0-तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 1949 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का अंतरण
0-मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का किया शुभारंभ
0-मुख्यमंत्री ने राज्य में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टर का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय 'भरोसे का सम्मेलन' से किसानों, भूमिहीन मजदूरों और पशुपालकों के लिए संचालित न्याय योजनाओं के अंतर्गत कुल 1949 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया तथा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए वेबपोर्टल का लोकार्पण और छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन लांच किया। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टरों का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए 731 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 73 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो के विपरीत परिस्थियों में भी हमने छत्तीसगढ़वासियों का भरोसा कायम रखा। इसी भरोसे का यह सम्मेलन है। प्रदेश के किसानों, मजदूरों, नौजवानों के हित में लगातार कार्य हुए हमने उनका भरोसा और विश्वास राज्य सरकार पर बनाए रखा। राज्य सरकार की योजनाओं सेे प्रदेश के किसान खुशहाल हैं और खेती किसानी में प्रगति हुई है। शासन लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के जेब में पैसे पहुंच रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों में सम्पन्नता आई है, जिससे प्रदेश के व्यापार-व्यवसाय भी फल-फूल रहे हैं, जिससे प्रदेश में मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान लगातार किसानों से चर्चा के दौरान यह बात आई थी कि उनकी धान बेचने की सीमा को बढ़ाया जाए, इसलिए किसानों का सम्मान करते हुए हमने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज सरगांव से एक उल्लेखनीय कार्य के रूप में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेंटर का लोकार्पण किया गया है। गांव में उद्योग खोलने के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान करना और रोजगार उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहित करने में रीपा की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत क्षेत्र के भूमिहीन मजदूरों को लाभान्वित करने के लिए शुरू की गई राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को भी लाभकारी बताया और कहा कि वर्तमान में संचालित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में शहरी क्षेत्र के मजदूरों का लाभ नहीं मिल पा रहा था इसलिए उनके लिए राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे गोधन न्याय योजना का विस्तार होता जाएगा, हम जैविक राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते जाएंगे। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता के लिए लॉन्च किए गए वेबपोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे बेरोजगार युवा जिनकी परिवारिक आय 2.50 लाख रूपए से कम हो वे इस वेबपोर्टल के माध्यम 01 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। आवास योजना के लिए 01 अपै्रल से होने वाले सर्वे के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को क्रमबद्ध रूप से आवास मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की है। कोटवारों, मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईयों एवं स्कूल में कार्यरत स्वच्छताकर्मियों के मानदेय को बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के 9 हजार में से 5 हजार गौठान स्वावलंबी बन चुके हैं। शेष गौठानों को भी स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्ष को 750 रूपए और सदस्यों को 500 रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने पत्रकार सुरक्षा कानून विधानसभा में पारित कर पत्रकारों का भरोसा जीता है। स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुए प्रदेश में 04 नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा वर्ष 2023-24 की बजट में की है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में प्रदेश में बेहतर कार्य हुए हैं, इसे आगे बढ़ाते हुए हमें छत्तीसगढ़ को जैविक राज्य बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। भूपेश है तो भरोसा है, ये केवल किसानों का नारा नहीं है बल्कि सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़ के पूरी जनता का नारा है। कृषि मंत्री श्री रवींद्र चौबे ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों की मदद करने वाला मुख्यमंत्री है, इसलिये लगातार किसानों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। 15 क्विंटल से बढ़कर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा भी किसानों के लिए मददगार होगी। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि आज छत्तीसगढ़ के किसान सबसे खुशहाल किसान हैं।
न्याय योजना के हितग्राहियों को मिली सहायता राशि
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 की चौथी एवं अंतिम किस्त के रूप में 23 लाख 23 हजार 154 किसानों के खाते में 1793 करोड़ रूपए की राशि, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 4 लाख 99 हजार 756 पात्र हितग्राहियों के खाते में तृतीय किस्त की 3000 रूपए प्रति हितग्राही के मान से कुल 149 करोड़ 92 लाख 68 हजार रूपए की राशि का अंतरण किया। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर विक्रेता, पशुपालकों, महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में 6 करोड़ 34 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि में से 8367 गौठानों और गोबर खरीदी केन्द्रों में 1 से 15 मार्च 2023 तक खरीदे गए 01 लाख 67 हजार 932 क्विंटल गोबर के एवज में गोबर विक्रेता, पशुपालकों को 03 करोड़ 68 लाख रूपए, लाभांश राशि के रूप में स्व-सहायता समूहों को 1.08 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 1.58 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में से 2.02 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा तथा 1.66 करोड़ रूपए की राशि विभाग द्वारा दी जा रही है।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘भरोसे का सम्मेलन‘ से किसानों, भूमिहीन मजदूरों और पशुपालकों के लिए संचालित न्याय योजनाओं के अंतर्गत कुल 1949 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया तथा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए वेबपोर्टल का लोकार्पण और छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन लांच किया। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टरों का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए 731 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 73 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो के विपरीत परिस्थियों में भी हमने छत्तीसगढ़वासियों का भरोसा कायम रखा। इसी भरोसे का यह सम्मेलन है। प्रदेश के किसानों, मजदूरों, नौजवानों के हित में लगातार कार्य हुए हमने उनका भरोसा और विश्वास राज्य सरकार पर बनाए रखा। राज्य सरकार की योजनाओं सेे प्रदेश के किसान खुशहाल हैं और खेती किसानी में प्रगति हुई है। शासन लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के जेब में पैसे पहुंच रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों में सम्पन्नता आई है, जिससे प्रदेश के व्यापार-व्यवसाय भी फल-फूल रहे हैं, जिससे प्रदेश में मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान लगातार किसानों से चर्चा के दौरान यह बात आई थी कि उनकी धान बेचने की सीमा को बढ़ाया जाए, इसलिए किसानों का सम्मान करते हुए हमने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज सरगांव से एक उल्लेखनीय कार्य के रूप में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेंटर का लोकार्पण किया गया है। गांव में उद्योग खोलने के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान करना और रोजगार उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहित करने में रीपा की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत क्षेत्र के भूमिहीन मजदूरों को लाभान्वित करने के लिए शुरू की गई राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को भी लाभकारी बताया और कहा कि वर्तमान में संचालित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में शहरी क्षेत्र के मजदूरों का लाभ नहीं मिल पा रहा था इसलिए उनके लिए राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई।
कवर्धा। ACCIDENT NEWS : कबीरधाम बड़ी खबर आ रही है यहां अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहाँ खाद्य तेल से लोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसा चिल्फी थाना इलाके के नेशनल हाईवे 30 चिल्फ़ी घाटी से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पागवाही का बताया जा रहा है।
इधर, टैंकर पलटने के बाद तेल टैंकर से बाहर निकलने लगा। जिसे देख वहां के लोगों तेल लूटने के लिए देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी। लोग डब्बा, बाल्टी और बर्तन लेकर मौके पर पहुँच गये। जिसको जितना तेल मिला वो उतना ही बर्तन में भरकर- भरकर ले गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को तेल निकालने से रोका।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 04 HE 3417 जबलपुर से रायपुर जा रही थी। उसी दौरान चिल्फीघाटी के पास पागवाही मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तेज रफ्तार होने की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद से ड्राइवर और कंडक्टर कोई पता नहीं है। जिसकी तालश पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस वाहन मालिक की पतासाजी में जुटे है।
रायपुर। RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत इस अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत गोल चौक पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव भाई शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव दिनांक 26 मार्च 2023 रविवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 5.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 5.45 बजे सर्किट हाउस रायपुर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।
बिलासपुर। जिले में कोरोना महामारी काबू में तो चल रही है, लेकिन अब बीच-बीच में मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में चार कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें से तीन मरीज सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वही एक मरीज गौरवपथ रोड से मिला है।
मौजूदा स्थिति में जिले में 10 कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय हैं। ये सभी सप्ताह भर के भीतर में मिले हैं। लिहाजा जिला स्तर पर भी इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने एक बार फिर कोरोना टेस्टिंग व ट्रेसिंग शुरू करने निर्देश दे दिए हैं। वहीं सिम्स व जिला अस्पताल में सर्दी-खांसी, बुखार के पहुंचने वाले मरीजों का लक्षण के आधार पर कोरोना टेस्ट करने को कहा गया है।
यदि इस दौरान कोई भी कोरोना से संक्रमित मिलता है तो तत्काल मरीज के संपर्क में आने वालों को ट्रेसिंग कर सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सावधानी नहीं बरती गई तो एक बार फिर संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। हालांकि अभी भी कोरोना महामारी नियंत्रण में चल रही है।
लेकिन, इसके बाद भी इसके दुष्परिणाम को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कोरोना को लेकर जिलेवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बीते चार दिन पहले रिंग रोड दो स्थित महिमा विहार में एक 65 वर्षीय महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई। इसके बाद इस क्षेत्र से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। चार दिन के भीतर इस क्षेत्र में पांच मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में ट्रेसिंग टीम क्षेत्र में सक्रिय है और लगातार मरीज के संपर्क में आने वालों का कोरोना सैंपल ले रही है।
कोरोना के मरीज मिलने के बाद कोरोना टेस्ट में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लक्षण वाले जांच करा रहे हंै। शुक्रवार को जिला अंतर्गत कुल 264 की कोरोना जांच की गई। इसमें चार कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की गई है।
डा. अनिल श्रीवास्तव, सीएमएचओ ने कहा कि जिले में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन, लापरवाही के गंभीर परिणाम आ सकते हंै। इसे देखते हुए अभी से तैयारी कर ली गई है। नियंत्रण के काम में गति लाई जा रही है।
रायगढ़ । गांधी परिवार को सजा मिलते ही देश का लोकतंत्र खतरे के कैसे आ गया? यह सवाल पूछते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा मोदीजी पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर कांग्रसियों के कहा टाइगर जिंदा है और आज सजा सुनाते ही कांग्रेस का टाइगर दुम दबी हुई बिल्ली कैसे बन गया?
भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा यदि कांग्रेस कहती है कि भाजपा पर हमला देश पर हमला नहीं है, तो गांधी परिवार को सजा मिलने ही देश का लोकतंत्र कैसे खतरे में आ गया। नेशनल हेराल्ड मामले में मां बेटे जमानत पर बाहर है और आज राहुल गांधी पिछड़े वर्ग से जुड़ी जाति पर अपमानजनक टिप्पणी हेतु सजायाफ्ता हो गए। विदेशों में जाकर न्यायपालिका पर नियंत्रण नही होने का बयान देने वाले राहुल भूल गए देश में उनकी पार्टी की हुकूमत समाप्ति की ओर है जनता की शक्ति ने उनका नियंत्रण समाप्त किया है।
देश के लिए बार-बार खून बहाने की याद दिलाने वाले गांधी परिवार को आईना दिखाते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा कि इसी देश के लिए भगत सिंह, राजगुरु, बिस्मिल्ला खां, लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस ने भी उतना ही लहू बहाया, लेकिन उनके परिवार जन आज गुमनामी का जीवन जी रहे हैं। देश का लोकतंत्र गांधी परिवार की बपौती नहीं है।
जगदलपुर। बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है। अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है।
अमित शाह बोले, CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। अगर कहीं से अप्रिय घटना की खबर आती है और फिर पता चलता है कि, वहां CRPF की टीम पहुंच जाती है, तो मेरी चिंता खत्म हो जाती है, क्योंकि मैं जानता हूं जहां CRPF है, वहां सब कुछ अच्छा होगा। जम्मू-कश्मीर से लेकर सुदूर के जनजातीय इलाकों तक शांति एवं विकास के कार्यों को स्थापित करने में CRPF के जवानों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। 2010 की तुलना में देश में वामपंथी उग्रवाद हिंसा की घटनाओं में 76 फीसदी की गिरावट हुई है। इसी का नतीजा है कि, होने वाली मौतों में 78 फीसदी की कमी आई है।
अमित शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इतिहास में CRPF का अहम योगदान है। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाएं हैं। जवानों ने वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है। 18 हजार से ज्यादा आदिवासी भाइयों को जवानों ने दवाई से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई है। कोरोना काल में CRPF की जहां तैनाती थी। वहां जनता की सेवा में जज्बे से काम किया है। अपना आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा का काम किया है। अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर सभी तरह की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
अमित शाह ने कहा कि, वामपंथियों और उग्रवादियों की फंडिंग के स्त्रोत को रोकने के लिए हमने NIAऔर ED को एक्टिव किया है, जोकि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसका नतीजा है कि आज नक्सलियों की कमर टूट गई है। देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF बन गया है, जोकि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा में CRPF जवानों की अहम भूमिका है।
वामपंथी उग्रवाद से मुक्त बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़
अमित शाह ने कहा, बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़, चक्रबंधा और पारसनाथ को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कर उसे मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। और इन सभी क्षेत्रों में विकास की सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। इसका श्रेय CRPF और राज्य की पुलिस को जाता है। CRPF के जवानों के सहयोग से ही आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूल, 1258 बैंक, 1348 ATM, 47 ITI, 68 SBCS समेत कई विकास के कार्य संभव हो पाए हैं।
रायपुर। राजधानी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई बवाल पर अब पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। भाजपा के 50 से 60 तो कांग्रेस के 5-6 कार्यकर्ताओं पर ही केस दर्ज हुआ है।
शुक्रवार को संसद से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने की वजह से युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कालिख फेंककर पुतला जलाया था। भाजपाइयों ने भी कांग्रेस भवन में कालिख फेंकी थी। इसके बाद पथराव और अंडों से हमला भी भाजपाइयों पर हुआ था। अब इन मामलों में FIR दर्ज की गई है।
संजय श्रीवास्तव, अमित साहू समेत दर्जनों भाजपाइयों पर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ है उनमें अमित मेशरी शाह, अर्पित सूर्यवंशी, संजय श्रीवास्तव, गोविन्दा गुप्ता, तुषार चोपड़ा, गुंजन प्रजापति, गोलू शाह, शरद राठौर, रितेश मोहरे, प्रखर मिश्रा, साजन कुमार, विकास मित्तल, अमितेश नामदेव, विजय लहवानी, जय शर्मा, आर्यन शुक्ला, सत्यम पाण्डे, विभोर सिंग ठाकुर , मनीष साहू, महेश सिंग पाल, गौतम साहू, अनिल शर्मा, मनीष पंजवानी, आकाश शर्मा, समीर फरीकार, रविन्द्र ठाकुर, बिट्टू, गौतम महानंद, और इनके 60 साथी शामिल हैं।
आरोप है कि ये सभी लोग अपने साथ पत्थर, डंडे, ईंट, स्याही लेकर राजीव भवन आए थे। गाली गलौज, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी देकर हमला किया। कांग्रेसियों का दावा है कि इससे कार्यालय भवन की खिड़कियों के कांच टूटे, कांग्रेसियों को चोट आई। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप (भक्कू) की शिकायत पर भाजपा नेताओं पर 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 427-IPC, 506-IPC की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
भाजपाइयों पर दूसरा केस
ये केस पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है। इसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। अपराधिक बल का उपयोग कर पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाई। भाजपा के अमित साहू, तुषार चोपड़ा, मनीष साहू, बिट्टू शर्मा, गौतम महानंद, शंकर साहू ने पुलिस से धक्का मुक्की की, स्याही फेकनें लगे जिससे वर्दी पर स्याही लगा है। पत्थर लगने और धक्का मुक्की करने से ड्यूटी में तैनात सीएसपी उदयन बेहार, निरीक्षक बृजेश कुशवाहा, जितेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र कुमार ध्रुव एवं अन्य पुलिस कर्मियो को भी चोटें आई हैं। इनके खिलाफ 147-IPC, 186-IPC, 353-IPC की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
भाजपा कार्यालय में कालिख फेंकने वाले कांग्रेसियों पर केस
भाजपा के जितेन्द्र गोलछा ने कांग्रेस कार्यकर्ता अमित शर्मा, भावेश शुक्ला, विनोद कश्यप (भक्कू), अर्पित परगनिया, शांतनु झा एवं आकाश शर्मा तथा के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि ये सभी मिलकर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के मुख्य गेट के पास आकर अश्लील गाली देने लगे। ये अपने साथ लाठी-डंडे, कालिख एवं बोतलों में पेट्रोल लेकर आए हुए थे। भाजपा नेताओं से कहा कार्यालय से बाहर निकलो तुम्हें जान से मार देंगे। कांग्रेसियों के खिलाफ 147,148,149,294,506,447 धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
बेमेतरा। जिले से हत्या करने का मामला सामने आया है जहां देवकर पुलिस चौकी इलाके के डेहरी रोड एक फार्म हाउस के सामने दो लोगों की निर्मम हत्या कर दिया गया। वहीं, आरोपी को देवकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

आप को बता दें कि देवकर चौकी इलाके के डेहरी रोड पर बीते रात्रि 8 बजे के आसपास बचेडी निवासी विनोद यादव, पिता जगदीश यादव 37साल और सुरेश धुर्वे, पिता शोभा राम 40साल देवकर से अपने गांव जा रहे थे। वहीं रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के आरोपी बद्रीनाथ यादव ने रास्ता रोककर लाठी से ताबड़तोड़ वार करते हुए दोनों की निर्मम हत्या कर दी। वहीं सुचना पर देवकर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी साजा भेजवाया गया। वहीं धटना स्थल से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस धटना के सम्बन्ध में पुछताछ कर पुलिस ने तफ्तीश आरम्भ किया।
बिलासपुर। CG Crime: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में स्कूल संचालक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी कर ली है. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जमीन और संपत्ति विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात कही गई है। बुजुर्ग ने अपनी मौत के लिए बड़े बेटे-बहू और उसके रिश्तेदार को जिम्मेदार बताया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दयालबंद मधुबन रोड निवासी छेदीलाल कश्यप (68) शिखा पब्लिक स्कूल और शिखा वाटिका शादी भवन के संचालक थे। उनका एक हॉस्टल भी है। शादी घर के करीब ही उनका पुराना ऑफिस है। उसी के पास एक नया ऑफिस बन रहा है। शुक्रवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि छेदीलाल की लाश निर्माणाधीन ऑफिस के अंदर फंदे पर लटकती मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पूछताछ करने पर पता चला कि वह दोपहर में ऑफिस देखने के लिए निकले थे। उसकी 5 साल की पोती दोपहर करीब दो बजे उन्हें बुलाने के लिए गई, तब ऑफिस के अंदर उसके दादा का शव फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। इसे देखकर वो चिल्लाती हुई बाहर आई और परिजनों को इसके बारे में बताया।
जांच के दौरान पुलिस ने पुराने ऑफिस की तलाशी ली, तब पुलिस को दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला, जिसमें छेदीलाल ने अपने बड़े बेटे और बहू के साथ ही उसके रिश्तेदार एक आदतन बदमाश का नाम लिखा है। सुसाइड नोट के अनुसार ससुरालवालों के साथ मिलकर बेटा-बहू उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाह रहे थे और हिस्सा देने के लिए दबाव डाल रहे थे। जमीन व संपत्ति को लेकर उनके साथ पहले से विवाद चल रहा था। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों में भी बादल छाए रहने व हल्की बारिश संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीँ प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.50 डिग्री सारंगढ़ में और यूनतम तापमान 15 कबीरधाम में दर्ज किया गया।
बालोद जिले के ग्राम पेंड्री से चारभांठा मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य में लगे ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस घटना में चालक को गंभीर चोटें आई है। जिसको 108 के माध्यम से गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि पेंड्री से चारभांठा मार्ग पर डामरीकरण में लगे ट्रैक्टर इंजन को चालक नहर पार में ही रिवर्स करते हुए मोड़ रहा था कि अचानक इंजन का बैलेंस बिगड़ा और नहर के अंदर जा घुसा।
इस घटना से चालक को गंभीर चोटें आई है। नहर के पानी में डूबे चालक को उपस्थित लोगों ने बाहर निकाला।
दुर्ग जिले में जेवरा सिरसा थाना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को टोनही (डायन) बताकर उसे न सिर्फ प्रताड़ित किया गया बल्कि उसे जलते कोयले और कील पर चलाया गया।
मामला दुर्ग जिला के करहीडीह गांव का है. महिला का पैर काफी जख्मी हो गया है। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरी घटना में एक नाबालिग भी शामिल है जिसे हिरासत में लिया गया है।
करहीडीह गांव में एक महिला को टोनही (डायन) करार देकर उसके देवर, देवरानी और जेठानी पिछले डेढ़ माह से प्रताड़ित कर रहे थे। इस महिला को 20 मार्च को कैलाश नगर दुर्ग में एक बाबा के पास ये सब ले कर गये। बाबा ने महिला को जलते कोयला और कील पर कई बार चलने को कहा, जिसमें महिला का पैर पूरी तरह झुलस गया.पीड़ित महिला की हालत खराब होने पर देवर, देवरानी और जेठानी ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी मुकेश सोरी ने बताया कि " पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर देवर, देवरानी, जेठानी को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग बाबा के खिलाफ धारा 324, 34 समेत छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।
जगदलपुर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( crpf) आज अपना 84वां स्थापना दिवस इस साल जगदलपुर के करणपुर सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में मना रही है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुुए हैं.
CRPF के 84वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम जगदलपुर पहुंचे. उन्होंने 201 कोबरा बटालियन कैंप करणपुर में सीआरपीएफ डीजी, आईजी के साथ हाई लेवल बैठक भी की, जिसमें नक्सल समस्या को लेकर चर्चा की गई. बैठक के बाद अमित शाह ने सीआरपीएफ जवानों के साथ डिनर कर कैंप में रात्रि विश्राम किया. आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो रहे. इसके बाद हेलीकाप्टर से नागपुर के लिए रवाना होंगे.
देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF) को वामपंथी उग्रवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों और जम्मू में आतंकवाद विरोधी अभियानों के तीन मुख्य क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामित किया गया है. पिछले साल जम्मू में सीआरपीएफ ने अपना 83वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया था. वहीं इस साल छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लगे करणपुर CRPF मुख्यालय में पहली बार CRPF अपना स्थापना दिवस मना रही है.
जगदलपुर। बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम जारी है। अलग-अलग सेक्टर के जवानों ने परेड की। इस बीच गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है।
अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है।
CRPF के पहुंचते ही मेरी चिंता खत्म हो जाती है
अमित शाह बोले, CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। अगर कहीं से अप्रिय घटना की खबर आती है। और फिर पता चलता है कि, वहां CRPF की टीम पहुंच जाती है, तो मेरी चिंता खत्म हो जाती है, क्योंकि मैं जानता हूं जहां CRPF है, वहा सब कुछ अच्छा होगा।
हिंसा की घटनाओं में आई है कमी
अमित शाह ने कहा, 2010 की तुलना में देश में वामपंथी उग्रवाद हिंसा की घटनाओं में 76 फीसदी की गिरावट हुई है। इसी का नतीजा है कि, होने वाली मौतों में 78 फीसदी की कमी आई है।
वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है
अमित शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इतिहास में CRPF का अहम योगदान है। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाएं हैं। जवानों ने वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है। 18 हजार से ज्यादा आदिवासी भाइयों को जवानों ने दवाई से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई है।
जवानों ने जनता की सेवा में जज्बे से काम किया
अमित शाह बोले, कोरोना काल में CRPF की जहां तैनाती थी। वहां जनता की सेवा में जज्बे से काम किया है। अपना आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा का काम किया है। अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर सभी तरह की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
फंडिंग के स्त्रोत को रोके जा रहें
अमित शाह ने कहा कि, वामपंथियों और उग्रवादियों की फंडिंग के स्त्रोत को रोकने के लिए हमने NIAऔर ED को एक्टिव किया है। जोकि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।इसका नतीजा है कि आज नक्सलियों की कमर टूट गई है।
सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF
अमित शाह बोले, देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF बन गया है। जोकि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं आंतरिक सुरक्षा में CRPF जवानों की अहम भूमिका है। अमित शाह ने शहीद जवानों की पत्नियों वीरता पुरस्कार से सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया। नार्थ सेक्टर, मणिपुर, नागालैंड सेक्टर, कोबरा सेक्टर, साउथ सेक्टर, वेस्ट बंगाल सेक्टर,छत्तीसगढ़ सेक्टर के जवानों ने परेड की। डॉग शो, बाइक से स्टंट और नाट्य रूपांतरण करके फोर्स के कामों को दिखाया गया।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पदाधिकारी वेणु गोपाल के साथ शामिल होंगे.
दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में कहा कि दिल्ली जा रहा हूं, दिल्ली से फिर चकरभाटा एयरपोर्ट से आकर सरगांव में आयोजित भरोसा का सम्मेलन में शामिल होऊंगा. उन्होंने कहा कि अभी जो स्थिति बनी है भारतीय जनता पार्टी अडानी के मामले में मौन साधते हुए आई है, उसके बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं, बल्कि एक नया एंगल ले आए हैं कि पिछड़े वर्ग की बात है. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष से कहना चाहूंगा कि पिछड़ों के नाम से आप घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2 दिसंबर से आरक्षण का बिल हमने विधानसभा में पारित किया लेकिन बीजेपी के दबाव में अभी तक उस बिल में हस्ताक्षर नहीं हो रहे हैं, लाखों युवाओं का नुकसान हो रहा है शिक्षा में भी नौकरी में भी. कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती रही है. बीजेपी हमेशा इन वर्गों की उपेक्षा की हैं. इनके बीच में फूट भी डालने का काम किया है, और अपना उल्लू सीधा करने का काम किया.
भूपेश बघेल ने कहा कि जिस प्रकार से डॉ रमन सिंह मेरे खिलाफ बयान देते हैं. छोटा आदमी है, छोटे मन से काम करता है, उन्होंने यह तक बयान दिया था. भानुप्रतापपुर में नामांकन रैली में उन्होंने मुझे चूहा, बिल्ली, कुत्ता जैसे शब्दों से संबोधित किया था, यह उनकी मानसिकता है. नड्डा जी से कहना चाहूंगा कि अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से पूछिए उन्होंने यह कहा था कि नहीं कहा था?
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका जो पिछड़ा वर्ग के प्रति प्रेम है, वह केवल दिखावटी है. घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें, सीधा-सीधा अडानी के मामले में जवाब देना चाहिए कि उनके संबंध उनके नेताओं से क्या रहे हैं. राहुल ने सवाल पूछा कि कितने बार उनके साथ विदेश यात्रा की है, उसके बारे में बताएं, क्या-क्या ठेका दिलाया है, यह बताएं. इन सवाल का जवाब देना चाहिए. राहुल गांधी को कोर्ट से मिली सजा पर कहा कि एक कानूनी पक्ष है, उसकी लड़ाई हमको लड़नी है. दूसरा जनता के बीच में इन मुद्दों को लेकर हम जाएंगे.
अंबिकापुर । एसईसीएल बिश्रामपुर के रीजनल स्टोर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ महिला कर्मी पारुल हर्बट 42 वर्ष ने अपने वनबी कॉलोनी स्थित आवास में दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन में लटककर खुदकुशी कर ली।
जबकि उसे रात में ही केंद्रीय चिकित्सालय के डाॅक्टर समझाकर लौटे थे कि आत्महत्या कोई उपाय नहीं है। वहीं सुबह सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को फांसी से नीचे उतार परिजन के आने तक मरचुरी में सुरक्षित रखवाया है।
बताया गया कि वन-बी कॉलोनी के 40 नंबर आवास में महिला कर्मी पारुल अपनी मां के साथ रहती थी। यही से वह रीजनल स्टोर में ड्यूटी के लिए आना-जाना करती थी।
अभी कुछ दिनों पहले उसका रीजनल स्टोर में सहकर्मियों से विवाद हो गया था। इस पर प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया था।
जांच टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर पारुल हर्बट का स्थानांतरण केन्द्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर में कर दिया था।
पारुल ने स्थानांतरण के खिलाफ क्षेत्रीय प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात कही थी, आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके बाद प्रबंधन के अधिकारियों श्रम संघ के पदाधिकारियों ने उसे समझाया और उसका कार्यस्थल भी तुरंत नहीं बदला गया था।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिने जाने के बाद से कांग्रेस उग्र है। पार्टी ने इसे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का जरिया बना लिया है। शनिवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ता देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन करेंगे। खबर है कि राहुल गांधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखेंगे। वहीं भाजपा भी सड़कों पर उतरी है। पार्टी ने मोदी सरनेम के बहाने ओबीसी के अपमान का मुद्दा बुलंद किया है।
राहुल गांधी के बहाने एकजुट हुआ विपक्ष
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। राशन की हेराफेरी में शामिल लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रथम दृष्टया में राशन के बचत स्टॉक की कमी पाए जाने वाले उचित मूल्य दुकानों की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सितम्बर 2022 में जिन उचित मूल्य दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पायी गई है, उन दुकानों में स्टॉक में कमी के वास्तविक कारणों का परीक्षण किया जाए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसकी रिपोर्ट खाद्य विभाग को भेजी जाए।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि उचित मूल्य दुकानों में सितम्बर 2022 में राशन सामग्री के बचत स्टॉक के सत्यापन के सिलसिले में 13 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज किया गया है। 161 उचित मूल्य दुकानों का आबंटन निलंबित किया गया है तथा 140 दुकानों का आबंटन निरस्त किया गया है।
बिलासपुर। Breaking News : केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। इससे पहले 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ( supreme court)के कालेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा की थी।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जस्टिस रहे जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर को इलाहाबाद हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया है। वे कार्यवाहक चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं, केरल हाई कोर्ट के जस्टिस के. विनोद चंद्रन को पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है
एक नज़र उनके योग्यता पर
जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा वर्तमान में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस हैं। उन्होंने सन 1990 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली। इसके पश्चात आठ सितंबर 1990 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन करवा वकालत की शुरुआत की। इलाहाबाद हाई कोर्ट में उन्हें प्रैक्टिस करते हुए उन्हें क्रिमिनल व सिविल मेटर में दक्षता हासिल हुई। इन मामलों में अधिवक्ता के रूप में काफी प्रसिद्ध हुए। 21 साल की वकालत के बाद बार कोटे से 21 नवंबर 2011 को वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हुए। दो साल से पहले ही छह अगस्त 2013 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में इलाहाबाद हाई कोर्ट में काम शुरू किया।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन लॉन्च करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में 1 अप्रैल 2023 से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा एनआईसी से बेरोजगारी भत्ता वेबपोर्टल तैयार कराया गया है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदक को निर्धारित मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार इस वेब पोर्टल के माध्यम से केवल ऑन लाईन आवेदन करना होगा, यह पोर्टल 01 अप्रैल 2023 से आम जनता के लिये उपलब्ध रहेगा।
शौचालय योजना के हितग्राहियों का 01 अप्रैल से सर्वेक्षण कराने की घोषणा
छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए भी राज्य सरकार द्वारा एप्लीकेशन तैयार कराया गया है। जिसे मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने सर्वेक्षण में आवासहीनों, उज्जवला गैस और शौचालय योजना के हितग्राहियों का 01 अप्रैल से सर्वेक्षण कराने की घोषणा की है। जिससे इन योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की जानकारी मिल सके और उन्हें भी लाभान्वित किया जा सके।
बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने की पात्रता –
गौरतलब है कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए निर्धारित मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। शिक्षित बेरोजगारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। वह मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हायर सेकंडरी (12वीं) उत्तीर्ण हो। वह जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्ग दर्शन केंद्र में पंजीकृत हो और आवेदन के वर्ष के 1 अप्रैल को हायर सेकंडरी अथवा उससे अधिक योग्यता में उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो। आवेदक की आय का कोई स्त्रोत न हो एवं आवेदक के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक न हो। परिवार से तात्पर्य है- पति, पत्नी एवं आश्रित बच्चे एवं आश्रित माता-पिता।
बेरोजगारी भत्ते की अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ाई जा सकेगी
पात्र शिक्षित युवा को प्रथमतः एक वर्ष के लिए बेरोजगारी भत्ता देय होगा। यदि व्यक्ति विशेष का एक वर्ष की इस अवधि में लाभकारी नियोजन नहीं हो पाता है, तो बेरोजगारी भत्ते की अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ाई जा सकेगी। किसी भी प्रकरण में यह अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होगी।
बीजापुर। जिले के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं किसान पुत्र भूपेश बघेल का बीजापुर ज़िले के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए आने वाले ख़रीफ़ वर्ष में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा को “ऐतिहासिक घोषणा” कहा है जो कि किसानों के लिए एक बड़ी सौग़ात है इस घोषणा से बीजापुर ज़िले के किसानों में ख़ुशी की लहर है।
उन्होंने अपने विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की ख़रीदी से किसान आर्थिक रूप से और अधिक संपन्न होंगे और किसानों को आर्थिक मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़े वर्गों, छोटे व्यापारियों, ग़रीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिये काम कर रही है।
विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने वाले ख़रीफ़ वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर 2800 रुपये प्रति क्विंटल धान ख़रीदी की घोषणा से यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है जिन्होंने पिछले पंद्रह वर्षों तक धान के समर्थन मूल्य और बोनस के नाम पर प्रदेश के किसानों को केवल ठगा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को फिर से एक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस योजना को 20वां कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 से नवाजा जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इसके लिए प्रदेशवासियों एवं कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।
यह अवार्ड 25 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलीजी के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सभागृह में दिया जाएगा। गोधन न्याय योजना को राज्य और प्रोजेक्ट केटेगरी में चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना को पूर्व में ‘‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड’’ और राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स इनोवेशन अवार्ड’’ भी मिल चुका है।





























