BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी

पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक ही कार में निकली थीं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी ईडी के दफ्तर में उनके साथ रहेंगे। उन्हें एक अलग कमरे में बिठाया जाएगा। इसकी वजह यह है कि सोनिया गांधी की दवाएं लेकर प्रियंका गांधी गई हैं और उन्हें कभी भी उनकी जरूरत पड़ सकती है। कोरोना से उबरने के बाद भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब है और ऐसे में उन्हें दवाओं की जरूरत रहती है। सोनिया गांधी से ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। कहा जा रहा है कि दफ्तर तक राहुल गाांधी, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा समेत कई और सीनियर नेता भी साथ जा सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

‘हमने विरोध किया क्या?’ कांग्रेस पर बरसी BJP, याद दिलाईं मोदी की पेशी

कांग्रेस ने सोनिया गांधी से पूछताछ के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का फैसला लिया है। आज सुबह ही बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे थे और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस बीच विपक्ष के नेताओं की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया है, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। इस बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार बदले की कार्रवाई के तहत राजनीतिक नेताओं को परेशान कर रही है। देश भर में कांग्रेस ने ईडी के दफ्तरों का घेराव करने की भी योजना बनाई है। खासतौर पर दिल्ली में कांग्रेसियों के सड़कों पर उतरने से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए निकली ईडी दफ्तर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी दिखे साथ

सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए निकली ईडी दफ्तर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी दिखे साथ

 Breaking News : National Herald Case : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case)में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर(ED office) पहुंचने वाली हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक ही कार में निकली हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ईडी के दफ्तर में भी उनके साथ रहेंगी। इसकी वजह यह है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)की दवाएं लेकर वह जाएंगी क्योंकि उन्हें कभी भी उनकी जरूरत पड़ सकती है। एजेंसी की ओर से उन्हें इसकी इजाजत दी गई है। सोनिया गांधी से ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। कहा जा रहा है कि दफ्तर तक राहुल गाांधी(Rahul Gandhi), अशोक गहलोत(Ashok Gehlot), आनंद शर्मा (Anand Sharma)समेत कई और सीनियर नेता भी साथ जा सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस ने सोनिया गांधी से पूछताछ के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का फैसला लिया है। आज सुबह ही बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे थे और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस बीच विपक्ष के नेताओं की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया है, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। इस बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार बदले की कार्रवाई के तहत राजनीतिक नेताओं को परेशान कर रही है। देश भर में कांग्रेस ने ईडी के दफ्तरों का घेराव करने की भी योजना बनाई है। खासतौर पर दिल्ली में कांग्रेसियों के सड़कों पर उतरने से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

इस बीच यह मुद्दा लोकसभा में भी उठा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रलहाद जोशी ने कहा कि कानून के सामने क्या सभी लोग समान हैं या नहीं। क्या सोनिया गांधी सुपर ह्यूमन बींग हैं। कांग्रेस को लगता है कि सोनिया गांधी कानून से ऊपर हैं। बता दें कि सोनिया गांधी को ईडी ने इससे पहले 8 जून और 21 जून को पेशी के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने मोहलत मांगी थी। वह पिछले दिनों कोरोना से भी संक्रमित थीं। इसीलिए उन्होंने पेशी से मोहलत मांगी थी। इससे पहले जून में ईडी ने राहुल गांधी से भी पूछताछ की थी।

देश को आज मिलेंगे नए महामहिम, द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा...फैसला आज

देश को आज मिलेंगे नए महामहिम, द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा...फैसला आज

 भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( president ramnath kovind) की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार यानी आज  हो जाएगी।

विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। मतगणना से उन दावों की सत्यता भी पता चलेगी कि कई दलों के विधायकों ने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला ( women)होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी।

शाम तक आएगा नतीजा( result) 

राज्यसभा के महासचिव पीसी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना ( counting) निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है।

सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था ( safety) 

पूरे देश से मतपेटियां मंगलवार( tuesday) की शाम तक संसद भवन पहुंच चुकी हैं और मतगणना अधिकारी भी गिनती के लिए तैयार हैं। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।

99.18 फीसदी वोट पड़े थे संसद में

देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी।

नेशनल हेराल्ड केस: ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज, कांग्रेस आज फिर करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड केस: ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज, कांग्रेस आज फिर करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

  नेशनल हेराल्ड मामले में ED के सामने आज यानी 21जुलाई को सुबह 11 बजे कांग्रेस( congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी( sonia gandhi) पेश होंगी।नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस( congress) नेता राहुल गांधी से पहले ही ED पूछताछ कर चुकी है। ED ने उनसे करीब 40 घंटे की पूछताछ की थी। अब सोनिया गांधी पेश होंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी(sonia gandhi) सोनिया को जांच में शामिल होने के लिए पेश होना पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन सदन और सड़क( road) दोनों जगहों पर होगा

कांग्रेस ने राजस्थान ( rajasthan) और छत्तीसगढ़, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और सीएलपी को दिल्ली बुलाया  है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के लिए पार्टी ने सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है। ये विरोध प्रदर्शन सदन और सड़क दोनों जगहों पर होगा।

कांग्रेस  आज फिर करेगी विरोध प्रदर्शन

जब राहुल गांधी ED के सामने पेश हुए थे, उस वक्त भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन को नाम कांग्रेस पार्टी ने ‘सत्याग्रह’ का नाम दिया था।सोनिया गांधी(sonia)से कल होने वाली पूछताछ के खिलाफ फिर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

ED अधिकारियों की तैयारी पूरी

ED सूत्रों की मानें तो एजेंसी ने सोनिया गांधी से पूछताछ के लिए दो असिस्टेंट डायरेक्टर और एक महिला असिस्टेंट डायरेक्टर की ड्यूटी लगाई है। सोनिया से ईडी ने पूछताछ के लिए 50 से अधिक सवाल तैयार किए हैं।

भारी बारिश के बाद IGI एयरपोर्ट में भरा पानी, 3 फ्लाइट डाइवर्ट, 40 डिले

भारी बारिश के बाद IGI एयरपोर्ट में भरा पानी, 3 फ्लाइट डाइवर्ट, 40 डिले

 देश के अधिकांश राज्यों में मानसून एक्टिव( active) है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) मुताबिक, मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा हैबारिश के चलते 106 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं हिमाचल में 91 और महाराष्ट्र में 104 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 40 फ्लाइट देरी से चली हैं और से 3 फ्लाइट डायवर्ट( divert) हुई हैं। इस बीच IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के बाहरी हिस्से में बारिश का पानी घुस गया।

तेज बारिश का अलर्ट( alert) मौसम विभाग ने जारी किया

बिहार के पटना( patna), सीवान, बेगूसराय, लखीसराय और बगहा में बुधवार दोपहर बारिश शुरू हो गई। पटना में पिछले डेढ़ घंटे से लगातार बारिश हो रही है। समस्तीपुर और बक्सर में भी आगे दो से तीन घंटे तक तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश के साथ आंधी और तूफान आने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 8 दिनों में हुई 167.1 मिमी बारिश( rainfall) 

छत्तीसगढ़ में जुलाई के दूसरे पखवाड़े में लगातार बारिश हो रही है। राज्य में 12 जुलाई से 19 जुलाई तक की स्थिति में सामान्य से 10% ज्यादा बारिश हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 दिनों में यहां 167.1 मिमी बारिश हुई है।

महिला वेटर को मिली इतने लाख रुपये की टिप...जानें क्या है पूरा मामला?

महिला वेटर को मिली इतने लाख रुपये की टिप...जानें क्या है पूरा मामला?

 More Than 2 Lakh Rupees: अमेरिका के एक कैफे में एक शख्स खाना खाने के लिए आया और उसने करीब एक हजार रुपये का खाना खाया. जब टिप देने की बारी आई तो एक महिला वेटर को इस शख्स ने ढाई लाख रुपये की टिप (Tip) दे दी जो कि खाने की कीमत से काफी ज्यादा थी. महिला वेटर ने इतनी ज्यादा टिप के बारे में शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा. इतनी बड़ी टिप मिलने से जहां एक तरफ महिला चौंक गई तो वहीं इस मामले के सोशल मीडिया पर छाने के बाद कुछ लोगों को तो महिला से जलन होने लगी.

क्या है पूरा मामला?

मैरिआना लैंबर्ट (Marianna Lambert) अमेरिका के अल्फ्रेडो पिज्जा कैफे में काम करती है. उसका काम लोगों को खाना परोसना और फिर उन्हें बिल देना होता है. लेकिन उसके साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिस पर यकीन कर पाना आसान नहीं होगा. इस कैफे (Cafe) में एक शख्स ने आकर एक हजार रुपये का खाना खाया. लेकिन जब मैरिआना बिल लेकर आई तो उसकी किस्मत ही चमक गई.

2 लाख 39 हजार रुपये की टिप

आपको बता दें कि इस शख्स ने महिला वेटर (Female Waiter) को 2 लाख 39 हजार रुपये की टिप दे डाली. वेटर को अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो पाता कि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है. इस कैफे में काम करने वाले सभी कर्मचारी (Employees) इस बात से काफी हैरान हैं. इस महिला की रातोंरात किस्मत ही बदल गई. आपको बता दें कि ऐसा किस्सा पहली बार सामने नहीं आया है.

काफी खुश है महिला

.इस टिप से महिला काफी खुश (Happy) नजर आई. 2015 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था जहां पर एक वेटर को 8 लाख से भी ज्यादा रुपये की टिप दी गई थी जबकि बिल (Bill) केवल 33 हजार रुपये का था. ये मामले वाकई में सरप्राइज (Surprise) कर देने वाले हैं. बहुत से लोग टिप देने वाले को दरियादिल कह रहे हैं.

70 की उम्र में मिला सच्चा प्यार...तो कपल ने रचा ली शादी

70 की उम्र में मिला सच्चा प्यार...तो कपल ने रचा ली शादी

 प्यार में ना कोई उम्र देखता है ना कोई धर्म. अगर आप किसी के प्यार में पड़ गए हैं तो बस आपको सामने वाला इंसान ही नजर आएगा. एक बार के लिए लोग सही-गलत का फर्क भी प्यार में भूल जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ था फ्लोरिडा (Florida) की रहने वाली सिंथिया के साथ. एक डेटिंग एप पर सिंथिया की मुलाक़ात जेम्स क्लार्क से हुई. इसके बाद दोनों की मुलाक़ात प्यार में बदल गई और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. अब इस कपल ने अपनी शादीशुदा लाइफ (Couple Married At 70) की डिटेल लोगों के साथ शेयर की है. साथ ही इस वक्त को अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत लम्हा बताया. सिंथिया की उम्र जहां 70 साल है वहीं जेम्स 69 के हैं. दोनों ने उम्र के इस पड़ाव पर अपने प्यार को पाया और अब बेहद खुश हैं. इनसाइडर से बातचीत में सिंथिया ने बताया कि उसे हमेशा से पता था कि जेम्स उसकी हर जरुरत को पूरा कर सकता है. वो दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. इस वजह से कभी भी एक-दूसरे से कुछ घंटे के अलावा दूर नहीं रह पाते. शादी के आठ महीने बाद अब इस कपल ने अपनी मैरिड लाइफ की डिटेल लोगों के साथ शेयर की. और यकीन मानिये ये कपल किसी जवान शादीशुदा जोड़े की तरह की अपनी लाइफ का मजा ले रहा है.

तरबूज की तरह फूल गया कुत्ते का चेहरा...जानें फिर क्या हुआ

तरबूज की तरह फूल गया कुत्ते का चेहरा...जानें फिर क्या हुआ

 इंसान और कुत्ते (Human Dog Bond) के बीच का रिश्ता काफी क्लोज होता है. इंसान जहां अपने पेट को बच्चे सा पालता है वहीं कुत्ते भी पूरी वफादारी से मालिक के घर की रखवाली करते हैं. कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जहां डॉग्स अपनी जान की बाजी लगाकर अपनी ईमानदारी का सबूत पेश करते हैं. ऐसे में इंसान का फर्ज है कि वो अपने बेजुबान को सही समय पर इंजेक्शंस लगवाए और उसकी हेल्थ का ध्यान रखे. चीन में रहने वाले एक शख्स के होश तब उड़ गए जब अचानक ही उसके पेट डॉग, जो हस्की ब्रीड का था, का चेहरा भयंकर तरीके से सूज गया. शख्स समझ ही नहीं पाया कि उसके डॉग को क्या हो गया है. चीन के अन्हुई शहर में रहने वाले इस शख्स ने अपने पेट डॉग की तस्वीर चीनी सोशल मीडिया पर शेयर की. इसमें उसके डॉग सुएबी का चेहरा बेहद सूजा हुआ नजर आया. जब शख्स ने सुएबी को देखा तो उसके चेहरे की स्वेलिंग देख घबरा गया. सुएबी घर के अंदर आ ही नहीं रहा था. बाहर ही सुस्त पड़ा हुआ था. घबराए शख्स ने तुरंत उसकी एक तस्वीर खींची और उसके अपने वेट को भेजा,जिसके बाद पता चला कि सुएबी को एक जहरीले सांप ने काट लिया है. इंसान से बड़ा हो गया था चहरा शख्स ने अपने पेट डॉग सुएबी का एक वीडियो चीनी सोशल मीडिया Douyin पर शायर किया. ये चीन में टिकटोक जैसा ही काम करता है. डॉग का चेहरा इंसान के सिर से डबल आकार का हो गया था. वो कैमरे की तरफ बेहद आक्रामक तरीके से देख रहा था. सुएबी के वेट ने बताया कि उसे चीन में पाए जाने वाले एक जहरीले सांप पिट वाईपर ने काटा है. उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे एंटी वेनम दिया गया. जहर का असर धीरे-धीरे जब उतरा तब जाकर उसका चेहरा नॉर्मल हो गया.

आंखो का भ्रम या तस्वीर का है मायाजाल...देखें ये तस्वीर

आंखो का भ्रम या तस्वीर का है मायाजाल...देखें ये तस्वीर

 ऐसी तस्वीर जिसमें रहस्य है, गहराई है, लोग हैं, चेहरे हैं और छुपी है आपके व्यक्तित्व से जुड़ी वो अहम बाते जिसे बताने का दावा ऑप्टिकल भ्रम वाली तस्वीरें अक्सर किया करती है. इस बार भी कुछ ऐसी ही तस्वीर आपके सामने पेश की जा रही है. जिसे समझना पके लिए आसान नहीं होगा. इसके लिए दिमाग को झकझोरने के लिए तैयार रहिए. ऑप्टिकल भ्रम वाली तस्वीर में इस बार स्कूबा डाइवर्स से भरी एक इमेज के ज़रिए आपकी पर्सनालिटी से जुड़े गहरे राज़ उजागर करने का दावा किया जा रहा है. दावा है कि पानी की गहराई से ली गई तस्वीर में पहले दिखी चीज़ व्यक्तित्व की खासियत बताएगी. लेकिन चारों तरफ स्कूबा डाइवर्स की भीड़ के बीच कुछ ऐसा छुपा है जिसे देखने के लिए सिर्फ आंखे काफी नहीं. आंखों के आगे भ्रम जाल डालने वाली तस्वीरें तो आपने बहुत देखी होंगी लेकिन ये तस्वीर उन सबसे अलग है. क्योंकि न तो इसे ट्रिक किया गया है. न ही किसी आर्टिस्ट की पेंटिंग है. बल्कि ये तो समंद्र की गहराई की क्लिक की गई एक ऐसी तस्वीर हैं जिसमें पहली ऩज़र में हर किसी को पानी और स्कूबा डाइवर्स तो दिख जाएंगे. लेकिन कुछ और है जो आसानी ने हर किसी की नज़रे शायद न पकड़ पाएं, तस्वीर को आंखों से थोड़ा दूर ले जाइए और गौर से देखने की कोशिश करेंगे तो आपको एक धुंधला और एक गहरा उभरा चेहरा साफ नज़र आएगा. यही तो होता है ऑप्टिकल भ्रम. जिसमें आपको बताना है कि तस्वीर में सबसे पहले आपने क्या देखा उसी से पता चलेगा आपकी शख्सियत का राज़.

एक पेड़ का फल ऐसा भी, जिसका स्वाद गुलाब जामुन जैसा

एक पेड़ का फल ऐसा भी, जिसका स्वाद गुलाब जामुन जैसा

 देहरादून) । गुलाब जामुन का नाम सुनते ही सभी को मिठाई की याद आने लगती है। लेकिन, एक पेड़ ऐसा भी है जिसका फल इतना मीठा और स्वादिष्ट है कि लोग उसके फल को गुलाब जामुन के नाम से जानते हैं। यह फल फरवरी में लगना शुरू हो जाता है और मई-जून तक तैयार हो जाता है। यह देखने में अमरूद की तरह हल्का पीलापन लिए हरे रंग का होता है।

ऐसा ही एक पेड़ डोईवाला के रानीपोखरी-भोगपुर मार्ग पर स्थित प्राचीन सिद्ध महादेव मंदिर के प्रांगण में लगा हुआ है। जो इस समय फलों से लदा हुआ है। स्थानीय स्तर पर अभी यह पेड़ बहुत कम संख्या में है। गुलाब जामुन फल का यह पेड़ मुख्यत: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, राजस्थान में पाए जाते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत उत्तर पूर्व के कुछ राज्यों में भी कहीं-कहीं मिल जाते हैं।

इसकी खुशबू और स्वाद में यह बिल्कुल गुलाब जामुन की तरह ही लगता है। इस फल के अंदर एक गोल बीज रहता है। जानकारों के अनुसार इस फल के बीज व पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इसके बीज और पत्तों को सुखाकर पाउडर बनाकर खाने से यह शुगर पर नियंत्रण करने में सहायक है। वर्तमान में यह फल बाजार के अलावा आनलाइन भी मिल रहा है। जो कि एप्पल रोज गुलाब जामुन फल के नाम से मिलता है। जिसकी कीमत चार सौ रुपये प्रति किलो के लगभग है।

निधि थपलियाल (उद्यान अधिकारी, देहरादून) ने बताया कि यह एक उष्णकटिबंधीय पौधा है। इसका एक बड़ा वृक्ष होता है। जिसकी उत्पत्ति पूर्वी भारत में है। परंतु अब यह सभी जगह उत्पन्न हो रहा है। इसके लिए तापमान 25 डिग्री से 40 डिग्री तक अनुकूल है।

इसके फलों से गुलाब की महक आती है। इसका फल भी स्वादिष्ट होने के साथ ही इससे विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मिलता है। जो इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक है। परंतु इस फल को अभी अधिक प्रसिद्धि न मिलने के कारण लोग को इसकी अधिक जानकारी नहीं है। इस पेड़ को लोग अपने बगीचे में लगाकर इस फल का स्वाद व इसके गुणों का लाभ ले सकते हैं।

इस चलती बाइक को देखकर उड़े सबके होश, जहन में उठा सवाल आखिर कैसे?

इस चलती बाइक को देखकर उड़े सबके होश, जहन में उठा सवाल आखिर कैसे?

 खबर दो दिन पुरानी जरूर है लेकिन है अजब। सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है कि आश्चर्य होता है। ऐसा ही कुछ आज भी हुआ जब एक वीडियो देखा तो मुँह खुला का खुला रह गया। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें बाइकर अपनी जान की रिस्क पर स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में बाइक बिना ड्राइवर के चलती हुई दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि पीछे वाली सीट पर एक शख्स एक ही साइड अपने पैर करके बैठा है और मोबाइल पर लगा हुआ है।  वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा लगता है कि बाइक मिस्टर इंडिया चला रहा है। वीडियो को अबतक 18 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो देखकर लोगों का सिर चकराने लगा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक हाइवे पर फर्राटा दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। वह फुल स्पीड में चली जा रही है लेकिन उसे कोई चला नहीं रहा है। वहीं उस बाइक में पीछे एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स बाइक में पीछे बैठकर फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स अपने दोनों पैरों को एक तरफ करके बाइक पर बैठा हुआ है। यानी कि वह बाइक चला भी नहीं रहा है।

इस वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। आपने शायद ही कभी कोई ऐसा वीडियो देखा होगा, जिसमें बाइक कोई चला नहीं रहा है। वीडियो को देखकर हो सकता है आपको मिस्टर इंडिया मूवी की याद आ गई, क्योंकि ड्राइवर तो किसी को नजर नहीं आ रहा है। वीडियो को देखकर लोगों को जोर का झटका लग रहा है। इस वीडियो को किसी ने अपनी कार से शूट किया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

Ajab-Gajab : भाई-बहन ने आपस में रचाई शादी, वजह जान उड़ गए सबके होश

Ajab-Gajab : भाई-बहन ने आपस में रचाई शादी, वजह जान उड़ गए सबके होश

 फिरोजाबाद। Ajab-Gajab वैसे तो रोजाना शादी की एक से बढ़कर एक चौकाने वाला मामला सामने आता हैं। कभी कोई मगरमच्छ को अपना जीवन साथी बना लेता है तो कभी कोई खुद से ही शादी रचा लेता हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता हैं जिसे जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले लाभ का फायदा उठाने के इरादे से भाई-बहन ने आपस में ही शादी कर ली।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले लाभ के लालच में भाई-बहन ने आपस में ही शादी रचा ली हैं। दरअसल समाज कल्याण विभाग द्वारा शादियों का आयोजन किया जाता है। सामूहिक विवाह योजना के तहत, राज्य सरकार प्रत्येक जोड़े को उन्हें दिए जाने वाले घरेलू उपहारों के अलावा 35,000 रुपये देती है।

इस योजना में दूल्हे के बैंक खाते में 20,000 रुपये जमा करना और उसे 10,000 रुपये का उपहार देना शामिल है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विवाहित जोड़े को भाइयों और बहनों के रूप में पहचानने के बाद ही फिरोजाबाद के टूंडला में शादी का खुलासा हुआ।

अफसरों का गांव! इस छोटे से गांव में है र्सिफ 75 घर, यहां हर घर में है एक IAS या IPS ऑफिसर

अफसरों का गांव! इस छोटे से गांव में है र्सिफ 75 घर, यहां हर घर में है एक IAS या IPS ऑफिसर

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 240 किलोमीटर दूर पूरब दिशा में एक गांव के लगभग हर घर में एक आईएएस और आईपीएस है। कहा जाता है इस गांव में सिर्फ आईएएस और आईपीएस अफसर ही जन्म लेते हैं। पूरे जिले में इसे अफसरों वाला गांव कहते हैं।

कहा जाता है कि यहां जन्म लेने वाले व्यक्ति का भविष्य पहले से तय हो जाता है और वह बड़ा होकर अधिकारी बनता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस गांव में 75 घर हैं और हर घर से एक आईएएस अधिकारी है। अभी तक उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में सेवारत गांव से 47 आईएएस अधिकारियों की भर्ती की जा चुकी है।

गांव के युवकों में प्रतियोगी परिक्षाओं में आने की होड़ अंग्रेजों के जमाने से ही शुरू हो गई थी। 1914 में गांव के युवक मुस्तफा हुसैन पीसीएस में चयनित हुए थे। इसके बाद 1952 में इन्दू प्रकाश सिंह का आईएएस की 13वीं रैंक में चयन हुआ। इन्दू प्रकाश के चयन के बाद गांव के युवाओं में आईएएस-पीसीएस के लिए होड़ मच गई। इन्दू प्रकाश सिंह फ्रांस सहित कई देशों में भारत के राजदूत रहे।

महिलाएं भी हैं बेहद आगे: इस गांव की महिलाएं भी कम नहीं हैं। गांव से जुड़ीं उषा सिंह आईएएस अफसर बनीं। पहली महिला आईएएस अधिकारी कौन है? इसके अलावा 1983 में चंद्रमौल सिंह और 1983 में उनकी पत्नी इंदु सिंह आईपीए ऑफिसर बने। इस गांव के बच्चे भी कई गतिविधियों में शामिल हैं। अमित पांडे महज 22 साल के हैं और उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। गांव के अनमजय सिंह वर्ल्ड बैंक मनीला में हैं। ज्ञानु मिश्रा राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान यानी इसरो में सेवारत हैं।

केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई- देश भर में 78 YouTube न्यूज चैनलों पर लगाया प्रतिबंध

केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई- देश भर में 78 YouTube न्यूज चैनलों पर लगाया प्रतिबंध

 नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने आईटी एक्ट 2000 की धारा 69ए के उल्लंघन के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 यू-ट्यूब न्यूज चैनलों और उनके सोशल मीडिया अकाऊंट पर प्रतिबन्ध लगाया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन चैनलों पर तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय इससे पहले भी यू-ट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने की कार्रवाई कर चुका है।

अप्रैल में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने को लेकर 16 यू-ट्यूब न्यूज चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया था। इनमें 10 चैनल भारतीय और 6 पाकिस्तानी थे। आई.टी. नियम, 2021 के तहत एमरजैंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन्हें ब्लॉक किया गया था।

पाकिस्तान में स्थित यू-ट्यूब चैनलों को भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर तथा भारत के विदेशी संबंधों जैसे विभिन्न विषयों पर भारत के बारे में झूठे समाचार पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। मंत्रालय का कहना है कि ये सभी चैनल देश का माहौल बिगाड़ रहे थे।

 
सावन में रुद्राभिषेक से प्रसन्न होंगे शिव, चंद्रमा और बुध की होगी शांति

सावन में रुद्राभिषेक से प्रसन्न होंगे शिव, चंद्रमा और बुध की होगी शांति

 रायपुरः एक सफल और स्वस्थ इंसान वह होता है जो शारीरिक रूप से सक्षम, मानसिक तौर पर सचेत, भावानात्मक तौर पर शांत व आध्यत्मिक तौर पर सजग है। क्योंकि पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक और मानसिक पक्ष दोनो ही महत्वपूर्ण होता है। कहा भी गया है कि दुनिया में तीन ही प्रकार के सुख हैं तन, मन और धन अर्थात् शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य एवं मानसिक स्तर पर सक्षम रहने पर धन का सुख तो मिल ही सकता है। मन की व्यथा को दूर कर भावनात्मक शांत रहने के लिए जीवन में संतुष्टि तो चाहिए ही किंतु भौतिक सुख संतुष्टि का कारण नहीं बन पाती इसका कारण हम कुंडली से जानेंगे।

कुंडली का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि तीसरा स्थान मन और मनोबल को होता है और यदि तीसरे स्थान का स्वामी अगर क्रूर ग्रहों से आक्रांत हो जाए कि अथवा लग्न, तीसरे, एकादश अथवा द्वादश स्थान में बुध हों अथवा तीसरे स्थान का स्वामी छठवें, आठवें या बारहवें स्थान पर हो तो ऐसे में मन विचलित रहता है और मनोबल कमजोर होता है। अतः यदि कुंडली में ऐसी स्थिति बने और सब कुछ होते हुए भी मन शांत ना हो तो तीसरे स्थान के स्वामी बुध की शांति करना चाहिए।

ज्योतिषीय विद्या में माना जाता है कि मन का कारण ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा के कारण ही मन अशांत होता है अतः मन की शांति के लिए चंद्रमा तथा उसके देव शंकरजी की पूजा करनी चाहिए। शुभ श्रावण मास का प्रांरभ हो चुका है और इस मास में सभी प्रकार के सुख को प्राप्त करने के लिए शिव पूजा सर्वोपरी है अतः चंद्रमा और बुध की शांति और शिवजी की प्रियता के लिए रूद्राभिषेक करना, दूध का दान करना तथा ऊँ नमः शिवाय का जाप करने से मन की विकलता को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही गणपति की आराधना जरूरी करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं, धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र के आधार पर ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का निजी आकलन है। आप उनसे मोबाइल नंबर 9285303900 पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह पर अमल करने से पहले उनकी राय जरूर लें।

भारत को मिली कामयाब, पहली बार इंसानों को लेकर उड़ने वाला ड्रोन तैयार...जानिए क्या है विशेषता

भारत को मिली कामयाब, पहली बार इंसानों को लेकर उड़ने वाला ड्रोन तैयार...जानिए क्या है विशेषता

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली में देश के पहले ऐसे पायलट लेस ड्रोन को पेश किया गया जो कि एक इंसान को भी ले जाने में सक्षम होगा।

सागर डिफेंस इंजीनियरिंग के संस्थापक और सीईओ निकुंज पाराशर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘वरुण’ का इस्तेमाल शुरुआत में नौसेना में सामानों की ढुलाई में किया जाएगा। इसमें चार ऑटो पायलट मोड हैं, कुछ रोटर के खराब होने की स्थिति में भी लगातार उड़ने की क्षमता को बरकरार रखते हैं।

क्या है विशेषता

  • एक बार उड़ान भरकर 25 किलोमीटर तक जा सकता है।
  • 130 किलो तक का सामान या लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता
  • जमीन से दो मीटर ऊपर उड़ेगा
  • समय सीमा 25 से 33 मिनट

भारत ने 215 खिलाड़ियों का दल भेजा

बता दे इंग्लैंड (england)के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत ने 215 खिलाड़ियों का दल भेजा है। नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया समेत देश के कई स्टार इस दल का हिस्सा हैं। भारत का यह दल इंग्लैंड पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले 20 जुलाई यानी आज सुबह 10 बजे पीएम मोदी खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

एक मोबाइल पर चलाना चाहते हैं दो WhatsApp अकाउंट, अपनाएं ये सिंपल ट्रिक

एक मोबाइल पर चलाना चाहते हैं दो WhatsApp अकाउंट, अपनाएं ये सिंपल ट्रिक

 WhatsApp पर हजारों फीचर्स मौजूद हैं, जो यूजर्स के बहुत काम आ रहे हैं। लेकिन एक फीचर नहीं है, जिससे एक मोबाइल पर दो नंबर से व्हाट्सएप ऑपरेट किया जा सकें। मगर एक शानदार ट्रिक है। इसकी सहायता से आप एक ही मोबाइल में दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं।

ऐसे चलाएं एक मोबाइल में दो WhatsApp अकाउंट :-

1. एक मोबाइल में दो व्हाट्सएप चलाने के लिए आप सबसे पहले सेटिंग में जाएं।
2. अब नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
3. यहां आपको ऐप्लिकेशन और परमिशन का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
4. इतना करने के बाद ऐप क्लोन फीचर का उपयोग करके व्हाट्सएप का क्लोन बना लें।
5. वापस फोन में जाकर क्लोन व्हाट्सएप को ओपन करें।
6. यहां अपने दूसरे नंबर को एंटर करें।
7. अब आप एक ही मोबाइल में दो नंबर के साथ व्हाट्सएप चला पाएंगे।
 
क्लोन फीचर न होने पर क्या करें :-

अगर आपके स्मार्टफोन में क्लोन फीचर नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर क्लोन मेकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरह के मोबाइल ऐप के जरिए आप अपने मोबाइल में व्हाट्सएप का क्लोन बनाकर दो नंबर से व्हाट्सएप चला सकते हैं।
 
जल्द बदलने वाला है यह फीचर :-

व्हाट्सएप अपने सबसे खास मैसेज डिलीट फीचर में बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। इस बदलाव के बाद व्हाट्सएप यूजर्स कभी भी भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। वर्तमान में यूजर्स को भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए एक घंटे का समय मिलता है। फिलहाल, इस फीचर में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
खनन माफिया ने DSP पर चढ़ाया डंपर.. अवैध खनन की सूचना पर छापा मारने गए थे...मौके पर ही मौत

खनन माफिया ने DSP पर चढ़ाया डंपर.. अवैध खनन की सूचना पर छापा मारने गए थे...मौके पर ही मौत

  हरियाणा: नूंह में खनन माफिया ने डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डाला। तावड़ू इलाके के पंचगांव की पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सुरेंद्र सिंह छापा मारने गए थे। जब उन्होंने अवैध वाहन को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने उनके ऊपर पत्थर लदा डंपर चढ़ा दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच सीएम मनोहर लाल ने डीजीपी और एसपी नूंह से घटना की जानकारी ली। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। खट्टर ने सुरेंद्र सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी देने की घोषणा की।

पूरा मामला समझिए…
तावड़ू पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने DSP पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया।

उस समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया। सुरेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घटनास्थल पर पड़ा डीएसपी का शव और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जांच करते हुए।

घटनास्थल पर पड़ा डीएसपी का शव और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जांच करते हुए।

3 महीने बाद था सुरेंद्र सिंह का रिटायरमेंट
डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस से अब 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। बताया गया है कि अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी अड़ा कर वहां से गुजर रहे डंपर को रोका था। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतरे तो डंपर ने उनको कुचल दिया।

गृहमंत्री ​​​​​​बोले- ​माफिया को छोड़ेंगे नहीं
नूंह में DSP सुरेंद्र सिंह हत्या के मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जितनी फोर्स लगानी पड़े, लगाएंगे पर खनन माफियाओं को बख्शेंगे नहीं। खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इलाके में अवैध खनन चल रहा था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सरकारी अधिकारियों की गाड़ियां।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सरकारी अधिकारियों की गाड़ियां।

अरावली पहाड़ियों पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन
तावड़ू क्षेत्र में अरावली की पहाड़ियों पर बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने इस पर रोक लगाने के लिए 3 जून को ही उपमंडल स्तर पर एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। इसमें कई विभागों के अधिकारी शामिल थे। डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को भी कमान दी गई थी।

एसडीएम तावडू सुरेंद्र पाल के अनुसार टास्क फोर्स गठित कर अरावली के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने की कार्रवाई प्रशासन कर रहा था। टास्क फोर्स को सप्ताह में दो बार अरावली क्षेत्र के लगते गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेना था। डीएसपी मंगलवार को अवैध खनन की सूचना पर यहां पहुंचे तो उनकी हत्या कर दी गई।

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, राज्यों को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, राज्यों को जारी किया नोटिस

 नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणियों के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा ने फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनकी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए कहा कि फिलहाल किसी भी राज्य की पुलिस गिरफ्तारी न करे. 10 अगस्त को अगली सुनवाई होगी. बेंच ने आदेश सुनाते हुए याचिकाकर्ता की हत्या के वायरल बयान, सलमान चिश्ती का भी संज्ञान लिया. कोर्ट ने ये भी कहा कि यूपी के एक व्यक्ति ने याचिकाकर्ता का सिर काटने की धमकी भी दी. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि नूपुर शर्मा के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए.

आज की सुनवाई में नूपुर शर्मा की ओर से पेश हुए वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा है. इस पर जज ने कहा कि याचिका में मांग है कि FIR रद्द हों. ये शक्ति हाई कोर्ट को होती है. हमने 1 जुलाई को याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा था. हमने आपको वैकल्पिक कानूनी रास्ते अपनाने को कहा था, लेकिन हमारी चिंता यह है कि आप उसका इस्तेमाल करने की स्थिति में नहीं हैं. हम इसका समाधान करेंगे.


कोर्ट ने कहा कि हमारी चिंता है कि याचिकाकर्ता वैकल्पिक कानूनी रास्ता कैसे अपनाएगी. हम इस पर विचार के लिए सभी पक्षों को नोटिस जारी कर रहे हैं. 10 अगस्त को सुनवाई होगी. कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई और FIR हुई हैं. वहां पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है. गिरफ्तारी का अंदेशा है. अपनी नई याचिका के समर्थन में उन्होंने बताया है कि कई घटनाएं हुई हैं. अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने उनका गला काटने की धमकी का वीडियो जारी किया है. यूपी के एक व्यक्ति ने भी ऐसा वीडियो जारी किया है. कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि फिलहाल किसी भी राज्य की पुलिस गिरफ्तारी न करे.

मानसून सत्र की तारीखों में हुआ बदलाव, अब इस दिन से शुरू होगा विधानसभा सत्र

मानसून सत्र की तारीखों में हुआ बदलाव, अब इस दिन से शुरू होगा विधानसभा सत्र

 भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों में बदलाव किया गया है। सत्र की तारीख आगे बढ़ाने के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद मानसून सत्र अब 13 सितंबर से शुरू होगा जो कि 17 सितंबर तक चलेगा। इस संबंध में कुछ देर में अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।

दरअसल राज्यपाल के पास सत्र की अधिसूचना जारी करने और वापस लेने का अधिकार होता है। तारीख में बदलाव को लेकर बीजेपी ने राज्यपाल से अनुरोध किया था। जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से शुरू होना था।

इधर मानसून सत्र से पहले अब तक 1516 प्रश्न लगाए जा चुके थे। जिन्हें विभागों को भी भेजा जा चुका है। मध्यप्रदेश में भी जल्द ई-विधानसभा शुरू होगी। पक्ष और विपक्ष दोनों की सहमति के बाद राज्यपाल को सत्र आगे बढ़ाने की अनुमति के लिए सहमति पत्र भेजा गया था।

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र पांच दिन तक चलेगा। इसमें सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का प्रथम अनुपूरक अनुमान (बजट) प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि संशोधन और भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। तारीख बढ़ने से विधायकों को प्रश्न, ध्यानाकर्षण, याचिका और शून्यकाल की सूचना देने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए। सत्र के दौरान वित्त विभाग वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत करेगा।