नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG - स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से 46 लाख 20 हजार की ठगी

CG - स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से 46 लाख 20 हजार की ठगी

 बिलासपुर :-  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने स्टॉक मार्केट में निवेश से बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 66 वर्षीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग से 46 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगी का तरीका

कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह, जो 2020 में लायजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड से रिटायर हुए थे, 8 सितंबर 2024 को अपने घर पर थे, जब उनके मोबाइल पर अमिन मलिक नामक व्यक्ति का संदेश आया। इस संदेश में उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश से अच्छे मुनाफे का वादा किया गया। इसके बाद व्हाट्सएप चैट के जरिए मलिक ने उन्हें मोटी कमाई का लालच दिया।

इसके बाद, प्रियंका गर्ग नाम की महिला ने गुरमीत सिंह से संपर्क किया और उन्हें पैसे निवेश करने पर बड़ा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। पहले चरण में गुरमीत ने 50 हजार रुपये जमा किए, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें और पैसे जमा करने का दबाव बनाया।

46 लाख रुपये की ठगी

लालच में आकर गुरमीत सिंह ने किस्तों में कुल 46 लाख 20 हजार रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने उन्हें यह यकीन दिलाया कि जितनी बड़ी रकम निवेश करेंगे, उतना बड़ा लाभ मिलेगा। लेकिन जब गुरमीत ने अपनी रकम वापस मांगने की कोशिश की, तो ठगों ने उनके कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया और उनका ट्रेडिंग अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया।

फोन बंद होने और अकाउंट ब्लॉक होने के बाद गुरमीत को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर पुलिस की अपील

साइबर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें, खासकर यदि वह निवेश और मुनाफे का लालच दे रहे हों। इस तरह की ठगी से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

BREAKING : एसपी ने आरक्षक को किया बर्खास्त, इस लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन, आरक्षक की सेवा समाप्त...जाने पूरा मामला..!!

BREAKING : एसपी ने आरक्षक को किया बर्खास्त, इस लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन, आरक्षक की सेवा समाप्त...जाने पूरा मामला..!!

 सूरजपुर। सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्याकांड के मुख्य आरोपी जिला बदर कुलदीप साहू को मदद पहुंचाने के आरोप में आरक्षक प्रदीप साहू को बर्खास्त किया गया है। आईजी अंकित गर्ग के आदेश पर कोरिया की एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर और बलरामपुर एसडीओपी इमानुएल लकड़ा ने पूरे मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर ने बर्खास्तगी की कार्यवाही की।

13 अक्टूबर की रात सूरजपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या सूरजपुर के बाजार पर निवासी कबाड़ी कुलदीप साहू ने कर दी थी। कुलदीप साहू जिलाबदर था। इसके बावजूद जिले में प्रवेश पर पुलिस ने जब कार्यवाही करनी चाही तब आरक्षक पर पर खौलता तेल फेंक कर कुलदीप साहू फरार हो गया था। फरारी के दौरान कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की घर घुसकर तलवार से बेरहमी से हत्या कर दी। 14 अक्टूबर को मां बेटी का सब मिलने के बाद पुलिस कुलदीप साहू की तलाश कर रही थी। कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सूरजपुर पुलिस को सौंपा था।

मामले में यह जानकारी सामने आई कि कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक प्रदीप साहू ने आरोपी कुलदीप साहू की अप्रत्यक्ष तौर पर मदद की थी। डबल मर्डर के सह आरोपी सूरज साहू की गिरफ्तारी के बाद उसके परिचितों के संपर्क में आरक्षक प्रदीप साहू रहा था। मामले में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने प्रदीप साहू को बर्खास्त कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के घरों में होगी कुकिंग गैस की सप्लाई, LPG से सस्ती होगी CNG, जानिये इसके फायदे…..

छत्तीसगढ़ के घरों में होगी कुकिंग गैस की सप्लाई, LPG से सस्ती होगी CNG, जानिये इसके फायदे…..

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ वालो के लिए खुशखबरी है, क्यूंकि छत्तीसगढ़ में पहली बार लोगों के किचन तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई होगी।

दरअसल अगले साल से रायपुर शहर के घरों में पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस पहुंचाई जाएगी. पाइपलाइन के जरिए घरों में चूल्हे जलेंगे, सीएनजी स्टेशनों के जरिए वाहनों के लिए ईंधन मिलेगा. बता दें कि गेल इंडिया लिमिटेड और रायपुर नगर निगम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा. शुरुआत में 1 लाख घरों को पाइपलाइन के जरिए सीएनजी गैस मिलेगी. इससे शहरवासियों को घरों में खाना बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन मिलेगा और वाहनों में सीएनजी का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ प्रदूषण कम होगा बल्कि लोगों को कई फायदे भी होंगे.

साथ में एक मीटर लगा होगा, जितनी गैस उपयोग होगी उतने का पैसा देना होगा। यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी। रायपुर में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत होने जा रही है।
CNG के फायदे
सीएनजी, एलपीजी से लगभग 25 से 30% तक सस्ता होता है।
यह नेचुरल गैस होती है, हवा से भी हल्की होने के कारण लीकेज होने पर भी वातावरण में आसानी से घुल जाती है।
इस्तेमाल करते समय 99% गैस जल जाती है, इसलिए प्रदूषण नहीं होता है।
पाइपलाइन से सप्लाई होने के कारण असमय खत्म होने की टेंशन नहीं होती।
पाइपलाइन बिछाते समय घर के बाहर एक मीटर लगा दिया जाता है, इससे खपत देखकर उपभोक्ता खुद ही पेमेंट देता है।

 
राजधानी में अज्ञात तत्त्वों ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस.....

राजधानी में अज्ञात तत्त्वों ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस.....

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी घटना सामने आई हैं। जहां आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक आठ गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आगजनी में 7 दो पहिया और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए। आगजनी इतनी भयावह थी कि आग से आस-पास के घर तक जा पहुंची। पीड़ित परिवारों ने जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है। 

वहीं इस मामले में पीड़ित परिवारों के लोगों ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे की है। जब स्कूटी में ब्लास्ट होने की आवाज़ से कॉलोनीवासियों को आग लगने का पता चला और देखते ही देखते 4 परिवारों के 6 दो पहिया वाहन और एक ऑटो आग की चपेट में आ गए। पीड़ित संतोष सिन्हा, डॉ राजेंद्र साहू और नितिन सिंह ने मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की है। 

वहीं इस घटना के पीड़ितों ने साज़िश के तहत इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया बीते शाम कॉलोनी में पीड़ितों का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें शिकायत न करने की धमकी भी मिली थी। जिसके बाद ये घटना हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरियाखुर्द में देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इसके बावजूद इलाक़े में पुलिस गंभीरता से गश्त नहीं करती लोग दहशत में जीने के लिए मजबूर है। 

2024 बैच के IAS अधिकारियों का कैडर लिस्ट हुआ जारी, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस ऑफिसर…

2024 बैच के IAS अधिकारियों का कैडर लिस्ट हुआ जारी, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस ऑफिसर…

 रायपुर.केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों को उनके कैडर आवंटित कर दिए हैं. इस बैच में कुल 180 अधिकारियों को विभिन्न राज्यों में कैडर मिला है. छत्तीसगढ़ को इस बार 3 आईएएस अधिकारी मिले हैं, जिनमें सभी अन्य राज्यों से हैं. आवंटन सूची जारी होने के बाद अब संबंधित राज्य सरकारें इन अधिकारियों की पोस्टिंग करेंगी.

भाजपा नेता पर आरोप, रेत माफियाओं का दे रहे साथ, पीसीसी चीफ ने गठित की 7 सदस्यीय जाँच समिति

भाजपा नेता पर आरोप, रेत माफियाओं का दे रहे साथ, पीसीसी चीफ ने गठित की 7 सदस्यीय जाँच समिति

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत-तरलागुड़ा, भद्राकाली, अटुकपल्ली, चंदुर एवं तिमेड़ में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा रेत माफियाओं से मिलकर कर रेत की अवैध तस्करी किये जाने का मामला सामने आया हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायतों पर रेत माफियाओं को ठेका देने का दबाव बनाये जाने का भी आरोप हैं। वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने क्षेत्रीय विधायक विकम मंडावी के संयोजकत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह है किया कि, वे अविलंब प्रभावित गांवों का दौरा कर पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट / चर्चा कर प्रकरण की वस्तुस्थिति से अवगत होकर – अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें.

CBI की बड़ी कार्रवाई, 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरे गये CGST के दो अफसर

CBI की बड़ी कार्रवाई, 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरे गये CGST के दो अफसर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों को दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये अफसर रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका ​मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक है जो जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने और पेनल्टी से बचाने के नाम पर घूस मांग रहे थे।

किसान बन कर ट्रैक्टर में सवार होकर जब धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर किसी को नहीं लगी भनक 1 घंटे तक करते रहें निरीक्षण फिर हुआ ये जानें पढ़े पूरी ख़बर

किसान बन कर ट्रैक्टर में सवार होकर जब धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर किसी को नहीं लगी भनक 1 घंटे तक करते रहें निरीक्षण फिर हुआ ये जानें पढ़े पूरी ख़बर

 अंबिकापुर :- के सरगुजा जिले में धान खरीदी का काम तेजी से चल रहा है. इसी बीच एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब जिले के कलेक्टर विलास भोस्कर किसान के भेस में सीतापुर के पेटला धान खरीदी केंद्र पहुंचे.

कलेक्टर ने इस दौरान पूरे खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और समिति प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी कि लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी. कलेक्टर विलास भोस्कर, SDM रवि राही के साथ ट्रैक्टर में धान लोड कर पेटला धान खरीदी केंद्र पहुंचे. किसान के वेश में होने के कारण कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया. उन्होंने सबसे पहले टोकन प्रक्रिया को देखा और यह भी जांचा कि किसानों के साथ वहां कैसा व्यवहार किया जा रहा है.

1 घंटे तक किया निरीक्षण

कलेक्टर करीब 1 घंटे तक केंद्र का निरीक्षण किया उन्होंने किसानों से बातचीत की और पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हो रही है. फिर उन्होंने धान की तौल करवाई और देखा कि तौल की जानकारी पोर्टल पर सही तरीके से अपडेट की जा रही है या नहीं.

इसके बाद जब आखिर में सब को ये बताया गया कि किसान के भेस में आए व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि सरगुजा जिले के कलेक्टर हैं तब तो वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.
समिति प्रबंधकों को दी चेतावनी

कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी कि किसानों को खरीदी केंद्र पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. कोचियों और बिचौलियों पर नजर रखें और पूरी प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहें. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कोपरेटिव में भी किया निरीक्षण

धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के बाद कलेक्टर विलास भोस्कर सीतापुर की सहकारी बैंक पहुंचे. यहां भी उन्होंने किसान बनकर लाइन में लगकर पैसे निकालने की प्रक्रिया देखी. उन्होंने एक किसान के खाते से पैसे निकालकर गिनकर जांच की. इसके बाद नए पासबुक बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली.

साड़ी पहनने से होता है कैंसर ! तो क्या न पहनें ? जानिए बचने का तरीका

बैंक कर्मचारियों को दिए निर्देश

बैंक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से बैंक की व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया. उन्होंने शाखा प्रबंधक को निर्देश दिए कि धान बेचने के बाद किसानों को उनके पैसे निकालने में कोई परेशानी न हो. साथ ही बैंक कर्मचारियों से कहा कि किसानों के साथ संभव मदद करें.

तहसीलदार को व्यापारी ने जड़ा थप्पड़, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था विवाद …

तहसीलदार को व्यापारी ने जड़ा थप्पड़, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था विवाद …

 मनेन्द्रगढ़ :- छत्तीसगढ़ में एक व्यापारी ने तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया, तहसील अतिक्रमण हटाने निकले तभी व्यापारी की किसी बात को लेकर तहसीलदार झड़प हो गयी ,मामला मनेन्द्रगढ़ का है। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक हफ्ते से मनेंद्रगढ़ के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण हटाने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी वे राजस्व, नगरपालिका और पुलिस की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान मौहारपारा इलाके के गोपाल शीत गृह के पास तहसीलदार और व्यापारी नितिन अग्रवाल के बीच विवाद हो गया। दुकान के बाहर से सीमेंट सीट हटवाने को लेकर दोनों में बहस हुई। गाली-गलौज के बाद व्यापारी ने तहसीलदार काे थप्पड़ जड़ दिए।
तहसीलदार से मारपीट करने के दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी। फिलहाल, पुलिस ने नितिन अग्रवाल को हिरासत में लिया है। तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त के साथ राजस्व अमला भी थाने पहुंचा। तहसीलदार ने मामले की रिपोर्ट लिखाई है।
वहीं नितिन अग्रवाल ने भी थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। इसमें तहसीलदार यादवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसमें कहा गया है कि, तहसीलदार ने आवेदक की संपत्ति को तोड़फोड़ कर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है।

महानदी पर तटबंध निर्माण के लिए 10.92 करोड़ रुपए स्वीकृत, 1080 मीटर लंबाई में किया जायेगा तटबंध का निर्माण..

महानदी पर तटबंध निर्माण के लिए 10.92 करोड़ रुपए स्वीकृत, 1080 मीटर लंबाई में किया जायेगा तटबंध का निर्माण..

 रायपुर :- राज्य शासन ने रायपुर के विकासखंड अभनपुर के ग्राम टीला के पास महानदी पर तटबंध निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ 92 लाख 68 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। ग्राम टीला के पास महानदी पर 1080 मीटर लंबाई में तटबंध निर्माण किया जाना है। मंत्रालय महानदी भवन जल संसाधन विभाग से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना को तटबंध निर्माण कार्य कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

 
Breaking: दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट…!!

Breaking: दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट…!!

 रायपुर। महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का तबादला हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया है।

देखिए पूरी लिस्ट…

CG - मोबाइल दुकान में दिनदहाड़े चोरी, एक नकाबपोश युवती दुकान आई और दो महंगे मोबाइल लेकर हो गई फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

CG - मोबाइल दुकान में दिनदहाड़े चोरी, एक नकाबपोश युवती दुकान आई और दो महंगे मोबाइल लेकर हो गई फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

 बिलासपुर। जिले में आज दो शातिर युवतियों ने दिनदहाड़े मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। तिफरा ओवरब्रिज के पास स्थित अजीज मोबाइल दुकान में एक नकाब पोश युवती ने आकर पहले मोबाइल दिखाने को कहा, दुकान मे मौजूद युवती ने दो मोबाइल निकाल कर दिखाए। युवती ने दो मोबाइल फोन पसंद किया, INFINEX HOT -12 और REALME 12 X. इसी दौरान युवती ने मोबाइल फाइनेंस कराने की बात कही और संचालक को फाइनेंस प्रक्रिया में उलझाए रखा। बातचीत के दौरान युवती ने संचालक का ध्यान भटकाया और मौका पाकर दोनों मोबाइल फोन लेकर अपनी साथी युवती के साथ स्कूटी में फरार हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

इस घटना के बाद दुकानदार युवती ने पुलिस में अज्ञात आरोपी युवतियों के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश में जुट गई है। 
 

राज्यपाल डेका ने एक छात्र का मुकदमा पुस्तक का किया विमोचन

राज्यपाल डेका ने एक छात्र का मुकदमा पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहां राजभवन में केंद्रीय विद्यालय सरायपाली की प्राचार्य डॉ. सीमा प्रधान द्वारा लिखित ‘एक छात्र का मुकदमा‘ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच के संबंधों पर आधारित है।

 

राज्यपाल डेका से केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री सेन ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल डेका से केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री सेन ने सौजन्य भेंट की

 रायपुर :- राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष एवं लोक कलाकार सुश्री मोना सेन ने सौजन्य भेंट की।

 

महतारी वंदन योजना : गोमती को मिला भविष्य गढ़ने का पुख्ता जरिया

महतारी वंदन योजना : गोमती को मिला भविष्य गढ़ने का पुख्ता जरिया

उत्तर बस्तर कांकेर : राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से महिलाओं और उनके परिवार के जीवन में अनेक सकारात्मक परिवर्तन सामने आ रहे हैं। किसी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता मिली तो कोई योजना से मिली राशि की बचत कर अपना भविष्य संवारने में लगी हैं। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड मुख्यालय में निवासरत गोमती जुर्री को भी इस योजना से मिली राशि को बचत करने का एक पुख्ता जरिया मिल गया है।

बसंत नगर की जुर्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक उन्हें एक हजार रुपए के मान से 09 किश्तें मिल चुकी हैं। इस तरह उनके बैंक खाते में 09 हजार रुपए जमा हो चुके हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि इस पैसे का उपयोग आने वाले समय में करेंगी। फिलहाल वह योजना से मिली राशि को जमा करके इकट्ठा कर रही हैं, जिससे भविष्य को संवारने में बड़ी मदद मिल सकेगी

 जुर्री ने बताया कि वह एक शिक्षक दंपति के घर आया का काम करती हैं और महतारी वंदन योजना से हर माह मिल रही राशि को भविष्य में किसी बड़े काम में खर्च करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने पर साधुवाद दिया।

छात्रों को शीघ्र पासपोर्ट सुविधा: सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

छात्रों को शीघ्र पासपोर्ट सुविधा: सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

रायपुर/ नई दिल्ली, 29 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ के छात्रों को शीघ्र और सुलभ पासपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।अग्रवाल ने केंद्रीय विदेश मंत्री से राज्य में पासपोर्ट सेवा केंद्रों की वर्तमान स्थिति और लंबित मामलों की जानकारी मांगी थी।

इस पर विदेश राज्य मंत्री  कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि कोई भी छात्र तत्काल श्रेणी में अतिरिक्त शुल्क देकर शीघ्र पासपोर्ट प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2014 से 2024 के बीच कुल 10 पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) खोले जा चुके हैं, जिनमें महासमुंद को छोड़कर सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक केंद्र कार्यरत है।

 अग्रवाल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार ने पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सरल और उदार बनाते हुए यह सुविधा दी है कि आवेदक देश के किसी भी क्षेत्र से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, एमपासपोर्ट सेवा मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

देशभर में पासपोर्ट सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान में 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) और 442 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2024-25 के लिए पासपोर्ट संबंधी गतिविधियों के लिए 924 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर पासपोर्ट कार्यालय में वर्तमान में 1,929 पासपोर्ट मामले लंबित हैं।

 बृजमोहन अग्रवाल ने इस पहल को राज्य के छात्रों और नागरिकों के लिए बड़ी राहत करार देते हुए विश्वास जताया कि शीघ्र पासपोर्ट सेवा से छत्तीसगढ़ के युवाओं को विदेश जाने के अवसरों में तेजी आएगी।
 
 
छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी

छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया

रायपुर 29 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को अब बस की समय-सारणी और बस रूट की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सुशासन की अवधारणा पर अमल करते हुए यात्रियों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस संगवारी एप बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। निकट भविष्य में इस एप के माध्यम से अंतर्राज्यीय बसों के परिवहन और बसों के रियल टाइम ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अभी यात्रियों को बस की टाइमिंग पता करने के लिए बस स्टैण्ड या बस स्टॉप पर जाना पड़ता है। लोगों की इस परेशानी का समाधान इस एप के जरिए मिल सकेगा।

परिवहन विभाग के सचिव  एस. प्रकाश ने बस संगवारी एप के संचालन के बारे में मुख्यमंत्री श्री साय को विस्तार से जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा तैयार कराए गए इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस एप के माध्यम से यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधाजनक होगा। इस एप में वर्तमान में 5 हजार से अधिक बसों को शामिल किया गया है, जो विभिन्न रूट में संचालित हैं। जल्द ही अंतर्राज्यीय बसों के संचालन की जानकारी भी इस एप के माध्यम से मिल सकेगी। बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। बस संगवारी एप को जीपीएस के साथ एकीकृत किया जा रहा है, जिससे बसों की लाइव ट्रेकिंग भी की जा सकेगी।

बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद, बसव राजू एस. और राहुल भगत, परिवहन विभाग के सचिव  एस. प्रकाश, आबकारी सचिव आर. संगीता, एडीजी ट्रेफिक  प्रदीप गुप्ता, अपर परिवहन आयुक्त  डी. रविशंकर उपस्थित थे। बैठक में सभी संभागों के आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक वर्चुअली शामिल हुए। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी के अध्यक्ष एवं एआईजी ट्रेफिक  संजय शर्मा ने बैठक में प्रेजेंटेशन दिया।

 
छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी

छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया

रायपुर 29 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को अब बस की समय-सारणी और बस रूट की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सुशासन की अवधारणा पर अमल करते हुए यात्रियों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस संगवारी एप बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। निकट भविष्य में इस एप के माध्यम से अंतर्राज्यीय बसों के परिवहन और बसों के रियल टाइम ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अभी यात्रियों को बस की टाइमिंग पता करने के लिए बस स्टैण्ड या बस स्टॉप पर जाना पड़ता है। लोगों की इस परेशानी का समाधान इस एप के जरिए मिल सकेगा।

परिवहन विभाग के सचिव  एस. प्रकाश ने बस संगवारी एप के संचालन के बारे में मुख्यमंत्री श्री साय को विस्तार से जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा तैयार कराए गए इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस एप के माध्यम से यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधाजनक होगा। इस एप में वर्तमान में 5 हजार से अधिक बसों को शामिल किया गया है, जो विभिन्न रूट में संचालित हैं। जल्द ही अंतर्राज्यीय बसों के संचालन की जानकारी भी इस एप के माध्यम से मिल सकेगी। बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। बस संगवारी एप को जीपीएस के साथ एकीकृत किया जा रहा है, जिससे बसों की लाइव ट्रेकिंग भी की जा सकेगी।

बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद, बसव राजू एस. और राहुल भगत, परिवहन विभाग के सचिव  एस. प्रकाश, आबकारी सचिव आर. संगीता, एडीजी ट्रेफिक  प्रदीप गुप्ता, अपर परिवहन आयुक्त  डी. रविशंकर उपस्थित थे। बैठक में सभी संभागों के आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक वर्चुअली शामिल हुए। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी के अध्यक्ष एवं एआईजी ट्रेफिक  संजय शर्मा ने बैठक में प्रेजेंटेशन दिया।

 
सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की अनवर ढेबर की जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की अनवर ढेबर की जमानत

 रायपुर । शराब घोटाला के मुख्‍य अभियुक्‍तों में शामिल अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। बताया जा रहा है जिस मेडिकल ग्राउंड के आधार पर अनवर ढेबर को जमानत मिली थी, वही गलत साबित हो गई है।

बता दें कि किडनी और गॉलब्लैडर स्टोन की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जुलाई में हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि अनवर ढेबर के इस मडिकल रिपोर्ट के चक्‍कर राजधानी के डीकेएस सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल के एक गोस्‍ट्रो सर्जन की नौकरी चली गई। गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने के आरोप में सरकार ने डॉक्‍टर को बर्खास्‍त करने के साथ ही एफआईआर भी दर्ज करा दी थी। शराब घोटाला के आरोप में जेल में बंद ढेबर को 8 जून को ईलाज के लिए डीकेएस ले जाया गया था।

सूत्रों के अनुसार इसी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जुलाई में हाई कोर्ट से अं‍तरिम जमानत मिली थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है।

सरकार धान खरीदी के नाम पर कर रही षड्यंत्र: दीपक बैज

सरकार धान खरीदी के नाम पर कर रही षड्यंत्र: दीपक बैज

29 नवंबर 2024 रायपुर :-  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारवार्ता में सरकार पर धान खरीदी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नई नीतियों से यह स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है।

बैज ने बताया कि इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा में इस लक्ष्य को हासिल करना असंभव लग रहा है। 14 नवंबर से 31 जनवरी तक खरीदी का समय निर्धारित है, लेकिन छुट्टियों के कारण सिर्फ 47 कार्य दिवस मिल रहे हैं। इस हिसाब से प्रतिदिन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान खरीदी करनी होगी, जो मौजूदा रफ्तार से संभव नहीं है।

किसानों को नहीं मिल रहा उचित भुगतान
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ने 72 घंटे में भुगतान की घोषणा की थी, लेकिन कई किसानों को अभी तक पैसे नहीं मिले। उन्होंने यह भी बताया कि समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल तय होने के बावजूद, किसानों को केवल 2300 रुपए मिल रहे हैं।

बीज उत्पादकों के साथ भेदभाव
बैज ने कहा कि बीज उत्पादक किसानों का धान सोसाइटियों में नहीं खरीदा जा रहा है। कई समितियों में बारदाना की कमी और टोकन प्रणाली की खामियों के चलते किसान परेशान हैं। ऑनलाइन टोकन सिस्टम के कारण किसानों को 15 दिनों बाद का समय मिल रहा है।

धान की कीमत 3217 रुपए करने की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल समर्थन मूल्य में 117 रुपए की वृद्धि की है। ऐसे में धान की खरीदी 3100 से बढ़ाकर 3217 रुपए प्रति क्विंटल होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को बेहतर भुगतान देने की नीतियों का भी जिक्र किया।

नई नीतियों से बढ़ी समस्याएं
बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने धान उठाव और मिलिंग के नियमों में बदलाव किया है, जिससे समितियों और मिलर्स को परेशानियां हो रही हैं। मिलरों को प्रति क्विंटल मिलने वाली राशि 120 रुपए से घटाकर 60 रुपए कर दी गई है, जिसके चलते मिलर्स हड़ताल पर हैं।

धान खरीदी में विलंब से नुकसान
धान का निपटान 28 फरवरी तक करने की बाध्यता पहले थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। इससे समितियों में धान का भंडारण लंबे समय तक रहेगा, जो किसानों के लिए नुकसानदायक है।

विभिन्न नेताओं की उपस्थिति
पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और प्रवक्ता शामिल हुए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य और केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

प्रदेश कांग्रेस ने सरकार से तुरंत स्थिति सुधारने और किसानों के हक में निर्णय लेने की मांग की है।

CGPSC के निष्पक्ष परीक्षा परिणाम से युवाओं में उत्साह, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार

CGPSC के निष्पक्ष परीक्षा परिणाम से युवाओं में उत्साह, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार

 रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का युवाओं की ओर से आभार व्यक्त किया व बधाई दी। विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि इस बार परीक्षा की पूरी प्रक्रिया अविवादित और निष्पक्ष रही है, जिससे युवाओं विशेषकर सिविल सेवा, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह बढ़ा है तो साथ ही उनके परिजन भी ख़ुश है कि राज्य में सुशासन की सरकार लौटने से उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है ।

बीतें वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान सिविल सेवा और व्यापम परीक्षा परिणाम विवाद व घोटालों की भेंट चढ़ता रहा । कई परिणामों में नेताओं या अफसरों के परिवार पोषण का मामला सामने आया और मामला न्यायालय व सीबीआई जांच तक पहुंच गया ।

भाजपा ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर सभी घोटालों की जांच करा दोषियों को जेल भेजेंगे । मुख्यमंत्री विष्णदेव साय जी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने युवाओं से किया वादा पूरा किया है, सीजीपीएससी 2023 का परिणाम निर्विवादित एवं निष्पक्ष आने से युवा एक बार फिर सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी को लेकर उत्साहित है।

BREAKING : यहां बड़ी लापरवाही, SDM ने की कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से पटवारी को किया निलंबित,आदेश जारी…!!

BREAKING : यहां बड़ी लापरवाही, SDM ने की कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से पटवारी को किया निलंबित,आदेश जारी…!!

 बलरामपुर। भूमि क्रय-विक्रय में अनियमितता बरते जाने पर पटवारी को एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में पाया गया कि पटवारी ने बिना उचित दस्तावेज़ और सत्यापन के विक्रय प्रक्रिया पूरी की थी। 

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेंमली (बलरामपुर) में खसरा नंबर 137/5, 137/7 और 14 की भूमि की बिक्री से जुड़ा मामला है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था।

जांच में पाया गया कि भारत सरकार की अधिसूचना का उल्लंघन करते हुए बिक्री की गई। भूमि पर पहले से अधिग्रहण की स्थिति थी, लेकिन बिना जानकारी दिए पटवारी विजय लकड़ा ने क्रय-विक्रय की अनुमति दे दी।

इस पर पटवारी विजय लकड़ा को इस अनियमितता पर सिविल सेवा नियम 1965 और 1966 के तहत एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन के दौरान पटवारी का मुख्यालय बलरामपुर तहसील कार्यालय होगा। 

 

CG- घर में घूसकर महिला को बनाया हवस का शिकार, दरिंदे ने परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए दिया वारदात को अंजाम

CG- घर में घूसकर महिला को बनाया हवस का शिकार, दरिंदे ने परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए दिया वारदात को अंजाम

 खैरागढ़-छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। जानकरी मिली है कि यहां एक शख्स ने घर पर अकेली मौजूद महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देेन के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के साथ हुए रेप और हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के तेंदुभाठा गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतिका उत्तरा बाई शादीशुदा होने के बाद भी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति से अलगाव हो चुका था और वह अपने माता-पिता के घर पर आकर साथ ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि उत्तरा बाई के परिजन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गये हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान शाम के वक्त गांव में ही रहने वाला 30 वर्षीय युवक रामकुमार नेताम महिला के घर पर पहुंचा। परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए वह महिला के घर में जबरन घुस गया।

महिला विरोध करती इस बीच उसने महिला को डरा धमका कर पहले तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला ने बचाव में चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया और गांव से बाहर भागने की कोशिश करने लगा। उधर घटना के बाद जब महिला का परिवार घर लौटा, तो उन्होंने उत्तरा को घर के कमरे में मृत हालत में पाया। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सबूतों और गांव वालों से पूछताछ के बाद पता चला कि घटना के समय आरोपी रामकुमार महिला के घर के पास देखा गया था।

CG : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ इलाके में ठंड के बीच होगी बारिश

CG : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ इलाके में ठंड के बीच होगी बारिश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ठंड के बीच कोहरा और बादल छाए रहेंगे। साथ बारिश होने वाली है। एक गहरे अवदाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में न ही ज्यादा और न ही कम बदलाव होगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। वहीं आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित गहरे अवदाब बना हुआ है। इसकी तीव्रता अगले 12 घंटे में बढ़ाने की संभावना है। इस क्षेत्र के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरने की संभावना है। इसके प्रभाव से 30 नवंबर से छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में सुबह से ही कोहरा छाए रहने और आकाश आंशिक मेघमय में रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक गहरे अवदाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर 30 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नवी का प्रवेश हो रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में 30 नवंबर से बारिश के आसार हैं।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज 29 नवंबर को छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यहां आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। प्रदेश में आगामी दो दिनों के बाद एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

CG - बांध में डूबने से मां और बेटी की हुई दर्दनाक मौत, एक साथ दो अर्थी उठने से परिवार में पसरा मातम......

CG - बांध में डूबने से मां और बेटी की हुई दर्दनाक मौत, एक साथ दो अर्थी उठने से परिवार में पसरा मातम......

 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां में बांध में डूबने से मां और बेटी की मौत हो गई। बेटी को बचाने मां गई थी। इस दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को बांध से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद एक साथ दो अर्थियां उठने पर परिवार में मातम पसर गया है। 

यह घटना पस्ता थाना क्षेत्र के पूटसू की है। पुलिस ने बताया, बांध में डूबने से उर्मिला यादव उम्र 40 वर्ष व उसकी पुत्री सरिता यादव उम्र 18 वर्ष की मौत हुई है। शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।