BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शर्मसार घटना : दूसरे धर्म के युवक ने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिए,  अब युवक धर्म परिवर्तन के लिए महिला पर बना रहा है दबाव...

शर्मसार घटना : दूसरे धर्म के युवक ने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिए, अब युवक धर्म परिवर्तन के लिए महिला पर बना रहा है दबाव...

उत्तरप्रदेश : शाहजहांपुर जिले में एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका के साथ दुष्कर्म इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका के साथ एक दूसरे धर्म के युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और अब वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार देर रात दुराचार और विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कांठ थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 28 वर्षीय अध्यापिका चार मई को जब अपने घर जा रही थी, तभी बरेंडा गांव के रहने वाले आरोपी आमिर ने उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, चूंकि आमिर उसी गांव का रहने वाला है, जहां पीड़िता पढ़ाती है, इसलिए वह आरोपी के साथ घर की ओर चल पड़ी।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार के अनुसार, रास्ते में आरोपी ने पीड़िता को नशीला द्रव्य सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर घटना का वीडियो बना लिया। कुमार के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी की मां, बहन, भाई समेत पांच परिजन उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और आमिर से शादी करने का दबाव बना रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि मामले के पांचों आरोपी फरार हैं और पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बना दी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

न्यायालय परिसर की दीवार गिराने से हुई महिला की मौत...

न्यायालय परिसर की दीवार गिराने से हुई महिला की मौत...

बिहार : बिहार के नालंदा जिला मुख्यालय में बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय की बाहरी दीवार आज सुबह अचानक गिर गई, जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग जख्मी बताए जाते हैं। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायालय परिसर की बाहरी दीवार सुबह अचानक गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।
मृत महिला की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां के विशुनपुर की रहने वाली राजमतिया देवी के रूप में की गयी। बताया जाता है कि बेटी के केस की तारीख के लिए वो कोर्ट आई थी। इस घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घटना के बाद आनन-फानन में मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया।
अधिवक्ता संघ का कहना है कि दीवार बरसों पुराना था, जिसको तोडऩे के लिए कई बार न्यायालय के वरीय अधिकारी के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी को लिखित रूप से ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन लापरवाही के कारण उसे हटाया नहीं जा सका जिसके कारण एक महिला की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, नगर आयुक्त तरणजोत सिंह, एस डी एम कुमार अनुराग और डीएसपी सदर डॉ शिबली नोमानी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच राहत बचाव कार्य करवाया।
वहीं इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दीवार काफी पुराना था और यहां पर बाहर में लोग नाश्ता की दुकान खोल रखे थे, अचानक दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है।

इस पूर्व उपमुख्यमंत्री के करीबी रहे नेता की गोली मारकर कर दी गई हत्या...

इस पूर्व उपमुख्यमंत्री के करीबी रहे नेता की गोली मारकर कर दी गई हत्या...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने बीती रात राजद के एक नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी डॉ. राम इकबाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के बाद इलाके में तनाव है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, राजघाट गांव निवासी यादव रात को अपनी बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनके घर के समीप ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए और आनन-फानन में राजद नेता को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि राजद नेता को 3 गोलियां लगी थी।

हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
इधर, घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता गांव पहुंचे हैं। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक सारण प्रमंडल की राजद छात्र इकाई के अध्यक्ष होने के साथ ही तेजस्वी यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं।
 

सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत.....

सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत.....

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक सड़क हादसा की घटना सामने आ रही है. गोंडा जिले मनकापुर थाना क्षेत्र में शाम एक ट्रक और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

प्भारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के मुताबिक, बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र निवासी शिवम सिंह (28) और विवेक सिंह (30) देर शाम बाइक से मनकापुर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर अमवा जंगल मोड़ के पास सामने से आ रही गेहूं से लदी एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

निरीक्षक मनोज कुमार राय अनुसार, हादसे की सूचना मिलने पर मसकनवा चौकी और मनकापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

जब बीच हवा में उड़ते विमान का पायलट अचानक हुआ बेहोश, यात्री ने संभाला कमान, जानें फिर....

जब बीच हवा में उड़ते विमान का पायलट अचानक हुआ बेहोश, यात्री ने संभाला कमान, जानें फिर....

फ्लोरिडा/नई दिल्ली। इस तरह की घटनाएं अक्सर फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं जब हीरो बिना किसी पूर्व अनुभव के वो सब कर देता है जिसकी हम उम्मीद भी नहीं लगाए होते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब एक यात्री ने बिना किसी पूर्व अनुभव के एक प्लेन को सुरक्षित लैंड करा दिया। बिना किसी पूर्व उड़ान अनुभव वाले एक यात्री ने पायलट के बीमार होने के बाद फ्लोरिडा में एक छोटे से विमान को सुरक्षित रूप से उतार दिया। यात्री हवाई यातायात नियंत्रकों (ATC) की मदद से विमान को उतारने में कामयाब रहा।
यह पूरा मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की सहायता से एक व्यक्ति ने सेसना कारवां विमान की लैंडिंग कराई। पैसेंजर ने इस मसले पर कहा कि मैं बेहद मुश्किल हालात में था। सेसना कारवां के पैसेंजर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी देते हुए बताया कि मेरे विमान का पायलट बेहोश हो गया है और मुझे प्लेन उड़ाने के बारे में कुछ भी नहीं पता है। उस वक्त वह डेस्टिनेशन से करीब 112 किमी की दूरी पर था। बता दें, सेसना के मुताबिक 38 फीट लंबे इस प्लेन को 346 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलाया जा सकता है. इसमें 14 लोग बैठ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के डिस्पैचर ने यात्री से पूछा- आपकी पोजिशन क्या है? उसने जवाब देते हुए कहा कि मुझे कोई आईडिया नहीं है। मैं अपने सामने फ्लोरिडा के तट को देख सकता हूं. और मुझे कुछ भी नहीं पता है। तब डिस्पैचर ने उन्हें प्लेन के विंग लेवल को मेंटेन करने और तट के साथ चलने को कहा और बताया कि वे लोग प्लेन को लोकेट करने की कोशिश कर रहे हैं।
कंट्रोलर्स ने सेसना कारवां प्लेन को नीचे लाने में मदद की और आखिरकार वे प्लेन को ट्रेस करने में सफल हो गए। तब प्लेन बोका रैटॉन के पाल बीच से करीब 40 किलोमीटर उत्तर की दिशा में था। वहां से ट्रैफिक कंट्रोल ने पैसेंजर को गाइड किया। जिसकी वजह से प्लेन की सेफ लैंडिंग हो गई। इसके बाद एक कंट्रोलर ने रोडियो पर कहा- अभी-अभी कुछ पैसेंजर्स द्वारा एक प्लेन को लैंड कराते देखा गया है। जिसके बाद लोग चौंक गए। एविएशन एक्सपर्ट जॉन नैंसी ने कहा- यह पहली बार हुआ है। मैंने कभी नहीं सुना कि इस सेसना कारवां प्लेन को किसी ऐसे शख्स ने सुरक्षित लैंड करवाया हो जिसके पास कोई एयरोनॉटिकल एक्सपीरियंस ना हो। हालांकि, इस घटना के बाद ना तो उस पैसेंजर की कोई डिटेल सामने आई है और ना ही बीमार पायलट के हालात के बारे में जानकारी मिली है।
 

चौथी बार इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा, जानें मामला...

चौथी बार इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा, जानें मामला...

बेंगलुरु : कर्नाटक के आईपीएस ऑफिसर और डीजीपी पी रवींद्रनाथ ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है। रवींद्रनाथ का कहना है कि उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। दरअसल हाल ही में पी रवींद्रनाथ का तबदला कर्नाटक पुलिस की ट्रेनिंग विंग में किया गया था, जिसे लेकर वह काफी नाराज हैं।


अपने इस्तीफे में पी रवींद्रनाथ ने लिखा कि 'मैंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। जिसके कारण सिर्फ मुझे परेशान और मेरा उत्पीड़न करने के इरादे से समय से पहले मेरा ट्रांसफर किया जा रहा है।' फिलहाल अब इस मुद्दे पर राजनीति गरमाने लगी हैं।जिस पर कर्नाटक के मंत्री शिवराम हेब्बार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


पी रवींद्रनाथ के इस्तीफे को लेकर मंत्री शिवराम हेब्बार ने कहा है कि 'इस तरह के इस्तीफे हर सरकार के कार्यकाल के दौरान आते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान ऐसा देखने को मिल रहा है। उनका (पी रवींद्रनाथ) कहना है कि वे दबाव में ऐसा कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ अलग आंतरिक मामले होते हैं। मुझे नहीं पता की उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया।' आगे कहा है कि 'वरिष्ठ अधिकारी अपना फैसला खुद लेते हैं। उन्होंने सरकार को दोष नहीं दिया है। कोई काम करने वाला हमेशा किसी न किसी तरह के दबाव में रहेगा। मैं एक मंत्री हूं, और मैं बहुत दबाव में हूं लेकिन इस्तीफा इसका समाधान नहीं है।'


बता दें कि इससे पहले भी आईपीएस अधिकारी पी रवींद्रनाथ ने अपना इस्तीफा दिया है और यह उनका चौथा इस्तीफा है। फिलहाल वह इस्तीफा देने के कुछ समय बाद इसे वापस ले लेते हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2008, 2014 और 2020 में अपना इस्तीफा दिया था। फिलहाल पी रवींद्रनाथ आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं जो 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
 

मानसून अलर्ट: इस साल समय से पहले मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मानसून अलर्ट: इस साल समय से पहले मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

देशवासियों को जल्द ही भीषम गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मानें तो इस साल देश में 15 मई को मानसून दस्तक दे सकता है. देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आने की उम्मीद है. जिसके कारण अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना जताई जा रही है.
मौसम विभाग ने इस साल संभावित मानसून के लेकर ये अहम जानकारी दी. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं.
इस समय देश का अधिकांश हिस्सा प्रचंड गर्मी के प्रकोप को झेल रहा है. समय से पहले मानसून आने से देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को अवश्य इस गर्मी से राहत मिलेगी. जो पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल हैं. सामान्य स्थिति में केरल में मानसून का आगमन एक जून को होता है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान भी जतााया है. द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है.

 

LOCKDOWN 2022: कोरोना के बढते मामलो को देखते हुए यहाँ लगा लॉकडाउन

LOCKDOWN 2022: कोरोना के बढते मामलो को देखते हुए यहाँ लगा लॉकडाउन

फियोंगयांग : डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) में गुरुवार को दो साल में पहले कोविड-19 मामले सामने आने के बाद उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने सख्त राष्ट्रीय लॉकडाउन का आदेश दिया है।


राजधानी फियोंगयांग में ओमिक्रोन वैरिएंट का प्रकोप काफी ज्यादा है, हालांकि अभी संक्रमितों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिली है। राज्य के स्वामित्व वाले कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार यह सबसे बड़ी आपातकालीन घटना है। इस मामले को लेकर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन आपातकालीन बातचीत कर रहे हैं।


जानकारों का मानना है कि देश में यह वायरस लंबे समय से मौजूद है।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने अपनी आबादी के लिए किसी तरह का टीकाकरण अभियान नहीं चलाया है। देश ने चीनी निर्मित सिनोवैक वैक्सीन और एस्ट्राजेनेका जैब्स दोनों वैक्सीन को खारिज कर दिया था। महामारी की शुरुआत के बाद से देश ने अपनी सीमाओं को बंद करके संक्रमण से बचने का फैसला किया था, जिससे गंभीर आर्थिक स्थिति और भोजन की कमी हो गई है।
 

नए कानून पर मुहर, महिलाओं को हर महीने मिलेंगी 3 अतिरिक्त छुट्टियां, इस देश ने लिया फैसला...

नए कानून पर मुहर, महिलाओं को हर महीने मिलेंगी 3 अतिरिक्त छुट्टियां, इस देश ने लिया फैसला...

मद्रिद : पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द के मद्देनजर स्पेन में हर महीने महिलाओं को 3 अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी। स्पेन ऐसा करने वाला पहला पश्चिमी देश होगा। पीरियड्स के दर्द को लेकर दी जाने वाली छुट्टियों की सीमा प्रति माह 3 दिन निर्धारित की गई है। स्पेन की सरकार अगले हफ्ते से इन सुधारों को देश में लागू करने जा रही है।


अगली कैबिनेट बैठक में पारित होने वाले सुधार पैकेज के तहत, स्कूलों को उन लड़कियों के लिए सैनिटरी पैड प्रदान करने की भी आवश्यकता होगी जिन्हें इसकी जरूरत है।


पीरियड्स के दौरान छुट्टी अभी तक सिर्फ कुछ देशों में ही दे जाती है। जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और जाम्बिया, मासिक धर्म की छुट्टी देने वाले देशों में शामिल हैं। अब स्पेन भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।


वहीं, स्पेन ने 3 मार्च को मासिक धर्म स्वास्थ्य और प्रजनन स्वास्थ्य की गारंटी के लिए एक पैकेज की भी घोषणा की थी जिसमें गर्भपात कराने वाली महिलाओं को छुट्टी देना भी शामिल था। इन सभी उपायों का उद्देश्य उन महिलाओं को लाभ पहुंचाना है जो विशेष रूप से दर्द से गुजरती हैं। मासिक धर्म के दौरान कई महिलाएं डायसमेनरोहया से पीडि़त हो जाती हैं।


वहीं, स्पेन में सैनेटरी पैड और टैम्पून से वैट भी हटा दिया जाएगा। साथ ही सामाजिक रूप से हाशिए में रहने वाली महिलाओं को ये नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। स्पेन वेश्यावृत्ति के लिए महिलाओं की तस्करी को रोकने वाले एक कानून को पारित करने पर भी विचार कर रहा है।
 

राजधानी में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण पिछले चौबीस घंटो में मिले एक हजार से ज्यादा मामले...

राजधानी में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण पिछले चौबीस घंटो में मिले एक हजार से ज्यादा मामले...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1032 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर 3.64 प्रतिशत रही. किसी मरीज की मौत नहीं हुई है है. इतने ही समय में 1306 लोग संक्रमण से उबरे हैं. शहर में इस समय 4928 मरीजों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 28386 टेस्ट किए गए हैं. 

कोरोना काल में करोड़ों लोगों का जीवन बचाने का श्रेय नर्सिंग कर्मियों को...

कोरोना काल में करोड़ों लोगों का जीवन बचाने का श्रेय नर्सिंग कर्मियों को...

रायगढ़ : ‘लेडी विद द लैंप’ दीपक वाली महिला के नाम से विख्यात फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 को इटली के फ्लोरेंस शहर में हुआ था। भारत सरकार ने वर्ष 1973 में नर्सों के अनुकरणीय कार्यों को सम्मानित करने के लिए उन्हीं के नाम से ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ की स्थापना हुई। जो नर्स दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं। फ्लोरेंस कहती थी कि रोगी का बुद्धिमान और मानवीय प्रबंधन ही संक्रमण के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव है।


इस दिवस के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी बताते हैं: “कोरोना काल में दुनिया भर में करोड़ों लोगों का जीवन बचाने में नर्सों के सहयोग से ही सफलता मिली है। इसका श्रेय नर्सिंग कर्मियों को जाता है, जो स्वयं के संक्रमित होने के खतरे के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बिना ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने में जुटे रहे। 12 मई को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के इसी योगदान को नमन करना जरूरी है। यह दिवस दया और सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्हें ‘आधुनिक नर्सिंग की जन्मदाता’ माना जाता है।“


मां को देखकर नर्स बनी, गर्व है इस पर : अर्चना गुलाब
हमने 4,000 से अधिक लोगों का कोविड टेस्ट किया है। 200 से अधिक ऐसे मरीजों का इलाज किया है जो बाद में कोविड पॉजिटिव आए। आपातकाल विभाग (इमरजेंसी डिपार्टमेंट) की ड्यूटी सिखाती है कि हमें सभी का इलाज करना है, फिर चाहे वह कोविड पॉजिटिव हो या नेगेटिव, या फिर कोई और। इमरजेंसी में लाया मरीज गंभीर रहता है, कई बार ऐसा हुआ कि अगर हम पीपीई किट पहनने जाते तो शायद देर हो जाती और कई दफे पीपीई किट निकालने का मौका ही नहीं मिला, कई घंटे उसे पहनना पड़ता था। डेडिकेटेड कोविड अस्पताल जाने से पहले मरीज इमरजेंसी में ही आता है उसे ही हम रेफर करते हैं। किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय (मेडिकल कॉलेज के अधीन) के इमरजेंसी विभाग की इंचार्ज नर्स अर्चना गुलाब जब यह बताती हैं तो उनकी आंखे गर्व से चमक उठती हैं। अर्चना उन गिनी-चुनी नर्सों में से एक हैं जो कोविड के समय में 24 घंटे ड्यूटी पररहीं, कोविड संक्रमित मरीज के आने के बाद पूरे अस्पताल को सैनेटाइज करना, रैपिड रेस्पांड टीम का हिस्सा होने के साथ ही साथ केजीएच अस्पताल में कोविड नियंत्रण की जिम्मेदारी उन पर ही होती थी। बाद में जब अस्पताल में टेस्टिंग लैब खोल दिया वह भी उन्हीं के हिस्से में आया।


34 साल की अर्चना ने 2008 में भिलाई से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। नामी-गिरामी अस्पतालों में काम करने के बाद 2014 में केजीएच से जुड़ीं और 2015 से इमरजेंसीइंचार्ज बनी हुई हैं। एक उम्दा नर्स होने के साथ ही वह रायगढ़ जिले की मिस दिवा 2022 हैं और परसोना मिसेस इंडिया की प्रदेश से उम्मीदवार भी। 9 साल की बेटी की मां अर्चना कोरबा की रहने वाली हैं, उनके समर्पित कार्य के कारण बच्चे की परवरिश ननिहाल में ही हो रही है। अर्चना कहती हैं: “मेरी मां मेरी नर्स बनने की प्रेरणा हैं। वह एक बेहतरीन नर्स थीं। बचपन से मेरे मानस पटल पर उनकी सेवा और लोगों का उनके प्रति प्रेम ही छाया रहता था। लोगों की सेवा नर्सिंग क्षेत्र से बेहतर और कहां हो सकती है। इन्हीं के कारण मैं नर्स बनी और मुझे अपने काम पर गर्व है। बच्ची का चेहरा रोज न देख पाने का मलाल रहता है पर वह अपनी मां की जिम्मेदारियों को समझती है। कोविड ने सबके लिए नया था और उसने जो सीख दी वह ताउम्र याद रहेगी“


मां और बच्चे दोनों की देखभाल से मिलता है सुकून : कमला पटेल
केजीएच के महिला और प्रसूति वार्ड की इंचार्ज नर्स कमला पटेल बीते 11 सालों से यहां सेवाएं दे रही हैं। केजीएच का महिला और प्रसूति वार्ड जिले का सबसे व्यस्ततम वार्ड रहता है। यहां आने वाले भीड़ अस्पताल के भरोसे को बताती है। भीड़ और क्षमता से अधिक मरीजों की देखभाल करना किसी चुनौती से कम नहीं है। कमला कहती हैं: “ गर्भवती से लेकर शिशुवती महिलाएं हमारे वार्ड में आती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी सजगता के साथ और बढ़ जाती है। दोनों को स्वास्थ्य सेवा देना सुकून देता है। सरकारी अस्पताल होने के कारण पूरे जिले से लोग आते हैं क्योंकि यहां जच्चा और बच्चा दोनों का इलाज और दवा मुफ्त है। फलस्वरूप सीमित बेड से कहीं अधिक मरीज आते हैं। कई दफे लोग हम पर चिल्लाते हैं पर हम अपने काम से जवाब देते हैं। जब मरीज और उसके तीमारदार यह देखते हैं कि विपरीत परिस्थिति के बावजूद हमने उनके मरीज की देखभाल बेहतर तरीके से की तो वह परिस्थिति समझते हैं और फिर सहयोग करते हैं। समय के साथ लोगों में नर्सिंग के पेशे के प्रति नजरिये में बदलाव आया था। बीता दो साल किसी भयावह सपने से कम नहीं था फिर भी हम सभी ने मिलकर उससे पार पाया। 5 और 10 साल के दो बच्चे हैं और पति निगम में काम करते हैं तो घर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है पर नर्सिंग पेशे के साथ कभी समझौता नहीं किया। परिवार का हमेशा साथ मिला है।“


हम पर बढ़ा है लोगों का भरोसा: कल्पना
लोईंग सीएचसी में बीते 8 साल से स्टाफ नर्स कल्पना केरकेट्टा ग्रामीण अंचल और ओडिसा बॉर्डर पर कोविड संक्रमण की रोकथाम में महती भूमिका निभाई है। लोईंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कल्पना उस समय को याद कर सिहर उठती हैं कि दो साल पहले जब कोरोना के शुरुआती केस आ रहे थे और लोईंग में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था तब हमारे पास न तो दवा थी और न ही कोई उपचार। मरीज डरे हुए थे और हम चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। कई रात ऐसी ही निकली, फिर हालात समय के साथ सुधरे। कोविड की दूसरी लहर में हम पूरी तरह से तैयार थे। वैक्सीनेशन बेहतर तो था ही साथ ही लोगों में कोविड संक्रमण से बचाव की जागरुकता भी आ गई थी। लोईंग में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी हुई। जहां पहले संस्थागत प्रसव के लिए लोग आनाकानी करते थे वह अब आसानी से आ रहे हैं। हम पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। अब हर मरीने तकरीबन 10 सामान्य प्रसव होते हैं। कोविड के समय के कार्य को लोगों ने देखा और उसके बाद से उनकी नजरों में सम्मान बढ़ा है। कोविड के नए वैरियंट से लोग सावधान रहे हैं और मास्क जरूर पहनें।
 

जयमाला से पहले दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत दुल्हन ने शादी से ही कर दिया इनकार, खाली हाथ लौटी बारात....

जयमाला से पहले दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत दुल्हन ने शादी से ही कर दिया इनकार, खाली हाथ लौटी बारात....

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा में एक दूल्हा बारात सहित बैरंग लौट गया। दुल्हन ने उससे शादी करने से ही इंकार कर दिया। इस दौरान शादी समारोह में अच्छा खासा हंगामा हुआ। फिर क्या था दूल्हा पक्ष गिड़गिड़ाता नजर आया और दुल्हन पक्ष अपनी अकड़ में रहा। रीवा के गुलाब नगर में ये वाकया हुआ। यहां धूमधाम से एक बेटी की शादी हो रही थी। वधु पक्ष में खूब उल्लास था मंडप सजा हुआ था। बारात का इंतजार था। बारात समय पर आ भी गयी। लेकिन मामला उस वक्त बिगड़ गया जब खुद दूल्हा ही अपनी शादी में रुकावट बन गया और उसकी हरकत पूरी बारात पर भारी पड़ गयी। बात इस कदर बिगड़ी कि दुल्हन ने बारात को बैरंग ही लौटा दिया।

दरअसल, दूल्हा शराब के नशे में धुत था। वो बारात तो जोर शोर से लेकर आया लेकिन स्टेज पर पहुंचते ही उल्टी-सीधी हरकतें करना शुरू कर दिया। जयमाला के दौरान नशे की हालत में लड़खाड़ते दूल्हे की हरकत को देख दुल्हन का पारा चढ़ गया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान विवाह स्थल में हंगामा मच गया। घटना के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को शादी के लिए दोबारा राजी करने की लाख कोशिश की। लेकिन बात नहीं बन पायी। आखिरकार दूसरे दिन सुबह बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली गई। घटना के बाद देर रात विवाह स्थल में हंगामे के दौरान लड़की पक्ष शादी समारोह में खर्च हुई 5 लाख रुपये की राशि वापस लेने की जिद पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

गुलाब नगर में रहने वाले विमल दुबे की बेटी की शादी नेहरू नगर में रहने वाले पीयूष मिश्रा से हो रही थी। सोमवार की रात गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से बारात लेकर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। द्वारचार के दौरान ही दूल्हे की हरकत देख घराती दंग थे। द्वारचार के बाद दूल्हा जब जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचा तो वह लड़खड़ाने लगा। बाद में अपनी तलवार को बार -बार म्यान से बाहर निकलता और अंदर डालता। इसी दौरान दूल्हे ने सब के सामने उत्पात मचाना शुरू कर दिया दुल्हन को ये रास नहीं आया। उसने माला तोड़कर शादी करने से इनकार कर दिया और वहां से चली गई।
 

दर्दनाक घटना : पुलिस ने 6 साल के बच्चे की गला दबाकर कर दी हत्या...

दर्दनाक घटना : पुलिस ने 6 साल के बच्चे की गला दबाकर कर दी हत्या...

भोपाल : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस वाले ने छह साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि भूखा लड़का कथित तौर पर एक कांस्टेबल से पैसे मांग रहा था, जिसने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना दतिया जिले से मिली थी और घटना के तुरंत बाद आरोपी सिपाही रवि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। दतिया जिले के पुलिस अधीक्षक ने शर्मा को सेवा से बर्खास्त करने के लिए भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी शर्मा को जल्द ही सेवा से बर्खास्त कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, छह साल का बच्चा 4 मई को लापता हो गया था। एक छोटे से सैलून के मालिक का बेटा, लड़का उस दिन लापता हो गया था, जब शहर में मां पीतांबरा रथयात्रा के लिए वीआईपी का दौरा किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 5 मई को लापता लड़के के परिवार की शिकायत पर दतिया कोतवाली में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। उसी दिन ग्वालियर जिले के झांसी रोड क्षेत्र में एक लड़के का शव मिला था। जब स्थानीय पुलिस ने शव का मिलान किया था। लापता लड़के की तस्वीर, यह स्थापित किया गया था कि शव उसी नाबालिग का था।

बाद की जांच में पता चला कि लड़के का शव ग्वालियर के विवेकानंद चौराहा इलाके में ग्वालियर जिले के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में तैनात एक हेड कांस्टेबल शर्मा के स्वामित्व वाली एक काली वेरना कार से फेंका गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में था और जब लड़का उससे पैसे की मांग करता रहा तो वह चिढ़ गया।

जब वह दतिया के पंचशील नगर में ड्यूटी पर था तो लड़का बार-बार पैसे मांगता रहा। दतिया एसपी ने प्रेस वालों को बताया कि आरोपी चिढ़ गया, लड़के को अपनी कार के पास ले गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने कहा कि आरोपी ने बाद में शव को अपनी कार के बूट में डाल दिया, ग्वालियर ले गया और शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया। अधिकारी ने कहा, शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
 

चलती ट्रेन के बीच में फंस गई महिला, रेलवे पुलिसकर्मी ने बचाई जान...

चलती ट्रेन के बीच में फंस गई महिला, रेलवे पुलिसकर्मी ने बचाई जान...

नई दिल्ली : ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक हादसा होने से टल गया। जब एक महिला चलती ट्रेन के बीच में फंस गई। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में महिला को एक साथी यात्री के साथ एक यात्री ट्रेन से उतरते हुए दिखाया गया है, जब वह रेलवे स्टेशन से निकल रही थी।

तभी वह संतुलन खो बैठी और स्टेशन और ट्रेन के बीच की खाली जगह में फिसल गई। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ हेड कांस्टेबल एस मुंडा ने फौरन कार्रवाई करते हुए महिला को पकड़कर बाहर निकाला। फिलहाल महिला की थोड़ी सी चोट लगी है।  

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए 4 श्रद्धालुओं की हृदयगति रुकने से हुई मौत

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए 4 श्रद्धालुओं की हृदयगति रुकने से हुई मौत

गोपेश्वर : बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इनमें से एक श्रद्धालु की मौत पंचम केदार कल्पेश्वर धाम में हुई। उधर, केदारनाथ धाम में भी गुजरात के एक श्रद्धालु ने हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। इसी के साथ चारों धाम में हृदयगति रुकने से मरने वालों की संख्या अब 26 पहुंच गई है। स्वजन के साथ बदरीनाथ यात्रा पर आई सीकर (राजस्थान) निवासी रामप्यारी को सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे मृत श्रद्धालु की पहचान नहीं हो पाई है। बताया गया कि बुधवार रात पुलिस को बदरीनाथ में देवदर्शनी के पास एक श्रद्धालु के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने श्रद्धालु को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृत श्रद्धालु का एक हाथ नहीं है।

वहीं, जोशीमठ के कोतवाल विजय भारती ने बताया कि हरियाणा के बेगमपुर (पानीपत) निवासी संदीप (38) चार साथियों के साथ पंचम केदार कल्पेश्वर धाम पहुंचे थे। बुधवार सुबह वह मंदिर के पास पैदल रास्ते में अचानक गिरकर बेहोश हो गए। संदीप को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, केदारनाथ धाम में मंगलवार देर रात बड़ौदा (गुजरात) निवासी खंडरोव (59) को अचानक तबीयत बिगडऩे पर स्थानीय विवेकानंद हास्पिटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसले विमान में लगी भयंकर आग, 40 लोग घायल...

टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसले विमान में लगी भयंकर आग, 40 लोग घायल...

बीजिंग/नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग में गुरुवार को एक हवाई अड्डे पर टेक-ऑफ के दौरान एक यात्री विमान के रनवे से फिसल जाने और उसमें आग लगने से कम से कम 40 लोग घायल हो गए। चीन की तिब्बत एयरलाइंस 122 लोगों के साथ एक यात्री विमान में अचानक आग लग गयी। जब विमान गुरुवार को देश के दक्षिण-पश्चिम चोंगकिंग शहर में उड़ान भर रहा था।

फ्लाइट राडार24 के अनुसार, उस समय एक तिब्बत एयरलाइंस A319 उड़ान भर रही थी। फ्लाइट राडार24 द्वारा आखिरी बार प्लेन को ट्रैक किए जाने के एक मिनट बाद रनवे को बंद कर दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार तिब्बत जाने वाले इस विमान में 113 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सरकारी चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने बताया कि हताहतों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

चाइना सेंट्रल टेलीविजन ने कहा कि आग बुझा दी गई है और रनवे बंद कर दिया गया है। विमान तिब्बत के न्यिंगची के लिए प्रस्थान करने वाला था कि तभी आग लग गई। एयरलाइन ने कहा है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। हाल के हफ्तों में चीन में किसी यात्री विमान के शामिल होने की यह दूसरी घटना है।

12 मार्च को कुनमिंग से गुआंगझोउ जा रहा बोइंग 737 विमान गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के टेंग्ज़ियान काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चालक दल के नौ सदस्यों सहित सभी 132 लोग मारे गए थे।
 

100 रुपये देकर पानी खरीदने को मजबूर हैं लोग...

100 रुपये देकर पानी खरीदने को मजबूर हैं लोग...

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोगों को 100 रुपये देकर पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। देवरी नवीन के सरपंच रामकुमार सैयम ने बताया कि पानी की समस्या की वजह से गांव वाले निजी बोरवेल से पानी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोरवेल से पानी लेने का शुल्क 100 रुपये है जिसमें से 50 रुपये गांव वाले देते हैं और 50 रुपये हमारी तरफ से दिया जाता है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया- 'यहां पर पानी की बहुत दिक्कत है और हम लोग पीने का पानी 50 रुपए महीना देकर लेते हैं। जब बोरवेल से पानी नहीं मिलता है तब हम कुआं से पानी लेते हैं'।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : डम्पर से टकराई कार, हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत, दो घायल...

दर्दनाक सड़क हादसा : डम्पर से टकराई कार, हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत, दो घायल...

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन में तड़के 5:00 बजे एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वही दो लोग घायल हो गए हैबताया जा रहा है कि बोलेरो कार में सवार 7 लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। जब इनकी बोलेरो कार जेवर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर थी तो पहले वह डंपर से जाकर टकरा गई, जिससे कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए।

घायलों को आनन-फानन कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है। मृतकों के नाम व पता- चन्द्र कांत नारायण बुराड़े उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-पुरूष। रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े उम्र-59 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला। श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला। श्रीमति रंजना भरत पवार उम्र-60 बर्ष निवासी-नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे महाराष्ट्र-महिला। श्रीमति नुवंजन मुजावर उम्र-53 बर्ष निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।

घायलों का विवरण- नारायण रामचन्द्र कोलेकर उम्र-40 बर्ष निवासी-नोडल, तहसील फलहन, जिला-सतारा, महाराष्ट्र-पुरूष। श्रीमति सुनीता राजू गस्टे उम्र-35 बर्ष निवासी-हिरेकोड़ी, हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।
 

 

बड़ी खबर : इस सप्ताह देश को मिलेगा नया प्रधानमंत्री, नए मंत्रिमंडल का भी होगा गठन, राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

बड़ी खबर : इस सप्ताह देश को मिलेगा नया प्रधानमंत्री, नए मंत्रिमंडल का भी होगा गठन, राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

कोलंबो | श्रीलंका में बढ़ते आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाएगी और नए मंत्रिमंडल का भी गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता देश में नई सरकार बनाने में लगे हुए हैं।

टीवी पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करने जा रहा हूं और मंत्रिमंडल का भी गठन किया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने हालिया हिंसा का भी जिक्र किया और कहा कि दंगाइयों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गोटबाया राजपक्षे ने कहा, देश राजनीतिक और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बहुत सारे लोग सुझाव दे रहे हैं कि अब सरकार बनाने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों से गठबंधन किया जाए। उन्होंने कहा, मैंने पहले भी गठबंधन सरकार बनाने का प्रयास किया है और मैं इस सुझाव से सहमत हूं। उन्होंने कहा, पुराने मंत्रिमंडल को हटा दिया गया है और अब नया मंत्रिमंडल बनाया जाएगा जिसमें युवाओं को वरीयता दी जाएगी और कोई भी राजपक्षे नहीं होगा।

बता दें कि बीते कई दिनों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया है। लोग राष्ट्रपति राजपक्षे से भी इस्तीफा मांग रहे हैं। कई जगह पर सरकार के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। यहां एक सांसद समेत कम से कम 8 लोगों की मौत इस हिंसा में हो चुकीहै। इसी के बीच प्रधानमंत्री रहे महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया था और एक नेवल बेस में शरण ली। उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राजधानी के इस कॉलेज में 26 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ले सकेंगे एडमिशन, कॉलेज में होंगे विभिन्न कोर्स

राजधानी के इस कॉलेज में 26 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ले सकेंगे एडमिशन, कॉलेज में होंगे विभिन्न कोर्स

नई दिल्ली | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली के रोहिणी और धीरपुर कैंपस के लिए विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिये 2306.58 करोड़ रुपये लागत के प्रोजेक्ट को एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमिटी की बैठक में मंजूरी दी. इन दोनों कैंपस के तैयार होने के बाद यहां विभिन्न कोर्सेज में 26 हजार स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली में ऐसे इनोवेटिव एजुकेशनल स्पेस तैयार करने पर फोकस कर रही है, जो स्टूडेंट्स को बेहतर ढंग से सीखने और अपने लक्ष्यों को तेजी से प्राप्त करने में मदद कर सकें. उन्होंने कहा कि अम्बेडकर विश्वविद्यालय के नए कैंपस में स्टूडेंट्स की सभी शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अल्ट्रा-मॉडर्न सुविधाएं विकसित की जाएगी|

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 2.5 लाख बच्चे 12वीं पास करके स्कूलों से निकलते है, लेकिन प्रतिभा और क्षमता होने के बावजूद इनमें से केवल एक लाख बच्चों को ही किसी यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल पाता है. दिल्ली सरकार ने इसका संज्ञान लेकर अपने विश्वविद्यालयों की क्षमता को बढ़ाना शुरू किया है. इस दिशा में दिल्ली सरकार अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के दो नए कैंपस तैयार करवा रही है| उन्होंने बताया कि अबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों की मौजूदा संख्या चार हजार से अधिक है. वही, धीरपुर और रोहिणी में दो नए कैंपस के बनने के बाद यहां 26 हजार और छात्र एडमिशन ले पाएंगे.

रोहिणी कैंपस में लगी है 1107.56 करोड़ रुपये की लागत
अंबेडकर विश्वविद्यालय के रोहिणी कैंपस को 1107.56 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. यह कैंपस 40 एकड़ में फैला होगा और यहां 10 हजार से अधिक सीट्स होंगी| वहीं, धीरपुर कैंपस 1199.02 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा. इस कैंपस का क्षेत्रफल 49 एकड़ होगा और यहां 16 हजार से अधिक स्टूडेंट्स विभिन्न कोर्सेज में दाखिला ले पाएंगे. दोनों कैंपस में मल्टी-स्टोरी अकेडमिक ब्लॉक्स, कन्वेंशन ब्लॉक, हेल्थ-सेंटर, ऑडिटोरियम, एमएलसीपी, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, एम्फीथिएटर, गेस्ट हाउस, लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग हॉस्टल सहित दोनों कैंपस में विभिन्न प्रकार के रेजिडेंशियल यूनिट्स का भी निर्माण किया जाएगा.

अम्बेडकर विश्वविद्यालय के नए कैम्पसों की मुख्य विशेषताएं-
ये दोनों नए कैंपस स्टेट-ऑफ़-आर्ट एनर्जी एफिशिएंट फैसिलिटीज से लैस होंगे| कैंपस जीआरआईएचए- 5 स्टार रेटिंग मान्यता के साथ सेल्फ-सस्टेनेबल नेट जीरो एनर्जी कैंपस होंगे.

कैंपस में मौजूद सुविधाएं :-
- ऑडिटोरियम
- कन्वेंशन सेंटर
- रिसर्च सेंटर
- सेमिनार व कांफ्रेंस फैसिलिटीज
- लाइब्रेरी
- कैंटीन
- स्टूडेंट्स सेंटर
- इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स फैसिलिटीज
- गेस्टहाउस
- हेल्थ-सेंटर
- डिस्प्ले व परफोर्मेंस एरिया
- यूटिलिटी फैसिलिटीज
- क्रेच फैसिलिटी