BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सड़क दुर्घटना में घायल छात्र ने दम तोड़ा...

सड़क दुर्घटना में घायल छात्र ने दम तोड़ा...

जौनपुर : केराकत क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बुधवार की दोपहर वाराणसी में इलाज के दौरान घायल 10 वर्षीय छात्र ने दम तोड़ दिया। ज्ञात हो कि 10 वर्षीय गौरव पुत्र प्रेमचंद मंगलवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में छुट्टी के बाद अपने घर साइकिल से लौट रहा था तभी डेडूवाना मोड के समीप सरकी से केराकत की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

वाहन के धक्के से छात्र साइकिल समेत सड़क के बगल खाई में जा गिरा । उसे सामुदायिक केंद्र केराकत लाया गया जहा डॉक्टरों ने गंभीर स्थित देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होता देख वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान छात्र का निधन हो गया। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुआ तो परिवार में हड़कंप मच गया रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है गौरव चार भाईयो में सबसे बड़ा था । 

 घर के चक्कर काटने के मामले में युवक पकड़ाया, जानिये क्या है पूरा मामला...

घर के चक्कर काटने के मामले में युवक पकड़ाया, जानिये क्या है पूरा मामला...

रतलाम : फोन पर मैसेज कर घर के चक्कर काटने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
औद्योगिक क्षेत्र थाने में नाबालिक बालिका ने एक युवक के खिलाफ नामजद अपराध कायम करवाया है। फरियादिया बालिका का आरोप है कि मुलजिम ने फोन पर मैसेज किए और घर के चक्कर काटे। पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।


इधऱ आलोट पुलिस ने नाबालिक बालिका की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया है। मुलजिम ने बुरी नीयत से बालिका का पीछा किया और बदनामी की धमकी देते हुए उससे रुपयों की मांग भी की। पुलिस ने मुलजिम की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा बरखेड़ा पुलिस ने भी महिला की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया है। सोशल मीडिया पर महिला को गालियां देकर बुरी नीयत से पीछा किया और गांव में भी गालियां देकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।
 

पीछे देवी और मंत्री की तस्वीर... सामने अश्लील डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

पीछे देवी और मंत्री की तस्वीर... सामने अश्लील डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

मंदसौर : मध्यप्रदेश के मंदसौर में अश्लील नृत्य को लेकर यहां के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार शाम को हुए इस आयेाजन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मां महिषासुरी मर्दिनी देवी मेला का आयेाजन मंदसौर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर शामगढ़ कस्बे में हुआ था।

यह मेला स्थानीय नगर निमाय द्वारा आयेाजित किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में एक महिला अश्लील गाने की धुन पर नाचती दिखाई दे रही है। वहीं बैकग्र्राउंड में लगे बैनर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ मां महिषासुर मर्दिनी देवी की तस्वीर भी लगी है। मामला सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री डंग ने राज्य शहरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को इस संबंध में खत लिखा था।

इसमें उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नासिर अली खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों की कलेक्टर से भी अनुमति मांगी गई थी रिपोर्ट इसके बाद मंदसौर के कलेक्टर से भी मामले में रिपेाट्र पेश करने के लिए कहा गया था। अधिकारियों के मुताबिक कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव ने सोमवार को नासिर खान को सस्पेंउ करने का आदेश जारी किया। ऑर्डर में कहा गया है कि अश्लील नृत्य के आयोजन स्थल पर मां महिषासुर मर्दिनी देवी और निर्वाचित जनप्रतिनिधि की तस्वीर लगी थी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बिना जाने आर्केस्ट्रा की इजाजत दी थी। यह अधिकारी की गैर जिम्मेदाराना हरकत को दर्शाता है। 

रूस के साथ आक्रमण शुरू होने के बाद से कीव में 390 इमारतें हुईं नष्ट...

रूस के साथ आक्रमण शुरू होने के बाद से कीव में 390 इमारतें हुईं नष्ट...

कीव : जब से रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर अपना आक्रमण शुरू किया, राजधानी कीव में 390 इमारतों को नष्ट कर दिया गया है, जिनमें से 222 आवासीय अपार्टमेंट हैं। यहां की नगर परिषद ने इसकी जानकारी दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, परिषद ने कहा, हमने पहले से ही 20 आवासीय भवनों की पहचान की है जहां हमें प्राथमिकता के रूप में बहाली का काम शुरू करना होगा। ताकि लोग अपने घरों को और अधिक तेजी से लौट सकें। इस काम की अनुमानित लागत होगी 5.8 मिलियन यूरो।


विशेषज्ञ अभी भी क्षति का निर्धारण करने के लिए शेष आवासीय भवनों का निरीक्षण कर रहे हैं। आज हम कह सकते हैं कि राजधानी में 17 आवासीय भवनों को काफी नुकसान हुआ है और हम विशेषज्ञों की सिफारिशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


यूक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के रिपोर्ट के मुताबिक, सिटी काउंसिल ने कहा कि गोलाबारी और बमबारी ने 75 शैक्षणिक संस्थानों की इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिनमें से 30 प्री-स्कूल थे।


इसके अलावा, 17 स्वास्थ्य सेवा और 11 सांस्कृतिक सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
इसके अलावा एक बयान में, कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि राजधानी शहर में समग्र पुनर्निर्माण कार्य का अनुमान 70 मिलियन यूरो है।


उन्होंने कहा कि रूसी गोलाबारी के परिणामस्वरूप अपने घरों को खोने वाले सभी कीव निवासियों को अस्थायी आवास दिया गया है।
कीव के मेयर ने कहा कि 9 मई के बाद, युद्ध की शुरुआत में कीव छोडऩे वाले नागरिक राजधानी में धीरे-धीरे वापस आ सकते हैं।
 

मौसम अलर्ट : बदला मौसम का मिजाज़ अगले 24 घंटों में इस राज्य सहित इन स्थानों पर हो सकती है बारिश.....

मौसम अलर्ट : बदला मौसम का मिजाज़ अगले 24 घंटों में इस राज्य सहित इन स्थानों पर हो सकती है बारिश.....

श्रीनगर : पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। इसकी के साथ मौसम विभाग (एमईटी) ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ शुष्क मौसम होने की संभावना है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 14.3, पहलगाम में 7.8 और गुलमर्ग में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान लद्दाख के द्रास में 3.4, लेह में 6.8 और कारगिल में 9 रहा। जम्मू में 25. कटरा 23, बटोटे 17.1, बनिहाल 13 और भद्रवाह 12.9 न्यूनतम तापमान रहा।

 विश्वेश्वरैया भवन में लगी भीषण आग....

विश्वेश्वरैया भवन में लगी भीषण आग....

पटना : पटना के विश्वेश्वरैया भवन में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। दमकल विभाग को सुबह 8.30 बजे विश्वेश्वरैया भवन की छठी और सातवीं मंजिल में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल और हाइड्रोलिक मशीन को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया।

विश्वेश्वरैया भवन एक सरकारी भवन है जिसमें इंजीनियरिंग से संबंधित विभिन्न विभागों के कई कार्यालय हैं।
वर्तमान में, भवन की मरम्मत की जा रही है। उक्त मंजिलों पर मौजूद कई मजदूर फंस गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
 

रिश्ते हुए शर्मसार : भाई ने अपनी ही सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म.....

रिश्ते हुए शर्मसार : भाई ने अपनी ही सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म.....

हरियाणा : फतेहाबाद के रतिया के ग्रामीण क्षेत्र से एक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया गया है यहां के एक युवक पर आरोप है कि उसने अपनी 22 साल की सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां मंदबुद्धि बताई गई है। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी भाई फिलहाल फरार है।

जानकारी के अनुसार रतिया के क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके सगे छोटे भाई ने 21 अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म किया है। भाई ने उसे धमकी दी है कि वारदात के बारे में किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे वह कुछ दिनों तक चुप रही। भाई इसके बाद भी उस पर बुरी नजर रखने लगा तो वह पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुए अन्याय की जानकारी दी।

मां का दिमागी संतुलन सही नहीं रहता
बताया गया है कि पीड़िता का परिवार मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर करता है। युवती का पिता मजदूरी के लिए अकसर घर से बाहर रहता है। युवती की मां का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। युवती की तीन छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। मां के मंदबुद्धि होने के चलते युवती अकसर अपनी नानी के पास ही रहती थी। पिछले दिनों ही वह अपने घर पर आई थी। इस बीच उसके साथ यह वारदात हो गई।

केस दर्ज, आरोपी फरार
खून के रिश्ते को कलंकित करने वाले इस मामले मे पुलिस की जांच अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर उसके सगे भाई के खिलाफ धारा 376-2एफ/506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच जारी है। पुलिस अभी आरोपी भाई को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

 

शर्मनाक घटना : अस्पताल के सफाईकर्मी ने गर्भवती महिला के साथ किया रेप....

शर्मनाक घटना : अस्पताल के सफाईकर्मी ने गर्भवती महिला के साथ किया रेप....

उतरप्रदेश : मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल से एक बलात्कार की वारदात की खबर सामने आ रही है मंडलीय अस्पताल में एक सफाईकर्मी ने गर्भवती महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है, महिला 3 महीने से गर्भवती थी, तबियत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में शनिवार को एडमिट करवाया था।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात 9 से 10 बजे के बीच अस्पताल में साफ सफाई का काम करने वाले सफाईकर्मी साहिल ने महिला के साथ रेप किया। घटना उस वक्त हुई, जब महिला मरीज वार्ड के बाथरूम में जाकर खून साफ करने के लिए कपड़े बदल रही थी। महिला ने बताया कि तभी आरोपी सफाई कर्मी बाथरूम के अंदर घुसा और उसने पहले सारे कपड़े बाहर फेंक दिया और कहा कि बिना कपड़े के कहां जाओगी, इसके बाद जबरन मुंह बंद करके दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने जब जोर से चिल्लाई तो वहां पर कुछ महिलाएं आई और आरोपी युवक मौके से फरार हुआ।

घटना के वक्त पति अस्पताल में नहीं था, जब इसकी जानकारी पति को हुई, तब वह महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा और वहां उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया, पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है । फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तालश कर रही है।
 

स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने की आत्महत्या...

स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने की आत्महत्या...

शाजापुर : मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने शाजापुर जिले में फांसी लगाकर जान दे दी है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की 22 वर्षीय बहू सविता परमार ने मंगलवार शाम सात बजे फांसी लगा ली। जब उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सविता के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह हुआ। सविता की शादी तीन साल पहले इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज के साथ हुई थी। मंत्री का परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहा है।

पुलिस भी फिलहाल चुप ही है। घटना के बाद से कालापीपल क्षेत्र के पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। सविता का मायका शाजापुर जिले के ही ग्राम हड़लायकलां गांव में है। घटना के समय मंत्री परमार भोपाल में थे, जबकि बेटा देवराज मोहम्मदखेड़ा में एक समारोह में गया हुआ था।
 

दर्दनाक घटना : इस राज्य में हुई एक युवक की हत्या के बाद बढ रहा जबरदस्त तनाव, राज्य ने बंद कर दी इंटरनेट सेवाएं.....

दर्दनाक घटना : इस राज्य में हुई एक युवक की हत्या के बाद बढ रहा जबरदस्त तनाव, राज्य ने बंद कर दी इंटरनेट सेवाएं.....

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के सांगानेर कस्बे में एक युवक की हत्या के बाद फिर से तनाव व्याप्त हो गया और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सुबह छह बजे से चौबीस घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है। सांगानेर कस्बे के शास्त्री नगर में मंगलवार देर रात आदर्श तापड़िया पर दो व्यक्तियों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल आदर्श को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया वहीं हिंदू संगठनों ने आज भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंद का समर्थन किया है। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि भीलवाड़ा में लगातार सांप्रदायिक घटनाएं सामने आ रही हैं।पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती और पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपए की सहायता नहीं दी जाती है तब तक शव नहीं उठाया जायेगा । इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

बता दें कि हाल में राजस्थान के कई जिलों से सांप्रदायिक हालात बिगड़ने की खबर सामने आ चुकी है। जोधपुर, करौली, अलवर, भरतपुर, अजमेर-नसीराबाद, राजगढ़ हाल में सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आ चुके हैं।

दिखने लगा चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर, अलर्ट पर ये राज्य

दिखने लगा चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर, अलर्ट पर ये राज्य

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के राज्यों में दिखना शुरू हो गया है, मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही हैं. फिलहाल तुफान के कारण सुरक्षा के नजरिए से कई विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई हैं.

चक्रवाती तूफान 'असानी' विशाखापट्टनम से लगभग 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है, मौसम विभाग ने साइक्लोन असानी के मंगलवार की रात तक उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना जताई थी. इसके बाद इस साइक्लोन के उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है. 'असानी' की चेतावनी के बीच ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश तक राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं.

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 'असानी' आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ रहा है, इसके चलते आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया हया है, तूफान बुधवार सुबह काकीनाड़ा या विशाखापट्टनम के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है. जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण और राहत बचाव कार्यों के लिए विशाखापट्टनम में INS Dega और चेन्नई के पास INS Rajali को नौसेना वायु स्टेशनों पर तैयार रखा गया है.

आंध्र प्रदेश में IMD ने जानकारी दी है कि श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिलों में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 

भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली के ट्रेलर की चपेट में आने से चार बारातियों की मौत, 13 घायल..

भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली के ट्रेलर की चपेट में आने से चार बारातियों की मौत, 13 घायल..

बारां : राजस्थान के बारां शहर के सदर थाना क्षेत्र में आज सुबह ट्रेलर के ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार देने से दो महिला सहित चार बारातियों की मौत हो गई जबकि तेरह घायल हो गए।


पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि क्षेत्र में बटावदा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सताईस पर ट्रैक्टरों से भरे ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तेरह लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें कोटा एमबीएस अस्पताल भेजा गया है।


मृतकों की पहचान भूलीबाई , तुलसी बाई एवं कमललाल मीना और रामकरण सेन के रुप में की गई है। ये सभी बराती बटावदा से शादी समारोह के बाद वापस अंता के हनुवतखेड़ा लौट रहे थे। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए।
 

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान, मामले की जाँच में जुटी पुलिस...

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान, मामले की जाँच में जुटी पुलिस...

रुड़की : थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी गौतम 220 सोमवार रात को इमलीखेड़ा गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। इसी बीच युवक ने संदिग्ध परिस्थितयों में जहरीला पदार्थ खा लिया। रिश्तेदार उसे रुड़की एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सपुर्द कर दिया गया हैं। अभी पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। 

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मऊ : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुशामदपुर की एक युवती ने अज्ञात कारणों से मंगलवार को प्रात: अपने घर में पंखे के हुक में गमछा लगाकर फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पलक धारी चैहान ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि हमारी पुत्री सुषमा चैहान प्रात: अपने कमरे में गमछे से पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी है।

उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। गांव वालों का कहना है कि इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। गांव में इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। 

भीषण सड़क हादसा : तेज रफतार बाइक गिरने से हुई वृद्ध की मौत, दो घायल..

भीषण सड़क हादसा : तेज रफतार बाइक गिरने से हुई वृद्ध की मौत, दो घायल..

महोबा : अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के थाना महोबकंठ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रजोनी निवासी 25 वर्षीय राहुल अपने दादा 70 साल के मातादीन और बुआ 45 साल की गुड्डो के साथ बाइक से बेलाताल कस्बे में किसी काम से हा रहे थे।

अभी यह अजनर थाना क्षेत्र के अकौनी गांव के पास ही पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को महोबा जिला अस्पताल लाया गया और मातादीन को यहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। 

माशूम की डूबकर हुई मौत, परिवार के लोगों में मचा कोहराम..

माशूम की डूबकर हुई मौत, परिवार के लोगों में मचा कोहराम..

महोबा : जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिजरिया में नदी में नहाने गए बालक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बालक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र था। उसकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिजरिया निवासी हरगोविंद अहिरवार के परिवार में शादी समारोह था। मंडप होने के कारण परिवार की महिलाएं एवं रिश्तेदार नदी में दाल धोने गए थे।

उन्हीं के साथ गांव के चार पांच बच्चे नदी में नहाने के लिए चले गए। इनके साथ गांव का तुलाराम अहिरवार का 8 वर्ष का पुत्र अंकित भी अपनी मां यशोदा के साथ नदी गया। अन्य बच्चे नदी से स्नान कर घर वापस आ गए। लेकिन अंकित नहीं लौटा। मां ने घर आकर देखा तो पुत्र गायब था। यह बात उन्होंने गांव के ही अन्य लोगों को बताई। गांव वालों ने नदी में बालक की तलाश की करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव ढूंढ निकाला गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुत्र की मौत से मां-बाप एवं भाई का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। इस घटना को लेकर गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है। 

बेखबर सरकार, बिजली पर मचा हाहाकार..

बेखबर सरकार, बिजली पर मचा हाहाकार..

मैहर : पूरे देश प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाले विंध्य का आज आमजन, किसान, व्यापारी, ग्रामीण जन सभी के सभी अघोषित विद्युत कटौती की मार झेल रहा है। खासतौरसे हमारा किसान और वह आम आदमी जो गांव में बसता है बिजली से परेशान होकर चीत्कार छोड़ रहा है लेकिन ये चीत्कार न सरकार को सुनाई दे रही है और न उसके नुमाइंदों को सुनाई दे रही है। सब मस्त हैं फार्मूले परकार्य कररहे हैं।

बात किसान भाइयों की कि जाये तो बोनी के समय किसान को बिजली मिलती न उसको पालने पोषने के वक्त बिजली मिलती है। इतनी भीषण गर्मी में हमारे ग्रामीण क्षेत्रों का आम आदमी बिजली की समस्या से जूझ रहा है सरकार और सरकारी तंत्र की मान ही मन कोस रहा है पीड़ा से कराह रहा है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। बड़ा सवाल यह है कि दिया तले अंधेरा जिस विंध्य में बिजली का सर्वाधिक उत्पादन उसी क्षेत्र के लोगों को वहां की संपदा का उपभोग करने को नहीं मिल रहा। विंध्य की बिजली का मजा दिल्ली में बैठा व्यक्ति ले रहा है लेकिन यहां का आम आदमी खून के आंसू रो रहा है बार-बार बिजली की बटन दबा के बल्ब पंखे, पानी की मोटरों के चालू होने की बाट जो रहा है। विंध्य में एक कहावत है कि घर का लड़का गोही चाटे मामा खाय अमावट। देश के अंदर इतना कोयले का उत्पादन हो रहा जिसका हम निर्यात करते हैं लेकिन सरकार कह रही है कि हमारे पास कोयला नहीं है। विंध्य की एक एक प्राकृतिक संपदा में सबसे पहले विंध्य के लोगों के अधिकार हे इसलिए इन सम्पदाओं से उत्पन्न सुविधाओं का उपभोग सबसे पहले विंध्य के आमजन करेंगे इसके बाद जो बचेगा वह अन्य लोगों या अन्य प्रदेशों को दिया जाएगा अन्यथा अब लड़ाई बहोत विकट होगी।

विंध्यवासी अपना अधिकार लेना भी जानते हैं और न मिलने पर छीनना भ जानते हैं इसलिए ऐसी स्थितियां न निर्मित हों कि हमें अपने अधिकार छीन के लेना पड़े। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि तमाम टीवी चैनलों में कोयले की कमी बताकर अडानी को बिजली देने का षडय़ंत्र जो चल रहा है इसे विंध्य के लोग हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विधायक नारायण त्रिपाठी ने सम्पूर्ण विंध्य में मौजूद विंध्य पुनर्निमाण मंच के जांबाज़ सिपाहियों और आमजन से अपील कर कहा है कि उठिए जागिए और अपने अधिकार की लड़ाई के लिए सजग हो जाइए और न मिलने की स्थिति में छीनने के लिए तैयार हो जाइए। विधायक त्रिपाठी ने विंध्य पुननिर्माण मंच के तमाम कर्म सिपाहियों सहित आमजन से अपील कर कहा है कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र में मौजूद एसडीएम को बिजली की समस्या से अवगत करा प्रदेश के मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराएं और निराकरण न होने की दशा में बड़ी लड़ाई की तैयारी करें। स्थितियां जो भी हो हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे क्योंकि कारवां जब निकलता है तो परिस्थितियां अपने आप अनुकूल हो जाती हैं।  

दर्दनाक सड़क हादसा :  ट्रक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, दो जख्मी...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, दो जख्मी...

जौनपुर : खेतासराय नगर पंचायत में अपने रिश्तेदार के साथ सोमवार की दोपहर बाद बाइक से खरीददारी करने जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी । आजमगढ़ शहर के मिर्जापुर निवासी 28 वर्षीया पूनम पत्नी मिलेंद्र के दांत दर्द का इलाज खुटहन के इमामपुर में चल रहा था वह अपने रिश्तेदार जैगहां निवासी रामबृज और उनकी पत्नी अनीता के साथ एक बाइक पर सवार होकर वहां अपने दांत का तीनों ने का इलाज करवाया ।

इसके पश्चात लौटते समय खेतासराय चौराहे से होकर शाहगंज मार्ग पर कुछ खरीदने के उद्देश्य से मुड़े की अचानक एक मिनी ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें पूनम पहिये के नीचे आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी जबकि अन्य लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गये।स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूनम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गयी । 

श्रीलंका में बिगड़े हालात, हिंसा में 5 लोगों की मौत, भीड़ ने पीएम का घर फूंका...

श्रीलंका में बिगड़े हालात, हिंसा में 5 लोगों की मौत, भीड़ ने पीएम का घर फूंका...

कोलंबो : श्रीलंका में सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में राजपक्षे बंधुओं की सत्तारूढ़ पार्टी के एक सांसद और 4 अन्य लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोलोन्नारुआ जिले से श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के सांसद अमरकीर्ति अतुकोराला (57) को सरकार विरोधी समूह ने पश्चिमी शहर नित्तम्बुआ में घेर लिया था। वहीं लोगों का दावा है कि सांसद की कार से गोली चली थी और जब आक्रोशित भीड़ ने उन्हें कार से उतारा तो उन्होंने भागकर एक इमारत में शरण ली। लोगों का कहना है कि सांसद ने स्वयं अपनी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस ने बताया कि इमारत को हजारों लोगों ने घेर रखा था और बाद में सांसद और उनका निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मृत मिला। गोलीबारी में 27 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है। इस बीच कोलंबो में गोटागोगामा और मैनागोगामा प्रदर्शन स्थल पर हुए हिंसक हमले के बाद श्रीलंका में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है। एसएलपीपी पार्टी के नेताओं के स्वामित्व वाली संपत्तियों पर हमले हो रहे हैं। आक्रोशित भीड़ ने पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो के कुरुनेगाला और कोलंबों स्थित कार्यालयों पर हमला किया है। उनके बार में भी आग लगाए जाने की खबर है।


पूर्व मंत्री नीमल लांजा के आवास पर भी हमला किया गया है जबकि महापौर समन लाल फर्नांडो के आवास में आग लगा दी गई। सत्तारूढ़ पार्टी के मजदूर नेता महिंदा कहानदागमागे के कोलंबो स्थित आवास पर भी हमला हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किए जाने के बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई। लोगों ने राजधानी से लौट रहे राजपक्षे समर्थकों पर गुस्सा उतारा। उन्होंने उनके वाहनों को रोक लिया और कई शहरों में उन पर हमला किया। कहा ये भी जा रहा है कि भीड़ ने राजपक्षे का पुश्तैनी घर फूंक दिया है।


महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के सामने अपने समर्थकों द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किए जाने के कुछ घंटे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस हमले में कम से कम 200 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया है और राजधानी में सेना तैनात कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन से वर्ष 1948 में आजादी मिलने के बाद से अब तक के समय में श्रीलंका अपने सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। यह संकट विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से उत्पन्न हुआ है, जिसका अभिप्राय है कि देश खाद्यान्न, ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर सकता।
 

राष्ट्रपति की 38 साल की गर्लफ्रेंड फिर हुई गर्भवती, पुतिन हुए...

राष्ट्रपति की 38 साल की गर्लफ्रेंड फिर हुई गर्भवती, पुतिन हुए...

मास्को : रूस के 69 साल के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 38 साल की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा एक बार फिर से गर्भवती हैं। पुतिन के पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना से दो बच्चे पहले से ही हैं। पुतिन अब और बच्चे नहीं चाहते थे और यही वजह है कि इस खबर के आने के बाद वह हैरान हैं। अलीना फिर से गर्भवती हैं।

 

 

सूत्रों के मुताबिक पुतिन को जब अलीना के गर्भवती होने की सूचना दी गई तब वह लाल चौक पर रूस के विक्ट्री डे परेड की तैयारी कर रहे थे। एलिना एक बार फिर गर्भवती हैं। 'पुतिन को पता चला है कि उनकी प्रेमिका गर्भवती हैं और उनके हावभाव से लग रहा है कि ये नियोजित नहीं था। हमने कल ही प्रत्यदर्शियों के हवाले से बता दिया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उदास और कुछ अलग लग रहे थे।