BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING: आर्मी कैंप में आत्मघाती हमला, 2 आतंकी ढेर और 3 जवान शहीद

BREAKING: आर्मी कैंप में आत्मघाती हमला, 2 आतंकी ढेर और 3 जवान शहीद

  जम्मू कश्मीर। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू के परगल में साजिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस में आतंकियों ने घुसने की कोशिश की थी। इस पर अलर्ट जवानों ने संदिग्धों को देख फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने भी गोली चलाई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो दहशतगर्द मारे गए हैं। जबकि तीन जवान शहीद हो गए हैं। फिलहाल तलाशी ऑपरेशन जारी है। ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि दारहल थाने से 6 किलोमीटर दूर दूसरी पार्टियों को भी कैंप की ओर रवाना किया गया है। दो आतंकवादी मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर रहेगा भद्राकाल का साया, जानिए कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर रहेगा भद्राकाल का साया, जानिए कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

 Raksha Bandhan Shubh Muhurat Time: इस साल सावन पूर्णिमा (Sawan 2022) तिथि दो दिन 11 और 12 अगस्त दो दिन है. जिसकी वजह से लोगों के मन में सवाल है कि आखिर रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) किस दिन मनाया जाए. दरअसल रक्षाबंधन सावन की पूर्णिमा पर भद्रारहित काल में मनाया जाता है. ये त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और प्यार का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं. लेकिन इस सावन सावन पूर्णिमा पर पूरे दिन भद्राकाल का साया रहेगा. तो चलिए बताते हैं आपको राखी बांधने का शुभ मुहूर्त.

 रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त ( 11 अगस्त 2022) Raksha Bandhan 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हो जाएगी और 12 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. जिसको देखते हुए रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को ही मनाया जाने वाला है. बता दें कि मुहूर्त गणना के अनुसार 11 अगस्त पर सुबह 11 बजकर 37 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. जो शास्त्रों के अनुसार सबसे अच्छा और शुभ मुहूर्त माना जाता है. इसके अलावा 11 अगस्त,गुरुवार को दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट पर विजय मुहूर्त रहेगा. इन दोनों मुहूर्त में ही आप अपने भाई को राखी बांध सकते हैं.

कब तक रहेगा भद्रा का साया

बता दें कि इस साल राखी पर भद्रा का साया होने की वजह से राखी बांधने के लिए बहुत कम वक्त मिलेगा. 11 अगस्त के दिन शाम 5 बजकर 17 से लेकर 06 बजकर 16 मिनट तक भद्रा पुंछ रहेगी. फिर 8 बजे तक भद्रा मुख रहेगी. जो राखी के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है. लेकिन मजबूरी हो तो चौघड़िया का वक्त ध्यान में रखकर आप राखी बांध सकते हैं. वहीं पंडितों के मुताबिक भद्रा रक्षाबंधन के दिन पाताललोक में निवास करेंगी ऐसे में इसका असर पृथ्वी वासियों के ऊपर नहीं पड़ेगा.

स्वतंत्रता दिवस को तिरंगा नहीं सिख झंडा फहराएं, सांसद के बयान पर मचा हंगामा

स्वतंत्रता दिवस को तिरंगा नहीं सिख झंडा फहराएं, सांसद के बयान पर मचा हंगामा

 पंजाब। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। पंजाब के संगरूर से सांसद ने लोगों से तिरंगा अभियान का बहिष्कार करने की बात कहकर विवाद छेड़ दिया है।

मान ने इस अभियान का बहिष्कार करते हुए कहा, “मैं आपसे 14-15 अगस्त को घरों और कार्यालयों में निशान साहिब फहराने का अनुरोध करता हूं। दीप सिद्धू आज हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि सिख स्वतंत्र और एक अलग समुदाय है।” इतना ही नहीं, अलगाववादी नेता ने भारतीय सुरक्षाबलों को दुश्मन करार देते हुए कहा, “जरनैल सिंह भिंडरांवाले (मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी) दुश्मन की सेना से लड़ते हुए शहीद हो गए।”

वहीं, प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रतिनिधित्व करने वाले आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने एक वीडियो संदेश में पंजाब के लोगों को तिरंगा जलाने और स्वतंत्रता दिवस पर खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाने की कोशिश की। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर उनके रुख के लिए आलोचना की गई है। आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि अभियान का बहिष्कार करना उनके असली चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने भारत के संविधान के अनुसार शपथ ली उनका भी पर्दाफाश हो गया है।”

मलविंदर सिंह कांग ने कहा, “उन्हें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए क्योंकि हजारों पंजाबियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। हम हमेशा राष्ट्रीय ध्वज के लिए गहरा सम्मान करते हैं।” अकाली नेताओं में से एक डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि भारतीय ध्वज सभी का है और पंजाब के लोगों को इस पर गर्व है। चीमा ने कहा, “तिरंगा सभी का है और पंजाब के लोगों को तिरंगे पर गर्व है क्योंकि अधिकांश बलिदान पंजाब के लोगों द्वारा किए गए हैं। अधिकांश शहीद सिख परिवारों से थे।”

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, उनके खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी दिल्ली ट्रांसफर

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, उनके खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी दिल्ली ट्रांसफर

 नई दिल्ली। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ देश भर में दर्ज तमाम FIR को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हुई सुनवाई के बाद कहा कि इन तमाम FIR को लेकर जांच अब दिल्ली पुलिस करेगी।

बता दें कि नूपुर शर्मा के खिलाफ पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम और कर्नाटक में कई मामले दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब तक जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंचती नुपुर शर्मा को मिली गिरफ्तारी से अंतरिम राहत बरकरार रहेगी। कोर्ट ने कहा कि अगर भविष्य में कोई नई FIR होती है तो उसकी भी जांच दिल्ली पुलिस ही करेगी।

गौरतलब है कि नुपुर शर्मा ने सर्वोच्च आदालत से अपने खिलाफ दर्ज नौ एफआईआर में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। नुपुर शर्मा मे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अप्रत्याशित और कड़ी आलोचना के बाद, उनके जीवन के लिए खतरा पैदा हो गया है और उन्हें बलात्कार की धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा था कि चूंकि दिल्ली में FIR पहली थी। इसलिए अन्य स्थानों पर दर्ज FIR को दिल्ली के मामले के साथ जोड़ दिया जाए।

नीतीश कुमार 8वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, तेजस्वी ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार 8वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, तेजस्वी ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

  बिहार। जदयू के नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राजद नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम बन गए हैं। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर भी छुए। 22 साल में यह 8वां मौका है, जब नीतीश कुमार राज्य के सीएम बने हैं। वे साल 2000 में सबसे पहले 7 दिनों के लिए सीएम बने थे

BREAKING : प्रियंका गांधी दूसरी बार हुई कोरोना संक्रमित, राहुल गांधी की भी तबियत खराब, अलवर दौरा रद्द

BREAKING : प्रियंका गांधी दूसरी बार हुई कोरोना संक्रमित, राहुल गांधी की भी तबियत खराब, अलवर दौरा रद्द

 नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘एक बार फिर से आज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। घर पर ही आइसोलेशन में हूं और पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।’ वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की भी तबीयत कुछ खराब है और इसके चलते उन्होंने राजस्थान के अलवर का दौरा रद्द कर दिया है।

इससे पहले जून में भी प्रियंका गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। तब भी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। प्रियंका गांधी ने बताया था कि उनमें कोरोना के मामूली लक्षण पाए गए हैं। तब भी प्रियंका गांधी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था।

स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 25-30 किलोग्राम आईईडी किया बरामद

स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 25-30 किलोग्राम आईईडी किया बरामद

 जम्मू-कश्मीर। पुलवामा में पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने बुधवार को शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किलोग्राम आईडीडी बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया, ”पुलवामा पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।” उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आईईडी को यहां तक पहुंचाने वाले और यहां से आईईडी उठाने के लिए आने वालों की तलाश की जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है।

BREAKING: नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

BREAKING: नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

 पटना: बिहार में चल रहे सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। नीतीश ने इसी के साथ सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने 160 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है।

राजभवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 'सभी विधायकों और सांसदों ने एक स्वर में एनडीए गठबंधन से बाहर रहने का सुझाव दिया, जिसके बाद हमने इस्तीफा दे दिया है।'

पूर्व राष्ट्रपति के घर छापा, बोले- यह राष्ट्र के लिए काला दिन है

पूर्व राष्ट्रपति के घर छापा, बोले- यह राष्ट्र के लिए काला दिन है

 अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने पूर्व राष्ट्रपति के रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर पर छापा मारा है। एफबीआई भारतीय समयानुसार मंगलवार तड़के पूर्व राष्ट्रपति के रिजॉर्ट पहुंची और उनके आवास को चारों ओर से घेर लिया। एफबीआई के एजेंट्स उनके घर की तलाशी ले रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी पुष्टि की है।

ट्रम्प ने कहा, “फ्लोरिडा स्थित मेरे खूबसूरत पाम बीच घर मार-ए-लीगो पर एफबीआई ने छापा मारा है, इसे कब्जे में लेकर अधिकारियों ने सीज कर दिया है।” ट्रम्प ने कहा कि यह कार्रवाई बिना किसी नोटिस के की गई है।

ट्रम्प ने कहा कि यह राष्ट्र के लिए काला वक्त है। किसी राष्ट्रपति के साथ पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। कट्टर लेफ्ट डेमोक्रेट्स नहीं चाहता कि मैं 2024 के चुनाव में उतरूं।

एफबीआई ने जिस वक्त ट्रम्प के घर पर छापा मारा उस वक्त वो घर में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि वो न्यूजर्सी में किसी काम के सिलसिले में गए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प ने जब व्हाइट हाउस छोड़ा था उस वक्त वो कुछ सरकारी दस्तावेज अपने साथ ले गए थे।। बताया जा रहा है कि ट्रम्प ये दस्तावेज कई बड़े बॉक्स में मार-ए-लीगो ले गए थे। जिसके बाद से ट्रम्प और उनके करीबी एफबीआई के राडार पर थे। हालांकि एफबीआई की तरह से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

ट्रम्प पर यह भी आरोप लगे थे कि राष्ट्रपति रहते हुए वे आधिकारिक दस्तावेजों को फाड़ कर फ्लश कर देते थे। एक बार ट्रम्प ने इतने ज्यादा दस्तावेजों को फाड़ कर फ्लश किया था कि व्हाइट हाउस का टॉयलेट ही जाम हो गया था। पूर्व राष्ट्रपति के ऊपर सरकारी दस्तावेजों को फ्लोरिडा भेजे जाने का भी आरोप लगा है। नेशनल आर्काइव पूर्व राष्ट्रपति की इन आदतों की जांच कराना चाहता है।

बढ़ते महंगाई के बीच राहत भरी खबर: खाने के तेल की कीमतों में होगी कटौती, जानिए कितने रुपये होगा सस्ता

बढ़ते महंगाई के बीच राहत भरी खबर: खाने के तेल की कीमतों में होगी कटौती, जानिए कितने रुपये होगा सस्ता

 नई दिल्ली: लगातर बढ़ रही महंगाई से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है, लेकिन इस बीच एक राहत की खबर आई है कि अगले कुछ दिनों में खाने के तेल की खुदरा कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। खाद्य तेल प्रोसेसर और निर्माताओं ने तेल की कीमतों में कटौती करने पर सहमति जताई है।

बता दें कि, तेल की कीमतों में कटौती करने का फैसला खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय के साथ हुई बैठक के खाद्य तेल प्रोसेसर और निर्माताओं ने लिया है। विदेशी मार्केट में खाने वाले तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद घरेलू कीमतों में कटौती की जा सकती है। सरकार की कोशिश है कि गिरी हुई कीमतों लाभ घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिले

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार, तेल बनाने वाली कंपनियों ने वैश्विक बाजार में आई कीमतों में नरमी के बाद घरेलू बाजार में खाद्य तेल की कीमतें कम करने पर सहमति जताई है। आने वाले दिनों में खाने वाले तेल की खुदरा कीमतों में 10-12 रुपये की गिरावट आ सकती है। हालांकि, पिछले महीने भी तेल निर्माताओं ने कीमतों में कटौती की थी। लेकिन मंत्रालय का मानना है कि वैश्विक कीमतों में गिरावट के बाद अभी भी कीमतों में कटौती की गुंजाइश है।

जुलाई में खाद्य प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अडानी विल्मर ने खाने वाले तेल की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था। तब अडानी विल्मर ने एक बयान में कहा था कि वैश्विक कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए कम रेट पर उपभोक्ताओं तक खाद्य तेल को पहुंचाने के क्रम में कंपनी ये कटौती की है।
27 साल पुराने मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को मिली उम्रकैद की सज़ा...जानिए क्या है मामला

27 साल पुराने मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को मिली उम्रकैद की सज़ा...जानिए क्या है मामला

 जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा से पूर्व सांसद उमाकांत यादव को सोमवार को जौनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 27 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सुनाई है। इस मामले में मुख्य आरोपी उमाकांत समेत 7 दोषियों को भी उम्रकैद की सज़ा सुनाई गयी है। कोर्ट ने इसके साथ ही पूर्व सांसद पर 5 लाख और अन्य को 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि सीबीसीआईडी के वकील ने आरोपियों को अधिकतम सजा मृत्युदंड दिए जाने की मांग की थी।

थाने में की थी अंधाधुंध फायरिंग

दरअसल साल 1995 के फरवरी महीने में जौनपुर के शाहगंज राजकीय रेलवे पुलिस के लॉकअप में बंद राजकुमार यादव नामक शख्स को छुड़ाने के लिए राइफल, पिस्टल से लैस होकर आरोपी उमाकांत यादव अपने सहयोगियों के साथ जीआरपी चौकी आए। यहां उन्होंने लॉकअप में बंद व्यक्ति राजकुमार को जबरदस्ती छुड़ाने का प्रयास किया। जिसके लिए वो थाने के अंदर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। फायरिंग से अजय सिंह और लल्लन सिंह नामक दो सिपाही समेत तीन लोगो को मौत हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने अदालत में उमाकांत यादव, राजकुमार यादव, धर्मराज यादव, महेंद्र, सूबेदार और बच्चू लाल समेत सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

जेल में रहकर जीता था सांसद चुनाव

बसपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले बाहुबली उमाकांत यादव शाहगंज विधानसभा से 3 बार विधायक और मछलीशहर लोकसभा से BSP सांसद रह चुके हैं। उन्होंने जेल में रहकर बीजेपी उम्मीदवार केशरी नाथ त्रिपाठी को 2004 का लोकसभा चुनाव हराया और पहली बार सांसद बने थे।

संजय राउत को फिर झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 22 अगस्त तक बढ़ाई

संजय राउत को फिर झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 22 अगस्त तक बढ़ाई

 मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत को सोमवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायालय ने उनकी हिरासत को 22 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। खास बात है कि पात्रा चॉल मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे राउत को बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने तीसरी बार उन्हें हिरासत में भेजा है।

गुरुवार को कोर्ट ने राउत की हिरासत को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। साथ ही कोर्ट ने यह भी पाया था कि एजेंसी ने जांच में खासी ‘प्रगति’ की है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउत की जांच कर रही है। शनिवार को उनकी पत्नी वर्षा भी पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश हुई थीं। ईडी ने शनिवार को करीब 9 घंटों तक उनसे पूछताछ की थी

ईडी ने बताया कि जांच के दौरान मिले दस्तावेज दिखाते हैं कि राउत की तरफ से अलीबाग में खऱीदी गई संपत्तियों में नकदी का बड़ा लेनदेन भी शामिल था। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि राउत की पत्नी के बैंक खाते में 1.08 करोड़ रुपये मिले हैं।

बीते रविवार को राउत को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान जांच एजेंसी ने दावा किया था कि शिवसेना सांसद के आवास से 10 लाख रुपये से ज्यादा बरामद हुए थे। हालांकि, उनके भाई का कहना है कि पैसा पार्टी का था। राउत ने भी पहले दावा किया था कि पार्टी के सांसदों को ईडी की धमकी के चलते ही शिंदे की बगावत सफल हुई थी।

 
सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, आधा किमी तक घसीटता ले गया

सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, आधा किमी तक घसीटता ले गया

 उत्तरप्रदेश। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की कार को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक ने पहले कार को पीछे से टक्कर मारी और फिर लगभग आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। हमले में जिलाध्याक्ष बाल-बाल बच गए। वहीं आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रविवार को रात आठ बजे के करीब सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय से करहल रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे शहर में भदावर हाउस के पास पहुंचे तभी एक ट्रक चालक ने उनकी विटारा ब्रीजा कार में पहले साइड से टक्कर मारी, किसी तरह देवेंद्र सिंह यादव ने गाड़ी को संभाला और आगे चलने लगे। इसी बीच फिर एक बार ट्रक चालक ने पीछे से दौड़ाकर कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क पर ही घूम गई। चालक ने ट्रक को रोकने की बजाए ट्रक को गाड़ी समेत दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके चलते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ट्रक के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटती रही।

जब ट्रक करहल चौराहे पर पहुंचा तो आगे एक और ट्रक खड़ा होने के चलते मजबूरन उसे ट्रक रोकना पड़ा। तब तक आसपास के लोग भी दौड़ कर घटनास्थल की ओर पहुंच गए चौराहे पर तैनात पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। इस घटना में जिलाध्यक्ष बाल बाल बचे। सूचना पाकर सपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। किसी तरह वे हमले में बच गए।

सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला को फावड़े से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला को फावड़े से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 उत्तरप्रदेश मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जहां एक सनकी कथित प्रेमी ने शादीशुदा महिला की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। घटना आजदनगर कॉलोनी की है।

बताया जा रहा है कि यहां निर्माणाधीन मकान में खालिद नाम का शख्स अपनी प्रेमिका को लेकर गया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और खालिद ने प्रेमिका पर फावड़े से हमला कर उसे काट डाला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। शरीर पर 20 से ज्यादा निशान मिले हैं। दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबर: खाटूश्याम मंदिर में भगदड़ से 3 महिलाओं की मौत, PM और CM ने जताया दुख

बड़ी खबर: खाटूश्याम मंदिर में भगदड़ से 3 महिलाओं की मौत, PM और CM ने जताया दुख

 सीकर: राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्याम मंदिर आज एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। 4 लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह 5:00 हुआ, जब एकादशी के मौके पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई थी। देर रात से ही श्रद्धालु लाइन में लगे थे। जैसे ही सुबह मंदिर के पट खुले, भगदड़ मच गई।

हादसे में मारी गई एक महिला का नाम शांति देवी है। दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बॉडीज को खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम होगा।

हालात काबू में, दर्शन दोबारा शुरू- पुलिस
पुलिस ने बताया कि मंदिर के बाहर भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही मंदिर के गेट खुले, लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। कुछ लोगों ने बताया कि धक्का-मुक्की में एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके चलते पीछे आ रहे लोग भी गिरने लगे। भगदड़ की खबर मिलते ही पुलिस टीम मंदिर पहुंची और हालात संभाले। मंदिर में दर्शन दोबारा शुरू हो गए हैं।

PM और CM ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खाटू श्यामजी में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत से दुखी हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारी गईं तीनों महिलाओं के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 पीएफ कर्मचारियों का ब्याज का इंतजार खत्म! इस तारीख को अकाउंट में आएंगे 64,000 रुपये, जल्द करें चेक

पीएफ कर्मचारियों का ब्याज का इंतजार खत्म! इस तारीख को अकाउंट में आएंगे 64,000 रुपये, जल्द करें चेक

 नई दिल्लीः अगर आपकी फैमिली में कहीं प्राइवेट या गवर्नमेंट जॉब करते हुए किसी का पीएफ कट रहा है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। पीएफ को इकट्ठा करने वाली संस्था ईपीएफओ अब किसी भी दिन ब्याज का पैसा डालने जा रही है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

केंद्र सरकार इस बार 8.1 फीसदी ब्याज का पैसा दे रही है, जो राशि चार दशकों के इतिहास में सबसे कम बताई जा रही है। इससे पहले वित्तीय साल में भी 8.5 प्रतिशत ब्याज दिया गया था। अब पीएफ कर्मचारियों का किसी भी दिन इंतजार खत्म हो जाएगा। ईपीएफओ की ओर से ब्याज का पैसा डालने की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 30 अगस्त यह दावा किया जा रहा है।

इतने करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा ब्याज
पीएफ जमा करने वाले संगठन के मुताबिक, मुातबिक, 30 अगस्त तक ब्याज का पैसा खाते में आने की संभावना जताई जा रहा है। इस बार करीब 6 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को ब्याज की रकम दी जाएगी। सरकार या फिर EPFO की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 अगस्त तक सरकार ये पैसा कर्मचारियों के पीएफ खाते में भेज सकती है।

खाते में आएंगे इतने हजार रुपये
सरकार पीएफ कर्मचारियों के ऊपर मेहरबान होने जा रही है। आपके खाते में अभी 8 लाख रुपया पड़ा है तो आपको 8.1 प्रतिश ब्याज के हिसाब से कुल 64,000 रुपये में डाले जाएंगे। इसका सीधा मतलब ये है कि यदि सरकार ने कर्मचारियों को ये पैसा भेज दिया तो उनको जबरदस्त लाभ मिलेगा।

यूं करें चेक
सबसे पहले आपको epfindia.gov.in पर जाना होगा।

अब आपको Click Here to know your EPF Balance के विकल्प पर क्लिक करना है।

अब आपको epfoservices.in/epfo/ के पेज पर रिडायरेक्ट हो जाना है।

अब आपको Member Balance Information के विकल्प पर क्लिक करना है।

अब आप अपना पीएफ अकाउंट नंबर तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां पर दर्ज करें।

अब आप अपने राज्य का चयन करें।

इतना करने के बाद अपने राज्य के ईपीएफओ वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
अब आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Sawan Somvar 2022 : सावन के अंतिम सोमवार पर आज करें 3 काम, हर मनोकामना होगी पूरी

Sawan Somvar 2022 : सावन के अंतिम सोमवार पर आज करें 3 काम, हर मनोकामना होगी पूरी

 सावन का आखिरी और चौथा सोमवार 8 अगस्त 2022 को है. भोलेनाथ की आराधना के लिए सावन सोमवार की विशेष महत्ता है. सावन सोमवार का व्रत रखने वालों की शिव जी (shiv ji) मुरादें पूरी करते हैं।भोलेनाथ स्वभाव से बहुत भोले हैं, मात्र एक लौटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं।

चंद्रमा मन का प्रतीक है. कुंडली में चंद्र दोष से व्यक्ति का मन अशांत रहता है. घर में तनाव की स्थिति पैदा होती है. ज्योतिषशास्‍त्र के अनुसार चंद्र दोष से मुक्ति पाने के लिए सावन के अंतिम सोमवार पर चंद्रशेखर स्‍तोत्र का पाठ करें.।

कार्य में बाधा( work)

चारों तरफ से निराशा हाथ लग रही हो, काम बनने से पहले ही बिगड़ जाए, कहीं तरक्की के आसार नजर न आए तो सावन सोमवार के दिन नमक का ये टोटका फलदायी साबित हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार एक ग्‍लास पानी थोड़ा सा सेंधा नमक डालें और इसे उस स्थान पर रख दें जहां घर के सदस्यों की नजर पड़ती हो।

ISRO की मेहनत पर फिरा पानी, भारत का पहला छोटा रॉकेट मिशन हुआ फेल

ISRO की मेहनत पर फिरा पानी, भारत का पहला छोटा रॉकेट मिशन हुआ फेल

 आंध्र प्रदेश : भारत के छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) का पहला मिशन रविवार की सुबह विफल हो गया। इस एसएसएलवी पर कुल 56 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। दो उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षा में स्थापित करने में एक छोटे रॉकेट की विफलता भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करती है जिसे जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-एमके 3 (जीएसएलवी-एमके 3 ) द्वारा ट्रिकी क्रायोजेनिक इंजन चरण के साथ किया जाएगा। एसएसएलवी-डी1 के दो उपग्रहों के साथ सुबह करीब 9.18 बजे प्रक्षेपित किए जाने के कुछ घंटों बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि उपग्रह अनुपयोगी हैं क्योंकि यह निर्धारित कक्षा से अलग कक्षा में चला गया। इसरो ने मिशन के बारे में एक बहुत ही संक्षिप्त बयान में कहा, “सभी चरणों ने सामान्य रूप से प्रदर्शन किया। दोनों उपग्रहों को अंत:क्षेपित किया गया। लेकिन हासिल की गई कक्षा अपेक्षा से कम थी, जो इसे अस्थिर बनाती है।”

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा, एसएसएलवी-डी1 ने उपग्रहों को 356 किमी वृत्ताकार कक्षा के बजाय 356 किमी गुणा 76 किमी अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया – 76 किमी पृथ्वी की सतह के करीब सबसे निचला बिंदु है।”

उन्होंने कहा कि जब उपग्रहों को इस तरह की कक्षा में स्थापित किया जाएगा तो वे वहां ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे और नीचे आ जाएंगे। सोमनाथ ने कहा, दो उपग्रह पहले ही उस कक्षा से नीचे आ चुके हैं और वे अब प्रयोग करने योग्य नहीं हैं। विशेषज्ञों का एक समूह इस विफलता की जांच करेगा कि यह अस्वीकार्य कक्षा में क्यों गया। सोमनाथ ने कहा कि छोटे सुधारों के पुन: सत्यापन के बाद, इसरो जल्द ही अगला एसएसएलवी-डी 2 लॉन्च करेगा। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को मनाने की उम्मीद में इसरो ने अपने नए बनाए गए रॉकेट लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान – विकासात्मक उड़ान (एसएसएलवी-डी1) का प्रक्षेपण किया था। अपनी पहली विकासात्मक उड़ान पर, एसएसएलवी-डी1 ने एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-02 (ईओएस-02) का वजन लगभग 145 किलोग्राम और सरकारी स्कूलों के 750 छात्रों द्वारा निर्मित आठ किलोग्राम आजादीसैट था, जिसे स्पेसकिड्ज द्वारा सुगम बनाया गया था। इसे पहले माइक्रोसेटेलाइट -2 के रूप में जाना जाता था।

रॉकेट की उड़ान के लगभग 12 मिनट बाद, इसरो ने ईओएस-02 और आजादीसैट को अलग करने की घोषणा की। इसके तुरंत बाद रॉकेट पोर्ट पर उस मिशन कंट्रोल सेंटर के बारे में सोमनाथ की घोषणा के साथ एक भारी सन्नाटा छा गया: एसएसएलवी-डी 1 मिशन पूरा हो गया था। रॉकेट के सभी चरणों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया। रॉकेट के टर्मिनल चरण में कुछ डेटा हानि हुई है।

उन्होंने कहा कि मिशन की स्थिति जानने के लिए आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। स्पेसकिड्ज इंडिया के संस्थापक और सीईओ डॉ. श्रीमति केसन ने को बताया, आजादीसैट अलग हो गया। हम रात में ही उपग्रह के बारे में जान सकते हैं। सुबह करीब 9.18 बजे रॉकेट यहां के पहले लॉन्च पैड से मुक्त होकर आसमान में बादलों के बीच चला गया। रॉकेट की प्रगति सुचारू थी क्योंकि इसके सभी ठोस ईंधन चालित इंजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। तीन चरणों वाला एसएसएलवी-डी1 मुख्य रूप से ठोस ईंधन (कुल 99.2 टन) द्वारा संचालित है और इसमें उपग्रहों के सटीक इंजेक्शन के लिए 0.05 टन तरल ईंधन द्वारा संचालित वेग ट्रिमिंग मॉड्यूल (वीटीएम) भी है। भारत का सबसे नया रॉकेट 34 मीटर लंबा और 120 टन वजन का था। उड़ान योजना के अनुसार, अपनी उड़ान में सिर्फ 12 मिनट में, एसएसएलवी को कुछ सेकंड बाद ईओएस-2 उपग्रह और फिर आजादीसैट को अंतरिक्ष में पहुंचाना था। हालांकि, यह योजना के अनुसार नहीं हुआ।

इसरो के अनुसार, एसएसएलवी उद्योग द्वारा उत्पादन के लिए मानक इंटरफेस के साथ मॉड्यूलर और एकीकृत प्रणालियों के साथ रॉकेट को स्थानांतरित करने के लिए तैयार है। इसरो ने कहा कि एसएसएलवी डिजाइन ड्राइवर कम लागत, कम टर्नअराउंड समय, कई उपग्रहों को समायोजित करने में लचीलेपन, लॉन्च-ऑन-डिमांड व्यवहार्यता, न्यूनतम लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्च र आवश्यकताएं और अन्य के साथ परिपूर्ण हैं। इसरो की वाणिज्यिक शाखा, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड, कुछ सफल मिशनों के बाद निजी क्षेत्र में उत्पादन के लिए एसएसएलवी तकनीक को स्थानांतरित करने की योजना बना रही थी।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि ईओएस-02 उपग्रह उच्च स्थानिक संकल्प के साथ एक प्रयोगात्मक ऑप्टिकल इमेजिंग उपग्रह है। इसका उद्देश्य कम टर्नअराउंड समय के साथ एक प्रायोगिक इमेजिंग उपग्रह को साकार करना और उड़ान भरना है और मांग क्षमता पर प्रक्षेपण का प्रदर्शन करना है।
नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने एक स्पेस सेमिनार में कहा था कि 2018 और 2027 के बीच कुल 38 अरब डॉलर के लगभग 7,000 छोटे उपग्रहों को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

संसद कल पेश हो सकता है बिजली संशोधन विधेयक, बिजली वितरण क्षेत्र में बड़ा बदलाव

संसद कल पेश हो सकता है बिजली संशोधन विधेयक, बिजली वितरण क्षेत्र में बड़ा बदलाव

 नई दिल्ली।(Parliament may introduce electricity amendment bill tomorrow) देश के बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार करने की मंशा के साथ केंद्र सरकार सोमवार को बिजली संशोधन विधेयक, 2022 लोकसभा में पेश कर सकते हैं। यह विधेयक देश के मौजूदा बिजली वितरण क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकती है। साथ ही समूचे बिजली सेक्टर में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी को और बढ़ाने का रास्ता खुल सकता है।

(Parliament may introduce electricity amendment bill tomorrow) बिजली संशोधन विधेयक पास होने के बाद पूरे देश में पहली बार बिजली ग्राहकों को एक से ज्यादा बिजली वितरण कंपनियों को चुनने का विकल्प खोल सकता है। विधेयक के जरिए सरकार केंद्र व राज्यों के बिजली नियामक आयोग के ढांचे में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लाया जाएगा।

(Parliament may introduce electricity amendment bill tomorrow) सरकार की तरफ से उक्त संशोधन विधेयक पेश करने के संकेत दिए जाने के साथ ही देशभर में इसका विरोध की घोषणा की गई है। बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों के राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।

30 सितंबर को पेंशनरों को मिलने वाला है बड़ा तोहफा, होने जा रहा है ये ऐलान

30 सितंबर को पेंशनरों को मिलने वाला है बड़ा तोहफा, होने जा रहा है ये ऐलान

 नई दिल्ली :आपको यह जानकर खुशी होगी कि अगर आपने भी नेशनल पेंशन सिस्टम स्कीम ले ली है तो कुछ दिनों बाद एनपीएस में बढ़ोतरी होने वाली है। और आपको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। जानिए पूरी जानकारी खबर में।अगर आपने अपने सुरक्षित भविष्य के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) की कोई योजना ली है या लेने जा रहे हैं तो अब आप फायदे में रहने वाले हैं. दरअसल, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) अब एनपीएस में गारंटीड पेंशन प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। माना जा रहा है कि यह योजना 30 सितंबर से शुरू हो सकती है। इससे देश के करोड़ों लोगों को फायदा होगा और राष्ट्रीय पेंशन के लिए आवेदन करने वालों की संख्या भी बढ़ेगी।

30 सितंबर से शुरू हो सकती है नई पेंशन योजना
इस बारे में पीएफआरडीए के अध्यक्ष सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने विस्तार से जानकारी दी. शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘नेशनल पेंशन सिस्टम में अब मिनिमम एश्योर्ड रिटर्न स्कीम पर काम चल रहा है। यानी निवेशकों को किसी भी हाल में आकर्षक रकम मिलनी चाहिए। संभावना है कि हम इसे 30 सितंबर से शुरू कर सकते हैं।

निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न देने की कोशिश
पिछले 13 वर्षों में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया गया है। इस दौरान हमने 10.27 फीसदी सालाना की दर से चक्रवृद्धि ब्याज दिया है. हमने हमेशा निवेशकों को महंगाई से सुरक्षित रिटर्न दिया है।रुपये में गिरावट और बढ़ती महंगाई पर पीएफआरडीए के अध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण इन सभी बातों से पूरी तरह वाकिफ है. हमने एनपीएस को इस तरह से डिजाइन किया है कि निवेशकों को किसी भी कीमत पर सुरक्षित रिटर्न मिल सके।

35 लाख करोड़ मौजूदा पेंशन फंड
उन्होंने कहा कि अगर देश में मौजूद पेंशन फंड की बात करें तो यह 35 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 22 फीसदी यानी कुल 7.72 लाख करोड़ रुपये एनपीएस के पास है. वहीं, ईपीएफओ 40 फीसदी हिस्सेदारी का प्रबंधन करता है।