BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भारी बारिश का अनुमान… कई राज्यों में तैनात किए गए NDRF की टीमें…

भारी बारिश का अनुमान… कई राज्यों में तैनात किए गए NDRF की टीमें…

 दिल्ली। देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. जिससे कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान गुजरात और महाराष्ट्र को हुआ है. दोनों ही राज्यों में बारिश की वजह से मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है. हालत ये हैं कि इन राज्यों में NDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए लगा दी गई हैं.

भारी बारिश के चलते गुजरात में नदियां उफान पर हैं. यहां के बांध पूरी तरह से भर गए हैं. वहीं, गुजरात से जुड़े मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में भी हो रही बारिश की वजह से बांधों पर खतरा मंडरा रहा है. इन सभी बांधों के आसपास रहने वाले इलाकों के लिए मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. इस दौरान दिन में बादल छाए रहेंगे और राजधानी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के कई शहरों बारिश का अलर्ट है. भोपाल शहर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हल्की बारिश भी होगी.

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी भाग में अगले 3 दिनों और पूर्वी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालया, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले दो दिनों तक ठीक-ठाक बारिश होने के आसार है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात के शेष हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और बिहार है हल्की बारिश हो सकती है. लद्दाख, हरियाणा के शेष हिस्सों, पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली एनसीआर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

आज धरती से टकराएगा सूर्य पर उठा भू चुंबकीय तूफान, ब्लैकआउट का खतरा

आज धरती से टकराएगा सूर्य पर उठा भू चुंबकीय तूफान, ब्लैकआउट का खतरा

 सूर्य से निकलकर एक विशाल सौर ज्वाला (solar flare) धरती को ओर बढ़ रही है! इस भयानक सौर ज्वाला के जल्द ही पृथ्वी से टकराने की आशंका है। इससे एक शक्तिशाली सौर तूफान उत्पन्न सकता है, जो यहां रेडियो ब्लैकआउट( blackout) का कारण बनने के लिए काफी है।

तमिथा स्कोव ने ट्विटर पोस्ट में कहा, “नया क्षेत्र 3058 एम 2.9-फ्लेयर फायर करता है! यह अब एक्स-फैक्टर के साथ सूर्य पर चौथा क्षेत्र है। एनओएए ने एक्स-फ्लेयर( ex player) होने वाले जोखिम को 10 फीसदी बताया है, लेकिन यह जल्द ही बढ़ सकता है।”

क्या है सोलर फ्लेयर्स ?

नासा के मुताबिक, “सोलर फ्लेयर्स सनस्पॉट( sunspot) से जुड़ी चुंबकीय ऊर्जा के रिलीज होने से आने वाले विकिरण का एक तीव्र विस्फोट है। सोलर फ्लेयर्स हमारे सौर मंडल की सबसे बड़ी विस्फोटक घटनाएं हैं। इसे सूर्य पर उज्ज्वल क्षेत्रों के रूप में देखा जाता है और वे मिनटों से घंटों तक रह सकते हैं।

नहीं रहे दिग्गज गजल गायक भूपिंदर सिंह...82 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रहे दिग्गज गजल गायक भूपिंदर सिंह...82 साल की उम्र में हुआ निधन

 दमदार आवाज के गायक भूपिंदर सिंह( bhupindar singh) (6 फरवरी 1940 – 18 जुलाई 2022) हमारे बीच नहीं रहे। 10 दिन पहले अस्पताल( hospital) में भर्ती होने के बाद सोमवार( monday) शाम हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

दिल ढूंढता है फिर वही फुरसत के रात दिन’ से उन्हें शोहरत मिली। भूपिंदर सिंह का मोहम्मद रफी( mohammad rafi ), तलत महमूद और मन्ना डे के साथ गाया गीत ‘होके मजबूर मुझे, उसने बुलाया होगा’ बेहद लोकप्रिय हुआ था। उनके लोकप्रिय गीतों में दुनिया ( world)छूटे यार ना छूटे, थोड़ी सी जमीन थोड़ा आसमान, दिल ढूंढ़ता है, नाम गुम जाएगा जैसे कई गाने शामिल हैं।

बांग्लादेश की गायिका मिताली मुखर्जी से शादी( marriage) की

भूपिंदर सिंह ने 1980 के दशक में बांग्लादेश की गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। एक कार्यक्रम में उन्होंने मिताली को गाते सुना था। उसके बाद दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। मिताली-भूपिंदर ने एक साथ सैकड़ों लाइव शो किए। उनका एक बेटा निहाल भी संगीतकार है।

सबसे पहले उनकी गजलें आकाशवाणी(aakashvani) चलीं,

सबसे पहले उनकी गजलें आकाशवाणी में चलीं, इसके बाद दिल्ली दूरदर्शन में अवसर मिला। 1968 में संगीतकार मदन मोहन ने ऑल इंडिया रेडियो पर उनका कार्यक्रम सुनकर उन्हें मुंबई बुला लिया था।

हिंदुओं को मिलेगा अल्पसंख्यक का दर्जा? जानिए क्या है पूरा माजरा

हिंदुओं को मिलेगा अल्पसंख्यक का दर्जा? जानिए क्या है पूरा माजरा

  नई दिल्ली। नौ राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने वाला याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में ऐसे ठोस उदाहरण रखे जाएं जिनमें कम आबादी होने के बावजूद हिंदुओं को अल्पसंख्यकों को अधिकार ना दिए गए हों। याचिका में कहा गया था कि बिना राज्य स्तर पर हिंदुओं की संख्या का निर्धारण किए केवल पांच समुदायों को ही अल्पसंख्यकों का दर्जा दिया जाता है।

 

धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर की याचिका पर जस्टिस यूयू ललित, एस रवींद्र भट और सुधांशु धूलिया की बेंच ने कहा, ‘ऐसे ठोस उदाहरण हमारे सामने रखे जाएं जहां हिंदू अल्पसंख्यक हों लेकिन उनको अधिकार न मिले हों।’ याचिकाकर्ता ने नेशनल कमिशन फॉर माइनॉरिटी ऐक्ट 1992 और एनसीएम एजुकेशनल ऐक्ट 2004 को चुनौती दी है और कहा है कि अल्पसंख्यों के अधिकार केवल ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन तक सीमित हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई दो सप्ताह के लिए टाल दी है। कोर्ट ने कहा, अगर किसी को अधिकार देने से मना किया गया हो तभी हम इसपर गौर कर सकते हैं। क्या किसी संस्थान में ऐडमिशन लेने से इनकार किया गया है? आप सीधा कानून को चुनौती दे रहे हैं। जब कोर्ट के सामने कोई ठोस उदाहरण पेश किया जाएगा तो उसके आधार पर सुनवाई आगे बढ़ेगी।

देवकीनंदन ठाकुर की तरफ से पेश हुए वकील अरविंद दातार ने कोर्ट जवाब देने के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा, सारी समस्या हिंदुओं के अल्पसंख्यक का दर्जा देने में नजर आती है। मुझे पता है कि कोर्ट को ऐसे उदाहरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1993 की एक अधिसूचना कहती है कि मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक हैं। वहीं कोर्ट के फैसले में कहा गया है कि अल्पसंख्यकों को राज्य द्वारा अधिसूचित किया जाएगा। इसका मतलब ऐसा माना जा रहा है कि हिंदू अल्पसंख्यक नहीं हो सकते।

बेंच ने दातार से कहा, हम भाषायी और धर्म के स्तर पर अल्पसंख्यक की बात कर रहे हैं। कोई भी शख्स अल्पसंख्यक हो सकता है। जैसे कि मराठा लोग महाराष्ट्र के बाहर अल्पसंख्यक होंगे। इसी तरह वे सारे ही प्रदेशों में भाषायी आधार पर अल्पसंख्यक हैं। दातार ने कहा, इसी तरह का मामला एक दूसरी बेंच के पास भी पेंडिंग है। इस मामले में नोटिस जारी किया गया था और केंद्र ने अपना जवाब भी दे दिया है। टीएमए पाई केस में सुप्रीम कोर्ट का पुराना फैसला कहता है कि राज्यों द्वारा अल्पसंख्यकों का निर्धारण होगा लेकिन कानून के तहत किसी आदेश के अभाव में इसे लागू नहीं किया जा सकता।

उफनती नर्मदा में गिरी बस...कोई जिंदा नहीं बचा, इंदौर के पास खलघाट में हादसा

उफनती नर्मदा में गिरी बस...कोई जिंदा नहीं बचा, इंदौर के पास खलघाट में हादसा

  धार/धामनाेद। मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की बस नर्मदा नदी में जा गिरी। इसमें 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। हादसा सुबह 10 और 10.15 बजे के बीच हुआ।
बताया जा रहा है कि खलघाट में टू-लेन पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। इंदौर से घटनास्थल की दूरी करीब 90 किमी है।

 

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दो बयान दिए। पहले उन्होंने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि एक भी यात्री जीवित नहीं मिला है। इसके करीब दो घंटे बाद फिर गृहमंत्री ने बताया कि बस में 14 से 15 लोग ही सवार थे और किसी को भी बचाया नहीं जा सका। हालांकि, बस में कितने यात्री सवार थे? इसकी पुष्टि अब तक प्रशासन ने नहीं की है।
स्थानीय लोग आगे आए, शवों को निकाला
हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट के स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मदद की। जो फोटो और वीडियो सामने आए हैं, उनमें स्थानीय लोग शवों को खोजते दिखे। कुछ लोग अपनी नाव से शवों बाहर निकाल रहे थे। उधर, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। महाराष्ट्र की बस होने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घटना की जानकारी दी।
हादसे में इन्होंने गंवाई जान
हादसे में जान गंवाने वाले 12 लोगों की पहचान हो गई है। 4 लोग राजस्थान, 1 इंदौर (मध्यप्रदेश) और बाकी महाराष्ट्र से हैं। शवों को धामनोद (धार, मध्यप्रदेश) के सरकारी अस्पताल में रखा गया है।
चेतन पिता राम गोपाल जांगिड़, नांगल कला गोविंदगढ़ (जयपुर - राजस्थान)

 

 

जगन्नाथ (70) पुत्र हेमराज जोशी, मल्हारगढ़ (उदयपुर - राजस्थान)

 

 

प्रकाश (40) पुत्र श्रवण चौधरी, शारदा कॉलोनी अमलनेर (जलगांव - महाराष्ट्र)
नीबाजी (60) पुत्र आनंदा पाटिल, निवासी पीलोदा अमलनेरगां (जलगांव - महाराष्ट्र)
कमला बाई (55) पत्नी नीबाजी पाटिल, पिलोदा अमलनेर (जलगांव - महाराष्ट्र)
चंद्रकांत (45) पुत्र एकनाथ पाटील, अमलनेर (जलगांव - महाराष्ट्र)
अरवा (27) पत्नी मुर्तजा बोरा, मूर्तिजापुर (अकोला - महाराष्ट्र)
सैफुद्दीन पुत्र अब्बास, नूरानी नगर (इंदौर - मध्यप्रदेश )
राजू पुत्र तुलसीराम मोर, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़ - राजस्थान)

 

 

अविनाश पुत्र संजय परदेसी, पाटन सराय अमलनेर (जलगांव - महाराष्ट्र)
विशाल (33) पुत्र सतीश बहरे, विर्देल (धुले महाराष्ट्र)
रुखमणीबाई पत्नी नारायणलाल जोशी (उदयपुर- राजस्थान)
दो जिलों की सीमा पर बना है पुल
हादसा आगरा-मुंबई (AB रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलों- धार और खरगोन की सीमा पर बना है। पुल का आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंचे हैं।
अब तक एक भी यात्री जीवित नहीं मिला
खलघाट टोल नाके की हाईवे एम्बुलेंस के ड्राइवर श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया- मैं ड्यूटी पर था। सुबह 10.03 बजे कंट्रोल रूम से कॉल आया। सूचना मिली कि पुल से एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। सूचना मिलने के करीब 3 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गया था। बस नदी में गिरी हुई थी। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी से अब तक एक भी व्यक्ति जीवित या घायल नहीं निकाला जा सका है। बस को नदी से निकाल लिया गया है। बस में इंदौर और राजस्थान के जयपुर, उदयपुर के यात्री भी सवार थे।
सीएम शिवराज ने कहा- हम बस में सवार लोगों को बचा नहीं सके
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैसे ही इस घटना की सूचना मिली वैसे ही प्रशासन सक्रीय हो गया। कलेक्टर, एसपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव के लिए तत्काल रवाना की। दुर्घटना के आधा घंटे के अंदर ही कलेक्टर घटना स्थल पर पहुंच गए थे। बस तो निकाल ली, लेकिन कहते हुए मन पीड़ा से भरा हुआ कि हम बस में सवार लोगों को बचा नहीं सके।

President Election Voting Live : राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, पीएम मोदी-शाह ने वोट डाला

President Election Voting Live : राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, पीएम मोदी-शाह ने वोट डाला

 

अनुराग ठाकुर ने संसद भवन में डाला वोट

दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद भवन में भारत में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला.

 

चंडीगढ़ में वोट कर रहे हरियाणा और पंजाब के विधायक

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा विधानसभाओं में विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाल रहे हैं.

Rashtrapati chunav: मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे ने डाला वोट

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 16वें राष्ट्रपति चुनाव में वोट किया.

 

आंध्र के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अमरावती में किया मतदान

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 16वें राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला.

 

Presidential Election: सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में किया मतदान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए अपना वोट डाला.

 

अमित शाह ने संसद भवन में डाला वोट

गृहमंत्री अमित शाह ने संसद भवन परिसर में वोट डाला

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में डाला वोट

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव 2022 (President Election) के लिए विधानसभा में वोट डाला.

तेलंगाना विधानसभा में वोट डालने पहुंचे विधायक

हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने विधायक पहुंचे.

सीएम नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में डाला वोट

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में राज्य विधानसभा में 16वें राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया.

 

मणिपुर विधानसभा सचिवालय में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी

मणिपुर विधानसभा सचिवालय, इंफाल में भारत के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है.

संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव का मतदान जारी है

भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में संसद में मतदान जारी है.

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में डाला वोट

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में गांधीनगर में वोट डाला.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला वोट

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में वोट डाला.

Monsoon Session 2022: आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र...जानिए कौन-कौन से बिल होंगे पेश

Monsoon Session 2022: आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र...जानिए कौन-कौन से बिल होंगे पेश

 संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इसके संकेत विपक्ष ने रविवारको सरकार द्वारा बुलाई सर्वदलीय बैठक में दे दिए।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह लगातार दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में मौजूद नहीं है। क्या प्रधानमंत्री और सरकार सत्र को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना पर विस्तृत चर्चा की मांग की।

राजनाथ( rajnath) बोले चर्चा हुई तो दूंगा जवाब

बैठक में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार कई स्तर पर इस योजना से जुड़े सभी पहलुओं पर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है।

जनगणना मामले में जल्द निर्णय लेने का अनुरोध

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस दौरान सरकार से जातिगत जनगणना मामले में जल्द निर्णय लेने का अनुरोध करते हुए इसे बेहद जरूरी बताया। उन्होंने सरकारी नौकरियों ( job)में बढ़ते बैकलॉग को खत्म करने के लिए भी नीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये दो मुद्दे बेहद अहम हैं, इन मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, द्रौपदी मुर्मू-यशवंत सिन्हा में मुकाबला, देश भर में वोटिंग की तैयारियां पूरी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, द्रौपदी मुर्मू-यशवंत सिन्हा में मुकाबला, देश भर में वोटिंग की तैयारियां पूरी

 देश के 15वें राष्ट्रपति ( president)के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस मतदान में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश( India) के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है।

बता दे राष्ट्रपति चुनाव ( president election) लिए संसद भवन परिसर और राज्य विधानसभाओं में मतदान( voting) सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होगा। संसद भवन परिसर में मानसून( monsoon) सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्री व सांसद ही नहीं, विपक्ष के नेता-सांसद भी अपने वोट डालेंगे।

संसद भवन और विधानसभाओं में मतदान

मतदान संसद भवन और राज्य विधानसभाओं( vidhan sabha) में होगा। इसके लिए मतपेटियां पहले ही अपने गंतव्यों तक पहुंच चुकी हैं।

संयुक्त विपक्ष के पास 51 फीसदी वोट ( vote) 

राजग के पास करीब 49 फीसदी तो संयुक्त विपक्ष के पास 51 फीसदी वोट होने के कारण एक समय इस चुनाव में कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि उम्मीदवारों की घोषणा और मतदान की तारीख(date) -आते विपक्ष में लगातार बिखराव होता गया।

सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

 दक्षिण कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में आतंकियों के हमले में एक जवान शहीद (young martyr) हो गया। यहां गोंगू क्रॉसिंग इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम एक चेकपोस्ट पर जांच कर रही थी। तभी आतंकियों ने पट्रोल पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार (Vinod Kumar) गंभी रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि एएसआई विनोद कुमार इस हमले में शहीद हुए हैं। पांच दिन पहले ही श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में चेक पोस्ट पर आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई मुश्ताक अहमद शहीद हो गए थे। इस साल अलग-अलग जगहों पर आतंकियों के हमले में 9 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं।

11 जुलाई को पुलवामा में ही दो आतंकियों को मार गिराया गया था जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर कैसर कोका भी शामिल था। कोका कई आतंकी घटनाओं के मामले में वॉन्टेड था। रिपोर्ट्स के  मुताबिक इस साल जम्मू-कश्मीर में 125 आतंकियों को ढेर किया गय है। इनमें से 34 आतंकी पाकिस्तानी थे। जून महीने में 34 आतंकियों को मार गिराया गया।

बताया जा रहा हैकि जम्मू-कश्मीर में अभी 141 सक्रिय आतंकी हैं जिनमें से 82 विदेशी हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि आतंकी संगठन इस समय जम्मू-कश्मीर में छोटे और आधुनिक हथियारों को दाखिल करने में लगे हैं। हाल में हुए एनकाउंटर में इस तरह के आधुनिक हथियार जब्त हुए हैं।

एयरलाइन कंपनियों को बड़ी राहत, हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती

एयरलाइन कंपनियों को बड़ी राहत, हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती

 मुंबई / ऑयम मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एयरलाइन्स को बड़ी राहत दी है। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच तेल कंपनियों ने एटीएफ यानि हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती की है। जानकारी के अनुसार एटीएफ 2.2 प्रतिशत सस्ता हो गया है। नई दरें 16 जुलाई से लागू हो गई हैं। एयरलाइन कंपनियों की हर रोज की लागत में इससे कमी आएगी। इस बात की भी गुंजाइश बन सकती है कि एयरलाइन इसका फायदा अपने ग्राहकों को किराए में कमी के तौर पर दे सकती हैं।
 
कीमत में कटौती दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में की गई है। बता दें, बीते शुक्रवार को ATF कीमतों और मूल्य निर्धारण पर पेट्रोलियम, उड्डयन मंत्रालय के साथ एयरलाइन्स और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) की मीटिंग हुई थी।

नई दरें

तेल कंपनियों ने एटीएफ के दाम 3084.94 रुपए प्रति किलो लीटर घटा दिए हैं और ये अब 138,147.93 रुपए प्रति किलो लीटर से स्तर पर आ गए हैं। दिल्ली में अब एटीएफ 138,147.95 रुपए प्रति किलोलीटर और मुंबई में 137,095.74 रुपए प्रति किलोलीटर के स्तर पर आ गया है। इसी तरह,कोलकाता में 1,44,575.71 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,43,212.25 रुपए प्रति किलोलीटर दर्ज किया गया।

आपको बता दें, पिछले महीने दिल्ली में 1,41,232.87 रुपए प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,46,322.23 रुपए प्रति किलोलीटर, मुंबई में 1,40,092.74 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,46,215.85 रुपए प्रति किलोलीटर का रेट था।
एयरलाइन्स का 55% लागत ATF में ही खर्च हो जाता है

खबर के मुताबिक, एयरलाइन्स कंपनियां हवाई ईंधन के दाम का निर्धारण करने के लिए Sustainable Model पर जल्द OMCs के साथ मीटिंग करेंगी। बता दें, इस वक़्त एयरलाइन्स कम्पनियों की ऑपरेशनल लागत का कुल 55% ATF में ही खर्च हो जाता है। ATF के दाम पिछले एक साल में ढाई गुना बढ़ गए हैं। शुक्रवार को हुई मीटिंग में एयरलाइंस कम्पनियों ने कहा कि ATF के बढ़े हुए दाम का बोझ हम यात्रियों पर नहीं डाल सकते। ऐसे में सरकार को ही ATF की क़ीमतों को कम करने का उपाय करना होगा।

मानसून सत्र में 24 नए बिल हो सकते हैं पेश, विपक्ष ने कड़े किए तेवर, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

मानसून सत्र में 24 नए बिल हो सकते हैं पेश, विपक्ष ने कड़े किए तेवर, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

 संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र 18 जुलाई को आरंभ होकर 12 अगस्त तक चलेगा। इसमें कुल 26 दिनों की अवधि में 18 बैठकें होंगी। सरकार संसद के मानसून सत्र में 24 बिल पेश कर सकती है।

सरकार देश में आवाज दबाने की कोशिश कर रही है

संसद के आगामी मानसून सत्र में 24 नए बिल पेश किए जाएंगे, जिसमें प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल, 2022 शामिल हैं। जिसमें प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल, 2022 शामिल हैं। यह विधेयक मध्यम व छोटे प्रकाशकों के दृष्टिकोण से मौजूदा अधिनियम की प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा और प्रेस की स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखते हुए मौजूदा अधिनियम के गैर-अपराधीकरण द्वारा प्रेस और पुस्तकों के पंजीकरण (पीआरबी) अधिनियम, 1867 को प्रतिस्थापित करने का प्रयास करेगा।

विधेयक का कड़ा विरोध हो सकता है, क्योंकि कहा जाता है कि यह विधेयक छोटे प्रकाशकों और डिजिटल मीडिया को नियंत्रित करने के लिए लाया जा रहा है। विपक्ष पहले ही आरोप लगा चुका है कि सरकार देश में आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

ये बिल पेश किए जा सकते हैं

  • प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल

  • भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, 2022

  • बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021

  • डीएनए टेक्नोलॉजी विनियमन विधेयक, 2019

  • समुद्री समुद्री डकैती रोधी विधेयक, 2019

  • माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण (संशोधन) विधेयक, 2019

  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक, 2021

  • वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021

  • जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2021

  • व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019

  • लोकसभा की ओर से पारित अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद (संशोधन) विधेयक, 2019

  • संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022

  • सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक, 2022

  • संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2019

  • मध्यस्थता विधेयक, 2021

  • सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2019

  • अनिवासी भारतीय विवाह का रजिस्ट्रेशन विधेयक, 2019

  • संविधान (एक सौ पच्चीसवां संशोधन) विधेयक, 2019

  • कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2020

  • अनुपूरक अनुदान मांग (सामान्य) और संबंधित विनियोग विधेयक

  • ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक

 

सरकार को झेलने पड़ेंगे विपक्ष के तल्ख तेवर

विपक्ष खासकर कांग्रेस के तेवरों से साफ है कि संसद का यह सत्र बेहद गर्म रहने वाला है। ईडी का दुरुपयोग, परेशान करने के लिए जाच एजेंसी का इस्तेमाल, महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना और अन्य अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकती है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था, सीमा पर चीनी घुसपैठ से लेकर सेना की नई भर्ती स्कीम अग्निपथ के खिलाफ सरकार पर तगड़े प्रहार में वह कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

सरकार को देने होंगे इन मुद्दों पर जवाब

  • ईडी का दुरुपयोग

  • परेशान करने के लिए जांच एजेंसी का इस्तेमाल

  • महंगाई

  • बेरोजगारी

  • अग्निवीर योजना

  • अर्थव्यवस्था

  • सीमा पर चीनी घुसपैठ

  • रुपयों की गिरती कीमत

मानसून सत्र से पहले ही बवाल!

दूसरी ओर संसद सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय की ओर से ऐसे शब्दों ऐसी सूची जारी की गई है, जिसका सदन में इस्तेमाल अंससदीय माना गया है। वहीं लोकसभा सचिवालय के अन्य एडवाइजरी में संसद में धरना, प्रदर्शन, पोस्टर, पर्चे और तख्तियां दिखाने पर रोक लगा दी गई है। इन दोनों सर्कलूर पर सत्र से पहले ही बवाल मच चुकी है।

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी के आदेश में कहा गया था, "सदस्य किसी भी प्रदर्शन, धरना, हड़ताल, उपवास या किसी धार्मिक समारोह को करने के उद्देश्य से संसद भवन के परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं।" उन्होंने सदस्यों से सहयोग की अपील की है। । इससे इससे पहले लोकसभा सचिवालय की तरफ से एक लिस्ट जारी किया गया था जिसमें कई शब्दों को असंसदीय शब्द बताकर उनपर पाबंदी लगा दी गई है, इन शब्दों को माननीय संसद के अंदर नहीं बोल पाएंगे।

बड़ी खबर : लखनऊ के लुलु मॉल के बाहर फिर बवाल, 15 लोग हिरासत में, पहुंचे थे हनुमान चालीसा का पाठ करने

बड़ी खबर : लखनऊ के लुलु मॉल के बाहर फिर बवाल, 15 लोग हिरासत में, पहुंचे थे हनुमान चालीसा का पाठ करने

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल के बाहर एक बार फिर हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में भगवा झंडे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी जय श्री राम का नारा भी लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस ने करीब 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Mexico News: मैक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश...हादसे में 14 लोगों की मौत

Mexico News: मैक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश...हादसे में 14 लोगों की मौत

 Mexico News: शनिवार सुबह मैक्सिको के सिनालोआ में बड़ा हादसा हुआ है। मैक्सिको सेना का एक हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सैन्य हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे, जिसमें से 14 लोगों की मौत की खबर है। वहीं इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति घयल बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। बचावकर्मियों ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेज दिया जहां उसका इलाज जारी है। 

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक सिनालोआ के लॉस मोचिस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया ने नौसेना के हवाले से कहा कि हादसे के कारणों की की जांच की जा रही है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, ये हादसा मेक्सिकन ड्रग माफिक राफेल कारो क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। राफेल कारो क्विनतेरो FBI के 10 सबसे वांछित अपराधियों में से एक है। हालांकि नौसेना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना और क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बीच कोई कनेक्शन है। नौसेना के अधिकारियों ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

पिछले महीने इटली में भी हुआ था हादसा 

वहीं पिछले महीने इटली में भी एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर ने  इटली के लुक्का शहर से ट्रेविसो शहर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन मोडेना क्षेत्र के पास उसका रडार से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही उसे खोजने का अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक पर्वतारोही की मदद से हेलीकॉप्टर के मलबे को खोज निकाला गया है। इसमें सवार सभी 7 लोगों के शवों को भी बरामद कर लिया गया है।

बताया गया था कि लुक्का शहर से उड़ान भरने के बाद ही हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण लापता हो गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से भी उसका संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही उसे खोजने की कोशिश की जा रही थी। मॉडेना शहर के अफसरों ने बताया था कि बचाव दल एक पर्वतारोही की ओर से बताए गए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें हेलीकॉप्टर का मलबा मिला। यहां से बचाव दल को पहले पांच शव बरामद हुए थे। इसके बाद दो और शव मिले थे।

पीएम मोदी आज करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

 लखनऊ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम के लिए व्यापक प्रबंध। वह जालौन जिले की उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार

जालौन के गांव कैथेरी में पीएम मोदी एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने आएंगे. ये एक्सप्रेसवे पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है. बड़ी बात ये है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास पीएम मोदी ने 20 फरवरी 2020 को किया था. तब इसके निर्माण का लक्ष्य 36 महीने का था. कोरोना महामारी के बावजूद ये एक्सप्रेसवे मात्र 28 महीने में बनकर तैयार है. एक खासियत ये भी है कि इस एक्सप्रेसवे परियोजना में अनुमानित लागत से 12.72 फीसदी कम ख़र्च हुआ है. यानी कम समय और कम ख़र्च में ये एक्सप्रेसवे बनाया गया है. इससे यूपीडा को लगभग 1132 करोड़ रुपये का फ़ायदा भी हुआ है.
प्रधानमंत्री ने 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था। इस एक्सप्रेसवे का काम 28 महीने के भीतर पूरा कर लिया गया है और अब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार केन्द्र सरकार देश भर में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी एक प्रमुख विशेषता सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने की दिशा में काम करना है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में प्रधानमंत्री द्वारा 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। इस एक्सप्रेसवे का काम 28 महीने के भीतर पूरा किया गया है और अब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

बयान के मुताबिक कुल 296 किलोमीटर लंबे इस चार लेन वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) के तत्वावधान में लगभग 14,850 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और आगे चलकर इसे छह लेन तक भी विस्तारित किया जा सकता है।

यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट जिले में भरतकूप के पास गोंडा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-35 से लेकर इटावा जिले के कुदरैल गांव तक फैला हुआ है, जहां यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ मिल जाता है। यह एक्सप्रेसवे सात जिलों यानी चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से होकर गुजरता है।

एक्सप्रेस वे के जरिए आयुर्वेद को बढ़ावा

वैसे सरकार की एक्सप्रेसवे के जरिए आयुर्वेद को बढ़ावा देने की भी तैयारी है. एक्सप्रेसवे के बीच में बने डिवाइडर में आयुर्वेद के मेडिसिनल पौधे लगाए जाएंगे, जिसका रखरखाव self help group की महिलाएं करेंगी. इससे ना केवल रोजगार बढ़ेगा बल्कि आयुर्वेद को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा डिवाइडर पर ही हरे रंग के रिफ्लेक्टर लगे हैं जिससे दूसरी तरफ चल रहे वाहनों से आती हुई लाइट आंखो में ना पड़े.

आज तक ने जालौन के रहने वालों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे आने से बुंदेलखंड मुख्य धारा से जुड़ जायेगा और सर्विस रोड की जरिए गांव वालों को भी दिक्कत नही होगी.

24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और एम्बुलेंस सुविधा

क़रीब 300 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेसवे पर लोगों की सहूलियत के लिए 4 जन सुविधा केंद्र बनाए गए हैं. इसके अलावा 4 पेट्रोल पंप भी बनाये जाएंगे. एक्सप्रेसवे पर जानवर न आने पाएं, इसके लिए दोनों तरफ कंटीली तारों वाला बाड़ लगाया गया है. इसके बावजूद अगर जानवर कभी सड़क पर आ गए तो कैटल कैचर वेहिकल की व्यवस्था की गई है जो जनवरों को पकड़ने का काम करेंगी. इसके अलावा 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और एम्बुलेंस सुविधा भी दी जाएगी. एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 7 लाख पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे.

यहां ये जानना भी जरूरी है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश और निकासी के लिए कुल 13 जगहों पर इंटरचेंज की सुविधा दी गई है. एक्सप्रेस-वे निर्माण के तहत 4 रेलवे ओवर ब्रिज, 14 छोटे पुल, 6 टोल प्लाजा, 7 रैंप प्लाजा, 19 फ्लाई ओवर औऱ 224 अंडरपास का निर्माण हुआ है.

माना जा रहा है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इस इलाके की कनेक्टिविटी में सुधार के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के ढेरों अवसर सृजित होंगे। बांदा और जालौन जिलों में इस एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक कॉरिडोर बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों द्वारा जिला मुख्यालय उरई के सभी होटल एवं रेस्टोरेंट पर सघन जांच पड़ताल अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोकार्पण स्थल पर होने वाली जनसभा में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पहुंचने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है । इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान से लेकर अन्य उच्च अधिकारी भी तैयारी में लगे हैं।

उनका कहना था कि लाभार्थियों को जनसभा स्थल पहुंचने में दिक्कत ना हो इस को ध्यान में रखकर पूरे जनपद की नगर पालिका एवं नगर पंचायत मुख्यालय पर भी रोडवेज की बसें उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल से लाभार्थियों को सभा स्थल पर ले जाने के लिए विकासखंड स्थल एवं ग्राम स्तर पर भी बसें पहुंचाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि लोकार्पण में प्रधानमंत्री के स्वागत में बुंदेलखंड के बुंदेली कलाकारों को लगातार अपनी कला का प्रदर्शन करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

जारी हुई अधिसूचना , विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द

जारी हुई अधिसूचना , विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द

 बिहार। बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। बिहार विधानसभा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले अनंत सिंह को पिछले महीने पटना की एमपी एमएलए कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में दोषी करार देते हुए 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। 2019 में उनके पैतृक आवास से पुलिस ने एके 47, हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार और कारतूस बरामद किए थे।

बता दें, अनंत सिंह अभी पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष अदालत ने गुरुवार को एक और आर्म्स एक्ट के मामले में अनंत सिंह को दोषी करार दिया। कोर्ट ने इस आपराधिक मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 21 जुलाई को अगली तारीख तय की है। आर्म्स एक्ट का यह मामला साल 2015 का है। 2015 में अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास से छापेमारी में इंसास राइफल की 6 मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुआ था। इस मामले में उनके खिलाफ 9 गवाह पेश किए। इस केस में सजा पर बहस 21 जुलाई को होगी।

अब रायपुर से बाबा बैजनाथ धाम के लिए भी उड़ान शुरू...कोलकाता होते हुए पहुंचेगा विमान

अब रायपुर से बाबा बैजनाथ धाम के लिए भी उड़ान शुरू...कोलकाता होते हुए पहुंचेगा विमान

 रायपुर। अब राजधानी सहित प्रदेश भर के हवाई यात्री बैजनाथ धाम की यात्रा हवाई सफर से कर सकते है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह नई उड़ान शुरू की गई है,जो व्हाया कोलकाता होते हुए बैजनाथ धाम पहुंचेगी। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट सुबह 9.35 बजे रायपुर से उड़ान भरेगी।

इसके बाद कोलकाता में दो घंटे रुकने के बाद शाम सवा चार बजे बैजनाथ धाम लैंड करेगी। बैजनाथ धाम देश के प्रमुख 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि यह विमान सेवा 12 जुलाई से शुरू हो गई है। बैजनाथ धाम के लिए उड़ान शुरू होते ही यात्रियों को काफी फायदा होगा।जयपुर उड़ान के लिए मांग उठी

 

विमानन अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रायपुर से जयपुर के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। ट्रैवल्स कंपनियों ने रायपुर से जयपुर के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग की है। इसके साथ ही रायपुर से वाराणसी उड़ान भी शुरू करने की मांग की जा रही है।

हवाई यात्रियों की संख्या भी बढ़ी

 

कोरोना का भय खत्म होते ही अब रायपुर से आने जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। बीते तीन महीनों में रायपुर विमानतल से साढ़े पांच लाख से ज्यादा हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई है।

बिलासपुर में बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपित को 20 साल सजा

बिलासपुर में बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपित को 20 साल सजा

 बिलासपुर। आठ वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपित को जिला एवं सत्र न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई है। फैसले के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है। न्यायालय ने पीड़ित बच्चे को प्रतिकर योजना के तहत क्षतिपूर्ति प्रदान करने का आदेश दिया है। कोटा थाना क्षेत्र में रहने वाला आठ वर्षीय बालक 13 दिसंबर 2020 की शाम शाम 6.30 बजे अपने साथियों के साथ खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया था

वहां कोटा के मौहारखर निवासी त्रिभुवन गंधर्व (33) मछली का जाल लेकर आने की बात कहकर बच्चे को अपने साथ ले गया। नहर किनारे स्थित एक खंडहर मकान में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। मासूम ने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक पालतू कुत्ते को घुमाते हुए वहां पहुंच गया। उसने त्रिभुवन को बच्चे के साथ गलत काम करते हुए देख लिया। इसके बाद त्रिभुवन पकड़ाने के डर से भाग गया। पीड़ित बालक रोते हुए अपने घर गए।

स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी। स्वजन ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई। रिपोर्ट में बच्चे के साथ गलत काम करने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपित के खिलाफ यौन शोषण के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस की टीम आरोपित को पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू कर दी। घटना के दूसरे दिन आरोपित त्रिभुवन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपित त्रिभुवन को बीस साल की सजा सुनाई है।

घर बैठे ली गई थी ऑनलाइन परीक्षा, फिर भी 1021 परीक्षार्थी फैल, नहीं करा सकेंगे पुर्नमूल्यांकन

घर बैठे ली गई थी ऑनलाइन परीक्षा, फिर भी 1021 परीक्षार्थी फैल, नहीं करा सकेंगे पुर्नमूल्यांकन

 रायपुर। PRSU Result 2022 : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (Pandit Ravi Shankar Shukla University) ने कल कुछ कक्षाओ के परीक्षा परिणाम (Test result) जारी किए हैं। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ली गई परीक्षा में भी 1021 परीक्षार्थी फैल हो गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा होने के चलते छात्र पुर्नमूल्यांकन के आवेदन के भी पात्र नहीं होंगे।

 

इस वर्ष रविशंकर यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन माध्यम से वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। हालांकि पहले प्रदेश के सभी कालेजो व यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन मोड़ में परीक्षा होने वाले थे,पर मुख्यमंत्री से छात्रों ने बढ़ते कोरोना का हवाला दे ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की थी। छात्रों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कालेज छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा लेने की घोषणा की थी। जिसके बाद प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी व कालेजो में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। ऑनलाइन होने वाली परीक्षा में छात्र ऑनलाइन प्रश्न प्राप्त कर घर बैठे प्रश्नो को उत्तरपुस्तिका में हल करते थे। जिसके बाद उन्हें उसी दिन ही यूनिवर्सिटी या कालेजो में उत्तरपुस्तिकाएं जमा करनी पड़ती थी। घर बैठे होने वाली परीक्षा में छात्र किताबो का भी भरपूर उपयोग करते थे व किताबे खोल कर परीक्षा देते थे। उसके बाद भी 1021 छात्र कल घोषित नतीजों में फैल हो गए हैं।

 

रविशंकर यूनिवर्सिटी ने कल बीएससी फर्स्ट ईयर,सेकेंड ईयर व एमए इंग्लिश फाइनल ईयर के नतीजे जारी किए हैं। बीएससी फर्स्ट ईयर के लिए 13614 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 12413 छात्र पास हुए है। जबकि 775 विद्यार्थी फेल हुए। 426 को पूरक की पात्रता मिली। वहीं 266 के नतीजे रोके गए है। बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा में 9722 छात्र शामिल हुए। इनमें 9225 छात्र पास हुए तो 244 फेल हुए। 252 को पूरक की पात्रता मिली। 1 छात्र का रिजल्ट रोका गया है। एमए इंग्लिश फाइनल ईयर मे परीक्षा में 2284 छात्र शामिल हुए, जिनमें 2279 पास हुए वहीं 2 छात्र फेल हुए है और 3 छात्रों के नतीजों को रोक गया है। कुल मिला कर घर बैठे ऑनलाइन आयोजित परीक्षा में भी 1021 छात्र फैल हो गए हैं। जिन्हें अब पुनर्मूल्यांकन की भी पात्रता नही होगी।

तेरी मृत्यु निश्चित है, जैसे कन्हैया लाल का हाल हुआ था, वैसा ही तेरे साथ होगा… मंदिर के पुजारी को मिली धमकी

तेरी मृत्यु निश्चित है, जैसे कन्हैया लाल का हाल हुआ था, वैसा ही तेरे साथ होगा… मंदिर के पुजारी को मिली धमकी

 राजस्थान। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कांड के बाद इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। महारानी श्री जया कॉलेज परिसर के अंदर स्थित हनुमानजी मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मंदिर परिसर में मिली है।

चिट्ठी में लिखा गया है कि तेरे लिए 10 दिन का टाइम है नहीं तो तेरी मृत्यु निश्चित है, जैसे उदयपुर में कन्हैया लाल का हाल हुआ था, वैसा ही तेरे साथ होगा, हम तेरा नाम नहीं जानते हैं लेकिन तेरा चेहरा देख लिया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

धमकी भरी चिट्ठी में लिखा है- ‘पंडित या तो तू मंदिर छोड़ दे नहीं तो तेरा सिर काट देंगे, तेरे घर वालों को तेरा सिर नहीं मिलेगा, तू समझता है कि तेरे हिमायती हैं, वे कुछ नहीं कर पाएंगे, तेरा मरना निश्चित है, तेरे बाप, तेरी पत्नी जब धड़ के पास बैठकर रोएंगे।’ चिट्ठी में आगे लिखा, ‘रात में नहीं मारेंगे ना सुबह मारेंगे, तुझे दिन में मंदिर में या रास्ते में मारेंगे। अगर जीना चाहता है तो मंदिर छोड़ दे। तेरे लिए 10 दिन का टाइम है नहीं तो तेरी मृत्यु निश्चित है। जैसे उदयपुर में कन्हैया लाल का हुआ है वैसा ही तेरे साथ होगा। हम तेरा नाम नहीं जानते हैं लेकिन तेरा चेहरा देख लिया है…. प्रेषक कामा पहाड़ी।’

मामला शहर में मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित महारानी श्री जया कॉलेज परिसर में स्थित श्री हनुमान जी मंदिर का है। इस मंदिर में डॉ. ताराचंद शर्मा पुजारी के पद पर तैनात हैं। ताराचंद शर्मा को कॉलेज प्रशासन ने विगत अप्रैल 2022 में पुजारी के पद पर तैनात किया था। इस मंदिर में पहले अन्य व्यक्ति पुजारी था, जिसे कॉलेज प्रशासन ने हटा दिया था। पुलिस अब मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

IT Raids: कांग्रेस नेता संजय शर्मा के 44 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raids: कांग्रेस नेता संजय शर्मा के 44 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

 IT Raid At Congress MLA Sanjay Sharma's Premises: बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए तेंदुखेड़ा (Tendukheda ) के विधायक (MLA) संजय शर्मा (Sanjay Sharma) घर, ऑफिस और गोदामों में गुरुवार को आयकर विभाग  (Income Tax Department) छापेमारी ( Raid) चल रही है. विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की ये कार्रवाई सुबह से ही चालू है. इस दौरान आयकर विभाग ने विधायक के नरसिंहपुर (Narsinghpur), कटनी (Katni), जबलपुर (Jabalpur) और  तेंदूखेड़ा के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. कुल मिलाकर आयकर विभाग ने विधायक के तीन राज्यों में फैले 44 ठिकानों पर छापेमारी की है. 

आयकर चोरी पर हुई कार्रवाई

आयकर विभाग को कांग्रेस के एमएलए संजय शर्मा  के खिलाफ आयकर चोरी की शिकायत मिली थी. इसी शिकायत पर विधायकों के ठिकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया गया. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान आयकर चोरी से जुड़े कई दस्तावेज भी आईटी विभाग की टीम के हाथ लगे हैं. अनुमान लगा जा रहा है कि इनसे करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का पता चल सकता है. आईटी डिपार्टमेंट ने सुबह 6 बजे से ही विधायक के घर, दफ्तर और गोदामों में छापेमारी शुरू कर दी थी. विधायक के नरसिंहपुर, कटनी, तेंदूखेड़ा के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों का जोरदार सर्च अभियान चलता रहा. यहां टीम सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है. विधायक के तेंदूखेड़ा वाले घर में  4 से 5 वाहनों में आयकर विभाग की टीम सुबह ही पहुंच गई थी. इसके साथ ही विधायक के मुंबई वाले ठिकाने सहित नरसिंहपुर (Narsinghpur), कटनी (Katni), जबलपुर (Jabalpur) में अभी छापेमारी जारी है. संजय शर्मा का बंगला जबलपुर की हवाबाग कॉलोनी में है. यहां टीम को ताला लगा मिला है. छापेमारी टीम में जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हैं. 

विधायक का है शराब और रेत का कारोबार

साल 2018 में बीजेपी (BJP) छोड़ कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए संजय शर्मा का कारोबार तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी में फैला है. यह कारोबार  शराब और रेत का है. गौरतलब है कि अभी थोड़े दिन पहले ही एमएलए को जबलपुर में रेत खदानों का ठेका मिला है. इस इलाके में संजय शर्मा दबदबा है. वो यहां के मशहूर विधायक हैं. इस एमएलए के ठिकानों पर छापेमारी से कांग्रेस पार्टी में अफरातफरी मच गई है.