BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
LPG के दाम में हुई कटौती...जानें कितने सस्ते हुए हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर

LPG के दाम में हुई कटौती...जानें कितने सस्ते हुए हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर

 LPG Price Reduced: एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को राहत मिली है क्योंकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19किलोग्राम वाला) के दाम आज घटाए गए हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है. इसके बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 36 रुपये सस्ते हुए हैं. 

जानिए कितने सस्ते हुए आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1976.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2012.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे.

कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद ये 2095.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2132 रुपये प्रति सिलेंडर थे.

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1936.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है जो पहले 1972.50 रुपये प्रति सिलेंडर था.

चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद ये 2141 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2177.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे.

किन्हें मिलेगा फायदा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन यानी आईओसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपये तक की कटौती की गई है. 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 36 रुपये प्रति सस्ता होने का मुख्य फायदा रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे और अन्य कमर्शियल यूज करने वालों को मिलेगा. 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम
बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते हुए हैं. 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम देखें तो ये 1000 रुपये के पार बने हुए हैं. दिल्ली में ये 1053 रुपये, मुंबई  में 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिल रहा है और इसके दामों पर कोई राहत नहीं मिली है. 

Today 1 August: आज से लागू हो गए ये 7 बड़े बदलाव, जानें आप पर कैसा होगा असर

Today 1 August: आज से लागू हो गए ये 7 बड़े बदलाव, जानें आप पर कैसा होगा असर

 Rules Changing From 1 August 2022: आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है. आपकी आर्थिक जिंदगी में कई तरह के बदलाव आज से लागू होने जा रहे हैं. इनमें बीओबी का पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर पेनल्टी लगने जैसे कई बदलाव हैं जिनकी जानकारी आपको रखना जरूरी है.  

बैंक ऑफ बड़ौदा का पॉजिटिव पे सिस्टम लागू
आज से बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को चेक पेमेंट करते वक्त पॉजिटिव पे सिस्टम का पालन करना होगा. यह एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें 5 लाख रुपये से अधिक का चेक जारी करने पर आपको उसकी डिजिटल जानकारी दर्ज करनी होगी. चेक में आपको  SMS , एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के द्वारा बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, अमाउंट, चेक नंबर आदि दर्ज  करना होगा. इसके बाद इन सभी जानकारी को क्रॉस वेरीफाई किया जाएगा और उसके बाद ही चेक को क्लियर किया जाएगा. इस पूरे सिस्टम को पॉजिटिव पे सिस्टम (BOB Positive Pay System) कहा जाता है.

एलपीजी की कीमतों में कटौती
आज से एलपीजी की कीमत में कटौती हो गई है और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की है. दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 36 रुपये सस्ता होकर 1976.50 रुपये का मिलेगा. मुंबई में भी एलपीजी सिलेंडर 36 रुपये सस्ता हुआ है. वहीं कोलकाता और चेन्नई में 36.50 रुपये की कटौती एलपीजी सिलेंडर में हुई है. 

आयकर रिटर्न भरने पर देना होगा जुर्माना
वित्त वर्ष 2021-2022 और असेसमेंट ईयर 2022-2023 का आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी और अब आज से इसकी फाइलिंग करने वालों को जुर्माना देना पड़ेगा. जिनकी सालाना इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है उनको 5000 रुपये की पेनाल्टी के साथ 31 दिसंबर 2022 से पहले आईटीआर फाइल करना होगा. वहीं 5 लाख रुपये से कम इनकम वाले लोगों को 1000 पेनाल्टी के साथ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना होगा.

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की डोरस्टेप बैंकिंग पर शुल्क लगेगा
1 अगस्त 2022 यानी आज से डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक घर पर बैंकिंग सुविधाओं के लिए शुल्क वसूलेगा. आईपीपीबी विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए प्रति सेवा 20 रुपये + जीएसटी वसूला करेगा.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की केवाईसी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की केवाईसी के लिए भी आपको 31 जुलाई का वक्त दिया गया था. ऐसा न करने वाले किसानों को इस योजना की 12 वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

वोटर आईडी और आधार को लिंक करने का अभियान आज से शुरू
आज यानी 1 अगस्त 2022 से आधार कार्ड (Aadhaar Card) और वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) को लिंक करने का खास अभियान शुरू हो रहा है. इस अभियान के जरिए चुनाव आयोग देश भर की मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है. यह खास कैंपेन महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों से शुरू होने जा रहा है. 

HDFC के लोन की दरों में इजाफा आज से लागू
HDFC ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा कर दिया है और नई दरें आज से यानी 1 अगस्त से लागू हो गई हैं. इसका असर नए और पुराने दोनों ही ग्राहकों को पड़ेगा. HDFC ने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट्स में इजाफा कर दिया है. ये वो दर होती है जिसपर एडजस्टेबल रेट होम लोन बेंचमार्क होता है. इससे पहले कंपनी ने 9 जून को भी RPLR में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. 

अगस्त में कब-कब नहीं करा पाएंगे बैंकों में काम, जानिए पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

अगस्त में कब-कब नहीं करा पाएंगे बैंकों में काम, जानिए पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

 August Bank Holidays: अगस्त का महीना आज से शुरू हो गया है और इस साल अगस्त में काफी सारे बैंक अवकाश देखने को मिलेंगे. आरबीआई की बैंक हॉलिडे की जारी लिस्ट को देखें तो देश के अलग-अलग राज्यों में मिलाकर कुल 18 दिन अगस्त में बैंक हॉलिडे रहेगा. बता दें कि इन 18 दिनों में सभी राज्यों में एक साथ बैंक हॉलिडे नहीं रहेगा. 

अगस्त में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) का नेशनल हॉलिडे तो है ही, रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022), जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) जैसे त्योहार भी आ रहे हैं जिस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. अगर आपको अगस्त में आर्थिक लेनदेन या अन्य किसी कारण से बैंक जाना है तो पहले आपको जान लेना चाहिए कि आपके राज्य में किस दिन बैंकों में अवकाश के कारण काम नहीं होगा. यहां हम राज्यवार बैंक हॉलिडे की लिस्ट बता रहे हैं जिससे आपको आसानी होगी. 

अगस्त की बैंक हॉलिडे की लिस्ट

1 अगस्त-  द्रुपका शे-जी (सिक्किम में बैंक हॉलिडे रहेगा)
7 अगस्त – पहला रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 
8 अगस्त-  मुहर्रम (जम्मू-कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी)
9 अगस्त- मुहर्रम (अगरतला, अहमदाबाद, अइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक अवकाश रहेगा)
11 अगस्त- रक्षाबंधन 
12 अगस्त- रक्षाबंधन (कानपुर, लखनऊ में बैंक अवकाश)
13 अगस्त- दूसरे शनिवार का अवकाश
14 अगस्त- रविवार का साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस (नेशनल हॉलिडे)
16 अगस्त- पारसी नववर्ष (मुंबई, नागपुर में बैंक हॉलिडे)
18 अगस्त- जन्माष्टमी 
19 अगस्त- जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती (अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, गटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद)
20 अगस्त- कृष्ण अष्ठमी (हैदराबाद में बंद रहेंगे बैंक)
21 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 अगस्त- चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अगस्त- श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी में बैंक बंद)
31 अगस्त- गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद)

यूपी एमएलसी चुनाव में हार तय, फिर भी सपा ने क्यों उतारा उम्मीदवार, जानिए- क्या है वजह

यूपी एमएलसी चुनाव में हार तय, फिर भी सपा ने क्यों उतारा उम्मीदवार, जानिए- क्या है वजह

 UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का विरोध किया और यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का अपना समर्थन दिया. लेकिन अब सपा ने एक नया दांव चला है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (UP MLC Election0 की दो सीटों पर उपचुनाव होना है. इसके लिए 11 अगस्त को वोट डाले जाएंगे और इस चुनाव में सपा ने संख्या बल ना होते हुए भी अपना एक उम्मीदवार उतारा है. यह उम्मीदवार आदिवासी समाज से आती हैं. इसके जरिए सपा ये मैसेज देने में जुट गई है कि वह आदिवासी समाज का विरोध नहीं करती बल्कि उसे अपने साथ लेकर चलती है. हालांकि इस चुनाव में पार्टी को जीत मिलने की उम्मीद काफी कम है.

कौन हैं कीर्ति कोल
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो सीटों पर 11 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. बीजेपी ने इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शनिवार को ही कर दी थी. लेकिन रविवार को सपा ने भी एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया. हालांकि पहले लगभग सपा ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार न उतारने का मन बनाया था. लेकिन आखिरी वक्त पर सपा ने जो दांव चला है, उसके जरिए उसने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है.

पहला तो यह कि उसने जिसे अपना उम्मीदवार बनाया है वह आदिवासी समाज से आने वाली महिला हैं. पार्टी ने कीर्ति कोल को इस चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है जो उत्तर प्रदेश के ट्राइबल इलाके सोनभद्र से आती हैं. वह छानवे विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं. साथ ही अपना उम्मीदवार उतार के सपा ने निर्विरोध निर्वाचन की जो संभावना थी उसे खत्म कर दिया है. यानी अब इस उपचुनाव में 11 अगस्त को वोट डाले जाएंगे.

ये है वजह
हालांकि सपा के पास वह संख्या बल नहीं है जिससे वह अपने उम्मीदवार को विधान परिषद के इस उपचुनाव में जीत दिला सके. लेकिन उसके बावजूद उसने दो सीटों में से सिर्फ एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है. दरअसल, इसके पीछे माना जा रहा है कि पार्टी की खास रणनीति है. जिस तरह से द्रौपदी मुर्मू का विरोध करके सपा की इमेज आदिवासी समाज का विरोध करने वाली पार्टी के तौर पर उभरी है, उससे 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले बाहर आया जाए. इसीलिए पार्टी ने रणनीति के तहत कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है. कीर्ति उसी इलाके से आती हैं, जहां उत्तर प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं. कीर्ति कोल इससे पहले सपा की विधानसभा उम्मीदवार भी उसी क्षेत्र से रह चुकी हैं.

कैसे होता है चुनाव
यूपी विधान परिषद का यह चुनाव वरीयता का चुनाव होता है. यानी विधायक उम्मीदवार के नाम के आगे वरीयता क्रम एक दो या तीन लिखते हैं. अब यह कैसे निर्धारण होता है कि किसे कितने वोट मिलने पर उसकी जीत सुनिश्चित होगी. इसके लिए जो फार्मूला है उसके अंतर्गत विधान परिषद की जितनी सीटों पर चुनाव होना है, उस संख्या में एक जोड़ते हैं. विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या में उससे भाग दे देते हैं. जो संख्या आती है उसमें फिर एक जोड़ देते हैं. इस तरह से 403 विधायकों के विधानसभा में विधान परिषद की एक सीट जीतने के लिए इस बार 135.3 वोट की आवश्यकता है. यानी विधान परिषद के एक सीट जीतने के लिए 135 विधायकों के वोट की जरूरत है. बीजेपी के लिए यह आंकड़ा जुटाना बेहद आसान है.

क्या है समीकरण
बीजेपी के पास अपने 255 विधायक हैं, उसके सहयोगी अपना दल के 12 विधायक हैं और निषाद पार्टी के छह विधायक हैं. यही संख्या मिलाकर 273 हो जाती है. जबकि राष्ट्रपति चुनाव में जिन लोगों ने बीजेपी की मदद की अगर उनको भी जोड़ लिया जाए तो शिवपाल यादव का एक वोट, राजा भैया के 2 वोट और ओम प्रकाश राजभर के 6 वोट यानी कि यह संख्या बढ़कर 282 हो जाती है. जबकि सपा की बात करें तो उसके अपने कुल 111 विधायक है. शिवपाल यादव को उसमें से अलग कर दें तो 110 विधायक होते हैं. जबकि आरएलडी के आठ विधायकों को जोड़ दें तो ये संख्या 118 ही होती हैं. ऐसे में प्रथम वरीयता के 135 वोट से भी सपा पीछे छूट जाती है. जबकि दूसरी वरीयता में भी बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों को उतने ही वोट मिलने की उम्मीद है.

 

यात्रियों के लिए बड़ी खबर: भारतीय रेलवे ने 150 ट्रेनों को किया रद्द, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

यात्रियों के लिए बड़ी खबर: भारतीय रेलवे ने 150 ट्रेनों को किया रद्द, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

 नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने देश के कई हिस्सों की ट्रेनों को आज कैंसिल करने का फैसला किया गया है। 31 जुलाई 2022 को रेलवे ने कुल 150 ट्रेनों को रद्द करने करने का फैसला किया है। इसमें मेल ट्रेनें, एक्सप्रेस ट्रेनें और राजधानी, शताब्दी और तेजस जैसी कई प्रीमियम ट्रेनें शामिल है।

आज के रिशेडयूल ट्रेनों की बात करें तो कुल 12 ट्रेनों को आज रिशेडयूल यानी उनके टाइमिंग में बदलाव किया गया है। कालका-शिमला के बीच चलने वाली चार ट्रेनें 52451, 52453, 52459 और 72451 ट्रेन नंबर शामिल है। इसके अलावा धर्माबाद-मनमाड एक्सप्रेस (17688), छपरा-दुर्ग (15159), अर्सिकेरे-हुबली (16213), लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस (11061) सहित कुल 12 ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं कैंसिल ट्रेनों की बात करें तो इसमें पठानकोट-जोगिंदर नगर के रूट की कुल दो ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इसके अलावा कानपुर से चलने वाली कई ट्रेनों को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कैंसिल किया गया है। वहीं डायवर्ट ट्रेनों की बात करें तो दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली कई ट्रेनों को आज डायवर्ट किया गया है।

रद्द ट्रेनों की लिस्ट
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) के साथ मिलकर अपने आधिकारिक वेबसाइट पर हर रोज कैंसिल होने वाली कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट को अपनी वेबसाइट पर अपडेट करता है। अगर आप इस लिस्ट को देखना चाहते हैं तो NTES के वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर क्लिक कर कैंसिल, डायवर्ट और रिशेडयूल तीनों की लिस्ट को चेक कर सकते हैं।

सेक्स के दौरान पार्टनर की अनुमति के बिना कंडोम निकालना अपराध, चलेगा यौन उत्पीड़न का केस

सेक्स के दौरान पार्टनर की अनुमति के बिना कंडोम निकालना अपराध, चलेगा यौन उत्पीड़न का केस

 ओटावा : कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाते हुए कहा कि पार्टनर की अनुमति के बिना सेक्स के दौरान कंडोम निकालना अपराध है। यह फैसला एक ऐसे मामले में सुनाया गया है जिसमें दो लोगों की 2017 में ऑनलाइन मुलाकात होती है और फिर दोनों शारीरिक संबंध बनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। महिला ने कंडोम के इस्तेमाल पर सेक्स के लिए अपनी सहमति दी थी। उस मुलाकात में दो में एक बार सेक्स के दौरान व्यक्ति ने कंडोम नहीं पहना था जिससे महिला अनजान थी जिसे बाद में एचआईवी का इलाज करवाना पड़ा।

खबर के अनुसार रॉस मैकेंजी किर्कपैट्रिक नाम से शख्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। हालांकि निचली अदालत ने मैकेंजी के इस तर्क को स्वीकार करते हुए आरोप को खारिज दिया कि महिला ने कंडोम न पहनने के बावजूद सेक्स के लिए सहमति दी थी। ब्रिटिश कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील ने इस फैसले को पलट दिया और नए ट्रायल का आदेश दिया। मैकेंजी ने इस फैसले के खिलाफ देश की शीर्ष कोर्ट में अपील की जिसने नवंबर में दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं।

कोर्ट के आदेश के बाद चलेगा यौन उत्पीड़न का केस
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'कंडोम के बिना सेक्स, कंडोम के साथ सेक्स की तुलना में मौलिक और गुणात्मक रूप से एक अलग शारीरिक कार्य है।' इस आदेश को 5-4 वोटों के साथ कोर्ट की मंजूरी मिल गई और शुक्रवार को इसे जारी किया गया। किर्कपैट्रिक के वकील ने कहा कि यह आदेश पूरे देश में लागू होगा जो यौन सहमति के नियमों को काफी हद तक बदल देगा। अब किर्कपैट्रिक पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा चलेगा।

तेजी से बढ़ रहा कंडोम का विरोध
कुछ अध्ययनों के अनुसार, पिछले एक दशक में कंडोम के इस्तेमाल का विरोध तेजी से बढ़ गया है। बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ सेक्स करने वाली महिलाओं और पुरुषों ने उनकी सहमति के बिना पार्टनर के कंडोम हटाने की जानकारी दी है। यह इतना तेजी से बढ़ गया है कि कनाडा की कुछ यूनिवर्सिटी ने इसे अपनी यौन हिंसा रोकथाम नीतियों में शामिल कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन और स्विटजरलैंड की अदालतों ने भी लोगों को सेक्स के दौरान कंडोम निकालने के अपराध में दोषी ठहराया है।

 

भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़े गए तीन कांग्रेसी विधायक सस्पेंड

भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़े गए तीन कांग्रेसी विधायक सस्पेंड

 रांची: कैश के साथ पकड़े गए तीनों विधायकों को झारखंड कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी जानकारी दी है है। कांग्रेस के तीन विधायकों में जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल शामिल है।

एक प्रेस वार्ता में अविनाश पांडे ने कहा "झारखंड के कुछ विधायकों को काफी कैश के साथ कोलकाता में पुलिस ने पकड़ा। वहां विधायकों को डरा धमका कर और प्रलोभन के जरिए सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। बीजेपी के इस प्रयास के खिलाफ पिछले दिनों एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी। एक राज्य के मुख्यमंत्री विधायकों से संपर्क कर रहे हैं, एक केंद्रीय मंत्री विधायकों को धमकी दे रहे हैं।"

अविनाश ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बदली लेकिन महीने भर बाद भी मंत्री मंडल नहीं बन पाया है। छत्तीसगढ़ में भी एजेंसी के जरिए सरकार को परेशान करने की कोशिश हो रही है। राजस्थान में कोशिश हुई।

कल 1 अगस्त से बदल जाएंगे बैंकिंग व्यवस्था समेत ये पांच नियम

कल 1 अगस्त से बदल जाएंगे बैंकिंग व्यवस्था समेत ये पांच नियम

 नई दिल्ली: कल यानी 1 अगस्त 2022 से आपकी जिंदगी से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। जो नियम बदल रहे हैं उनमें बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े नियम शामिल हैं। होने वाले बदलाव से आपको कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं और आपकी जेब पर सीधा असर भी पड़ने वाला है। इसलिए इन्हें जानना जरूरी है। आइए, जानते हैं कि अगले महीने की पहली तारीख से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।

1. 1 अगस्त से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे
PM Kisan सम्मान निधि योजना की केवाईसी के लिए भी आपको 31 जुलाई का वक्त दिया गया है। 1 अगस्त से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे। किसानों की सहूलियत के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ई.केवाईसी की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया था। इससे पहले ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 मई थी।

2. ITR भरने पर लगेगा जुर्माना
इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 जुलाई है। यह समयसीमा उन टैक्सपेयर्स के लिए है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप इस तारीख तक आईटीआर नहीं भरते हैं तो आगे आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आपकी सालाना आय पांच लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको 5,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसी तरह अगर आपकी की सालाना इनकम पांच लाख रुपये से कम है तो आपको फिर 1,000 रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

3. चेक से जुड़ा नियम बदलेगा
बैंक ऑफ बड़ौदा 1 अगस्त 2022 से चेक से जुड़ा एक अहम नियम बदलने जा रहा है। बैंक ने पांच लाख रुपये या उससे ज्यादा की राशि वाले चेक के पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करेगा। ऐसे में अगले महीने से चेक क्लियर होने से पहले ऑथेंटिकेशन के लिए बैंक को जानकारी देनी होगी। बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए ऐसा करने जा रहा है। चेक में आपको एसएमएस एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के द्वारा बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, अमाउंट, चेक नंबर आदि को दर्ज करना होगा। इसके बाद इन सभी जानकारी को क्रॉस वेरीफाई किया जाएगा और उसके बाद ही चेक को क्लियर किया जाएगा।

4. अगले महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगस्त के महीने में त्योहारों और छुट्टियों के कारण 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी से बड़े त्यौहार अगले महीने हैं। इसके चलते बैंक करीब 13 दिन बंद रहेंगे।

5. LPG की कीमत में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतें बदलती है। ऐसे में इस बार भी 1 अगस्त से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होने की संभावना है। कंपनियां इस बार घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव कर सकती हैं। बता देंए पिछली बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ थाए जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

सांसद के घर सुबह-सुबह पहुंची ED की टीम, बोले- मर जाऊंगा लेकिन…

सांसद के घर सुबह-सुबह पहुंची ED की टीम, बोले- मर जाऊंगा लेकिन…

 मुंबई। पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत के भांडुप स्थित घर पर रविवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। उनके घर पर जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है। पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में दो बार बुलाने पर भी संजय राऊत ED के सामने पेश नहीं हुए थे। इसलिए अब ED की टीम आज सुबह-सुबह उनके घर पर पहुंच गई है। हालांकि एक बार संजय राऊत से 10 घंटे पूछताछ हो चुकी है।

ईडी की कार्रवाई के बाद संजय राउत ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, ‘मैं बाला साहेब की कसम खाता हूं। मेरा इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। राउत ने आगे कहा कि उन्होंने (बाला साहेब) हमें लड़ना सिखाया है और हम शिवसेना के लिए लड़ते रहेंगे। राउत ने कहा कि झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत के बाद भी मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। अगर मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा। राउत के घर ईडी की टीम पहुंचने के बाद उनके समर्थकों का जमावड़ा भी लग गया है। समर्थक ईडी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

जनआंदोलन बन चुका है अमृत महोत्सव, घर पर तिरंगा जरूर फहराएं…, पीएम मोदी ने की जनता से अपील

जनआंदोलन बन चुका है अमृत महोत्सव, घर पर तिरंगा जरूर फहराएं…, पीएम मोदी ने की जनता से अपील

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है, इस बार का स्वतंत्रता दिवस, जब भारत अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है।

प्रधानमंत्री ने शहीद उद्यम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, आज के ही दिन हम सभी देशवासी, शहीद उद्यम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं। मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

OMG: 8000 साल पुरानी इंसानी खोपड़ी देख दंग रह गई दुनिया, आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर, जानें हकीकत

OMG: 8000 साल पुरानी इंसानी खोपड़ी देख दंग रह गई दुनिया, आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर, जानें हकीकत

 मानव सभ्यता कितनी पुरानी है? इस सवाल का जवाब तलाशने में दुनिया बनने के बाद से ही इंसान जुटे हैं. इसके बाद भी मगर अब तक हर रोज इस मायावी दुनिया में कुछ न कुछ रोज-रोज नया और हैरतअंगेज देखने सुनने को मिल ही जाता है. कभी कुछ और कभी कुछ. आज मैं बात कर रहा हूं 8000 साल पुरानी इंसानी खोपड़ी के (Oldest Human Skull) यानी कंकाल की. बात अविश्वनीय जरूर है. इस वक्त तक मगर इसके बारे में जो कुछ निकल कर सामने आ सका है, उसको आसानी से नजरअंदाजर करना भी नामुमकिन है. इतनी पुरानी इंसानी खोपड़ी की खबर लगते ही दुनिया हैरत में है. कुछ लोग खबर पर विश्वास कर रहे हैं. तो कुछ इसे लेकर असमंजस की स्थिति में हैं.जो भी हो खबर में दम है. इसीलिए दुनिया भी दंग है. अब से 8000 साल पुरानी इंसानी खोपड़ी के मिलने की खबर को सुनकर. दरअसल खबरों के मुताबिक यह इंसानी सिर का कंकाल मिनेसोटा नदी पर कयाकिंग (Kayaking) करते समय दो लोगों को मिली. जिज्ञासावश वे दोनो इस खोपड़ी (कंकाल) को साथ ले गए. उन दोनो ने काफी पुरानी चीज समझकर उसे समझदारी का परिचय देते हुए सरकार के हवाले कर दिया. सरकारी मशीनरी ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि, हाथ लगी इंसानी खोपड़ी की हड्डी तो करीब 8000 साल पुरानी है. इससे भी ज्यादा इस कहानी का जो दिलचस्प पहलू है वह यह है कि, जिसकी यह खोपड़ी है उस इंसान की मौत का कारण भी सामने आ गया है.

रेलविले काउंटी अफसरों के मुताबिक

वेबसाइट Wion में छपी खबर के अनुसार, रेनविले काउंटी के अधिकारियों ने कहा है कि, यह खोपड़ी बीते साल गर्मियों के मौसम में नदी में तैरती हुई मिली थी. काउंटी शेरिफ स्कॉट हैबल ने इसे मेडिकल रिसर्च डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया. यह जानने के लिए कि कहीं यह किसी लापता व्यक्ति की खोपड़ी का कंकाल तो नहीं है. हालांकि काउंटी के दफ्तर से हासिल जवाब को देख-पढ़कर लोगों की बांछें खिल गईं. क्योंकि बात ही उछल पड़ने वाली थी. काउंटी की रिपोर्ट में कहा गया कि खोपड़ी, एक युवक की थी जिसकी मौत 5500 से 6000 ईसा पूर्व के बीच हुई होगी. मतलब साफ है कि यह इंसानी खोपड़ी अब से करीब 8000 साल पुरानी रही है. हेबल ने कहा, ‘यह एक इंसान की खोपड़ी ही है. यह खोपड़ी एक युवक की रही थी. आश्चर्यजनक बात है कि यह, लगभग 8,000 वर्ष पुराना था. यह हमारे लिए एक झटके जैसा था. यह हड्डी इतनी पुरानी थी.’

एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज जानकारियां

इतना ही नहीं जब गहराई से जांच होनी शुरू हुई तो एक के बाद एक कई और भी जानकारियां हाथ लगनी शुरू हो गईं. इस बारे में हैबल ने आगे बताया, जिसकी यह खोपड़ी है उस आदमी ने मक्का और ज्वार के साथ कुछ समुद्री भोजन खाया था. करीब 8 हजार साल पुरानी बरामद इस खोपड़ी के ऊपर जांच कर्ताओं ने चोट के एक निशान को भी देखा है. जो शायद इस इंसान की मौत के कारणों की ओर भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इशारा करता है. हालांकि, खोपड़ी की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए स्थानीय पुलिस की समाज के एक वर्ग ने आलोचना भी की थी. बकौल हेबल, ‘हमें पता नहीं था. लेकिन हमको इस तथ्य से सतर्क किया गया था कि, फेसबुक पोस्ट एक या एक से अधिक लोगों के लिए हिंसक दिख रही थी. इसलिए हमने इससे संबंधित पोस्ट को हटा दिया है. हमारा मकसद नहीं था कि हम किसी को आहत करने का काम करें.’

खौफ! इस गांव में नहीं बनवाता कोई मंदिर... नाग के डसने का रहता डर

खौफ! इस गांव में नहीं बनवाता कोई मंदिर... नाग के डसने का रहता डर

 पटना : Village Without Temples​: कहने को मंदिर काफी पवित्र स्थान होता है. मंदिर आने वालों को सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है. जिससे मन के साथ ही तन को भी शांति मिलती है. लेकिन बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज में एक ऐसा अनोखा गांव है. जहां आज भी कोई मंदिर नहीं है. वहां देवी-देवताओं को खुले आकाश के नीचे रखा जाता है. इस गांव का नाम सुरवीर है. वहां के लोगों का कहना है कि सजो भी यहां मंदिर बनाने की कोशिश करता है उसे नाग डस लेता है. जिससे उसकी मौत हो जाती है. उस गांव में नाग शिवलिंग के आस-पास ही निवास करते है. श्रद्धालु सदियों से ऐसी खुले आकाश के नीचे भगवान की पूजा करते आ रहे है.  

जो भी रखता मंदिर की नींव उसकी हो जाती मृत्यु
सुरवीर गांव अपने आप में बेहद अनूठा है. इस गांव में लोग ईश्वर में तो अपनी आस्था रखते हैं लेकिन इसके बावजूद गांव में एक भी मंदिर नहीं है. वहां के लोगों का कहना है कि जो भी यहां मंदिर बनाने की कोशिश करता है उसे नाग डस लेता है. जिससे मौत हो जाती है. नाग शिवलिंग के आस-पास ही निवास करते है. शिव मंदिर के ठीक बगल में एक पेड़ है जिस पर नाग देवता रहते हैं. इस गांव के रहने वाले अनुज पाण्डेय ने बताया कि काफी साल पहले हमारे पिता के दादा मंदिर बनवाने के लिए सुरवीर गांव में पंडीजी के टोला के शिव स्थान पर नींव रखवाना चाहते थे. लेकिन उन्हें एक नाग ने डस लिया और उनकी मौत हो गई थी. तब से किसी ने भी यहां मंदिर बनाने की कोशिश की तो उसके साथ भी इसी तरह का वाकया हुआ. 

खुले में घूमते नाग-नागिन के जोड़े
कई लोगों ने यहां नाग और नागिन की जोड़ी को भी देखा है. गांव के प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि नाग-नागिन का यह जोड़ा एक पेड़ के पास रहता है. वैसे ये किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते. लेकिन जब भी कोई मंदिर बनाने की बात सामने रखता है तो ये उसे डस लेते हैं. हमारे पूर्वज नागेश्वर पाण्डेय ने मंदिर बनवाने का प्रयास किया था, तो उनको नाग ने डस लिया था और उनकी मौत हो गई थी. आज भी सुरवीर के पंडीजी के टोला स्थित भगवान शिव के स्थान पर महिलाएं या गांव के लोग पूजा करने आते हैं. लेकिन उनके अंदर नाग-नागिन का एक खौफ बना रहता है. 

हर मनोकामना होती है पूरी 
महिलाएं भी बताती हैं कि वहां नाग देवता खुला रहना चाहते हैं. जिसके कारण जब-जब मंदिर बनवाने की बात होती है तो उसके साथ कुछ घटना घट जाती है. हालांकि महिलाओं का कहना है कि इस स्थान को लोग बहुत मानते हैं. यहां लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. करीब 7 हजार आबादी वाले इस गांव में शिव स्थान के अलावा गांव में 8 जगह इसी तरह देवी-देवताओं के खुले स्थान हैं. 

गजब: देश में एक ऐसी जगह, जहां दो नदियां बनाती हैं भारत का नक्शा; देखकर दंग रह जाएंगे

गजब: देश में एक ऐसी जगह, जहां दो नदियां बनाती हैं भारत का नक्शा; देखकर दंग रह जाएंगे

भारत से जुड़ी कई हैरान करने वाली चीजें हैं, जो देश का गौरव बढ़ाती हैं. आज हम आपको भारत की एक ऐसी अद्भुत चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको गर्व महसूस होगा. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में एक ऐसी जगह है, जहां आपको धरती पर भारत दिख जाएगा. क्या हुआ चौंक गए न आप! लेकिन यह सच है. असम में एक ऐसी जगह है, जहां धरती पर भारत का नक्शा दिखता है.

असम में जमीन पर दिखता है भारत का नक्शा

इस जगह का भौगलिक नक्शा भारत के नक्शे (Indian Map) से मिलता जुलता है. असम के बॉन्गाइगांव (Bongaigaon, Assam) शहर में दो नदियों का संगम होता है. ब्रह्मपुत्र और चंपावती नदी (place where river Champawati meets Brahmaputra) इस जगह पर मिलती हैं. जिस जगह पर इन नदियों का संगम होता है. उस जगह एक भूखंड ऐसा है, जो दिखने में बिल्कुल भारत का नक्शे जैसा है.

बता दें कि बॉन्गाइगांव शहर गुवाहाटी से 180 किलोमीटर दूर स्थित है. इस शहर में बागेश्वरी मंदिर, रॉक कट गुफा जैसी कई मशहूर चीजें हैं. लेकिन सबसे खास है वो जगह जहां भारत का नक्शा दिखता है. सोशल मीडिया पर भारत के नक्शे वाले भूखंड की फोटो काफी ज्यादा वायरल होती रहती है. आप खुद देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे कि इस भूखंड का निचला हिस्सा भारतीय प्रायद्वीप जैसा लग रहा है. वहीं जमीन के ऊपर पहाड़ भी नजर आ रहा है, जो हिमालय पर्वत के जैसा लग रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

पिछले साल इस तस्वीर को ग्रीनबेल्ट और रोड इंस्टिट्यूट के प्रेसिडेंट एरिक सोलहेम ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की थी. इसे देखकर दुनियाभर के लोग हैरान रह गए थे. सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इसे 'अतुल्य भारत' बताया था और जमकर तारीफ की थी. फोटो को अधिकतर लोगों ने खूबसूरत बताया और खुद को गौरवान्वित महसूस करने जैसा कहा था.

प्रेमी ने भरे स्टेज पर दुल्हन को पहना दी वरमाला, ताकता रह गया दूल्हा, फिर हुआ ये...

प्रेमी ने भरे स्टेज पर दुल्हन को पहना दी वरमाला, ताकता रह गया दूल्हा, फिर हुआ ये...

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर धूमधाम से वरमाला का प्रोग्राम चल रहा था. दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने जा ही रहे होते हैं कि तभी अचानक प्रेमी की स्टेज पर इंट्री होती है. एकाएक कोई कुछ समझ पाता कि प्रेमी भरे स्टेज पर दुल्हन को वरमाला पहना देता है. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. जिसके बाद युवक की जमकर धुनाई हो जाती है. वायरल वीडियो बिहार के नालंदा जिले का बताया जा रहा है

इस गांव में सांपों के साथ रहते हैं लोग, दाना-पानी के साथ करते हैं रहने का इंतजाम...जानिए क्या है वजह

इस गांव में सांपों के साथ रहते हैं लोग, दाना-पानी के साथ करते हैं रहने का इंतजाम...जानिए क्या है वजह

 Snake Village: भारत में सापों और हिंदू देवी देवताओं का पुराना संबंध है. भगवान शिव अपने गले में हमेशा सांप को धारण करते हैं. हर साल नाग पंचमी के दिन आशीर्वाद पाने के लिए लोग सांपों की पूजा करते हैं और दूध चढ़ाते हैं. एक तरफ लोग सांपों से डरते हैं, तो दूसरी उसकी पूजा भी करते हैं. सांप से डरना भी लाजिमी है, क्योंकि अगर किसी जहरीले सांप ने किसी को काट लिया, तो उसकी जान बचना मुश्किल हो जाती है, लेकिन भारत में ही एक ऐसा गांव है, जहां के घरों में सांप परिवार के सदस्यों की तरह रहते हैं.

पूणे से लगभग 200 किमी है गांव
यह गांव महाराष्ट्र में पूणे से लगभग 200 किमी दूर शोलापुर जिले में स्थित है जिसका नाम शेतपाल है. इस अनोखें गांव में लोग सांपों के साथ रहते हैं. इसके साथ ही लोग सांप की पूजा भी करते हैं और अपने घर में भी रहने के लिए जगह भी बनाते हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि लोग किसी दूसरे सांप नहीं बल्कि जहरीले सांप कोबरा को रहने देते हैं. इस गांव सांपों की आवाजाही पर रोक तक नहीं है. इस गांव में कोबरा घूमते हैं, लेकिन कोई कुछ बोलता नहीं है.

किस्मत के भरोसे गांव में आते हैं लोग
इस गांव में जब लोग घर का निर्माण कराते हैं, तो सांपों के लिए भी एक छोटी जगह बनवाते हैं. इस जगह को देवस्थानम का नाम देते हैं. इस कोने यानी जगह पर आकर सांप बैठते हैं. यह किसी को जानकारी नहीं है कि सांपों के साथ रहने की परंपरा की शुरुआत कब और कैसे हुई, लेकिन सांप लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं. हालांकि इस गांव में आने वाले डरते हैं तो उनको सलाह दी जाती है कि अपने साथ अंडा, दूध और अच्छी किस्मत लेकर आएं.

भगवान शिव मानकर करते हैं पूजा
दिलचस्प बात ये है कि आजतक इन सांपों के काटने से किसी भी तरह की मौत की कोई खबर नहीं आई है. बच्चे और बड़े सभी इन सांपों के साथ परिवार के सदस्य की तरह ही बर्ताव करते है. यहां रहने वाले लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और उनके लिए श्रद्धा रखते हैं. कोबरा को लोग भगवान शिव का अवतार मानते हुए उसकी पूजा करते है और सांपों को दूध पिलाते हैं.

क्या है सांपों की आबादी का राज
पुणे से करीब दो सौ किलोमीटर दूर शेतपुर गांव का इलाका मैदानी हैं. यहां का वातावरण सूखा है, जो कि सांपों के रहने के लिए अनुकूल है. जिसके कारण यहां कई तरह के सांप पाए जाते हैं. वहीं इनके द्वारा ग्रामीणों को नुकसान न पहुंचाने के पीछे माना जा रहा है कि यहां के लोग सांपों को लेकर जागरुक रहते है. इसके साथ ही वो पहले से उनके रहने के लिए उचित स्थान बना देते हैं, जिस कारण सांपों का लोगों से कम ही सामना हो पाता है.

राज्य सरकार पुरानी शराब नीति के तहत बेचेगी शराब, हंगामे के बाद लिया गया फैसला

राज्य सरकार पुरानी शराब नीति के तहत बेचेगी शराब, हंगामे के बाद लिया गया फैसला

 नई दिल्ली। दिल्ली सरकार हंगामे के बाद अब बैकफुट पर आ गई है। जिसक बाद अब दिल्ली में पुरानी शराब नीति लागू होगी नई शराब नीति नहीं चलेगी। दिल्ली में एक अगस्त से सरकार पहली की तरह फिर से शराब बेचेगी।

बता दें कि नई शराब नीति में तमाम तरह की कमियां पाई गई थीं और आबकारी नीति 2021-22 का शुरू से ही भाजपा और कांग्रेस ने विरोध किया था। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने इन अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ खूब हंगामा हुआ थाय़ इस हंगामे के बाद अब केजरीवाल सरकार ने अगले छह महीने तक दिल्ली में पुरानी नीति के तहत शराब बेचने का फैसला लिया हैय़

दिल्ली में पुरानी शराब नीति के लागू होने की जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी और इसके बाद अब दिल्ली सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं जिसमें बताया गया है कि एक अगस्त से अगले छह महीने तक पुरानी आबकारी नीति लागू रहेगी, नई आबकारी नीति को अभी लागू नहीं किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में खुदरा शराब बेचने के लिए आबकारी नीति 2021-22 को 31 मार्च के बाद दो बार दो-दो महीने के लिए बढ़ाया गया था और अब 31 जुलाई को इस पर पूर्णविराम लग जाएगा।

शनिवार को शिवजी की पूजा से प्रसन्न होंगे शनिदेव, राहु दोष से भी मिलेगी मुक्ति

शनिवार को शिवजी की पूजा से प्रसन्न होंगे शनिदेव, राहु दोष से भी मिलेगी मुक्ति

 रायपुरः शनिदेव परम शिव भक्त हैं और शिव के आदेश के मुताबिक ही शनि जगत के हर प्राणी को कर्मों के आधार पर दण्ड देते हैं। इसीलिए शनि या राहु आदि ग्रह पीड़ा शांति के लिए शिव की पूजा खासतौर पर शनिवार, सोमवार को बहुत ही कारगर होती है। माना जाता है कि शनि देव भोले बाबा के आदेशानुसार प्राणियों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का दंड देते हैं। आज शिवलिंग और शनिदेव पर कुछ खास सामान अर्पित करने से उपासक की सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।

भगवान शिवजी ने शनिदेव को वरदान देते हुए कहा कि नवग्रहों में तुम्हारा स्थान सर्वश्रेष्ठ रहेगा। तुम पृथ्वीलोक के न्यायाधीश व दंडाधिकारी रहोगे। साधारण मानव तो क्या- देवता, असुर, सिद्ध, विद्याधर और नाग भी तुम्हारे नाम से भयभीत रहेंगे। भगवान शिव की कृपा हो जाए उस पर शनि सदा अपना आशीर्वाद ही बरसाते हैं। जो व्यक्ति भगवान शिव को खुश कर लेता है उसकी कुंडली में शनि दशा से संबंधित सभी दोषों का नाश हो जाता है।

सावन शनिवार की पूजा
• शनि पूजा हेतु स्नान करने के पश्चात पीपल पेड़ या शमी के पेड़ के नीचे गोबर से लीप लें ।
• बेदी बनाकर कलश और शनिदेव की मूर्ति स्थापित करें।
• शनिदेव की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराए और प्रतिमा को विष्णुकांता के पुष्प, धुप, दीप, प्रसाद चढाएं।
• शनिदेव के नाम का ध्यान करें।
• शनिदेव की पूजा करने के बाद पीपल के पेड़ को सूत का धागा लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें और पेड़ की पूजा करें।
• हाथ में चावल और फूल लेकर भगवान शनिदेव की व्रत कथा सुनें और पूजा पूरी होने के बाद प्रसाद सभी को बांटे।
• शनिवार को उड़द दाल की खिचड़ी और तिल के लड्डू शनिदेव को भोग लगाएं।
• इस दिन काले कुते और कौए को तेल की चुपड़ी रोटी खिलाना अति लाभकारी होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं, धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र के आधार पर ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का निजी आकलन है। आप उनसे मोबाइल नंबर 9285303900 पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह पर अमल करने से पहले उनकी राय जरूर लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज NTPC की 5,200 करोड़ की हरित ऊर्जा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज NTPC की 5,200 करोड़ की हरित ऊर्जा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( prime minister narendra modi) आज 5200 करोड़ की लागत वाली नेशनल थर्मल पॉपर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) की विभिन्न हरित ऊर्जा परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे और कई का आधारशिला रखेंगे। साथ ही वह ऊर्जा क्षेत्र के पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना और नेशनल सोलर ( national solar)रूफटॉप पोर्टल की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पीएम शनिवार( saturday) को दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य : ऊर्जा 2047’ के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।

60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल

कंपनी का लक्ष्य अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के जरिए 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करना है जो इसकी कुल उत्पादन क्षमता का 50 फीसदी है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ( NTPC)की क्षमता वृद्धि कार्यक्रम ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

भारत( India) की सबसे बड़ी घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर)

एनटीपीसी राजस्थान के नोख में 735 मेगावाट सौर पीवी परियोजना विकसित कर रहा है। यह भारत की सबसे बड़ी घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर) आधारित सौर परियोजना है जिसमें एक ही स्थान पर 1000 मेगावाट के साथ एक ट्रैकर सिस्टम के साथ उच्च-वाट क्षमता वाले द्विभाजित पीवी मॉड्यूल तैनात हैं।

ऐसा रहस्यमयी मंदिर...जहां भक्तों को सुबह देखने को मिलता है चमत्कार...

ऐसा रहस्यमयी मंदिर...जहां भक्तों को सुबह देखने को मिलता है चमत्कार...

 भारत में कई रहस्यमय और चमत्कारी मंदिर हैं. इनके राज से लोग हैरान हैं। ऐसा ही एक चमत्कारी मंदिर माना जाता है जहां भगवान शिव और माता पार्वती दर्शन करते हैं, विश्राम करते हैं और सरिपत खेलते हैं। यह मंदिर खंडवा का ओंकारेश्वर मंदिर है।भगवान शिव का यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में चौथा ज्योतिर्लिंग है। ओंकारेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के पास स्थित है। नर्मदा नदी के बीच ओंकार पर्वत पर स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर हिंदू आस्था का केंद्र है।

ओंकारो पर्वत पर स्थित

भगवान शिव का यह चमत्कारी मंदिर मध्य प्रदेश के निमाड़ में स्थित है। यह खंडवा जिले में नर्मदा नदी के मध्य ओंकार पर्वत पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इसी स्थान पर भगवान ब्रह्मा के मुख से ओम शब्द की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए हर शास्त्र या वेद का पाठ ओम शब्द के साथ किया जाता है। महिमा पुराणों के साथ-साथ स्कंद पुराण, शिव पुराण और वायु पुराण में ओंकारेश्वर की महिमा का उल्लेख है। इतना ही नहीं यहां के शिवलिंग की आकृति ओम के आकार की है। इसलिए इस ज्योतिर्लिंग को ओंकारेश्वर के नाम से जाना जाता है।

एक पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए दो शादियां तोड़ीं,जिसके चलते पीड़ित ग्रामीणों ने ऐसा कदम उठाया

एक पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए दो शादियां तोड़ीं,जिसके चलते पीड़ित ग्रामीणों ने ऐसा कदम उठाया

 हम जानते हैं कि प्यार में लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. प्यार में लोग सारी हदें पार करने को तैयार रहते हैं, वो इसके आगे और कुछ नहीं देखते। ऐसा ही एक युवक ने किया। जो इस समय हर जगह वायरल हो रहा है. इस पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए दो शादियां तोड़ीं। इस युवक के प्यार से तंग आकर ग्रामीणों ने आखिरकार युवती को अपने कब्जे में ले लिया. मामला पानापुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने अपने प्यार को पाने के लिए कुछ किया, यह अनोखा प्यार शहर की चर्चा है. दरअसल युवती के घरवालों ने युवक की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करा दी, लेकिन उसके प्रेमी ने किसी तरह शादी तोड़ दी. ऐसा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार किया, जिसके बाद। इस पर लड़की के परिवार ने एक पंचायत की जिसमें लड़की की शादी उसके प्रेमी से करने का फैसला किया गया। दोनों ने सोमवार शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुररुद्र 161 निवासी शंकर राय पुत्र नीरज का मशरक थाना क्षेत्र के हंसपीर गांव निवासी महेश यादव की पुत्री बबीता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच लड़की के पिता ने मशरक के एक युवक से उसकी शादी करा दी.इससे नाराज नीरज अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया, जिससे उसकी शादी में दरार आ गई और ससुराल वालों ने बबीता को घर से निकाल दिया। स्थानीयकरण से बचने के लिए, बबीता के पिता ने उसके प्रेमी नीरज से उसकी शादी करने के लिए सहमति व्यक्त की। लेकिन इसी बीच लड़के के पिता ने दो लाख रुपये दहेज की मांग की, लड़की के पिता इसे पूरा नहीं कर पाए.तो फिर उन्होंने गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में लड़की की शादी दूसरे लड़के से करा दी, लेकिन यहां भी उसका प्रेमी पहुंच गया और बबीता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद उसके अन्य ससुराल वालों ने भी बबीता को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद आखिरकार बबीता के पिता इन सब से तंग आकर पंचायत चले गए. जिसके बाद बबीता ने अपने प्रेमी से शादी कर ली।