BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
लालू की हालत नाजुक, बॉडी मूवमेंट बंद, दवा के ओवरडोज से तबीयत बेहद बिगड़ी

लालू की हालत नाजुक, बॉडी मूवमेंट बंद, दवा के ओवरडोज से तबीयत बेहद बिगड़ी

 लालू यादव ( lalu yadav)की तबीयत बेहद बिगड़ गई है। देर रात उन्हें पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है उनके लिवर/किडनी ट्रांसप्लांट( liver kidney) की बात चल रही है। उनका क्रिएटिनिन 4 के लगभग था, जो बढ़कर 6 ले ऊपर हो गया। चेस्ट में भी तकलीफ थी। दो -तीन दिन फीवर भी रहा। दवाओं का डोज ज्यादा हो जाने से बेचैनी हुई थी।

एम्स ( Aiims)में उनका पूरा चेकअप होगा

तेजस्वी ( tejaswi)ने बताया कि पिताजी को बहुत सारी दवाएं दी जा रही हैं। अब जो भी कॉम्पलिकेशन हैं, उसे दूर करने में दवाओं का कोई असर हार्ट या किडनी पर नहीं पड़े इसलिए एम्स लाया गया है। एम्स में उनका पूरा चेकअप होगा।

तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने किया ट्वीट ( tweet) 

लालू प्रसाद की बहू और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने ट्वीटर पर लालू प्रसाद की मुस्कुराहट भरी तस्वीर पोस्टर कर लिखा है- ‘ऐ दिल्ली तू कितनी खुशनसीब है, आज तेरे दर पे करोड़ों मजलूमों का चांद आया है! हे महादेव हिफाजत करना।’

Indian Post : डाक विभाग का विश्वास पर डाका..सात समंदर पार नहीं पहुंचा तोहफा

Indian Post : डाक विभाग का विश्वास पर डाका..सात समंदर पार नहीं पहुंचा तोहफा

 भोपाल। भारतीय डाक सेवा (Indian Post) पर आपको कितना विश्वास है? ज़ाहिर सी बात है सरकारी सेवा होने के कारण कोई भी व्यक्ति कुरियर-पार्सल आदि भेजने के लिए इसपर अधिक भरोसा करेगा। लेकिन क्या हो अगर इस विश्वास के साथ साथ आपका बहुमूल्य सामान भी खो जाए? ऐसा ही कुछ हुआ है ग्वालियर जिले के डबरा में रहने वाले गौरव शर्मा के साथ।

गौरव शर्मा की बहन प्रियंका शर्मा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहती हैं। कुछ ही समय पहले उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। इनके यहां परंपरा है कि बहन के घर बच्चे का जन्म होने पर जब वो पहली बार पूजा में बैठती है तो मायके का लूघड़ा ओढ़कर बैठती है। ये मौका सभी के लिए बहुत खास होता है और गौरव शर्मा तथा उनके माता पिता के लिए तो ये बहुत ही भावुक क्षण था, क्योंकि उनकी बेटी उनसे हजारों किलोमीटर दूर रह रही है। वे सब भले ही प्रत्यक्ष रूप से उसकी खुशी में शामिल न हो पाएं, लेकिन उन्होने इस खास पूजा के लिए सारे परिवार के शगुन के कपड़े भेजे। इसमें प्रियंका का लूघड़ा, साड़ी, नवजात सहित बड़े बेटे के कपड़े और दामाद के कपड़े भी शामिल थे। इस तरह कुल मिलाकर 16 नग कपड़े गौरव शर्मा ने भारतीय डाक (Indian Post) के ज़रिये ट्रैकिंग एंड आर्टिकल नंबर (Article Number : EI384313349IN/6973384313349) के अंतर्गत 21 जून 2022 को दोपहर 02:01 पर सिडनी पार्सल किए। ये पार्सल 4.35 किलो का था और इसके लिए उन्होने डाक विभाग को चार हजार तीन सौ साठ रुपए की राशि चुकाई। लेकिन ये राशि उनके लिए मायने नहीं रखती थी क्योंकि इस पार्सल में केवल कपड़े नहीं..पूरे परिवार का नेह और आशीर्वाद शामिल था।

सिडनी में प्रियंका इस पार्सल का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी। उसे भी उस अनजान शहर में अपनों के प्यार की गर्मी से भरे कपड़ों की प्रतीक्षा थी। पार्सल उसके घर पहुंचा..और जब प्रियंका ने उसे खोला तो वह हक्की बक्की रह गई क्योंकि उसमें से गाड़ियों में इस्तेमाल किए जाने वाला ग्रीस का डिब्बा और उसके पति की सिर्फ एक टीशर्ट निकली।

ये घटना प्रियंका, गौरव और पूरे परिवार वालों के लिए एक सदमे की तरह है। इस बारे में गौरव शर्मा से जब हमारी बात हुई तो उन्होने कहा कि बात सिर्फ कपड़ों की नहीं है। इस चोरी की वजह से उनकी बहन को पूजा में अपने मायके के कपड़ों से महरूम रहना पड़ा। जीवन का इतना बड़ा अवसर हमेशा के लिए एक कड़वी याद में बदल गया। गौरव का कहना है कि अगर कपड़ों के पैसे वापिस भी मिल जाते हैं तब भी वो अवसर तो लौटकर नहीं आएगा। उन्होने जिस भरोसे के साथ भारतीय डाक विभाग के मार्फत अपना प्रेम बहन तक पहुंचाने की कोशिश की, वो भरोसा अब हमेशा के लिए टूट गया है। उनका कहना है कि अब वो जीवन में कभी भी इंडियन पोस्ट की सेवाओं पर विश्वास नहीं कर पाएंगे और ना ही अपने किसी परिचित या नजदीकी को इसकी सेवा लेने की सलाह देंगे।

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इंडियन पोस्ट द्वारा भेजे गए सामान की इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी डाक विभाग से सामान चोरी होने, सामान बदलने, आधा अधूरा सामान पहुंचने, पार्सल कटा फटा होने जैसी घटनाएं लगातार सामने आती रही है। खासकर विदेशों में भेजे जाने पार्सल-कूरियर के साथ तो ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं क्योंकि उसमें अधिक कीमती सामान होने की संभावना रहती है। अब ये गड़बड़ी डाक विभाग के स्तर पर होती है या कस्टम विभाग में जाकर, इसका कोई जवाब नहीं है। लेकिन आम व्यक्ति तो डाक विभाग पर भरोसा करके ही अपने प्रियजनों के लिए महंगे से महंगा सामान भिजवा देता है। इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है क्योंकि इसमें उसके जज्बात भी शामिल होते हैं।

गौरव शर्मा का कहना है कि इंडियन पोस्ट ने सिर्फ उनके सामान पर नहीं, भावनाओं पर भी डाका डाला है और अब वो इसके खिलाफ कन्जूयमर फोरम में शिकायत करने की ठान चुके हैं। उन्होने भारतीय कस्टम विभाग पर भी सवालिया निशान उठाए हैं। गौरव का कहना है यदि सामान भारत में ही चोरी हो गया था और इंडियन पोस्ट के कर्मचारी द्वारा ही पार्सल में ग्रीस का डिब्बा रख दिया गया था तो इस पार्सल को कस्टम द्वारा क्लीयरेंस कैसे दिया गया? और अगर ऐसा नहीं है तब शक की सुई कस्टम के अधिकारियों की ओर भी इशारा करती है। हालांकि जब सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय डाक विभाग ने ली थी तो सामान सुरक्षित पहुंचे ये सुनिश्चित करना भी डाक विभाग की ही जिम्मेदारी है।

उन्होने कहा है कि वो इस कृत्य के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे ताकि आगे किसी और के साथ ऐसी घटना न घटे। जिस महत्वपूर्ण अवसर के लिए उन्होने बहन को पार्सल भेजा था, वो तो निकल गया लेकिन अब वो इस मामले को किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं निकलने देंगे। गौरव का कहना है कि इसके लिए जो भी दोषी है, वे उसे सजा दिलाने के लिए कानूनी स्तर पर हरसंभव कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें अपना सामान वापिस चाहिए और ये भरोसा भी कि आगे किसी और के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय...स्मृति ईरानी को सौंपा गया अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय...स्मृति ईरानी को सौंपा गया अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

 नई दिल्ली।  राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से मुख्तार अब्बास नकवी, आरसीपी सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है. साथ ही स्मृति ईरानी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, इस्पात मंत्रालय का प्रभार सौंपा है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल पद से दिया इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल पद से दिया इस्तीफा

 नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की कैबिनेट बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के देश और लोगों के योगदान की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक आज हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी के कामकाज की तारीफ की। नकवी ने इस्तीफा देने के बाद पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।

दरअसल, राज्यसभा सांसद के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त होने जा रहा है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में दोनों केंद्रीय मंत्रियों के कामों की सराहना की गई। यह उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक थी।

सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्री बुधवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद नकवी ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी राज्यसभा के उपनेता भी हैं। जबकि, राम चंद्र प्रसाद सिंह जद (यू) कोटे से मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।

सीम्स में हुआ दुर्लभ पैंक्रियाज टैल के नियोप्लास्टिक ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

सीम्स में हुआ दुर्लभ पैंक्रियाज टैल के नियोप्लास्टिक ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

 बिलासपुर। जांजगीर-चांपा निवासी 64 वर्ष के श्री रथ लाल धोभी पेट दर्द, डायबिटीज और हाइपरटेंशन से ग्रसित थे। जांजगीर में वरिस्थ मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. यू. सी. शर्मा ने प्रारम्भिक इलाज प्रदान किया। इलाज और जाँज के दौरान सी.टी. स्कैन में बिलासपुर के वरिस्थ रेडियोलाजिस्ट डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने पैंक्रियाज के टैल में 10 सीएम, 7 सीएम, 6 सीएम का दुर्लभ नियोप्लास्टिक ट्यूमर स्प्लीन से सटा है पहचान किया। बीमारी पकड़ में आने पर मरीज़ को सीम्स बिलासपुर में सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा के पास रेफऱ किया गया।
सीम्स के सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा ने मरीज़ को भर्ती कर ऑपरेशन के लिये तैय्यार किया। सर्जरी में पहले डायग्नोस्टिक लेप्रोस्कोपी कर परखा गया की बीमारी फैली हुई तो नहीं है। तत्पश्चात मरीज़ का डिस्टल पैन्क्रियाएक्टोमी और स्प्लेनेक्टोमी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेटिव टीम में सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा, डॉ विनोद तामकनंद और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शेन्दे शामिल थे। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शेन्दे के पहल से सीम्स में पहली बार सर्जरी में कवीडिएन लिगासुर वेसल सीलिंग अल्ट्रासोनिक स्केलपेल सिस्टम का प्रयोग किया गया। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश निगम के निर्देशन में डॉ. मिल्टन ने जनरल एनेस्थीसिया दिया और स्टाफ़ नर्स रीटू अथवा ओ.टी. स्टाफ़ संतोष पाण्डेय ने सर्जरी में असिस्ट किया। पोस्ट-ऑपरेटिव मरीज़ स्थिर है अथवा अब उसका डिस्चार्ज प्लान किया जा रहा है। मरीज़ को नियमित फ़ॉलो-अप में रखा जायेगा। डॉ. मृणाल शर्मा के अगुआई और सीम्स सर्जरी यूनिट-वन टीम के सहयोग से यह दुर्लभ बीमारी का सफल सर्जरी कर निदान किया गया।

स्पा सेंटर की आड़ में बिछाया जा रहा था “सेक्स रैकेट” का जाल, Whats aap में लड़कियों की न्यूड फोटो भेज होती थी डील...पुलिस ने किया भांडाफोड़…

स्पा सेंटर की आड़ में बिछाया जा रहा था “सेक्स रैकेट” का जाल, Whats aap में लड़कियों की न्यूड फोटो भेज होती थी डील...पुलिस ने किया भांडाफोड़…

 लखनऊ : SEX RACKET आये दिन कही न कही से सेक्स रैकेट (SEX RACKET) के खुलासे का मामला सामने आते रहता है अब उत्तर प्रदेश (U.P.) की राजधानी (Capital) लखनऊ (Lucknow) से खबर आ रही है की एक निजी स्पा सेण्टर (Spa Center) के आड़ में सेक्स रैकेट (SEX RACKET) का जाल बिछाया जा रहा था, जिसका लखनऊ (Lucknow) पुलिस ने भांडाफोड़ किया है. पुलिस ने संचालक सहित पांच महिला और तीन पुरुषों को पकड़ लिया। मौके पर कई आपत्तिजनक सामान भी मिला। ये पूरा मामला विकासनगर थाने का है।

दरअसल, विकासनगर पुलिस को जानकारी मिली कि टाटा मोटर्स की आईक्यू टावर नाम की कॉमर्शियल बिल्डिंग है। इसमें रोज “डे यूनिक्स सैलून” के नाम से स्पा सेंटर के नाम से संचालित हो रहा है। इसका संचालन प्रद्युम्मन सिंह का है। साथ ही स्पा सेंटर में कुछ लोगों की हरकतों की वजह से वह लोग परेशान हो रहे है। कई बार देर रात तक यहां लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है।

इस सूचना के बाद पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में छापा मारा। महानगर एसीपी जया शांडिल्य और विकासनगर इंस्पेक्टर टीबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। मौके से पुलिस ने पांच युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये युवकों में स्पा सेंटर का संचालक उन्नाव निवासी प्रद्युमन सिंह, बाराबंकी का अशोक व गोलू पकड़े गये। स्पा सेंटर के अंदर से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद हुई। जिससे साफ हो गया कि अनैतिक रूप से देह व्यापार का कारोबार चलता है।

पुलिस के अनुसार संचालक ने स्पा सेंटर की आय बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया ग्रुप भी बना रखा था। जिसके जरिए वह सेक्स रैकेट संचालित करता था। इस ग्रुप में उसने कई युवतियों के आपत्तिजनक फोटो भी डाल रखे थे। वहीं ग्रुप में अश्लील मेसेजों के जरिए चैटिंग की जाती थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवतियों से इस ग्रुप में शामिल ग्राहकों से वीडियो कॉलिंग कर अश्लील बातें भी करते थे पुलिस ने ग्रुप से जुड़े सभी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ताकि उनसे भी पूछताछ की जा सके।

एकतरफा प्यार में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से था परेशान

एकतरफा प्यार में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से था परेशान

 बिहार( bihar) के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह CV रमन यूनिवर्सिटी में लेब अटेंडेंट का काम करता था और यहां पढ़ने वाली स्टूडेंट से प्यार करता था।

बताया जा रहा है कि युवती की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। इससे युवक मानसिक तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या करने के पहले सोमवार की रात अपने भाई और चाचा को फोन कर कहा कि अब मुझे नहीं जीना है। इसके बाद उसने अपने दोस्त के घर में फांसी लगा ली। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

डॉ. CV रमन यूनिवर्सिटी ( university)में लैब अटेंडेंट का काम

सिविल लाइन TI परिवेश तिवारी ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी अमित सिंह बिलासपुर ( bilaspur)में सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी कॉलोनी में अपने चाचा रामानुज सिंह के साथ रहता था। वह कोटा में डॉ. CV रमन यूनिवर्सिटी में लैब अटेंडेंट का काम करता था। पिछले तीन-चार दिन से वह अपने चाचा घर को छोड़कर मंगला में अपने दोस्त रोहित झा के साथ रह रहा था। अमित सिंह( amit singh) पिछले तीन-चार दिन से मानसिक तनाव में था। इसके चलते वह अपने दोस्त के साथ रह रहा था।

आखिरी बार चाचा से की बात 

सोमवार की रात उसने तिल्दा में रहने वाले छोटे भाई को कॉल किया। इसके साथ ही चाचा रामानुज सिंह से भी फोन से बात की। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की जानकारी दी और कहा कि अब वह जीना नहीं चाहता। परिजन उसे आत्महत्या करने के लिए मना करते रहे।

खाद्य तेल की कीमतें घटाने पर बैठक आज...क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल और खाने का तेल!

खाद्य तेल की कीमतें घटाने पर बैठक आज...क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल और खाने का तेल!

 खाद्य तेल( edible oil) की खुदरा कीमतें घटाने पर चर्चा के लिए खाद्य मंत्रालय ने आज तेल कंपनियों ( oil company)की बैठक बुलाई है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा, वैश्विक बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आई है। बैठक में इन कंपनियों से इसका लाभ ग्राहकों को देने के लिए कहा जाएगा।

बजाज ने 5,000 रुपये से अधिक किराये वाले गैर-आईसीयू कमरों पर जीएसटी ( GST)लगाए जाने का बचाव करते हुए कहा, इससे आबादी के बड़े हिस्से को किफायती दर पर स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, मैं यह भी जानना चाहूंगा कि देशभर के अस्पतालों( hospital) में कितने कमरों का किराया इतना है। मुझे लगता है कि यह संख्या बहुत कम होगी।

12 लीटर( litre) पर एक्साइज ड्यूटी नहीं 

पेट्रोल ( petrol)और डीजल( diesel) जल्द ही सस्ता हो सकता है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को अधिसूचना में कहा कि जिस भी पेट्रोल में 12 से 15 फीसदी और डीजल में 20 फीसदी एथेनॉल की मिलावट होती है, उस 12 लीटर पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी।

बिजली( electricity) र ईंधन को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, सरकार की कोशिश दो-तीन वर्षों में जीएसटी प्रणाली में मौजूद खामियां दूर करने की है। दरों को युक्तिसंगत बनाने में मंत्री समूह लगा हुआ है। सीआईआई अध्यक्ष संजीव बजाज ने कहा, ढांचे को सरल बनाने के लिए बिजली और ईंधन को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए।

ED Raids Vivo : एक और चाइनीज़ मोबाइल कंपनी वीवो पर ईडी का छापा...Xiaomi पर पहले हो चुकी है कार्रवाई

ED Raids Vivo : एक और चाइनीज़ मोबाइल कंपनी वीवो पर ईडी का छापा...Xiaomi पर पहले हो चुकी है कार्रवाई

  ED raids Vivo: जांच एजेंसी ईडी (ED) ने आज (5 जुलाई) स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी वीवो (Vivo) और इससे जुड़ीं कंपनियों पर छापेमारी की. ईडी ने मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में जांच के लिए देश भर में 44 स्थानों पर तलाशी ली. ईडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हो रही है.

इंडियन एक्सप्रेस को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये छापे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और कुछ दक्षिणी राज्यों में मौजूद कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी हुई. बता दें कि इससे पहले ईडी एक और चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी.

कब है सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें पूजा विधि, मुहूर्त से लेकर सबकुछ

कब है सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें पूजा विधि, मुहूर्त से लेकर सबकुछ

 हिंदू धर्म( hindu dharm) में देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है। इस पूरे माह में शिव( shiv ji) जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वैसे तो धार्मिक दृष्टि से ये पूरा माह विशेष फलदाई है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व है। इस ममाह में सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग( shivling) पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं।

सावन सोमवार( savan somvar) के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें। साथ ही देवी पार्वती ( parvati)और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं।

सावन सोमवार पूजा सामग्री( worship things) 

सावन माह में सोमवार पूजा के लिए फूल, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री लें।

प्रसाद के रूप में भगवान शिव( god shiv) को घी-शक्कर का भोग लगाएं। आखिर में धूप, दीप से भगवान भोलेनाथ की आरती करें और पूरे दिन फलाहार हर कर शिव जी का स्मरण करते रहें।

सावन का महीना 14 जुलाई( july) 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त( august)

ज्योतिषियों के अनुसार इस साल सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगा।

आज रेलवे ने 156 ट्रेनों को किया रद्द...घर से निकलने से पहले चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

आज रेलवे ने 156 ट्रेनों को किया रद्द...घर से निकलने से पहले चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

 Train Cancelled List of 5 July 2022: इंडियन रेलवे को देश की लाइफलाइन माना जाता है. हर दिन हजारों की संख्या में ट्रेनों का संचालन किया है. ऐसे में अगर ट्रेन कैंसिल (Cancel Train List), डायवर्ट या रिशेड्यूल (Reschedule Train List) हो जाए तो यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. कैंसिल ट्रेनों में एक्सप्रेस (Express Train), मेल (Mail Train) और एक्सप्रेस (Express Train) ट्रेनें भी शामिल है. कई बार यात्री बिना रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक किए ही रेलवे स्टेशन चले जाते हैं. इससे बाद में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

रेलवे अलग-अलग कारण से ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लेता है. आजकल देशभर में मानसून का मौसम चल रहा है. ऐसे में बहुत सी जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. इस कारण भी ट्रेनों के टाइम में या तो बदलाव करना पड़ रहा है या उन्हें कैंसिल करना पड़ रहा है. इसके साथ ही कई बार चक्रवात तूफान (Cyclone) के कारण भी ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है. कई बार खराब कानून व्यवस्था को काबू में करने के लिए भी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला करना पड़ता है. हर दिन रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन करता है. इसके साथ ही ऐसे में रेलवे की पटरियों की सही देखभाल बहुत जरूरी है. यह यह मामला यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. कई बार ट्रेनों को खराब मौसम (Bad Weather) के कारण भी रद्द करना पड़ता है.

रेलवे ने किया कुल इतनी ट्रेनों को रद्द
आज के दिन कुल 156 ट्रेनों को रद्द किया है. वहीं 13 ट्रेनों को रिशेड्यूल  किया है और 17 ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला किया है. इन लिस्ट के अलावा बाकी की पूरी लिस्ट आप enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर देख सकते हैं और कैंसिल ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनों की सूची भी देख सकते हैं.तो चलिए हम आपको रद्द ट्रेनों की लिस्ट करने के तरीके के बारे में बताते हैं-

रिशेड्यूल, कैंसिल और डायवर्ट  ट्रेनों को की लिस्ट देखने का तरीका-

  • कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes/  की वेबसाइट पर विजिट करें.
  • Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा. इसे चुनें
  • रद्द, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें.
  • इस लिस्ट को देखने के ही बाद ट्रेन से ट्रेवल के लिए निकलें.
भूकंप के झटकों से हिला अंडमान-निकोबार...5.0 रिक्टर स्केल रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से हिला अंडमान-निकोबार...5.0 रिक्टर स्केल रही तीव्रता

 Earthquake in Port Blair: पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) और अंडमान निकोबार (Andaman Nikobar) द्वीप समूहों से 215 किमी की दूरी पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 5.0 रिक्टर स्केल मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी (NCS) के अनुसार द्वीप समूहों में भूकंप के झटके मंगलवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए. इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने अपने एक ट्वीट में इस भूकंप के बारे में जानकारी दी. भूकंप (Earthquake) का केंद्र जमीन से 44 किलो मीटर की गहराई पर था. इससे पहले आज सुबह करीब तीन बजे पोर्ट ब्लेयर से 244 किलो मीटर दक्षिण पूर्व में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. द्वीप में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कम तीव्रता का भूकंप

एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा (Doda) जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 3.2 मापी गई थी. भूकंप से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. सोमवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर डोडा जिले में भूकंप के कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था.

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी...13 हजार से अधिक बूथों पर कल होगा मतदान

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी...13 हजार से अधिक बूथों पर कल होगा मतदान

 MP Nikay Chunav: नगरीय निकाय निर्वाचन में प्रथम चरण में बुधवार 6 जुलाई को 49 जिलों के 133 नगरीय निकाय में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. मतगणना 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी. मतदान के लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान दल को चुनाव सामग्री का वितरण मंगलवार 5 जुलाई को होगा और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा. राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 11 नगरपालिक निगम, 36 नगर पालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान होगा. मतदान ई.व्‍ही.एम. से होगा. ई.व्‍ही.एम. में महापौर के लिए सफेद, नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगर पालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा.

पहचान पत्र साथ ले जाना है अनिवार्य
 सिंह ने बताया कि मतदाता को आयोग द्वारा निहित 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य है. नगर पालिक निगम में महापौर और पार्षद के निर्वाचन के लिए नोटा सहित 15 या 15 से कम अभ्‍यर्थी होने पर एक कंट्रोल यूनिट और 2 बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा. किसी भी पद के लिए 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाई जाएगी. नगर पालिका और नगर परिषदों में 15 या 15 से कम अभ्यर्थी होने पर एक कंट्रोल और एक बैलेट यूनिट तथा 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाई जाएगी.

इन नगर पालिका में होगी 6 जुलाई को मतदान
आयुक्त सिंह ने बताया है कि 6 जुलाई को नगर पालिका निगम भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना में मतदान होगा. इसी दिन नगरपालिका परिषद राजगढ़, ब्‍यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्‍योपुर, पोरसा और अंबाह में मतदान होगा.

इन नगर परिषद में 6 जुलाई को मतदान
नगर परिषद खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्‍नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्‍सी, बडोद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्‍या, कन्‍नौद, सतवास, लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिं‍डोरिया, बल्‍देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्‍द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषद में 6 जुलाई को मतदान होगा.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध : विजयवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हेलिकॉप्टर के सामने छोड़े काले गुब्बारे,...3 गिरफ्तार

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध : विजयवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हेलिकॉप्टर के सामने छोड़े काले गुब्बारे,...3 गिरफ्तार

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंध्र प्रदेश की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। PM के दो हेलिकॉप्टर ने विजयवाड़ा के गन्नावरम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उसी समय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के पास स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की छत से काले गुब्बारे छोड़े। वे PM का विरोध कर रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने गुब्बारों के साथ पोस्टर भी बांध रखा था। SP सिद्धार्थ कुशल ने कहा कि एयरपोर्ट के पास सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जैसे ही प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी, इन लोगों ने गुब्बारों को हवा में छोड़ दिया।

स्वतंत्रता सेनानी राजू की 125वीं जयंती समारोह में शामिल हुए मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होने आंध्र प्रदेश पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने राजू की 30 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण किया।

मोदी ने कहा कि आज एक ओर देश आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहा है, साथ ही अल्लूरी सीताराम राजू गारू की 125वीं जयंती का अवसर भी है। संयोग से, इसी समय देश की आजादी के लिए हुई ‘रम्पा क्रांति’ के 100 साल भी पूरे हो रहे हैं।

राजू के जीवन को बताया प्रेरणादायी

उन्होंने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू गारू की 125वीं जन्मजयंती और रम्पा क्रांति की 100वीं वर्षगांठ को पूरे साल सेलिब्रेट किया जाएगा। पंडरंगी में उनके जन्मस्थान का जीर्णोद्धार, चिंतापल्ली थाने का जीर्णोद्धार, मोगल्लू में अल्लूरी ध्यान मंदिर का निर्माण, ये कार्य हमारी अमृत भावना के प्रतीक हैं।

पीएम ने कहा कि आजादी का संग्राम केवल कुछ इलाकों का, या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है। ये इतिहास, भारत के कोने-कोने और कण-कण के त्याग, तप और बलिदानों का इतिहास है। सीताराम राजू ने अपना जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए और देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। राजू की जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है।

पीएम ने हैदराबाद को कहा भाग्यनगर

पीएम हैदराबाद में 2-3 जुलाई को हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन रविवार को पीएम ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संबोधित किया।

पीएम ने कहा- भाग्यनगर में ही सरदार पटेल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का नारा दिया था। हमारी पार्टी का नारा भी यही है, हमारा एक ही कार्यक्रम है- तुष्टिकरण खत्म कर तृप्तिकरण का रास्ता अपनाना। उन्होंने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की तारीफ करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया।

पीएम ने कहा कि देश वंशवादी राजनीति और वंशवादी राजनीति करने वाले दलों से परेशान हो गया है। ऐसी पार्टियां देश में ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगी। कुछ पार्टियां तो अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रही हैं। हमें ऐसी पार्टियों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए बल्कि उनकी गलतियों से सीखने की जरूरत है।

 
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसल की हत्या के आरोपी को दी जमानत...हाईकोर्ट विशेषाधिकार का इस्तेमाल सचेत होकर करे-SC

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसल की हत्या के आरोपी को दी जमानत...हाईकोर्ट विशेषाधिकार का इस्तेमाल सचेत होकर करे-SC

 नई दिल्ली / सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को कैंसल करते हुए कहा है कि हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी पर विचार करते हुए अपराध की गंभीरता, अपराध का नेचर और मैटेरियल साक्ष्य व आरोपी की संलिप्तता और अन्य तथ्यों को नहीं देखा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा हत्या मामले में दी गई जमानत कैंसल कर दिया और हाई कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसल किया हाईकोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपने फैसले में जमानत दिए जाने के सिद्धांत के बारे में बताते हुए जमानत देने या खारिज करने के लिए तमाम आधार गिनाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निश्चित तौर पर जमानत देने या खारिज करने के लिए कोई सीधा साधा फॉर्मूला तो नहीं है कि कोर्ट किस केस में जमानत दे या रिजेक्ट करे लेकिन साथ ही कहा कि कौन सा केस जमानत के लिए फिट केस है या नहीं है उसमें अपराध की प्रकृति, अपराध में अधिकतम सजा और आरोपी की संलिप्तता को देखना और उस पर विचार करना जरूरी है।

हाईकोर्ट विशेषाधिकार का इस्तेमाल सचेत होकर करे- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत या जमानत खारिज होने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दखल नहीं देता है। लेकिन यह जरूरी है कि हाई कोर्ट अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल सचेत होकर करे। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए जो गाइडलाइंस बनाई हुई है उस पर अमल करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर अदालत ने जमानत देते वक्त औचित्यहीन तथ्यों को मद्देनजर किया है तो जमानत कैंसल हो सकता है। साथ ही कहा कि जब जमानत देते वक्त प्रभावशाली आरोपी द्वारा गवाह और साक्ष्य के प्रभावित किए जाने के तथ्य को नजरअंदाज किया गया हो तो जमानत कैसल हो सकता है। साथ ही बिना ठोस आधार के अगर जमानत दिया गया हो तो बेल खारिज हो सकता है। इस मामले में हाई कोर्ट का आदेश टिकने वाला नहीं लगता है।

आरोपी के खिलाफ गंभीर मामला पेंडिंग है- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने मौजूदा मामले में इस तथ्य को नहीं देखा कि आरोपी के खिलाफ गंभीर मामला पेंडिंग है। यह मामला मर्डर केस का है। आरोप है कि आरोपी के हाथ में हथियार था और उसने ओपन फायर किया था। मृतक के गाल में गोली लगी थी और उसने मरने से पहले बयान भी दिया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत देते वक्त उक्त तथ्यों पर विचार नहीं किया जबकि आरोप गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट जब भी फैसला दे तो वह उस वक्त सचेत रहे, जमानत के लिए शीर्ष अदालत द्वारा तय गाइडलाइंस पर अमल करे। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के जमानत के फैसले को खारिज कर दिया।

नवोदय विद्यालय समिति ने 1616 पदों पर निकाली भर्ती... जल्द करें आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति ने 1616 पदों पर निकाली भर्ती... जल्द करें आवेदन

 नवोदय विद्यालय समिति ने TGT, PGT, प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।इन पदों के लिए 2 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आयु सीमा ( age limit )

प्रिंसिपल( principle) – अधिकतम 50 वर्ष

PGT – अधिकतम 40 वर्ष

TGT – अधिकतम 35 वर्ष

संगीत शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष

कला शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष

PET – अधिकतम 35 वर्ष

लाइब्रेरियन – अधिकतम 35 वर्ष

Selection process ( चयन प्रक्रिया)

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू (लाइब्रेरियन को छोड़कर) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमाह ( salary) 

प्रिंसिपल – रु. 78800-209200 रुपये

TGT – रु. 44900-142400 रुपये

PGT – 47600-151100 रुपये

विविध श्रेणी के शिक्षक – रु. 44900-142400 रुपये

महत्वपूर्ण तारीख( imoortant dates)

आवेदन की शुरुआती तारीख( starting date) : 02 जुलाई 2022

आवेदन की आखिरी तारीख ( end date): 22 जुलाई 2022

पदों की संख्या( post) : 1616

वैकेंसी डिटेल्स( vacancy details)

ग्रेजुएट टीचर : 683

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर : 397

संगीत, कला, पीईटी पुरुष, पीईटी महिला और लाइब्रेरियन : 181

प्रिंसिपल : 12

पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी...पटना के पारस अस्पताल में भर्ती

पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी...पटना के पारस अस्पताल में भर्ती

 पटना। बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सोमवार सुबह चार बजे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को वे अपने पटना स्थित घर में संतुलन बिगड़ने से गिर गए थे। उसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई थी।

गिरने के कारण लालू प्रसाद यादव के कंधे की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आ गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लालू यादव की तबीयत रविवार रात अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। लालू यादव को उनके छोटे पुत्र व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव स्वयं कार से अस्पताल लेकर पहुंचे।

आईसीयू में भर्ती किया, हालत स्थिर

पारस अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. आसिफ रहमान ने बताया कि लालू यादव को सुबह करीब 3.30 बजे लाया गया। उनकी कंधे में चोंट के कारण उनकी हालत अस्थिर थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है।

शिंदे सरकार का फ्लोर टेस्ट...विधानसभा में शिंदे ने जीता विश्वासमत...सपोर्ट में पड़े 144 से ज्यादा वोट

शिंदे सरकार का फ्लोर टेस्ट...विधानसभा में शिंदे ने जीता विश्वासमत...सपोर्ट में पड़े 144 से ज्यादा वोट

 मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया। सरकार के सपोर्ट में 164 वोट पड़े हैं। 287 विधायक वर्तमान में है और सरकार बनाने के लिए 144 वोटों की जरूरत थी। वोटिंग के दौरान कांग्रेस के अशोक चाव्हाण समेत 5 विधायक सदन से गायब रहे। वहीं, स्पीकर के निर्देश पर सदन में विधायकों की गिनती हुई। वोटिंग के दौरान उद्धव के करीबी संजय बांगड़ ने शिंदे के समर्थन में वोट डाला। वोटिंग में शरद पवार के करीबी और शेकपा के विधायक श्याम सुंदर ने भी शिंदे सरकार के सपोर्ट में वोट डाला है।

इधर, वोटिंग से पहले शिवसेना को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने शिवसेना की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। स्पीकर राहुल नार्वेलकर के फैसले के बाद शिवसेना ने यह याचिका दाखिल की थी। रविवार को स्पीकर की ओर से विधानसभा में शिवसेना के नेता और चीफ व्हिप की मान्यता को खत्म कर दिया था।

पवार बोले- 6 महीने में गिर जाएगी शिंदे सरकार

महाराष्ट्र में 14 दिन से जारी सियासी घमासान के बीच NCP चीफ शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। मुंबई में NCP विधायकों की मीटिंग में पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। 6 महीने में ही गिर जाएगी। मिड टर्म इलेक्शन की तैयारी सभी लोग कर लें।

आदित्य समेत 16 विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग

स्पीकर के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एकनाथ शिंदे गुट ने आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग की है। शिंदे गुट के चीफ व्हिप भारत गोगावाले ने नए स्पीकर राहुल नार्वेकर को लेटर सौंपा है।

लेटर में कहा है कि 16 विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया है। इसलिए इनकी सदस्यता रद्द हो। स्पीकर ने उनका लेटर ले लिया है और उस पर विचार करने की बात कही है। बागी गुट के 16 विधायकों की सदस्यता का मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में है।

स्पीकर चुनाव में शिंदे गुट ने जीत हासिल की

उद्धव सरकार को गिराने के बाद एकनाथ शिंदे ने रविवार को विधानसभा में पहला शक्ति परीक्षण जीत लिया है। भाजपा के राहुल नार्वेकर विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए हैं। नार्वेकर को 164 वोट, जबकि शिवसेना के राजन साल्वी को 107 वोट मिले। वोटिंग के दौरान NCP के 7 और कांग्रेस के 2 विधायक गायब रहे।

हिमाचल में बड़ा हादसा : खाई में गिरी यात्री बस...बच्चों समेत 16 पैसेंजर्स की मौत

हिमाचल में बड़ा हादसा : खाई में गिरी यात्री बस...बच्चों समेत 16 पैसेंजर्स की मौत

 हिमाचल / कुल्लू में आज सुबह ( morning) बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से प्राइवेट बस( private bus) सैंज घाटी में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत ( death)हो गई है।बताया जा रहा है कि कुल्लू( kullu) में सैंज घाटी में सुबह 8 बजे हादसा हुआ। डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर( commisoner) का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस कुल्लू से सैंज जा रही थी। इस बस में स्कूली ( school)बच्चे यात्रा कर रहे थे।बस में 45 लोग सवार थे।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से मिली बड़ी राहत...फटाफट चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से मिली बड़ी राहत...फटाफट चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

 Petrol-Diesel Price Today 4th July: फ्यूल की कीमत में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद पिछले कुछ दिनों से राहत है. हफ्ते के पहले दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के भाव पुराने स्‍तर पर ही बने हुए हैं. प‍िछले करीब डेढ़ महीने में रेट में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. यानी आम लोगों के लिए ये राहत भरा सोमवार है.

डेढ़ महीने से नहीं बदली कीमत 
गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीने पहले (21 मई) सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) पर एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी. ज‍िसके बाद तेल की कीमत में बड़ी ग‍िरावट आई थी. इससे पहले 6 अप्रैल को अंतिम बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

कच्चे तेल की कीमत 
कच्चे तेल के दाम पर नजर डालें तो शुक्रवार को डबल्यूटीआई क्रूड 0.42 डॉलर की गिरावट के साथ 106.2 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.45 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 114.8 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर पहुंच गया है.

हर सुबह जारी होते हैं नए रेट
आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी करती है. पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम इसके मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. इसलिए आम लोगों को इसके लिए दोगुना पेमेंट करना होता है.

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट
अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से घर बैठे इसे कर सकते हैं. दरअसल, इसके ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं. रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें.