लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
प्रधानमंत्री मोदी आज इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम पांच बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। इसका समापन 20 फरवरी को भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ किया जाएगा। यह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का एक राष्ट्रीय मंच होगा। यहां नीति व्यवहार से मिलेगी। नवाचार व्यापक स्तर पर लागू होगा। प्रौद्योगिकी आम नागरिक तक पहुंचेगी। एक्सपो की पूर्व संध्या पर यह जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम का विवरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स पर साझा किया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में आयोजित यह एक्सपो वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाएगा। इस एक्सपो में एआई तंत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करने वाले 13 देशों के पवेलियन भी होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं।

इस एक्सपो में 300 से अधिक चुनिंदा प्रदर्शनी मंडप और लाइव प्रदर्शन होंगे जिन्हें तीन मुख्य विषयों - लोग, ग्रह और उन्‍नति - के आधार पर संरचित किया गया है। इसके अतिरिक्त, एक्सपो में 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप शामिल होंगे जिनमें से कई वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक और व्यापक जनसंचार समाधान कर रहे हैं। ये स्टार्टअप ऐसे उपयुक्‍त समाधानों का प्रदर्शन करेंगे जो पहले से ही वास्तविक दुनिया में उपयोग में हैं।

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 2.5 लाख से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक एआई तंत्र के भीतर नई साझेदारियों को बढ़ावा देना और व्यावसायिक अवसर उत्‍पन्‍न करना है। इसमें 500 से अधिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिनमें 3250 से अधिक दूरदर्शी वक्ता और पैनल सदस्य शामिल होंगे। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार करना और यह सुनिश्चित करने के लिए भविष्य की कार्रवाइयों पर विचार-विमर्श करना होगा कि एआई से प्रत्येक वैश्विक नागरिक को लाभ मिले।

सावधान! क्या आपका लैपटॉप भी हो रहा है ओवरहीट? ये छोटा सा गैजेट बचा सकता है आपके हजारों रुपये

सावधान! क्या आपका लैपटॉप भी हो रहा है ओवरहीट? ये छोटा सा गैजेट बचा सकता है आपके हजारों रुपये

नई दिल्ली। आज के समय में लैपटॉप हमारी वर्क लाइफ और एंटरटेनमेंट का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आपका लैपटॉप भी काम के दौरान हद से ज्यादा गर्म होने लगता है? हैवी सॉफ्टवेयर, लंबी गेमिंग और घंटों की कोडिंग डिवाइस के तापमान को बढ़ा देती है, जो न केवल आपके काम की रफ्तार धीमी करती है बल्कि लैपटॉप की उम्र भी घटा सकती है। इस समस्या का सबसे आसान और किफायती समाधान है, लैपटॉप कूलिंग पैड (Laptop Cooling Pad)।

क्या है कूलिंग पैड?

कूलिंग पैड एक बाहरी डिवाइस है जिसमें छोटे पंखे (Fans) लगे होते हैं। इसे लैपटॉप के नीचे रखा जाता है। यह यूएसबी के जरिए लैपटॉप से ही पावर लेता है और नीचे से ताजी हवा का फ्लो बनाकर गर्म हवा को बाहर निकालने में मदद करता है।

कूलिंग पैड इस्तेमाल करने के 5 बड़े फायदे:

1. हार्डवेयर की लंबी उम्र

लैपटॉप के अंदरूनी हिस्से जैसे CPU, GPU और बैटरी तापमान के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं। कूलिंग पैड इन्हें ठंडा रखकर ओवरहीटिंग से बचाता है, जिससे आपका महंगा लैपटॉप लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

2. थर्मल थ्रॉटलिंग से छुटकारा (बेहतर परफॉर्मेंस)

जब लैपटॉप ज्यादा गर्म होता है, तो वह खुद को जलने से बचाने के लिए अपनी स्पीड कम कर देता है, जिसे तकनीकी भाषा में थर्मल थ्रॉटलिंग कहते हैं। कूलिंग पैड तापमान को काबू में रखता है, जिससे प्रोसेसर अपनी पूरी क्षमता से काम कर पाता है।

3. गेमिंग और एडिटिंग में कमाल का अनुभव

वीडियो एडिटिंग या हाई-ग्राफिक्स गेमिंग के दौरान लैपटॉप सबसे ज्यादा हीट जेनरेट करता है। कूलिंग पैड की मदद से फ्रेम ड्रॉप और लैगिंग (Lagging) की समस्या कम हो जाती है।

4. काम करने का सही एंगल और आराम

ज्यादातर कूलिंग पैड एडजस्टेबल स्टैंड के साथ आते हैं। यह न केवल डिवाइस को ठंडा रखते हैं, बल्कि स्क्रीन को आपकी आंखों के सही लेवल पर ले आते हैं। इससे घंटों काम करने के दौरान कलाई, गर्दन और पीठ में होने वाला दर्द कम होता है।

5. किफायती और सुरक्षित निवेश

लैपटॉप के पार्ट्स की रिपेयरिंग में हजारों का खर्च आता है। इसके मुकाबले एक अच्छा कूलिंग पैड काफी कम कीमत में मिल जाता है।

कूलिंग पैड का पूरा फायदा तभी मिलता है जब आप इसे समतल सतह (जैसे टेबल) पर रखकर इस्तेमाल करें। बिस्तर या सोफे पर लैपटॉप चलाने से एयर वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे कूलिंग पैड भी कम असरदार हो जाता है।

Maha Shivratri Bhog List: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को क्या भोग लगाएं? यहां देखें पूरी लिस्ट

Maha Shivratri Bhog List: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को क्या भोग लगाएं? यहां देखें पूरी लिस्ट

 Maha Shivratri 2026 Bhog List: महाशिवरात्रि के दिन शिव शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। इस दिन महादेव की प्रिय चीजें शिवलिंग पर चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन भोलेनाथ को सात्विक और शुद्ध चीजों को भोग लगाना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

महाशिवरात्रि भोग लिस्ट

  • खीर (चावल या मखाना)
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर)
  • ठंडाई
  • सफेद मिठाई (खोया, मावा की बर्फी)
  • मालपुआ
  • फल (सेब, केला, शकरकंद, मौसमी फल)
  • बेर

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं?

  • मौसमी फल, केला, सेब, पपीता, अनार
  • दूध, दही, छाछ
  • साबूदाना खिचड़ी
  • कुट्टू के आटे की रोटी या पकौड़ी
  • सिंघाड़े के आटे की पूड़ी/पराठा
  • मूंगफली, मखाना, काजू-बादाम
  • सेंधा नमक 
  • नारियल पानी
  • नींबू पानी

महाशिवरात्रि 2026 पूजा मुहूर्त

  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ - फरवरी 15, 2026 को 05:04 पी एम बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त - फरवरी 16, 2026 को 05:34 पी एम बजे
  • निशिता काल पूजा समय - 12:28 ए एम से 01:17 ए एम, फरवरी 16
  • शिवरात्रि पारण समय - 16 फरवरी को 07:06 ए एम से 03:46 पी एम तक

महाशिवरात्रि 2026 प्रहर पूजा मुहूर्त

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:39 पी एम से 09:45 पी एम
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:45 पी एम से 12:52 ए एम, फरवरी 16
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:52 ए एम से 03:59 ए एम, फरवरी 16
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:59 ए एम से 07:06 ए एम, फरवरी 16

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।  just36news.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

G20 जैसा सुरक्षा घेरा और AI का स्वैग! दिल्ली में आज 'दिग्गजों' का मेला, 5000 पुलिसवाले और एंटी-ड्रोन तैनात

G20 जैसा सुरक्षा घेरा और AI का स्वैग! दिल्ली में आज 'दिग्गजों' का मेला, 5000 पुलिसवाले और एंटी-ड्रोन तैनात

AI Summit India 2026: देश की राजधानी दिल्ली में दुनिया के टेक दिग्गज जुटने वाले हैं. इसके लिए दिल्ली एक बार फिर हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. दरअसल सोमवार से इंडिया AI इम्पैक्ट समिट शुरू होने जा रहा है. इसे देखते हुए दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा इतनी कड़ी है कि इसकी तुलना G20 समिट से हो रही है. इंडिया AI इम्पैक्ट समिट भारत मंडप में होगा. पूरे इलाके में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. ड्रोन हमलों से बचाव से लेकर फेस रिकग्निशन तक कई हाईटेक सिस्टम तैनात किए गए हैं. यह समिट पांच दिन तक चलेगा और इसमें दुनियाभर से टेक एक्सपर्ट्स, नीति निर्माता और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे.
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 5000 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. वहीं वीआईपी मेहमानों के ठहरने वाले 10 होटलों में हर होटल पर करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो इसके लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस गन और आधुनिक निगरानी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह आयोजन 16 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा और इसमें दो लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
Rafale Deal: राफेल से चार गुना बड़ी डील, पाकिस्तान के यार ने आखिर ऐसा क्यों किया, क्या है मजबूरी?

Rafale Deal: राफेल से चार गुना बड़ी डील, पाकिस्तान के यार ने आखिर ऐसा क्यों किया, क्या है मजबूरी?

 Rafale Deal: पिछले दिनों भारत के रक्षा मंत्रालय के रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को मंजूरी दे दी. उम्मीद की जा रही है कि इस सौदे पर करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सोमवार से शुरू हो रही भारत यात्रा से पहले इस सौदे को मंजूरी काफी अहम माना जा रहा है. भारत के रक्षा इतिहास में इससे पहले कभी भी इतनी बड़ी डिफेंस डील नहीं हुई है. इसे दुनिया की भी कुछ चुनिंदा बड़ी डील्स में शामिल किया जा रहा है. लेकिन, यह दुनिया की सबसे बड़ी डील नहीं है.

बीते साल पाकिस्तान के यार माने जाने वाले सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ एक सैन्य डील की थी. हालांकि, सऊदी अरब के साथ भारत के भी रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन 2025 में ही सऊदी और पाकिस्तान के बीच बने सैन्य गठबंधन के बाद से यह कहा जाने लगा कि दोनों मुल्क यानी पाकिस्तान और सऊदी मिलकर एक इस्लामिक नाटो की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं. इसी कारण सऊदी को पाकिस्तान का यार कहा जाने लगा.
खैर, मुद्दे पर लौटते हैं. बीते साल मई में अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी विदेश यात्रा के लिए सऊदी अरब को चुना था. इसी दौरान दोनों देशों के बीच 142 बिलियन डॉलर केहथियार सौदे पर हस्ताक्षर किए गए थे. भारत और फ्रांस के बीच हो रहा राफेल सौदा करीब 36 से 40 बिलियन डॉलर का है. यानी इस सौदे से करीब चार गुना बड़ा है अमेरिका-सऊदी रक्षा सौदा.
Magh Mela 2026 : महाशिवरात्रि पर संगम में उमड़ा जनसैलाब, माघ मेले के अंतिम दिन टूटा स्नान का रिकॉर्ड, AI कैमरों से रखी जा रही नजर

Magh Mela 2026 : महाशिवरात्रि पर संगम में उमड़ा जनसैलाब, माघ मेले के अंतिम दिन टूटा स्नान का रिकॉर्ड, AI कैमरों से रखी जा रही नजर

 Prayagraj Magh Mela 2026 : संगम की रेती पर सजे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम ‘माघ मेला 2026’ का आज 44वां और अंतिम दिन है. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम के तट पर आस्था का समंदर उमड़ पड़ा है. ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगा रहे हैं. ग्रहों और नक्षत्रों के अद्भुत संयोग ने इस अंतिम स्नान पर्व को अनंत फलदायी बना दिया है.

प्रयागराज: संगम पर अनोखे शिवभक्त और मेले का समापन
माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व पर त्रिवेणी संगम का नजारा अद्भुत है. यहां देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं. संगम तट पर गाजीपुर के रहने वाले सरकारी सेवक लक्ष्मण सिंह आकर्षण का केंद्र रहे, जो हाथों में डफली और गले में रुद्राक्ष माला पहनकर भोजपुरी और हिंदी भजनों से शिव की महिमा गा रहे थे. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र लक्ष्मण सिंह ने योगी सरकार की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की. संगम स्नान के बाद श्रद्धालु यहाँ से गंगाजल भरकर शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं.
अयोध्या: नागेश्वर नाथ में गूंजा जयकारा, निकलेगी भव्य शिव बारात
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या आज पूरी तरह शिवभक्ति में लीन है. तड़के 3:00 बजे से ही भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित सिद्धपीठ नागेश्वर नाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए. श्रद्धालु सरयू नदी में पवित्र स्नान के बाद सीधे मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं. वहीं, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी की देखरेख में पूरी रामनगरी को जोन और सेक्टर में बांटकर अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. आज शाम रामनगरी में भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण के बाद वापस नागेश्वर नाथ पहुंचेगी, जहां माता पार्वती और शिव का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होगा.
मेलों से सशक्त होती है संस्कृति और सामाजिक समरसता- उदय प्रताप सिंह

मेलों से सशक्त होती है संस्कृति और सामाजिक समरसता- उदय प्रताप सिंह

 महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंत्री सिंह ने डमरूघाटी मेला का किया शुभारंभ

नरसिहंपुर। मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्राचीन समय में गांव ही समाज का केंद्र हुआ करते थे और मेलों के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कृति एवं कला से जोड़ा जाता था। नदियों एवं मंदिरों के किनारे लगने वाले मेले तथा गांवों में आयोजित मढ़ई जैसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और आस्था को सुदृढ़ करते हैं।

मंत्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से नागरिकों और श्रद्धालुओं को तनावमुक्त वातावरण मिलता है, आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहता है कि मेले और धार्मिक कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से आयोजित हों। बरमान मेला के दौरान साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं, जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं मेला समिति की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शनिवार शाम नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर होने वाले तीन दिवसीय डमरूघाटी मेला का विधिवत शुभारंभ किया। अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश की पूजन- अर्चन कर प्रदेश एवं जिलेवासियों की सुख- समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात मंत्री श्री सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सिंह ने बताया कि गाडरवारा में आयोजित डमरूघाटी मेला का आयोजन नगर पालिका परिषद गाडरवारा द्वारा किया जाता है। इस मेले से नागरिकों की गहरी आस्था जुड़ी है। उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक व्यवस्थित स्वरूप देने के संबंध में मुख्यमंत्री एवं धर्मस्व विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई है।

उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं में सहयोग करने तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी छोटे-बड़े धार्मिक कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाती हैं। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सांस्कृतिक अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि महाशिवरात्रि पर्व पूरे प्रदेश में सौहार्द एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हो।

कलेक्टर रजनी सिंह ने कहा है कि जिले में विभिन्न त्यौहारों को मेले के रूप में मनाने की समृद्ध परंपरा रही है। ये मेले आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, जहाँ नागरिक अपने परिवार सहित पहुंचकर धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक समरसता का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले का प्रसिद्ध बरमान मेला भी ऐसी ही आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इसी प्रकार गाडरवारा स्थित डमरूघाटी मेला का भी ऐतिहासिक महत्व है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है।

कलेक्टर ने कहा कि मेले की पवित्रता और गरिमा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसे और अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए सभी समन्वित प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेले के सुचारु संचालन हेतु सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा व पूर्व विधायक साधना स्थापक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

महाशिवरात्रि 2026: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में VIP दर्शन कैसे करें? टिकट कीमत व बुकिंग प्रोसेस

महाशिवरात्रि 2026: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में VIP दर्शन कैसे करें? टिकट कीमत व बुकिंग प्रोसेस

 Mahakal VIP Darshan: आज 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ेंगे. यदि आप भी महाकाल के वीआईपी दर्शन का अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस लेख में जानें वीआईपी टिकट की कीमत, बुकिंग प्रक्रिया और दर्शन का पूरा तरीका, ताकि आप इस विशेष अवसर पर आराम से और सुविधाजनक तरीके से बाबा के दर्शन कर सकें.

महाशिवरात्रि पर उज्जैन जिला प्रशासन व श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने शहर में न केवल यातायात, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं बल्कि बाबा महाकाल के विशेष दर्शन करवाने की भी विशेष तैयारी की है. वीआईपी दर्शन के ल‍िए मंद‍िर की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक‍िंग की जा सकती है. 

महाकाल मंदिर प्रशासन के अनुसार महाशिवरात्रि पर सामान्य शिवभक्तों को करीब 40 मिनट में बाबा महाकाल के दर्शन करवाए जाएंगे, जबकि वीआईपी दर्शन करने वालों का नंबर मजदूर 25 मिनट में ही आ सकेगा. वीआईपी दर्शनों के लिए 250 रुपए का टिकट लेना होगा.

बता दें कि महाशिवरात्रि पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2:30 बजे महाकाल मंदिर के पट खोले जाएंगे. उज्जैन में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. सामान्य श्रद्धालु नरसिंह घाट से लाइन में लगकर महाकाल दरबार पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे.

मीडिया से बातचीत में महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि सुबह 6 बजे सेरा दर्शन होगा जबकि दोपहर 12 बजे भस्म आरती संपन्न की जाएगी. रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भोले के भक्त बाबा महाकाल के निराकार स्वरूप के दर्शन दिनभर कर सकेंगे. श्रद्धालुओं को एक समय में आठ कतारों में प्रवेश दिया जाएगा.

महाकाल मंदिर में "VIP" या शीघ्र दर्शन करने के लिए मुख्य रूप से दो तरीके अपनाए जाते हैं. 

1. ₹250 की शीघ्र दर्शन टिकट (Sheegra Darshan)

प्रक्रिया: आप मंदिर परिसर में मौजूद काउंटर से या आधिकारिक वेबसाइट से ₹250 की रसीद ले सकते हैं.
फायदा: इससे आप सामान्य लंबी कतार के बजाय एक अलग और छोटी कतार से दर्शन कर सकते हैं.
प्रवेश द्वार: इसके लिए आमतौर पर गेट नंबर 4 या निर्दिष्ट 'शीघ्र दर्शन' द्वार से प्रवेश मिलता है.

2. भस्म आरती दर्शन (Bhasma Aarti)

भस्म आरती में शामिल होना सबसे विशेष माना जाता है, हालांकि इसके लिए पहले से बुकिंग जरूरी है.
ऑनलाइन बुकिंग: महाकालेश्वर मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप एडवांस बुकिंग कर सकते हैं.
ऑफलाइन: मंदिर के काउंटर पर जाकर भी एक दिन पहले 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर परमिशन ली जा सकती है. 

अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे तिरुचिरापल्ली

अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे तिरुचिरापल्ली

 तिरुचिरापल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज तिरुचिरापल्ली पहुंच रहे हैं। वो पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।

 

 
 

भाजपा तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है। पार्टी ने अन्नाद्रमुक साथ गठबंधन किया है। तमिलनाडु चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित तीन सदस्यी समिति का गठन किया गया है। यह समिति विधानसभा चुनाव, गठबंधन से जुड़े मुद्दों और सीट बंटवारे जैसे विषयों को संभाल रही है।

 

शाह दिल्ली से विशेष विमान के जरिये तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से वे एक होटल में रात विश्राम करेंगे। वो शनिवार को तिरुचिरापल्ली से पुडुचेरी र के कराईकल क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। कराईकल के वरिचिकुडी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। वहां से वे कार से कराईकल पहुंचेंगे। यहां नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से वापस तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से विमान से सलेम के लिए रवाना होंगे। सलेम में आयोजित भाजपा की केंद्रीय समिति की बैठक में वो हिस्सा लेंगे।

तिरुचिरापल्ली में पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेन्द्रन सहित अन्य नेताओं के साथ अमित शाह महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी उम्मीदवारों की सूची अमित शाह को सौंपी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का उद्घाटन

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर नई दिल्ली में 'सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर यह जानकारी आधिकारिक बयान में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम का विवरण साझा किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर बताया कि नवनिर्मित सेवा तीर्थ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय होंगे। कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य समेत कई मंत्रालय होंगे।

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे नवनिर्मित प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर का सेवा तीर्थ के रूप में औपचारिक रूप से नामकरण करेंगे और इसके बाद सेवा तीर्थ तथा कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का उद्घाटन करेंगे। शाम छह बजे प्रधानमंत्री सेवा तीर्थ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

कई दशकों से केंद्रीय मंत्रालय और कार्यालय सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अलग-अलग इमारतों में बिखरे हुए थे। इससे कार्यक्षमता में कमी, समन्वय की चुनौतियां, रखरखाव की बढ़ती लागत और उपयुक्त कार्य वातावरण की कमी जैसी समस्याएं सामने आती थीं। नई व्यवस्था से इन समस्याओं का समाधान होगा और प्रशासनिक कार्य एक आधुनिक, कुशल और नागरिक-केंद्रित ढांचे में संचालित होंगे।

दोनों परिसरों में डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय, संरचित सार्वजनिक इंटरफेस जोन और केंद्रीकृत रिसेप्शन हैं। यह सहयोग, दक्षता, पारदर्शी शासन, बेहतर नागरिक सहभागिता और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देंगे। भवनों को 4-स्टार जीआरआईएचए रेटिंग के अनुसार डिजाइन किया गया है। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली, जल संरक्षण उपाय, अपशिष्ट प्रबंधन समाधान और उच्च प्रदर्शन वाली संरचनाएं शामिल हैं। साथ ही, स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल, निगरानी नेटवर्क और उन्नत आपातकालीन प्रतिक्रिया ढांचे जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी मौजूद हैं।

इतिहास के पन्नों में 14 फरवरी : पुलवामा हमले की बरसी - देश आज भी नहीं भूला आतंकवाद से मिले दर्द को

इतिहास के पन्नों में 14 फरवरी : पुलवामा हमले की बरसी - देश आज भी नहीं भूला आतंकवाद से मिले दर्द को

 जम्मू-कश्मीर :- 14 फरवरी भारत के इतिहास में एक बेहद दुखद दिन के रूप में दर्ज है, जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस दिन आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन से जवानों की बस को टक्कर मार दी थी।

इस भीषण विस्फोट में कम से कम 39 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। यह हमला हाल के वर्षों में सुरक्षाबलों पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में गिना जाता है। घटना के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई थी।

पुलवामा हमला आज भी देश की स्मृति में एक गहरे घाव की तरह मौजूद है। हर वर्ष इस दिन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके बलिदान को याद किया जाता है। यह घटना आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सतर्कता और एकजुटता की आवश्यकता की भी याद दिलाती है।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1537 - गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया।

1556 - पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।

1628 - शाहजहां आगरा की गद्दी पर बैठा।

1658 - दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।

1663 - कनाडा फ्रांस का एक प्रान्त बना।

1670 - रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियाें को वियना से बाहर किया।

1743 - हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।

1846 - क्राको गणराज्य का विद्रोह पूरे पोलैंड में फैल गया।

1876 - अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1881 - भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।

1899 - अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।

1893 - हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।

1912 - इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।

1920 - शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।

1931 - महान क्रान्तिकारी भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को लाहौर के एक जेल में फांसी दे दी गयी।

1943 - सोवियत फौजों ने जर्मन फौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया।

1945 - पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।

1958 - ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने।

1972 - अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।

1978 - अमेरिका ने मिस्र, सऊदी अरब और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।

1979 - काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।

1988 - फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।

1989 - बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री पाल्क वाडेन को एक माह बाद फिरौती देने के बाद छोड़ा गया।

1989 - उच्चतम न्यायालय ने भोपाल गैस त्रासदी सम्बन्धी याचिका पर सुनवाई बंद की।

1989 - ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।

1989 - ईरान के धार्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी ने भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्दी की किताब 'सेटेनिक वर्सेज' को ईशनिंदा करार देते हुए रूश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया और उनकी जान लेने वाले को इनाम देने का ऐलान किया।

1990 - बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।

1992 - सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की।

1993 - कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।

1999 - इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।

2000 - अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।

2001 - अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।

2002 - उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।

2003 - श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।

2004 - जर्मन निदेशक की 'हेड आन' फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।

2005 - प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु।

2005 - वीडियो- शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुई।

2005 - लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।

2006 - न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।

2007 - मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।

2008 - नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का 'सरस्वती सम्मान' प्रदान किया गया।

2008 - सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फ़िल्म उधेड़बुन की प्रतिष्ठित बर्लिन महोत्सव सिल्वरबेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 - सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।

2019 - जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों की बस पर बम हमले में 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत और बहुत से घायल।

जन्म

1483 - बाबर - मुगल सम्राट (मृत्यु- 1530)

1875 - अलेक्जेन्डर मडीमैन - राज्य परिषद के अध्यक्ष थे।

1885 - सैयद ज़फ़रुल हसन - प्रमुख मुस्लिम दार्शनिक (भारतीय/पाकिस्तानी) (मृत्यु- 1949)

1908 - के. हनुमंथैय्या - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1921 - दामोदरम संजीवय्या - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

1925 - मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता।

1927 - शिव चरण माथुर - राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री थे।

1933 - मधुबाला - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (मृत्यु- 1969)

1937 - दिलीपभाई रमणभाई पारिख - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री रहे।

1938 - कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक

1952 - सुषमा स्वराज - भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ।

1962 - सकीना जाफरी - भारतीय अभिनेत्री

निधन

1834 - सर जॉन शोर - सन 1793 से 1798 ई. तक भारत का गवर्नर-जनरल रहा।

1964 - वी.टी. कृष्णमाचारी - भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।

2005 - विद्यानिवास मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद।

2007 - श्यामा चरण शुक्ल - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

हाथ में स्टेयरिंग, बगल में 'गर्लफ्रेंड' और सड़क पर बिछ गई लाशें! लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र का खूनी खेल

हाथ में स्टेयरिंग, बगल में 'गर्लफ्रेंड' और सड़क पर बिछ गई लाशें! लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र का खूनी खेल

 Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कानपुर के चर्चित 'लैंबॉर्गिनी कांड' की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि लखनऊ के बंथरा इलाके में एक 12वीं के छात्र ने अपनी कार से 6 लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक 6 साल के बच्चे की जान चली गई है।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार, 12 फरवरी की शाम करीब 6 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, कानपुर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर (बंथरा कस्बा) के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित होकर कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा का एक छात्र (जो कथित तौर पर स्कूल फेयरवेल से लौट रहा था)। छात्र के साथ उसकी एक महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) भी मौजूद थी। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 वर्षीय दीक्षांत पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घायलों की सूची
इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अरमान (12 वर्ष), अवध बिहारी (42 वर्ष), साधना वर्मा (35 वर्ष), मीना देवी (60 वर्ष), दीक्षांत पटेल (6 वर्ष) - निधन।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
हादसे के तुरंत बाद आरोपी छात्र घबरा गया। उसने अपनी महिला मित्र को रास्ते में ही उतार दिया और कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर दुर्घटना में शामिल स्विफ्ट कार को बरामद कर लिया गया है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र स्कूल से लौट रहा था। कार बरामद कर ली गई है और फरार छात्र की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

कोडीन सीरप मामले में बड़ी कार्रवाई, 5.5 करोड़ की संपत्ति जब्त...बैंक खाता भी फ्रीज

कोडीन सीरप मामले में बड़ी कार्रवाई, 5.5 करोड़ की संपत्ति जब्त...बैंक खाता भी फ्रीज

 कानपुर: उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर और वाराणसी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5.5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की है तथा 35 लाख रुपये से अधिक की धनराशि वाला बैंक खाता फ्रीज कराया है।        

पांच करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त 
पुलिस के अनुसार, कानपुर निवासी विनोद अग्रवाल पहले से ही कोडीन सिरप मामले में जेल में है। उसके विरुद्ध कलक्टरगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त ने अवैध कोडीन सिरप कारोबार से अर्जित धनराशि से विभिन्न संपत्तियां अर्जित की थीं। गुरुवार को वाराणसी पुलिस की टीम ने सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ) के अंतर्गत जब्ती की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कानपुर नगर के ग्वालटोली, चकेरी, कलक्टरगंज एवं जाजमऊ क्षेत्र में स्थित लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त की गईं। साथ ही आईसीआईसीआई बैंक का खाता, जिसमें लगभग 35 लाख रुपये जमा थे, विधिक प्रक्रिया के तहत फ्रीज कराया गया।        

यह कार्रवाई केवल आपराधिक मुकदमा दर्ज करने तक सीमित नहीं
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई केवल आपराधिक मुकदमा दर्ज करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर आपराधिक आर्थिक ढांचे को ध्वस्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। मामले में वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और संपत्ति अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है। आवश्यक होने पर अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कारर्वाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने प्रकरण की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सभी संबंधित अभियोगों की त्वरित विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

 
राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! कई जिलों के कलेक्टर और SP बदलेंगे, जल्द जारी होगी लिस्ट

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! कई जिलों के कलेक्टर और SP बदलेंगे, जल्द जारी होगी लिस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में बजट सत्र खत्म होते ही बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी है। सरकार कई जिलों में कलेक्टर और कमिश्नर बदलने की योजना बना चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 21 फरवरी को अंतिम प्रकाशन के साथ पूरा हो जाएगा, लेकिन तबादलों की कार्रवाई अब विधानसभा के बजट सत्र के बाद ही की जाएगी।

विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा। परंपरागत रूप से इस दौरान तबादले नहीं किए जाते, इसलिए सत्र समाप्त होते ही मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

कामकाज के आधार पर होगी छंटनी

जानकारी के अनुसार, जिन कलेक्टरों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं पाई गई है, उन्हें बदला जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आयोजित कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर के बेटे की शादी में पहुंचे CM मोहन, वर-वधु को दिया आशीर्वाद, दिग्गजों का जमावड़ा

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर के बेटे की शादी में पहुंचे CM मोहन, वर-वधु को दिया आशीर्वाद, दिग्गजों का जमावड़ा

 ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

यह विवाह समारोह ग्वालियर के होटल ताज ऊषा किरण पैलेस में आयोजित किया गया, जहाँ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह का विवाह कनिका सिसौदिया के साथ संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पुत्र विवाह की शुभकामनाएँ देते हुए नवदंपत्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दोस्त ही निकला कातिल: युवक के सिर पर पत्थर से कई वार, बेरहमी से हत्या; पुलिस ने ऐसे गुत्थी सुलझाई

दोस्त ही निकला कातिल: युवक के सिर पर पत्थर से कई वार, बेरहमी से हत्या; पुलिस ने ऐसे गुत्थी सुलझाई

 हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में झाड़ियों में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बुधवार को सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने सघन जांच और सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर वारदात की गुत्थी सुलझाई।

उल्लेखनीय है कि सात फरवरी को श्रीयंत्र पुलिया के समीप झाड़ियों में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कुनाल पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर (हाल निवासी लाटोवाली, कनखल) के रूप में की। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हुई। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान मृतक को एक शराब के ठेके से शराब खरीदते हुए एक स्कूटी सवार युवक के साथ जाते देखा गया। संदिग्ध की पहचान अरविंद उर्फ शिवम पुत्र संदीप शर्मा, निवासी गोवर्धन, मथुरा (उ.प्र.), हाल निवासी लाटोवाली, कनखल के रूप में हुई। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छह फरवरी की रात वह और कुनाल साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में कुनाल द्वारा आरोपी की बहनों पर अभद्र टिप्पणी करने और विवाद के दौरान थप्पड़ मारने से झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में आकर आरोपी ने पास पड़े भारी पत्थर से कुनाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम के अनावरण में थाना कनखल पुलिस, सर्विलांस (सीआईयू) टीम तथा नगर/रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित समन्वय के चलते ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी अल्प समय में सुलझाई जा सकी।

सीबीआई ने एफसीआई के दो अधिकारियों को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

सीबीआई ने एफसीआई के दो अधिकारियों को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

 नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एफसीआई डिपो चंदौसी के प्रबंधक सुनील त्यागी और सहायक ग्रेड-2 सह डिपो प्रभारी अशोक कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने बताया कि इन आरोपितों ने चावल के स्टैक पास करने के बदले पैसे की मांग की थी। यह राशि पहली किस्त के तौर पर ली जा रही थी।

शिकायतकर्ता एक निजी फर्म चलाता है। वह एफसीआई बबराला डिपो में 16 स्टैक चावल जमा करने गया था।

वह आगे 8 और स्टैक जमा करने की योजना बना रहा था। आरोप है कि सहायक ग्रेड-2 सह डिपो प्रभारी ने 16 स्टैक पास करने के बदले 50000 रुपये मांगे।

शेष 8 स्टैक के लिए प्रति स्टैक 15000 रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। सीबीआई ने 11 फरवरी को शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया।

इसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाया। जांच में सामने आया कि रिश्वत की मांग प्रबंधक के साथ साजिश में की गई थी। सीबीआई ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पर्व-त्योहारों पर अराजक तत्वों से सख्ती से निपटें : योगी आदित्यनाथ

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पर्व-त्योहारों पर अराजक तत्वों से सख्ती से निपटें : योगी आदित्यनाथ

 -मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली, महाशिवरात्रि और रमजान सहित विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 से 04 मार्च तक होली का पर्व मनाया जाएगा। ब्रज क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में होलिकोत्सव के दौरान हर्ष और उल्लास का माहौल होना चाहिए। यह सुनिश्चित करायें कि शोभायात्राओं में उपद्रवी तत्वों की घुसपैठ किसी भी स्थिति में न होने पाए। रंग में भंग डालने वालों, उन्माद फैलाने वालों एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में सभी मंडलों, पुलिस ज़ोन, रेंज एवं जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में पर्व-त्योहारों के दौरान घटित घटनाओं से सीख लेते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सतर्कता, निगरानी एवं प्रबंधन को और अधिक मजबूत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका दहन केवल परम्परागत स्थलों पर ही कराया जाए। सड़क के मध्य किसी भी स्थिति में दहन न किया जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतत निगरानी रखी जाए। आगामी महाशिवरात्रि, होली, रमजान, माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं, जनगणना तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर जलार्पण हेतु निकलने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहें। पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस संबंध में पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी, मेरठ, लखीमपुर खीरी एवं बाराबंकी के जिलाधिकारियों से महाशिवरात्रि पर प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 14 एवं 15 फरवरी को प्रमुख शिवधामों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन, यातायात, पार्किंग, महिला सुरक्षा तथा आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें 24×7 सक्रिय रहें। मंदिर परिसरों में तैनात पुलिस कार्मिक श्रद्धालुओं से मर्यादित व्यवहार करें तथा पर्याप्त संख्या में महिला कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यातायात जाम के प्रमुख कारकों को चिन्हित कर उनके स्थायी समाधान सुनिश्चित किए जाएं। अस्थायी व्यवस्थाओं के स्थान पर दीर्घकालिक एवं व्यवहारिक उपाय लागू किए जाएं, ताकि आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो।

धर्मस्थलों पर ध्वनि-विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर निर्देश दिए गए कि उनकी आवाज़ किसी भी स्थिति में परिसर से बाहर न जाए। पूर्व में ऐसी गतिविधियों के कारण कानून-व्यवस्था सम्बंधी चुनौतियां उत्पन्न हुई हैं। अतः नियमों का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। विवाह एवं अन्य सामाजिक समारोहों में रात्रि 10 बजे के उपरांत डीजे, साउंड सिस्टम अथवा तेज़ ध्वनि उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मस्थलों के आसपास भिक्षावृत्ति की गतिविधियों में वृद्धि संज्ञान में आई है। इस पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा संबंधित व्यक्तियों के यथोचित पुनर्वास की योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम एवं कार्यक्षमता में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अवैध, जहरीली एवं नकली मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सभी संबंधित विभाग निरंतर अलर्ट रहें। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध विशेष सतर्कता बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाएं प्रारम्भ हो रही हैं। परीक्षाएं नकलविहीन कराई जाएं तथा परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी अवधि में रमजान माह भी प्रारंभ होगा तथा संभावित रूप से 21 मार्च को ईद का पर्व मनाया जाएगा। धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखा जाए। किसी भी स्थिति में कोई नई परम्परा प्रारम्भ न की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मार्च से वासंतिक नवरात्र प्रारंभ होंगे। इसके उपरांत राम नवमी का पर्व आएगा। इन सभी आयोजनों की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि आगामी दिनों में जनगणना का प्रथम चरण प्रारम्भ हो रहा है। उसके लिए सभी जिलाधिकारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अत्यंत सतर्क रहना होगा। प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ करे।

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट! मुजफ्फरनगर में ढेर हुआ 50 हजारी अमजद, पुलिस पर तानी थी कार्बाइन

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट! मुजफ्फरनगर में ढेर हुआ 50 हजारी अमजद, पुलिस पर तानी थी कार्बाइन

 Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से आज सुबह एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां बुढाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी और कुख्यात बदमाश अमजद मारा गया है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने साहस का परिचय दिया, हालांकि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं।

मुठभेड़ की पूरी कहानी
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को बुढाना इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे बदमाशों की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की, तो खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें कुख्यात अमजद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए जांबाज सब-इंस्पेक्टर और सिपाही को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अपराध का लंबा इतिहास
मारा गया बदमाश अमजद कोई मामूली अपराधी नहीं था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अमजद पर हत्या, लूट, और डकैती जैसे 40 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। उसका आतंक केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था; दिल्ली और उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों की पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के कारण पुलिस ने उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस को अमजद के पास से जो सामान मिला है, वह चौंकाने वाला है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक स्वचालित कार्बाइन (Carbine), एक पिस्टल, चोरी की बाइक और लूट का भारी माल बरामद किया है। कार्बाइन जैसे घातक हथियार का मिलना यह संकेत देता है कि यह गैंग किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था

इलाके में पुलिस का सख्त पहरा
इस एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अब अमजद के अन्य साथियों और उसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमजद के खात्मे से इलाके में दहशत का माहौल कम होगा और पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ेगा।

निजी प्रकाशक भी विषय वस्तु पर आधारित आकर्षक और मितव्ययी पुस्तकें करें तैयार : उदय प्रताप सिंह

निजी प्रकाशक भी विषय वस्तु पर आधारित आकर्षक और मितव्ययी पुस्तकें करें तैयार : उदय प्रताप सिंह

  राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप विषय वस्तु का पुस्तकों में समावेश विषय पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला

भोपाल। स्‍कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसी पाठ्य पुस्तकें तैयार हों जो वि‌द्यार्थी में जिज्ञासा, तर्कशक्ति, सृजनशीलता और भारतीयता तथा पर्यावरण के प्रति संरक्षण की दृष्टि के बोध को विकसित करें। पुस्तक शिक्षक के लिए मार्गदर्शक बने, बोझ नहीं।

उन्होंने कहा कि हमारा उ‌द्देश्य ऐसी पाठ्यपुस्तकें निर्मित करना है जो राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुसार भारत की आत्मा, विज्ञान की दृष्टि, और भविष्य के विश्वास को समेकित करें। निजी विद्यालयों में प्रयुक्‍त होने वाली पाठ्यपुस्तकों में भी यह सुनिश्चित किया जाना आवश्‍यक है कि, उनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के निर्देशों के अनुरूप एनसीईआरटी और एससीईआरटी ‌द्वारा तैयार की गयी विषय वस्तु का समावेश हो।

मंत्री सिंह बुधवार को राज्‍य शिक्षा केंद्र, स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा भोपाल के होटल अशोका लेकव्‍यू में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप विषय वस्तु का पुस्तकों में समावेश विषयक आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए। उन्होंने कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर कहा कि राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 न केवल पाठ्यक्रम परिवर्तन का दस्तावेज है, बल्कि यह भारत केन्द्रित, बाल-केन्द्रित और भविष्य केन्द्रित शिक्षा दृष्टि है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अनेक शिक्षाविदों और विशेषज्ञों के अथक परिश्रम का परिणाम है।

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के उदाहरण को ध्यान में रखते हुए निजी विद्यालयों में प्रयुक्त की जाने वाली पुस्तकों को भी बच्चों के लिए आकर्षक, गुणवत्तापरक बनाया जाना चाहिए। इसके लिए उन्‍होंने अनुभवी शिक्षकों, विभागीय अधिकारियों और निजी प्रकाशकों की समिति गठित करने का सुझाव भी दिया, जो पुस्तकों की गुणवत्ता, उपयोगिता और लागत पर समुचित मार्गदर्शन प्रदान करे।

कार्यशाला में पाठ्य पुस्तक स्थायी समिति के सदस्य डॉ. भागीरथ कुमरावत ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या और एससीईआरटी, मध्यप्रदेश द्वारा निर्मित राज्‍य पाठ्यचर्या की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सभी के सहयोग, अनुभव, प्रतिबद्धता से होंगे सफल : शिल्‍पा गुप्‍तालोक शिक्षण आयुक्‍त शिल्‍पा गुप्‍ता ने कहा कि सभी के सहयोग, अनुभव और प्रतिबद्धता से हम राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्य पुस्‍तकों के निर्माण में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा स्थापित करेंगे। कार्यशाला में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक विनय निगम, माध्यमिक शिक्षा मंडल की अतिरिक्त सचिव प्रियंका गोयल, लोक शिक्षण संचालक केके द्विवेदी, राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र संचालक हरजिंदर सिंह, कार्यशाला प्रभारी एवं अपर संचालक शीतांशु शुक्ला, नियंत्रक पाठ्य पुस्तक प्रकोष्ठ साक्षी जैन सहित निजी प्रकाशक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।