BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जिससे रेप के आरोप में गया जेल, जमानत पर आने के बाद उसी पीड़िता के साथ आरोपी ने फिर से किया दुष्कर्म

जिससे रेप के आरोप में गया जेल, जमानत पर आने के बाद उसी पीड़िता के साथ आरोपी ने फिर से किया दुष्कर्म

 मध्य प्रदेश। एक आरोपी ने कुछ सालों पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया था। जिसके कारण उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जहां से बाहर आने के बाद आरोपी ने फिर उसी पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। चाकू की नोंक पर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने खिलाफ दर्ज शिकायत को वापस लेने की धमकी दी।

जबलुपर पुलिस ने बताया कि पीड़िता जब 17 साल की थी, तब उसके साथ आरोपी विवेक पटेल ने रेप किया था, अब वह 19 साल की है और एक बार फिर आरोपी ने रेप किया और उसे शिकायत वापस लेने की धमकी दी है। इस घटना में आरोपी के साथ ही उसके एक दोस्त की संलिप्तता मिली है। पीड़िता से रेप के आरोपी को 2020 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन करीब एक साल बाद 2021 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने करीब एक महीने पहले अपने दोस्त के साथ चाकू की नोक पर उसके घर में जबरन घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी और उसके दोस्त ने इस कृत्य की वीडियोग्राफी की और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला सोमवार को दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Sun Hole Solar Storm: आज धरती से टकराएगा सौर तूफान, रेडियो ब्लैकआउट की चेतावनी

Sun Hole Solar Storm: आज धरती से टकराएगा सौर तूफान, रेडियो ब्लैकआउट की चेतावनी

 धरती पर बड़ी आफत आ सकती है। क्योंकि सूर्य के वायुमंडल में एक छेद से तेज गति ( high speed)वाली सौर हवाएं आज (3 अगस्त) पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकरा सकती हैं।

कोरोनल होल सूर्य के ऊपरी वायुमंडल में ऐसे क्षेत्र होते हैं जहां हमारे तारे की विद्युतीकृत गैस (या प्लाज्मा) ठंडी और कम सघन होती है। ऐसे छेद भी होते हैं जहां सूर्य( sun) की चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं, अपने आप में वापस लूप करने के बजाय, अंतरिक्ष में बाहर की ओर बीम करती हैं। सैन फ्रांसिस्को में एक विज्ञान संग्रहालय, एक्सप्लोरेटोरियम के अनुसार, यह सौर सामग्री को 1.8 मिलियन( million) मील प्रति घंटे।

ब्लैकआउट( blackout) का भी खतरा

भू-चुंबकीय तूफान से रेडियो सिग्नल में मुश्किल आ सकती है जिससे रेडियो संचालकों को भी व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जीपीएस इस्तेमाल करने वाले भी दिक्कतें महसूस कर सकते हैं। सौर तूफान का असर मोबाइल फोन के सिग्नल( signal) पर भी हो सकता है, इसी के साथ पावर ग्रिड पर भी इसका असर हो सकता है, जिससे ब्लैकआउट का भी खतरा है।

 
Nag Panchami के दिन सांपों को क्यों पिलाया जाता हैं दूध, जानिए इस परंपरा का महत्व

Nag Panchami के दिन सांपों को क्यों पिलाया जाता हैं दूध, जानिए इस परंपरा का महत्व

 सावन माह भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने में बहुत सारे त्योहार मनाएं जाते है। उन्हीं, त्योहारों में से एक नाग पंचमी भी है। यह हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन नाग देवता को दूध पिलाने का विधान है। ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन सांपों को दूध और लावा खिलाने से नाग दोष से मुक्ति मिलती है और नाग देवता की विशेष कृपा घर और परिवार के सदस्यों पर बनी रहती हैं। मान्यताओं के अनुसार नागों की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यदि आप भी नाग पंचमी के दिन नागों को दूध पिलाते हैं, तो इसके पीछे की वजह जरुर जान लें।

भक्त सांपों का आशीर्वाद लेने के लिए नाग पंचमी के दिन उन्हें दूध, लावा और फूल चढ़ाते हैं। प्राचीन काल में ऐसी मान्यता थी  कि सांप को बोलने की शक्ति होती है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्त सुबह-सुबह नाग देवता को दूध चढ़ाने आते हैं। हिंदू धर्म में ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन सांपों को दूध चढ़ाने से कुंडली से कालसर्प दोष खत्म होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काल सर्प दोष कुंडली में छाया ग्रह राहु और केतु के कारण होने वाला एक अशुभ योग है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातकों को उनके प्रयासों के बावजूद सही फल प्राप्त नहीं होता हैं। उन्हें जीवन में प्रयास करने के बावजूद निराशा ही मिलती है।

युवा लड़कियां भी उस दिन नाग देवता को दूध चढ़ाकर उनसे मनवांछित वर की प्रार्थना करती हैं। पुरानी धारणा के अनुसार ऐसा कहा जाता है, सांपों की आंखों में एक फोटोग्राफिक मेमोरी होती है। वह किसी के चेहरे को बहुत अच्छी तरह से याद रखते है। इसलिए लोग नाग पंचमी के दिन उनकी पूजा करके परिवार के सदस्यों की रक्षा की कामना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नाग पंचमी को नाग देवता को दूध पिलाने से सांप के काटने से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। इस दिन कुछ जगहों पर तो कई प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नागों को दूध पिलाने से परिवार के सदस्यों के ऊपर किसी प्रकार की विपत्ति नहीं आती है और हर कार्य में सफलता मिलती है।

नाग पंचमी से जुड़ी धार्मिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार यमुना नदी में एक कलिंग नाम का सांप सांप रहता था। जिसकी वजह से ब्रज निवासियों के लिए यमुना का पानी उपभोग करना असंभव हो गया था। चूकिं नदी जहरीली और दूषित हो गई थी, इसलिए भगवान श्री कृष्ण ने सांप को घायल कर उसे यमुना से फैले हुए जहर को वापस लेने को विवश कर दिया। भगवान श्री कृष्ण के आदेश का पालन करते हुए उसने यमुना से सारे जहर को वापस ले लिया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने उसे आशीर्वाद दिया और कहा, कि जो भक्त नाग पंचमी के दिन सांप को दूध चढ़ाकर उनकी पूजा करेगा वह सभी पापों और परेशानियों से मुक्त हो जाएगा।

नेशनल हेराल्ड दफ्तर सहित 12 ठिकानों पर ED का छापा...बढ़ सकती हैं सोनिया-राहुल गांधी की मुश्किलें

नेशनल हेराल्ड दफ्तर सहित 12 ठिकानों पर ED का छापा...बढ़ सकती हैं सोनिया-राहुल गांधी की मुश्किलें

 नई दिल्ली.नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने मंगलवार(2 अगस्त) को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ED ने दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड के दफ्तर सहित 12 ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद की गई है। इससे लगता है कि गांधी परिवार के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। यह मामला वर्ष, 2012 में भाजपा के सीनियर लीडर सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट में उठाया था। यह कार्रवाई नेशनल हेराल्ड के ऑफिस समेत 10 ठिकानों पर की गई है। बता दें कि पिछले दिनों सोनिया गांधी से ED ने अलग-अलग दिन 12 घंटे पूछताछ की थी। उनसे 100 से अधिक सवाल पूछे थे। पहली बार सोनिया 21 जुलाई को ED दफ्तर हाजिर हुई थीं। उनसे 3 घंटे पूछताछ की गई थी। 26 जुलाई को 6 घंटे तक सवाल किए गए थे। बीते बुधवार को ईडी ने सोनिया से 3 घंटे पूछताछ की थी।

आखिर ये है क्या नेशनल हेराल्ड मामला?
बीजेपी के सीनियर लीडर सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में ट्रायल कोर्ट में पिटीशन दायर कर आरोप लगाया था कि राहुल-सोनिया गांधी सहित कुछ अन्य नेताओं ने गलत तरीके से यंग इंडिया लिमिटेड (YIL) के जरिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) का टेकओवर किया।ये सब दिल्ली स्थित हेराल्ड हाउस की 2000 करोड़ रुपए की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए किया गया था।

कांग्रेस ने 1938 में एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (AJL) नामक कंपनी बनाई थी। यही कंपनी नेशनल हेराल्ड अखबार पब्लिश करती थी। 

26 फरवरी 2011 को AJL पर 90 करोड़ से ज्यादा का कर्ज बताया गया था। इसे ही उतारने यंग इंडिया लिमिटेड नाम से एक नई कंपनी खड़ी की गई। इसमें राहुल और सोनिया की हिस्सेदारी 38-38% बताई जाती है। 

यंग इंडिया को AJL के 9 करोड़ शेयर दिए थे। जांच में पता चला है कि इसमें पैसों का हेरफेर हुआ। ED इसी मामले की जांच कर रही है। लेकिन कांग्रेस इसे एक राजनीति प्रतिशोध बताकर विरोध कर रही है।

ED के खिलाफ कांग्रेस करती आई है विरोध
ED द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ का कांग्रेस विरोध करती आई है। जब-जब राहुल-सोनिया को पूछताछ के लिए ED दफ्तर बुलाया गया, कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। हालांकि पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए थे। पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस को लगता है कि उसे 'डकैती' करने का अधिकार है और किसी को इस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के 'सत्याग्रह' के लिए उसकी आलोचना की थी।

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी से ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस आंदोलित है। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए हैं। छग में संबित पात्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस को घेरा।

 

 

दिल दहला देने वाला हादसा, भूस्खलन में दो सगी बहनों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल दहला देने वाला हादसा, भूस्खलन में दो सगी बहनों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

 कर्नाटकउत्तर कन्नड़ और दक्षिण कन्नड़ जिलों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन में छह लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल तालुक के मुत्तल्ली में एक घर पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जबकि दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्य में एक अन्य घटना में दो बहनों के शव एक साथ हाथ पकड़े हुए पाए गए, उनके घर पर पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया था।

कुसुमाधार की बेटियां श्रुति (11 वर्ष की आयु) और ज्ञानश्री (6) सोमवार को हुई इस त्रासदी में जान गंवाने वालों में से थीं। काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शवों को निकाला गया। सुब्रमण्या में सोमवार की शाम से भारी बारिश हो रही थी। शाम करीब सात बजे तेज आवाज सुनाई दी। घर के बरामदे में किताब पढ़ रही श्रुति यह सोचकर घर के अंदर भागी कि आवाज वहीं से आई होगी। ज्ञानश्री भी घर के अंदर दौड़ी। इसी दौरान घर पर पहाड़ी गिर गई। रास्ते में एक पेड़ गिर गया और पानी ओवरफ्लो हो रहा था, बचावकर्मी तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने बताया कि बारिश ने भी अभियान में बाधा डाली।

भारत में WhatsApp पर पाकिस्तानी साजिश! ऐसे बनाया जा रहा है भारतीयों को चूना; भूलकर भी न करें ये गलती

भारत में WhatsApp पर पाकिस्तानी साजिश! ऐसे बनाया जा रहा है भारतीयों को चूना; भूलकर भी न करें ये गलती

WhatsApp Online Scam: WhatsApp का इस्तेमाल भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है. कोविड के बाद से तो इसका इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है. वॉट्सएप ने हमारी लाइफ को काफी आसान बना दिया है. इससे ही सारे काम आसानी से किए जा सकते हैं. लेकिन इस ऐप के जरिए कई लूट के मामले भी सामने आए हैं. वॉट्सएप की पॉपुलैरिटी का फायदा स्कैमर्स उठाते हैं. वॉट्सएप पर काफी समय से एक स्कैम चल रहा है. लॉटरी के नाम पर भारतीयों को चूना लगाया जा रहा है. इसके पीछे एक पाकिस्तानी नंबर है, जिसने भारतीय यूजर्स को टेंशन दी है.

 

WhatsApp पर लॉटरी और ईनाम जीतने का झांसा दिया जाता है. ज्यादा कॉल +92 से शुरू होने वाले नंबर से आता है. यह पाकिस्तान का कोड है. बता दें, भारत का कंट्री कोड +91 है, तो वहीं पाकिस्तान का +92 है. पिछले कई महीनों से +92 नंबर से कॉल आ रहे हैं. लोगों को झांसा देकर वो यूजर्स का पर्सनल डेटा चुरा लेते हैं और दूसरों से जानकारी चोरी कर लेते हैं. इससे यूजर्स को काफी नुकसान होता है.

WhatsApp Lottery Scam

बताया जा रहा है कि यह कॉल्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, लेकिन कई बार वर्चुअली भी यह नंबर उपलब्ध करवा दिए जाते हैं, जिसे दुनिया के कोने-कोने से एक्सेस किए जाते हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि जरूरी नहीं कि कॉल्स पाकिस्तान से ही आ रहे हो.

+92 Calls On WhatsApp

अगर आपके वॉट्सएप पर भी +92 से कॉल या मैसेज आया है तो सावधान रहे. कॉल आने पर पिक न करें और मैसेज आने पर ओपन न करें. अगर अन-नोन नंबर से कॉल आ रहा है और आप जानते नहीं हैं कि किसका कॉल आ रहा है तो पिक न करें.

Dont Pick Calls

स्कैमर्स जाल में फंसाने के लिए अच्छी डीपी लगाते हैं, जिससे दिखने में असली जैसे लग सकते हैं. लेकिन नंबर पर ध्यान दें कि कहां से आ रहा है. अगर अलग कंट्री कोड से मैसेज या कॉल आया है तो पूरी तरह से इग्नोर करें. कॉल पिक करने पर आपको लॉटरी या ईनाम के नाम पर झांसे में लेने की कोशिश करेंगे.

Block Scam Calls

अगर आपके पास भी इन नंबर्स से कॉल आ रहे हैं तो तुरंत उसको ब्लॉक करें. ऐसे में उस नंबर से कॉल या मैसेज नहीं आएगा. अगर बार-बार आपके पास अलग-अलग नंबर्स से मैसेज आ रहे हैं जो लॉटरी का झांसा दे रहे हो तो आप रिपोर्ट में भी कर सकते हैं. वॉट्सएप ये सुविधा देता है. रिपोर्ट करने पर वॉट्सएप तुरंत एक्शन लेगा और उस नंबर को ब्लॉक कर देगा.

 
शिक्षक के 1346 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

शिक्षक के 1346 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

 नई दिल्ली: शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल असम में प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती निकली है। अहोम सर्व शिक्षा अभियान मिशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1346 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है।

इन पदों पर भर्ती के लिए 15 अगस्त से आवेदन शुरू किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किया होना चाहिए।

इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता संबंधित जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या - 1346
लोअर प्राइमरी - 1143
अपर प्राइमरी (सामाजिक विज्ञान) - 135
अपर प्राइमरी (गणित और विज्ञान) - 68

भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकर करें।

शिक्षक के 1346 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

शिक्षक के 1346 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

 नई दिल्ली: शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल असम में प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती निकली है। अहोम सर्व शिक्षा अभियान मिशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1346 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है।

इन पदों पर भर्ती के लिए 15 अगस्त से आवेदन शुरू किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किया होना चाहिए।

इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता संबंधित जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या - 1346
लोअर प्राइमरी - 1143
अपर प्राइमरी (सामाजिक विज्ञान) - 135
अपर प्राइमरी (गणित और विज्ञान) - 68

भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकर करें।

कांग्रेस के तीन विधायक के बाद अब भारी कैश के साथ झारखंड का नामी अधिवक्ता गिरफ्तार

कांग्रेस के तीन विधायक के बाद अब भारी कैश के साथ झारखंड का नामी अधिवक्ता गिरफ्तार

 कोलकाता: झारखंड में कांग्रेस के तीन विधायक के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर वकील राजीव कुमार को 50 लाख रुपये कैश के साथ कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस का ARS विभाग ने उन्हें हैरिसन स्ट्रीट स्थित बिजनेस कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर कोलकाता के एक व्यवसायी के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी और पीआईएल को वापस लेने के लिए 10 करोड़ रुपये मांग रहे थे। बातचीत के बाद, एक करोड़ रुपये पर डील पक्की हो गई जिसके लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त का भुगतान किया गया और वहीं कथित तौर पर उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया।

कोलकाता पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है: रांची पुलिस
रांची पुलिस ने कहा है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोलकाता पुलिस द्वारा रांची के रहने वाले वकील राजीव कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। कोलकाता पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है। अधिवक्ता की गिरफ्तारी का हमसे कहीं कोई संबंध नहीं है।

"पीआईएल मैन" के रूप में जाने जाते हैं राजीव कुमार
झारखंड में "पीआईएल मैन" के रूप में जाने जाने वाले कुमार ने हाल ही में एक याचिकाकर्ता शिव शंकर शर्मा की ओर से तीन जनहित याचिकाएं दायर की थीं। दो जनहित याचिकाएं मुख्यमंत्री सोरेन को निर्देशित की गई थीं। इनमें से एक में सोरेन पर खनन विभाग को संभालने के दौरान खुद के नाम खनन पट्टा करने का आरोप लगाया गया है। इनकी जांच वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है।

पूजा सिंघल के खिलाफ जनहित याचिका में भी वकील हैं राजीव कुमार
कुमार एक जनहित याचिका में भी वकील हैं, जिसमें मनरेगा में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था, जिसके कारण ईडी ने झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल और सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

शर्मनाक : मां के शव को बाइक पर 80 किलोमीटर ले गया बेबस बेटा, मध्य प्रदेश के शहडोल में मर गई 'मानवता'

शर्मनाक : मां के शव को बाइक पर 80 किलोमीटर ले गया बेबस बेटा, मध्य प्रदेश के शहडोल में मर गई 'मानवता'

 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल मेडिकल कॉलेज (Shahdol Medical College) में एक महिला की मौत के बाद शव वाहन तक नहीं उपलब्ध कराया गया, जिसकी वजह से उसके बेबस बेटों को उनका शव (Mother's Dead Body) बाइक से लेकर जाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद शव वाहन तक नहीं उपलब्ध कराया गया इसके बाद बेटों को मां का शव लकड़ी की एक पटरी में बाधकर बाइक से शहडोल जिले से अनूपपुर तक 80 किलोमीटर दूर अपने घर लेकर गए।

क्या है ये सारा मामला

मध्य प्रदेश के शहडोल के पास अनूपपुर के की रहने वाली महिला जयमंत्री यादव को सीने में तकलीफ होने के कारण बेटों ने उपचार जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया था जहां  हालत खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका के बेटों ने जिला अस्पताल की नर्सों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए मां की मौत के लिए मेडिकल अस्पताल प्रबंधन  को जिम्मेदार  ठहराया, हालांकि ये पीड़ा यहीं नहीं खत्म हुई मां की डेथ के बाद उन्हें अपनी मां के शव को बाइक पर लाना पड़ा।

बेटों ने बताया कि अस्पताल में मौत के बाद शव वाहन नहीं उपलब्ध कराया गया

बेटों ने बताया कि अस्पताल में मौत के बाद शव वाहन नहीं उपलब्ध कराया गया, प्राइवेट शव वाहन वाले ने पांच हजार रुपए मांगें, लेकिन परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे, आखिरकार बेटों ने मां के शव को बाइक पर घर ले जाने का फैसला किया, फिर सौ रुपए की एक लकड़ी की पटिया खरीदी और उसके ऊपर शव को बांधकर बाइक से 80 किलोमीटर का सफर तय कर अपने घर अनूपपुर पहुंचे।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने मिलेगा Triple Bonanza, खाते में आएगी मोटी रकम, PM मोदी करेंगे ऐलान!

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने मिलेगा Triple Bonanza, खाते में आएगी मोटी रकम, PM मोदी करेंगे ऐलान!

 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये महीना कई खुशखबरी लाने वाला है. इस महीने के अंत तक कर्मचारियों को 3 बड़े तोहफे मिलने की उम्मीद है. पहला तोहफा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर है, क्योंकि इसमें एक बार फिर 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. दूसरा तोहफा, DA एरियर पर सरकार से चल रही बातचीत पर फैसला आ सकता है. वहीं तीसरा तोहफा प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ा है जिसके तहत पीएफ खाते में ब्याज के पैसे इस महीने के अंत तक आ सकते हैं. यानी कर्मचारियों के खाते में इस महीने मोटी रकम आने वाली है.

फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

दरअसल, डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई के आंकड़ों पर निर्भर करती है. इससे पहले मई महीने के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से भी कर्मचार‍ियों के डीए में बढ़ोतरी फिक्स हो गई थी. फरवरी के बाद तेजी से बढ़ते AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से यह पूरी उम्‍मीद थी क‍ि जून का AICPI इंडेक्स मई के मुकाबले ऊपर ही आएगा. अप्रैल के बाद मई के AICPI इंडेक्स के नंबर में बड़ा उछाल आया है. मई में इसमें 1.3 प्वाइंट की तेजी आई थी और यह बढ़कर 129 प्‍वाइंट पर पहुंच गया था. जून का आंकड़ा 129.2 पर पहुंच गया है. अब उम्‍मीद है क‍ि इस बार डीए में होने वाली बढ़ोतरी कम से कम 4 प्रत‍िशत रहेगी.

डीए एरियर पर बातचीत पर फैसला

गौरतलब है कि 18 महीने से पेंडिंग एरियर (DR) का मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार से पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही महंगाई भत्ता उन्हें मिल जाएगा. आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था. 3 अगस्त को होने वाली बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है.

PF के ब्याज का पैसा भी मिलेगा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज की खुशखबरी मिल सकती है. गौरतलब है कि इस महीने पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है, क्योंकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पीएफ की गणना हो चुकी है. बताया जा रहा है इस बार 8.1% के हिसाब से इस बार पीएफ का ब्याज खाते में आएगा

तंत्र-मंत्र के चक्कर में, 16 साल की बुआ ने 7 साल के भतीजे की तलवार से काटी गर्दन...जानिए क्या था पूरा मामला

तंत्र-मंत्र के चक्कर में, 16 साल की बुआ ने 7 साल के भतीजे की तलवार से काटी गर्दन...जानिए क्या था पूरा मामला

 राजस्थान: तंत्र-मंत्र के चक्कर में 16 साल की बुआ ने 7 साल की भतीजी की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। तलवार हाथ में लेकर दौड़ती बेटी को पिता और ताऊ पकड़ने के लिए दौड़े तो उन पर भी हमला कर दिया। डर के मारे घरवाले भाग गए। लड़की कमरे में सो रही भतीजी को घसीटते हुए घर के दूसरे हिस्से में ले गई और ताबड़तोड़ वार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी। मामला डूंगरपुर जिले के चितरी थाना इलाके में सोमवार तड़के 3 बजे का है।

घटना झिंझवा फला गांव की है। परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से लड़की को पकड़ा। रात 3 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना इंचार्ज गोविन्द सिंह मौके पर पहुंचे। घर के बाहर 7 साल की बच्ची की लाश पड़ी थी। घरवालों के बताने पर लड़की को डिटेन कर लिया है। बांसवाड़ा से FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग की काउंसिलिंग की जा रही है।

वह घर, जिसमें बच्ची की गर्दन काटकर हत्या की गई। पुलिस टीम ने मौके से सबूत जुटाए।

पूजा में शामिल था दो भाइयों का परिवार
रविवार रात घर में माता की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई थी। पूजा में नाबालिग लड़की के साथ ही उसके ताऊ का परिवार शामिल हुआ था। देर रात नाबालिग में माता का असर आने का दावा किया गया। वह बाल खोलकर सिर घुमाने लगी। तलवार हाथ में ले ली और उत्पात करने लगी। लड़की कह रही थी- मैं सबको मार डालूंगी। उससे डरकर परिवार के लोग भाग गए। घर में 7 साल की बच्ची सो रही थी। इस दौरान नाबालिग बुआ ने अपनी भतीजी की गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया।

परिजनों का दावा है कि पूजा-पाठ के दौरान नाबालिग लड़की में माता का असर हुआ। उसने तलवार उठा ली। कहा- सबको मार डालूंगी।

अमावस्या से तीज तक थी पूजा
इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि घर में अमावस्या से हरियाली तीज तक दशा माता व्रत का पर्व मनाया जा रहा था। घर में दशा माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रोजाना सुबह-शाम पूजा की जा रही थी।

आरोपी नाबालिग लड़की को पुलिस ने डिटेन कर चुकी है। थाने में भी वह नीचे बैठकर पूजा-पाठ करने लगी। उससे पूछताछ की जा रही है।

पात्रा चॉल केस मामला: संजय राउत को नहीं मिली राहत, 4 अगस्त तक ED की कस्टडी में रहना होगा

पात्रा चॉल केस मामला: संजय राउत को नहीं मिली राहत, 4 अगस्त तक ED की कस्टडी में रहना होगा

 मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत को पात्रा चॉल स्कैम में राहत नहीं मिली। कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें चार अगस्त तक की रिमांड पर भेज दिया गया। ईडी ने कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन वह चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। गौरतलब है कि कल शाम को ईडी ने संजय राउत को उनके घर से हिरासत में लिया था। इसके बाद करीब आधी रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आज सुबह मेडिकल कराने के बाद ईडी उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची जहां काफी देर तक सुनवाई होती रही। वहीं ईडी का कहना है कि संजय राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने लिया संजय राउत का पक्ष

वहीं आज सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने संजय राउत को असली शिवसैनिक और बालासाहेब का असली सिपाही बताया। इस दौरान उद्धव ने भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उद्धव ने कहा कि संजय राउत उनके सामने झुके नहीं। इससे पहले उद्धव ठाकरे संजय राउत के घर भी पहुंचे थे और उनके परिवार से मुलाकात भी की थी।

कल रात हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि ईडी ने रविवार रात को शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी 1,200 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल घोटाला मामले में की गई है। इससे पहले ईडी ने संजय के घर करीब 17 घंअे की तलाशी ली थी। इस दौरान पूछताछ भी की गई थी। वहीं ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद संजय राउत भगवा गमछा लहराते हुए बाहर निकले थे। इसके अलावा वह अपनी कार में सवार होकर बेहद स्टायलिश अंदाज में ईडी दफ्तर पहुंचे थे। इससे पहले उनके घर पर काफी इमोशनल माहौल हो गया था। एक वीडियो में दिखा था कि घर से निकलने से पहले संजय की मां ने उनकी आरती उतारी थी।

चूहा मारने के लिए टमाटर में लगाया जहर! गलती से खुद मैगी में मिलाकर खाने से हुई एक दर्दनाक मौत

चूहा मारने के लिए टमाटर में लगाया जहर! गलती से खुद मैगी में मिलाकर खाने से हुई एक दर्दनाक मौत

 मुंबईः मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला द्वारा गलती से मैगी में चूहे मारने वाला जहर खाने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने चूहे मारने के लिए टमाटर के ऊपर जहर लगाकर रखा था कि इसी दौरान उसने गलती से वहीं टमाटर काटकर मैगी में मिला दिया और टीवी देखते देखते वह सारी मैगी खा गई। करीब एक हफ्ते तक चले इलाज के बावजूद महिला को बचाया नहीं जा सका।

पंजाब केसरी के मुताबिक घटना मुंबई के मलाड इलाके की जहां एक 35 साल की रेखा देवी मार्वे रोड पर पास्कल बाड़ी में पति और देवर के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को महिला घर में अकेली थी और उसका पति और देवर काम पर गए थे। इसी दौरान उसने चूहे मारने के लिए एक टमाटर पर जहर लगा कर रख दिया कि इस बीच वह मैगी बनाने लगी और गलती से वही टमाटर मैगी में डालकर खा लिया, कुछ घंटे बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो घर आए पति और देवर उसे लेकर शताब्दी अस्पताल पहुंचे जहां करीब एक हफ्ते तक इलाज चला लेकिन बुधवार को महिला की मौत हो गई।

 

वहीं, मरने से पहले महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया था । कि उसने घर में चूहे मारने के लिए एक टमाटर पर जहर लगाकर रखा था। टीवी देखते-देखते उसने गलती से वही टमाटर अपनी मैगी में काटकर डाल लिया और खा लिया, इसके बाद हादसे में मौत की रिपोर्ट बनाकर दर्ज कर ली गई है।

जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग... दस की मौत...बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग... दस की मौत...बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। इसमें कई मरीज झुलस गए। ऑफिस के स्टाफ समेत दस लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर भी बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर झुलसे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 

आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं, कलेक्टर इलैया राजा ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना पर दुख जताया है। मध्यप्रदेश सरकार ने मरने वालों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वोल्टेड में उतार-चढ़ाव की वजह से जनरेटर से भड़की आग
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दो लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। जो झुलस गए थे, उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में अस्पताल के कर्मचारी और मरीज भी शामिल है। प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि वोल्टेज में फ्लक्चुएशन हो रहा था। इसकी वजह से जनरेटर से आग भड़की और उसने पूरी इमारत को अपने आगोश में ले लिया।

शिवराज ने घोषित किया मुआवजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है।  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।

कमलनाथ ने भी जताया दुख 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जबलपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने और बहुत से लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ। यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। अग्निकांड में झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने किया महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान, अब 34% मिलेगा DA

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने किया महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान, अब 34% मिलेगा DA

 भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल सीएम शिवराज ने श्रावण माह के तीसरे सोमवार की बधाई देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है।


सीएम चौहान ने घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते, जो वर्तमान में 31 प्रतिशत है, जिसको 3 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह महंगाई भत्ता, केंद्र सरकार के शासकीय सेवकों के बराबर होगा।

बता दें कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त के वेतन में ही जोड़कर दिया जाएगा। सितंबर में मिलने वाले भुगतान में बढ़े हुए डीए का भुगतान दिया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इससे शासन के ऊपर लगभग 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आयेगा, लेकिन साढ़े सात लाख से अधिक कर्मचारी भाई-बहनों को इसका लाभ मिलेगा, इसलिए उनकी बेहतरी के लिए हमने यह फैसला किया है।

 

तीर्थनगरी हुई शर्मसार, नशा मुक्ति केंद्र में युवती से गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

तीर्थनगरी हुई शर्मसार, नशा मुक्ति केंद्र में युवती से गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

 उत्तराखंड। तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां आवास विकास कालोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में हरिद्वार की एक युवती के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार के रुड़की निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को आवास विकास स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने बताया रुड़की निवासी परिचित हन्नी उसको ऋषिकेश में आवास विकास स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए लेकर गया। बताया कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालन दिल्ली निवासी एक महिला करती है। युवती का आरोप है कि युवक ने नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवक और उसके साथी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवक ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसको ब्लैकमेल कर कई शहरों में भेजा। इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को तहरीर देने के बाद एसएसपी को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर पुलिस ने हरिद्वार के रुड़की निवासी आरोपी हन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना डेढ़ महीने पहले का बताई गई है। उन्होंने बताया कि युवती और आरोपी दोनों रुड़की के ही रहने वाले है। बताया मामले की जांच की जा रही है।

LPG के दाम में हुई कटौती...जानें कितने सस्ते हुए हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर

LPG के दाम में हुई कटौती...जानें कितने सस्ते हुए हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर

 LPG Price Reduced: एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को राहत मिली है क्योंकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19किलोग्राम वाला) के दाम आज घटाए गए हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है. इसके बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 36 रुपये सस्ते हुए हैं. 

जानिए कितने सस्ते हुए आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1976.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2012.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे.

कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद ये 2095.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2132 रुपये प्रति सिलेंडर थे.

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1936.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है जो पहले 1972.50 रुपये प्रति सिलेंडर था.

चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद ये 2141 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2177.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे.

किन्हें मिलेगा फायदा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन यानी आईओसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपये तक की कटौती की गई है. 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 36 रुपये प्रति सस्ता होने का मुख्य फायदा रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे और अन्य कमर्शियल यूज करने वालों को मिलेगा. 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम
बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते हुए हैं. 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम देखें तो ये 1000 रुपये के पार बने हुए हैं. दिल्ली में ये 1053 रुपये, मुंबई  में 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिल रहा है और इसके दामों पर कोई राहत नहीं मिली है. 

Today 1 August: आज से लागू हो गए ये 7 बड़े बदलाव, जानें आप पर कैसा होगा असर

Today 1 August: आज से लागू हो गए ये 7 बड़े बदलाव, जानें आप पर कैसा होगा असर

 Rules Changing From 1 August 2022: आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है. आपकी आर्थिक जिंदगी में कई तरह के बदलाव आज से लागू होने जा रहे हैं. इनमें बीओबी का पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर पेनल्टी लगने जैसे कई बदलाव हैं जिनकी जानकारी आपको रखना जरूरी है.  

बैंक ऑफ बड़ौदा का पॉजिटिव पे सिस्टम लागू
आज से बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को चेक पेमेंट करते वक्त पॉजिटिव पे सिस्टम का पालन करना होगा. यह एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें 5 लाख रुपये से अधिक का चेक जारी करने पर आपको उसकी डिजिटल जानकारी दर्ज करनी होगी. चेक में आपको  SMS , एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के द्वारा बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, अमाउंट, चेक नंबर आदि दर्ज  करना होगा. इसके बाद इन सभी जानकारी को क्रॉस वेरीफाई किया जाएगा और उसके बाद ही चेक को क्लियर किया जाएगा. इस पूरे सिस्टम को पॉजिटिव पे सिस्टम (BOB Positive Pay System) कहा जाता है.

एलपीजी की कीमतों में कटौती
आज से एलपीजी की कीमत में कटौती हो गई है और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की है. दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 36 रुपये सस्ता होकर 1976.50 रुपये का मिलेगा. मुंबई में भी एलपीजी सिलेंडर 36 रुपये सस्ता हुआ है. वहीं कोलकाता और चेन्नई में 36.50 रुपये की कटौती एलपीजी सिलेंडर में हुई है. 

आयकर रिटर्न भरने पर देना होगा जुर्माना
वित्त वर्ष 2021-2022 और असेसमेंट ईयर 2022-2023 का आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी और अब आज से इसकी फाइलिंग करने वालों को जुर्माना देना पड़ेगा. जिनकी सालाना इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है उनको 5000 रुपये की पेनाल्टी के साथ 31 दिसंबर 2022 से पहले आईटीआर फाइल करना होगा. वहीं 5 लाख रुपये से कम इनकम वाले लोगों को 1000 पेनाल्टी के साथ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना होगा.

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की डोरस्टेप बैंकिंग पर शुल्क लगेगा
1 अगस्त 2022 यानी आज से डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक घर पर बैंकिंग सुविधाओं के लिए शुल्क वसूलेगा. आईपीपीबी विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए प्रति सेवा 20 रुपये + जीएसटी वसूला करेगा.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की केवाईसी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की केवाईसी के लिए भी आपको 31 जुलाई का वक्त दिया गया था. ऐसा न करने वाले किसानों को इस योजना की 12 वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

वोटर आईडी और आधार को लिंक करने का अभियान आज से शुरू
आज यानी 1 अगस्त 2022 से आधार कार्ड (Aadhaar Card) और वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) को लिंक करने का खास अभियान शुरू हो रहा है. इस अभियान के जरिए चुनाव आयोग देश भर की मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है. यह खास कैंपेन महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों से शुरू होने जा रहा है. 

HDFC के लोन की दरों में इजाफा आज से लागू
HDFC ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा कर दिया है और नई दरें आज से यानी 1 अगस्त से लागू हो गई हैं. इसका असर नए और पुराने दोनों ही ग्राहकों को पड़ेगा. HDFC ने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट्स में इजाफा कर दिया है. ये वो दर होती है जिसपर एडजस्टेबल रेट होम लोन बेंचमार्क होता है. इससे पहले कंपनी ने 9 जून को भी RPLR में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. 

अगस्त में कब-कब नहीं करा पाएंगे बैंकों में काम, जानिए पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

अगस्त में कब-कब नहीं करा पाएंगे बैंकों में काम, जानिए पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

 August Bank Holidays: अगस्त का महीना आज से शुरू हो गया है और इस साल अगस्त में काफी सारे बैंक अवकाश देखने को मिलेंगे. आरबीआई की बैंक हॉलिडे की जारी लिस्ट को देखें तो देश के अलग-अलग राज्यों में मिलाकर कुल 18 दिन अगस्त में बैंक हॉलिडे रहेगा. बता दें कि इन 18 दिनों में सभी राज्यों में एक साथ बैंक हॉलिडे नहीं रहेगा. 

अगस्त में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) का नेशनल हॉलिडे तो है ही, रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022), जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) जैसे त्योहार भी आ रहे हैं जिस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. अगर आपको अगस्त में आर्थिक लेनदेन या अन्य किसी कारण से बैंक जाना है तो पहले आपको जान लेना चाहिए कि आपके राज्य में किस दिन बैंकों में अवकाश के कारण काम नहीं होगा. यहां हम राज्यवार बैंक हॉलिडे की लिस्ट बता रहे हैं जिससे आपको आसानी होगी. 

अगस्त की बैंक हॉलिडे की लिस्ट

1 अगस्त-  द्रुपका शे-जी (सिक्किम में बैंक हॉलिडे रहेगा)
7 अगस्त – पहला रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 
8 अगस्त-  मुहर्रम (जम्मू-कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी)
9 अगस्त- मुहर्रम (अगरतला, अहमदाबाद, अइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक अवकाश रहेगा)
11 अगस्त- रक्षाबंधन 
12 अगस्त- रक्षाबंधन (कानपुर, लखनऊ में बैंक अवकाश)
13 अगस्त- दूसरे शनिवार का अवकाश
14 अगस्त- रविवार का साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस (नेशनल हॉलिडे)
16 अगस्त- पारसी नववर्ष (मुंबई, नागपुर में बैंक हॉलिडे)
18 अगस्त- जन्माष्टमी 
19 अगस्त- जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती (अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, गटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद)
20 अगस्त- कृष्ण अष्ठमी (हैदराबाद में बंद रहेंगे बैंक)
21 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 अगस्त- चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अगस्त- श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी में बैंक बंद)
31 अगस्त- गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद)