नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG Train Cancelled : यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी… 3 पैसेंजर रद्द, 1 ट्रेन का बदला रूट

CG Train Cancelled : यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी… 3 पैसेंजर रद्द, 1 ट्रेन का बदला रूट

 रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के सम्बलपुर रेल मण्डल के टिटलागढ़-लाखोली रेलवे स्टेशनो के बीच ब्रिज का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 1 मई को किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को पूर्ननिर्धारित समय पर विलंब से रवाना की जाएगी।

रद्द होने वाली गाडियां:-

  • 1 मई को 08527/ 08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर स्पेशल पैसेजर रद्द रहेगी।
  • 1 मई, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जूनागढ़ स्पेशल पैसेजर रद्द रहेगी, लल्लूराम सबसे पहले।
  • 2 मई को जूनागढ़ से चलने वाली 08276 जूनागढ़-रायपुर स्पेशल पैसेजर रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

  • 30 अप्रैल, 2023 को तिरुपति से चलने वाली 17482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस रायपुर- टिटलागढ़ के स्थान पर यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-सम्बलपुर-ईब-बिलासपुर होकर चलेगी।
CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को किया चेक और सामग्रियों का वितरण

CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को किया चेक और सामग्रियों का वितरण

 धमतरी।  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुरूद विधानसभा के सेमरा बी. में भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत पांच हितग्राहियों को सामग्री वितरण, आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के 15 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, अनुकम्पा नियुक्ति के एक हितग्राही को नियुक्ति पत्र और वनग्राम से राजस्व ग्राम अभिलेख अद्यतन के तहत पांच हितग्राहियों को ऑनलाइन अधिकार अभिलेख राजस्व विभाग की ओर से प्रदाय किया गया। जनपद पंचायत कुरूद की ओर से पांच नगर पंचायत कुरूद के 24 और नगर पंचायत भखारा के 38 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत स्वीकृति आदेश पत्र का वितरण किया गया।

श्रम विभाग की ओर से 188 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 32 लाख 74 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। इनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना के 60 हितग्राहियों को 12 लाख रूपये का चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रूपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनीर सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 81 हितग्राहियों को 16 लाख 20 हजार रूपये का चेक और मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 46 हितग्राहियों को तीन लाख 54 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छ.ग. महिला कोष की ऋण योजना के तहत चार हितग्राहियों को चार लाख रूपये और सक्षम योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रूपये का चेक वितरित किया गया।

पशुधन विकास विभाग की ओर से राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 6 लाख 65 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। इसी तरह मछलीपालन विभाग की ओर से फुटकर मत्स्य विक्रय योजना के तहत 10 हितग्राहियों को कुल एक लाख रूपये का सामग्री वितरित की गई। उद्यानिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को तीन लाख 11 हजार 200 रूपये और कृषि विभाग की ओर से पीएमकेएसवाय के तहत 122 हितग्राहियों को 14 लाख पांच हजार 703 रूपये की सामग्री मुख्यमंत्री द्वारा बांटी गई। इसी तरह समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत 13 हितग्राहियों को 14 लाख 73 हजार 786 रूपये की सामग्रियों का वितरण किया गया।

CM BHENT MULAQAT : विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में सीएम ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

CM BHENT MULAQAT : विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में सीएम ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धमतरी जिले के विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

1. कुरूद-चर्रा-कातलबोड-नवागांव मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा ।

2. गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा नारी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।

3. कुरमातराई, भेण्डरा, कोर्रा जुगदेही, सिलौटी, सेमरा, अरकार मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।

4. ग्राम पंचायत सेमरा बी में स्थित पशु औषधालय का पशु चिकित्सालय में उन्नयन कराया जायेगा।

5. नगर पंचायत भखारा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा।

6. ग्राम पंचायत गातापारा के अंतर्गत सिर्री और कोर्रा में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जायेगा।

7. ग्राम पंचायत भेण्डरी में बालक प्राथमिक शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिवप्रसाद साहू (शिक्षक) के नाम पर कराया जायेगा।

8. ग्राम पंचायत सेमरा बी में धान खरीदी केन्द्र सेमरा में शेड एवं खाद गोदाम का निर्माण कराया जायेगा।

9. ग्राम कोर्रा में जिला सहकारी बैंक हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।

BIG NEWS : सोनिया गाँधी को बीजेपी विधायक द्वारा विषकन्या कहने पर सीएम भूपेश बघेल ने दिया जवाब, कहा…

BIG NEWS : सोनिया गाँधी को बीजेपी विधायक द्वारा विषकन्या कहने पर सीएम भूपेश बघेल ने दिया जवाब, कहा…

 रायपुर। कर्नाटक के बीजेपी विधायक द्वारा सोनिया गांधी को विषकन्या कहे जाने पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम बघेल ने कहा है कि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता FIR दर्ज कराएंगे। सीएम ने कहा कि सोनिया गांधी को विषकन्या कहा जा रहा है, अब इस बयान पर मोदी-शाह क्या कहेंगे ? बीजेपी के नेता हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करते हैं। BJP का चाल, चरित्र, चेहरा सबके सामने है।

CM BHENT MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान पहुंचे और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर गौठान में किया प्रवेश

CM BHENT MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान पहुंचे और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर गौठान में किया प्रवेश

 धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान पहुंचे है. यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर गौठान में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान में गोबर पेंट निर्माण सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। यहां गोबर निर्माण का कार्य करने वाली दीदीयों ने मुख्यमंत्री से गोबर पेंट निर्माण की प्रक्रिया साझा किया। गौठान में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बघेल ने की उनके काम के संबंध में चर्चा।

हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, महापौर धमतरी विजय देवांगन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक शरद लोहाणा सहित पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

CG TRANSFER NEWS : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 थानेदारो का प्रभार बदला

CG TRANSFER NEWS : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 थानेदारो का प्रभार बदला

 छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। कोरबा एसपी ने 5 थानेदारो का प्रभार बदला है। जिसके बाद दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा को श्यांग का प्रभार। अविनाश सिंह दीपका को थाना प्रभारी बनाया गया है। राजीव श्रीवास्तव को बांकी मोगरा का प्रभार, चमन सिन्हा बने दर्री थाना प्रभारी, अभिनवकान्त सिंह पाली को थाना प्रभारी बनाया गया है।

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री कुरुद रवाना

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री कुरुद रवाना

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हंचलपुर रवाना हो गए है।  

मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर पहुंचेंगे और 11.55 बजे गांव के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण कर गोबर पेंट उद्योग तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।

इस दौरान वे स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करेंगे।

बघेल दोपहर 12.20 बजे हंचलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा (बी) पहुंचेंगे और वहां प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आम जनता से भेंट-मुलाकात के दौरान राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम सेमरा बी से 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे कुरूद पहुंचेंगे और वहां विश्राम गृह में अपरान्ह 3.15 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे कुरूद से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

श्रम दिवस पर होगा श्रमवीरों का सम्मान: CM बघेल विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपये की राशि का बैंक खातों में करेंगे अंतरण

श्रम दिवस पर होगा श्रमवीरों का सम्मान: CM बघेल विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपये की राशि का बैंक खातों में करेंगे अंतरण

 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री  बघेल लगभग एक लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में राशि का अंतरण और आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का शुभारंभ भी करेंगे।

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किए जा रहे श्रम सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए श्रमिक हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल की मंशा के अनुरूप श्रमिक दिवस के दिन श्रम के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने प्रदेश में बोरे-बासी तिहार का भी आयोजन किया जा रहा है।

डीबीटी के माध्यम से 47.12 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की जाएगी

श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार श्रम सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अतर्गत 83086 हितग्राहियों को 22.76 करोड़ रूपए छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक मंडल अंतर्गत 11542 हितग्राहियों को 20.83 करोड़ रूपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अतर्गत 6457 हितग्राहियों को 3.09 करोड़ रूपए तथा कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं अंतर्गत 50 बीमित व्यक्ति को चिकित्सा हितलाभ राशि 44.55 लाख रूपए इस प्रकार कुल 101135 हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 47.12 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की जाएगी।

CG Weather update : देर रात बदला मौसम: छग में आज भी बदरा फिर बरसने को तैयार, जानें IMD की भविष्यवाणी,

CG Weather update : देर रात बदला मौसम: छग में आज भी बदरा फिर बरसने को तैयार, जानें IMD की भविष्यवाणी,

 CG Weather update : छग  में गुरुवार रात एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी और गरज चमक के साथ रायपुर, बिलासपुर( bilaspur) समेत कई जिलों में बारिश हुई।

राजधानी रायपुर में रात 12 बजे से आंधी और बारिश शुरू हुई। जिसके बाद कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर लोगों को लो-वोल्टेज का भी सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उपरी हवा सिस्टम विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है।

मौसम और आकाशीय बिजली से अलर्ट( alert) रहने भी कहा जा रहा

मौसम विभाग द्वारा आकाशीय बिजली से लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में मौसम और आकाशीय बिजली से अलर्ट रहने भी कहा जा रहा है।

इन जिलों में हुई बारिश( rainfall) 

जिलों में ज्यादा आंधी और बारिश का सामना करना पड़ा। उसमें कोरबा, मुंगेली, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, बलौदा बाजार, महासमुंद और धमतरी शामिल हैं।

CM Bhent Mulaqat : मुख्यमंत्री बघेल आज कुरूद विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM Bhent Mulaqat : मुख्यमंत्री बघेल आज कुरूद विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.50 बजे कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर पहुंचेंगे और 11.55 बजे गांव के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण कर गोबर पेंट उद्योग तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 12.20 बजे हंचलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा (बी) पहुंचेंगे और वहां प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आम जनता से भेंट-मुलाकात के दौरान राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।

गृह में अपरान्ह 3.15 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात

मुख्यमंत्री ग्राम सेमरा बी से 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे कुरूद पहुंचेंगे और वहां विश्राम गृह में अपरान्ह 3.15 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे कुरूद से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 
BREAKING : रेलवे स्टेशन के सामने हॉटल ली रॉय में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

BREAKING : रेलवे स्टेशन के सामने हॉटल ली रॉय में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

 रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हॉटल ली राय में अचनाक आग लग गई. बताया जा रहा है कि ये घटना बीते गुरुवार रात की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. रात में लगी ये आग बारिश के बाद भी सुबह तक सुलगती रही. सुबह आग पर काबू,पाया गया. दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई. जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जीआरपी थाना क्षेत्र का मामला।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन में स्थित होटल ली रॉय के इलेक्ट्रिक बोर्ड में आग लग गई। अचानक लगी इस आग के कारण होटल में अफरा तफरी मच गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Breaking News : राज्य शासन द्वारा नायब तहसीलदारों को प्रोमोशन के साथ ट्रांसफर, आदेश जारी

Breaking News : राज्य शासन द्वारा नायब तहसीलदारों को प्रोमोशन के साथ ट्रांसफर, आदेश जारी

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा नायब तहसीलदारों के तहसीलदार पद पर पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना के आदेश जारी।

देखें लिस्ट ( list)

 

एमपी के गृहमंत्री के बयान पर सीएम का पटलवार, कहा – उन्हें कुछ जानकारी नही, लड़ाई लड़ते शहीद हुए हमारे जवान

एमपी के गृहमंत्री के बयान पर सीएम का पटलवार, कहा – उन्हें कुछ जानकारी नही, लड़ाई लड़ते शहीद हुए हमारे जवान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को घटना की पूरी जानकारी नहीं है और वे केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स ऑपरेशन पर गई थी जिसमें नक्सली घायल हुआ है और एक को जिंदा पकड़े गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवान ऑपरेशन पर गए थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में कई बार हमें सफलता मिलती है कई बार हमें नुकसान उठाना पड़ता है। आंपरेशन में इसबार हमें नुकसान उठाना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इससे निराश नहीं होंगे इससे हमारे जवानों का मनोबल और बढ़ा है और हम तेजी से हम कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की जो शहादत हुई है वह बेकार नहीं जाएगी।

दंतेवाड़ा नक्सल घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर रायपुर लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सुरक्षाबल के जवान सीधी लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए है। उन्होंने कहा कि पिछले चाढ़े चार साल में स्थितियां बदली है। पहले नक्सली फोर्स के कैंप पर हमला करते थे अब फोर्स उनके घर में घुसकर उन्हें मार रही है। वहां लड़ाई है और इस लड़ाई में इस बार हमारे जवानों की शहादत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 75 कैंप लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा से 65 किलोमीटर दूर जाकर जवानों ने ऑपरेशन किया और दो नक्सलियों को पकड़कर आ रहे थे तभी उनपर हमला हो गया। मुख्यमंत्री ने इंटेलिजेंस फेल्योर की खबरों का खंडन किया और कहा कि हमारे पास इनपुट था तभी तो जवाब ऑपरेशन पर गए थे।

मुख्यमंत्री के लिए पूर्व सीएम की नसीहत, कहा – राजनीतिक बयानबाजी से बचें

मुख्यमंत्री के लिए पूर्व सीएम की नसीहत, कहा – राजनीतिक बयानबाजी से बचें

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नक्सल हमले पर राजनीतिक बयानबाजी नही करने की नसीहत दी है। रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किये गए आईईडी ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह बयान उचित नही है कि हमारे जवान लड़ते हुए शहीद हुए है और पहले कैंप में बिना लड़े शहीद हो जाते थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा की नक्सल घटना प्रदेश के लिए बहुत ही दुखद और कठिन समय है। छत्तीसगढ़ के 11 परिवारों के घर में मातम छाया हुआ है उनके परिजनों के प्रति मै अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं किसी परिवार ने अपना बेटा, भाई और किसी ने पति खोया है। ऐसे शोक के क्षण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीति कर रहे हैं यह दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि पहले और आज की स्थिति की तुलना नहीं हो सकती शहादत तो शहादत होती है। अपनी बहादुरी से छत्तीसगढ़ के जवान पहले भी लड़ते थे और आज भी लड़ते हुए शहीद हुए हैं।

कोरोना काल में किया 50 करोड़ का घोटाला, अस्पताल का भंडार प्रभारी निलंबित, CMHO के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा

कोरोना काल में किया 50 करोड़ का घोटाला, अस्पताल का भंडार प्रभारी निलंबित, CMHO के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा

 कोरिया। जशपुर की तरह कोरिया जिले में भी कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग में अनाप-शनाप खरीदी की गई। इस मामले की शिकायत पर हुई जांच के बाद कलेक्टर ने जिला अस्पताल के भंडार प्रभारी राजेश सिन्हा को निलंबित कर दिया है, साथ ही तत्कालीन CMHOके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा राज्य सरकार से की है।

कल ही भेजे गए हैं अस्पताल अधीक्षक बनाकर

50 करोड़ के इस घोटाले के आरोपी तत्कालीन CMHO डॉ रामेश्वर शर्मा को एक दिन पहले ही जारी आदेश में बलरामपुर के जिला अस्पताल का सीएस (अस्पताल अधीक्षक) बनाकर भेजा गया है। जानकारी मिली है कि सरगुजा संभागायुक्त संजय अलंग ने भी मामले में नए सिरे से जांच के आदेश जारी किए हैं।

बिना डिमांड की गई बेतहाशा खरीदी

एक शिकायत के आधार पर कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मामले की जांच कराई। इस दौरान खुलासा हुआ कि कोरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्व अधिकारी के कार्यालय मेें कोविड 19 के समय से बीते 3 वर्षो में अनाप शनाप दवाओं की बिना डिमांड ना सिर्फ खरीदी की गई, कागजों पर दवाईयां पहुंची और चेक कटते गए। दवाओं की कीमतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

बिरनपुर को छोड़कर जिले के शेष भाग धारा 144 से मुक्त, जिलाधीश ने जारी किया आदेश

बिरनपुर को छोड़कर जिले के शेष भाग धारा 144 से मुक्त, जिलाधीश ने जारी किया आदेश

 बेमेतरा : Bemetara News : जिले के तहसील साजा के ग्राम बिरनपुर में दो पक्षों में विवाद होने के कारण और कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने के कारण शांति सुरक्षा विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाये रखने हेतु संपूर्ण बेमेतरा जिले में “दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144” 11 अप्रैल 2023 से प्रभावशील किया गया था।

Bemetara News :  जिलाधीश ने जारी किया आदेश

समसंख्यक आदेश के अनुसार साजा अनुभाग एवं बेमेतरा शहरी क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष स्थानों से धारा 144 हटाई गई थी। इसी तरह संमसंख्यक आदेश के अनुसार तहसील थानखम्हरिया क्षेत्र से धारा 144 हटाई गई थी। कानून व्यवस्था की समीक्षा उपरांत ग्राम बिरनपुर को छोड़कर तहसील साजा एवं बेमेतरा शहरी क्षेत्र से धारा 144 अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता हटा दी गई है।

कलेक्टर पी एस एल्मा ने आज 27 अप्रैल 2023 को एक आदेश जारी कर ग्राम बिरनपुर तहसील साजा में धारा 144 अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता” पूर्ववत की भांति प्रभावशील रखने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Cg Naxal Attack Video : दंतेवाड़ा नक्सली हमले का लाइव वीडियो आया सामने

Cg Naxal Attack Video : दंतेवाड़ा नक्सली हमले का लाइव वीडियो आया सामने

 Cg Naxal Attack Video : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कल हुए नक्सली हमले का एक वायरल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धमाके के साथ गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। दंतेवाड़ा में बुधवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवानों समेत 11 लोगों की मौत की घटना के बाद राज्य के बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

देखें वीडियो 

बता दें कि कल 26 अप्रैल को अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया था। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक की मौत हो गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हमले में शहीद जवान जिला रिजर्व गार्ड (राज्य पुलिस की एक नक्सल विरोधी इकाई) के सदस्य थे। शहीद जवानों में से आठ दंतेवाड़ा जिले के निवासी थे, जबकि एक-एक पड़ोसी जिला सुकमा और बीजापुर के रहने वाले थे। शहीद जवानों में से कुछ जवानों को नक्सलवाद छोड़ने के बाद सुरक्षाबल में शामिल किया गया था।

CG CRIME : चरित्र शंका के चलते पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

CG CRIME : चरित्र शंका के चलते पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

 धमतरी। बोराई थाना क्षेत्र में एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी को पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लिखमा कमारपारा में आरोपी सुकचंद नेताम ने अपनी पत्नी सुनिता नेताम का चरित्र शंका को लेकर हाथ-मुक्का, डंडा और बेल्ट से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल लिखमा कमारपारा में पहुंची। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। जिसपर बोराई पुलिस ने फरार पति सुकचंद के खिलाफ धारा 302 अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लिखमा गांव से सटे जंगल से फरार आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुकचंद नेताम पिता संतोष नेताम उम्र 25 वर्ष साकिन लिखमा कमारपारा बताया और अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया की उसने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया।

छतीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले एक और जस्टिस...केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

छतीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले एक और जस्टिस...केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

 बिलासपुर। CG high court judge : छतीसगढ़ हाईकोर्ट को एक और जस्टिस मिल गए हैं। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस आशय के आदेश आज जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत संजय कुमार जायसवाल को छतीसगढ़ हाईकोर्ट के नए डिशनल जज के रूप में नियुक्ति कर दी है। वर्तमान में यहां कुल 14 जस्टिस कार्यरत है।संजय कुमार जायसवाल को जस्टिस बनाने के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व दो वरिष्ठ जजों के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 को रिकमंडेशन भेजा था। जिसे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सहमति देते हुए केंद्र सरकार को भेज दिया। केंद्र सरकार के आईबी व सम्बंधित विभागों ने वेरिफिकेशन के बाद सहमति के लिए राष्ट्रपति को भेजा था।

राष्ट्रपति की सहमति व उनके आदेश मिलने के बाद आज केंद्र सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये। जारी आदेश के तहत संजय कुमार जायसवाल को दो वर्ष के लिए अतिरिक्त जज के रूप में छतीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ किया गया है। उनकी नियुक्ति से हाईकोर्ट में अब 15 जस्टिस हो गए हैं।

नए जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की नियुक्ति बेंच कोटे से हुई है। वह वर्तमान में दुर्ग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। पूर्व में वह छतीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल न्यायिक भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी उम्र 58 वर्ष है। जब वे 57 वर्ष के थे तब उनकी नियुक्ति की अनुशंसा की गई थी।

 
Dantewada Naxal Attack : शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर पीड़ित परिजनों से मिले मुख्यमंत्री बघेल, कहा – नक्सलियों को अब और ज्यादा नुकसान होगा, पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की ली बैठक

Dantewada Naxal Attack : शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर पीड़ित परिजनों से मिले मुख्यमंत्री बघेल, कहा – नक्सलियों को अब और ज्यादा नुकसान होगा, पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की ली बैठक

 दंतेवाड़ा। Dantewada Naxal Attack : जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सल हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें घटना से संबधित पूरी जानकारी ली है। हालांकि बैठक में अधिकारियों से क्या बात हुई है। ये बात सामने नहीं आई है।

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, हमारे जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए आहूति दी है। ये शहादत बेकार नहीं जाएगी। अब लड़ाई और तेजी से लड़ी जाएगी। हमारे जवान नक्सलियों को जंगल में घेरकर मारते हैं। और लेकर भी आते हैं। नक्सलियों को अब और ज्यादा नुकसान होगा। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कल भी एक नक्सली को पकड़ा गया है। लगातार नक्सलियों का दायरा घटता जा रहा है।

भूपेश बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से पुलिस लाइन कार्ली में मुलाकात करके पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद की आश्वासन दी है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जवानों को श्रद्धांजलि देने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी पहुंचे हैं।

CG BIG NEWS: CM took a high-level meeting regarding Naxalite attack, Chief Minister will go to Dantewada tomorrow to pay homage to the martyred soldiers

बुधवार को हुई थी आपातकालीन बैठक

इस घटना को लेकर भूपेश बघेल ने एक उच्च स्तरीय बैठक ली। इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव मौजूद रहे।

नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा – मुख्यमंत्री  

भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अब अंतिम चरण में है। और योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। इस नक्सल वारदात के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन पर घटना की जानकारी ली और जवानों की शहादत पर दुख जताया। उन्होने सीएम को हरसंभव मदद का आश्वास दिया है।

नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी हुए थे शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक 50 किलो विस्फोटक से ब्लास्ट किया गया।

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे 5 नए नर्सिंग कॉलेज, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे 5 नए नर्सिंग कॉलेज, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

 रायपुर। BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में अब नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति मिल गई है। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने प्रदेश के पांच जिलों में पांच नए नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए अनुमति दे दी है। इन नर्सिंग कॉलेज को खोलने में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत लगेगी।

देश में कुल 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति है। इनमे से छत्तीसगढ़ में पांच नए कॉलेज खोलने के लिए अनुमति दी गई है। देशभर में ये सभी कॉलेज दो साल के भीतर खोले जाएंगे। सभी कॉलेज को खोलने के लिए लगभग 1570 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश और दुनिया में बीएससी नर्सिंग करने वालों की डिमांड हैं और उन्‍हें तुरंत नौकरी मिल जाती है. इस फैसले से देश और दुनिया की जरूरत भी पूरी हो सकेगी. आज भारतीय नर्सेस दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

 महामाया देवी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी को ट्रेलर ने मारी जोरदार ठोकर, दो महिलाओं की मौत, 9 घायल, तीन गंभीर

महामाया देवी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी को ट्रेलर ने मारी जोरदार ठोकर, दो महिलाओं की मौत, 9 घायल, तीन गंभीर

 बिलासपुर। CG ACCIDENT NEWS : बिलासपुर-रतनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हैदराबाद में रहने वाली एक महिला सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी सवारी उतार रही थी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सड़क से 25 फीट दूर खेत में जा गिरी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को यात्रियों को लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन मदनपुर के पास सवारी उतारने के लिए नेशनल हाईवे पर रुका था। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से वाहन उछला और रोड से नीचे खेत में जा गिरा। इसमें सवार यात्री भी उसके साथ खेत में गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 9 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

राजकिशोर नगर निवासी पुष्पा (68) अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीकांता सहित अन्य के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर देवी दर्शन करने के लिए जा रही थी। ये लोग मैजिक वाहन में सवार थे। मदनपुर में जब सवारी उतारने के लिए गाड़ी खड़ी हुई, तब उसमें नौ लोग सवार थे। इस हादसे में पुष्पा और लक्ष्मी समेत नौ लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद घायलों को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दो महिला की मौत, पांच घायल, दो गंभीर

इस हादसे में टाटा मैजिक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें मदनपुर निवासी सावित्रीबाई पति रूपराम कलीब (60 )और सरकंडा निवासी लक्ष्मीकांता सांगा (60) शामिल हैं। वहीं, पांच पुष्पा सहित पांच अन्य की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सिम्स रेफर किया गया है।

हैदाराबाद से मायके आई थीं मृतिका 

हादसे में जान गंवा चुकीं लक्ष्मीकांता सांगा का हैदराबाद में ससुराल है। वह हैदराबाद में परिवार के साथ रहती थीं। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई थीं। बुधवार को वह रिश्तेदारों के साथ महामाया देवी दर्शन करने के लिए रतनपुर जा रही थीं। तभी रास्ते में रानीगांव के पास हादसा हो गया और उनकी जान चली गई।

CG NEWS : सूरजपुर में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ सरगुजा संभाग बंद का आह्वान, कांग्रेस नेता विमलेश तिवारी बोले – जनता ने असफल कर दिया

CG NEWS : सूरजपुर में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ सरगुजा संभाग बंद का आह्वान, कांग्रेस नेता विमलेश तिवारी बोले – जनता ने असफल कर दिया

 सूरजपुर। CG NEWS : जिले में आज भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद का बिल्कुल भी असर नहीं दिखा, दरअसल बीजेपी ने जशपुर जिले के बगीचा में संत रामेश्वर गहिरा गुरु के पुत्र के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में सरगुजा संभाग के जिलों में बंद का आह्वान किया था। वहीँ पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भी प्रेस वार्ता कर इस घटना की निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग की, और कांग्रेस सरकार पर हमला बोला था, इसके साथ ही लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करते नज़र आये थे। पर सूरजपुर में दुकानदारों ने बंद को समर्थन नहीँ दिया, ना ही कोई भी भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दुकान बंद कराने के लिए निकले, दुकानें सुबह से खुली नज़र आई।

जहां सूरजपुर में बंद पूरी तरह फ्लॉफ शो साबित हुआ। वहीँ कांग्रेस नेता विमलेश तिवारी का कहना है कि इस घटना के बाद आईजी ने दोषी पुलिस के ऊपर कार्यवाही कर दिया है उसके बाद भी ऐसा करना ठीक नही है, भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है, जिसका परिणाम आज सूरजपुर में दिख रहा है, जहाँ इनके बंद को जनता ने असफ़ल कर दिया।

बता दें कि जशपुर जिले में सरगुजा ​क्षेत्र के प्रसिद्ध संत और समाज सुधारक गहिरा गुरु के पुत्र एवं जिला पंचायत सदस्य के साथ कथित रूप से मारपीट करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Naxal Attack : नक्सली हमले में शहीद 10 जवान और ड्राइवर के परिवार को मुआवजा देगी छत्तीसगढ़ सरकार, सीएम बघेल ने किया ऐलान

Naxal Attack : नक्सली हमले में शहीद 10 जवान और ड्राइवर के परिवार को मुआवजा देगी छत्तीसगढ़ सरकार, सीएम बघेल ने किया ऐलान

 Dantewada Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को हुए बड़े नक्सली हमले में शहीद 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को इसका ऐलान किया. सीएम ने कहा कि, ‘मैं 10 डीआरजी जवानों और एक ड्राइवर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं. उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. इसमें शामिल नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जो समर्पण करना चाहते हैं उन्हें समर्पण कर देना चाहिए.’

सीएम बघेल दंतेवाड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आये हुए थे. इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मुआवजा का ऐलान किया. हालांकि मुआवजे की राशि कितनी होगी, इसे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. सीएम ने बताया कि ‘दंतेवाड़ा SP को नक्सलियों की गोपनीय सूचना मिली थी. घटनास्थल पर हमारी टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, एक नक्सली को पकड़कर लाया जा रहा था जिस दौरान IED ब्लास्ट में 10 जवान और एक सिविलियन की मृत्यु हो गई. मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. हमारे जवानों ने लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है, यह लड़ाई तेजी से लड़ी जाएगी.’

 

 
 

सीएम ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें सीएम बघेल ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इन तस्वीरों में वे शहीद जवानों के शव को कांधा देते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय. जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं. लिख चुकी है विधि तुम्हारी वीरता के पुण्य लेखे. विजय के उदघोष, गीता के कथन तुमको नमन है.’ आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिवार से भी लोग शामिल हुए हैं. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सभी शहीदों का शव उनके घर के लिए रवाना हो जाएगा.

CRIME : कैब ड्राइवर की हत्या कर आंगन में गाड़ी लाश, 11 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा

CRIME : कैब ड्राइवर की हत्या कर आंगन में गाड़ी लाश, 11 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा

 रायपुर। राजधानी में एक शख्स की हत्या कर आरोपियों ने उसकी लाश अपने ही घर के आंगन में गाड़ दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। शातिर हत्यारों ने मृतक के फोन को घटना स्थल से दूर जाकर फेंक दिया था। जिससे पुलिस उनपर शक न कर सकें। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

राजधानी के पुरानी बस्ती थाना इलाके में रहने वाला सुनील वर्मा (47) टैक्सी चलाने का काम करता था। इसकी कार को अक्सर अभनपुर के रहने वाले राकेश कुर्रे (31) तपन बांधे (28) बुक किया करते थे। 14 अप्रैल को भी दोनों ने सुनील से कार बुक की। जिसके बाद 14 अप्रैल की रात जब सुनील वर्मा कार लेकर बदमाशों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने सुनील को खोला गांव में रात के 12 बजे नहर के पास ले गए। फिर रस्सी से गला घोंटकर सुनील की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को पैसों की जरुरत थी। इसलिए दोनों ने हत्या का प्लान बनाया।

15 अप्रैल यानी वारदात के दूसरे दिन जब सुनील के परिजनों का उससे कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया तो परेशान परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम को पता चला कि सुनील राकेश और तपन के साथ था। पुलिस ने राकेश से इस मामले में पूछताछ की। शुरूवात में उसने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात की पूरी कहानी पुलिस को सुना दी।

जेसीबी से जमीन खोदकर निकाली गई लाश

आरोपियों ने हत्या के बाद सुनील की कार का नंबर बदल दिया था। गाड़ी को गांव के पास ही छुपा दिया था। गाड़ी को बेंचकर पैसों का बंटवारा करने की योजना थी। सुनील का मोबाइल फोन भी गांव से दूर ले जाकर फेंका। सुनील की रात में हत्या के बाद राकेश ने अपने ही घर के आंगन के पास शव को गाड़ दिया था। बुधवार को जब पुलिस को जानकारी मिली तो जेसीबी से खुदाई कराकर लाश को निकाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।