BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CJI यूयू ललित का आज आखिरी कार्य दिवस, इन 6 बड़े मामलों में सुनाएंगे फैसला

CJI यूयू ललित का आज आखिरी कार्य दिवस, इन 6 बड़े मामलों में सुनाएंगे फैसला

 Supreme Court : भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित मंगलवार यानी आठ नवंबर को रिटायर हो रहे हैं लेकिन आठ नंवबर को गुरु नानक जयंती होने के चलते कोर्ट में छुट्टी रहेगी। लिहाजा जस्टिस यूयू ललित का सुप्रीम कोर्ट में आज अंतिम कार्य दिवस है। उनके आखिरी कार्य दिवस पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से कई अहम मुद्दों पर सुनवाई होनी है। CJI की अध्यक्षता वाली औपचारिक सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। आज जिन अहम फैसलों पर सुनवाई होनी है, उसमें EWS, आम्रपाली आवास योजना, हेंमत सोरन जैसे बड़े केस हैं। CJI यूयू ललित के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी जगह आठ नवंबर को ही दूसरे वरिष्ठतम जज जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे।

सामान्य वर्ग के आर्थिक गरीब को 10 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है या नहीं, इस पर जस्टिस ललित फैसला देंगे। यह आरक्षण संविधान में 103 वां संशोधन के जरिये लाया गया है। इस संशोधन एक्ट, 2019 से संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में उपबंध 6 को जोड़ा गया। इसे असंवैधानिक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दूसरा फैसला आम्रपाली आवासीय योजना के खरीदारों को फ्लैट दिलवाने या उनका पैसे देने पर है। शेष चार फैसले सामान्य हैं।

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास बिल्डिंग में लगी आग, दर्जनों लोग झुलसे

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास बिल्डिंग में लगी आग, दर्जनों लोग झुलसे

 दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, 35 मंजिला इमारत में सोमवार तड़के आग लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। लोगों ने इमारत से धुआं निकलने की सूचना दी। हालांकि, पुलिस व इमारत के अधिकारियों की ओर से आग लगने की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें, इससे पहले 2015 में भी बुर्ज खलीफा के पास ‘एड्रेस डाउनटाउन’ में आग लग गई थी।

 

 महिलाओं को फ्री में मिल रहा यह मशीन...जल्द उठाएं लाभ...जाने कैसे करें अप्लाई

महिलाओं को फ्री में मिल रहा यह मशीन...जल्द उठाएं लाभ...जाने कैसे करें अप्लाई

 दिल्ली। Free Silai Machine Scheme देश की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त सिलाई मशीन योजना शुरू की गई हैं। इस योजना के तहत सरकार घरेलू महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान करती है। जो महिलाओं को सशक्त बनाने में काफी मदद करेगी। इस योजना के तहत केवल 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।

इन राज्यों में चल रही है योजना

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही है। इन राज्यों की महिलाएं योजना का लाभ उठा सकती हैं।

इस परियोजना सिर्फ ये कर सकते हैं आवेदन

महिला के पति की सालाना आय 12 हजार से अधिक ना हो। साथ ही इस योजना के लिए विधवा और दिव्यांग महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

इस परियोजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए इच्छुक महिला को आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर आप सिलाई मशीन की मुफ्त सप्लाई के लिए आवदेन लिंक पर क्लिक करना होगा। सभी डॉक्यूमेंट लगाएं और फॉर्म को संबंधित ऑफिस में जमा कर दें। आपके आवेदन की समीक्षा की जाएगी और जानकारी सही पाए जाने के बाद मुफ्त सिलाई मशीन मिलेगी।

अधिकारी करते हैं जांच

लिंक पर क्लिक कर आवेदन पत्र (Application Letter) के पीडीएफ का प्रिंट आउट निकालें। फिर आवेदन पत्र को भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट को फॉर्म के साथ अटैच कर दें।

ये चाहिए होंगे डॉक्यूमेंट्स

  • जन्म प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • नहीं लगता है शुल्क
16 साल का नाबालिग बना कातिल, मां-बहन समेत चार लोगों को उतारा मौत के घाट

16 साल का नाबालिग बना कातिल, मां-बहन समेत चार लोगों को उतारा मौत के घाट

 त्रिपुरा। धलाई जिले के एक गांव में 16 साल के नाबालिग लड़के ने अपने परिवार के तीन सदस्यों और एक पड़ोसी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और उनके शवों को एक कुएं में फेंक दिया। मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग नियमित रूप से ड्रग्स का सेवन करता था। उसने शनिवार की सुबह अपनी मां, दादा, 10 वर्षीय बहन और एक पड़ोसी की हत्या कर दी। घटना के समय उसके पिता किसी काम से घर से दूर गए थे। जब वह लौटे तो घर में खून के छींटे देख शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद सभी शव को कुए से बरामद किया गया।

शव पर चोट के निशान थे जो संकेत देते हैं कि हत्यारे ने चार लोगों की हत्या के लिए कोई धारदार हथियार का इस्तेमाल किया था। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

हवाईअड्डे पर लैंड करने से चूका विमान झील में गिरा, 19 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार

हवाईअड्डे पर लैंड करने से चूका विमान झील में गिरा, 19 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार

 पूर्वी अफ्रीका (East Africa) के देश तंजानिया (Tanzania) में प्रेसिजन एयलाइन का एक यात्री विमान बुकोबा के पास विक्टोरिया झील (Lake Victoria) में क्रैश (Plane Crash) हो गया।

प्रधानमंत्री कासिम मजलिवा ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि हवाई जहाज से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं. डॉक्टरों और सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम ने मृतकों की पहचान करने और परिवारों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विमान में सवार 43 लोगों में से 26 को बचा लिया गया

एयरलाइन ने कहा था कि विमान में सवार 43 लोगों में से 26 को बचा लिया गया है. प्रधानमंत्री के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मृतकों में से दो स्थानीय निवासी थे, जो बचाव कार्यों में सहायता कर रहे थे या एयरलाइन कर्मचारियों को फ्लाइट( flight) मैनिफेस्ट से बाहर रखा गया था. उन्होंने कहा, “हम जांच करेंगे कि अन्य दो कहां से आए थ।

शर्मनाक: मोबाइल में वीडियो देख कर 10 साल के लड़के ने सात साल की मासूम का किया रेप

शर्मनाक: मोबाइल में वीडियो देख कर 10 साल के लड़के ने सात साल की मासूम का किया रेप

 उत्तर प्रदेश। सहायल थाना के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल में ब्लू फिल्म देखकर दस साल के लड़के ने अपने ही स्कूल की सात साल की एक छात्रा के साथ खेल-खेल में दुष्कर्म कर दिया।

यह मामला जब मासूम बच्ची ने अपने माता-पिता को बताया तो वह सब हैरान रह गए। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने आरोप स्वीकार भी कर लिया। पुलिस अब उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश करेगी। पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गया।

जनपद औरैया के एक गांव निवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ साहयल में दवा लेने गए थे। घर पर सात साल की बेटी थी जो गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। गांव का ही दस वर्षीय किशोर भी उसी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। उसने मेरी सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह लोग जब घर आए तो बेटी ने यह बात बताई। पहले वह समझ नहीं पाए लेकिन जब दोबारा बताया तो उन्हें समझ में आया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित पिता की बात सुनकर पुलिस आरोपी बालक को थाने ले आई। उसने पूछताछ में बताया कि एक मोबाइल में उसने देखा था तो उसके मन में भी यही आया, इसलिए कर दिया।

आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए बाल कारागृह फतेहगढ़ भेजा गया।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, 5 हुए गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, 5 हुए गिरफ्तार

 BREAKING NEWS : ज्वालापुर पुलिस ने देहरादून-दिल्ली हाईवे स्थित जुर्स कंट्री के फ्लैट में छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा है।आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाये गए हैं.  बंगलादेशी तीन युवतियों को छुड़ाया। जबकि दो दलाल और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। ग्राहकों में एक व्यापारी, एक स्टूडेंट शामिल है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कई दिन से जुर्स कंट्री के फ्लैट में अवैध गतिविधियां होने की सुचना कुछ किरायेदारों की ओर से दी जा रही थी। शुक्रवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिलते, पुलिस टीम ने फ्लैट नंबर 515 में छापा मारा। जहां से तीन युवतियों को आजाद कराया गया।

शादी के दिन दहेज में नहीं मिली बाइक तो गुस्से में दुल्हन ने लिया ऐसा बदला

शादी के दिन दहेज में नहीं मिली बाइक तो गुस्से में दुल्हन ने लिया ऐसा बदला

 दहेज प्रथा (Dowry System) को अभिशाप माना जाता है इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने कानून भी बनाया है, लेकिन बावजूद इसके दहेज लोभी अपनी हरकत से बाज नहीं आते. हरदोई में दहेज लोभियों को दुल्हन ने करारा सबक सिखाकर मिसाल पेश की है. दरअसल, दहेज में बाइक ना मिलने पर नाराज दूल्हा दुल्हन (Dulha Dulhan) के लिए ज्वेलरी लेकर नहीं आया.

बात दुल्हन पक्ष को पता चलने पर वाद-विवाद के बाद दहेज लोभी दूल्हे से दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया. दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चलती रही और मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी. अंत में दुल्हन के इनकार के बाद बिना दुल्हन के बारात बैरंग वापस लौट गयी.

बाइक नहीं मिली तो दूल्हे के घरवालों ने किया ऐसा काम

दहेज लोभियों को दुल्हन के करारा सबक सिखाने का यह मामला हरदोई जिले के कोतवाली हरपालपुर इलाके के एक गांव का है. दरअसल, शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के भडेली गांव निवासी संजीव चौहान पुत्र बदन सिंह की शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की से तय हुई थी. करीब एक साल पहले तिलक की रस्म अदा हुई थी. तिलक में अपाचे बाइक तय हुई थी, जिसमें कन्या पक्ष गरीबी के चलते अपाचे बाइक नहीं दे पाया. जिसके चलते मंगलवार की शाम आई बारात कन्या पक्ष के यहां पहुंची तो द्वारचार की रस्म पूरी हुई.

दूल्हे की बात सुनकर दुल्हन के उड़ गए होश

वर पक्ष की ओर से चढ़ावे में जेवर न लाने की बात पता चलते ही कन्या पक्ष के होश उड़ गए. वधू पक्ष ने जब इस बात को वर पक्ष से कहा तो उन्होंने दहेज में बाइक न देने का हवाला दिया और कहा कि दहेज में बाइक न मिलने पर वह ज्वेलरी नहीं लाया. दहेज लोभी दूल्हे की बात सुनकर दुल्हन के होश उड़ गए. दुल्हन ने इसका विरोध किया और दहेज लोभी दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया. बुधवार को दोनों पक्षों में सुलह समझौते के लिए बातचीत होती रही, मामला थाने तक पहुंचा लेकिन बात नहीं बनी. दहेज लोभियों की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी न करने का फैसला किया.

अरे गजब! सिर्फ इतने रुपये में मिल रहा यह फोन...64 MP कैमरा और दमदार बैटरी से है लैस

अरे गजब! सिर्फ इतने रुपये में मिल रहा यह फोन...64 MP कैमरा और दमदार बैटरी से है लैस

 फ्लिपकार्ट पर अगर आप स्मार्टफोन की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है क्योंकि रियलमी के धांसू स्मार्टफोन पर आप तगड़ी डील हासिल कर सकते हैं।अगर आप दिवाली ऑफर का लाभ नहीं ले पाए थे तो फ्लिपकार्ट ( flipkart) बार फिर से आपके लिए बंपर डील लेकर आया ह।

कीमत में से ₹29999 है लेकिन फ्लिपकार्ट की तरफ से इस पर 6 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है. डिस्काउंट के बाद राहत स्मार्टफोन को सिर्फ ₹28000 में खरीद सकते हैं।या ऑफर इतना अच्छा है कि ग्राहक इस स्मार्टफोन को जमकर खरीद रहे हैं और यह पूरी तरह से बिक चुका है और आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।

अब तक की सबसे भारी बचत

realme GT Master Edition पर भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है और यह डिस्काउंट इतना ज्यादा है कि आप अब तक की सबसे भारी बचत कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की असल कीमत में से ₹29999 है लेकिन फ्लिपकार्ट की तरफ से इस पर 6 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है. डिस्काउंट के बाद राहत स्मार्टफोन को सिर्फ ₹28000 में खरीद सकते हैं।

खेत में शौच करने से मना करना पड़ा महंगा, युवक ने कुल्हाड़ी से गर्दन  काटकर दी दर्दनाक मौत, जानिये क्या है पूरा मामला

खेत में शौच करने से मना करना पड़ा महंगा, युवक ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर दी दर्दनाक मौत, जानिये क्या है पूरा मामला

 CRIME NEWS:  रोंगटे खड़ा कर देने वाला खबर सामने आया है. जहां खेत में शौच करने के विवाद में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

गुस्सा हुई दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर फेंकी माला, दूल्हा रह गया हक्का-बक्का, फिर जो हुआ…

गुस्सा हुई दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर फेंकी माला, दूल्हा रह गया हक्का-बक्का, फिर जो हुआ…

 नई दिल्ली। शादियों का सीजन चल रहा है। इसी बीच शादी की काफी वीडियो वायरल हो रही हैं। कोई फनी होती है तो कोई बेहद ही सीरियस। ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियों में दूल्हा अपनी दुल्हन को बड़े ही प्यार से वरमाला पहनाता है।

दूल्हा जैसे ही दुल्हन को वरमाला पहनाता है, वैसे ही दुल्हन अचानक गुस्से में आ जाती है। इसके बाद वह वरमाला को दूल्हे के मुंह पर फेंककर स्टेज से सीधा नीचे उतर जाती है। यह देखकर दूल्हा हक्का-बक्का रह जाता है। पास खड़े लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं।दरअसल, अगले ही पल दुल्हन स्टेज पर वापस आ जाती है और बाकी लोग हंसने लगते हैं। दरअसल, दुल्हन ने दूल्हे के साथ एक तरह से प्रैंक किया होता है। इसके पहले शायद ही आपने स्टेज पर इस तरीके का प्रैंक देखा होगा।

BSNL के ग्राहकों की बल्ले बल्ले, मात्र इतने रूपए में मिलेगा रोज 2GB डेटा समेत कई सब्सक्रिप्शन मुफ्त, जाने डिटेल्स

BSNL के ग्राहकों की बल्ले बल्ले, मात्र इतने रूपए में मिलेगा रोज 2GB डेटा समेत कई सब्सक्रिप्शन मुफ्त, जाने डिटेल्स

नई दिल्ली। अगर आप भी BSNL के यूजर्स है तो आपके लिए ख़ुशखबरी हैं। दरअसल टेलीकॉम कंपनी BSNL अब 100 रुपये से भी कम कीमत पर OTT प्लेटफॉर्म के साथ प्लान ये शानदार प्लान लेकर आया है। BSNL वैसे तो तमाम तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, लेकिन 98 रुपये से कम में आने वाला यह प्लान खास है। आपको बता दें BSNL के मात्र 98 रुपये का रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता है।

इसकी वैलिडिटी 22 दिनों की है। खास बात यह है कि BSNL इस प्लान में Eros Now Entertainment का OTT भी बेनिफिट देता है। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बात यूजर्स को 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट यूज कर पाएंगे।

इस प्लान में है मिलेंगे ज्यादा लाभ
BSNL 447 रुपये का भी एक प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में यूजर्स को 100GB का कुल डेटा मिलता है।

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन डेटा मिलता है। यूजर्स को इसमें BSNL Tune का भी एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में भी यूजर्स को Eros Now Entertainment का ओटीटी एक्सेस मिलता है।

राशन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत जान लीजिए नए प्रावधान

राशन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत जान लीजिए नए प्रावधान

 Standards for Ration Card: राशन कार्ड के लाभार्थियों के लिए काम की खबर है. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of Food & Public Distribution) ने राशन कार्ड के नियमों में बदलाव का फैसला लिया है. दरअसल, विभाग ने सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले पात्र लोगों (Eligible) के लिए तय किये गए मानक में बदलाव कर रहा है. नए मानक का प्रारूप अब लगभग तैयार हो गया है. बताया जा रहा है कि इस संबंध में राज्‍य सरकारों के साथ कई दौर की बैठक भी हो चुकी है. आइए जानते हैं क्या होगा नए प्रावधान में?

अपात्र भी ले रहे हैं लाभ 

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, इस समय देशभर में 80 करोड़ लोग नेशनल फूड सिक्‍योरिटी एक्‍ट (National Food Security Act-NFSA) का लाभ उठा रहे हैं. इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से संपन्‍न हैं. इसे ध्‍यान में रखते हुए सार्वजनिक वितरण मंत्रालय मानकों में बदलाव करने जा रहा है. दरअसल, अब नए मानक को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि किसी तरह की गड़बड़ न हो सके.

जानिए क्यों हो रहे हैं बदलाव?

इस संबंध में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने जानकारी दी है कि राशन के मानकों में बदलाव को लेकर पिछले कई महीनों से राज्‍यों के साथ बैठक की जा रही है. राज्‍यों द्वारा दिए गए सुझाव को शामिल करते हुए पात्रों के लिए नए मानक तैयार किए जा रहे हैं. जल्दी ही ये मानक फाइनल कर दिए जाएंगे. नए मानक लागू होने के बाद केवल पात्र व्‍यक्तियों को ही लाभ मिलेगा, अपात्र लोग लाभ नहीं पा सकेंगे. यह बदलाव जरूरतमंदों को ध्‍यान में रखते हुए किया जा रहा है.

वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक अब तक ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड (ONORC) योजना’ दिसंबर 2020 तक 32 राज्‍यों और यूटी में लागू हो चुकी है. करीब 69 करोड़ लाभार्थी यानी एनएफएसए (NFSA) के तहत आने वाली 86 फीसदी आबादी इस योजना का लाभ ले रही है. प्रति माह करीब 1.5 करोड़ लोग एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर जाकर भी लाभ ले रहे हैं. ऐसे में सरकार अब पत्रों को हरसंभवतः मदद करना चाहती है.

ED का मनीष सिसोदिया के PA के घर पर रेड…देखें मनीष सिसोदिया की ट्वीट

ED का मनीष सिसोदिया के PA के घर पर रेड…देखें मनीष सिसोदिया की ट्वीट

 दिल्ली/ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट कर दावा किया कि उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिसोदिया ने ट्विटर पर बताया कि आज मेरे पीए के घर ईडी ने छापेमारी की, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला।

फिर भी मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। उधर, ईडी ने बताया कि आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पीए को हिरासत में लेकर बयान दर्ज (ED) किए गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, ‘इन्होंने झूठी एफआईआर कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली लेकिन मेरे खिलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। आज इन्होंने मेरे पीए के घर पर ईडी की रेड कराई वहां भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ्तार कर के ले गये हैं। भाजपा वालो! चुनाव में हार (ED) का इतना डर।

 

देखे वीडियो...मौत के कुएं में हादसा : स्टंटमैन को बाइक स्टंट दिखाना पड़ा भारी...अचानक गिरा नीचे, फिर…

देखे वीडियो...मौत के कुएं में हादसा : स्टंटमैन को बाइक स्टंट दिखाना पड़ा भारी...अचानक गिरा नीचे, फिर…

 डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा में आयोजित एकादशी मेले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मौत के कुंए में बाइक से स्टंट करने वाला युवक अचानक हादसे का शिकार हो गया. मौत के कुएं में स्टंटमैन को स्टंट दिखाना महंगा पड़ गया. हादसे का वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल स्टंटमैन मेले में मौत के कुंए में बाइक के साथ स्टंट दिखा रहा था. इस दौरान अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसली और वो सीधे नीचे जा गिरा. जिससे वो घायल हो गया है. स्टंटमैन को इलाज के लिए फौरन अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल में स्टंटमैन का इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जब यह हादसा हुआ उस समय बड़ी संख्या में लोग टिकट लेकर मनोरंजन देख रहे थे. हादसे का वीडियो कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्लास में टीचर ने दी बच्चों को खड़े होने की सजा, एक छात्रा को आया चक्कर और चली गई जान

क्लास में टीचर ने दी बच्चों को खड़े होने की सजा, एक छात्रा को आया चक्कर और चली गई जान

 कर्नाटक बेंगलुरु में एक स्कूल की टीचर ने प्राइमरी क्लास के छात्रों को खड़े होने की सजा सुनाई। सजा के दौरान एक बच्ची को चक्कर आया और वह वहीं गिर गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला गंगम्मागुडी इलाके का है।

जानकारी के अनुसार प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार को टीचर ने किसी बात को लेकर क्लास के सभी बच्चों को खड़ा रहकर पढ़ाई करने की सजा दी। इस दौरान एक बच्ची निशिता गंगम्मागुडी को चक्कर आया और वह गिर गई। स्कूल वालों ने निशिता को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

इस आईपीएस के खिलाफ माही ने खटखटाया मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें मामला

इस आईपीएस के खिलाफ माही ने खटखटाया मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें मामला

  पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सट्टेबाजी से संबंधित मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के खिलाफ कथित रूप से टिप्पणी करने के लिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना ​​याचिका मद्रास हाईकोर्ट के समक्ष दायर की है।

धोनी ने मांगा 100 करोड़ का मुआवजा

पूर्व क्रिकेटर ने अपने खिलाफ मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने के लिए अधिकारी से 100 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा। अब इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है।

2013 का मामला

कुमार ने 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के मामलों की जांच की थी। अदालत ने 2014 में संपत कुमार को एमएस धोनी के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने से रोक दिया था।

धोनी ने 2014 में दायर किया मानहानि का मुकदमा

धोनी ने अपने हलफनामे में कहा कि उन्होंने 2014 में कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। याचिका में कहा गया है कि तीसरे प्रतिवादी के बयान निंदनीय हैं और न्याय प्रणाली में आम आदमी के विश्वास को झकझोरने में सक्षम हैं।’ यह एक ‘आपराधिक अवमानना ​​का कार्य’ है।

न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप

याचिका में कहा गया है, ‘मैं प्रस्तुत करता हूं कि प्रतिवादी / तीसरे प्रतिवादी के अपने अतिरिक्त लिखित बयान में उनके द्वारा दिए गए बयान न्यायालय के अधिकार को कम करते हैं और न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप और बाधा डालने का प्रभाव भी डालते हैं।’

कुमार ने लगाया आरोप

याचिका में आगे कहा गया है कि कुमार ने शीर्ष अदालत पर ‘कानून के शासन’ पर अपना ध्यान केंद्रित करने और कारणों के लिए सीलबंद लिफाफे में बयान को टालने का आरोप लगाया था। कुमार ने दावा किया था कि धोनी ने आईपीएस अधिकारी को चुप कराने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में मामला दायर किया था।

याचिका में कहा गया है, ‘तीसरे प्रतिवादी ने प्रस्तुत किया कि वादी में एकमात्र ध्यान तीसरे प्रतिवादी को चुप कराने पर था, यही मुख्य कारण है कि उन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय को चुना, जबकि अन्य तीन प्रतिवादी या वादी में से कोई भी तमिलनाडु का नहीं है।’ धोनी ने कुमार के खिलाफ कानून के अनुसार प्रक्रिया जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्वतंत्र भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन, आखिर बार हिमाचल चुनाव में डाला था वोट

स्वतंत्र भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन, आखिर बार हिमाचल चुनाव में डाला था वोट

 स्वतंत्र भारत के पहले वोटर हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के कल्पा के रहने वाले मास्टर श्याम सरन नेगी का निधन हो गया है। श्‍याम सरन नेगी ने दो दिन पहले ही पोस्‍टल बैलेट के जरिए विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाला था। नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में हिस्सा लिया था जो देश का पहला चुनाव था। 106 के जीवन में नेगी ने 34वीं बार मतदान किया था।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, रिटायर्ड स्कूल टीचर श्याम शरण नेगी का जन्म एक जुलाई 1917 को हुआ था। 106 साल की उम्र में निधन से पहले उन्‍होंने हिमाचल चुनाव में वोट डाला। पहली बार वह 1951 में वोटिंग का हिस्सा बने थे। उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे। किन्नौर के कलपा कस्बे के रहने वाले श्‍याम शरण स्कूल से टीचर के पद से 51 साल पहले रिटायर थे।

दरअसल भारत का पहला चुनाव फरवरी 1952 में हुआ लेकिन हिमाचल प्रदेश में सुदूर, आदिवासी इलाकों में खराब मौसम के कारण सर्दियों के दौरान मतदान कराना असंभव था। ऐसे में वहां मतदान 23 अक्टूबर 1951 को पांच महीने पहले हो गया। तब श्याम शरण नेगी स्कूल अध्यापक थे और चुनावी ड्यूटी पर थे। इसके कारण वे अपना वोट डालने सुबह सात बजे किन्नौर में कल्पा प्राथमिक स्कूल में अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गए। श्याम शरण नेगी वहां पहुंच कर मतदान करने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद उन्‍हें बताया गया कि इलाके में कहीं भी सबसे पहले वोट डालने वाला वे ही हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आजाद भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता और किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

रेलवे ने रद्द की ट्रेनें, 29 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देखें ट्रेनों की लिस्ट

रेलवे ने रद्द की ट्रेनें, 29 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देखें ट्रेनों की लिस्ट

 रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत मालखेड़ी–गुना एवं मालखेड़ी-महादेवखेड़ी जंक्शन सेक्शनों में दोहरीकारण का कार्य दिनांक 15 से 18 नवम्बर, 2022 तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी।

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 09 से 17 नवम्बर, 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. दिनांक 11 से 19 नवम्बर, 2022 तक भोपाल से चलने वाली 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. दिनांक 11 एवं 15 नवम्बर, 2022 तक दुर्ग से चलने वाली 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. दिनांक 12 एवं 16 नवम्बर, 2022 तक निज़ामुद्दीन से चलने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5. दिनांक 16 नवम्बर, 2022 को दुर्ग से चलने वाली 20847 दुर्ग-उदमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6. दिनांक 17 नवम्बर, 2022 को उदमपुर से चलने वाली 20848 उदमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
7. दिनांक 15 नवम्बर, 2022 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर स्पेशल रद्द रहेगी।
8. दिनांक 17 नवम्बर, 2022 को अम्बिकापुर से चलने वाली 04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन स्पेशल रद्द रहेगी।
9. दिनांक 14 नवम्बर, 2022 को दुर्ग से चलने वाली 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10. दिनांक 15 नवम्बर, 2022 को अजमेर से चलने वाली 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11. दिनांक 16 नवम्बर, 2022 को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12. दिनांक 17 नवम्बर, 2022 को संतरागाछी से चलने वाली 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13. दिनांक 13 नवम्बर, 2022 तक दुर्ग से चलने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14. दिनांक 14 नवम्बर, 2022 तक अजमेर से चलने वाली 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15. दिनांक 13 नवम्बर, 2022 तक बीकानेर से चलने वाली 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16. दिनांक 16 नवम्बर, 2022 तक पूरी से चलने वाली 20472 पूरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17. दिनांक 10 एवं 17 नवम्बर, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18. दिनांक 12 एवं 19 नवम्बर, 2022 को भगत की कोठी से चलने वाली 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19. दिनांक 12 नवम्बर, 2022 को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20. दिनांक 13 नवम्बर, 2022 को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21. दिनांक 15 नवम्बर, 2022 को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22. दिनांक 17 नवम्बर, 2022 को जम्मूतवी से चलने वाली 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23. दिनांक 11, 12 एवं 15 नवम्बर, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24. दिनांक 12, 13 एवं 16 नवम्बर, 2022 को अमृतसर से चलने वाली 20808 अमृतसर-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25. दिनांक 07 से 09 नवम्बर, 2022 तक कोरबा से चलने चलने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस की रद्द रहेगीm
26. दिनांक 06 से 08 नवम्बर, 2022 तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27. दिनांक 07 से 09 नवम्बर, 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
28. दिनांक 07 से 09 नवम्बर, 2022 तक इतवारी से चलने 12856 इतवारी-बिलासपुर रद्द रहेगी।
29. दिनांक 07 से 09 नवम्बर, 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली 08212 बिलासपुर-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

01. दिनांक 10 से 17 नवम्बर, 2022 तक पूरी से चलने वाली 18477 पूरी -योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से न्यू कटनी-कटनी–सतना-ओहन केबिन- झांसी जं होकर चलेगी।
02. दिनांक 11 से 18 नवम्बर, 2022 तक योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से झांसी जं-ओहन केबिन–सतना-कटनी-न्यू कटनी होकर चलेगी।
03. दिनांक 12, 14 एवं 17 नवम्बर, 2022 को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से न्यू कटनी-कटनी–सतना-ओहन केबिन- झांसी जं होकर चलेगी।

बीच में रद्द होने वाली गाड़ी –

01. दिनांक 07 से 09 नवंबर, 2022 को मुंबई से चलने वाली 12205 मुंबई-गोंदिया विदर्भा एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त की जाएगी।

बेटी की हत्या कर पिता ने Instagram पर शेयर किया वीडियो, कहा- मैने मर्डर कर दिया

बेटी की हत्या कर पिता ने Instagram पर शेयर किया वीडियो, कहा- मैने मर्डर कर दिया

 आंध्रप्रदेश। विशाखापट्टनम में नाबालिग बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपी ने Instagram पर वीडियो शेयर करके इस वारदात की लोगों को जानकारी दी और हत्या कबूल करली। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, विजाग शहर के वन टाउन थाना क्षेत्र में वारा प्रसाद नाम का शख्स 10वीं में पढ़ने वाली अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहता था। शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे वारा प्रसाद का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह बेटी की मर्डर करने की बात कर रहा था। वारा के जानने वालों को उसका वीडियो मिला तो उन लोगों ने इसकी जानकारीवन टाउन थाना पुलिस को दी गई।

वीडियो की सत्यता जानने के लिए पुलिस जब वारा के घर पहुंची तो उसकी बेटी की लाश घर में पड़ी मिला। साथ ही आरोपी भी घर पर ही मौजूद मिला। पुलिस ने तुरंत ही उसे गिरफ्तार किया और नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की हत्या बेल्ट से गला घोंट कर की गई।

हत्या करने के बाद इंस्टाग्राम पर पिता ने वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह बोलता नजर आया, ”मैंने अपनी बेटी की हत्या कर दी है, क्योंकि बेटी का मोहल्ले के ही आदमी से लव अफेयर चल रहा था। मैंने उसे कई बार समझाया। लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। उसे अपनी पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए था ना कि किसी आदमी में। मैंने उसे वो सब दिया जो वह मांगती थी, किताबें, अच्छा स्कूल और दूसरे चीजें। लेकिन वो तब भी नहीं मान रही थी इसलिए मैंने उसे मार दिया।”

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी की पत्नी 13 साल पहले दूसरे पुरुष के साथ भाग गई थी। कुछ साल पहले उसकी बड़ी बेटी भी किसी आदमी के साथ भाग गई थी। उसके बाद वो छोटी बेटी का साथ रह रहा था। छोटी बेटी को भी उसी रास्ते पर जाता देख वो सहन नहीं कर पाया और बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।