BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मौसम अलर्ट : अगले 24 घंटे के अंदर भीषण चक्रवाती तूफान असानी का खतरा, पड़ा सकता है इन राज्यों में असर...

मौसम अलर्ट : अगले 24 घंटे के अंदर भीषण चक्रवाती तूफान असानी का खतरा, पड़ा सकता है इन राज्यों में असर...

नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात 'असानी' में बदल चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवात आज शाम तक अपना असर दिखाएगा। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 घंटे के अंदर पूर्व-मध्य में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि, चक्रवात 'असानी' उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। यह विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किमी की दूरी पर है।

उन्होंने कहा, यह 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और ओडिशा तट के समानांतर आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया, 10 मई तक यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। इसके बाद 10 मई की शाम से बारिश शुरू होगी। ओडिशा के तीन जिलों गजपति, गंजम और पुरी के लिए बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं 11 मई पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।


मछुआरों के लिए जारी हुआ अलर्ट भारतीय मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि 10 मई तक वे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों तक न जाएं। ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति 9 मई व 10 मई को खराब रहेगी। इस दौरान 80-90 किमी प्रति घंटे हो जाएगी, जो 11 मई तक बनी रहेगी।

इन राज्यों में दिखेगा असर चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा दिखने के आसार हैं। इसके अलावा बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश में भी इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग की ओर से इन सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के तटीय जिलों और कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

स्टील फैक्ट्री में हुआ उपद्रवियों का हमला, हमले में 19 पुलिसकर्मी घायल...

स्टील फैक्ट्री में हुआ उपद्रवियों का हमला, हमले में 19 पुलिसकर्मी घायल...

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर में स्टील फैक्ट्री में हुए भीड़ के हमले में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस घटना में भीड़ द्वारा अब तक 12 वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की सूचना है।

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए करीब 27 उपद्रवियों को अब तक हिरासत में ले लिया है। अन्य जानकारी का अभी इंतजार है।  

 2 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग में हुई 7 लोगों की मौत का जिम्मेदार का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, आरोपी ने क्यों लगाई थी आग वजह जानकर आप हो जायेगे हैरान...............

2 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग में हुई 7 लोगों की मौत का जिम्मेदार का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, आरोपी ने क्यों लगाई थी आग वजह जानकर आप हो जायेगे हैरान...............

इंदौर : इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की मल्टी में लगाने वाले मुख्य आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लोहा मंडी के इलाके में छुपा था, जहां से शनिवार उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुलिस से बचने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया है फिलहाल उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बता दें युवक ने शुक्रवार देर रात एकतरफा प्यार के चलते मल्टी में रहने वाली युवती की स्कूटी में आग लगा दी थी, जिससे आग पूरे बिल्डिंग में फैल गई थी। देर रात हुई आगजनी की इस घटना में सात लोगों की जान चली गई थी। पुलिस के अनुसार आग लगाने वाला आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित झांसी का निवासी है। वह सालभर पहले ही इंदौर आया था। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसी बिल्डिंग में वह छह माह पहले किराएदार के रूप में रह रहा था। एकतरफा प्यार के चलते युवक ने यह घटना की। आरोपी इसी बिल्डिंग में रहने वाली एक युवती से प्यार करता है। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी।

लेकिन वो उसी से शादी करना चाहता था। इसी बात लेकर दोनों में विवाद हुआ था। दस हजार रुपये सहित कुछ अन्य मामलों में भी युवक-युवती के बीच विवाद की बात सामने आई है। आरोपी संजय के खिलाफ आईपीसी 302, 436 का अपराध दर्ज किया है। शनिवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने भी कहा था कि यह हादसा है या षड़यंत्र दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगे उसमें साफ हो गया कि किस तरह एक युवक स्कूटी में आग लगाकर निकला था। इसके बाद पुलिस ने इसी बिंदू पर जांच को आगे बढ़ाया और मामला सुलझ गया।
 

आज शाम तक दस्तक दे सकता है चक्रवाती तूफान ‘असानी’, बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा ये

आज शाम तक दस्तक दे सकता है चक्रवाती तूफान ‘असानी’, बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा ये

बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहे तूफान के आज शाम को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है और यह उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के समुद्र तटों की ओर बढ़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष बुलेटिन जारी करके बताया कि मौसम प्रणाली एक दबाव के क्षेत्र में बदल गयी है और शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे ये तूफान निकोबार द्वीप से 170 किलोमीटर पश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से 300 किमी. दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित है.
मौसम का पहला चक्रवाती तूफान
अगर ये तूफान चक्रवात में बदलता है तो उसे ‘असानी’ कहा जाएगा. ये इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान होगा. इस तूफान के रविवार को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 10 मई तक उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तक पहुंचने की संभावना है.
मछुआरों को खाड़ी में जाने से रोका गया
बुलेटिन में कहा गया है कि इसके बाद इसके उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने तथा ओडिशा तट पर उत्तरपश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने बताया कि मछुआरों को अंडमान सागर तथा दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गयी है. साथ ही समुद्र में मौजूद मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह भी दी गयी है.
 

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक में कार टकराने से पति की मौत,पत्नी गंभीर...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक में कार टकराने से पति की मौत,पत्नी गंभीर...

कानपुर : आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए,जबकि दो बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल में पत्नी का उपचार शुरू किया गया है।


नई दिल्ली के दशरथपुरी कालोनी निवासी 40 वर्षीय रामनंदन अपनी 38 वर्षीय पत्नी रंजना,दस वर्षीय पुत्र वंशनंदन व आठ वर्षीय पुत्री वंशिका के साथ वैगनआर कार से अपने गांव बिहार के समस्तीपुर क्षेत्र के सोमना मनिहारपुर जा रहे थे। शनिवार तड़के लगभग दो बजे आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे के किमी- 220 पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार चला रहे रामनंदन स्टेयरिंग में फंस गए और पत्नी भी घायल हो गई वही दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए।


मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने उन्हें किसी तरह कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने रामनंदन को मृत घोषित कर दिया और घायल पत्नी रंजना का उपचार किया। चालक की मौत से पत्नी और बच्चे बेहाल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। बिल्हौर इंस्पेक्टर धनेश प्रसाद ने बताया कि ट्रक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 

ससुराल में मिली बेइज्जती से खफा युवक फासी के फंदे पर झूला..

ससुराल में मिली बेइज्जती से खफा युवक फासी के फंदे पर झूला..

फिऱोज़ाबाद : रामगढ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला.युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था और जब वह ससुराल गया था तो आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा उसे बेइज्जत किया गया जिससे खफा होकर उसने यह कदम उठाया.उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी के चाचा और चाची को बताया है.उसने एक वीडियो भी शूट किया है जिसमें वह रोते हुए दर्द बयां कर रहा है


मृतक का नाम मोहन सिंह उम्र 23 साल है जो कि रामगढ थाना क्षेत्र के सैलई इलाके का रहने वाला है.शुक्रवार को इसका शव कमरे से ही बरामद हुआ जो फांसी के फंदे पर लटका हुआ था.मोहन सिंह के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले सिरसागंज निवासी शिवानी के साथ हुयी थी.एक साल तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला लेकिन एक साल बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और शिवानी अपने मायके चली गयी तव से वह सिरसागंज में ही रह रही है.

गुरुवार को मोहन अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था जहाँ फिर ससुरालीजनों औऱ मोहन के बीच कुछ कहासूनी हुयी जिसके बाद ससुरालीजनों द्वारा पुलिस को बुलाया गया था और वह मोहन को पकड़कर ले गई थी. मोहन किसी तरह छूटकर आया और कमरे में जाकर सो गया.शुक्रवार को जब कमरा नही खुला तो मृतक की मां ने जंगला से झांककर देखा तो मोहन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था.मोहन की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों की भीड़ इक_ी हो गयी.घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा है.इधर पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जो काफी मार्मिक है.इसमें मोहन ने खुद की मौत के लिए पत्नी के चाचा चाची को जिम्मेदार ठहराया है.साथ ही मृतक के मोबाइल में एक वीडियो भी पुलिस को मिला है जिसमें वह अपनी कहानी कहते हुए खूब रो रहा है
 

गंगा में डूबे तीन लोग दो को बचाया, एक की तलाश जारी..

गंगा में डूबे तीन लोग दो को बचाया, एक की तलाश जारी..

लालगंज,रायबरेली : लालगंज तहसील क्षेत्र के गेगासों गंगा घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा नहा रहे तीन युवक गंगा नदी के गहरे पानी में डूब गए। देखते ही देखते तीनों युवक गहरे पानी ने डूबने उतराने लगे ,युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दो युवकों को तो किसी तरह बचा लिया।

लेकिन एक युवक गंगा नदी की गहरी धारा में बह गया। सरेनी पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश में लगी हुई है ।मिली जानकारी के अनुसार डूबा हुआ युवक अमर सिंह( 22 )पुत्र सुरेश सिंह तोमर ग्राम महेशपुरा थाना सुभाष नगर जिला बरेली का निवासी है। वह अपनी ननिहाल राकेश सिंह के यहां अंबारा पश्चिम गांव आया हुआ था ।शनिवार दोपहर 11 बजे के करीब वह अपने साथियों अमित सिंह व ऋतुराज दीक्षित के साथ गेगासों गंगा नहाने चला गया ।वहीं पर वे तीनों दुर्भाग्य से गंगा नदी में डूब गया।

अमित और ऋतुराज को तो लोगों ने किसी तरह बचा लिया लेकिन अमर सिंह का अभी तक पता नहीं चल सका है। अमर सिंह के गंगा नदी में डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया है। सरेनी पुलिस गोताखोरों और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ डूबे युवक अमर सिंह की तलाश में लगी हुई है। 

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत...

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत...

मऊ : वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर घोसी कोतवाली के बनियापार मोड़ के निकट एक तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर। जिसकी वजह से बाइक सवार गम्भीर रूप घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने एक प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बता दे कि शनिवार सुबह लगभग दस बजे घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर के बनियापार मोड़ के निकट वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर कोपागंज की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा घोसी कोतवाली पुलिस को दी मौक़े पर पहुँचे कोतवाली प्रभारी नागेश उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ पहुँच घटना का जायज़ा लिया और स्थानीय लोगो की मदद से एक प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी लाया जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृतक घोषित कर दिया। काफी देर के बाद मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर निवासी विशाल पुत्र रामजन्म के रूप में हुई। 

टाटा स्टील प्लांट में जोरदार धमाका, गैस लीक से मची अफरातफरी...

टाटा स्टील प्लांट में जोरदार धमाका, गैस लीक से मची अफरातफरी...

जमशेदपुर : य़हां टाटा स्टील प्लांट में धमाके की खबर है। धमाका कोल प्लांट के बैटरी चैंबर नंबर 5, 6 और 7 में हुआ। इस धमाके में दो कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी। धमाके से भीषण आग लग गई और गैस लीकेज होने लगी।


बैटरी नंबर पांच, छह, सात के गैस लाइन में हाट जाब यानि गैस कटिंग व वेल्डिंग का काम हो रहा था, तभी गैस लाइन से गैस रिसाव होने लगा। गैस लाइन में कोक ओवन गैस था, जिसे कार्बन मोनोआक्साइड भी कहा जाता है। यह काफी ज्वलनशील होता है। इस घटना के बाद कंपनी के अंदर सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। यह जांच का विषय है कि जब गैस लाइन में वेल्डिंग का काम हो रहा था तो गैस लाइन को बंद किया गया था या नहीं।


विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कोक प्लांट के आसपास के अन्य दूसरे विभाग के चैंबर के शीशे टूट गए। विस्फोट की आवाज साकची, काशीडीह, एग्रीको समेत गोलमुरी, बर्मामाइंस और बारीडीह जैसे इलाके में सुनी गई।
 

CRIME NEWS : चाकू मारकर पहलवान की हत्या, दूसरा गंभीर...

CRIME NEWS : चाकू मारकर पहलवान की हत्या, दूसरा गंभीर...

जौनपुर : जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में बदमाशो ने चाकुओं से प्रहार करके एक नवोदित पहलवान को मौत के घाट उतार दिया दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। इस निर्मम हत्या के बाद से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाष में जुट गयी है।

हत्या के पीछे पुरानी रंजीश बतायी जा रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने पचहटिया स्थित प्रसाद तिराहे पर चक्का जाम करके बवाल मचाया, सरकारी एबुलेंस को आग के हवाले कर दिया तथा पुलिस की गाडिय़ों पर पथराव किया गया है जिसके कारण गाडिय़ों के शीशे चकनाचूर हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण षैलेन्द्र सिंह ने बताया कि ष्षुक्रवार को देर रात धर्मापुर ठकुरची गांव के निवासी पहलवान बादल यादव अपने साथी अंकित यादव निवासी उत्तरगांवा के साथ अखाड़े से लौट रहे थे इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशो ने बादल और अंकित पर चाकुओं से हमला बोल दिया।

चाकू से कई वार करने के बाद बदमाश फरार हो गये। आसपास के लोग घायलों को अस्पताल ले गये जहां पर डाक्टरो ने बादल को मृत घोषित कर दिया तथा अंकित की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व अखाड़ा पर पहलवानों से कुछ लोगो से विवाद हुआ था। जिसके चलतेयह वारदात हुई है। 

इश्क में फर्ज से बगावत : महिला कैदी के प्यार में पुलिसवाले ने तोड़ दी जेल, फिर उठाया यह कदम..

इश्क में फर्ज से बगावत : महिला कैदी के प्यार में पुलिसवाले ने तोड़ दी जेल, फिर उठाया यह कदम..

न्यूयॉर्क : अमेरिका के एक पुलिस अफसर का 56 साल तक बेदाग करियर रहा लेकिन रिटायरमेंट आते-आते उसने ऐसा काम किया कि अब देशभर की पुलिस उसे ढूढ़ रही है। पुलिस ने उसका पता बताने वाले को 25 हजार डॉलर ईनाम देने का भी ऐलान किया है। इस भगोड़े पुलिस अफसर का नाम विक्की व्हाइट है जो अलबामा जेल का गार्ड था। आरोप है कि 56 साल के विक्की व्हाइट को अलाबामा जेल में बंद 38 साल की केसी व्हाइट से प्यार हो गया। इसके बाद विक्की व्हाइट ने केसी को जेल से बाहर निकालने की साजिश रची। रिटायरमेंट से एक हफ्ता पहले विक्की व्हाइट केसी को लेकर फरार हो गया।


पुलिस के मुताबिक विक्की एक एक्सयूवी कार से भागा था जिसे बाद में उसने छोड़ दिया। विक्की पुलिस में लंबे समय तक रह चुका है और वो सारे तरीके जानता है जिससे पुलिस उसे पकड़ सकती है इसलिए वो गाडिय़ां बदल-बदलकर भाग रहा है। पुलिस को उसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। विक्की केसी के साथ 29 अप्रैल की रात भागा था लेकिन उसने बीच में ही एक्सयूवी कार को छोड़ दिया। इसके बाद विक्की और केसी किस गाड़ी से आगे गए इस बारे में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।

जांच में ये भी पता चला है कि भागने से पहले विक्की ने अपना घर भी बेच दिया था और उसने अपने सभी बैंकों में जमा करीब 90 हजार डॉलर भी निकाल लिए थे। पुलिस को ये भी पता चला है कि विक्की ने अपने एक सहयोगी की मदद से एक एक्सयूवी कार खरीदने की कोशिश की थी। पुलिस को उम्मीद है कि विक्की दोबारा ऐसा कर सकता है। यूएस मार्शल सर्विस जिसे भागे हुए कैदियों को पकडऩे में महारथ हासिल है उसके मुताबिक विक्की ने अपने बाल काले करवा लिए हैं ताकि उसे जल्दी कोई पहचान ना सके। मार्शल सर्विस ने विक्की व्हाइट और केसी व्हाइट के टैटू की तस्वीर जारी कर दी है ताकि लोग उनके बारे में जानकारी दे सकें।
 

नींबू घोटाला में सस्पेंड हो गए जेलर साहब, दिलचस्प है पूरा मामला...

नींबू घोटाला में सस्पेंड हो गए जेलर साहब, दिलचस्प है पूरा मामला...

जालंधर : एक तरफ नींबू की आसमान छू रही कीमतों के कारण आम आदमी गर्मी में भी इससे दूरी बनाता दिखाई दे रहा है, वहीं पंजाब में गजब का नींबू घोटाला सामने आया है। इस मामले में कपूरथला मॉडर्न जेल के सुपरिंटेंडेंट गुरनाम लाल को निलंबित कर दिया गया है। जेल मंत्री हरजोत बैस के आदेश पर जेल के सुपरिंटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है। पूरा मामला 50 किलो नींबू की ‘खरीद’ से जुड़ा है।

जेल सुपरिंटेंडेंट गुरनाम लाल ने राशन खरीद में 50 किलो नींबू खरीदे जाने की बात अपने बिल में बताई थी। यह बिल विभाग को उस वक्त भेजा गया था जब बाजार में नींबू का भाव 200 रु प्रति किलो से ज्यादा था। लेकिन एक नींबू जेल के कैदियों को भी नसीब नहीं हुए। जब जांच करने के लिए पैनल जेल में पहुंचा तो जेलर की सारी पोल खुल गई।

ऐसे सामने आया जेल का नींबू घोटाला : वहीं मामला सामने आते ही जेव विभाग के सभी बड़े अफसर एक्शन में आ गए हैं। पंजाब एडीजीपी वीरेंद्र कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा-जेल के कैदियों को सही आहार मुहैया कराने में कपूरथला मॉडर्न जेल सुपरिंटेंडेंट ने यह गड़बड़ी की है।

मामला आते ही जेल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि डीआईजी की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया था। जिसने बारीकी से पूरे मामले की जांच की। कपूरथला जेल के कैदियों के लिए जो नींबू बुलवाए थे वो रिकॉर्ड में कहीं नहीं मिले। ना ही कैदियों को यह नींबू मिले। इस जांच के दौरान कई अनियमितताएं भी देखने को मिलीं। जिसके आधार पर जेलर को निलंबित कर दिया गया है।
 

दर्दनाक घटना : 2 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत......

दर्दनाक घटना : 2 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत......

नई दिल्ली : इंदौर में तड़के 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के विजय नगर की एक बिल्डिंग में पलभर में सबकुछ तबाह हो गया। दरअसल विजय नगर थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिल वाली बिल्डिंग में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे, अधिकांश की नींद में ही जलने व दमघुटने से मौत हो गई। आग में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है। आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। आग के शिकार हुए लोगों में अधिकांश किराएदार बताए गए हैं।

इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे।

हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी और फिर धीरे धीरे पूरे घर में फैल गई। इसने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

प्रदेश के गृह व इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। आग पर काबू पाया जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। फॉरेंसिक और इंटेलिजेंस के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया और पुलिस कमिश्नर ने भी मौके का जायजा लिया है।

 

सीमांत किसानों को कृषि मशीन प्रदान करेगा जेएसपीएल फाउंडेशन शालू जिंदल...

सीमांत किसानों को कृषि मशीन प्रदान करेगा जेएसपीएल फाउंडेशन शालू जिंदल...

भुवनेश्वर : कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से, जेएसपीएल फाउंडेशन ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम जिंदल कृषि विकास शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत, फाउंडेशन किसानों, मुख्य रूप से छोटे किसानों को कृषि यंत्रीकरण उपकरण के साथ सहायता करेगा।

जेएसपीएल फाउंडेशन के अध्यक्ष, शालू जिंदल ने कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि पद्धतियों में खेती का मशीनीकरण एक महत्वपूर्ण इनपुट है। हमारे देश में अधिकांश सीमांत किसान इसे वहन करने में सक्षम नहीं हैं, जो उनकी कृषि आय और जीवन की समग्र गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। जेएसपीएल फाउंडेशन के जिंदल कृषि विकास कार्यक्रम का उद्देश्य उत्पादन, उत्पादकता और नकद आय तक पहुंच में स्थायी वृद्धि के लिए कृषि मशीनीकरण के माध्यम से सीमांत किसानों का समर्थन करना है। इससे मानव श्रम और खेती की लागत भी कम होगी और कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी।

इस कार्यक्रम के तहत, जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा कृषि मशीनीकरण मशीनरी की खरीद की जाएगी और एक स्थानीय किसान संगठन जैसे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), कृषि सेवा केंद्र, किसान क्लब (एफसी), किसान क्लब फेडरेशन (एफसीएफ), डेयरी सोसायटी के साथ रखा जाएगा। (डीएस), ग्राम वाटरशेड कमेटी (वीडब्ल्यूसी), आदि। किसान संगठनों को जेएसपीएल फाउंडेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छोटे और सीमांत किसानों को मशीनरी से अधिकतम लाभ मिल रहा है। किसान संगठन को मामूली राशि का भुगतान करके कस्टम हायरिंग के आधार पर रखी गई मशीनरी का उपयोग कर सकते हैं। राशि का उपयोग उपकरणों के रखरखाव/प्रतिस्थापन के लिए किया जाएगा।

प्रत्येक स्थानीय किसान संगठन रुपये तक की कृषि मशीनीकरण मशीनरी प्राप्त कर सकता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी को छोड़कर 15 लाख। इस कार्यक्रम के तहत ट्रैक्टर, पावर टिलर, रीपर, पावर-ड्रिवन सीड ड्रिल, पावर वीडर, पावर स्प्रेयर, पंप सेट - 2 (5 केवी / 3 केवी), टूल किट / मशीनरी रूम आदि जैसे उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। राशि संगठन से संगठन में भिन्न हो सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के इच्छुक किसान संगठनों को www.jsplfoundation.com पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन पत्र में 21 मई तक जेएसपीएल फाउंडेशन को अपना अनुरोध अग्रेषित करना होगा। फाउंडेशन किसी भी अनुरोध/आवेदन को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
 

डीजे के तेज म्यूजिक से एक नौजवान की नाचते-नाचते आ गई मौत, सामने आई चौंकाने वाली वजह...

डीजे के तेज म्यूजिक से एक नौजवान की नाचते-नाचते आ गई मौत, सामने आई चौंकाने वाली वजह...

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में उस वक्त मातम पसर गया ,जब शादी में डीजे के तेज म्यूजिक से एक नौजवान की जान चली गई। बारात में डीजे की तेज आवाज के दौरान वीडियो बनाते वक्त एक युवक बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के मुताबिक डीजे की तेज आवाज से उसे हार्ट अटैक आया है।इस हादसे के बाद खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

दरअसल, उज्जैन के पास अंबोदिया डेम निवासी 18 साल का लाल सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में गया था जहां बारात में लालसिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे के पीछे नाच रहा था, इस दौरान वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था कि तभी अचानक डांस करते हुए लालसिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया जिसके बाद उठा ही नहीं। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लालसिंह के दिल में खून का थक्का जमा हुआ था। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि डीजे के तेज म्यूजिक से शरीर में असामान्य गतिविधियां होती हैं जो मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि इसका असर हमारे सीधे दिल और दिमाग पर पड़ता है। लिहाजा इस वजह से युवक की जान चली गई।
 

बड़ी खबर : रेलवे ने ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का किया ऐलान  अब यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट.....

बड़ी खबर : रेलवे ने ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का किया ऐलान अब यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट.....

नई दिल्ली : ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेल कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। इसके अलावा जिन रूट पर समर स्पेशल ट्रेन चलाना संभव नहीं है, वहां मौजूदा ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुल 14 ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया है, ताकि लोगों यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने उन सभी ट्रेनों का विवरण दिया है, जिनमें डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है। कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों में एक निश्चित समय के लिए ही डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिसके बाद ये ट्रेनें अपने निर्धारित डिब्बों की संख्या के साथ ही चलाई जाएंगी।

इन ट्रेनों में बढ़ाई जाएगी डिब्बों की संख्या
1.
अजमेर से बांद्रा टर्मिनस तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12996 में 10 से 31 मई तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

2. बांद्रा टर्मिनस से अजमेर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12995 में 11 मई से 1 जून तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

3. बीकानेर से कोलकाता तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12495 में 12 से 26 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

4. कोलकाता से बीकानेर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12496 में 13 से 27 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

5. बीकानेर से बांद्रा तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 22473 में 9 से 30 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

6. बांद्रा से बीकानेर तक चलने वाली गाड़ी संख्या- 22474 में 10 से 31 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

7. बीकानेर से पुरी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या- 20471 में 8 से 29 मई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

8. पुरी से बीकानेर तक चलने वाली गाड़ी संख्या- 20472 में 11 मई से 1 जून तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

9. दिल्ली सराय रोहिल्ला से जयपुर तक सफर करने वाली गाड़ी संख्या- 14021, 7 मई को 1 एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।

10. जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक सफर करने वाली गाड़ी संख्या- 14022, 8 मई को 1 एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।

11. जम्मूतवी से जैसलमेर तक सफर करने वाली गाड़ी संख्या- 14646, 7 और 9 मई को 1 एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।

12. जैसलमेर से जम्मूतवी तक सफर करने वाली गाड़ी संख्या- 14645, 9 और 11 मई को 1 एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।

13. जम्मूतवी से बाड़मेर तक सेवाएं देने वाली गाड़ी संख्या- 14662, 8 मई को एक एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।

14. बाड़मेर से जम्मूतवी तक सेवाएं देने वाली गाड़ी संख्या- 14661, 10 मई को एक एक्स्ट्रा द्वितीय शयनयान डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।

 

दर्दनाक सड़क हादसा : टवेरा एसयूवी और ट्रक की टक्कर से मौके पर ही 7 लोगों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल...

दर्दनाक सड़क हादसा : टवेरा एसयूवी और ट्रक की टक्कर से मौके पर ही 7 लोगों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल...

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर-उमरेड़ हाइवे पर दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उमरगांव के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, टवेरा एसयूवी और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें टवेरा सवार 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को नागपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात साढे दस बजे के करीब टवेरा उमरेड से नागपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान उमरगांव के पास टवेरा की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टवेरा के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक में 6 पुरुष और 1 महिला शामिल है। सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक......

दर्दनाक सड़क हादसा : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक......

मथुरा : मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत सात की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं।

कार में लल्लू गौतम, उनके पुत्र राजेश, गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और कृष सवार थे। ये लोग मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे। वहां शादी समारोह में गए थे। शनिवार की सुबह नोएडा वापस लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे इनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 68 के समीप अज्ञात वाहन से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हुए हैं।

सड़क हादसे में लल्लू गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज की मौत हो गई है। श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। हादसे का कारण नींद की झपकी हो सकती है। घटना की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
 

BIG BREAKING : आधी रात से इस देश में लागू हुआ आपातकाल, राष्ट्रपति ने की घोषणा, देश में मचा कोहराम

BIG BREAKING : आधी रात से इस देश में लागू हुआ आपातकाल, राष्ट्रपति ने की घोषणा, देश में मचा कोहराम

श्रीलंका | भयंकर मंदी के चलते जनता का उग्र विरोध झेल रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आधी रात से देश में आपातकाल लगाने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह पुलिस ने श्रीलंका की संसद में घुसने की कोशिश कर रहे छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। दूसरी तरफ श्रीलंका के कई व्यापारिक संगठनों ने सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। इस बीच श्रीलंका में पिछले एक महीने से जारी आर्थिक संकट कम होने की बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में खाने-पीने के सामान और दवाईयों की भयंकर कमी है। दूसरी तरफ देश के पास पेट्रोल तक खरीदने के पैसे नहीं हैं। सरकार का विदेशी खजाना खाली हो चुका है। श्रीलंका के 22 करोड़ लोगों के लिए जीने-मरने जैसी नौबत आ गई है।

लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं। लोग सरकार पर आर्थिक सकंट से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 1948 में आजादी के बाद से श्रीलंका अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। संसद की तरफ जाने वाली सड़क पर हजारों की संख्या में स्टूडेंट जमा हैं।

शुक्रवार को स्टूडेंट के एक ग्रुप ने श्रीलंका की संसद में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे और वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर भीड़ को तितर बितर करने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ पुलिस बैरिकेटिंग के ही पीछे छिप गई जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इससे पहले गुरुवार को भी पुलिस ने संसद मार्ग से भीड़ को हटाने के लिए इसी तरह आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की थी लेकिन गुरुवार को भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली थी।

जिले के इस गाँव के सरपंच ने सुनाया तुगलकी फरमान, गाँव वालों के द्वारा 2 मटके से ज्यादा पानी भरा गया तो होगी कार्यवाही

जिले के इस गाँव के सरपंच ने सुनाया तुगलकी फरमान, गाँव वालों के द्वारा 2 मटके से ज्यादा पानी भरा गया तो होगी कार्यवाही

डिंडौरी | देश के लगभग सभी राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई राज्यों में पानी की भारी किल्लत भी झेलनी पड़ रही है. मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के एक गांव में भी लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं. यहां के ग्रामीणों को रोजाना केवल 2 ही मटके पानी भरने को मिल रहा है. इतना ही नहीं इस गांव में पानी की समस्या इतनी विकट है कि सरपंच को इसके लिए मुनादी करानी पड़ी. डिंडौरी जिले में आने वाले अझवार गांव में सरपंच ने हाल ही में मुनादी कराई है.

इसमें कहा गया है कि सभी ग्रामीणों को रोजाना केवल 2 ही मटके पानी भरने की अनुमति होगी. इससे ज्यादा पानी भरने पर कार्रवाई की जाएगी. इस व्यवस्था से सभी को पानी मिल सकता है. जानकारी के मुताबिक इस गांव में केवल एक ही हेंडपंप है. जो बस स्टेंड के पास है. इसमें भी गर्मियों के दिनों में पानी कम हो जाता है. ऐसे में सभी गांव वालों को कम से कम 2 मटके पानी तो मिल जाए, इसलिए यह मुनादी की गई है.

पीएचई विभाग का दावा नहीं है पानी की दिक्कत
वहीं पूरे मामले के बारे में पीएचई विभाग बिल्कुल अलग ही दावे करता है. पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री शिवम सिन्हा ने बताया कि अझवार गांव में बस स्टेंड के पास हेंडपंप लगा है. इसमें पर्याप्त पानी है. इस नल पर महिलाएं बर्तन और कपड़े धोती हैं. इस कारण पानी की समस्या हो जाती है. शिवम सिन्हा ने बताया कि इस गांव की आबादी करीब 600 है. वहीं गांव में करीब 6 हैंडपंप चालू हैं.

मजबूरी में करानी पड़ी मुनादी
गांव के जनपद सदस्य राजेश कुशराम ने बताया कि गांव में पानी की किल्लत है. एक ही नल से पानी सभी को भरना पड़ता है. इस कारण इसमें पानी सूख जाता है. इसलिए सभी की सहमति से गांव में मुनादी कराई गई है. ताकी सभी को बराबर पानी मिलता है. गांव में पानी की समस्या है. पंचायत को इस पर ध्यान देना चाहिए. इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए.