BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 51 करोड़ कैश और गोल्ड के अलावा मिले दो सेक्स टॉयस, जानें अब तक और क्या मिला..

अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 51 करोड़ कैश और गोल्ड के अलावा मिले दो सेक्स टॉयस, जानें अब तक और क्या मिला..

 पश्चिम बंगाल, कोलकाता  बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से अब तक ED ने छापेमारी कर 51 करोड़ रूपए का कैश, करोड़ों के गोल्ड और चांदी जब्त की है। ED ने इसी कार्रवाई के एक डायमंड रिंग भी बरामद की है जिसमें P लिखा हुआ है। साथ ही एक सोने की पेन भी बरामद हुई है। सबसे अचंभित बात यह है कि छापेमारी में अर्पिता के फ्लैट से 2 सेक्स टॉयज भी मिले हैं।

 

इस मामले में हर दिन एक नया खुलासा होता जा रहा है। वहीँ इस कार्रवाई के बाद सीएम ममता बनर्जी ने अपने मंत्री पार्थ चटर्जी से भी किनारा कर लिया है और उन्हें पद से भी हटा दिया गया है।

बता दें शिक्षा भर्ती घोटाले में मंत्री पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप है जिसके बदले में कईयों को नौकरी दी गई थी। बताया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी की चार लग्जरी गाड़ियां गायब है जिन्हें लगातार ढूँढा जा रहा है।

आधार कार्ड पर लगा सकतें हैं अपनी पसंदीदा फोटो...जाने प्रोसेस

आधार कार्ड पर लगा सकतें हैं अपनी पसंदीदा फोटो...जाने प्रोसेस

 आधार कार्ड को सबसे ज़रूरी सरकारी पहचान प्रमाण दस्तावेज़ माना जाता है। इसकी जरूरत यूज़र्स को हर जगह पड़ती है, कई यूजर्स ऐसे भी है जिन्हें आधार कार्ड में लगी फोटो पसंद नहीं आती हैं। आमतौर पर आधार में फोटो धुंधली और पुरानी होने की वजह से होता है। अगर ऐसी समस्या आपके साथ भी है और आप को आधार पर लगी फोटो पसंद नहीं है। तो आप इसे बदल भी सकतें हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड में फोटो बदलने की कोई ऑनलाइन प्रोसेस (online process) नहीं है तो नजदीकी आधार केंद्र में जाकर आप यह प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग इन करें और आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें। आधार नामांकन फॉर्म को भरकर इसे निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जमा करें।

केंद्र का कर्मचारी जानकारी को प्रमाणित करेगा। आधार नामांकन केंद्र का कर्मचारी आपकी नई तस्वीर खींचेगा। अब आधार नामांकन केंद्र का कर्मचारी शुल्क के रूप में 25 रुपये+GST लेकर नया फोटो अपडेट करेगा।

आधार नामांकन केंद्र से आपको यूआरएन (URN) के साथ एक स्लिप मिलेगी। इस URN के द्वारा आप चेक कर सकते हैं कि आधार फोटो अपडेट हुआ या नहीं, कार्ड में फोटो के अपडेट होने के बाद, नए फोटो के साथ एक अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड कर ले।

अर्पिता मुखर्जी के घर से ED को अब तक मिला 50 करोड़ कैश और 5 किलो सोना, टॉयलेट में भी खजाना

अर्पिता मुखर्जी के घर से ED को अब तक मिला 50 करोड़ कैश और 5 किलो सोना, टॉयलेट में भी खजाना

 21 करोड़ नकद, विदेशी मुद्रा और 2 करोड़ सोने की छड़ें बरामद; 40 पन्नों की एक डायरी भी मिली, जो राज खोलेगी; अब तक 50 करोड़ से ज्यादा कैश और ज्वैलरी बरामद हो चुकी है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से करीब 29 करोड़ रुपये नकद और 5 किलो सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं. स्कूली शिक्षकों के नौकरी घोटाले की जांच कर रहे ईडी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

जांच एजेंसी के अधिकारी 18 घंटे तक चली छापेमारी के बाद आज सुबह कोलकाता के बेलघरिया इलाके में अर्पिता मुखर्जी के घर से 10 ट्रंक नकदी लेकर बाहर निकले. खास बात यह है कि इस अपार खजाने को घर के शौचालय में छिपाकर रखा गया था।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से जब्त की गई नकदी की सही मात्रा का पता लगाने के लिए नोट गिनने की तीन मशीनों का इस्तेमाल किया। पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को उनके घर पर पहली खेप मिलने के एक दिन बाद 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

पिछले सप्ताह छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने अर्पिता के शहर के दूसरे फ्लैट से 21 करोड़ रुपये नकद, भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा और 2 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें बरामद की थीं। उन्हें करीब 40 पन्नों के नोट वाली एक डायरी भी मिली, जो जांच में अहम सुराग दे सकती है।

अर्पिता के दोनों घरों से अब तक 50 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

कॉलेजों के तबादलों व मान्यता के लिए लिया पैसा : अर्पिता

अर्पिता मुखर्जी ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया है कि धन तबादलों के लिए और कॉलेजों को मान्यता प्राप्त करने में मदद करने के लिए प्राप्त हुआ था। इसके समान इस्तेमाल किया।

वह दूसरी महिला भी उसकी करीबी दोस्त है। जांच एजेंसी ने कल बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य से भी पूछताछ की।

मैं भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती : ममता

पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर विपक्ष के आक्रोश का सामना करते हुए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती हैं और दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार मंत्री को दंडित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन मैं अपने खिलाफ किसी भी दुर्भावनापूर्ण अभियान की निंदा करती हूं। सच्चाई सामने आनी चाहिए, लेकिन एक समय सीमा के भीतर।

बंगाल के स्कूलों में नौकरियों में मनी लॉन्ड्रिंग की ईडी जांच के तहत छापे मारे गए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री और उनके करीबी सहयोगी पार्थ चटर्जी पर शिक्षा मंत्री रहते हुए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की कथित अवैध नियुक्ति में भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया है।

मिथुन चक्रवर्ती की कोलकाता में बीजेपी विधायकों के साथ विशेष बैठक

पिछले विधानसभा चुनाव के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल की राजनीति को ज्यादा समय नहीं दिया है। कम से कम राजनीतिक जानकार तो यही कहते हैं। लेकिन कुछ दिन पहले वह फिर से बंगाल की राजनीति में सक्रिय हो गए।

भगवा खेमे के सूत्रों के अनुसार संगठन की मुख्यधारा में वापसी के बाद मिथुन चक्रवर्ती आज बुधवार दोपहर बारह बजे हेस्टिंग्स स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में भाजपा विधायकों के साथ विशेष बैठक करेंगे. बैठक में न सिर्फ विधायक बल्कि संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश के नवनियुक्त संयुक्त महासचिव (संगठन) सतीश डंडा भी संगठन को मजबूत करने के लिए मौजूद रहेंगे. पंचायत चुनाव आगे हैं। फिर लोकसभा।

बीजेपी खेमे के साथ फिर से सियासी बैठक को लेकर सियासी गलियारों में उत्सुकता चरम पर है. प्रदेश भाजपा पहले ही पार्थ चटर्जी पर केंद्रित आंदोलन के कार्यक्रम की घोषणा कर चुकी है। सत्ता पक्ष के भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में पंचायत चुनाव से काफी पहले विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. बीजेपी ने पार्थ चटर्जी के मुद्दे पर कल यानि गुरुवार को कोलकाता में रैली का आह्वान किया है. बीते दिन प्रदेश के बीजेपी के विधायकों और नेताओं के साथ मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात राजनीतिक तौर पर काफी अहम मानी जा रही है.

केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ बंगाल बीजेपी भी मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल में सक्रिय राजनीति के अखाड़े में लाना चाहती है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि बीजेपी का मुख्य लक्ष्य मिथुन के साथ बंगाली भावनाओं का फायदा उठाकर राजनीतिक फायदा उठाना है. बीजेपी में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता आकर पहली बार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. उन्होंने राजनीतिक चर्चाओं में भी भाग लिया।

अब 17 साल की उम्र में वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे अपना नाम

अब 17 साल की उम्र में वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे अपना नाम

 भारतीय निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। दरअसल अभी तक 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले युवा ही वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा पाते थे। लेकिन अब निर्वाचन आयोग ने बताया है कि 17 साल के युवा भी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक 17 वर्ष से अधिक उम्र वाले युवा एडवांस में ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडे ने सभी राज्यों के CEOs, EROs, और AEROs को निर्देश दिया है। कि वे यह सुविधा देने के लिए तकनीकी इंतजाम सुनिश्चत करने में जुट जाएं ताकि युवा 18 वर्ष की उम्र पूरा होने के पहले ही वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दें सकें। ऐस में अब भारत निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 18 वर्ष पूरा होने का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा।

 
जहरीली शराब कांड पर हुई बड़ी कार्रवाई : दो अधिकारियों का तबादला व छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

जहरीली शराब कांड पर हुई बड़ी कार्रवाई : दो अधिकारियों का तबादला व छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

 गांधीनगर। गुजरात में अवैध शराब तस्करी के मामले बढ़ने के साथ ही अवैध शराब विक्रेताओं की भरमार हैं। शराब माफियाओं द्वारा अधिक कमाई करने के लिए अवैध शराब बिक्री के साथ ही जहरीली शराब बनाने में लगे हैं। कार्रवाई के आभाव में वे बेखौफ होकर जहरीली शराब बनाकर लोगों की जान ले रहे हैं। गुजरात में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 42 लोगों की मौत के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर गृह विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोटाद और अहमदाबाद जिलों के पुलिस अधीक्षकों का आज तबादला कर दिया और छह अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, राजकुमार ने कहा कि हमने बोटाद के पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला और अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव का तबादला कर दिया है। दो पुलिस उपाधीक्षकों, एक सर्किल पुलिस निरीक्षक, एक पुलिस निरीक्षक और दो सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को बताया कि 25 जुलाई को बोटाद में जहरीली शराब पीने के बाद बोटाद और पड़ोसी अहमदाबाद जिले में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि भावनगर, बोटाद और अहमदाबाद में कम से कम 97 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

Railway Track में क्यों डाले जाते हैं नुकीले पत्थर? क्या आप जानते हैं इसके पीछे का Science

Railway Track में क्यों डाले जाते हैं नुकीले पत्थर? क्या आप जानते हैं इसके पीछे का Science

 Interesting News : रोजाना लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं. यक़ीनन आपने भी कभी ना कभी ट्रेन में सफर जरूर किया होगा, लेकिन सफर करने के दौरान आपने देखा होगा कि रेलवे ट्रैक के नीचे और उसके अगल-बगल छोटे-छोटे नोकीले पत्थर बिछे होते हैं. क्या आपके दिमाग में कभी ये बात आयी कि रेलवे ट्रैक (Railway Track)पर ये पत्थर क्यों बिछे होते हैं. इन पत्थरों का रेलवे ट्रैक पर आखिर क्या काम है. अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि इसके पीछे एक गहरा विज्ञान (Science )है. हालांकि इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को ही होती है.

आखिर क्यों बिछाए जाते हैं रेलवे ट्रैक पर पत्थर?
अगर आप इन पत्‍थरों के पीछे के विज्ञान को समझना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले पटरी की बनावट को समझना होगा. ज्‍यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि जमीन पर सीधे पटरी बिछा दी जाती हैं और पत्‍थर डाल दिए जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. पटरी दिखने में जितनी साधारण लगती है, यह उतनी सामान्‍य नहीं होती है. अगर आप इसे करीब से देखेंगे तो पाएंगे कि इसे कई लेयर के साथ तैयार किया जाता है.

किस प्रकार तैयार होता है रेलवे ट्रैक?
पटरी को तैयार करते वक्त इसके नीचे लंबी-लंबी प्‍लेट्स बिछाई जाती है, जिसे आमतौर पर स्‍लीपर कहते हैं. इनके नीचे छोटे-छोटे पत्‍थर होते हैं, जिसे ब्लास्टर या फिर आम भाषा में गिट्टी कहा जाता है. ब्लास्टर के नीचे मिट्टी की दो लेयर होती हैं. यही कारण है कि रेलवे ट्रैक जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर दिखाई देता है और जब ट्रेन पटरी पर चलती है तो यही पत्‍थर, स्‍लीपर और ब्लास्टर ट्रेन के वजन को संभालने का काम करते हैं.

जानें नुकीले पत्‍थर के पीछे का विज्ञान
अब यह समझते हैं कि पटरी पर दिखने वाले छोटे-छोटे पत्‍थरों का असल में क्या काम होता है. विज्ञान कहता है कि जब ट्रेन पटरी पर चलती है तो इसके कारण एक तरह की कम्‍पन्‍न पैदा होती है. कम्‍पन्‍न के कारण पटरी को फैलने से रोकने का काम यही नुकीले पत्‍थर करते हैं. बता दें कि अगर ये पत्‍थर गोल हो तो ये कम्‍पन्‍न नहीं रोक पाएंगे और ऐसे में पटरी फैल जाएगी. इसलिए ट्रैक पर नुकीले पत्थर बिछाए जाते हैं.

क्यों नहीं डूबती बारिश में भी पटरियां?
इसके अलावा भी इन पत्‍थरों की एक खूबी है. पटरियों पर पड़े इन पत्‍थरों के कारण ट्रैक पर कोई पौधे नहीं उग पाते, जिस कारण ये ट्रेन को बाध‍ित भी नही करते हैं. इन्‍हीं पत्‍थरों के कारण रेलवे ट्रैक भी ऊंचा होता है, इसलिए जब भी बारिश के मौसम में पानी भरता है तो ट्रैक नहीं डूबता और आपका सफर लगातार जारी रहता है.

 
साल के अंत तक इन 7 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव? समय से पहले चुनाव कराने की तैयारी

साल के अंत तक इन 7 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव? समय से पहले चुनाव कराने की तैयारी

 नई दिल्ली: राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इस साल के अंत तक दो नहीं, बल्कि सात राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते है। इनमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होना तो तय है। इसके अलावा कर्नाटक, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड और जम्मू-कश्मीर में भी सरकार चुनाव कराने की कोशिश कर रही है।

अगर ऐसा हुआ तो कर्नाटक, मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में समय से पहले चुनाव होंगे। इनमें से तीन राज्यों की सरकारों का कार्यकाल अगले साल यानी मार्च 2023 और कर्नाटक का मई 2023 में पूरा हो रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर में 2019 से ही राष्ट्रपति शासन लागू है। यहां भी चुनाव की प्रक्रिया लंबित है। अब सरकार की कोशिश है कि नवंबर में एक साथ इन सभी राज्यों में चुनाव करा दिए जाएं।

बता दें कि बीजेपी सरकार एक देश एक चुनाव को लेकर काफी गंभीरता से सोच रही है, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। अगर इन सभी सात राज्यों में इसी साल चुनाव हो गए तो अगले साल यानी 2023 में पांच राज्यों में ही चुनाव कराना होगा। वह भी सरकार चाहेगी कि एक साथ संपन्न हो जाए, इससे देश को बार-बार चुनाव के फेर में नहीं पड़ना पड़ेगा। इससे 2023 में सिर्फ एक बार चुनाव कराने की जरूरत पड़ेगी।

इधर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले हफ्ते मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नाड संगमा से फोन पर बात की। भाजपा सूत्रों के मुताबिक नड्डा ने संगमा से समय से पहले राज्य में चुनाव को लेकर बात की है। ये जानने की कोशिश की है कि क्या समय से पहले राज्य में चुनाव कराए जा सकते हैं? अगर ऐसा होता है तो कहीं पार्टी को नुकसान तो नहीं होगा?

वहीं बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष दो दिन की त्रिपुरा यात्रा पर हैं। त्रिपुरा सरकार का कार्यकाल भी अगले साल मार्च में खत्म हो रहा है। ऐसे में यहां भी समय से पहले चुनाव कराने की तैयारी है। बीएल संतोष अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी विनोद सोनकर के साथ-साथ गठबंधन दल के नेताओं और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक के जरिए भी वह यह जानने की कोशिश करेंगे कि अगर समय से पहले यहां चुनाव होते हैं तो उसके क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं? बता दें कि दो महीने पहले ही त्रिपुरा में भाजपा ने मुख्यमंत्री बदला है।

सोनिया गांधी से आज पूरी हो सकती है ED की पूछताछ, जवाब देने में नहीं ले रहीं ज्यादा वक्त

सोनिया गांधी से आज पूरी हो सकती है ED की पूछताछ, जवाब देने में नहीं ले रहीं ज्यादा वक्त

 National News : कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज बुधवार को नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंची हैं। आज तीसरे राउंड की पूछताछ होनी है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों से पता चला है कि आज उनसे पूछताछ पूरी हो सकती है। सूत्रों ने पूछताछ को लेकर बताया कि 70 वर्षीय कांग्रेस नेता से पिछले दो दिनों में हुई पूछताछ के दौरान 70 सवाल पूछे जा चुके हैं। मंगलवार को वो लगभग आठ घंटों तक ईडी के ऑफिस में थीं। आज वो सुबह 11 बजे के आसपास फिर ईडी के ऑफिस गई हैं।

खबर है की कांग्रेस प्रमुख से आज पूछताछ का आखिरी दिन हो सकता है, क्योंकि वह जांच एजेंसी को जल्दी-जल्दी जवाब दे रही हैं। खास बात है इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ का दौर करीब 5 दिनों तक चला था। उनसे लगभग 150 सवाल पूछे गए थे।

खास हैं इंतजाम
हाल ही में सोनिया गांधी कोरोनावायरस संक्रमण का शिकार हो गई थीं। इसके अलावा उनकी उम्र को लेकर भी जांच एजेंसियां सावधानियां बरत रही हैं। पूछताछ के दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद रही थीं। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ को भी तैयार रहने के लिए कहा गया था।

सड़कों पर जारी है हंगामा
पूछताछ के पहले ही दिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। बुधवार को भी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। मंगलवार को सांसदों ने राहुल गांधी की अगुवाई में विजय चौक पर मार्च निकाला था। उस दौरान पूर्व कांग्रेस प्रमुख धरने पर भी बैठ गए थे। पुलिस ने हालात को नियंत्रण करने के लिए राहुल के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया था।

लालू यादव के पूर्व OSD को CBI ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

लालू यादव के पूर्व OSD को CBI ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

 Lalu Prasad Yadav Former OSD Arrested: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पूर्व OSD भोला यादव को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव के OSD रहे. लालू उस दौरान रेल मंत्री थे. भोला यादव की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है.

इस मामले में हुई गिरफ्तारी

भोला यादव को लैंड फॉर जॉब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. उनके पटना और दरभंगा स्थित ठिकानों पर सीबीआई की सर्च चल रही है. भोला यादव को आज दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, भोला यादव इस मामले का किंगपिंग है.

सीबीआई पटना के दो ठिकानों पर सर्च कर रही है जिसमे एक भोला यादव के CA का है.  इसके अलावा दरभंगा के भी दो ठिकानों पर सर्च चल रही है. 18 मई को सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी. आरोप है कि रेलवे में नौकरी के बदले पटना में प्रमुख संपत्तियों को लालू के परिवार के सदस्यों को बेची या उपहार में दी गई थी.

इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में मई में लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर की गई थी.

PM Kisan Yojana: जल्द निपटा लें ये काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 12वीं किस्त के पैसे

PM Kisan Yojana: जल्द निपटा लें ये काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 12वीं किस्त के पैसे

  नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने साल 2018 में देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद की प्रदान की जाती है. ये राशि किसानों के खाते में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है. किसानों के खाते में ये किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर ट्रांसफर की जाती है. 

किसानों के खाते में पहुंचे 22,000 रुपये

केंद्र सरकार ने साल 2018 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के खाते में अब तक पीएम किसान सम्मान निधि की 11 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. इस लिहाज से अब तक रजिस्टर्ड किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 22,000 रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं. 

इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 12वीं किस्त के पैसे

केंद्र सरकार ने हाल ही में पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों के लिए अपने पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है. अगर रजिस्टर्ड किसान अपने पीएम किसान खाते की तय आखिरी तारीख से पहले ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उनके खाते में इस योजना के 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे.

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए अपने पीएम किसान खाते की केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 तय की है. किसान अगर इस तय आखिरी तारीख से पहले अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित किया जा सकता है. 

किसान इस तरह करा सकते हैं ई-केवाईसी

अपने पीएम किसान खाते की  ई-केवाईसी   कराने के लिए सबसे पहले किसान की पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा. 

इसके बाद आपको वेबसाइट में दाहिने साइड में दिख रहे  ई-केवाईसी   के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 

इसके बाद आपको दिए गए स्थान पर अपना आधार नंबर दर्ज कराना होगा. 

इसके बाद आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा. 

SMS में आए ओटीपी को आपको यहां दर्ज कराना होगा.

इसके बाद आपको 'सबमिट' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 

यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपके खाते की ई-केवाईसी हो जाएगी. 

अजब-गजब: बाप-बेटे ने एक साथ रचाई शादी, शहनाई की जगह गूंजी पोती की किलकारियां

अजब-गजब: बाप-बेटे ने एक साथ रचाई शादी, शहनाई की जगह गूंजी पोती की किलकारियां

 दादा-दादी बन चुके  रामलाल मुंडा और सहोदरी देवी जब पवित्र बाइबिल पाठ के बीच पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का हाथ थामा, तो उसी जगह उनका बेटा जीतेश्वर मुंडा, अरुणा मुंडा के साथ परिणय सूत्र में बंध रहे थे। इस दौरान उनकी पांच वर्षीय पोती रोमिका की किलकारियां भी गूंज रही थीं। निमित्त संस्था की ओर से दीनदयाल नगर स्थित आईएएस क्लब में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में इनकी शादी हर किसी के लिए कौतूहल का विषय थी। यहां 128 जोड़ों की शादी कराई गई। ये सभी लिव इन रिलेशन में वर्षों से थे।घाघरा निवासी 45 वर्षीय रामलाल मुंडा और सहोदरी देवी 22 वर्षों से बगैर शादी के साथ रहे थे। इनके बच्चे बालिग हो चुके हैं। लोहरा समाज की सहोदरी को मुंडा समाज के रामलाल से शादी की इजाजत नहीं मिली। इन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। ये पति-पत्नी की तरह साथ रहने तो लगे, लेकिन सामाजिक स्वीकार्यता नहीं मिली। इनका बेटा जीतेश्वर मुंडा भी दो वर्षों से अरुणा मुंडा के साथ लिव इन रिलेशन में था। इनकी एक बेटी भी है रोमिका। जिंदगी चल रही थी, लेकिन समाज से रिश्ते को मान्यता न मिलने की कसक सालती थी।

रामलाल कहते हैं कि कई बार उन्होंने सहोदरी से विवाह करने का प्रयास किया, लेकिन समाज का साथ नहीं मिला। सहोदरी को विवाह के जोड़े में देखना उनका सपना था, जो 22 वर्षों के बाद पूरा हुआ। उनके पुत्र जीतेश्वर मुंडा कहते हैं कि अरुणा के साथ रहने के निर्णय का उनके माता-पिता ने कभी विरोध नहीं किया। लेकिन समाज के लोग टोकते थे। रोमिका के जन्म के बाद खुशियां तो आईं, पर उसके भविष्य को लेकर चिंता भी बढ़ गई। अरुणा कहती है कि शादी नहीं भी होती तो भी वे साथ ही रहते, जैसे उनके सास-ससुर रहे। लेकिन, शादी होने के अब उन्हें लोगों की बातें नहीं सुननी पड़ेंगी। जब उन्हें निमित्त संस्था के सामूहिक विवाह आयोजन की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराया। उन्हें देखकर रामलाल और सहोदरी ने भी रजिस्ट्रेशन कराया। संस्था की ओर से इनका ईसाई रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही, दोनों जोड़ों को घर-गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराए गए।  

फ्लाइट में परोसे खाने में मिला सांप का कटा सिर, मचा हड़कंप, एयरलाइन ने रोका फूड सप्लायर का कॉन्ट्रेक्ट

फ्लाइट में परोसे खाने में मिला सांप का कटा सिर, मचा हड़कंप, एयरलाइन ने रोका फूड सप्लायर का कॉन्ट्रेक्ट

 तुर्की की एक एयरलाइन में फ्लाइट में परोसे जाने वाले खाने में सांप का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया। यह चौंकाने वाली घटना सनएक्स्प्रेस की फ्लाइट में 21 जुलाई हुई जो तुर्की में अंकारा से जर्मनी के डसलडॉर्फ जा रही थी।

केबिन क्रू के सदस्यों ने दावा किया कि वो उन्हें दिया गया खाना खा रहे थे जब उन्हें सब्ज़ियों और आलू के बीच में छिपा हुआ छोटे सांप का सिर दिखा। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि सांप का कटा हुआ सिर खाने की ट्रे के बीच में रखा हुआ है। इस घटना के बाद एयरलाइन से तुरंत जवाब आया। आउटलेट के अनुसार, सनएक्सप्रेस के प्रतिनिधि ने तुर्की की प्रेस से कहा कि यह घटना “पूरी तरह से अस्वीकार्य है”। एयरलाइन ने इस घटना के बाद फूड सप्लायर का कॉन्ट्रेक्ट रोक दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

एयरलाइन ने अपने स्टेटमेंट में कहा “एविएशन इंडस्ट्री में 30 साल से अधिक समय से मौजूद होने के बाद हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि हम अपने मेहमानों को जो अपने एयरक्राफ्ट में सर्विस दें वो सर्वोच्च गुणवत्ता की हो और हमारे मेहमान और कर्मचारी आरामदायक सुरक्षित फ्लाइट का अनुभव ले सकें।”

साथ ही आगे कहा गया, “हम आपको यह सूचना देना चाहेंगे कि फ्लाइट के खाने के बारे में प्रेस में आए आरोपों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस मामले में विस्तृत जांच शुरू की जा चुकी है।”

उत्तरप्रदेश में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत

उत्तरप्रदेश में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत

 लखनऊ। देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण प्राकृतिक आपदाएं भी हो रही हैं जिससे जानमाल को भारी नुकशान हो रहा है। उत्तरप्रदेश में भारी बारिश के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। जिसमें बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, महोबा, कानपुर, मऊ और गाजीपुर जिलों में लोगों की मौत की खबर है।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक पीड़ित के परिवारों को तुरंत 4 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है। संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। ताजा घटना सोमवार को प्रयागराज में हुई, जब भारी बारिश के दौरान खेतों में काम कर रहे चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक अन्य मौत तब हुई जब पीड़ितों ने बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे शरण ली थी।

राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ तेज

राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ तेज

 Big News : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)मंगलवार को दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate)के सामने पेश होने जा रही हैं। इस दौरान कांग्रेस भी सत्याग्रह की तैयारी कर रही है। इधर, 5 स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी मंगलवार (Tuesday)से शुरू हो रही है। खबर है कि यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।

 

 

सांसदों और नेताओं के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया है। खास बात है कि विजय चौक पर जारी मार्च के दौरान वह धरने पर बैठ गए थे। तब पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था, लेकिन राहुल सड़क पर डटे हुए थे। करीब 45 मिनट के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

आज मनाया जा रहा कारगिल विजय दिवस...जानिए कब क्या हुआ था

आज मनाया जा रहा कारगिल विजय दिवस...जानिए कब क्या हुआ था

 देशभर में आज के दिन कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जा रहा है. आज से 23 साल पहले 26 जुलाई के दिन ही भारत (India) के वीर सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादी (Pakistani Terrorists) और सैनिकों को कारगिल से खदेड़ दिया था।

हर साल 26 जुलाई को वीरगति को प्राप्त होने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए ‘विजय दिवस’ मनाया जाता है. आज का दिन ‘ऑपरेशन विजय’ (Operation Vijay) की सफलता का प्रतीक माना जाता है।

कुछ खास संदेश ( important) 

‘या तो मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा, या फिर उसमें लिपटकर वापस आऊंगा लेकिन वापस जरूर आऊंगा’- कैप्टन विक्रम बत्रा

‘कुछ लक्ष्य इतने अच्छे होते हैं कि उनमें फेल होना भी शानदार होता है’- कैप्टन मनोज कुमार पांडे

युद्ध( war) के दौरान 527 भारतीय जवान शहीद

करगिल युद्ध के दौरान 527 भारतीय जवान शहीद हुए थे। शिमला समझौते के तहत दोनो देश ठंड के समय अग्रिम चौकियों से अपने सैनिकों को हटा लेते हैं, लेकिन पाकिस्तान ने इस समझौते का गलत फायदा उठाते हुए भारत के इलाकों पर कब्जा कर लिया। जिसका पता लगने पर भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की थी।

ईडी के सामने आज दूसरी बार होगी सोनिया गांधी की पेशी, नेशनल हेराल्ड मामले में होंगी तलब

ईडी के सामने आज दूसरी बार होगी सोनिया गांधी की पेशी, नेशनल हेराल्ड मामले में होंगी तलब

 नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी( sonia gandhi) को आज दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है।पहले ईडी ने उन्हें सोमवार (monday) तलब किया था, लेकिन बाद में तारीख एक दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। गांधी (75) से 21 जुलाई को मामले में पहले दिन दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी, जहां उन्होंने एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए। ईडी कांग्रेस( congress) के अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी और मोदी ने कोई विरोध नहीं किया

कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि इस बात में कोई दम नहीं है कि जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष बुलाया गया था तब भारतीय जनता पार्टी और मोदी ( modi)ने कोई विरोध नहीं किया था। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोशल मीडिया और कुछ चुनिंदा मीडिया ( media)के जरिये यह बताने का प्रयास हुआ है कि मोदी जी को भी एसआईटी ने बुलाया था और उस वक्त वो शांति से एसआईटी के सामने चले गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने एमएस धोनी को जारी किया नोटिस, 150 करोड़ रुपये के लेन-देन का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने एमएस धोनी को जारी किया नोटिस, 150 करोड़ रुपये के लेन-देन का मामला

  नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आम्रपाली ग्रुप के साथ लेनदेन मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है। एमएस धोनी को आम्रपाली ग्रुप की तरफ से 150 करोड़ रुपये का बकाया लेना है, दूसरी ओर ग्रुप के ग्राहकों को उनके फ्लैट्स नहीं मिल रहे हैं ऐसे में यह मामला सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है।

आम्रपाली ग्रुप और महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा यह केस पहले दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा था, जहां पर हाईकोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया था। रिटायर्ड जस्टिस वीणा बीरबल की अगुवाई में बनी इस कमेटी के जिम्मे मामले को सुलझाने का काम था। जब कमेटी का गठन किया गया, उसके बाद ही पीड़ितों द्वारा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया था। सर्वोच्च अदालत में हुई सुनवाई के दौरान पीड़ितों की ओर से यह तर्क दिया गया है कि आम्रपाली ग्रुप के पास फंड की कमी है, इसलिए उनके द्वारा बुक करवाए हुए फ्लैट नहीं मिल पा रहे हैं।

पीड़ितों का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जिस कमेटी का गठन किया गया है, उसके सामने महेंद्र सिंह धोनी अपने बकाए 150 करोड़ रुपये का मामला ले गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर थे, इसके ही उन्हें 150 करोड़ रुपये मिलने हैं। अब पीड़ितों की ओर से तर्क दिया गया है कि अगर आम्रपाली ग्रुप एमएस धोनी के बकाये को देने में पैसे खर्च करेगा तो उनके फ्लैट नहीं मिल पाएंगे।

इसी बाबत अब सुप्रीम कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली ग्रुप को नोटिस जारी किया है और अपना पक्ष रखने को कहा है। हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने अभी मध्यस्थता कमेटी की सुनवाई या किसी तरह के एक्शन पर रोक नहीं लगाई है।

अपनी मूंछों के कारण इस महिला ने बनाई अलग पहचान, लोग उड़ाते हैं मजाक लेकिन…

अपनी मूंछों के कारण इस महिला ने बनाई अलग पहचान, लोग उड़ाते हैं मजाक लेकिन…

  भारत में एक महिला ऐसी हैं जो मूंछ रखना पसंद करती हैं और उन्होंने मूंछ रखा भी है। कई बार लोगों ने उसका मजाक भी उड़ाया लेकिन उन्होंने मूंछ नहीं कटवाईं। मूंछ रखने वाली इस महिला का नाम शायजा है जो कि केरल राज्य के कन्नूर की रहने वाली हैं।

35 साल की शायजा को कई बार उनके चेहरे और मूंछ के बालों के लिए मजाक का पात्र भी बनना पढ़ा लेकिन उन्होंने ठान लिया है कि वे मूंछ रखेंगी। शायजा का कहना है कि मुझे मूंछ रखना पसंद है इसलिए मैं इन्हें नहीं कटवाऊंगी।

कई महिलाओं की तरह शायजा के चेहरे पर अधिक बाल थे। वे नियमित रूप से थ्रेडिंग कराती थीं लेकिन उन्होंने कभी भी ऊपरी होंठ (मूंछ या अपर लिप्स) बाल हटाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। लगभग पांच साल पहले उनकी मूंछ के बाल मोटे होना शुरू हुए थे। शायजा अब बिना मूछों के रहने की कल्पना भी नहीं करतीं।

शायजा ने बताया, “कोरोना महामारी के दौरान मुझे मास्क पहनना भी पसंद नहीं था क्योंकि हर समय मास्क पहनना पड़ता था। मास्क पहनने से मेरी मूंछ ढक जाती थीं। कई लोगों ने मुझसे मूछ कटवाने के लिए कहा लेकिन मैं इन्हें नहीं कटवाउंगी। मैंने कभी ऐसा महसूस भी नहीं किया कि मैं सुंदर नहीं हूं।”

शायजा की फैमिली और उनकी बेटी उन्हें काफी सपोर्ट करती है। उनकी बेटी अक्सर उनसे कहती है कि उन पर मूंछ अच्छी लग रही हैं। कई बार शायजा ने सड़क पर लोगों से अपने लिए ताने भी सुने हैं लेकिन उन्हें लोगों के मजाक उड़ाने से कोई अंतर नहीं पड़ता।

इस कारण नहीं कटवाना चाहती मूंछ

शायजा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “अगर मेरे पास दो जिंदगी होती तो मैं एक जिंदगी दूसरों के लिए जी सकती थी। मेरी अभी तक कुल 6 सर्जरी हो चुकी हैं। पिछले कुछ सालों में ब्रेस्ट में एक गांठ हटाने की सर्जरी हुई और फिर अंडाशय से अल्सर हटाने के लिए सर्जरी हुई। मेरी आखिरी सर्जरी पांच साल पहले एक हिस्टेरेक्टॉमी थी। मेरी जब भी कोई सर्जरी होती थी तो मैं सोचती थी कि ये मेरी आखिरी सर्जरी है और इसके बाद मुझे कभी ऑपरेशन थियेटर में नहीं जाना पड़ेगा। इतनी सारी सर्जरी के बाद मुझमें कॉन्फिडेंस आया और मैंने सोचा कि मुझे ऐसी लाइफ जीनी चाहिए जिससे मुझे खुशी मिले।

मैं द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति पद का ईमानदारी से निर्वहन करूँगी, CJI ने दिलाई शपथ, द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति

मैं द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति पद का ईमानदारी से निर्वहन करूँगी, CJI ने दिलाई शपथ, द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति

 संसद के केंद्रीय कक्ष में सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इससे पहले वो राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, यहां उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की।

चीफ जस्टिस( chief justice) एन. वी. रमना मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। फिर नए राष्ट्रपति का संबोधन होगा। इसके बाद मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुची।

शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन ( program)

मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओडिशा से 64 खास मेहमान आएंगे। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया जाएगा।

कौन है खास मेहमान( guest) 

मुर्मू के मेहमानों में उनके भाई तरणीसेन टुडू और भाभी सुकरी टुडू उपरबेड़ा गांव से दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनके अलावा बेटी इतिश्री, दामाद, उनकी दोनों नातिन। बड़ी नातिन ढाई साल की है, तो दूसरी अभी ढाई महीने की पूरी ही होने वाली है। उसके अलावा उनके खास मेहमानों में शामिल हैं, उनकी दोस्त-धानकी मुर्मू।

कई देशों( different country) के राजदूत व तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई देशों के राजदूत व तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहेंगे।

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुची

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पुहंच चुकी हैं। यहां निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

Sawan Somwar 2022 : सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें भगवान शिव के जलाभिषेक का महत्व

Sawan Somwar 2022 : सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें भगवान शिव के जलाभिषेक का महत्व

 आज सावन( sawan) का दूसरा सोमवार( monday) है। सावन के दूसरे सोमवार पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन हुआ है। आज सावन सोमवार( monday) के साथ प्रदोष व्रत भी है। सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत होने से भगवान शिव की पूजा,उपासना और अभिषेक का महत्व काफी बढ़ गया है।

पहला सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ मुहूर्त आज यानी 25 जुलाई को सुबह 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 26 जुलाई को दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दूसरा शुभ योग, अमृत सिद्धि योग का निर्माण 25 जुलाई को सुबह से शुरू हो जाएगा। वहीं आज के दिन ही तीसरा शुभ योग धु्व्र योग 24 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 01 मिनट से शुरू हो चुका है जो 25 जुलाई की दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।

भगवान शिव ( god shiv)की कुछ सबसे प्रिय चीजें चढ़ाना न भूलें

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार पर भगवान शिव की कुछ सबसे प्रिय चीजें चढ़ाना न भूलें।दूध, दही, घी, सफेद आंक का फूल, गंगाजल, मदार के फूल, बेलपत्र,चंदन, शहद और शक्कर।

ऐसे करें पूजा ( worship) 

सावन सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा करें फिर इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और नंदी जी की पूजा अर्चना करें।

– इसके बाद भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और पूजा विधि विधान के साथ आरंभ करते हुए सभी तरह की पूजा सामग्री को अर्पित करें।

– इसके बाद भगवान शिव को धूप-दीप जलाकर भगवान शिव के मंत्र, कथा और शिव चालीसा का पाठ करें।

– पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।