नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
डिप्टी सीएम साव ने लॉन्च किया नगरीय प्रशासन विभाग का पोर्टल

डिप्टी सीएम साव ने लॉन्च किया नगरीय प्रशासन विभाग का पोर्टल

 रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए विभागीय पोर्टल www.cguadfinance.in को लॉन्च किया। उन्होंने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे शहरी प्रशासन और विकास के कार्यों को ज्यादा पारदर्शी बनाने, निर्माण कार्यों के प्रभावी व त्वरित मॉनिटरिंग तथा उनकी प्रगति की समीक्षा में सहूलियत होगी। यह पोर्टल प्रधानमंत्री मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और 2047 तक विकसित भारत के विजन की दिशा में बड़ा कदम है। इससे हम पेपरलेस प्रशासन और डिजिटल सशक्तिकरण की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

विभाग द्वारा इस पोर्टल को विशेष रूप से नगरीय निकायों में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यों की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग के लिए विकसित किया गया है। यह पोर्टल निकायों के कार्यों की निगरानी को सरल और प्रभावी बनाएगा। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का पूरा लाभ नागरिकों तक पहुंचे। यह पोर्टल डिजिटल इंडिया का दायरा बढ़ाने के साथ ही विभाग को आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ता है। इस पोर्टल के उपयोग से न केवल विभाग की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि कार्यों की त्वरित मॉनिटरिंग में भी हो सकेगी। पोर्टल की लॉन्चिंग के दौरान मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और नागरिक मौजूद थे।

पोर्टल से इन कार्यों में मिलेगी मदद
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए शुरू हुए पोर्टल www.cguadfinance.in से विभागीय प्रक्रियाएं डिजिटल और पेपरलेस होंगी, जिससे संसाधनों और समय की बचत होगी। इससे विभाग और नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। इस पोर्टल के माध्यम से अधोसंरचना मद और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग एवं निकायों को जारी राशि की समीक्षा की जाएगी। इससे कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने में सहायता मिलेगी जिसका लाभ निकायों के रहवासियों को मिलेगा। पोर्टल से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ ही निकायों के आय-व्यय, संपत्ति कर और अन्य करों की वसूली की स्थिति की जानकारी मिलेगी। इसके माध्यम से विभाग के न्यायालयीन प्रकरणों और उनके समाधान की प्रगति की ट्रैकिंग भी की जाएगी।

कौशल विकास से छत्तीसगढ़ के युवाओं की होगी आर्थिक उन्नति: बृजमोहन

कौशल विकास से छत्तीसगढ़ के युवाओं की होगी आर्थिक उन्नति: बृजमोहन

 रायपुर /नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कौशल विकास एक प्रभावी उपाय है। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बनाया जा सकता है। यह कहना है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल।

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से मिली जानकारी को साझा करते हुए अग्रवाल ने बताया कि, विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ के 4.5 लाख से ज्यादा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
 बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से उनके आत्मनिर्भर बनाने को लेकर लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से जानकारी मांगी थी कि, छत्तीसगढ़ के युवाओं विशेषकर गरीब रेखा से नीचे श्रेणी में आने वाले युवाओं के कौशल विकास हेतु केंद्र सरकार ने कोई योजना तैयार की है? योजना के तहत कुल कितने राशि व्यय की गई और कितने युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।

जिसपर कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री  जयंत चौधरी ने बताया कि, केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 से 2024 तक प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत छत्तीसगढ़ में 127 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके है और JSS के तहत 30 करोड़ से अधिक रुपए जारी किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में पीएमकेवीवाई के तहत अभी तक करीब 1,99,419, जन शिक्षण संस्थान के तहत 1, 10, 819, शिल्पकार प्रशिक्षण स्कीम के रहता 1,08,764 तथा जन शिक्षण संस्थान के तहत 16,632 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

सांसद  अग्रवाल ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए कौशल विकास एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना न केवल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है, बल्कि उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का कार्य भी कर रही है। मैं आशा करता हूं कि भविष्य में इस योजना का विस्तार होगा और और भी अधिक युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।”

समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास में किया गृह प्रवेश

समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास में किया गृह प्रवेश

रायपुर : महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नया रायपुर स्थित नवनिर्मित शासकीय आवास में अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मंत्री राजवाड़े को उनके नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी

गृह प्रवेश समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री  अजय चंद्राकर,  किरण देव, इंद्र कुमार साहू, धर्मजीत सिंह, पुरंदर मिश्रा, योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण ने भी महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी।

मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित विधायक सोनी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित विधायक सोनी ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद  सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि उन्हें मिले इस नए दायित्व तथा उनके अनुभव के लाभ से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी।

 नशीली दवाओं के विक्रय करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

नशीली दवाओं के विक्रय करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में नशीली दवाओं के सेवन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हो यह सुनिश्चित किया जाए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश में नशीली दवाओं के विक्रय एवं सेवन पर वैधानिक कार्यवाही करने और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में इस आशय के निर्देश दिए गए । बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।  शर्मा ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा है कि नशीली दवाओं के नियंत्रण के लिए मेडिकल दुकानों का नियमित रूप से आकस्मिक निरीक्षण करें तथा ऐसे मेडिकल शॉप जो वैधानिक नशीली दवाओं के कारोबार में संलग्न है उन पर त्वरित एवं कठोर कार्यवाही करें। ऐसे दुकानदारों पर एफआईआर करें तथा गिरफ्तारी की भी कार्यवाही करें। उपमुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों का सहयोग लेने की भी बात कही है।

बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नियंत्रक खाद्य एवं औषधि को पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम बनाकर लगातार दवाई दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. प्रियंका शुक्ला, विशेष सचिव वित्त एवं सामान्य प्रशासन तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन चंदन कुमार सहित पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से आशा को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से आशा को मिला नया जीवन

सिकलसेल से जूझ रही आशा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मिली 20 लाख की आर्थिक सहायता

रायपुर : जब जीवन में हर तरफ अंधेरा दिखाई देने लगे तब  उम्मीद के एक छोटी सी रोशनी भी पूरे जीवन को प्रकाशवान कर जाती है। ऐसी ही कहानी है कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते में रहने वाली 15 साल की आशा चक्रेश की। सिकलसेल से पीड़ित आशा के जीवन में कई उतार चढ़ाव आये पर कहीं भी उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही थी। यहां पर आशा के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना एक नई उम्मीद बन कर आई। 

आशा को जन्म से ही सिकलीन की बीमारी है। यह जानकारी मजदूर माता पिता के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। चिकित्सकों ने बताया था कि आशा को  सिकलसेल की बीमारी का वह प्रकार है जो 10 लाख लोगों में एक व्यक्ति को होने वाली बीमारी है। इस संबंध में आशा की माता बिमला बाई चक्रेश ने बताया कि आशा के पिता स्व. मंगलराम चक्रेश उसके स्वास्थ्य और इलाज के लिए हमेशा चिंतित रहा करते थे। आशा के ईलाज के लिए दंपत्ति ने अपनी छोटी सी बचत और आयुष्मान भारत योजना की सहायता से कई अस्पतालों का चक्कर लगाया। रायपुर से लेकर इंदौर, मुंबई सभी जगह आशा की जांच कराने के बाद भी निराशा ही हाथ लगी थी। 

बचपन से हर महीने आशा को खून चढ़ाने अस्पताल का चक्कर लगाना ही पड़ता था और इसका खर्च भी वहन करना पड़ता था। ऐसे में एक दिन एक दुखद दुर्घटना में पिता मंगलराम का भी निधन हो गया। इस हालात में आशा का आगे का इलाज असंभव लगने लगा था। एक दिन जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया था जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। हमारे लिए इसका खर्च उठा पाना संभव नहीं था तब जिला प्रशासन से जांच हेतु 01 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई, जिससे रायपुर जाकर जांच संभव हो सका। परन्तु महंगे ईलाज की समस्या अभी भी बनी हुई थी।

  चिकित्सकों ने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी दी। जहां से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदन को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के कार्यालय भेजा गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए ईलाज के लिए 20 लाख रुपये प्रदान किया गया। जिसके बाद रायपुर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दाता की पहचान की गई। दाता का सैम्पल मैच होने पर आशा का बोन मैरो ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद आशा को नया जीवन प्राप्त हुआ। इस नए जीवन के लिए आशा और उनकी माता ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि यदि मुख्यमंत्री जी से सहायता ना मिलती तो शायद आशा का जीवन बचा पाना उनके लिए संभव नहीं होता।
 

 

 एक परिवार की तीन पीढ़ी को मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ

एक परिवार की तीन पीढ़ी को मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ

परिवार ने की पांच बेटियों की शिक्षा से शादी तक की प्लानिंग

राज्य की 70 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की राशि

रायपुर, 26 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक संबल का एक बड़ा जरिया बन गया है, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बल मिल रहा है। कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम भोंदा निवासी मरार पटेल का संयुक्त परिवार आज हितग्राही परिवारों के लिए प्रेरणा है।इस परिवार में  सदाराम पटेल, उनके छोटे भाई श्री रामकुमार पटेल सपत्नीक, बेटों, बहुओं और पोते-पोतियों के साथ रहते हैं। इस परिवार के तीन पीढ़ियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से यह परिवार आर्थिक मजबूती हासिल कर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस योजनाएं भी बना रहा है।

संयुक्त परिवार की सशक्त कहानी

 सदाराम पटेल और उनकी पत्नी सुखबती पटेल के दो बेटे और बहुएं हैं। बड़ी बहू दिलेश्वरी (पति  गीताराम) और उनके तीन बच्चे बरखा, अंजू और प्रभा। दूसरी बहु मनीषा (पति  जगियाराम) और उनका बेटा मिंताशु है।   सदाराम के छोटे भाई  रामकुमार पटेल और उनकी पत्नी बीरझा बाई के भी दो बेटे और बहुएं हैं। बड़ी बहू  अनिता (पति  नरेन्द्र) जिनके दो बेटे और एक बेटी हैं। इसी तरह दूसरी बहु गनेशिया (पति  फगियाराम) और उनकी एक बेटी है।

सुकन्या समृद्धि और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में निवेश के लिए मन बनाया

परिवार की बहुओं और माताओं ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने योजना से मिलने वाली राशि को बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए उपयोग करने का मन बनाया है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में लाभकारी योजना में  निवेश का निश्चय किया  है। उनका कहना है कि इस योजनाओं से बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। योजनाएं 2039-40 तक उनके बच्चों के भविष्य के लिए आर्थिक रूप से सहायक साबित होंगी। पटेल परिवार की बहुएं सुखबती पटेल और श्रीमती बीरझा बाई ने बताया, "महतारी वंदन योजना ने हमें आत्मनिर्भर बनने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करने का विश्वास दिया है। परिवार के भी का मिला कर हर माह 6 हजार रुपए की अतिरिक्त आय से हमारा जीवन स्तर बेहतर और खुशहाल होने लगा है। पांच साल में यह राशि 3.60 लाख तक पहुंच जाएगी।" हमे पूरा विश्वास है कि यह योजना आगे भी चलते रहेगी।
 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का शुभारंभ एक मार्च 2024 को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने किया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।योजना के तहत अब तक राज्य की महिलाओं को कुल 5878 करोड़ 37 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके परिवारों को आर्थिक स्थिरता प्रदान की है। यह योजना न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है, बल्कि भविष्य के लिए भी मजबूत आधार तैयार कर रही है।
 
BREAKING : हाईकोर्ट ने पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 पर लगाई रोक...जानिए क्या है पूरा मामला

BREAKING : हाईकोर्ट ने पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 पर लगाई रोक...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर : पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 के पदों पर होने वाली भर्तियों पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के जिलों में आरक्षकों के अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने वाली थीं। मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में हुई।

बता दें कि हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता बेदराम टंडन द्वारा दाखिल याचिका के मुताबिक यह आरक्षक संवर्ग 2023-24 भर्ती प्रक्रिया का पूरा मामला है, जिसके तहत राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग पदों पर भर्ती होनी थी। इसमें याचिकाकर्ता के पुत्र ने राजनांदगांव में होने वाले कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन दिया था। राजनांदगांव जिले में इस श्रेणी के तहत 143 पद जारी किए गए थे, लेकिन विज्ञापन जारी होने और फॉर्म भरने के बाद डीजी पुलिस ने सचिव को इस नियुक्ति प्रक्रिया में पुलिस विभाग में कार्यरत/EX SERVICEMEN कर्मचारियों के बच्चों को छूट देने संबंधी पत्र लिखा था।

पत्र में सुझाव देते हुए लिखा गया था कि भर्ती नियम 2007 की कंडिका 9(5) के तहत भर्ती प्रक्रिया के मापदंडों को शिथिल किया जा सकता है, जिसमें फिजिकल टेस्ट के दौरान सीने की चौड़ाई और ऊंचाई जैसे कुल 9 बिंदुओं में शामिल थे। अवर सचिव ने इस सुझाव को स्वीकार भी कर लिया। इससे आहत होकर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि केवल अपने विभाग के कर्मचारियों को छूट देना आम नागरिकों के साथ भेदभाव है, इसलिए इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। मामले में वकील द्वारा पेश की गई दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 के अलग-अलग पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि क्योंकि नियमों को शिथिल करने का लाभ सभी पदों पर मिलता है, इसलिए सभी पदों पर होने वाली भर्ती पर रोक लगा दी गई है।

CG : छत्तीसगढ़ में ट्रेन हादसा ! एकाएक 22 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

CG : छत्तीसगढ़ में ट्रेन हादसा ! एकाएक 22 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

 बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी बेटपरी हो गई। हादसा खोंगसरा एवं भनवारटंक स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह करीब 11.11 बजे हुआ, जब एक लांग हाल मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। नीचे देखिए हादसे की तस्वीरें।

कुछ डिब्बे पटरियों पर पलट गए। अप लाइन की इस घटना के चलते इस मार्ग पर अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हुआ है। रेस्टोरेशन का कार्य शुरू किया गया है। इस मार्ग में परिचालन बाधित होने की वजह से कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया स्टेशन में हेल्प डेस्क बनाया है। इसके बिलासपुर में कुछ हेल्प लाइन नंबर 9752441105 एवं 1072 भी जारी किया है।

रेलवे ने इन घटना के कारण चार ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं दो के पहिए बीच रास्ते मे ही थम गए। इसके अलावा नौ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

इन ट्रेनों को किया रद्द

  • 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 18257 बिलासपुर- चिरमिरी एक्सप्रेस
  • 18242 अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस
  • 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस

गंतव्य से पहले रद्द ट्रेन

  • 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को पेंड्रारोड स्टेशन में समाप्त किया गया है।
  • 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया है।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर-कटनी मुड़वारा होकर योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
  • 12549 दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर होकर मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर पहुंचेगी।
  • 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग पहुंचेगी।
  • 12853 दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जाएगी।
  • 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग पहुंचेगी।
  • 15160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्सप्रेस गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जाएगी।
  • 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्स्प्रेस भी गोंदिया-जबलपुर- कटनी मुड़वारा होकर अमृतसर जाएगी।
  • योग नगरी ऋषिकेश से रवाना हुई 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस परिवर्तित झांसी-भोपाल-इटासी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर होकर पुरी जाएगी।
  • मंगलवार को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-भोपाल-इटासी-नागपुर-दुर्ग होकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
छत्‍तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 20 आरक्षकों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

छत्‍तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 20 आरक्षकों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर डीजीपी अशोक जुनेजा ने 20 आरक्षकों का तबादला कर दिया है। यह तबादला प्रदेश स्तर पर किया गया है। पुलिस मुख्‍यालय की ओर से तबादला आदेश जारी कर दिया गया है

 
 
 
BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, किसानों के हित में लिए गए कई बड़े फैसले, देखें सभी महत्वपूर्ण निर्णय

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, किसानों के हित में लिए गए कई बड़े फैसले, देखें सभी महत्वपूर्ण निर्णय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

 मंत्रिपरिषद द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरण हेतु नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन, NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई।

 मंत्रिपरिषद ने विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उप समिति द्वारा अनुशंसित 54 प्रकरणों को न्यायालय से वापस लिए जाने हेतु आगामी कार्यवाही किए जाने का अनुमोदन किया।

 खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में राज्य में मक्का फसल तथा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत दलहन-तिलहन और रबी विपणन मौसम 2025-26 में चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन हेतु नेफेड एवं एनसीसीएफ को प्रोक्योरमेंट एजेंसी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

 छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को नवीन उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिपरिषद ने आज महत्वपूर्ण फैसला लिया। इसके तहत भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी से आवश्यकतानुसार सीधे बीज क्रय किया जा सकेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार क्रय नियम 2002 के नियम 4 में छूट देने का निर्णय लिया गया।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य जल विद्युत परियोजना (पम्प स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति 2023 में परियोजना विकासकर्ता को वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने की तिथि से प्रथम पांच वर्षाें के लिए प्रति वर्ष 01 लाख रूपए प्रति मेगावाट की दर से लिए जाने वाले हरित ऊर्जा विकास शुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। हरित ऊर्जा शुल्क में प्रत्येक पांच साल के बाद 25 प्रतिशत की वृद्धि का भी प्रावधान था, इसे भी समाप्त कर दिया गया है। इससे राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं एवं ग्रीन एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

 मंत्रिपरिषद ने कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाओं को केन्द्रीकृत किये जाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया है।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड (हुडको) से आवास, नगरीय विकास एवं अन्य क्षेत्रों में सहायता प्राप्त करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य को हुडको द्वारा आगामी 5 वर्षो में एक लाख करोड़ रूपए तक की वित्तीय सहायता, परामर्श, क्षमता विकास सेवाएं प्रदान करने का प्रस्ताव दिया गया है।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अब तक तथा भविष्य में प्राप्त होने वाली भूमि को आवासीय प्रयोजन में व्यपवर्तित करने पर राज्य शासन द्वारा लागू व्यपवर्तन शुल्क प्रीमियम, अर्थदण्ड एवं भू-राजस्व के पुनः निर्धारण से छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इससे हाउसिंग बोर्ड के मकान क्रेताओं को लाभ होगा।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा फ्री-होल्ड किए गए आवासीय भूखण्डों के लिए व्यपवर्तन शुल्क एवं अर्थदण्ड से छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ :संविधान दिवस पदयात्रा में मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण और विधायक हुए शामिल

‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ :संविधान दिवस पदयात्रा में मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण और विधायक हुए शामिल

 रायपुर, 26 नवंबर 2024 : - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। यह पदयात्रा पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा और युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वजीत तोमर भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारा संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का प्रतिबिंब है। यह हमारे संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों का परिणाम है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर इसे और अधिक व्यापक रूप से मनाने की सराहना की। मुख्यमंत्री ने संविधान में समाहित सांस्कृतिक प्रतीकों का उल्लेख करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार बताया।

उन्होंने कहा कि संविधान की सबसे बड़ी विशेषता इसका समय के साथ संशोधनशील होना है। “संविधान निर्माताओं ने भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे लचीला बनाया ताकि समयानुसार इसमें परिवर्तन किया जा सके।”

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि संविधान दिवस का यह अवसर हमें अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का है। वन मंत्री केदार कश्यप ने संविधान को भारत के दलित, वंचित और वनवासियों के सशक्तिकरण का माध्यम बताते हुए प्रधानमंत्री के आह्वान को सराहा।

पढ़ें   पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की हुई बैठक, एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि “संविधान दिवस संविधान निर्माताओं को नमन करने का दिन है। हमें अपने कर्तव्यों की जिम्मेदारी को समझना चाहिए।”

इस अवसर पर खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, खेल विभाग की संचालक तनुजा सलाम सहित कई अधिकारी और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वर्षभर चलने वाले “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान की घोषणा की गई।

ब्रेकिंग: ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए महिला शिक्षिका से 17 लाख की ठगी! जांच में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग: ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए महिला शिक्षिका से 17 लाख की ठगी! जांच में जुटी पुलिस

 नवापारा : गोबरा नवापारा में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने गंज रोड निवासी महिला शिक्षिका ज्योति तेजवानी से ऑनलाइन गेमिंग ऐप हैजबर्ग डायमंडस में फायदा दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी कर ली।

आरोपी ने शिक्षिका को ऐप में निवेश कर बड़ा लाभ होने का लालच दिया। जब ज्योति को ठगे जाने का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की।

फिलहाल, गोबरा नवापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने ऑनलाइन ऐप्स के प्रति लोगों को सतर्क रहने की सख्त चेतावनी दी है।

CG  : अनोखी सगाई : अंगूठी के साथ एक दूसरे को पहनाए हेलमेट, सड़क हादसे में गई थी पिता की जान

CG : अनोखी सगाई : अंगूठी के साथ एक दूसरे को पहनाए हेलमेट, सड़क हादसे में गई थी पिता की जान

 राजनांदगांव : जिले में एक अनोखा सगाई समारोह संपन्न हुआ है। इस सगाई में अंगूठी पहने की रश्म के साथ ही युवक और युवती ने एक दूसरे को हेलमेट पहनाया है और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। दरअसल युवक के पिता की मृत्यु सड़क हादसे में हुई थी।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जारवाही निवासी ग्राम पंचायत भानपुरी में पदस्थ पंचायत सचिव बीरेन्द्र साहू की सगाई करियाटोला निवासी ज्योति साहू के साथ संपन्न हुई। इस दौरान युवक और युवती ने एक दूसरे को सगाई की अंगूठी के साथ ही हेलमेट पहनाकर सगाई की रश्म पूरी की। वहीं उपस्थित लोगों से बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। बीरेन्द्र साहू साहू ने बताया कि उनके पिता का निधन सड़क हादसे में सिर पर चोट लगने की वजह से हुई थी। जब यह हादसा हुआ था तब उसके पिता हेलमेट नहीं पहने थे। इसके बाद से उनका पूरा परिवार हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करता आ रहा है।

बीरेन्द्र और उनके भाई गांव में हेलमेट संगवारी के रूप में जाने जाते हैं। लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के साथ ही इनके द्वारा हेलमेट दान किया जाता है और अब तक लगभग 11 हजार से अधिक हेलमेट बांट चुके हैं। इस सगाई समारोह के दौरान भी हेलमेट जागरूक का संदेश देने युवक और युवती ने एक दूसरे को हेलमेट पहनाया है।

CG - जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, जेल प्रहरी पर गिरी निलंबन की गाज...!!

CG - जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, जेल प्रहरी पर गिरी निलंबन की गाज...!!

 धमतरी। जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि पंचराम निषाद उर्फ पंचू चोरी के आरोप में जिला जेल में विचाराधीन बंदी था। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक, चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पंचू 15 सितंबर 2024 को गिरफ्तार हुआ था। पेट दर्द होने पर एम्बुलेंस से कैदी पंचू को प्रहरी जिला अस्पताल लेकर गया था। यहां अस्पताल के शौचालय में बैठकर हथकड़ी खोलकर कैदी फरार हो गया।

CG : युवक ने लिवइन में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर नाले के किनारे लाश को दफनाया, ऐसे खुला अंधे कत्ल का राज, आरोपी गिरफ्तार......

CG : युवक ने लिवइन में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर नाले के किनारे लाश को दफनाया, ऐसे खुला अंधे कत्ल का राज, आरोपी गिरफ्तार......

 सूरजपुर। 10 महीने बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई है। दरअसल युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिवइन में रह रहा था, लेकिन उसकी पार्टनर की बेवफाई उसे रास नही आई। इस बात से नाराज युवक ने पहले तो अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया, फिर उसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने लाश को जंगल में ले जाकर दफना दिया। करीब 10 महीने बाद हुए इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है।

ये पूरा मामला सूरजपुर जिला के प्रतापपुर ​​​​​​थाना क्षेत्र के ​खड़गवां चौकी का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली सीमा पंडो शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी थे। शादीशुदा होने के बाद भी सीमा पंडो ने पति को छोड़कर अपने मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान सीमा का चंद्रिका राजवाड़े ​​​​​​से नजदीकी बढ़ने लगी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ। साल 2017 से सीमा पंडा के साथ चंद्रिका राजवाड़े लिवइन में रह रहा था। इसी बीच 21 जनवरी 2024 से ही सीमा पंडो रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी थी। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी।

लगातार जांच के बाद भी सीमा का कोई सुराग नही मिलने पर पुलिस ने शक के आधार पर उसके लिवइन पार्टनर से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी चंद्रिका राजवाड़े को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को उसने सीमा की हत्या कर 2 किलोमीटर दूर सोनगरा के जंगल में शव गाड़ दिया था। इस खुलास के बाद रविवार को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में आरोपी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया। मृतिका की मां इंद्रमणि ने कंकाल के गले में मिले माला से सीमा की पहचान की।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह बतायी। उसने बताया कि सीमा का उसके अलावा अन्य युवकों से भी अवैध था। इसे लेकर दोनों के बीच 21 जनवरी को विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने लाठी से सिर पर जानलेवा हमला कर सीमा की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने झांपी नाले के किनारे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। इसके साथ ही सुराग मिटाने के लिए उसने सीमा के कपड़ों को भी जला दिया था। पुलिस ने इस खुलासे के बाद आरोपी चंद्रिका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 
BREAKING : 25 नवंबर नहीं अब इस तारीख तक बंद रहेगा केशकाल घाट, आदेश जारी, डायवर्ट किया गया रूट

BREAKING : 25 नवंबर नहीं अब इस तारीख तक बंद रहेगा केशकाल घाट, आदेश जारी, डायवर्ट किया गया रूट

 रायपुर : छ्त्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर स्थित केशकाल घाट में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यह काम 10 नवंबर से शुरू हुआ था, तब विभाग ने कहा था कि 25 नवंबर तक काम पूरा हो जाएगा। लेकिन, अब यह तारीख बढ़कर 10 दिसंबर हो गई है। ऐसे में आज 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक इन 15 दिनों के लिए घाट बंद रहेगा

ऐसे में रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर जाने वाले यात्रियों को फिर से परिवर्तित मार्ग से आवाजाही करनी पड़ेगी। यात्रियों को कांकेर से केशकाल पहुंचने पहले लगभग 30 किमी का सफर तय करना पड़ता था, तो अब दुधवा वाले डायवर्ट मार्ग से लगभग 60 से 70 किमी घूमकर आना पड़ रहा है। हालांकि उस मार्ग की भी हालत खस्ता हो गई है। ऐसे में यात्रियों को काफी तकलीफ हो रही है

दरअसल, सड़क की जर्जर स्थिति और बार-बार घाट जाम की समस्या से निजाद पाने के लिए NH और PWD विभाग सड़क मरम्मत का काम करवा रहा है। विगत दिनांक 9 नवम्बर से घाटी में सड़क नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया था। पिछले 15 दिनों से यात्रियों को लंबा सफर तय कर दूसरे मार्ग से रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर जाना पड़ रहा है।

ये होगा मार्ग…

यात्री बसों के लिए- रायपुर और जगदलपुर दोनों दिशाओं से आने-जाने वाली यात्री बसों को जगदलपुर से कोंडागांव, केशकाल के विश्रामपुरी चौक, विश्रामपुरी मचली, गोविंदपुर, दुधावा, धमतरी होते हुए रायपुर जाना होगा।

दो पहिया, चार पहिया और इमरजेंसी वाहनों के लिए- रायपुर की ओर से आने वाले रायपुर, धमतरी, कांकेर, केशकाल घाट से होते हुए कोंडागांव और फिर जगदलपुर जा सकते हैं। वहीं जगदलपुर से कोंडागांव, केशकाल बटराली, रांधा , उपरमुरवेंड, मुरनार कांकेर, धमतरी और फिर रायपुर तक जा सकते हैं।

मालवाहक भारी वाहनों के लिए – जगदलपुर से, कोंडागांव, केशकाल, विश्रामपुरी, मालगांव, बोरई, नगरी, दुगली, कुरूद होते हुए रायपुर जा सकते हैं। वहीं रायपुर से आने वाली वाहनें रायपुर, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंच सकती है।

SDM ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है।

CG  : कांग्रेस पार्टी शुरू करने जा रही 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान

CG : कांग्रेस पार्टी शुरू करने जा रही 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान

 रायपुर  : कांग्रेस पार्टी ने 26 नवंबर से 26 जनवरी तक 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस अभियान को लेकर बताया कि कांग्रेस हमेशा हमारे संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की विफलता को उजागर करेंगे। छत्तीसगढ़ में भी कैंपेन चलेगा।

 
CG: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

CG: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।बैठक में पंचायत चुनाव के साथ नगरीय निकाय के चुनावों को एक साथ कराने पर सहमति बन सकती है, साथ ही कई बड़े निर्णय भी लिए जा सकते है ।

छत्तीसगढ़ में हुई 8.95 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 31 जनवरी तक चलेगा अभियान

छत्तीसगढ़ में हुई 8.95 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 31 जनवरी तक चलेगा अभियान

  रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.91 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1575 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 25 नवम्बर को 47296 किसानों से 2.17 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 51170 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 53439 टोकन जारी किए गए हैं।

बड़ी खबरः चर्चित क्लर्क सुसाइड केस में बड़ा खुलासा; प्रेम प्रसंग के चलते की थी आत्महत्या

बड़ी खबरः चर्चित क्लर्क सुसाइड केस में बड़ा खुलासा; प्रेम प्रसंग के चलते की थी आत्महत्या

 रायपुर। रायपुर के चर्चित क्लर्क सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्रदीप उपाध्याय ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की थी। रायपुर पुलिस ने इस मामले की जांच पूरी कर कमिश्नर को रिपोर्ट भेज दी है।

रायपुर के एसएसपी संतोष सिंह ने बयान दिया कि, प्रेम प्रसंग के चलते ही प्रदीप उपाध्याय ने आत्महत्या की थी।पुलिस की जांच में मृतक के मोबाइल चैट से इस खुलासे का पता चला है।

हालांकि, मृतक के परिजनों ने जांच में पुलिस का सहयोग नहीं किया था। बावजूद इसके पुलिस ने अपनी जांच पूरी की और रिपोर्ट कमिश्नर को भेज दी गई है।

गौरतलब है कि, क्लर्क प्रदीप उपाध्याय ने 28 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में 3 एडीएम स्तर के अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

यह है पूरा मामला 

उल्लेखनीय है कि, रायपुर के कलेक्टोरेट राजस्व शाखा में पदस्थ क्लर्क प्रदीप उपाध्याय ने 28 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने विभाग के तीन अफसरों तत्कालीन एडीएम गजेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र बहादुर सिंह एवं तत्कालीन एसडीओ देवेंद्र पटेल के नाम का उल्लेख करते हुए इन तीनों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर:-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है. मुख्यमंत्री साय ने कल रायपुर से बिलासपुर तक की अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के तेजी से विकास के संकल्प को पुनः दोहराया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में रेलवे के क्षेत्र में जो सकारात्मक बदलाव हुए, इसने न केवल यात्री सुविधाएं बढ़ी है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है. उन्होंने कहा, रेलवे के आधुनिकीकरण से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं. रेलवे नेटवर्क के विस्तार से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों को बड़े शहरों से जोड़ा जा रहा है, जिससे व्यापार और पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है.

सेंट्रल जेल बनेगी देश की पहली ईको-फ्रेंडली जेल: कैदियों को दिया जा रहा रिसाइक्लिंग का प्रशिक्षण

सेंट्रल जेल बनेगी देश की पहली ईको-फ्रेंडली जेल: कैदियों को दिया जा रहा रिसाइक्लिंग का प्रशिक्षण

 बिलासपुर। ईको-फ्रेंडली (ग्रीन जेल) बनाने के लिए लघु, मध्यम तथा दीर्घकालिक अवधि लक्ष्यों को निर्धारित कर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया गया है। इसके पहले चरण में जल संरक्षण, जल संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त तथा रीसाइक्लिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

बता दें कि रीसाइक्लिंग के लिए जेल स्टाफ और जेल में निरुद्ध बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है। बिलासपुर केंद्रीय जेल की सप्लाई में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम किया गया है। साथ ही, प्लास्टिक एवं पॉलिथीन रीसाइक्लिंग के लिए जेल में ही प्लास्टिक ब्रिक्स बनाने का कार्य किया जा रहा है। पानी के युक्ततम उपयोग हेतु बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे पानी की बर्बादी न हो। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी स्थानीय स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिजली के दुरुपयोग को रोकने हेतु ऊर्जा ऑडिट कराया गया है। साथ ही, जेल स्टाफ को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया है

जेल परिसर बनेगा शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर”

गौरतलब है कि केंद्रीय जेल बिलासपुर में पर्याप्त हरियाली है। एनजीओ के माध्यम से जेल परिसर में उपलब्ध वनस्पति तथा जीव (फ्लोरा और फौना) के सर्वे का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। सर्वे के आधार पर वनस्पति तथा जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रोडमैप बनाकर कार्यान्वित किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य यह है कि आगामी वर्षों में जेल परिसर बिलासपुर शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर” का कार्य करे। इसी तरह, कचरे (वेस्ट) प्रबंधन हेतु जेल में पहले से व्यवस्था है। इस व्यवस्था में सुधार कर गीले एवं सूखे कचरे का संग्रहण, पृथक्करण और डिस्पोजल के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है।

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु तथा पर्यावरण देने के उद्देश्य से केंद्रीय जेल, बिलासपुर को “ईको-फ्रेंडली ग्रीन जेल” बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जेल विभाग की ओर से समाज को एक सकारात्मक उपहार है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  आज  सवेरे 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौक तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  साय पूर्वान्ह 11.50 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।

Breaking : 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, इन जिलों के बदले गए एसपी, देखें लिस्ट

Breaking : 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, इन जिलों के बदले गए एसपी, देखें लिस्ट

 रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें राजेश अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह छवई, मयंक गुर्जर और पूजा कुमार को इधर से उधर किया गया है. इन तबादलों में कबीरधाम और बीजापुर जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है. इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है.