BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शर्मनाक : कलयुगी मां ने 4 साल की मासूम को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से फेंका, मौके पर मौत

शर्मनाक : कलयुगी मां ने 4 साल की मासूम को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से फेंका, मौके पर मौत

 कर्नाटक। एक बच्चे के लिए उसकी मां कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है। कहा जाता है कि एक मां के लिए उसके बच्चे से बढ़ कर दुनिया में कोई भी नहीं होता है। लेकिन कर्नाटक से ऐसा मामला सामने आया है जिसने ममता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक मां अपने ही चार साल की बच्ची की कातिल बन गई। बच्चे की जान लेने वाली मां की यह शर्मनाक हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक मां ने अपनी चार साल की बेटी को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। ये घटना चार अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु सेंट्रल डिवीजन के एसआर नगर के एक अपार्टमेंट में आरोपी महिला ने अपनी बेटी को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की दिव्यांग (बोलने और सुनने में असमर्थ) थी। इस बात से उसकी मां काफी परेशान रहती थी। बच्ची की हत्या करने के आरोप में मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला एक नॉन प्रैक्टिसिंग डेंटिस्ट हैं और बच्ची के पिता एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कल वोटिंग, शाम को आएंगे नतीजे, जानिए कैसे चुने जाते हैं उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कल वोटिंग, शाम को आएंगे नतीजे, जानिए कैसे चुने जाते हैं उपराष्ट्रपति

 नई दिल्ली। देश में उपराष्ट्रपति (Vice President Election) पद के लिए कल यानी 6 अगस्त को चुनाव होगा। इसका नतीजा भी कल ही शाम तक घोषित हो जाएगे। इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए(NDA) की तरफ से उम्मीदवार पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) हैं तो वहीं विपक्ष की तरफ से कांग्रेस की नेता मारग्रेट अल्वा (Margaret Alva) हैं। बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है और उससे पहले उपराष्ट्रपति चुन लिए जाएंगे।

इस तरह से चुने जाते हैं उपराष्ट्रपति

भारत में उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं और अगर किसी वजह से राष्ट्रपति का पद खाली होता है तो उनकी जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति ही संभालते हैं। संविधान के हिसाब से सर्वोच्च पद की बात करें तो राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति का पद होता है फिर उसके बाद प्रधानमंत्री का। चुनाव में सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट करते हैं।

इस चुनाव में मनोनीत सदस्य भी हिस्सा लेते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 788 वोट डाले जा सकते है। इसमें लोकसभा के 543 सांसद और राज्यसभा के 243 सदस्य वोट करते हैं। राज्यसभा सदस्यों में 12 मनोनीत सांसद भी होते हैं।

भारत में इन जगहों पर कराई जाती है आत्माओं की शादी...जानिए इस रहस्यमयी परंपरा के बारे में

भारत में इन जगहों पर कराई जाती है आत्माओं की शादी...जानिए इस रहस्यमयी परंपरा के बारे में

 Spirits wedding: भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश में कई ऐसी परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बार में जानकर हैरानी होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही खास परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं। इस अद्भुत प्रथा का पालन कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में किया जाता है। इस जिले में मृत लोगों की आत्माओं की पारंपरिक तरीके से शादी कराई जाती है। यहां पर बीते गुरुवार को मौत के 30 साल बाद शोभा और चंदप्पा की शादी कराई गई। 


आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन हम आपको विस्तार से बताते हैं आखिर ऐसा क्यों किया जाता है। बताया जाता है कि कर्नाटक और केरल के कुछ जिलों में इस प्रथा का पालन किया जाता है। इस परंपरा को 'प्रेथा कल्याणम' के नाम से जाना जाता है जिसमें मौत के बाद शादी की रस्म निभाई जाती है। इस प्रथा का पालन इंसान की मौत के बाद आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। 
 
यूट्यूबर एन्नी अरुण ने इस परंपरा के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। उनका कहना है कि वह भी इस शादी में शामिल हुए। 30 साल पहले दूल्हा और दुल्हन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इन आत्माओं की शादी में भी सभी रीति रिवाजों का पालन किया गया। इसमें सिर्फ फर्क इतना होता है कि शादी में दूल्हा-दुल्हन की जगह पुतले होते हैं। इसमें उनकी शादी होती है जिनकी विवाह से पहले ही मौत हो गई। 
 ये तस्वीर खोलेगी आपकी पर्सनैलिटी के राज...जानिए कैसे जानेंगे आप अपना व्यक्तित्व

ये तस्वीर खोलेगी आपकी पर्सनैलिटी के राज...जानिए कैसे जानेंगे आप अपना व्यक्तित्व

 Optical Illusion: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं। ऑप्टिल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरों को लोग पसंद भी करते हैं। ये तस्वीरें लोगों के पर्सनैलिटी के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं। हालांकि इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम जाता है, क्योंकि इस तस्वीरों में क्या चीज दिख रही है बता पाना कठिन होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। 

इस वायरल तस्वीर(Optical Illusion Viral Photo) को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इस तस्वीर में सबसे पहले आपको क्या नजर आया, क्योंकि इसके आधार पर आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस तस्वीर से आप कैसे अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। 

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में लोगों को अलग-अलग चीजें दिखाई देती हैं। इन फोटोज में आप सबसे पहले क्या देखते हैं जिससे आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। हम आपके लिए आज जिस तस्वीर को लेकर आए हैं वो आपके व्यक्तित्व के बारे में कई राज खोलेगी। 

इंटरनेट पर आए दिन इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं जो ज्यादातर लोगों को कंफ्यूज कर देती हैं। यह तस्वीरें देखने में तो बेहद सामान्य लगती हैं, लेकिन इनमें कई चीजें एक साथ दिखती हैं।  इस तस्वीर में पहले आप क्या नोटिस करते हैं और उस आधार पर आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। 

तस्वीर में क्या दिख रहा है?

हम आपके लिए जो वायरल तस्वीर लेकर आए हैं उसमें एक पेड़ है और पीछे छोटे-छोटे पौधे लगे हुए दिख रहे हैं। इस पेड़ को ऐसे बनाया गया है कि कई लोगों को उसमें सबसे पहले पेड़ दिखाई दे रहा है, तो कुछ लोगों को चेहरा नजर आया है। 

 


आपने इस तस्वीर में सबसे पहले पेड़ को देखा है, तो आप अपने जीवन से खुश हैं और आप चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं जिसकी वजह से आप हमेशा खुश रहते हैं। अगर आपको इस तस्वीर में सबसे पहले चेहरा दिखाई दिया है, तो हर चीज यानी किसी परिस्थिति को लेकर बहुत सोचते हैं। आपको किसी चीज को सुलझने के लिए वक्त देने की जरूरत है। 

सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें

सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें

 Leopard Gecko: दुनिया में कई तरह के जीव जन्तु पाए जाते हैं। इसके अलावा छिपकलियों की भी कई प्रजातियां मिलती हैं जो देखने में बेहद डरावनी लगती हैं। कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश में दुर्लभ प्रजाति की छिपकली पाई गई थी। यह छिपकली राज्य के बैतूल में एक अस्पताल में मिली थी। यह छिपकली सांप जैसी फुफकारती है और वह बेहद खूबसूरत दिखती है। अस्पताल में छिपकली दिखने के बाद लोग खौफ में आ गए जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को इसकी जानकारी दी गई जिसने इसका रेस्क्यू किया। पहली बार इस इलाके में यह दुर्लभ छिपकली नजर आई थी। 


कुछ दिनों पहले यह दुर्लभ छिपकली मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में देखी गई थी। छिपकली को देखते ही अस्पताल के कर्मचारी डर गए। अस्पताल प्रबंधन ने सर्पमित्र को जानकारी दी जिसके बाद वह इसका रेस्क्यू किया। सर्पमित्र आदिल खान ने इसके बारे में कई जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि यह छिपकली मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी अस्पताल में देखी गई थी।
 
सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली

कर्मचारियों ने सर्पमित्र आदिल खान को फोन पर सांप के फुफकारने की जानकारी दी। रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे आदिल खान ने देखा कि दुर्लभ छिपकली अस्पताल परिसर में बैठी हुई थी और तेज-तेज आवाज निकाल रही थी। 
पैन कार्ड से भी मिलेगा पर्सनल लोन...पूरी करनी होगी यह शर्त

पैन कार्ड से भी मिलेगा पर्सनल लोन...पूरी करनी होगी यह शर्त

 नई दिल्‍ली. वित्‍तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे आसान तरीका पर्सनल लोन पाने का रहता है. ऐसा अक्‍सर देखा गया है कि बैंक में पर्सनल लोन का आवेदन करने और लोन की राशि पाने के लिए खासी मशक्‍कत करनी पड़ती है. इन मुश्किलों से बचने का आसान तरीका है अपने पैन कार्ड के जरिये पर्सनल लोन लेना.

अधिकतर बैंक आपके पैन कार्ड की डिटेल के आधार पर 50 हजार रुपये तक का पर्सनल लोन देते हैं. कर्ज बांटने वाली एनबीएफसी बजाज फिनसर्व के मुताबिक, केवाई नियमों के तहत आप अपना पैन कार्ड देकर बिना किसी झंझट के पर्सनल लोन पा सकते हैं. यह आपकी वित्‍तीय जरूरतों को पूरी करने का सबसे आसान तरीका है और बैंक आपकी क्षमता, आमदनी और भुगतान की अवधि के हिसाब से कर्ज की राशि घटा या बढ़ा सकते हैं.

किसी कोलैटरल की जरूरत नहीं
पैन के आधार पर लोन लेने के लिए उपभोक्‍ता को बैंक के पास किसी कोलैटरल रखने की जरूरत नहीं पड़ती. यानी बैंक बिना कुछ गिरवी रखे ही आपको पर्सनल लोन दे देते हैं. हालांकि, पैन कार्ड पर मिलने वाला पर्सनल लोन भी असुरक्षित लोन की कैटेगरी में आता है और यही कारण है कि बैंक इसके जरिये बहुत बड़ी राशि के लोन को मंजूरी नहीं देते हैं.

इसे खर्च करने की बाध्‍यता नहीं

होम लोन या ऑटो लोन की तरह पर्सनल लोन को खर्च करने की कोई बाध्‍यता नहीं होती है. बैंक आपको होम लोन घर खरीदने या मरम्‍मत कराने के लिए देते हैं, जबकि ऑटो लोन कार खरीदने के एवज में मिलता है. लेकिन, पर्सनल लोन का इस्‍तेमाल आप किसी भी निजी खर्चे के लिए कर सकते हैं. मसलन, इलाज या घूमने फिरने अथवा किसी समारोह के आयोजन के लिए इस राशि का इस्‍तेमाल किया जा सकता है.

पूरी करनी होगी यह शर्त

पैन कार्ड पर पर्सनल लोन पाने के लिए वैसे तो आपको कुछ सामान्‍य दस्‍तावेज जमा कराने होंगे जिसमें आपका वर्क एक्‍सपीरियंस भी शामिल है. पैन पर पर्सनल लोन पाने के लिए आवेदक के पास कम से कम दो साल का वर्क एक्‍सपीरियंस होना चाहिए. आवदेक या तो वेतनभोगी हो अथवा सेल्‍फ इम्‍प्‍लॉयड. दोनों ही परिस्थितियों में उसका क्रेडिट स्‍कोर बेहतर होना चाहिए.

शर्मनाक : कुत्ते के साथ महिला ने कई सालों तक बनाया संबंध, एक्स-बॉयफ्रेंड करता था कैमरे में रिकॉर्ड, दोनों गिरफ्तार

शर्मनाक : कुत्ते के साथ महिला ने कई सालों तक बनाया संबंध, एक्स-बॉयफ्रेंड करता था कैमरे में रिकॉर्ड, दोनों गिरफ्तार

 एक महिला को कुत्ते से संबंध बनाने के मामले में अरेस्ट किया गया। जबकि उसके एक्स-बॉयफ्रेंड को पूरे वाक्ये को कैमरे में रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुत्ते को एनिमल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कुत्ते को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है, कपल को एक साल तक की जेल हो सकती है। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है।

36 साल की क्रिस्टीना कैलेलो को अपने कुत्ते से संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्रिस्टीना के साथ उसके एक्स-बॉयफ्रेंड जेफ्री स्प्रिंगर (39) को भी अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि पिछले 8 साल से क्रिस्टीना कुत्ते का शोषण कर रही थी। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है। क्रिस्टीना और जेफ्री पर जानवरों से जुड़ी यौन गतिविधियों का आरोप लगा है। इसी हफ्ते दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां करीब 4 लाख रुपये का बांड भरने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। रिकॉर्ड के अनुसार, क्रिस्टीना इसके पहले भी डोमेस्टिक वायलेंस केस में गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं, कुत्ते को स्थानीय एनिमल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कुत्ते की नस्ल का खुलासा नहीं किया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कुत्ते को कोई चोट नहीं आई है।

गौरतलब है कि अमेरिका के 4 राज्यों Wyoming, New Mexico, Hawaii, West Virginia को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में जानवरों से संबंध बनाने को अपराध माना जाता है। लेकिन इसे गंभीर अपराध नहीं समझा जाता। दोषी पाए जाने पर एक साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

 
कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रियंका और राहुल गांधी हिरासत में, बैरिकेड के कूदी प्रियंका… राहुल बोले- हमारे सांसदों को घसीटा गया

कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रियंका और राहुल गांधी हिरासत में, बैरिकेड के कूदी प्रियंका… राहुल बोले- हमारे सांसदों को घसीटा गया

 नई दिल्ली। देश में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस के इस हल्लाबोल में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया है।

दरअसल, देशव्यापी प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता काले कपड़े पहने सड़कों पर मार्च पर निकले। कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे पर संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मार्च में शामिल हुए। राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया और राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं।

पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। इस इलाके में धारा 144 लागू है। उधर, पुलिस ने कांग्रेस भवन के बाहर बेरिकेट्स लगा दिए थी। प्रियंका गांधी बेरिकेड कूद कर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गई। प्रियंका तक पुलिस न पहुंच पाए, इसलिए कार्यकर्ता सड़क पर लोट गए। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन में शामिल राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि हम लोग राष्ट्रपति भवन जाने के लिए मार्च करने की कोशिश कर रहें हैं लेकिन पुलिस ने IPC की धारा 144 का हवाला देते हुए रोक दिया है। हम सारे सांसद गिरफ़्तारी देंगे। हम जनता को बेरोज़ागारी और महंगाई से राहत दिलाकर रहेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई हमारा मुद्दा है। हम जनता के मुद्दे को उठा रहे हैं।

बड़ा हादसा : नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 40 लोगों की मौत...कई बुरी तरह से झुलसे

बड़ा हादसा : नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 40 लोगों की मौत...कई बुरी तरह से झुलसे

 नई दिल्ली। थाइलैंड (Thailand) में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के एक पब में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग आग की चपेट में आ गए हैं।इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के मेजर जनरल अत्तसित किचाहन ने बताया कि, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस के अनुसार इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, थाइलैंड के चोनुबरी प्रांत के सट्टाहिप जिले के नाइट क्लब में आग की यह घटना घटी है। यह जगह थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में स्थित बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस के अनुसार माउंटेन बी नाइट क्लब में आग बीती रात करीब एक बजे लगी थी। हताहत में शामिल सभी लोग थाईलैंड के नागरिक ही बताए गए हैं। इस घटना ,में राहत व बचाव कार्य में जुटे सवांग रोजनाथम्मासथान फाउंडेशन के अनुसार से बैंकाक पोस्ट ने खबर दी है कि आग में झुलसने से 40 लोगों की मौत हो गई है।

Petrol-Diesel Price : कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमते जानिए क्या है कारण

Petrol-Diesel Price : कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमते जानिए क्या है कारण

 नई दिल्लीः- Petrol-Diesel Price: कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमते  इसका दावा हम नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतें बता रही है. जानकारों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है जिसके चलते जल्द की पेट्रोल और डीजल की आसमान छुटी कीमतों में कमी आने की संभावना है . क्रूड ऑयल की कीमतें फिसलकर 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है. इससे यह संभावना लगाई जा रही है कि ईंधन के दामों में गिरावट आ सकती है.

बाजार के जानकारों का कहना है कि  पिछले 3 महीने में MCX पर क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 18% की गिरावट आई है इसके साथ ही  Brend Crude में 18 फीसदी की गिरावट देखि गई है और यह 96.69 डॉलर प्रति बैरल ट्रेड कर रहा है. बता दें कि इस साल मार्च में ब्रेंट क्रूड 138 डॉलर प्रति बैरल का के हाई पर पहुंचा था और स्पॉट मार्केट में डब्ल्यूटीआई (WTI) मार्च 2022 में 126.34 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था.
रकच्चे तेल की कीमतों में यह करेक्शन उन अर्थव्यवस्थाओं के लिए अच्छा है जो भारत की तरह ही कच्चे तेल का आयात कर रही हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत में जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3 से 5 रुपये तक कम हो सकती हैं
आजम खान की बिगड़ी तबीयत, मेदांता के आईसीयू में शिफ्ट, 48 घंटे काफी अहम

आजम खान की बिगड़ी तबीयत, मेदांता के आईसीयू में शिफ्ट, 48 घंटे काफी अहम

 उत्तरप्रदेश। सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जाता है कि डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे उनके लिए बेहद क्रिटिकल बताए हैं।

आजम खान को पोस्ट कोविड सिम्टम हैं। उन्हें निमोनिया का असर बताया जा रहा है। निमोनिया फेफड़ों तक पहुंच गया है। इसी के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आजम खान को सीतापुर जेल में रहने के दौरान कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण ने अपने शिकंजे में लिया था। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी हालत ठीक हुई थी। कोरोना का असर भी तब फेफड़ों पर ही पड़ा था। इस बार उन्हें निमोनिया ने तेजी से जकड़ा है। डॉक्टरों के अनुसार अगले 48 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं। पांच डॉक्टरों की टीम आजम की देखरेख में लगी है। पहले भी आजम का इलाज मेदांता में होता रहा है।

मेदांता अस्पताल के निदेशक की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत स्थिर और क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में है। मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख दिलीप दुबे और उनकी टीम आजम का इलाज कर रही है।

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, 6 अगस्त से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने कहा…

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, 6 अगस्त से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने कहा…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आने वाले कुछ दिनों में सामान्य से भारी बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगस्त महीने में भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश होगी। इस सप्ताह 6, 7 और 8 तारीख को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से भारी स्तर की बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, फुरसतगंज, वाराणसी, डाल्टनगंज, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण- पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। बीच में मानसून ब्रेक की जो स्थिति बनी थी वह खत्म हो गई है। कई स्थानीय मौसमी तंत्र भी सक्रिय हो रहे हैं। इसकी वजह से अगले तीन-चार दिनों में बरसात की गतिविधियां बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई हैं। इस सप्ताह 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का संयोग बनता दिख रहा है। उन्होंने बताया, उसके बाद भी बरसात की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी ने बताया, 4 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी सम्भावना है।

छत्तीसगढ़ : बीमार पिता को आंख फोड़कर मार डाला, बेटे ने टंगिया से शरीर पर किए कई वार; बार-बार की बहस से था नाराज

छत्तीसगढ़ : बीमार पिता को आंख फोड़कर मार डाला, बेटे ने टंगिया से शरीर पर किए कई वार; बार-बार की बहस से था नाराज

 रायपुर I रायपुर में एक युवक ने अपने पिता का खून कर दिया। बुधवार को वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ देर लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद रिश्तेदारों को पिता की मौत की झूठी कहानी सुना दी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब जाकर युवक ने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा कि, हां मैंने ही अपने पिता को मारा।

यह वारदात नरदहा इलाके की है। अशोक वर्मा (50) बीते चार-पांच सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। अक्सर घरवालों से उनकी बहस हो जाया करती थी। 21 साल का बेटा देवेंद्र वर्मा भी अपने पिता से अक्सर झगड़ा करता था। बार-बार पिता की अजीब बातें उसे पसंद नहीं आती थीं।

पहले ही दिमागी रूप से परेशान चल रहे पिता ने बेटे को फिर से जली कटी बातें सुना दीं। देवेंद्र को यह बात पसंद नहीं आई। उसने पिता के साथ बहस बाजी शुरू कर दी, इस कदर अपना आपा खो दिया कि पिता को धक्का दे दिया । पिता ने विरोध करना चाहा तो पास रखी टांगिया उठाकर अपने पिता के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।

बेरहमी से उसे मारा जिसने जन्म दिया

हत्याकांड की जांच कर रही टीम ने बताया, टंगिया से पहला वार करने के बाद अशोक के सिर से निकला खून बिस्तर पर छटक पड़ा। युवक नहीं रुका उसने ताबड़तोड़ कई बार अपने पिता के सिर पर टंगिया से किए । चेहरे पर इतने जख्म हुए की होठ कटकर अलग हो गया, नाक टूट गई , एक आंख भी फूट गई । सिर का आधा हिस्सा बुरी तरह से कट गया और पूरे बिस्तर पर खून बिखर गया। फॉरेंसिक टीम बारीकी से हमले से जुड़े सबूत जुटा रही है।

पिता को मारकर चाचा को किया कॉल

पिता की हत्या कर देने के बाद देवेंद्र ने अपने चाचा ईश्वर वर्मा को कॉल किया। उसने कहा कि पिता की मौत हो गई है, जब ईश्वर वर्मा घर पहुंचे तो देवेंद्र ने कहानी सुना दी कि घर पर पिता अकेले थे बाहर से कोई व्यक्ति आया और धारदार हथियार से पिता पर हमला करके भाग गया।

यही जानकारी पुलिस को भी दी गई । मगर देवेंद्र की कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी, पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो देवेंद्र ने कबूला कि उसने ही अपने पिता पर हमला किया था। देवेंद्र ने बताया कि वह अपने पिता की बातचीत से परेशान रहता था। इसी वजह से आवेश में आकर अपने पिता की जान ले ली।

सोनिया के बाद कांग्रेस के इस बड़े नेता को ईडी ने भेजा नोटिस, राहुल गांधी बोले- डरेंगे नहीं

सोनिया के बाद कांग्रेस के इस बड़े नेता को ईडी ने भेजा नोटिस, राहुल गांधी बोले- डरेंगे नहीं

 ED Notice Mallikarjun Kharge:  के इस मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान में आज भी जमकर हंगामा हो रहा है. कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप को लेकर जबरदस्त हंगामा किया है. वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ED की तरफ से उन्हें समन जारी करने पर सवाल उठाए हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज संसद में कहा है कि ऐसे समय जब पार्लियामेंट सेशन चल रहा है तो मुझे संसद सत्र के बीच में ईडी का नोटिस मिला है. ऐसे में हम डरेंगे नहीं बल्कि मजबूती से लड़ेंगे.

आप तुरंत आइए: खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब पार्लियामेंट चल रही है, मुझे ईडी का समन आता है. आप तुरंत आइए. मुझे 12:30 बजे जाना है. मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब सदन चल रहा है मुझे समन करना क्या यह उचित है? कल सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर का पुलिस ने घेराव किया था. क्या ऐसे में डेमोक्रेसी जीवित रहेगी? क्या हम संविधान के तहत काम कर पाएंगे?  हम डरेंगे नहीं, हम फाइट करेंगे. हम आपसे अपील करते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा कीजिए।

राहुल गांधी का बयान

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह मोदी सरकार से नहीं डरते हैं.  राहुल ने यहां अपने घर के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, ‘हम भागेंगे नहीं, न ही हम नरेंद्र मोदी से डरते हैं. उन्हें वह करने दें जो वह चाहते हैं. उन्हें लगता है कि वे हम पर दबाव बनाकर हमारी आवाज को चुप करा सकते हैं. लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. मोदी जी और अमित शाह जी जो कुछ भी कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के खिलाफ है.’

राहुल गांधी गुरुवार को संसद में कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल नहीं हुए. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा यहां हेराल्ड हाउस को सील किए जाने के बाद कांग्रेस ने बैठक बुलाई थी. कांग्रेस ने सत्तारूढ़ सरकार पर विपक्षी नेताओं के साथ ‘आतंकवादी’ जैसा सलूक करने का भी आरोप लगाया.

कांग्रेस करेगी 5 अगस्त को प्रदर्शन

ईडी की जांच खासकर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी पीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन करेगी. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस धरना प्रदर्शन की इजाज़त देने से इनकार किया है. इस बीच कांग्रेस का कहना है कि उसके नेता और कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे.

 
10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखिए अपना परिणाम...

10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखिए अपना परिणाम...

 भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि एमपी बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा 21 जून से 30 जून तक आयोजित की गई थी। पूरक परीक्षा में उन छात्रों ने भाग लिया जो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे।

एमपी बोर्ड 10वीं पूरक परीक्षा में 85321 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें 6138 प्रथम श्रेणी से, 47199 द्वितीय श्रेणी से और 4513 तृतीय श्रेणी से पास हुए। कुल 84998 परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया है। 10वीं में कुल 57850 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 27148 फेल हुए हैं। कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.06 रहा है।

एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 90151 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें प्रथम श्रेणी से 17811, द्वितीय श्रेणी से 45144 और तृतीय श्रेणी से 3272 परीक्षार्थी पास हुए। इस तरह कुल 89961 परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया है। 12वीं में कुल 66227 परीक्षार्थी पास घोषित किए गए। इस तरह 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 73.61 प्रतिशत रहा है।

जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश, तीन महीने से भी कम होगा कार्यकाल

जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश, तीन महीने से भी कम होगा कार्यकाल

 नई दिल्ली। जस्टिस यूयू ललित देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उनके नाम की सिफारिश अपने उत्तराधिकारी के तौर पर की है। इसी महीने एनवी रमना रिटायर हो रहे हैं, उसके बाद यूयू ललित सुप्रीम कोर्ट के मुखिया के तौर पर कामकाज संभालेंगे। जस्टिस यूयू ललित भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। जस्टिस यूयू ललित तीन तलाक जैसे अहम फैसले देने वाली बेंच का हिस्सा रहे हैं।

जस्टिस ललित देश के ऐसे दूसरे सीजेआई होंगे, जो बार काउंसिल से आकर जज बने और फिर चीफ जस्टिस बनने का मौका मिला। इससे पहले मार्च 1964 में ऐसा हुआ था, तब जस्टिस एस.एम सीकरी को बार काउंसिल से निकलकर जज बनने का मौका मिला था और फिर वह सीजेआई भी बने थे। जस्टिस एस.एम. सीकरी जनवरी, 1971 को देश के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

जस्टिस एनवी रमना 26 अगस्त को अपने पद से रिटायर होंगे। उसके अगले ही दिन जस्टिस यूयू ललित पदभार संभालेंगे। जस्टिस ललित देश के नामी वकीलों में से एक रहे हैं और उन्हें 13 अगस्त, 2014 को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति मिली थी। तब से अब तक वह सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसलों का हिस्सा रहे। जस्टिस यूयू ललित का चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यकाल काफी छोटा होगा और वह 8 नवंबर, 2022 को रिटायर हो जाएंगे।

कोई मिल गया… फिल्म के इस फेमस एक्टर का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

कोई मिल गया… फिल्म के इस फेमस एक्टर का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

  मुंबई। फेमस फिल्म अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मिथिलेश चतुर्वेदी हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनेहोंने 3 अगस्त की शाम लखनऊ में आखिरी सांस ली।

अपने करियर में मिथिलेश चतुर्वेदी ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। उन्हें सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मनोज बाजपेयी की ‘सत्या’, शाहरुख खान की ‘अशोका’ समेत ‘ताल’, ‘बंटी और बबली’, ‘कृष’ और ‘रेडी’ में देखा गया था। लेकिन फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में उनका काम सबसे ज्यादा पहचान में रहा। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था।

खबर है कि मिथिलेश चतुर्वेदी को कुछ समय पहले ही टल्ली जोड़ी नाम की वेब सीरीज में काम मिला था। इस सीरीज में उनके साथ मानिनी डे नजर आने वाली थीं। बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ मिथिलेश ने थिएटर में भी काम किया था। थिएटर में उनके योगदान को काफी सराहा भी गया। मिथिलेश चतुर्वेदी फिलहाल Banchhada नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे थे।

BREAKING : जिला जेल में 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

BREAKING : जिला जेल में 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

 उत्तराखंड। हरिद्वार जिला जेल में 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ कैदियों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है, ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जेल में हेपेटाइटिस और अन्य जांच के लिए शिविर लगाया गया था, इसी दौरान कोरोना सैंपल भी लिये गए थे।

पिछले दिनों जिला जेल में हेपेटाइटिस जांच शिविर लगाया गया था और उसी दौरान कैदियों के कोरोना सैंपल भी लिए गये थे। करीब 937 कैदियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गये थे। जिसमें करीब पांच सौ कैदियों की रिपोर्ट आ गई है और इसमें 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। बाकी करीब साढ़े 300 रिपोर्ट आनी बाकी है ऐसे में पॉजिटिव कैदियों की संख्या और बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार, जिन कैदियों के सैंपल लिए गए हैं, उनमें किसी तरह का कोई लक्षण नहीं था। लेकिन आदेश के बाद सैंपलिंग बढ़ाई गई। जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

 भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। प्रदेश सरकार ने पेंशनरों के डीए में 5 प्रतिशत वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। अब पेंशनभोगियों को मई से 17 के बजाय 22 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। वहीं छठे वेतनमान में यह वृद्धि 10 प्रतिशत की गई है।पेंशनरों को इसका लाभ 1 मई 2022 से मिलेगा। बता दें कि सरकार ने दो दिन पहले ही शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जिसके बाद अब पेंशनभोगियों का भी ध्‍यान रखा गया है।प्रदेश सरकार के पेंशनरों व परिवार पेंशनरों को वर्तमान देय महंगाई राहत की दर में 1 मई 2022 से सातवां वेतनमान पाने वालों के लिए 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि छठवां वेतनमान पाने वालों के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यानि अब तक 17 फीसदी महंगाई भत्ता पा रहे सातवां वेतनमान वाले पेंशनर 22 फीसदी महंगाई भत्ता पाएंगे। वहीं 164 फीसदी महंगाई भत्ता पाने वाले छठवें वेतनमान के पेंशनरों 174 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? सरकार ने फ्यूल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में की कटौती

कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? सरकार ने फ्यूल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में की कटौती

 नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स में बदलाव किया है। सरकार द्वारा मंगलवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक क्रूड, डीजल और जेट फ्यूल पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर के ताजा रेट बताए गए हैं। इस फैसले से रिफाइनरी कंपनियों को जहां राहत मिली है वहीं झटका भी लगा है। बता दें कि इस निर्णय का सीधा असर ओएनजीसी जैसी कंपनियों पर होगा।

सरकार की नई अधिसूचना के मुताबिक घरेलू स्तर पर होने वाले क्रूड ऑयल के उत्पादन पर लगने वाले टैक्स में संशोधन हुआ है। अब 17,000 प्रति टन की जगह 17,750 रुपये प्रति टन देना होगा। वहीं जेट फ्यूल पर लगने वाले एक्सपोर्ट टैक्स को 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है। सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को 11 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। बता दें कि नया आदेश 3 अगस्त से लागू हो जाएगा।