BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
LPG Booking : यहां पर 50 रुपये सस्‍ता मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें कैसे करनी होगी बुक‍िंग?

LPG Booking : यहां पर 50 रुपये सस्‍ता मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें कैसे करनी होगी बुक‍िंग?

 कोरोना महामारी के बीच महंगाई ने कमर तोड़ रखी है. इस बीच रसोई गैस स‍िलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमतें आसमान छू रही हैं. लेक‍िन यद‍ि आप सस्‍ता गैस स‍िलेंडर लेना चाहते हैं तो आपके ल‍िए एक ऑफर आया है. यह ऑफर द‍िया जा रहा है ड‍िज‍िटल पेमेंट की सुव‍िधा देने वाले पॉकेट्स एप (Pockets App) की तरफ से. इस एप से गैस स‍िलेंडर की बुक‍िंग करने पर आपको कैशबैक (Cashback offer) म‍िलता है.

क‍ितना म‍िलता है कैशबैक

यद‍ि आप भी पॉकेट्स एप (Pockets App) के जर‍िये गैस बुक‍िंग कराते हैं तो आपको 10 फीसदी कैशबैक (अध‍िकतम 50 रुपये) म‍िलता है. इस एप को आईसीआईसीआई (ICICI Bank) बैंक की तरफ से संचाल‍ित क‍िया जाता है.

यहां भी म‍िलेगा फायदा

पॉकेट्स एप के जर‍िये आप गैस बुक‍िंग के अलावा अन्‍य तरह का 200 या इससे ज्‍यादा रुपये का ब‍िल पे करते हैं तब भी आपको कैशबैक द‍िया जाएगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के ल‍िए क‍िसी प्रकार के प्रोमोकोड का यूज नहीं करना होगा.

ऐसे मिलेगा कैशबैक?

– सबसे पहले मोबाइल में Pockets वॉलेट ऐप को डाउनलोड करके ओपन करें.
– यहां Recharge and Pay Bills सेक्शन में Pay Bills पर क्लिक करें.
– यहां आपको Choose Billers में More का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें.
– अब आपको LPG का ऑप्शन द‍िखाई देगा. यहां सर्विस प्रोवाइडर को स‍िलेक्‍ट करें.
– यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और बुकिंग अमाउंट का पेमेंट करें.
– ट्रांजेक्शन के बाद 10 प्रत‍िशत (अधिकतम 50 रुपये) कैशबैक वाला रिवार्डस मिलेगा.
– रिवार्डस ओपन करते ही कैशबैक आपके पॉकेट्स वॉलेट में क्रेडिट हो जाएगा.

बड़ा हादसा : होटल में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की जलकर मौत

बड़ा हादसा : होटल में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की जलकर मौत

 उत्तर प्रदेश। मथुरा में गुरुवार की सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के वृंदावन गार्डन होटल में अचानक आग लगने से 2 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई है। वहीं दो कर्मचारी गम्भीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसमें 2 कर्मचारी फंस गए थे। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के निकट वृंदावन गार्डन होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद होटल में भगदड़ मच गई। आग में दो कर्मचारी फंस गए। इस अग्निकांड में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से 2 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग किन कारणों से लगी? यह ज्ञात नहीं हो सका है। आग की सूचना मिलते ही हाइब्रिड दमकल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Election Commission : 12 बजे चुनाव आयोग की PC, गुजरात चुनाव के लिए आज होगा तरीखों का ऐलान

Election Commission : 12 बजे चुनाव आयोग की PC, गुजरात चुनाव के लिए आज होगा तरीखों का ऐलान

 गुजरात विधानसभा चुनावों का आज एलान होगा। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस( Press conference) करेगा। इसी कॉन्फ्रेंस में गुजरात चुनाव की तारीखों की जानकारी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में चुनाव दो चरणों में हो सकता है।

गुजरात ( gujarat)में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे।

दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है

सूत्रों की मानें तो गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयेाग आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि आयोग आज ही गुजरात चुनाव का कार्यक्रम जारी करेगा और दिसंबर( december) तक चुनाव संपन्न करा देगा।बता दें कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो जाएगा।

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानें कहां कैसा मुकाबला

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानें कहां कैसा मुकाबला

 छह राज्यों( six states) की सात विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। आपको बता दें कि आज 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं।

हरियाणा में बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया। मतदान करने के बाद कुलदीप विश्नोई ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा चुनाव होने वाला है

इन सीटों( seats) पर हो रहे उपचुनाव

बिहार में मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्व), हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोडे, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर में आज मतदान होना है।

महाराष्ट्र छोड़कर विधानसभा के सभी सीटों पर भाजपा का कांग्रेस या स्थानीय पार्टियों से सीधा मुकाबला

भाजपा के लिए दबदबा कायम रखने की बड़ी चुनौती है क्योंकि महाराष्ट्र छोड़कर विधानसभा के सभी सीटों पर भाजपा का कांग्रेस या स्थानीय पार्टियों से सीधा मुकाबला है। उत्तर प्रदेश के एकमात्र सीट गोला गोकर्णनाथ पर उपचुनाव हो रहा हैे। यहां भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन की वजह से सीट खाली हुई है।

Digital Rupee: अब कैश का झंझट खत्म! आ रहा भारत का अपना Digital Rupee, जानिए क्या है RBI की प्लानिंग?

Digital Rupee: अब कैश का झंझट खत्म! आ रहा भारत का अपना Digital Rupee, जानिए क्या है RBI की प्लानिंग?

 Digital Rupee को लेकर आम लोगों के लिए बड़ी घोषणा( announce) कर दी है।शक्तिकांत दास ने कहा कि आम लोगों के लिए इसी महीने ई-रुपये (E-rupee) में लेनदेन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।फिलहाल Digital Currency का पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी ट्रायल किया जा रहा है और इसमें केवल 9 बैंक शामिल किए गए हैं।

RBI के गवर्नर का कहना है कि अभी डिजिटल रुपी को केवल 9 बैंकों के लिए जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही आम लोग भी डिजिटल रुपए का फायदा उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही ई-रुपये की सुविधा आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है।इसके साथ रही डिजिटल रुपये( digital) की पारदर्शिता को बरकरार रखने पर भी काम चल रहा है और जल्द ही देशभर में इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया जाएगा।

बिजनेस सेक्टर में दिखेगा बड़ा बदलाव( business sector) 

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि डिजिटल रुपये को लांच करने को लेकर हम कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। इसे आम ग्राहकों को उपलब्ध कराने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर लेना चाहते हैं। इस करेंसी (currency) आने के बाद बिजनेस सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

हॉटस्पॉट का पासवर्ड देने से मना करने पर 17 साल के लड़के की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

हॉटस्पॉट का पासवर्ड देने से मना करने पर 17 साल के लड़के की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

 मुंबईनवी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है जहां मोबाइल के हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं बताने पर 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने हत्या की मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला नवी मुंबई के पनवेल इलाके के कामोठे सेक्टर 4 का है। बताया जा रहा है कि मृतक विशाल राजकुमार मौर्या देर रात घर के पास एक पान टपरी पर गया था। जहां आरोपी रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी अपने दोस्त के साथ वहां मौजूद था। रविन्द्र अटवाल ने विशाल से मोबाइल के हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा लेकिन विशाल ने देने से मना कर दिया। जिससे गुस्साए रविन्द्र ने गाली गलौज शुरू कर दी और दोनों के हाथापाई हो गई। इसी दौरान आरोपी इतना भड़क गया कि उसने विशाल को चाकू मार दिया और फरार हो गया। घायल हिम्मत करके खुद अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

 

मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो आरोपियों को रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी के साथ उसके एक दोस्त संतोष वाल्मीकि को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मृतक के इलाके के आस-पास ही रहते थे। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पिता ने अपने ही मासूम बच्चों पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, दोनों अस्पताल में भर्ती

पिता ने अपने ही मासूम बच्चों पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, दोनों अस्पताल में भर्ती

 उत्तर प्रदेश। बिजनौर से दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही बच्चों पर पेट्रोल डाल कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद कथित तौर पर अपने दोनों बच्चों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

थाना कोतवाली बिजनौर के गांव गोपालपुर मौजी की वंदना ने मंगलवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई। वंदना ने अपनी शिकायत में ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। सोमवार रात को उसके पति अरुण ने झगड़ा करने के बाद उसके और बच्‍चों आरव(4) और उर्वशी (2) के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

शिकायत के मुताबिक वंदना तो बच गई लेकिन उसके दोनों बच्चे आग की लपटों से झुलस गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर अरुण के अलावा दीपक, अजय और कुंतेश देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम का सख्त एक्शन, रिश्वतखोर डिप्टी एसपी को बनाया सिपाही

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम का सख्त एक्शन, रिश्वतखोर डिप्टी एसपी को बनाया सिपाही

 उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक डिप्टी एसपी को सिपाही बनाने के लिए निर्देश जारी किया है। राज्य में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाई है। ऐसे में बीते दिनों रिश्वत लेने वाले तत्कालीन क्षेत्राधिकारी डीएसपी विद्या किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में सीएम योगी ने मूल पद पर प्रत्यावर्तित करने का फैसला लिया है।

बता दें कि साल 2021 में विद्या किशोर शर्मा को रामपुर ट्रांसफर किया गया था। यहां उन्हें रिश्वत लेने के मामले में ट्रांसफर कर दिया गया और मामले की जांच शुरू की गई। इसके बाद जांच में विद्या किशोर शर्मा को दोषी पाया गया है इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अब सख्त एक्शन लिया गया है और डिप्टी एसपी को सिपाही बनाने को लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है।

इस बाबत गृह विभाग द्वारा ट्वीट कर जानकारी साझा की गई है। रामपुर सदर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी विद्या किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में मूल पद पर वापस कर दिया गया है। विद्या किशोर शर्मा पर घूस लेने का आरोप लगा जिसके बाद जांच में यह आरोप सही पाई गई और इसके बाद विद्या किशोर शर्मा पर कार्रवाई की गई है।

Big Accident : अनियंत्रित डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

Big Accident : अनियंत्रित डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

  मध्य प्रदेश। मुरैना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बोलेरो और डंपर की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नूराबाद थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 पर बीती रात यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी से कुछ लोग ग्वालियर से लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और घटना में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची ने इस घटना में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है यह सभी मृतक और घायल व्यक्ति नूराबाद थाना इलाके के बित्तोली गांव के रहने बाले हैं और बीती रात ग्वालियर से वापस अपने घर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को नूराबाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच जारी है।

एयरपोर्ट से तीन करोड़ रुपये का सोना जब्त, तीन यात्री गिरफ्तार

एयरपोर्ट से तीन करोड़ रुपये का सोना जब्त, तीन यात्री गिरफ्तार

 नई दिल्‍ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अफसरों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.95 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है, जिसे तीन यात्रियों द्वारा कपड़ो की तरह पहने जाने वाले‘बॉडी शेपर्स’ के अंदर छिपाकर ले जाया जा रहा था। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

आरोपियों को 28 अक्टूबर को शारजाह से यहां पहुंचने पर अधिकारियों ने रोका था। तलाशी के दौरान यात्रियों और उनके सामान की विस्तृत जांच में रासायनिक पेस्ट युक्त सात आयताकार आकार के पाउच बरामद हुए। इनका कुल वजन 7।76 किलोग्राम था और यह सोना प्रतीत हो रहा था जिसे बॉडी शेपर्स बेल्ट में छिपाकर रखा गया था।

सीमाशुल्क विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस पेस्ट से 6.67 किलोग्राम सोना निकाला गया जिसकी कुल कीमत करीब 2।95 करोड़ रुपये थी। इसमें कहा गया कि सोने को जब्त कर यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम शिवराज की 4 बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या मिली सौगात ?

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम शिवराज की 4 बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या मिली सौगात ?

 भोपाल। मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर से मनाया जा रहा है. जो कि अगले सात दिन तक लेगा. नवंबर के पहले दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चार बड़ी घोषणाएं की है.

पहली घोषणा में युवाओं को सौगात

नवंबर के महीने में सरकार 40 हज़ार भर्तियां करेगी. इस महीने सरकार 40 हज़ार पदों पर भर्तियां करेगी.

दूसरी घोषणा में ग्रामीण और ग़रीबों को सौग़ात

28 नवंबर से भूमिहीनों को ज़मीन देने का अभियान चलेगा. सरकार ग्रामीण क्षेत्र के आवासहीन लोगों को भूखंड देगी.

तीसरी घोषणा में आदिवासियों को सौग़ात

आदिवासी गौरव दिवस के दिन पेसा क़ानून का नया नियम लागू होगा. पेसा कानून लागू होने के बाद जनजातीय समुदाय को स्वाभिमान मिलेगा. इसके बाद भूमि अधिग्रहण पुनर्वास ज़मीन और सामुदायिक संस्थानों से जुड़े मामले निर्णय ग्राम सभा में ही होंगे. PM मोदी की उपस्थिति में CM शिवराज मानगढ़ में घोषणा की है.

चौथी घोषणा में ग्रामीणों को सड़क की सौग़ात

मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना दोबारा शुरू होगी. किसानों के खेतों से सड़कें जोड़ी जाएंगी.

रेलवे ने आज 94 ट्रेनों को किया रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इसमें शामिल नहीं, ऐसे करें चेक…

रेलवे ने आज 94 ट्रेनों को किया रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इसमें शामिल नहीं, ऐसे करें चेक…

 देश में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं की गई है. अगर आज कहीं रेल से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें, कईं वजहों के चलते भारतीय रेलवे ने आज बहुत सी ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

फिल्म इंडस्ट्री के भाई जान को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार देगी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

फिल्म इंडस्ट्री के भाई जान को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार देगी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

  मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के भाई जान को हाल में सिद्धू मुस्सेवाला के हत्यारे बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) के द्धारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार से सिफारिश के बाद सेक्योरिटी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए सलमान खान (Salman Khan) को जल्द ही वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षी मिलने जा रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के बाद यह फैसला लिया गया है।

जान से मारने की मिली थी धमकी

 महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि अभिनेता को पिछले दिनों मिली धमकी के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां एक पत्र रखा, जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी।

सुहागरात में घूँघट उठाते ही बेकाबू हुआ दूल्हा, जाने क्यों धरे के धरे रहे गए दूल्हे के अरमान

सुहागरात में घूँघट उठाते ही बेकाबू हुआ दूल्हा, जाने क्यों धरे के धरे रहे गए दूल्हे के अरमान

 हरिद्वार : जिले के लक्सर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला समाने आते ही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक युवक को दोस्ती करना भारी पड़ गया। अब आप ये कम सोचना कि उसके साथ पैसों की धोखाधड़ी हुई है। युवक ने दोस्ती तो की ही उसके बाद युवती से शादी भी कर ली, लेकिन शादी के बाद उसके होश उड़ गए। मामला सामने आते ही युवक सीधे पुलिस के पास पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

दरअसल लक्सर निवासी युवक को सोशल मीडिया पर प्यार हो गया, लेकिन आपको बता दें कि जिसे युवती समझकर वह प्यार भरी बातें कर रहा था वो लड़की नहीं किन्नर थी। मामला दोस्ती से प्यार तक पहुंचा और प्यार होने के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन सुहागरात पर पोल खुल गई। वहीं, जब युवक ने शादी तोड़ने की बात की तो उसने युवक से लाखों रुपए की मांग की। इसके बाद युवक ने पुलिस थाने की शरण ली।

युवक ने बताया कि काफी पहले युवती के नाम वाले एक एकाउंट से उसके पास फ्रेंडशिप का मैसेज आया। युवक ने मैसेज स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनमें फोन पर बातें होने लगी। युवती ने बताया कि वह हरियाणा के हिसार शहर से है। बाद में दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। पूरी तैयारी होने पर युवती लक्सर आ गई और नगर के मंदिर में युवक से शादी कर ली।

शादी के बाद युवक पत्नी को गांव में अपने घर ले गया। इसके बाद पता चला कि जिसे वह ब्याह कर लाया है, वो लड़की नहीं थर्ड जेंडर (किन्नर) है। आरोप है कि आरोपी शादी तोड़ने के बदले युवक से पांच लाख रुपये मांग रहा है।

पिता ने दो मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिता ने दो मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 झारखंड। चाईबासा में एक पिता ने अपनी ही दो मासूम बेटियों को धारधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। घटना हुडांगदा पंचायत के परसाबहाल गांव की है। आरोपी की पत्नी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी बुधन सिंह बोदरा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिमागी रूप से कमजोर है। सोमवार रात को उसने देखा कि उसका पति दरांती की धार तेज कर रहा है। उसे लगा कि कहीं वह उसे ही न मार डाले। इसलिए वह घर से भाग गई और गांव वालों को बताया कि उसका पति उसे मार डालना चाहता है।

जब गांव वालों को साथ लेकर महिला घर पहुंची तो देखा कि उसकी मासूम बेटियों 8 साल की अनिमा बोदरा और 6 साल की मुनि बोदरा के शव बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं। वहीं, दरांती लिए उसका पति भी पास में ही बैठा हुआ है। गांव वालों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बुधन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्चियों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इस बॉलीवुड अभिनेत्री का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, बेटी को आई गंभीर चोट…

इस बॉलीवुड अभिनेत्री का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, बेटी को आई गंभीर चोट…

 मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री रंभा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। घटना के वक्त उनकी गाड़ी में उनके बच्चे और नैनी भी मौजूद थीं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन, अभिनेत्री की बेटी साशा अब भी अस्पताल में भर्ती है। यही कारण है कि अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर फैंस से उनकी बेटी के लिए दुआ मांगे की गुजारिश की है।

रंभा ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए पोस्ट साझा की है। अभिनेत्री द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में एक तस्वीर उनकी बेटी की भी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी और तीसरी फोटो कार की है, जो हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है

पोस्ट शेयर करते हुए रंभा ने लिखा, स्कूल से बच्चों को लेने गई थी, जब वापस आ रहे थे जब पीछे एक चौराहे पर हमारी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी! बच्चों के साथ मुझे और नैनी” को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन हम सुरक्षित हैं ???? मेरी छोटी साशा अभी भी अस्पताल में है। बुरा दिन बुरा समय। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें ????आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है ????#प्रार्थना #सेलिब्रिटी #दुर्घटना

अगर आपके फ़ोन में भी है ये 13 ऐप्स, तो आज ही करें डिलीट, नहीं तो हो सकते है फ्रॉड का शिकार, देखें ऐप्स की लिस्ट…

अगर आपके फ़ोन में भी है ये 13 ऐप्स, तो आज ही करें डिलीट, नहीं तो हो सकते है फ्रॉड का शिकार, देखें ऐप्स की लिस्ट…

 नई दिल्ली : Google ने हाल ही में 13 ऐप्स को Play Store से हटाया है। आपको बता दे कि इन ऐप्स में कई सिक्योरिटी खामियां पाई गई हैं। जिनकी वजह से इनको हटाया गया है। McAfee Mobile Research Team के रिसर्चर ने इन ऐप्स को लेकर रिपोर्ट किया था। जिस पर एक्शन लेते हुए गूगल ने इन मैलेशियस ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया।

ये ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार रन करते रहते थे और फ्रॉड को अंजाम देते थे। गूगल ने इन 13 खतरनाक ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। अगर आपने इन ऐप्स को एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल कर रखा है तो आपको भी इन ऐप्स को अपने फोन ने हटा देना चाहिए। क्यों कि ये खतरनाक ऐप्स ना केवल यूजर्स का डेटा चुराते हैं बल्कि इसका इस्तेमाल करके वो फाइनेंशियल फ्रॉड भी करते हैं। किसी भी ऐप को ऑफिशियल स्टोर से ही डाउनलोड करें और रिव्यू भी पूरा पढ़ें। अगर किसी की रिव्यू खराब है या संदेह लग रहा है तो ऐप को डाउनलोड करने से बचें।

इन ऐप्स को कर दें डिलीट

अगर आपने ​High Speed Camera, ​SmartTask, ​Flashlight+, ​Memo calendar, ​English-Korean Dictionary, BusanBus, ​Quick Notes, ​Smart Currency Converter, ​Joycode, ​EzDica, ​Instagram Profile Downloader, ​Ez Notes या Image Vault – Hide Images डाउनलोड कर रखा है तो तुरंत इन ऐप्स को अपने फोन से हटा दें।

TRIPLE MURDER से सनसनी, पति-पत्नी और नौकरानी की घर में मिली लाश

TRIPLE MURDER से सनसनी, पति-पत्नी और नौकरानी की घर में मिली लाश

 नई दिल्ली। वेस्ट दिल्ली के हरिनगर में मंगलवार सुबह ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। हरिनगर के ब्लॉक 50 के एक घर में हुए इस हत्याकांड में पति-पत्नी और घर मे काम करने वाली मेड को आरोपियों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में पति-पत्नी और उनकी मेड संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हैं। मृतकों में समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू, और नौकरानी सपना का नाम शामिल है। हमें मंगलवार सुबह घटना के बारे में सूचना मिली। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज एकत्र की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

New Rules आज से बदल गये ये नियम, कुछ से मिलेगी राहत तो कुछ का जेब पर पड़ेगा असर

New Rules आज से बदल गये ये नियम, कुछ से मिलेगी राहत तो कुछ का जेब पर पड़ेगा असर

 नवंबर का महीना शुरू हो गया है।आज से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होने जा रहा है। ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में जानकरी होना जरूरी है, जिससे आप समय रहते उन कार्यों को पूरा कर सकते हैं और किसी भी तरह की समस्या से बच सकते हैं।

इन नियमों में इंश्योरेंस की केवाईसी, एलपीजी सिलेंडर के दाम, ट्रेनों का समय और सब्सिडी से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं आज से होने वाले बदलावों के बारे में…

हर महीने की पहली तारीख को सरकार की ओर से एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाते हैं। ये बदलाव हर महीने गैस की कीमतों में समीक्षा के बाद किए जाते हैं। ऐसे में एलपीजी गैस की कीमत में हर महीने की शुरुआत में कमी होने या फिर बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है। 1 नवंबर को 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। 1 अक्टूबर, 2022 को दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 25.5 रुपये घटाया गया था।

1 नवंबर से दिल्ली में बिजली subsidy से जुड़ा ये बदलाव जानें- 1 नवंबर से health व general insurance claim के लिए भी KYC अनिवार्य- Insurance regulatory and development authority of India (IRDAI) 1 नवंबर से बीमाकर्ताओं के लिए KYC (know your customer) विवरण देना अनिवार्य कर सकती है। अभी तक non Life insurance policy खरीदते समय KYC विवरण देना स्वैच्छिक है जो पहली नवंबर से अनिवार्य किया जा सकता है। नए और पुराने दोनों customers के लिए KYC से जुड़े नियम अनिवार्य किए जा सकते हैं। इसके तहत insurance claim करते समय अगर KYC document पेश नहीं किए तो आपका क्लेम खारिज हो सकता है।

जिन लोगों ने राजधानी दिल्ली में बिजली subsidy के लिए registration नहीं कराया है उन्हें पहली तारीख से बिजली subsidy मिलना बंद हो सकती है। अब दिल्ली के लोगों के लिए महीने में 200 unit तक free बिजली के लिए registration अनिवार्य हो गया है, जिन लोगों ने 31 अक्टूबर तक अपना registration नहीं कराया वो लोग अक्टूबर से बिजली subsidy से महरूम रह सकते हैं। तो आप भी 31 अक्टूबर तक ये काम जरूर करा लें।

Indian railway का नया time table- 1 नवंबर से Indian railway के नए time table के मुताबिक कई हजार ट्रेनों का टाइम टेबल बदल जाएगा लिहाजा अगर आप 1 नवंबर या इससे बाद की तारीखों में यात्रा कर रहे हैं तो सफर के लिए निकलने से पहले ट्रेन का time जरूर चेक कर लें । पहले ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होने वाला था पर अब ये 1 नवंबर से लागू होंगे, इसके तहत देश में चलने वाली राजधानियों के समय में भी बदलाव होगा।

भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, कई घायल

भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, कई घायल

महाराष्ट्र। सोलापुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार के ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसा मुंबई से लगभग 390 किलोमीटर दूर संगोला मिराह रोड के पास शाम करीब 6.45 बजे हुई, जब 32 तीर्थयात्रियों (वारकरी या भगवान विट्ठल के भक्त) का एक समूह जठरवाड़ी से मंदिर शहर पंढरपुर के लिए एक बहु-दिवसीय धार्मिक सैर (डिंडी) पर था। समूह ने तीन दिन पहले कोल्हापुर से चलना शुरू किया था और जैसे ही वे संगोला मिराह रोड पहुंचे, एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी।