लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
Maghi Purnima 2026: ब्रह्म मुहूर्त से संगम पर उमड़ा आस्था का महासैलाब, रवि-पुष्य योग में करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य डुबकी!

Maghi Purnima 2026: ब्रह्म मुहूर्त से संगम पर उमड़ा आस्था का महासैलाब, रवि-पुष्य योग में करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य डुबकी!

 Prayagraj Magh Mela 2026: प्रयागराज में चल रहे ऐतिहासिक माघ मेला 2026 का उत्साह अपने चरम पर है। आज मेला का सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्व ‘माघी पूर्णिमा’ है। इस अवसर पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं की आस्था का समंदर उमड़ पड़ा है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद श्रद्धालु सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही, रवि पुष्य योग के दुर्लभ संयोग में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं।

संगम और सरयू तट पर उमड़ी भारी भीड़
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर यूपी के पवित्र तीर्थों पर स्नान का क्रम जारी है। संगम तट पर सुबह 6 बजे तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि शाम तक यह संख्या 1.5 करोड़ तक पहुंच सकती है।

रवि पुष्य योग में स्नान का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघी पूर्णिमा पर स्वर्गलोक से देवता पृथ्वी पर आते हैं और संगम में स्नान करते हैं। इस बार रवि पुष्य योग होने के कारण पर्व का महत्व कई गुना बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, आज स्नान के बाद दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है और साधक को ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है।

सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम
मेला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। मेला क्षेत्र को पूरी तरह छावनी में बदल दिया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए पहली बार 150 AI युक्त कैमरे लगाए गए हैं। कुल 400 CCTV और ड्रोन कैमरों से हर जगह नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए यूपी एटीएस के कमांडो, RAF, PAC और BDS की टीमें मुस्तैद हैं। साढ़े तीन किलोमीटर लंबे स्नान घाटों पर NDRF, SDRF और जल पुलिस के गोताखोर 24 घंटे गश्त कर रहे हैं।

1.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान
प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने आज के स्नान पर्व के लिए 1 से 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है। अब तक इस साल मेला में 18 करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहली बार 9 पांटून ब्रिज बनाए गए हैं और पूरे 800 हेक्टेयर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त घोषित किया गया है।

कल्पवास का समापन और ट्रैफिक प्लान
माघी पूर्णिमा के साथ ही पौष पूर्णिमा से चल रहा एक माह का कठिन ‘कल्पवास’ भी समाप्त हो रहा है। आज स्नान के बाद लाखों कल्पवासी और साधु-संत अपने घरों की ओर लौटेंगे।

भीड़ और वापसी को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है:
- मेला क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित।
- श्रद्धालुओं की वापसी के लिए ‘वन-वे’ ट्रैफिक व्यवस्था।
- प्रमुख स्नान पर्व होने के कारण कोई भी वीआईपी मूवमेंट नहीं, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

शिक्षा समाज के सर्वांगीण एवं सतत विकास की सबसे सुदृढ़ आधारशिला : राजस्व मंत्री वर्मा

शिक्षा समाज के सर्वांगीण एवं सतत विकास की सबसे सुदृढ़ आधारशिला : राजस्व मंत्री वर्मा

 मंत्री वर्मा ने सीहोर के ग्राम उलझावन में शासकीय हाई स्कूल भवन का किया लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण एवं सतत विकास की सबसे सुदृढ़ आधारशिला है। प्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों के बच्चों को भी शहरों के समान गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

राजस्व मंत्री वर्मा शनिवार को सीहोर जिले के ग्राम उलझावन में 01 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल के नवीन भवन के लोकार्पण अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस नवीन विद्यालय भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने तथा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकेंगे।

मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए नए विद्यालय भवनों का निर्माण, कक्षाओं का आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के भीतर निहित प्रतिभा को निखारना और उन्हें संस्कारवान, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है।

राजस्व मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि अर्जित ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन का संस्कार विकसित करने का आग्रह किया। मंत्री वर्मा ने कहा कि अभिभावकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना और अध्ययन के लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया कॉमन सर्विस सेंटर के कैलेंडर का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया कॉमन सर्विस सेंटर के कैलेंडर का विमोचन

 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार शाम भोपाल में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर में भगवान श्रीराम की मनोहारी कलाकृति और अयोध्या के पावन धाम को कलात्मक रूप से दर्शाया गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में राज्य प्रमुख अतुलित राय, प्रबंधक अनुराग सिंह, प्रतीक शर्मा एवं श्री आशीष द्विवेदी शामिल थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामन सर्विस सेंटर द्वारा मध्य प्रदेश एवं देशभर में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। अतुलित राय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम, शाम 5 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण

Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम, शाम 5 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण

 महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार शनिवार को राज्य की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं।राकांपा (NCP) नेता छगन भुजबल ने बताया कि शनिवार को मुंबई में पार्टी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इसके बाद शाम तक उनके शपथ ग्रहण की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी।

सीएम फडणवीस ने जताई सहमति

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राकांपा के फैसले पर सरकार और भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के निर्णय को सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा।

शुक्रवार को राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली इस बैठक में राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

भुजबल बोले - शपथ में नहीं दिख रही कोई बाधा

बैठक के बाद छगन भुजबल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि शोक की अवधि हर परिवार में अलग-अलग होती है और यदि कोई तकनीकी या राजनीतिक अड़चन नहीं आई, तो शनिवार को ही शपथ ग्रहण हो सकता है। इससे पहले प्रफुल पटेल ने भी कहा था कि पार्टी में सुनेत्रा पवार के विधायक दल का नेता बनने को लेकर किसी तरह का विरोध नहीं है।

विमान हादसे में हुआ था अजीत पवार का निधन

बुधवार को बारामती में हुए एक विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ, जबकि शुक्रवार को करहा और नीरा नदी के संगम पर अस्थि विसर्जन किया गया।

अजीत पवार के निधन के बाद से ही यह अटकलें तेज थीं कि पार्टी और सरकार की स्थिरता बनाए रखने के लिए सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं और कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इसकी मांग उठाई थी।

लोकसभा चुनाव हार चुकी हैं सुनेत्रा पवार

सुनेत्रा पवार पिछला लोकसभा चुनाव अपनी ननद सुप्रिया सुले से हार गई थीं। इसके बाद अजीत पवार ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। यदि वे उपमुख्यमंत्री बनती हैं, तो संभावना है कि वे बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जो अजीत पवार के निधन से रिक्त हुई है। ऐसी स्थिति में उनके पुत्र पार्थ पवार को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

दोनों राकांपा के विलय की चर्चाएं तेज

अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विलय को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ महीने में दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर 14 बैठकें हो चुकी थीं और जिला परिषद चुनाव के बाद विलय की घोषणा की तैयारी थी। अजीत पवार के निधन के बाद इस प्रक्रिया को लेकर नई राजनीतिक संभावनाएं बन रही हैं।

विमान हादसे की CID जांच शुरू

महाराष्ट्र सीआईडी ने बारामती विमान दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-194 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच सीआईडी को सौंप दी है। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) भी हादसे की जांच कर रहा है।

एलन मस्क लाएंगे Starlink Phone? बिना सिम, बिना मोबाइल नेटवर्क के होगी कॉलिंग?

एलन मस्क लाएंगे Starlink Phone? बिना सिम, बिना मोबाइल नेटवर्क के होगी कॉलिंग?

एलन मस्क गैजेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले हैं। स्टारलिंक ब्रॉडबैंड के बाद मस्क अब Starlink Phone लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन मौजूदा मोबाइल फोन से बिलकुल अलग होगा। इसमें न तो सिम कार्ड की जरूरत होगी और न ही मोबाइल नेटवर्क की। यह स्टारलिंक के डायरेक्ट-टू-मोबाइल टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। साथ ही, इसमें एआई पावर्ड फीचर्स दिए जा सकते हैं

बिना सिम, बिना नेटवर्क के कॉलिंग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर DogeDesigner नाम के यूजर ने दावा किया है कि एलन मस्क SpaceX Starlink Mobile फोन लाने की तैयारी में हैं। यह फोन मौजूदा फोन से बिलकुल अलग होगा और पूरी तरह से मैक्सिमम परफॉर्मेंस से लैस होगा। इसमें न्यूरल नेटवर्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। एलन मस्क की कंपनी Starlink कई टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर डायरेक्ट-टू-मोबाइल सर्विस को टेस्ट कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को भेंट किए अपने खेत में पैदा हुए चावल

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को भेंट किए अपने खेत में पैदा हुए चावल

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने खेत में उत्पादित चावल हरीश रावत को भेंट किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना और आपसी सौहार्द्र का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय भेंट को उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री के इस स्नेहिल व्यवहार और आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का सुंदर उदाहरण है। इस भेंट से प्रदेश में राजनीतिक सौहार्द्र और आपसी सम्मान की मिसाल पेश हुई है।

Ludhiana के कारोबारी को Gangster की धमकी, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

Ludhiana के कारोबारी को Gangster की धमकी, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

 लुधियाना: पंजाब में फिरौती और धमकी भरे कॉल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला लुधियाना के थाना सदर के अंतर्गत आने वाले इलाके गुरु नानक कॉलोनी का सामने आया है। जिसने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक धमकी कारोबारी जगजीत सिंह को मिली है। पीड़ित जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे विदेशी नबर से कॉल किया, जोकि खुद को गैंगस्टर डॉनी बल गैंग का बता रहा था और उससे 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती की मांग की है। फिरौती न देने की सूरत में अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों और कॉल डिटेल्स की मदद से आरोपी की लोकेशन और पहचान पुख्ता करने में जुटी है।

दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के इंस्पैक्टर की मौत, परिवार का हाल बेहाल

दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के इंस्पैक्टर की मौत, परिवार का हाल बेहाल

 फगवाड़ा: फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर घटे सड़क हादसे में पंजाब पुलिस में तैनात एक इंस्पैक्टर रैंक के अधिकारी की मौत हो जाने की सूचना मिली है। मृतक इंस्पैक्टर की पहचान राजविन्द्र सिंह वासी होशियारपुर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक पुलिस इंस्पैक्टर की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है।

सड़क हादसा कैसे घटा इसे लेकर समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी पता नहीं चल पाया है।हालांकि कुछ लोगों का कहना हैं कि मृतक पुलिस इंस्पैक्टर बस की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है पुलिस घटे हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें, साजिश से बड़ी 'सच्चाई' होती है : अखिलेश यादव

भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें, साजिश से बड़ी 'सच्चाई' होती है : अखिलेश यादव

 लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या की एक विशेष अदालत द्वारा सामूहिक दुष्कर्म मामले में सपा नेता मोईद खान को बरी किए जाने के फैसले के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें, साजिश से बड़ी 'सच्चाई' होती है। अयोध्या की विशेष पॉक्सो अदालत ने 2024 में 12 वर्षीय एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के एक चर्चित मामले में बृहस्पतिवार को सपा नेता मोईद खान को बरी कर दिया, जबकि उसके नौकर को 20 साल कारावास की सजा सुनाई। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले से जुड़ी बुलडोजर कार्रवाई की खबरें 'एक्स' पर साझा करते हुए एक पोस्ट में सवाल किया, "क्या 'भेदकारी भाजपा' के पास कोई ऐसा बुलडोजर भी है, जो लोगों के टूटे घर बना दे और उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे?" यादव ने कहा, "अपने ऊपर लगे मुकदमे तो सत्ताधीश हटवा सकते हैं, लेकिन जो पाप उन्होंने किए हैं, उनके मुकदमे ऊपरवाले की अदालत में लिखे जा रहे हैं। उससे वे कैसे बचेंगे? इतना अन्याय और पाप करके कोई सो कैसे सकता है?" सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "नाइंसाफी भाजपा सरकार की पहचान बन गई है। एकतरफा पक्षपातपूर्ण रवैया स्वयं में एक गुनाह होता है।" 

सपा प्रमुख ने कहा, "भाजपा राज में बुलडोजर नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है। भाजपा की सियासत जिस तरह नाइंसाफी कर रही है, अब उसकी हार सामने है। भाजपाई अन्याय हारेगा।" उन्होंने कहा, "भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें: साजिश से बड़ी 'सच्चाई' होती है।" नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद अयोध्या प्रशासन ने मोईद खान की बेकरी और 'शॉपिंग कॉम्प्लेक्स' पर बुलडोजर चलाया था। उस समय इस कार्रवाई को 'त्वरित न्याय' के रूप में देखा गया था। 

गूगल मैप ने दिया धोखा! कोहरे में रास्ता भटका परिवार, कार नाले में गिरी—मौत सामने थी, लेकिन फिर हुआ चमत्कार

गूगल मैप ने दिया धोखा! कोहरे में रास्ता भटका परिवार, कार नाले में गिरी—मौत सामने थी, लेकिन फिर हुआ चमत्कार

 Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के चौमुहां क्षेत्र में घने कोहरे के बीच गूगल मैप के भरोसे सफर कर रहे एक कारोबारी का परिवार बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गया। गलत रास्ता दिखने के कारण उनकी कार सीधे नहर जैसे गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि गड्ढे में केवल करीब दो फीट पानी था, जिससे परिवार की जान बच गई। कार में पानी भरता देख परिवार घबरा गया और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए गड्ढे में कूद गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने कारोबारी, उनकी पत्नी और 10 साल के बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा निवासी अमित गिलट का कारोबार करते हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार से जैंत थाना क्षेत्र के सुनरख मार्ग स्थित एक रिश्तेदार के यहां गए थे। रात में घर लौटते समय उन्होंने रास्ते के लिए गूगल मैप का सहारा लिया। उसी दौरान क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम थी। बताया जा रहा है कि गूगल मैप ने गलत दिशा दिखा दी और उन्हें कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया। कुछ ही देर बाद उनकी कार सड़क छोड़कर सीधे नहरनुमा गड्ढे में जा गिरी।

राहगीर बने फरिश्ता
कार गिरते ही अंदर बैठे परिवार के लोगों की चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर कार का दरवाजा खुलवाया और एक-एक कर तीनों को बाहर निकाला।

पुलिस और क्रेन की मदद
सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को नहर से बाहर निकलवाया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जाता दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मप्रः मुख्यमंत्री आज रीवा जिले के प्रवास पर, गुढ़ में भैरवनाथ मंदिर का करेंगे लोकार्पण

मप्रः मुख्यमंत्री आज रीवा जिले के प्रवास पर, गुढ़ में भैरवनाथ मंदिर का करेंगे लोकार्पण

 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को रीवा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे यहां दोपहर एक बजे गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समारोह में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुढ़ के समीप ग्राम खामडीह में भैरव बाबा की विशाल प्राचीन प्रतिमा है। यह प्रतिमा दुर्लभ शयन मुद्रा में है। स्थापत्य की दृष्टि से इसका निर्माण लगभग 10वीं शताब्दी में किया गया। प्रतिमा वर्षों से खुले आसमान के नीचे थी। इसमें शासन की एलएडी योजना के तहत प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार तथा अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं। विशाल भैरव बाबा प्रतिमा के चारों ओर दो मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य किया गया है। इसकी लागत 180 लाख रुपये है। यह मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदिर पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे तथा मंदिर में ध्वज चढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद जनार्दन मिश्र, विधायकगण नागेन्द्र सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी व नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल तथा पूर्व महापौर एवं भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री 17 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत के चार निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

मध्य प्रदेश के पुलिसवालों के लिए आ गई नई व्यवस्था,अब छुट्टी के लिए करना होगा ये काम

मध्य प्रदेश के पुलिसवालों के लिए आ गई नई व्यवस्था,अब छुट्टी के लिए करना होगा ये काम

(भोपाल): मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए व्यवस्था बदल गई है। अब पुलिस कर्मियों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन देना होगा। इस नई व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को तैयार रहना होगा।

अफसरों और कर्मचारियों के लिए ये बड़ी खबर है।फरवरी महीने से छुट्टी या प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले पुलिसकर्मियों को अब लिखित में आवदेन देने से काम नहीं चलेगा। आपको  बता दें कि, सर्विस बुक को डिजिटलाइज्ड करने का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक अभी तक एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड ई-एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है । इस दिशा में पहला चरण फरवरी महीने के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। जानकारी ये भी सामने आ रही है कि  राज्य पुलिस पर्सनल इन्फॉर्मेशन सिस्टम काम करना बंद हो चुका है। इसके चलते ही नया डिजिटल संग्रह बनाना पड़ा। इससे प्रदेश के करीब 1 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को फायदा पहुंचेगा।

वहीं अभी तक  कई पुलिसकर्मियों के रिकॉर्ड चढ़ाना बाकी रह गया है।  1 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों के डिटेल रिकॉर्ड में अपलोड किए जा चुके हैं। मानकर चला जा रहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते से छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे और मंजूरी भी ऑनलाइन मिलेगी।

'अजित दादा' पंचतत्व में विलीन: राजकीय सम्मान के साथ बारामती में हुआ अंतिम संस्कार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

'अजित दादा' पंचतत्व में विलीन: राजकीय सम्मान के साथ बारामती में हुआ अंतिम संस्कार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

 बारामती/पुणे: महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) के एक युग का गुरुवार को बारामती (Baramati) में भावुक अंत हो गया. उपमुख्यमंत्री (Maharashtra Deputy Chief Minister) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का अंतिम संस्कार (Funeral) पूरे राजकीय सम्मान के साथ विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में संपन्न हुआ. उनके दोनों बेटों, पार्थ और जय पवार (Parth And Jay Pawar) ने मिलकर अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान पूरा बारामती 'अजित दादा अमर रहे' के नारों से गूंज उठा.

बुधवार को हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद राज्य में घोषित तीन दिवसीय राजकीय शोक के बीच, गुरुवार सुबह 11:30 बजे के करीब विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई.

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

अजित पवार की अंतिम यात्रा सुबह उनके पैतृक आवास 'काटेवाडी' से शुरू हुई. फूलों से सजे वाहन में उनके पार्थिव शरीर को जब बारामती की सड़कों से ले जाया गया, तो हजारों समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग अपने नेता की एक झलक पाने के लिए छतों और पेड़ों पर चढ़े नजर आए। बारामती के चप्पे-चप्पे पर केवल ‘अजित दादा, परत या’ (अजित दादा, वापस आ जाओ) की गूंज सुनाई दे रही थी.

देश के शीर्ष नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अजित पवार को अंतिम विदाई देने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के कई दिग्गज नेता बारामती पहुंचे:

    • केंद्र सरकार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
    • महाराष्ट्र सरकार: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, और पंकजा मुंडे सहित पूरी कैबिनेट अंतिम संस्कार में शामिल हुई.
    • विपक्षी नेता: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी.
  • पवार परिवार: शरद पवार, सुप्रिया सुले और रोहित पवार पूरे समय परिवार के साथ खड़े नजर आए. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी अंतिम विदाई देने पहुंचे.

    राजकीय सम्मान और विदाई की रस्में

    अंतिम संस्कार से पहले महाराष्ट्र पुलिस के दस्ते ने अजित पवार को बंदूकों की सलामी (Gun Salute) दी. तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर से ध्वज हटाकर पूरे सम्मान के साथ उनके बेटे जय पवार को सौंपा गया. इसके बाद ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गईं.

    शोक में डूबा महाराष्ट्र

    अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र में गहरा राजनीतिक शून्य पैदा हो गया है. प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए थे, फिर भी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था. बारामती के स्थानीय लोगों के लिए यह एक व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि वे अजित पवार को अपने रक्षक और विकास पुरुष के रूप में देखते थे.

पंचतत्व में आज विलीन होंगे अजित पवार; राजकीय सम्मान के साथ बारामती में होगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर अस्पताल से रवाना

पंचतत्व में आज विलीन होंगे अजित पवार; राजकीय सम्मान के साथ बारामती में होगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर अस्पताल से रवाना

महाराष्ट्र - महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। VIP मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा का बंदोबस्त किया है। अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार आज होने वाले अंतिम संस्कार से पहले पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज से आवास के लिए पार्थिव शरीर को लेकर रवाना हो गए हैं। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार होगा, जिसमें पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। इनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राजनीतिक क्षेत्र के सभी नेता भी शामिल होंगे।

अजित पवार को राजकीय सम्मान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिनका कल बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश में निधन हो गया था।

महाराष्ट्र सरकार ने एक बहुत बड़ा नेता खोया- धीरज देशमुख

कांग्रेस नेता धीरज देशमुख ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, "आज बहुत दुख की घड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी इस शोक से बाहर निकले। उन्होंने हमेशा महाराष्ट्र के हित को सामने रखा था... महाराष्ट्र सरकार ने एक बहुत बड़ा नेता खोया है... हम सभी को बहुत दुख है।

CM फडणवीस और एकनाथ शिंदे बारामती के लिए रवाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां से बारामती जाने के लिए हेलिकॉप्टर से महाराष्ट्र लोक भवन पहुंचे।

अजीत पवार के बेटे जय पवार अपने आवास पर पहुंचे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के बेटे जय पवार, काटेवाड़ी स्थित अपने आवास पर पहुंचे हैं। इधर विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अजीत पवार के घर पहुंची सुप्रिया सुले

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजीत पवार के काटेवाड़ी स्थित घर पर इकट्ठा हुए। आज उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अजीत दादा की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता- स्थानीय महिला

क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर एक स्थानीय महिला ने कहा, "अजीत दादा ने बारामती के लिए जो किया है, वह कोई और नहीं कर पाएगा। उनके जाने से एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे कोई भी सात जन्मों में भी, नहीं भर सकता।

अस्पताल से घर पहुंचा पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले उनके काटेवाड़ी स्थित घर लाया गया। पार्थिव शरीर को बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज से बेटे पार्थ और मंत्री कोकाटे घर लेकर पहुंचे।

प्लेन क्रैश वाली जगह पहुंची फोरेंसिक टीम

बारामती में उस जगह की वीडियो जहां कल एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। DGCA और फोरेंसिक के अधिकारी यहां मौजूद हैं।

विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार की तैयारी

NCP प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में चल रही हैं। अजीत पवार का कल उस समय निधन हो गया, जब बारामती में जिस विमान में वे यात्रा कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

 a
India Canada Trade Deal: भारत बनेगा ग्लोबल बिजनेस का किंग, EU के बाद ब्राजील और कनाडा के साथ होगी ट्रेड डील

India Canada Trade Deal: भारत बनेगा ग्लोबल बिजनेस का किंग, EU के बाद ब्राजील और कनाडा के साथ होगी ट्रेड डील

नई दिल्ली। दुनिया की आर्थिक और व्यापारिक राजनीति तेजी से नए संतुलन की ओर बढ़ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संरक्षणवादी नीतियों, ऊंचे टैरिफ और अनिश्चित व्यापार रुख ने वैश्विक साझेदारों को वैकल्पिक रणनीतियों पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी बदलाव के केंद्र में भारत एक मजबूत, स्थिर और भरोसेमंद आर्थिक साझेदार के रूप में उभर रहा है।

 यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के कई देश अब पारंपरिक वेस्ट-सेंट्रिक आर्थिक मॉडल से दूरी बनाकर पश्चिम-पूर्व आर्थिक धुरी की ओर बढ़ रहे हैं। इस नई वैश्विक संरचना में भारत को दीर्घकालिक विकल्प और रणनीतिक संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

 भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता इस कड़ी का अहम हिस्सा है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी देश यह उम्मीद नहीं कर सकता कि वह भारत के अन्य देशों से संबंधों पर वीटो लगाए। यही नीति आज भारत को बदलती वैश्विक आर्थिक व्यवस्था का एक प्रमुख केंद्र बना रही है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मार्च में भारत दौरा

अमेरिका का करीबी सहयोगी रहा कनाडा भी अपनी विदेश और व्यापार नीति में बड़ा बदलाव कर रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मार्च के पहले सप्ताह में भारत दौरे की तैयारी कर रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी और उसे 51वां अमेरिकी राज्य कहकर विवाद खड़ा कर दिया।

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा अगले महीने आएंगे भारत

ग्लोबल साउथ के देशों के बीच भी भारत की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा फरवरी में भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे एक बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय उद्योगपतियों से व्यापक बातचीत करेंगे। यह दौरा इस बात का संकेत है कि उभरती अर्थव्यवस्थाएं भारत को केवल एक बाजार नहीं, बल्कि एक रणनीतिक आर्थिक साझेदार के रूप में देख रही हैं

भारत-यूरोपीय संघ FTA से बदलेगा खेल

इस वैश्विक बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता है, जिस पर 26 जनवरी 2026 को हस्ताक्षर किए गए। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” करार दिया है। यह समझौता दुनिया की लगभग 25 प्रतिशत वैश्विक GDP और करीब दो अरब लोगों को आपस में जोड़ता है।

 समझौते के तहत यूरोपीय संघ भारत को निर्यात किए जाने वाले लगभग 97 प्रतिशत उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा या समाप्त करेगा, जबकि भारत भी चरणबद्ध तरीके से 93 प्रतिशत यूरोपीय उत्पादों पर शुल्क हटाएगा। इससे भारत में यूरोपीय कारें, वाइन, चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड सस्ते होंगे, वहीं भारतीय टेक्सटाइल, फार्मा, इंजीनियरिंग और आईटी उत्पादों को यूरोप में बड़ा बाजार मिलेगा।

 

Budget Session 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज संसद में पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

Budget Session 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज संसद में पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करने वाली हैं। लेकिन उससे पहले 29 जनवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का Economic Survey संसद में पेश किया जाएगा। बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। बता दें कि इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार की जाने वाली एक सालाना रिपोर्ट है, जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार गाइड करते हैं। यह रिपोर्ट बीते वित्त वर्ष की आर्थिक स्थिति का पूरा आकलन करती है।

इकोनॉमिक सर्वे में GDP ग्रोथ, महंगाई, अलग-अलग सेक्टरों का प्रदर्शन, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे पहलू शामिल होते हैं। बजट से पहले यही सर्वे देश की आर्थिक दिशा तय करता है, इसलिए अर्थशास्त्री और बाजार के जानकार इसे बहुत ध्यान से देखते हैं।

इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

इस बार इकोनॉमिक सर्वे में खास तौर पर वित्त वर्ष 2026 के लिए Real GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगाई और कीमतों की स्थिति, बैंकिंग, कृषि और दूसरे सेक्टरों की परफॉर्मेंस पर नजर रहेगी।। इसके साथ ही निर्यात और सर्विस सेक्टर की मजबूती पर भी फोकस रहने वाला है।

पिछले सालों में अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

पिछले कुछ सालों में भारत की असली आर्थिक वृद्धि अक्सर Economic Survey के अनुमानों से बेहतर रही है। 2025-26 के लिए पहली एडवांस GDP अनुमान के मुताबिक ग्रोथ 7.4% रहने की उम्मीद है, जबकि प्री-बजट सर्वे में 6.3 से 6.8 प्रतिशत का अनुमान लगाया गया था।

2024-25 में आर्थिक वृद्धि 6.5% रही, जो सर्वे के 6.5 से 7 प्रतिशत के अनुमान के करीब थी। वहीं 2023-24 में GDP ग्रोथ 9.2% रही, जो सर्वे के 6 से 6.8 प्रतिशत के अनुमान से काफी ज्यादा थी।

Economic Survey 2026 को कैसे देख सकेंगे लाइव?

Economic Survey 2026 की लाइव कवरेज Sansad TV और Doordarshan पर देखी जा सकती है। इसके अलावा सरकारी ऑनलाइन चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी। सर्वे का पूरा टेक्स्ट और डेटा indiabudget.gov.in वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Economic Survey कल संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। इसके बाद प्रेस ब्रीफिंग होगी, जहां वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सर्वे के मुख्य निष्कर्षों और आर्थिक रुझानों की जानकारी देंगे। यह रिपोर्ट देश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा हालत बताती है और आगे की ग्रोथ को लेकर संकेत देती है।

Breaking: कोल घोटाला केस में बड़ा मोड़, सौम्या चौरसिया समेत सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Breaking: कोल घोटाला केस में बड़ा मोड़, सौम्या चौरसिया समेत सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

  Soumya Suryakant and Ranu have been granted bail : करोड़ों रुपये के घोटालों में आरोपी रहे सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। ये सभी आरोपी अभी तक अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर थे।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस जयमाला बगाची के न्यायालय से उक्त आरोपियों को राज्य से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परघनिया, शशांक मिश्रा, तुषार गिरी एवं मुक्त गुप्ता ने पैरवी की। वहीं राज्य शासन की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी एवं राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा उपस्थित रहे।

अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का आज सुबह बारामती में प्लेन क्रैश होने से निधन हो गया। अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है। घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है। वहीं उनके निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है।

Ajit Pawar Death In Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल में ट्वीट कर कहा कि, ‘अजीत पवार जी जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएँ। ओम शांति।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि,’महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

गृहमंत्री अमित शाह ने भी किया ट्वीट

अमित शाह ने कहा कि, ‘आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजीत पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। अजीत पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। शोक की इस घड़ी में पूरा NDA शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति’

सीएम विष्णुदेव साय ने कही ये बात

अतिज पवार के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि,’ महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों एवं समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की अद्भुत शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्ति।’

BIG BREAKING : नहीं रहे डिप्टी सीएम अजित पवार, दर्दनाक प्लेन हादसे में एनसीपी नेता समेत 6 लोगों की मौत

BIG BREAKING : नहीं रहे डिप्टी सीएम अजित पवार, दर्दनाक प्लेन हादसे में एनसीपी नेता समेत 6 लोगों की मौत

 Ajit Pawar Died in Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति से एक स्तब्ध कर देने वाली खबर आई है। बुधवार, 28 जनवरी 2026 को उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान उनके गढ़ बारामती में लैंडिंग के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज सुबह एक बड़े विमान हादसे का शिकार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना उस समय हुई जब पवार एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे। विमान जब लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस विमान में अजित पवार के साथ उनके कुछ सुरक्षाकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी भी सवार थे, जिनकी कुल संख्या 6 बताई जा रही है। हादसे में सभी की जान जाने की खबर सामने आ रही है।

खेत में गिरा विमान और लगी भीषण आग

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, यह विमान बारामती के पास एक खुले खेत में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और उसमें तत्काल भीषण आग लग गई। घटनास्थल से आ रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा विमान जलकर राख में तब्दील हो चुका है और आसमान में काले धुएं का गुबार छाया हुआ है। विमान का मलबा चारों तरफ फैला हुआ है और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया।

दिल्ली से बारामती रवाना हुआ पवार परिवार

हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली में मौजूद पवार परिवार के सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। सांसद सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली में शरद पवार के आवास पर एकत्रित हुए और वहां से एक साथ महाराष्ट्र के लिए निकले हैं। पूरे प्रदेश में अजित पवार के समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

बड़ा हादसा: बारामती में क्रैश हुआ डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान...लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

बड़ा हादसा: बारामती में क्रैश हुआ डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान...लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

Ajit Pawar Plane Crash Update: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का निजी विमान बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान के परखच्चे उड़ गए हैं और मौके पर बचाव दल तैनात है। अजित पवार की स्थिती अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाई है।

महाराष्ट्र के बारामती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एनसीपी नेता अजित पवार का विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 28 जनवरी 2026 की सुबह उस समय हुआ जब विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, अजित पवार किसी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंच रहे थे, लेकिन रनवे पर उतरने से पहले ही विमान अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया।

अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किसी गंभीर तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर पायलट को आपातकालीन स्थिति में क्रैश लैंडिंग का सहारा लेना पड़ा। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान खेत में जा गिरा और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया।

हादसे की भयावह तस्वीरें: जलकर राख हुआ विमान

सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में दुर्घटना की विचलित करने वाली झलक देखी जा सकती है। घटनास्थल से जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें विमान पूरी तरह से जलकर राख होता दिखाई दे रहा है। विमान के गिरने के बाद आसमान में गहरे काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान के गिरने के बाद हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। घटनास्थल पर विमान के मलबे के चीथड़े बिखरे हुए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में क्रैश साइट पर जमा हो गए हैं और राहत कार्यों में मदद की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत कार्य

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तुरंत सक्रिय हो गया। मौके पर कई एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गई हैं। चिकित्सा सहायता के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की पहली प्राथमिकता विमान में सवार लोगों की सुरक्षा और आग पर काबू पाना है। अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं, ऐसे में इस हादसे की खबर ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। उनके समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों में चिंता की लहर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हादसे के वक्त विमान में अजित पवार के अलावा और कौन-कौन सवार था और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है।

जांच के घेरे में विमान की तकनीकी स्थिति

विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, लैंडिंग के समय विमान का क्रैश होना कई कारणों से हो सकता है, जिनमें अचानक इंजन का फेल होना, हवा के दबाव में बदलाव या पायलट की दृश्यता में कमी शामिल हो सकती है। इस विशेष हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम भी शामिल हो सकती है, जो यह पता लगाएगी कि क्या विमान के रखरखाव में कोई कमी थी या यह एक मानवीय भूल का परिणाम था।
फिलहाल, बारामती और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। यह खबर अभी अपडेट की जा रही है और प्रशासन की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार है।