BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकता है मोटा अनाज : प्रधानमंत्री मोदी

खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकता है मोटा अनाज : प्रधानमंत्री मोदी

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि मोटा अनाज खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ खान-पान संबंधी आदतों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से देश की खाद्य टोकरी में इन पोषक अनाजों की हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा। मोदी ने वैश्विक अन्न सम्मेलन के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि भारत के प्रस्ताव और प्रयासों के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया। मोदी ने कहा कि भारत मोटे अनाज या अन्न को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि मोटा अनाज प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों में और रसायनों एवं उर्वरकों का इस्तेमाल किए बिना आसानी से उगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के मोटा अनाज मिशन से ढाई करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय खाद्य टोकरी में आज मोटा अनाज की हिस्सेदारी केवल पांच-छह प्रतिशत है। मैं भारत के वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों से इस हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करने का आग्रह करता हूं। हमें इसके लिए हासिल किए जा सकने योग्य लक्ष्य निर्धारित करने होंगे।

Shree Anna: प्रधानमंत्री मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, छह देशों के कृषि मंत्री लेंगे हिस्सा,

Shree Anna: प्रधानमंत्री मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, छह देशों के कृषि मंत्री लेंगे हिस्सा,

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में ‘ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (आईवाईएम)-2023 पर एक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। साथ ही इस दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में छह देशों के कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कृषि मंत्रियों के साथ गोलमेज सत्र और द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। इस वैश्विक सम्मेलन में 100 से अधिक देशों की भागीदारी होने की संभावना है और दुनियाभर से कई हितधारक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

5 मार्च, 2021 को साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित किया था

बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 5 मार्च, 2021 को साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित किया था। भारत सरकार द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को 72 देशों का समर्थन मिला था। इस घोषणा के माध्यम से, यूएनजीए का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए पोषक अनाज (श्री अन्न) के बारे में जागरुकता बढ़ाना, अनुसंधान एवं विकास और विस्तार में निवेश बढ़ाना व श्री अन्न की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार के लिए हितधारकों को प्रेरित करना है।

Viral Video : फोन पर बात कर रही थी महिला, युवक ने पीछे से आकर किया जबरदस्ती किस, देखें वायरल वीडियो…

Viral Video : फोन पर बात कर रही थी महिला, युवक ने पीछे से आकर किया जबरदस्ती किस, देखें वायरल वीडियो…

 बिहार। Viral Video : सोशल मीडिया में महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला फोन पर बात कर रही होती है तभी पीछे से एक युवक उसके पास आता है और महिला को जबरदस्ती किस करने लगता है। घटना जमुई सदर अस्पताल परिसर (Jamui Sadar Hospital) की है।

Airtel Unlimited 5G Data: एयरटेल ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब यूजर्स को मिलेगा Unlimited 5G Data, ऐसे उठाएं फायदा

Airtel Unlimited 5G Data: एयरटेल ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब यूजर्स को मिलेगा Unlimited 5G Data, ऐसे उठाएं फायदा

 Airtel Unlimited 5G Data: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने Jio 5G Welcome Offer को टक्कर देने के लिए अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर निकाला है. अब Airtel Offer के तहत कंपनी अपने यूजर्स को बिना एक्स्ट्रा खर्च के अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर करेगी.

Airtel 5G Unlimited Data Offer

Airtel Prepaid या फिर Airtel Postpaid यूजर इस एयरटेल ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इस ऑफर का फायदा कंपनी के एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाकर उठाया जा सकता है. जिस तरह से Jio का अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर को कंपनी के माय जियो ऐप पर जाकर क्लैम किया जा सकता है

 

  • सबसे पहले तो अगर आप एयरटेल के Unlimited 5G Data ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको अपने प्रीपेड या फिर पोस्टपेड नंबर को 239 रुपये से रीचार्ज करना होगा.
  • दूसरा आपको एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाना है, ऐप के होमस्क्रीन पर बैनर नजर आएगा जिसपर लिखा होगा क्लैम अनलिमिटेड 5जी डेटा.
  • बैनर पर टैप करने के बाद आपको अगले स्टेप में स्क्रीन पर लिखा नजर आएगा, Unlimited 5G Data और स्क्रीन पर नीचे की तरफ आपको Claim बटन दिखाई देगा.
  • क्लैम बटन दबाने के बाद आपको आपके एयरटेल मोबाइल नंबर पर कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि आपके नंबर पर अनलिमटिडे 5जी डेटा ऑफर को एक्टिवेट कर दिया गया है.

नोट: एयरेटल का ये ऑफर उन क्षेत्रों के लिए ही है जहां कंपनी की 5जी सर्विस उपलब्ध है. साथ ही जिन लोगों के पास 5जी स्मार्टफोन्स हैं वही यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. बता दें कि ये कंपनी का इंटरोडक्टरी ऑफर है.

नई दुल्हन को पांच घंटे खड़े होकर देना पड़ा “वर्जिनिटी टेस्ट”, सोशल मीडिया पर खूब हो रही आलोचना, वीडियों हुआ वायरल…

नई दुल्हन को पांच घंटे खड़े होकर देना पड़ा “वर्जिनिटी टेस्ट”, सोशल मीडिया पर खूब हो रही आलोचना, वीडियों हुआ वायरल…

 नई दिल्ली ; चीन में सोशल मीडिया पर उस समय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा जब नई दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो गया. जैसा कि हम सब जानते हैं कि हर दुल्हन ससुराल में सम्मान और प्यार की चाहत रखती है. लेकिन यहां चीन में एक दुल्हनजब ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने चीनी प्रथा के नाम पर उसके साथ शर्मनाक हरकत की. उसे 5 घंटे एक टोकरी में खड़े होकर वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ा.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत की एक दुल्हन को दूल्हे के परिवार द्वारा शादी की पारंपरिक पोशाक में पांच घंटे तक नंगे पैर एक टोकरी में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया. बता दें कि चीन में यह एक प्रथा है जिसमें दुल्हन को अपनी वर्जिनिटी साबित करने के लिए ऐसा करना होता है.

क्या है रस्म

इस प्रथा के दौरान दुल्हन अपनी वर्जिनिटी साबित करने के लिए टोकरी से बाहर पांव नहीं रख सकती है. हालांकि दूल्हे के लिए चीन में इस तरह की कोई प्रथा नहीं है. रस्म के समय की बात करें तो यह कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक का हो सकता है. समय दूल्हे के परिवार पर निर्भर करता है. साथ ही चीन में मान्यता है कि यह रस्म ससुराल वालों के लिए सौभाग्यशाली साबित होती है और उनका विकास होता है.

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

दुल्हन का वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इसके बाद लोगों का इस रस्म के प्रति गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने इसे एक पुरानी और सेक्सिस्ट प्रथा के रूप में निंदा की. इसके साथ ही लोगों ने कहा कि यह महिलाओं के लिए अपमानजनक है. एक यूजर ने लिखा यह तथाकथित शादी की रस्म हानिकारक सामंती मूल्यों की विरासत है. आज यह रस्म पूरी तरह से पुरानी हो चुकी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीच रास्ते में काफिला रोक बच्चों पर लुटाई ममता, स्कूली छात्रों को बांटी चॉकलेट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीच रास्ते में काफिला रोक बच्चों पर लुटाई ममता, स्कूली छात्रों को बांटी चॉकलेट

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को केरल के कोल्लम जिले में अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे उनकी प्रतीक्षा कर रहे स्कूली छात्रों को चॉकलेट बांटीं। सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित वीडियो में आज सुबह राष्ट्रपति यहां करुणागपल्ली में अपने सरकारी वाहन से उतरकर बच्चों को चॉकलेट देती हुई दिख रही हैं। उत्साहित बच्चों को हाथ हिलाते देख राष्ट्रपति ने अचानक राजमार्ग पर अपना काफिला रुकवाया। बच्चे यह देखकर हैरान रह गए कि राष्ट्रपति मुस्कुराती हुई उनकी ओर बढ़ रही हैं।

चॉकलेट बांटने के बाद राष्ट्रपति ने कुछ पल बच्चों के साथ बिताए और फिर उनसे विदा लेते हुए वापस अपने वाहन में सवार हो गईं। वीडियो में बच्चों को जोर से धन्यवाद कहते हुए सुना जा सकता है। राष्ट्रपति सुबह यहां अमृतपुरी आश्रम पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की।

सीआईएसएफ की भर्ती में भी पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण : केंद्र सरकार

सीआईएसएफ की भर्ती में भी पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण : केंद्र सरकार

 नई दिल्ली।  युवाओं को सैनिक बन कर देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर भर्ती योजना शुरू की गई है। अग्निवीर भर्ती योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के भविष्य को ध्यान में रख कर केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ की भर्ती में भी पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण की घोषणा की है। वहीं इसके साथ ही पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को ऊपरी आयु सीमा में भी 5 साल की छूट दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना के जरिए इसकी घोषणा की है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि सीआईएसएफ में रिक्तियों का दस प्रतिशत भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होगा। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सीआईएसएफ में भूतपूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा पांच वर्ष तक शिथिल की जाएगी। वहीं बाद के बैच को तीन साल तक आयु सीमा में छूट मिलेगी। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार भूतपूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी छूट दी जाएगी। इसके लिए सीआईएसएफ के 1968 के अधिनियम में संशोधन किया गया गया है। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने हाल ही में ऐसी ही घोषणा पूर्व अग्निवीरों के लिए बीएसएफ की भर्तियों के लिए भी किया था।

आरपीएफ जवान को एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या के आरोप में कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

आरपीएफ जवान को एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या के आरोप में कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

 झारखंड। रामगढ़ जिले की एक अदालत ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के निलंबित सिपाही को तीन लोगों की हत्या (MURDER) के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। आरोपी ने एक कुली उसकी पत्नी और गर्भवती बेटी को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या (MURDER) कर दी थी। मामले में गुरूवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।

यह घटना 17 अगस्त 2019 को रामगढ़ जिले के बरकाकाना पुलिस चौकी क्षेत्र में एक रेलवे कॉलोनी में हुई थी। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान पवन कुमार सिंह ने रेलवे में कुली अशोक राम (55), उसकी पत्नी लीला देवी (39) और गर्भवती पुत्री मीना देवी (32) की हत्या(MURDER) कर दी थी और राम के दो अन्य बच्चों चिंटू कुमार और सुमन कुमारी को गोली मारकर घायल कर दिया था। आरोपी ने परिवार पर हमला सिर्फ इस बात पर कर दिया था, क्योंकि परिवार ने सिपाही को पैसा बकाया होने के कारण दूध देने से मना कर दिया था। इस मामले में रामगढ़ के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-प्रथम शेषनाथ सिंह की अदालत ने पवन कुमार सिंह को मौत की सजा सुनाई।

Vikramshila Express blast : विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का मोबाइल हुआ विस्फोट, कई यात्री घायल, मची अफरा- तफरी

Vikramshila Express blast : विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का मोबाइल हुआ विस्फोट, कई यात्री घायल, मची अफरा- तफरी

 जमालपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला ट्रेन में विस्फोट (blast in Train at Jamalpur station) हुआ है. जब घटना हुई उस वक्त ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी थी।

संदीप ने बताया कि आनंद विहार जाने के लिए बरियारपुर से एस-9 बोगी में चढ़े थे. ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण गेट पर ही खड़ा था. जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर ट्रेन रुकी. ट्रेन रुकते ही अचानक एक महिला के बैग से धुंआ निकलने लगा और जबरदस्त विस्फोट हुआ. विस्फोट के बाद ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

मेडिकल टीम आधे घंटे बाद प्लेटफार्म पर पहुंची

स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान ने ट्रेन से उसे उतारते हुए प्लेटफार्म पर लिटाया. इस बीच ट्रेन कुछ देर रुकने के बाद खुल गई. घायल युवक ने यह भी बताया कि उसके अलावा ट्रेन में कई अन्य यात्री भी विस्फोट में मामूली रूप से घायल हुए थे, लेकिन दिल्ली जाने के कारण वे ट्रेन से नहीं उतरे. घायल यात्री का इलाज करने के लिए मेडिकल टीम आधे घंटे बाद प्लेटफार्म पर पहुंची. इस बीच घायल यात्री दर्द से छटपटा रहा था. घायल युवक का रेल अस्पताल जमालपुर में इलाज किया जा रहा है।

fire broke out in Complex : कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 4 लड़कियों सहित 6 की मौत,7 को बचाया गया

fire broke out in Complex : कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 4 लड़कियों सहित 6 की मौत,7 को बचाया गया

 तेलंगाना के सिकंदराबाद के स्वप्नलोक परिसर में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं. नॉर्थ जोन के डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि सात लोगों को रेस्क्यू भी किया है. आग लगने के दौरान ये सभी लोग स्वप्नलोक परिसर में थे. जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी हालत गंभीर थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एडिशनल डीसीपी सैयद रफीक के मुताबिक, शाम 7:30 बजे के आसपास आग लगी. आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया. आग पर अब काबू पा लिया गया है।

थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

 अरुणाचल प्रदेश। थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया। बताया गया है कि यह हादसा मंडाला हिल्स के पास हुआ है। इस घटना के बाद पायलट घटनास्थल से लापता है। उसकी तलाश के लिए सेना ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09:15 बजे ATC से संपर्क टूटने की जानकारी मिली थी। अब उस हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। सर्च पार्टियां घटनास्थल पर भेज दी गई हैं और सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।

फिर से चलेंगे 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट, आरबीआई ने कही ये बात...

फिर से चलेंगे 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट, आरबीआई ने कही ये बात...

 दिल्ली।  देशभर में हुई नोटबंटी  के बाद में 500 और 1000 रुपये नोटों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।  अगर आपने भी उस समय पर 500 और 1000 रुपये के नोटों को नहीं बदला था तो अब आपके पास में एक और मौका है।

आरबीआई की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. क्या आपके पास अभी भी घर पर पुराने वाले नोट रखे हुए हैं. अगर हां तो आइए जानिए सरकार ने क्या बात की है-

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें जानकारी दी जा रही है कि विदेशी नागरिकों के लिए 500-1000 के पुराने नोट की एक्सचेंज करने की सुविधा को और आगे बढ़ा दिया गया है।  इस पोस्ट को देखने के बाद में लोगों में खलबली मच गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इस मामले की जांच-पड़ताल की और इसकी सच्चाई सामने लाई।

पीआईबी ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है।  बता दें फैक्ट चेक के बाद में पता चला है कि यह पोस्ट पूरी तरह से फेक है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था।
इसके बाद उसी दिन आधी रात से 500 और 1000 रुपये नोट का चलन देश में बैन हो गया हालांकि, इसके बाद लोगों को बैंक से नोट बदलने की इजाजत दी गई थी।

 

संसद में दूंगा आरोपों का जवाब : राहुल गांधी

संसद में दूंगा आरोपों का जवाब : राहुल गांधी

 नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी गुरुवार को संसद पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही में भाग भी लिया। हालांकि, भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई, जिसकी वजह से राहुल को बोलने का मौका भी नहीं मिला।


राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं एक सांसद हूं और मेरे ऊपर संसद में आरोप लगे हैं। मैं संसद में ही आरोपों का जवाब दूंगा। इसके बाद आप लोगों से विस्तृत बातचीत करूंगा।


राहुल गांधी ने बताया कि मैं आज संसद पहुंचा, तो एक मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। मुझे नहीं लगता है कि मुझे बोलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और उनसे कहा कि मैं संसद में अपनी बात रखना चाहता हूं। हालांकि, राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को उन्हें बोलने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर चार मंत्रियों ने संसद में आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे बोलने नहीं दिया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि शायद मुझे कल बोलने दिया जाएगा

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद में मैंने अदाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्तों के बारे में जो सवाल पूछे, उन्हें हटा दिया गया। उस भाषण मैं ऐसा कुछ भी नहीं था कि जिसे मैंने पब्लिक स्पेस से नहीं लिया हो। उन्होंने कहा कि इस मामले से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है। सरकार और प्रधानमंत्री अडानी के मुद्दे से डरे हुए हैं, इसलिए उन्होंने यह तमाशा खड़ा किया।

लोकसभा अध्यक्ष से मिले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की, उन्होंने उनके ऊपर उठ रहे आरोपों पर सदन में जवाब देने की मांग को लेकर अध्यक्ष से बात की है।

'मुझे जो लगता है, मैं वही कहूंगा'
संसद परिसर से बाहर निकलते हुए राहुल गांधी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि यदि वे मुझे संसद में बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं वही कहूंगा जो मुझे लगता है। राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद यह बयान दिया।

महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...

महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...

 नई दिल्ली । पिछले लंबे समय केन्द्रीय कर्मचारी 4 फीसदी महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे थे। इनके लिए अब अच्छी खबर आ रही है। बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर सहमति बन गई है।

मोदी सरकार की तरफ से इस बार महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की गई है। महंगाई भत्ते अब बढ़कर 42% हो गया है। AICPI-IW  के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। इसे हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। 

4% डीए को मंजूरी

मोदी सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को महंगाई भत्ते के आंकड़ों की समीक्षा की, लेकिन औपचारिक मंजूरी का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। इसे बढ़ाकर 42% करने पर सहमति बनाई जानी है।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा शुरू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मार्च की सैलरी के साथ ही नए महंगाई भत्ते का भुगतान होना तय है। हालांकि, कुछ कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा भुगतान अप्रैल की सैलरी के साथ होगा।

वित्त मंत्रालय जब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को नोटिफाई करता है तब से भुगतान शुरू हो जाता है। माना जा रहा है मार्च की सैलरी में इसका भुगतान होगा। लेकिन, 4% की बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ते को जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। इस स्थिति में कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर (DA Arrear) मिलेगा। पे-बैंड तीन पर कुल बढ़ोतरी 720 रुपए प्रति महीना होनी है। मतलब जनवरी और फरवरी का 720X2=1440 रुपए का एरियर भी उनको मिलेगा। ये बढ़ोतरी बेसिक सैलरी पर होगी।

कैसे की गई महंगाई भत्ते की गणना?

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो करता है। इसके लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक  के आधार पर कैलकुलेशन की जाती है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का हिस्सा है। पिछले साल जुलाई 2022 में 4% का DA Hike किया गया था। अब एक बार फिर 4% का इजाफा किया गया है। 31 जनवरी, 2023 को जारी CPI-IW के आंकड़े से ये तय था कि महंगाई भत्ते में 4.23% की बढ़ोतरी होगी। लेकिन, इसे राउंड फिगर में किया जाता है इसलिए ये 4% की गई है।

पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में भी इजाफा

देश के लाखों पेंशनर्स को भी सरकार ने होली गिफ्ट दिया है। महंगाई भत्ते  के साथ महंगाई राहत में भी 4% का इजाफा हुआ है। मतलब पेंशनर्स को भी 42% की दर से अब महंगाई राहत का भुगतान होगा।

दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव देख मकान मालिक की हार्टअटैक से मौत

दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव देख मकान मालिक की हार्टअटैक से मौत

 राजस्थान। धौलपुर में दसवीं कक्षा के छात्र ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मकान मालिक ने छात्र का शव लटका देखा तो उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। पतिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक को दिल का दौरा पड़ा था। मामला धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके का है।

धौलपुर जिले के दिहौली थाना इलाके के रहसैना गांव निवासी पुष्पेंद्र राजपूत (17) पुत्र लीलाधर धौलपुर शहर में माधवानंद कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था और यहां एक निजी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता था। छात्र की गुरुवार से राजस्थान शिक्षा बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसके लिए वह बुधवार सुबह ही अपने गांव से लौटा था। बुधवार रात को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक के परिवार की महिला रात करीब 11 बजे छत पर कपड़े लेने गई तो उसको खिड़की से छात्र फंदे पर लटका नजर आया। महिला ने शोर मचाया तो परिवार के बाकी लोग भी छत पर पहुंचे।

मकान मालिक बहादुर सिंह(65) ने छात्र को फंदे पर लटका देखा तो अचानक उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग की हार्ट अटैक आने की वजह से हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। स्टूडेंट के परिजनों को सूचना दी गई। गुरुवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।

तीन पिल्‍लों को 10वीं-मंजिल से फेंका नीचे, पुलिस ने मालिक को लिया हिरासत में

तीन पिल्‍लों को 10वीं-मंजिल से फेंका नीचे, पुलिस ने मालिक को लिया हिरासत में

 उत्तरप्रदेशग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के हाउसिंग सोसाइटी गौर सिटी में 10वीं मंजिल से एक शख्स ने तीन पिल्‍लों को फेंक दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। सोसाइटी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों पिल्‍लों के शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक व्‍यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट स्थित गौर सिटी 1 सोसाइटी के 6वें एवेन्‍यू में जी टावर से तीन कुत्ते के पिल्ले को ऊंचाई से फेंककर हत्‍या कर दी गई। माना जा रहा है कि तीनों पिल्‍लों को सोसाइटी के ही एक व्‍यक्ति ने 10वीं मंजिल से नीचे गिराया है। सोसाइटी के लोगों ने तीनों पिल्‍लों के शवों को टावर के नीचे लगे टीनशेड पर पड़ा हुआ देखा। उनके ऊपर एक बोरी जैसा कपड़ा भी पड़ा हुआ था। सोसाइटी वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोसाइटी में ही 10वीं मंजिल पर रहने वाले एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार सोसाइटी में मृत पाए गए पिल्‍ले उन्‍हीं के हैं। उनके पास अभी भी फीमेल डॉगी और कुछ पिल्‍ले हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में हिरासत में लिए गए व्‍यक्ति ने बताया कि पिल्‍ले बालकनी में खेल रहे थे। तभी तीनों पिल्‍ले बालकनी से नीचे गिर गए।

फिर इतिहास रचने को तैयार ISRO, मिशन गगनयान को लेकर सरकार की तरफ से आया ये बड़ा बयान…

फिर इतिहास रचने को तैयार ISRO, मिशन गगनयान को लेकर सरकार की तरफ से आया ये बड़ा बयान…

 नई दिल्ली : भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए परीक्षण वाहनों या परीक्षण रॉकेटों का उपयोग करने वाले चार अबॉर्ट मिशनों में से पहला – ‘गगनयान’ मिशन की शुरुआत मई 2023 में योजनाबद्ध है। संसद को यह जानकारी बुधवार को दी गई। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मानव अंतरिक्ष मिशन की स्थिति के बारे में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया, “पहला टेस्ट व्हीकल मिशन, टीवी-डी1, मई 2023 में प्लान किया गया है, इसके बाद दूसरा टेस्ट व्हीकल टीवी-डी2 मिशन और 2024 की पहली तिमाही में गगनयान (एलवीएम3-जी1) का पहला अनक्रूड मिशन है।”

उन्होंने कहा, “रोबोटिक पेलोड के साथ टेस्ट व्हीकल मिशन (टीवी-डी3 और डी4) और एलवीएम3-जी2 मिशन की अगली श्रृंखला की योजना बनाई गई है। सफल परीक्षण वाहन और अनक्रूड मिशन के परिणाम के आधार पर 2024 के अंत तक क्रू मिशन की योजना बनाई गई है।”उनके मुताबिक, 30 अक्टूबर 2022 तक गगनयान कार्यक्रम के लिए कुल 3,040 करोड़ रुपये का खर्च आया है। गगनयान परियोजना की वर्तमान स्थिति पर सिंह ने कहा : “सभी डिजाइन गतिविधियां पूरी हो चुकी हैं, सभी प्रणालियों के लिए प्रोटो मॉडल का परीक्षण शुरू हो गया है। सभी प्रणालियों का निर्माण शुरू कर दिया गया है और प्रगति पर है।”

उन्होंने कहा कि ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल सिस्टम (एचएलवीएम3) का परीक्षण और योग्यता प्रमाणित है। उच्च मार्जिन के लिए सभी प्रणोदन प्रणालियों का परीक्षण पूरा हुआ। क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन के लिए टेस्ट व्हीकल टीवी-डी1 मिशन को डिजाइन किया गया और पहली उड़ान के लिए मंच तैयार किया गया। टीवी-डी1 मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल संरचना प्रदान की गई है। सभी क्रू एस्केप सिस्टम मोटरों के स्थैतिक परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं। बैच टेस्टिंग चल रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण का पहला सेमेस्टर पूरा हो चुका है। क्रू मूल्यांकन और मूल्यांकन गतिविधियां भी पूरी कर ली गई हैं। सिंह ने कहा, “अनक्रूड जी1 (गगनयान 1) मिशन प्राप्ति के लिए कक्षीय मॉड्यूल प्रगति पर है। ग्राउंड और एयर ड्रॉप परीक्षणों के माध्यम से पैराशूट और पाइरोस की योग्यता के लिए चल रहा है। जल जीवन रक्षा परीक्षण सुविधा (डब्ल्यूएसटीएफ), भारतीय नौसेना, कोच्चि में समुद्र से चालक दल मॉड्यूल का पुनप्र्राप्ति परीक्षण शुरू किया गया है।”

इस बात पर सहमति जताते हुए कि गगनयान के पहले चालक दल के मिशन को लॉन्च करने का लक्ष्य 2022 था, सिंह ने कहा कि देरी कोविड-19 लॉकडाउन, विदेशी स्रोतों से कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और उद्योगों से हार्डवेयर की प्राप्ति में देरी के कारण हुई और इसलिए कार्यक्रम को संशोधित किया गया है।

सिंह ने कहा, “इसके अलावा, गगनयान सलाहकार परिषद ने क्रू मिशन के साथ आगे बढ़ने से पहले टेस्ट व्हीकल (टीवी) और इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का उपयोग करके चार अबॉर्ट मिशन के माध्यम से क्रू एस्केप सिस्टम और डेक्लेरेशन सिस्टम के परीक्षण की सिफारिश की है। यह पहले से नियोजित दो अनक्रूड मिशन के अलावा है।”

 
उपार्जन कार्य की जरूरी तैयारियाँ पूरी करें -मुख्यमंत्री चौहान

उपार्जन कार्य की जरूरी तैयारियाँ पूरी करें -मुख्यमंत्री चौहान

 -मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में रबी उपार्जन कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रदेश में रबी उपार्जन कार्य के लिए की गई तैयारियों संबंधी बैठक में यह निर्देश दिए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बताया गया कि प्रदेश में इस वर्ष उपार्जन के लिये करीब 15 लाख किसान पंजीयन करवा चुके हैं। गत वर्ष हुए पंजीयन की तुलना में तीन चौथाई पंजीयन हो चुके हैं। लगभग 20 लाख पंजीयन होने की संभावना है। अनाज के भण्डारण एवं परिवहन के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
प्रदेश में 25 मार्च से गेहूँ उपार्जन शुरू होगा। संभागवार तिथियाँ निर्धारित की गईं हैं। भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में 25 मार्च से उपार्जन प्रारंभ होगा। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर और चम्बल संभाग में एक अप्रैल से उपार्जन कार्य प्रारंभ होगा। प्रदेश में 4 हजार 223 उपार्जन केंद्र कार्य करेंगे। बारदाना व्यवस्था में करीब 3 लाख गठान की अनुमानित आवश्यकता के अनुसार प्रबंध हो चुका है। वर्तमान में उपलब्ध बारदानों से लगभग 70 लाख मीट्रिक टन उपार्जन संभव है। भण्डारण के लिए भारतीय खाद्य निगम, अधिग्रहित गोदाम, ओपन केप, सायलो बैग सभी शासकीय और अर्द्धशासकीय एजेंसियों के गोदाम उपलब्ध हैं।

H3N2 : पैर पसार रहा H3N2 वायरस! अब तक 9 लोगों की मौत, इस राज्य में बंद हुए स्कूल, अलर्ट जारी

H3N2 : पैर पसार रहा H3N2 वायरस! अब तक 9 लोगों की मौत, इस राज्य में बंद हुए स्कूल, अलर्ट जारी

 देश में H3N2 वायरस( virus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में इस वायरस की वजह से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली( delhi) में भी लगातार मिल रहे नए केस को देखते हुए बेड और डॉक्टरों की सुविधा बढ़ाई जा रही है। राजधानी के LNJP अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।इसके अलावा 15 डॉक्टरों की टीम को भी विशेष तौर पर नियुक्त किया गया है। असम में भी बुधवार को H3N2 वायरस का एक मामला सामने आया है।

सभी स्कूल 16 से 26 मार्च तक बंद कर दिए गए

वायरस के प्रसार को देखते हुए पुडुचेरी में सभी स्कूल 16 से 26 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक युवा पिछले हफ्ते अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अलीबाग गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबियत खराब होने लगी। जांच में पता चला कि वह कोविड-19 और H3N2 वायरस से संक्रमित था।

H3N2 Influenza Virus के लक्षण क्या हैं?

-बुखार से लेकर गंभीर निमोनिया

-एक्यूट रेस्पीरेटरी डिसट्रेस सिंड्रोम

-नाक बहना, तेज बुखार

-चेस्ट में कफ

-गले में खराश और थकावट

फरवरी में 1,307 और 9 मार्च तक 486 मामले

आईडीएसपी-आईएचआईपी (एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच) पर उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 9 मार्च तक राज्यों को एच3एन2 सहित इन्फ्लुएंजा के विभिन्न उपप्रकारों के कुल 3,038 मामलों की पुष्टि की है. इसमें जनवरी में 1,245 मामले, फरवरी में 1,307 और 9 मार्च तक 486 मामले शामिल हैं.

Govt Job News :सुनहरा मौका, वेटरनरी इंस्पेक्टर के 644 पदों पर निकली भर्ती, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

Govt Job News :सुनहरा मौका, वेटरनरी इंस्पेक्टर के 644 पदों पर निकली भर्ती, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

 पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड ने वेटरनरी इंस्पेक्टर के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां विज्ञापन संख्या 17/2022 के अंतर्गत निकली है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 644 पद पर भर्ती की जाएगी।

खास तारीखें( important dates) 

आवेदन की शुरुआती तारीख : 14 मार्च 2023

आवेदन की आखिरी तारीख : 27 मार्च 2023

वैकेंसी डिटेल्स( vacancy details) 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 644 पद भरे जाएंगे। इनमें से 223 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

ऐसे करें आवेदन( how to apply)

ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

यहां Online Applications पर क्लिक करें।

उस लिंक पर क्लिक करें जो विज्ञापन संख्या 17/2023 के लिए है।

रजिस्टर करें और एप्लीकेशन भरें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस भरें।

फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंट निकाल लें।