BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जेल में बंद डेरा प्रमुख नकली...असली राम रहीम हो गए किडनैप: हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

जेल में बंद डेरा प्रमुख नकली...असली राम रहीम हो गए किडनैप: हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

  हरियाणा: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab and Haryana Hight Court) में एक याचिका दायर की गई है जो चौकाने वाली है। जी दरअसल दायर की गई इस याचिका में यह दावा किया गया है कि डेरा सच्चा सौदा के असली प्रमुख गुरमीत राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim ) को किडनैप किया जा चुका है और जेल में बंद राम रहीम नकली है। जी हाँ और यह दावा डेरा प्रमुख के ही अनुयायायी अशोक कुमार और 18 अन्य ने की है। आपको बता दें कि इस याचिका में हरियाणा सरकार, हनीप्रीत और डेरा के एडमिनिस्ट्रेटर पीआर नैन को पार्टी बनाया गया है। केवल यही नहीं बल्कि याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की है ‘राम रहीम की सत्यता की जांच होनी चाहिए।’ वहीं कोर्ट में यह याचिका कुछ अज्ञात सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दायर की गई है।

आप सभी को बता दें कि इस मामले में याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें कुछ अज्ञात सूत्रों से जानकारी मिली है कि असली राम रहीम को अगवा किया जा चुका है और या तो उन्हें मार दिया गया है या फिर मार दिया जाएगा। केवल यही नहीं बल्कि डेरा के अनुयायियों का आरोप है कि असली प्रमुख को किडनेप किए जाने के बाद नकली को जेल में बिठा दिया गया है और नकली को असली बनाकर गद्दी हड़पने की साज़िश रची जा रही है। जी दरअसल याचिकाकर्ताओं का दावा है कि जेल में बंद राम रहीम से कुछ दिनों पहले उनके दोस्त मिले थे जो उन्हें पहचान नहीं पाए। उन्होंने कथित राम रहीम के हाव-भाव असली के मुक़ाबले अलग लगे। इसके अलावा याचिका में बताया गया है कि डेरा प्रमुख राम रहीम का कद एक इंच बढ़ गया है, उनकी अंगुलियों और पैरों की लंबाई बढ़ गई है।

जी हाँ और आपको यह भी बता दें कि कथित डेरा प्रमुख ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था जिसे ग़ौर से देखने के बाद याचिकाकर्ता का दावा है कि ‘उनके चेहरे और हाथों में मेक-ओवर और मास्किंग थी जो अब बदल गई है।’ केवल यही नहीं बल्कि इनके अलावा यह भी दावा है कि कथित डेरा प्रमुख अपने गांव वालों से भी मिले थे जहां वो अपने कुछ पुराने दोस्तों को नहीं पहचान पाए। असली डेरा प्रमुख बोल्ड और साफ बयानों के लिए जाने जाते हैं लेकिन जेल में बंद कथित प्रमुख में उन्होंने ऐसा नहीं पाया।

हालिया पेरोल के दरमियान कथित डेरा प्रमुख ने अपने ही कुछ पुरानों बयानों का खण्डन किया। आपको बता दें कि याचिकाकर्ताओं की मांग है कि राज्य सरकार को यह आदेश दिया जाए कि असली राम रहीम कहां हैं, इसकी जांच करे। जस्टिस करमजीत सिंह की बेंच सोमवार को मामले की सुनवाई करेगी।

शिंदे सरकार का बहुमत परीक्षण आज...चीफ व्हिप और पार्टी नेता की नियुक्ति रद्द

शिंदे सरकार का बहुमत परीक्षण आज...चीफ व्हिप और पार्टी नेता की नियुक्ति रद्द

  एकनाथ शिंदे सरकार आज महाराष्ट्र विधानसभा( vidhansabha) में बहुमत परीक्षण से गुजरेगी। इससे ठीक पहले महाराष्ट्र( maharastra) विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रविवार रात को उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने शिवसेना विधायक अजय चौधरी को पार्टी विधायक दल के नेता पद से हटा दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे( eknath shinde) को संबोधित पत्र में कहा गया है कि महाराष्ट्र विधान भवन प्रशासन को विद्रोही विधायकों की ओर से 22 जून को एक पत्र मिला था। इस पत्र में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता पद से हटाने पर आपत्ति जताई गई थी।

गोगावले की ओर से व्हिप का पालन करने से इनकार

ऐसे में 16 विधायकों वाला उद्धव ठाकरे का गुट यदि भरत गोगावले की ओर से व्हिप का पालन करने से इनकार करता है तो इन विधायकों को अयोग्यता का सामना करना पड़ सकता है। शिवसेना( shivshena)े  मुख्य प्रवक्ता और सांसद अरविंद सावंत ने विधानसभा अध्‍यक्ष के फैसले को असंवैधानिक बताया है।

मुंबई के एक होटल( hotel) में बैठक

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना विधायकों के अपने धड़े और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा विधायकों एवं पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मुंबई( mumbai) के एक होटल में बैठक की।

 
कल से 15 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल...इन कारण के चलते जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

कल से 15 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल...इन कारण के चलते जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

 लेह: कोरोना का संक्रमण एक बार फिर देश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ने लगा है। प्रभावित शहरों में दिल्ली मुबई सहित कई बड़े शहरों का नाम शामिल है। वहीं, लद्दाख में कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। बढ़ते संक्रमण ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी वजह से प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

 लेह के डिप्टी कमिश्नर श्रीकांत सूसे ने बीते  शुक्रवार को इस सबंध में आदेश जारी कर सरकारी व निजी स्कूलों को 4 जुलाई से विद्यार्थियों को छ़ट्टियां देने की हिदायत दी। यह कार्रवाई इस संबंध में लद्दाख अटानमस हिल डेवेलपमेंट काउंसिल की बैठक में हुए फैसले के बाद की गई। तय किया कि जिले में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए स्कूलों को 15 दिन के लिए बंद कर लिया जाए।

इस समय लद्दाख के लेह जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को लेह जिले में संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए। लद्दाख में इस समय कोरोना संक्रमण के सभी 79 मामले लेह जिले में हैं। वहीं कारगिल जिले में कोरोना संक्रमण का कोई मामला नही है। ऐसे में लेह जिले में पर्यटन के सीजन में कोराेना की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

शादी के घर में पसरा मातम...गैस सिलेंडर में आग लगने से चार महिलाओं की मौत...3 की हालत गंभीर

शादी के घर में पसरा मातम...गैस सिलेंडर में आग लगने से चार महिलाओं की मौत...3 की हालत गंभीर

 Uttar pradesh News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर (gas cylinder) में आग लग जाने से चार महिलाओं की जलकर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने शनिवार को बताया कि थाना कलान अंतर्गत विक्रमपुर गांव में ओमवीर यादव के घर में रविवार को शादी समारोह का आयोजन था, इसीलिए काफी मेहमान इकट्ठे थे।

उन्होंने बताया कि आज शाम का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे मुन्नी देवी (60) नीलम देवी (35) तथा गंगा देवी (65) आग की चपेट में आ गईं और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से झुलसी वंदना (18) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना में तीन अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CM ने ट्वीट कर जताया दुख

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ट्वीट करके घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और घायलों का समुचित इलाज कराने के लिए शाहजहांपुर जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।

10 लाख नौकरी देने वाला दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा झूठा...अखबार ने खोली पोल

10 लाख नौकरी देने वाला दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा झूठा...अखबार ने खोली पोल

 नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री दावा करते रहते हैं कि उन्होंने 10 लाख युवाओं को नौकरी दी है, लेकिन अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ के पत्रकार ने केजरीवाल और उनके मंत्रियों के इस दावे की पोल खोलकर रख दी है। पत्रकार निखिल एम. बाबू की खबर के मुताबिक दिल्ली सरकार का खुद का आंकड़ा है कि सिर्फ 12588 लोगों को नौकरी दी गई। ये नौकरियां निजी क्षेत्र में दिल्ली सरकार के रोजगार बाजार पोर्टल के जरिए दी गई। इस साल मई तक का ये आंकड़ा है। नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या कितनी सटीक है, ये भी पता नहीं है, क्योंकि लोगों को फोन कॉल करने के बाद सरकारी पोर्टल में नौकरी पाने वालों के नाम का दावा सरकार ने किया है।

 

द हिंदू की खबर के मुताबिक करीब दो साल से केजरीवाल और उनके मंत्री 10 लाख नौकरियां देने का दावा कर रहे हैं। केजरीवाल ने इस साल मार्च में अंग्रेजी पत्रिका ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि दिल्ली सरकार के पोर्टल पर 10 लाख नौकरियां दिए जाने का आंकड़ा है। आप उस पोर्टल के जरिए चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी AAP के तमाम नेताओं ने विभिन्न समय चुनाव रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा दिल्ली विधानसभा में भी 10 लाख नौकरियां देने का दावा किया। जबकि, विधानसभा में सही आंकड़ा न देने पर सरकार गंभीर मुश्किल में फंसती है और उसके खिलाफ विपक्ष की तरफ से प्रस्ताव तक लाया जा सकता है।

बता दें कि इस साल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी केजरीवाल ने दिल्ली में 10 लाख नौकरियां देने का दावा किया था। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जाकर भी उन्होंने इस तरह का दावा किया था। इसके अलावा आप के तमाम नेता भी इस मामले में अपनी पीठ ठोकने से पीछे नहीं हटते, लेकिन अब मीडिया ने ही उनकी पोल खोल दी है।

सत्ता गवाने के बाद शिवसेना को एक और झटका...विधानसभा स्पीकर का चेहरा होगा ये BJP नेता

सत्ता गवाने के बाद शिवसेना को एक और झटका...विधानसभा स्पीकर का चेहरा होगा ये BJP नेता

 नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बीते दिनों ही बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला था। 20 जून से शुरू हुआ विवाद 29 जून को उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ। शिवसेना से बागी हुए विधायक गुट का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने ऐसा चाल चली की उद्धव ठाकरे के चारों खाने चित हो गए और उन्हें राज्य के सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ गया। उद्धव सरकार गिराने के अगले दिन ही 30 जून को एकनाथ शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की तो वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

udhhav..

राज्य के मुख्यमंत्री पद की गद्दी अपनाकर पहले ही भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर शिंदे गुट ने शिवसेना को झटका दिया था तो वहीं, अब एक और झटका ठाकरे को लगा है। दरअसल, आज विधानसभा स्पीकर का चुनाव होना था। इस चुनाव में बीजेपी की तरफ से स्पीकर पद के लिए राहुल नार्वेकर को प्रत्याशी बनाया गया था। इस चुनाव में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा।

eknath shinde

आज विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन वोटिंग के जरिए स्पीकर के लिए वोटिंग हुई जिसमें एक-एक विधायक से उनके मत को लेकर सवाल किया गया। बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा स्पीकर के चुनाव में शिंदे गुट ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही अब बीजेपी से उम्मीदवार राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर बन गए हैं। अब सोमवार 4 जुलाई को एकनाथ शिंदे गुट को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा।

eknath shinde and uddhav thakrey

किसे कितने मिले हैं वोट?

महाराष्ट्र विधानसभा में जब स्पीकर को लेकर वोटिंग हुई तो शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के राहुल नार्वेकर बढ़त बनाए हुए थे। राहुल नार्वेकर ने 164 वोट पाकर जीत हासिल की। वहीं, बहुमत के लिए उन्हें 144 वोटों की जरूरत थी। दूसरी तरफ एमवीए की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए राजन साल्वी की झोली में कुल 107 वोट गिरे। यहां खास बात ये रही कि एमएनएस की तरफ से भी भाजपा उम्मीदवार को वोट मिला।

महाराष्ट्र में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव आज...शिंदे गुट या शिवसेना किसके लिए बड़ी चुनौती?

महाराष्ट्र में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव आज...शिंदे गुट या शिवसेना किसके लिए बड़ी चुनौती?

 महाराष्ट्र:  विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में एक बार फिर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राजन सालवी को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा की तरफ से युवा नेता और पहली बार विधायक चुने गए राहुल नार्वेकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे( chief minister eknath shinde) गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा, हम विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए ह्विप जारी करेंगे। मजे की बात यह है कि दोनों गुट (ठाकरे और शिंदे) शिवसेना के सभी विधायकों के वोट के दावे कर रहे हैं। शनिवार को शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने गोवा में पत्रकारों( journalist) से कहा, भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को अग्रिम बधाई देता हूं।

सुप्रीम कोर्ट( supreme court) ने कोई राहत नहीं

व्हिप जारी करने के सवाल दूसरे पक्ष को पर उन्होंने कहा, दूसरे पक्ष को सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी है। इसलिए सचेतक भरत गोगावले व्हिप जारी करेंगे। लेकिन, आदित्य ठाकरे समेत उद्धव गुट के 16 विधायकों की सदस्यता खत्म नहीं की जाएगी।

शिवसेना तरफ से सुनील प्रभु ने पहले ही ह्विप जारी

महा विकास आघाड़ी के सभी सदस्य मेरे पक्ष में वोट करेंगे। शिवसेना की तरफ से सुनील प्रभु ने पहले ही ह्विप जारी कर दिया है इसलिए पार्टी के सभी 55 विधायकों के वोट हमें मिलेंगे। बता दें कि राज्य में कांग्रेस नेता नाना पटोले के बाद फरवरी 2021 से विधानसभा अध्यक्ष का पद रिक्त है।

कोविड की नई लहर से निपटने की तैयारी...जुलाई-अगस्‍त में चौथी लहर!

कोविड की नई लहर से निपटने की तैयारी...जुलाई-अगस्‍त में चौथी लहर!

  मुंबई : मुंबई में कोविड के बढ़ते मामले के साथ ही संक्रमित रोगियों में से कई ने दस्त और हाई फीवर के लक्षणों की शिकायत की है। संक्रमण के इस नए पैटर्न की रोग संबंधी विशेषताओं को समझने के लिए एक अध्ययन किया जा रहा है। इस अध्ययन का भार बीएमसी ने कोविड समर्पित सेवन हिल्स अस्पताल को सौंपा है। यह अध्ययन कोविड की नई लहर से निपटने की तैयारी की जा रही है।विशेषज्ञों ने कोरोना की चौथी लहर जुलाई या अगस्त महीने में आने की आशंका जताई है। इस आशंका के साथ ही हाल ही में आयी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट में 99 फीसद सैंपल में ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट्स पाए गए हैं। इतना ही नहीं, इन संक्रिमतों में से अधिकांश मरीजों में लक्षण पिछली लहरों के विपरीत मिले हैं। दूसरी लहर में जब डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप था, उस समय अधिकांश रोगी श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। लेकिन, उत्परिवर्तित ओमिक्रॉन संस्करण के आगमन के बाद से रोगियों में आंत संबंधी बीमारियां और तेज बुखार अधिक आम हो गए हैं।

नए लक्षणों से कैसे निपटा जाए, बताएगी स्‍टडी
लक्षणों की इस नई प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए सेवन हिल्स अस्पताल ने भर्ती मरीजों पर एक अध्ययन करने का फैसला किया गया है। यह अध्ययन 15 मई से यहां भर्ती हो रहे मरीजों पर किया जा रहा है। सेवन हिल्स अस्पताल की डेप्युटी डीन डॉ. स्मिता चव्हाण ने बताया कि वायरस परिवर्तित होते रहते हैं और संक्रमण का पैटर्न भी बदल जाता है। इसीलिए यह समझना जरूरी है कि महामारी के स्तर पर ये बदलाव कैसे हो रहे हैं? उन्होंने बताया कि हम मरीजों की प्रफाइल और उनसे जुड़े लक्षणों पर एक अध्ययन करेंगे। फिलहाल, केस कम हो रहे हैं। इस अध्ययन की मदद से हम नए लक्षणों से निपटने के लिए तैयार हो जाएंगे।संक्रमण के बदलते पैटर्न में यह समझना जरूरी है कि महामारी के स्तर पर ये बदलाव कैसे हैं? फिलहाल, केस कम हो रहे हैं, लेकिन हम मरीजों की प्रफाइल और लक्षणों पर अध्ययन की मदद से इस महामारी से निपटने में ज्यादा सक्षम होंगे।
डॉ. स्मिता चव्हाण, डेप्युटी डीन (सेवन हिल्स अस्पताल)

संक्रमण दर बढ़ी, पर स्थिति बेहतर
एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. एम सी मिश्रा कहते हैं, कोविड के मामले और संक्रमण दर मई से धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, मगर फिर भी हमारी स्थिति बेहतर है। इस वक्त वायरस खतरनाक नहीं है, नया गंभीर वैरिएंट भी नहीं है। अस्पतालों में भी ज्यादा मरीज नहीं हैं। जो संक्रमित हो रहे हैं, उन्हें बुखार, खांसी, कमजोरी जैसे सामान्य लक्षण आ रहे हैं। मगर यकीनन हमें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत जरूरी है। जब भी बाहर जाएं तो मास्क, सैनिटाइजर जरूर साथ हो। भीड़ में जाने से बच सकें, तो बचें। वैक्सीन नहीं ली है, तो जरूर लें। और अगर बूस्टर डोज लेना बाकी है, तो जल्द लें। हमें समझना चाहिए कि हम वैक्सीन और बूस्टर डोज से चाहे संक्रमित होने से ना भी बचें, मगर गंभीर रूप से बीमार होने से जरूर बच सकते हैं।

भारत में तेजी से बढ़ रहा कोरोना...एक दिन में सामने आए 17 हजार से अधिक नए मामले...इतने लोगो ने तोड़ा दम

भारत में तेजी से बढ़ रहा कोरोना...एक दिन में सामने आए 17 हजार से अधिक नए मामले...इतने लोगो ने तोड़ा दम

 नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में 17 हजार 092 नए मामले सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। कोविड 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 9 हजार 568 हो गई है। वहीं 14,684 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी से 29 मरीजों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर 3.40 प्रतिशत है। साप्ताहिक संक्रमण दर 3.59 फीसदी दर्ज की गई है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.55 प्रतिशत है तो वहीं मृत्यु दर 1.21 फीसद है।

500 रुपए के नोट को लेकर आरबीआई सख्त, बैंकों को जारी किए अहम निर्देश

500 रुपए के नोट को लेकर आरबीआई सख्त, बैंकों को जारी किए अहम निर्देश

नई दिल्ली : आज के समय में 500 रुपए का नोट हर किसी के पास होता है, लेकिन वह नोट बाजार में चलने लायक है या नहीं यह बड़ा सवाल है। ऐसा इसलिए क्योंकि नोटबंदी के बाद से फेक करेंसी और नोटों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपए के नोट को लेकर एक बयान जारी किया है।

आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे हर तीन महीने में सटीकता और स्थिरता के लिए अपनी नोट छंटाई मशीनों का टेस्ट करें। यह सुनिश्चित करें कि प्रिटेंड नोट तय मापदंडों के अनुसार हैं या नहीं। आरबीआई ने नोटों की सही कंडीशन के लिए 11 मानक निर्धारित किए हैं। साथ ही बैंकों को नोट सॉर्टिंग मशीनों के बजाय नोट फिट सॉर्टिंग मशीनों का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

आरबीआई ने अपने सर्कुलर में कहा कि एक फिट नोट वह होता है जो जेन्यूइन हो, क्लिर यानी साफ सुथरी हो ताकि इसके वैल्यु का आसानी से पता लगाया जा सके और जो रीसाइक्लिंग के लिए उपयुक्त हो। अनफिट नोट वह है जो अपनी फिजिकल कंडीशन के कारण रीसाइक्लिंग के लिए उपयुक्त नहीं है। कई अनफिट नोट चेन ऐसे हैं जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा फेजवाइज समाप्त कर दिया गया है।

आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया कि नोट प्रोसेसिंग मशीन/नोट सॉर्टिंग मशीन समय-समय पर प्रामाणिकता की जांच करेगी। कोई भी नोट जिसमें असली नोट की सभी विशेषताएं नहीं पाई जाती हैं, उसे मशीन द्वारा संदिग्ध/अस्वीकार के रूप में क्लासिफाइड किया जाएगा। इसके अलावा, सर्कुलर के अनुसार, बैंकों को हर तीन महीने में करेंसी नोटों की फिटनेस रिपोर्ट आरबीआई को भेजनी होगी। बैंकों को अनुपयुक्त पाए गए नोटों की संख्या और उचित मेंटेनेंस के बाद फिर से जारी किए जा सकने वाले नोटों के बारे में आरबीआई को सूचित करना होगा।

 

चार धाम यात्रा के नाम पर 6.40 लाख रुपये कि ठगी

चार धाम यात्रा के नाम पर 6.40 लाख रुपये कि ठगी

 मुरैना : चार धाम यात्रा के नाम पर मुरैना की टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी ने 6.40 लाख रुपये की ठगी कर डाली। ऋषिकेश पहुंचने पर यात्रियों को पता चला कि यह सभी रजिस्ट्रेशन फर्जी कंपनी ने किए हैं। मुरैना आने पर धोखाधड़ी की धाराओं में टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राहुल का पीएम पर हमला...BJP की विचारधारा में भीतर तक समायी है हिंसा...बस लोगों को धमकाना जानती है…

राहुल का पीएम पर हमला...BJP की विचारधारा में भीतर तक समायी है हिंसा...बस लोगों को धमकाना जानती है…

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को केरल के वायनाड पहुंचे. यहां उन्होंने मनांथावडी में एक किसान बैंक के भवन का उद्घाटन किया. सुल्तान बाथेरी में यूडीएफ बहुजन संगमम में भी शामिल हुए.

इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय कार्यालय में 24 जून को हुई तोड़ फोड़ का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी और सीपीआई (एम) हिंसा में विश्वास रखते हैं. उनकी विचारधारा में हिंसा भीतर तक समायी हुई है. वह ऐसा सोचते हैं कि हिंसा करके, धमकी देकर लोगों का व्यवहार बदलना चाहती है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि पांच दिन तक ईडी के सामने पेश कराकर वह मुझे डरा देंगे लेकिन यह उनकी गलतफहमी है. उसी तरह सीपीआई (एम) यह सोचती है कि वह मेरा ऑफिस तोड़कर मेरा मुझे डरा देगी.

बच्चे हैं सीपीआई(एम) के लोग
राहुल गांधी ने कहा कि भले ही यह कार्यालय मेरा है लेकिन मुझसे पहले यह वायनाड के लोगों का कार्यालय है. वहां जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. हिंसा से कभी समस्या का समाधान नहीं होता. ऐसा करने वाले लोगों ने गैर-जिम्मेदाराना तरीका अपनाया.

उन्होंने एसएफआई या सीपीआई (एम) का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे मन में उनके लिए कोई गुस्सा या दुश्मनी नहीं है. वे बच्चे हैं लेकिन उन्होंने जो किया, वे उसके परिणाम को नहीं समझते. वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं.

पीएम-आरएसएस ने माहौल बिगाड़ दिया
नूपुर शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी से देश में जो माहौल बना हुआ है, दरअसल वह उन्होंने नहीं बल्कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी और आरएसएस ने बनाया है.

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसके लिए नूपुर शर्मा का बयान ही जिम्मेदार है. नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि आप एक पार्टी की प्रवक्ता हैं इसलिए सत्ता आपके सिर पर चढ़ गई है.

बफर जोन में रिहायशी इलाके नहीं चाहिए
राहुल गांधी ने इको सेंसेटिव जोन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा हमें ऐसा बफर जोन नहीं चाहिए, जिसमें रिहायशी इलाके शामिल हों. उन्होंने कहा कि पिछले साल जब वायनाड वन्यजीव अभ्यारण के आस-पास इको सेंसेटिव जोन की सीमांकन किया जा रहा था, उस समय मैंने पर्यावरण मंत्रालय से स्थानीय समुदायों की चिंताओं को दूर करने के लिए आग्रह किया था. मैंने सीएम से कहा भी था कि इको सेंसेटिव जोन को कम करने के लिए मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं लेकिन एक महीने बाद भी केरल सरकार ने अभी कोई कदम नहीं उठाया.

डच सांसद ने किया नूपुर शर्मा का समर्थन, कहा : वह एक हीरो हैं, माफी न मांगे

डच सांसद ने किया नूपुर शर्मा का समर्थन, कहा : वह एक हीरो हैं, माफी न मांगे

 

एम्सटर्डम/नई दिल्ली : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि नुपुर को पूरे देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भले ही नुपुर को कड़ी फटकार लगाई है, लेकिन भाजपा की पूर्व नेता को विदेशी सांसद का समर्थन मिला है। विदेशी सांसद नुपुर शर्मा के बयान के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने नुपुर से माफी ना मांगने की अपील की है। नीदरलैंड के सांसद और पार्टी फॉर फ्रीडम के अध्यक्ष गीर्ट वाइल्डर्स ने नुपुर शर्मा को हीरो करार दिया है। वाइल्डर्स ने कहा कि नुपुर को पैगंबर मुहम्मद के बारे में सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट कर नुपुर के बयान का पुरजोर समर्थन किया। वाइल्डर्स ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे लगा कि भारत में शरिया अदालतें नहीं हैं। नुपुर ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में सच बोला है। उन्हें कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए। वो उदयपुर में हुई घटना की जिम्मेदार भी नहीं हैं। इस घटना के लिए कट्टरपंथी असहिष्णु जिहादी मुसलमान जिम्मेदार हैं। नुपुर शर्मा एक हीरो हैं।’

 

हैदराबाद में बीजेपी की बड़ी बैठक...PM मोदी को परोसे जा सकते हैं तेलंगाना के व्यंजन

हैदराबाद में बीजेपी की बड़ी बैठक...PM मोदी को परोसे जा सकते हैं तेलंगाना के व्यंजन

  हैदराबाद : हैदराबाद में आज से बीजेपी( BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकशुरू हो रही है. इस बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे, तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।आपको बता दे हैदराबाद को AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का गढ़ माना जाता है. वहीं तेलंगाना पर केसीआर की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की मजबूत पकड़ है।राज्य सरकार( state government) में दोनों पार्टियां सहयोगी भी हैं. दोनों ने एक-दूसरे के साथ चुनाव लड़ा था। अब बीजेपी दोनों को ही एक साथ चुनौती देने का इरादा बना चुकी है। यही वजह है कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।

PM मोदी ( modi)दूसरे दिन समापन भाषण देंगे,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकारिणी के दूसरे दिन समापन भाषण देंगे, तो उसके बाद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे दक्षिण भारत में बीजेपी( BJP) के सबसे बड़े जुटान के तौर पर देखा जा रहा है।

मोदी सर हमारे तेलंगाना व्यंजनों( dishes) को पसंद करें। 

प्रधानमंत्री ( PM)के लिए कभी खाना बना रही होंगी. यदम्मा ने कहा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। सांसद संजय ने मुझे खाना बनाने के लिए बुलाया और बताया की मैं मोदी सर के लिए भोजन तैयार करूंगी.” यदम्मा ने आगे कहा कि, “मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मोदी सर हमारे तेलंगाना व्यंजनों( dishes) को पसंद करें।

Ajab-Gazab News: अगर आ जाए कोई गैर मर्द पसंद तो शादी तोड़कर महिलाएं कर लेती हैं दूसरा विवाह...जानिए क्या है इस समुदाय की ये अजीब परंपरा

Ajab-Gazab News: अगर आ जाए कोई गैर मर्द पसंद तो शादी तोड़कर महिलाएं कर लेती हैं दूसरा विवाह...जानिए क्या है इस समुदाय की ये अजीब परंपरा

 नई दिल्ली। दुनिया भर में लोगों का रहन-सहन पहनावा, उनके रीति-रिवाज अलग होते हैं। यही कुछ वजहें हैं जो दुनिया को खूबसूरत बनाती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें सुनकर आश्चर्य होता है। ऐसा ही एक रिवाज अफगानिस्तान के बॉर्डर पर स्थित पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में प्रचलित है। इसकी ‘चित्राल घाटी’ में बिरीर, बाम्बुराते और रामबुर इलाके में ‘कलाशा’ नामक जनजाति निवास करती है, जिसके रीति-रिवाज और परंपराएं पाकिस्तान और अफगानिस्तान से एकदम अलग हैं। लगभग 4 हजार की आबादी वाली कलाशा जनजाति में महिलाएं इतने आजाद ख्याल की हैं कि उनके बारे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों में शामिल कलाशा जनजाति की किसी भी महिला को अगर कोई गैर मर्द पसंद आ जाता है, तो वो अपनी पहली शादी को तोड़कर उस पुरुष से शादी कर लेती हैं। जिस स्थान पर ये समुदाय रहता है वो इलाका हिंदू कुश पहाड़ों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि हिंदू कुश श्रृंखलाओं से घिरा होने के कारण उनकी सभ्यता सुरक्षित है। हिंदू कुश पर्वत का जिक्र इतिहास में भी किया जाता है। इस क्षेत्र में सिकंदर ने जीत हासिल की थी, जिसके बाद से इसे ‘कौकासोश इन्दिकौश’ के नाम से जाना गया था। यूनानी भाषा में इसका अर्थ ‘हिंदुस्तानी पर्वत’ होता है, इसलिए इस समुदाय के लोगों को सिकंदर का वंशज भी कहा जाता है। यहां के लोग लकड़ी और मिट्टी से बने छोटे- छोटे घरों में रहते हैं। इस स्थान पर कमाई के अधिकतर काम औरतें ही संभालती हैं। वो न केवल भेड़-बकरियों को चराने के लिए पहाड़ों पर जाती हैं, बल्कि पुरुषों के साथ बैठकर किसी भी त्यौहार या आयोजन पर शराब भी पीती हैं।

इस समुदाय की महिलाओं को सजने-संवरने का बहुत शौक होता है, इसलिए अपने हाथों से बनी पत्थर की रंगीन मालाएं और सिर पर खास किस्म की टोपी पहनती हैं। ये लोग संगीत प्रेमी भी होते हैं। अपने त्यौहारों में ये बांसुरी और ड्रम बजाकर नाचते-गाते हैं। इन्हें पाकिस्तान के बहुसंख्यकों का डर सताता रहता है, उनसे बचाव करने के लिए ये लोग अपने पारंपरिक अस्त्रों का उपयोग करते हैं। कुछ लोगों के पास अत्याधुनिक बंदूकें भी मिलती हैं। Camos, Joshi और Uchaw समुदाय के मुख्य त्यौहार हैं। दिसंबर के महीने में मनाए जाने वाले Camos के त्यौहार पर यहां की महिलाएं और लड़कियां अपने लिए मर्दों की तलाश करती हैं। यह त्यौहार अविवाहित लड़कियों के लिए तो खास होता ही हैं। अगर विवाहित महिलाओं को कोई दूसरा मर्द पसंद आ जाता है तो वो अपनी पहली शादी को तोड़कर उसके साथ रहने चली जाती हैं।

मौत के बाद की एक परंपरा तो बहुत हैरान करने वाली है। यहां के लोग किसी की मौत पर रोने की जगह खुशी मनाते हैं। अंतिम संस्कार के दौरान ये लोग नाचते-गाते और शराब पीते हुए जश्न मनाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि धरती पर आने वाले सभी लोग ऊपरवाले की मर्जी से आते हैं, मरने के बाद दोबारा उसी के पास लौटकर चले जाते हैं।

इस देश में किसी समारोह में देर से पहुंचने पर होता है सम्मान...जानिए क्या है ये अजीबोगरीब मान्यता

इस देश में किसी समारोह में देर से पहुंचने पर होता है सम्मान...जानिए क्या है ये अजीबोगरीब मान्यता

 नई दिल्ली। दुनिया में जितने देश है, उतनी ही मान्यताएं और परंपराएं हैं। कई बार ये परंपराएं अचंभित करती हैं। जिस देश में कोई अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है, उस देश के लोगों के लिए भले ही ये सामान्य बात हो, लेकिन अन्य देशों के लोग जब इनके बारे में सुनते हैं तो उन्हें काफी हैरानी होती है। लेकिन ये अजीबोगरीब परंपराएं लोग सालों से मानते आ रहे हैं। ऐसे ही एक देश में कहीं भी देर से जाने की परंपरा निभाई जा रही है। जी हां, ठीक पढ़ा आपने, दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में किसी समारोह में देर से पहुंचने की अनोखी परंपरा का पालन किया जा रहा है। यहां पर  जल्दी पहुंचने वालों का अनादर किया जाता है।

भारत समेत दुनिया के कई देशों में जहां देर से पहुंचने वालों को हेय दृष्टि से देखा जाता है और किसी शादी-समारोह या अन्य फंक्शन में देर से आने वाले मेहमानों से मेजबान नाराज हो जाते हैं, वहीं वेनेजुएला देर से आने वाले लोगों का आदर-सम्मान होता है। यहां के लोग सामान्य तौर पर जरा भी समय के पाबंद नहीं होते। यहां किसी भी फंक्शन में 15 मिनट से 1 घंटे देर तक से आना आम बात है और अधिक देर से आना यहां के ट्रेडिशन में ही शामिल है। इस विचित्र मान्यता को मानने के पीछे कई कारण हैं।

जल्दी आना इस बात का प्रतीक माना जाता है कि मेहमान लालची और ज्यादा उत्सुक है। इसके अलावा, उनका मानना है कि देर से आने का एक फायदा ये भी होता है, कि अगर मेजबान ने तैयारी पूरी नहीं की है तो मेहमान देर से आकर उसे तैयारी करने का मौका दे देते हैं। हालांकि, लोग एक दूसरे के समय का सम्मान भी करते हैं और इस बात का ध्यान रखते हैं उनका वक्त न बरबाद हो।

MPSC ने निकाली इन पदों पर भर्ती...800 से अधिक वैकेंसी...देखिए पूरी डिटेल्स

MPSC ने निकाली इन पदों पर भर्ती...800 से अधिक वैकेंसी...देखिए पूरी डिटेल्स

महाराष्ट्र : लोग सेवा आयोग ने ग्रुप बी के 800 पदों पर भर्ती निकाली है। एमपीएससी के इन पदों के लिए ऑनलाइन
प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 800 पदों पर भर्ती होना है। इनमें से सब रजिस्ट्रार के 603 पद, टैक्स इंस्पेक्टर के 77, पुलिस सब इंस्पेक्टर 78 और सहायक अनुभाग अधिकारी के 42 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से निर्धारित सब्जेक्ट में ग्रेजुएट की डिग्री होना आवश्यक है। जहां तक आयु सीमा की बात है तो कैंडिडेट 38 वर्ष से ज्यादा उम्र के नहीं होने चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 38 वर्ष से ज्यादा ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 394 रुपए, वहीं राज्य के आरक्षित वर्ग और अनाथ कैंडिडेट के लिए 294 रुपए फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

यहां करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र लोग सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mpsc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

राहुल गांधी ने साधा निशाना...कहा- देश में पनप रही हिंसा के पीछे RSS और BJP जिम्मेदार

राहुल गांधी ने साधा निशाना...कहा- देश में पनप रही हिंसा के पीछे RSS और BJP जिम्मेदार

 New Delhi : कांग्रेस के राहुल गांधी  ने नूपुर शर्मा  द्वारा दायर किये गए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर आरोप लगते हुए निशाना साधा है। उन्होंने देश में फैली हिंसा का जीम्मेदार भाजपा और आरएसएस को ठहराया है। राहुल ने कहा कि आरएसएस और भाजपा इस देश में माहौल को खराब कर रही है। देश इस वक्त सांप्रदायिक दंगों से जूझ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही देश के लोगों को जोड़ने का काम करती है। जबकि आरएसएस और भाजपा देश के लोगों को दंगे में धकेलना चाहती हैं।

बात दें कि कांग्रेस राहुल गांधी  इन दिनों केरल में तीन दिवसीय दौरे पर वायनाड पहुंचे, जहां उन्होंने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस देश में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। आरएसएस और भाजपा इस देश में माहौल को खराब कर रही है। देश इस वक्त सांप्रदायिक दंगों से जूझ रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी  शुक्रवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे। तिरुवनंतपुरम में सत्तारूढ़ माकपा के मुख्यालय एकेजी सेंटर पर कथित हमले को लेकर राज्य में तनाव के बीच राहुल गांधी की यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं।

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर...भत्ते के नियम में संशोधन...सैलरी पर पड़ेगा असर

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर...भत्ते के नियम में संशोधन...सैलरी पर पड़ेगा असर

  भोपाल।शासकीय 7th Pay Commission कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल एक बार फिर allowance के नियम में संशोधन किया गया है। जिसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। जहां लेवल 14 और उससे ऊपर के 7th सीपीसी (7th CPC) के आधार पर भत्ते के भुगतान (Allowances payment) को लेकर नियम में संशोधन किया गया है। 7 सीपीसी के स्तर 14 से ऊपर के वेतन आहरण करने वाले अधिकारियों के संबंध में परिवहन भत्ता आहरण पर नवीन दिशा निर्देश जारी किए।

जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे अधिकारी कर्मचारी जो 7th सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल 14 और उसके ऊपर की वेतन प्राप्त कर रहे हैं और आधिकारिक कार का उपयोग करने के हकदार हैं। उनके लिए मासिक परिवहन भत्ता को लेकर आदेश में कहा गया है कि यह तो कर्मचारी सरकारी कार सुविधा का लाभ उठा सकेंगे या प्रति महीने ₹15750 की दर से परिवहन भत्ता का विकल्प उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।

जारी आदेश में कहा गया है कि ऊपर उल्लिखित विषय के संदर्भ में, यह सूचित किया जाता है कि कुछ अधिकारियों द्वारा मासिक परिवहन भत्ता लिया जा रहा है, जो 7 सीपीसी पे मैट्रिक्स में लेवल 14 और उससे ऊपर के वेतन प्राप्त कर रहे हैं और जो आधिकारिक कार के उपयोग के हकदार हैं। लेकिन, संदर्भ के तहत उल्लिखित कार्यालय ज्ञापन के पैरा (iv) के अनुसार –

(iv) वेतन मैट्रिक्स में लेवल 14 और उससे ऊपर के वेतन पाने वाले अधिकारी, जो व्यय विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार आधिकारिक कार के उपयोग के हकदार हैं। संख्या 20(5)-ई.II(ए)/93 दिनांक 28.01.1994 को सरकारी कार सुविधा का लाभ उठाने या 15,750/- रुपये प्रति माह की दर से परिवहन भत्ता लेने साथ ही उस पर महंगाई भत्ता का विकल्प दिया जाएगा।

  • इससे पहले, परिवहन भत्ता @ रु.15,750/- + DA उस पर, एक अधिकारी द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विकल्प की प्रशासनिक मंत्रालय द्वारा जांच की जाएगी और का.ज्ञा. दिनांक 28.01.1994 को सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित करना आवश्यक होगा।
  • यदि कोई अधिकारी प्रति माह 15,750 रुपये + DA की दर से परिवहन भत्ता लेने का विकल्प चुनता है। उस पर, अधिकारी कर्मचारी को अपने वर्तमान कार्यभार की शेष अवधि के दौरान अपना विकल्प बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस संबंध में, यह सूचित किया जाता है कि आपके कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों से आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है और इसकी प्रतियां वेतन बिलों को संसाधित करते समय आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए इस कार्यालय को अग्रेषित की जा सकती हैं।

 वेंडर ने बंधक बनाया तो यात्री ने तोड़ डाले कोच के शीशे

वेंडर ने बंधक बनाया तो यात्री ने तोड़ डाले कोच के शीशे

इटारसी : कोचूवेली से गोरखपुर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस में एक यात्री का पानी की बोतल के पांच रुपये ज्यादा लेने को लेकर वेंडर से विवाद हो गया। इसके चलते वेंडर और रसर्इायान के मैनेजर ने यात्री को बंधक बनाकर मापीट की। जब ट्रेन बुधवार की रात इटारसी पहुंची तो यात्री ने एक दिव्यांग का डंडा छुड़ाकर कोच के कांच तोड़ डाले। आरपीएफ रेलवे सुरक्षा बल ने इसक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।