच, नई दिल्ली में चुनौती दी थी। CAT ने अपने निर्णय में 30 अप्रैल 2024 को भारत सरकार के 20 जुलाई 2023 के आदेश को निरस्त कर दिया और राज्य सरकार से सिंह को उनके सभी लाभों और अधिकारों के साथ पुनः सेवा में लेने का निर्देश दिया। इसके बाद गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें सेवा पर पुनः बहाल कर दिया है। इस फैसले से गुरजिंदर पाल सिंह के पूर्व के सभी लाभ और अधिकार बहाल हो गए हैं।

 
CG NEWS : रोड निर्माण सुरक्षा में लगी डीआरजी टीम पर नक्सलियों ने किया आई ईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल

CG NEWS : रोड निर्माण सुरक्षा में लगी डीआरजी टीम पर नक्सलियों ने किया आई ईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल

 नारायणपुर : नारायणपुर जिले के कच्चापाल कैंप निर्माण के बाद, 19 दिसंबर से लगातार दो दिनों से आईईडी ब्लास्ट की घटनाएं हो रही हैं। आज, 20 दिसंबर को, कच्चापाल के नए कैम्प में रोड निर्माण सुरक्षा में लगी डीआरजी नारायणपुर टीम पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसके परिणामस्वरूप दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। यह घटना कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है, और विस्तृत जानकारी जल्द ही प्रदान की जाएगी।

 
CG: CM साय का बड़ा फैसला! दलहन, तिलहन और गेहूं पर मंडी शुल्क में छूट, कही ये बात

CG: CM साय का बड़ा फैसला! दलहन, तिलहन और गेहूं पर मंडी शुल्क में छूट, कही ये बात

  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दलहन, तिलहन तथा गेहूं पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक पूर्णतः छूट प्रदान की है। राज्य सरकार इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों और दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों तथा व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों एवं व्यापारियों द्वारा प्रदेश के बाहर से प्रसंस्करण-विनिर्माण के लिए लाए गए दलहन, तिलहन एवं गेहूं पर मंडी शुल्क में छूट दिए जाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आग्रह किया था। साय के निर्देश पर 17 दिसम्बर 2024 को अधिसूचना जारी कर 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ की सभी मंडियों में इन शुल्कों में पूर्ण छूट प्रदान की गई है।

मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष अमर परवानी ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह निर्णय प्रदेश के व्यापारिक और कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि यह छूट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी और व्यापारियों किसानों के हितों की रक्षा करेगी। मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में छूट होने से व्यापारी पड़ोसी राज्यों से भी प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर व्यापार कर सकेंगे। इससे प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को भी उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।
CM साय ने कही ये बात

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वित्तीय चुनौतियां होने के बावजूद प्रदेश की आम जनता के हक में उनकी सरकार ने यह फैसला किया है। इस फैसले से प्रदेश के 30 हजार परिवारों का संरक्षण होगा व आम जनता को भी कम कीमत पर रोजमर्रा की वस्तुएं मिलती रहेंगी।

साय ने कहा प्रदेश में दलहन, तिलहन एवं गेहूं का उत्पादन मांग के अनुरूप कम है, जिससे प्रदेश के दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों को अपने मिलों के संचालन के लिए अन्य प्रदेशों से दलहन, तिलहन एवं गेहूं का आयात करना पड़ता है। मंडी शुल्क से छूट दिये जाने पर प्रदेश की दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलें अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे और उपभोक्ताओं को कम कीमत पर दाले, तेल, आटा तथा मैदा प्राप्त होगा, जिससे घरेलू व्यय में बचत होगी।

उपभोक्ता इस बचत से अपनी जीवनशैली में सुधार हेतु अन्य आवश्यक सामग्रियां क्रय करने में सक्षम हो सकेगा। साथ ही इन दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों से लगभग 30 हजार परिवारों को रोजगार प्राप्त होता है, जिनका सीधा संरक्षण ये फैसला करता रहेगा।

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, सत्ता और विपक्ष दोनों के बीच जमकर नारेबाजी, कार्यवाही स्थगित

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, सत्ता और विपक्ष दोनों के बीच जमकर नारेबाजी, कार्यवाही स्थगित

 रायपुर : विधानसभा में आज विपक्ष ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर स्थगन प्रस्ताव लाया । चर्चा के दौरान विपक्ष ने कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े पर हुए एफ आई आर का जिक्र किया जिस पर सत्ता पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई, इससे विपक्ष खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इसके जवाब में सत्ता पक्ष की ओर से भी नारेबाजी होने लगी। लगातार हंगामा को देखते हुए स्पीकर डॉ रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

शून्यकाल में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने स्थगन प्रस्ताव पर कहा कि प्रदेश में लगातार चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। विपक्ष के उमेश पटेल ने चर्चा के दौरान बताया कि सारंगढ़ विधायक पर मात्र भाषण पर एफ आई आर दर्ज कर लिया गया, इस पर भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने आपत्ति जताई जिसका विपक्ष के विधायक विरोध करते हुए खड़े होकर नारेबाजी करने लगे ।सत्ता पक्ष की ओर से भी जवाबी नारेबाजी होने लगी। इस दौरान स्पीकर डॉ रमन सिंह पक्ष विपक्ष को शांत करने की समझाइश देते रहे परन्तु सदन में दोनों ओर से हंगामा जारी रहा, जिसे देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

भाजपा किसी भी झूठे आरोप और संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा किसी भी झूठे आरोप और संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

  रायपुर :- राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा गृह मंत्री Amit Shah जी पर लगाए गए झूठे आरोप, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान और भाजपा सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में आज संसद परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के निकट विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की, वे आज लोकतंत्र और संविधान की बात कर रहे हैं। कांग्रेस की यह दोहरी मानसिकता न केवल निंदनीय है बल्कि उनके असली चरित्र को उजागर करती है।हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि भाजपा किसी भी झूठे आरोप और संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारा संघर्ष देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।

डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा सचिवालय की 3 पुस्तकों का विमोचन किया

डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा सचिवालय की 3 पुस्तकों का विमोचन किया

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित तीन किताबों का गुरुवार को विमोचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा परिसर स्थित अध्यक्ष के कक्ष में षष्‍ठ्म विधानसभा के  सदस्यों की परिचयात्मक जानकारियों पर केन्द्रित प्रकाशन ‘‘सदस्य परिचय षष्‍ठ्म विधानसभा’’, ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय’’ एवं  विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल के ‘‘प्रथम वर्ष’’ का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधानसभा धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल, विधायकगण एवं विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे ।

‘‘सदस्य परिचय षष्‍ठ्म विधानसभा’’ पुस्तक में छत्तीसगढ विधानसभा के प्रत्येक सदस्य के जीवन परिचय के अंत में उनके निर्वाचन के परिणाम का विवरण निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर सम्मिलित किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधान सभा की संसदीय कार्यप्रणाली का जन-जन तक प्रसार हो और विधान सभा में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं संपादित होने वाले कार्यों से जनता को अवगत कराने हेतु "छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय" (संक्षेप में) का प्रकाशन किया गया है। पुस्तक के अंत में सदस्यों के संबंध में विभिन्न विश्लेषणात्मक विवरण भी दिये गये हैं ।

इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 14 दिसम्बर, 2024 से विधानसभा की स्थापना दिवस का रजत जयंती वर्ष आरंभ हो गया है। विगत 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ विधानसभा ने संसदीय मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए उच्च मानकों को स्पर्श किया है। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि है कि षष्ठ्म विधानसभा के शेष कार्यकाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा का वर्तमान सदन संसदीय नवाचारों को आत्मसात करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के अपने गुरुत्तर संसदीय दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने में सफल होगा।

जैव-सीएनजी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : बृजमोहन

जैव-सीएनजी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : बृजमोहन

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में जैव-सीएनजी संयंत्रों की स्थापना से राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। यह न केवल पर्यावरणीय लाभ प्रदान कर रहा है, बल्कि कृषि अवशेषों और गोबर जैसे संसाधनों के उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है। यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर को साझा करते हुए कही।

 
सांसद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में सीएनजी संयंत्रों को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक और पर्यावरणीय  लाभों को ध्यान में रखते हुए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी। जिस पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में जैव-सीएनजी (सीबीजी) संयंत्रों की स्थापना के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2024-30 की नवीनतम औद्योगिक नीति के तहत बायो-सीएनजी संयंत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कई वित्तीय और अन्य सुविधाएं प्रदान की हैं। इनमें विद्युत शुल्क, स्टांप शुल्क, और पंजीकरण शुल्क में छूट शामिल है।  

स्थानीय रोजगार और विकास पर प्रभाव
गोबरधन पोर्टल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब तक 18 सीबीजी परियोजनाएं पंजीकृत की गई हैं, जिनमें से एक परियोजना कार्यरत है और तीन निर्माणाधीन हैं। प्रत्येक संयंत्र स्थानीय स्तर पर लगभग 25 प्रत्यक्ष और 50 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करता है। इसके साथ ही, स्थानीय निर्माण और सहायक कार्यकलापों में भी लोगों को रोजगार मिल रहा है।  
केंद्र सरकार ने 'किफायती परिवहन के लिए दीर्घकालिक विकल्प (SATAT)' योजना के तहत जैव-सीएनजी उत्पादन को प्रोत्साहित करने की शुरुआत की है। इस योजना में तेल और गैस विपणन कंपनियों ने संभावित उद्यमियों से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की है। इसके अलावा, जैव-सीएनजी परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न सहूलियतें भी दी जा रही हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने आशा व्यक्त की है, कि जैव-सीएनजी संयंत्रों की संख्या बढ़ने से छत्तीसगढ़ एक स्वच्छ और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

CG - दिल दहला देने वाली घटना : एक दूसरे के खून के प्यासे बने पति-पत्नी, दंपति ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, वजह जान रह जाएंगे हैरान...

CG - दिल दहला देने वाली घटना : एक दूसरे के खून के प्यासे बने पति-पत्नी, दंपति ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, वजह जान रह जाएंगे हैरान...

 बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी के मदनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पती-पत्नी ने आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में पति बुरी तरह से झूलस गया, जबकि पत्नी भी आग में झुलस गई। घटना के वक्त आस-पास के लोगों ने तत्परता से आग बुझाई और दोनों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुँचाया। पती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से दोनों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG : MSP प्लांट में भारी भरकम प्लेट गिरने से हुआ हादसा, मजदूर की मौत

CG : MSP प्लांट में भारी भरकम प्लेट गिरने से हुआ हादसा, मजदूर की मौत

 रायगढ़ : रायगढ़ के एमएसपी स्टील एन्ड पावर प्लांट में गुरुवार को एक गंभीर हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है | इस हादसे के साथ ही जिले में प्लांट प्रबंधन की लापरवाही का एक औऱ मामला सामने आया है | रायगढ़ के जाम गांव में एमएसपी प्लांट में कार्यरत एक मजदूर नें काम के दौरान हुए हादसे में अपनी जान गंवा बैठा है | मिली जानकारी के मुताबिक रोलिंग मिल में भारी भरकम प्लेट गिरने से एक मजदूर को गंभीर हालत में रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था| लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई| चक्रधर नगर पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है| बता दें कि रायगढ़ के प्लांटो में आए दिन हादसे हो रहे है औऱ इन हादसों में होने वाली मौत नें प्लांटो के सुरक्षा की पोल खोल के रख दी है| समय समय पर इन प्लांटो में जाँच कि आवश्यकता है लेकिन इस और किसी भी जिम्मेदार का ध्यान ही नहीं जाता है|

 
यात्रीगण कृपया ध्यान दें…दुर्ग-हटिया-दुर्ग के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में बदलाव, जानें वजह

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…दुर्ग-हटिया-दुर्ग के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में बदलाव, जानें वजह

 दुर्ग :- रेलवे झांसी रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन में तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का काम होगा । इस वजह से निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 20 दिसंबर को रूट बदलकर मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई जंक्शन-बीना होकर चलेगी।

दुर्ग हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस चलेगी मार्च तक : दुर्ग-हटिया-दुर्ग के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया है। हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 27 दिसंबर तक चल रही थी। अब यह 28 मार्च तक चलेगी। हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 मार्च और दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 मार्च तक चलेगी।

शीतकालीन सत्र 2024 का आज अंतिम दिन, OPS/NPS समेत विभिन्न सवालों का जवाब देंगे वित्त मंत्री

शीतकालीन सत्र 2024 का आज अंतिम दिन, OPS/NPS समेत विभिन्न सवालों का जवाब देंगे वित्त मंत्री

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2024 का आज अंतिम दिन है। बता दें कि सत्र के आखिरी दिन सदन में 3 अशासकीय संकल्प भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पुन्नूलाल मोहले, अटल श्रीवास्तव और अजय चंद्राकर अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा 3 विभागों के पत्रों को पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा। वन अधिकार पट्टा, पूर्ववर्ती सरकार की किसान न्याय योजना की राशि में गड़बड़ी सहित कई मुद्दे पर प्रश्नकाल में सरकार को घेरने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग में दवा खरीदी में गड़बड़ी, हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को एनओसी के लिए पैसे की मांग सहित फर्जी कंपनियों की तरफ से ठगी का मुद्दा भी सदन में उठ सकता है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार 16 दिसंबर से हुई थी।

 

 

कृषि, आदिम जनजाति विभाग के प्रश्न पूछे जाएंगे

आज प्रश्नकाल में कृषि, आदिम जनजाति विभाग के प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यानाकर्षण में धर्मांतरण, ऑनलाइन ठगी जैसे 59 मुद्दे शामिल है। साथ ही सूरजपुर कांड, दवा खरीदी अनियमितता पर भी ध्यानाकर्षण होगा। आज सदन में आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सवालों का जवाब देंगे।

IAS सुबोध सिंह ने दी ज्वाइनिंग, जल्द मिल सकती है बड़ी पोस्टिंग, बनाए जा सकते है सीएम के प्रमुख सचिव

IAS सुबोध सिंह ने दी ज्वाइनिंग, जल्द मिल सकती है बड़ी पोस्टिंग, बनाए जा सकते है सीएम के प्रमुख सचिव

 रायपुर : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से IAS सुबोध सिंह लौट आये हैं। उन्होंने मंत्रालय में ज्वाइनिंग भी दे दी है। आज दोपहर बाद आईएएस सुबोध सिंह ने मंत्रालय पहुंचकर ज्वाइनिंग ली और फिर चीफ सेकरेट्री अमिताभ जैन से मुलाकात भी की है।

1997 बैच के IAS सुबोध सिंह की पोस्टिंग का आदेश जल्द जारी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक उन्हें पावरफुल पोस्टिंग मिल सकती है। आपको बता दें कि पांच साल केंद्र में रहने के बाद आईएएस सुबोध सिंह छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इससे पहले वो 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये थे।

आपको बता दें कि तीन दिन पहले ही डीओपीटी ने सुबोध सिंह को रिलिव किया था। रिलिविंग आर्डर में इस बात का उल्लेख था कि राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने उन्हें रिलिव करने का फैसला लिया है। साथ ही यह भी चर्चा है कि सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया जा सकता है। सिंह की पोस्टिंग के साथ ही केंद्र से लौटे अमित कटारिया को भी विभागीय जिम्मेदारी दी जा सकती है। वे दो माह पहले ही राज्य लौटे हैं।

BREAKING : न्यायधानी नगर निगम के सभी 70 वार्डो की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, देखें वार्डवार पूरी लिस्ट

BREAKING : न्यायधानी नगर निगम के सभी 70 वार्डो की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, देखें वार्डवार पूरी लिस्ट

 बिलासपुर : बिलासपुर शहर सहित नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनावों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के बाद से सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार दोपहर बाद नगर निगम बिलासपुर के सभी 70 वार्डो के आरक्षण की प्रकिया को कलेक्टर ने अपनी उपस्थिति में पूरी कराई। आरक्षण के बाद जो तस्वीरवसाफ हुई उसमें ओबीसी के लिए 18 सीट रिजर्व हुई है जिसमें 6 सीट महिलाओं के लिए है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 11 सीटे है जिसमें महिला सीट 4 है।अनुसूचित जनजाति की 4 सीट आरक्षित हुई है जिसमें 1 सीट महिला के लिए सुरक्षित की गई है।

आरक्षण के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों की सूची के अलावा सामान्य यानी अनारक्षित 37 वार्डों की सूची भी प्रशासन ने जारी कर दी है। अनारक्षित में 12 महिलाएं और 25 मुक्त सीट हैं इसी तरह कुल 70 वार्डों में 23 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है और 47 वार्ड को मुक्त रखा गया है जहां महिला या पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

CG BREAKING : बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, देखें वार्डवार पूरी लिस्ट

खदान में ब्लास्ट होते ही थर्राया स्कूल, दीवारों में आई दरारें, फिर जो हुआ...इलाके में दहशत का माहौल...!!

खदान में ब्लास्ट होते ही थर्राया स्कूल, दीवारों में आई दरारें, फिर जो हुआ...इलाके में दहशत का माहौल...!!

 सक्ती। जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जैजैपुर ब्लॉक के तहत आने वाली ग्राम पंचायत अकलसरा के स्कूली बच्चे दहशत में हैं। दरअसल, स्कूल से महज 500 मीटर की दूरी पर ही दो डोलोमाइट खदान संचालित हैं। यहां डोलोमाइट निकालने के लिए खदान संचालक अरविंद सोनी शासन द्वारा तय मानक से कहीं ज्यादा मात्रा में बारूद का इस्तेमाल कर ब्लास्ट करता है। ब्लास्ट से इतना ज्यादा कंपन होता है कि मानो स्कूल में भूकंप आ गया हो। इतना ही नहीं, ब्लास्ट के बाद कंकड़ स्कूल के बाहर खेल रहे बच्चों को लगते हैं। इस वजह से कई बार छात्र घायल हो चके हैं। 

इसके साथ ही ब्लास्ट की वजह से स्कूल की बिल्डिंग में दरार आ गई है। जानकारी के मुताबिक, गांववालों ने इस मामले की कई बार जिला प्रशासन को शिकायत की है। लेकिन, किसी भी जिम्मेदार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब इस स्कूल के बच्चे दहशत के साए में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। 

छत्तीसगढ़ में फिर एक हाथी की मौत...इस हाल में मिला नर हाथी का शव, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में फिर एक हाथी की मौत...इस हाल में मिला नर हाथी का शव, मचा हड़कंप

 बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र से हाथी की मौत की खबर सामने आई है। जहां एक नर हाथी जंगल में मृत अवस्था में पाया गया है। हाथी का शव छतवा हरीहरपुर रोड के पास जंगल में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। डीएफओ सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। 

हाथी की मौत किस वजह से हुई है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटे हुए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

CG - राजधानी में दिन दहाड़े कॉलेज छात्रा के साथ रेप, क्लासमेट ने छात्रा को गौठान ले जाकर बनाया हवस का शिकार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG - राजधानी में दिन दहाड़े कॉलेज छात्रा के साथ रेप, क्लासमेट ने छात्रा को गौठान ले जाकर बनाया हवस का शिकार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

 रायपुर। राजधानी रायपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां प्राइवेट कॉलेज की छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ रेप किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के क्लासमेट ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घूमने जाने के बहाने छात्रा को ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया।

कहा जा रहा है कि युवक ने घूमने जाने के बहाने छात्रा को धनेली स्थित गौठान में ले जाकर जबरदस्ती छात्रा की अस्मत लूट ली है। पीड़िता ने अपने घर आकर अपने माँ को आपबीती बताई है। मां के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला मुजगहन थाना है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
 

गुरु घासीदास जी ने दिया मनखे मनखे एक समान का संदेश

गुरु घासीदास जी ने दिया मनखे मनखे एक समान का संदेश

 कोंडागांव । राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर  शासन के निर्देशानुसार सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहालष् थीम पर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी, दीपेश अरोरा और सामाजिक कार्यकर्ता लखमू टंडन सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गुरु घासीदास जी की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया और समाज में व्याप्त विषमता को दूर करने पर जोर दिया। उनके नशा मुक्ति के संदेश के अनुरूप जिले में भी नशा मुक्ति के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने मानव समाज को समानता का संदेश दिया। हमें गर्व है कि ऐसे महान संत का छत्तीसगढ़ की भूमि में जन्म हुआ, जिन्होंने सतनाम का रास्ता दिखाया। कार्यक्रम में दीपेश अरोरा और लखमू राम टंडन ने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर विस्तृत प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं द्वारा गुरु घासीदास जी पर आधारित भाषण भी प्रस्तुत किया गया

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।

विधानसभा शीत सत्र: सदन में नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित

विधानसभा शीत सत्र: सदन में नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित

 नगरीय निकायों और पंचायत चुनाव का रास्ता साफ

रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित हो गया। इसके साथ ही अब प्रदेश में नगरीय निकायों में चुनाव की राह खुल गई है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया है। नगरीय निकाय में कार्यकाल पूरा होने पर 6 माह तक नियुक्त हो सकेंगे प्रशासक। महापौर और नगरपालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होंगे। निकाय और पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण अधिकतम 50 प्रतिशत का नियम लागू।

विपक्ष की गैरमौजूदगी में ध्वनिमत से पारित हुआ संशोधन विधेयक। विपक्ष ने संशोधन विधेयक को संविधान के खिलाफ बताकर बहिर्गमन कर दिया और गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन करते रहे। इसी बीच चर्चा के बाद विधेयक पारित हो गया। इससे पहले विधानसभा में नगर पालिका संशोधन विधेयक उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पेश किया। इस पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधेयक को संविधान के विपरीत और संविधान की मूल भावना के विपरीत बताते हुए विरोध किया। विधेयक पेश करने को लेकर भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बहस होती रही।  

सरकार को विधेयक में संशोधन का पूरा अधिकार : अरुण साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- विधेयक संविधान के अनुरूप है। राज्य सरकार को विधेयक में संशोधन का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि, विधानसभा में विधेयक पारित किया जा सकता है। विपक्ष ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से पूछा- आखिर आप समय पर चुनाव क्यों नहीं कराना चाहते। डिप्टी CM अरुण साव ने विपक्षी सदस्यों को जवाब देते हुए कहा कि, सरकार समय पर चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है, विधेयक सभी स्थितियों को ध्यान रखते हुए लाया जा रहा है।  

उमेश पटेल और राघवेंद्र सिंह भी बोले
खरसिया से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने विधेयक को संविधान के विपरीत बताते हुए विधि विशेषज्ञों से विधेयक पर राय लेने का सुझाव दिया। वहीं विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि, विधेयक संविधान के विपरीत है, इसे सदन में लाने की अनुमति नहीं मिलना चाहिए।

महंत ने की बर्हिगमन की घोषणा
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा- हम संविधान के विपरीत विधेयक पारित होने नहीं देंगे। हम सदन में विधेयक पेश होते समय मौजूद नहीं रहेंगे। आसंदी ने विधेयक के पेश होने और पारित होने की अनुमति दी। लेकिन इसी बीच विपक्ष ने विधेयक के विरोध में सदन से बहिर्गमन किया।

नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें विश्वविद्यालय – डेका

नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें विश्वविद्यालय – डेका

 00 राज्यपाल ने ली निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक
रायपुर। 
राज्यपाल और कुलाध्यक्ष श्री रमेन डेका ने आज सभी निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन व अन्य कार्यों की समीक्षा की। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया कि नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विश्वविद्यालयों को विष्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों एवं नियमों के अनुरूप कार्य संचालन के निर्देश दिये।
बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमेन श्री बृजेश मिश्र, राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम और सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।
बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों की शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। इन विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के गाईडलाइन और शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। विश्वविद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, उनको व्यवसाय का संस्थान न बनाये। उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों के लिए लागू विनियमन को उन्हें मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निजी विश्वविद्यालयों के लिए विनियामक आयोग का गठन बहुत अच्छी पहल है। राज्यपाल ने कहा कि रायपुर एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो सकता है जिसके लिए सभी का प्रयास जरूरी है। डेका ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में अकादमिक कैलेण्डर का पालन करें। उन्होंने नियमित शिक्षकों की नियुक्ति और विष्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को ही पी.एच.डी. के लिए गाइड नियुक्त करने संबंधी निर्देष दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मापदंडों का पालन नहीं करने वाले, विश्वविद्यालय पीएचडी नहीं करा पायेंगे। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों से अब तक जितनी पी.एच.डी. डिग्री दी गई है उसकी जानकारी देने कहा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय, स्थानीय व लघु उद्योगों से समन्वय कर विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए कार्य करें। विद्यार्थी, विनिमय कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि शिक्षकों का रिफ्रेेशर कोर्स एवं प्रशिक्षण कराये, जिससे वे अपने विषयों में अपडेट रहें ताकि विद्यार्थी भी अध्ययन के प्रति आकर्षित हो और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। साथ ही उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए अन्य विश्वविद्यालयों के साथ एम.ओ.यू. करें। लाइवलीहुड के लिए भी विश्वविद्यालय नवाचार करें। राज्यपाल ने कहा कि बैठक में जो निर्णय होते हैं उनका पालन अनिवार्य रूप से करें और अगली बैठक में प्रतिवेदन लेकर आये। उन्होंने हर तीन माह में समीक्षा करने की बात कहीं।
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना ने कहा कि नई शिक्षा नीति को सही तरीके से लागू करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को दिये जाने वाली डिग्री एवं अन्य दस्तावेजों को डिजिटल रूप से भी अपलोड करें। अनुसंधान में नये विषयों में शामिल करें जिससे विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ की कल्पना को साकार किया जा सकें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अनुसंधान और नवाचार में निजी विश्वविद्यालयों की मदद् के लिये योजना बनाई है। बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ विनियामक आयोग के चेयरमेन श्री मिश्रा ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के निरिक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं अन्य मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया।
बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन एवं विश्वविद्यालयों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गये नवाचार एवं अन्य बिन्दुओं पर जानकारी दी। बैठक में कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर, मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर, आई.सी.एफ.ए.आई विश्वविद्यालय दुर्ग, सीवी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर, आई.टी.एम. विश्वविद्यालय रायपुर, ओ.पी. जिदंल विश्वविद्यालय रायगढ़, एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर, आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय गरियाबंद, श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर, मर्हिषी विश्वविद्यालय बिलासपुर, ए.ए.एफ.टी. विश्वविद्यालय रायपुर, देव संस्कृति विश्वविद्यालय दुर्ग, के. के. मोदी विश्वविद्यालय दुर्ग, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग, आंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर, श्री दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपतिगण उपस्थित थे।