BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
SBI ने अपने ग्राहकों को दी अहम चेतावनी, सिर्फ इन नंबरों से आता है SBI का कॉल, बाकी कॉल्स Fake

SBI ने अपने ग्राहकों को दी अहम चेतावनी, सिर्फ इन नंबरों से आता है SBI का कॉल, बाकी कॉल्स Fake

 नई दिल्ली: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाताधारक हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए SBI ने अपने ग्राहकों को एक अहम चेतावनी दी है। बैंक ने बताया है कि अब धोखेबाज़ खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्राहकों से गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन SBI ने साफ कर दिया है कि उसके असली कॉल्स किस नंबर से आते हैं - ताकि आप जालसाजों के झांसे में न फंसें।

SBI की ओर से कॉल सिर्फ इन सीरीज से ही होंगे
SBI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से स्पष्ट किया है कि बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र केवल ‘1600’ या ‘140’ से शुरू होने वाले नंबरों से ही कॉल करते हैं। यानी अगर आपको इन दोनों सीरीज से कोई कॉल आता है, तो ही वह बैंक का असली कॉल माना जाएगा। बाकी किसी भी अन्य मोबाइल या लैंडलाइन नंबर से आने वाली कॉल्स को लेकर सावधानी बरतना ज़रूरी है - चाहे सामने वाला खुद को कोई भी पदाधिकारी क्यों न बताए।

 ऐसे कॉल्स से रहें सतर्क
अगर कोई अज्ञात नंबर आपको कॉल करके बैंक की जानकारी मांगता है - जैसे आपका खाता नंबर, OTP, डेबिट कार्ड डिटेल्स, पासवर्ड या PIN — तो ऐसे में बिल्कुल भी जवाब न दें। SBI ने दोहराया है कि बैंक कभी भी ऐसी संवेदनशील जानकारियाँ फोन पर नहीं मांगता।

 धोखाधड़ी की स्थिति में कहां करें संपर्क?
अगर दुर्भाग्यवश आप किसी साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं या आपको संदेहास्पद कॉल आती है, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना से फ्रॉड को रोका जा सकता है और आपकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है।

 इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
-OTP या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें
-किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
-संदेहास्पद कॉल आने पर नंबर नोट करें और रिपोर्ट करें
-केवल 1600 और 140 सीरीज से आए कॉल्स को ही SBI का मानें

 
घिनौनी करतूत: संतान सुख का झांसा देकर महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, मथुरा में अंधविश्वास की नई कहानी

घिनौनी करतूत: संतान सुख का झांसा देकर महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, मथुरा में अंधविश्वास की नई कहानी

  मथुरा: आस्था और अंधविश्वास की धुंध में छिपी एक काली सच्चाई ने मथुरा को शर्मसार कर दिया है। संतान की चाह में भटकी एक महिला के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर ऐसा घिनौना खेल खेला गया, जिसकी कहानी सुनकर रूह कांप जाती है। यह सिर्फ एक दुष्कर्म का मामला नहीं, बल्कि आस्था की आड़ में छिपी उस हैवानियत का सबूत है, जो समाज में सदियों से पनप रही है।

आगरा की रहने वाली एक महिला, जिसकी शादी को आठ साल हो गए थे, मां बनने का सुख नहीं मिल पा रहा था। उसकी यही मजबूरी उसे मथुरा के नौहझील क्षेत्र में रहने वाले तांत्रिक मुस्ताक अली के पास ले आई। महिला को क्या पता था कि जिस बाबा पर वह भरोसा कर रही है, वह उसकी आस्था की बलि चढ़ा देगा।

अंधविश्वास का खौफनाक जाल
तांत्रिक मुस्ताक अली ने महिला को संतान प्राप्ति का आश्वासन दिया और उसे तंत्र क्रिया के लिए एक कमरे में बुलाया। कमरे में अगरबत्ती का धुआं किया गया, जिससे महिला की आवाज बंद हो गई। इसी दौरान, आरोपी ने मौका पाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध करने की कोशिश की, तो उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

अंधविश्वास के इस जाल में फंसी महिला हिम्मत हार चुकी थी। लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाई और सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्ताक अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 63 (दुष्कर्म) और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अंधविश्वास की बेड़ियां तोड़ना जरूरी
आरोपी तांत्रिक फिलहाल फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि समाज में फैला अंधविश्वास किस हद तक घातक हो सकता है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है। वे मांग कर रहे हैं कि ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, जो लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। यह घटना हम सभी के लिए एक चेतावनी है कि हमें अपने समाज से अंधविश्वास की बेड़ियों को तोड़ना होगा, ताकि कोई और मुन्नी या सीता इस तरह के खौफनाक जाल में न फंसे।

सीएम साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के किए दर्शन

सीएम साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के किए दर्शन

 रायपुर। सीएम साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। – पोस्ट में सीएम साय ने बताया, जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला।

यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामथ्र्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जिससे हमारा राज्य शांति और सामथ्र्य से परिपूर्ण बन सके।

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 IPS अफसरों के तबादले, जानें कौन कहां तैनात

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 IPS अफसरों के तबादले, जानें कौन कहां तैनात

 भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मोहन सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अफसरों का तबादला करते हुए नए पदों पर तैनाती का आदेश जारी किया है। गृह विभाग ने इन तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल जिलेवार पुलिस कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनजर किया गया है।

मुख्य तबादले और तैनाती

  • आईपीएस विनोद कुमार को मंदसौर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया।
  • आईपीएस ऋषिकेश मीना को नरसिंहपुर जिले का SP बनाया गया।
  • आईपीएस अभिषेक रंजन को उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में तैनात किया गया। वह वर्तमान में सिंगरौली में ASP के पद पर कार्यरत थे।
  • उज्जैन में पदस्थ ASP आईपीएस मयूर खंडेलवाल को भोपाल की नगरीय पुलिस में पुलिस उपायुक्त (Dy. Commissioner of Police) जोन-4 नियुक्त किया गया।
  • नरसिंहपुर की SP मृगाखी डेका को AIG के पद पर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया।
  • ग्वालियर में ASP के पद पर तैनात आईपीएस कृष्ण लाल चंदानी को इंदौर के जोन-1 में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया।
Supreme Court : आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब नसबंदी के बाद ही छोड़े जाएंगे

Supreme Court : आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब नसबंदी के बाद ही छोड़े जाएंगे

 Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर अपने पिछले आदेश में संशोधन किया है. अब कुत्तों की नसबंदी के बाद उन्हें उसी जगह छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था. कोर्ट ने आदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें भोजन नहीं दिया जा सकता है.

आज 11 अगस्त को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को स्थाई रूप से डॉग शेल्टर्स भेजने का आदेश दिया गया था. इस मामले पर पुनर्विचार याचिका लगाई गई थी. कोर्ट ने आज इस मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि नसबंदी के बाद कुत्तों को छोड़ दिया जाएगा. इसके साथ ही कोर्ट ने साफ कहा कि हिंसक कुत्तों को नहीं छोड़ा जाएगा. कोर्ट ने साफ आदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाने को न दिया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में आदेश दिया कि रेबीज से संक्रमित कुत्तों का पता लगाया जाए. उन्हें पकड़ लिया है उन्हें छोड़ा नहीं जाए. साथ ही जो रेबीज संक्रमित कुत्ते बाहर घूम रहे हैं, उन्हें पकड़कर शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए.

खुले में खाना खिलाने पर होगी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को सार्वजनिक रूप से खाना खिलाने की अनुमति नहीं है. आवारा कुत्तों के लिए अलग से भोजन स्थान बनाए जाएंगे. कुत्ते के काटने की वजह से लोगों को रेबीज बीमारी और कई छोटे बच्चों की मौत/गंभीर रूप से जख्मी भी हुए. इसीलिए कोर्ट ने माना कि खुले में खाना खिलाने से खतरा है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चेतावनी भी दी है कि अगर कोई खुले में खाना खिलाता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी.

पकड़े गए कुत्ते होंगे आजाद

11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया था कि अगले 8 हफ्तों के भीतर दिल्ली एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए. कोर्ट के इस आदेश के बाद पूरे देशभर में विरोध देखने को मिला था. यही कारण है कि लोगों ने इस मामले पर कोर्ट से एक बार विचार करने की बात कही थी. सीजेआई ने भी कहा था कि हम इस मामले पर गौर करेंगे. इसी के तहत आज ठीक 10 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कुछ संशोधन किए हैं. इसके साथ ही पकड़े गए सभी आवारा कुत्तों को जल्द ही वैक्सीनेशन करके छोड़ दिया जाएगा.

देने होंगे पैसे

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सभी कुत्ता प्रेमी और गैर सरकारी संगठन, जिन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. उन्हें डॉग शेल्टर के लिए 25,000 रुपये और 2 लाख रुपये जमा करने होंगे.

पीएम मोदी करेंगे तीन नए मेट्रो रूट्स का उद्घाटन, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

पीएम मोदी करेंगे तीन नए मेट्रो रूट्स का उद्घाटन, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

 दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता को तीन नए मेट्रो रूट्स की सौगात देंगे। उद्घाटन होने वाली लाइनों में येलो लाइन (नोआपारा-जय हिंद/बिमान बंदर), ग्रीन लाइन (सियालदह-एस्प्लेनेड) और ऑरेंज लाइन (बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय) शामिल हैं। इन मेट्रो परियोजनाओं से शहर के यातायात तंत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद नहीं रहेंगी। गौरतलब है कि इन मेट्रो रूट्स की मूल परिकल्पना ममता बनर्जी की है, जब वह रेल मंत्री थीं।

ममता बनर्जी की परिकल्पना से शुरू हुई थी योजना

ममता बनर्जी ने दो बार रेल मंत्री के रूप में कार्य किया। पहली बार 13 अक्टूबर 1999 से 16 मार्च 2001 तक और दूसरी बार 22 मई 2009 से 19 मई 2011 तक।
इसी कार्यकाल में उन्होंने कोलकाता मेट्रो के विस्तार को लेकर कई बड़ी घोषणाएँ की थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इन तीनों मेट्रो परियोजनाओं की परिकल्पना उन्हीं के रेल मंत्री रहते की गई थी।

एयरपोर्ट से जुड़ेगा कोलकाता का उत्तरी हिस्सा

अधिकारियों का कहना है कि येलो लाइन (नोआपारा-जय हिंद/बिमान बंदर) का मूल संरेखण नोआपारा से बारासात तक, बिमान बंदर के रास्ते था। इस परियोजना की घोषणा ममता बनर्जी ने 2009-10 के रेलवे बजट में की थी।
यह रूट कोलकाता के उत्तरी हिस्सों को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

“कुत्ते रहेंगे सड़क पर या शेल्टर में? आज सुप्रीम कोर्ट करेगा साफ़”

“कुत्ते रहेंगे सड़क पर या शेल्टर में? आज सुप्रीम कोर्ट करेगा साफ़”

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट 22 अगस्त यानी कि आज उस आदेश पर अपना फैसला सुनाएगा जिसमें दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाकर स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने यह आदेश 11 अगस्त को दिया था, लेकिन इसके खिलाफ कई याचिकाएं दाखिल की गईं।

14 अगस्त को जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन वी अंजारिया की विशेष तीन सदस्यीय बेंच ने इस मामले पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि आवारा कुत्तों की समस्या स्थानीय निकायों की लापरवाही और नसबंदी व टीकाकरण नियमों को सही से लागू न करने का नतीजा है।

डॉग बाइट्स के आंकड़े
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि वर्ष 2024 में देशभर में करीब 37.15 लाख डॉग बाइट्स के मामले दर्ज हुए, यानी औसतन प्रतिदिन लगभग 10,000। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में 305 लोगों की मौत डॉग बाइट की वजह से हुई थी।

पिछला आदेश
इससे पहले 11 अगस्त को जस्टिस जेबी पारदीवाला और आर महादेवन की बेंच ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि तुरंत सड़कों से कुत्तों को उठाकर शेल्टर होम में रखा जाए और शुरुआती तौर पर कम से कम 5,000 कुत्तों के लिए आश्रय गृह तैयार किए जाएं। अदालत ने यह भी चेतावनी दी थी कि इस प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रेल मंत्री ने किया साफ: रेलवे में नहीं लागू हो रहा हवाई यात्रा जैसा लगेज नियम

रेल मंत्री ने किया साफ: रेलवे में नहीं लागू हो रहा हवाई यात्रा जैसा लगेज नियम

 नई दिल्ली। रेलवे में यात्रियों से हवाई यात्रा की तरह अतिरिक्त सामान पर किराया वसूलने की खबरों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेलवे में सामान को लेकर दशकों से नियम मौजूद हैं, लेकिन हाल ही में ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है।

रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को निश्चित वजन तक सामान ले जाने की छूट हमेशा से है। इसका यह अर्थ नहीं है कि यदि तय सीमा से अधिक वजन हुआ तो तुरंत ही एयरलाइंस की तरह अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा।

क्या थी चर्चा?

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रेलवे, हवाई यात्रा की तरह लगेज पॉलिसी को सख्ती से लागू करने जा रही है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, अलग-अलग श्रेणियों के यात्रियों के लिए सामान ले जाने की अधिकतम सीमा तय की गई है। साथ ही, फर्स्ट क्लास AC में 70 किलो तक, AC टू टियर में 50 किलो तक, थर्ड AC और स्लीपर क्लास में 40 किलो तक और जनरल क्लास में 35 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति है।

बताया गया था कि इससे अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा और इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट की तरह इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें भी लगाई जाएंगी।

रेल मंत्री का स्पष्टीकरण

इन अटकलों पर विराम लगाते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सामान की यह सीमा पहले से मौजूद है, लेकिन यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी प्री-बुकिंग प्रक्रिया, बैग का वजन या साइज चेकिंग जैसी व्यवस्था से नहीं गुजरना होगा। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सहूलियत देना है, न कि अतिरिक्त बोझ डालना।

BREAKING : उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए ECI ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, इस दिन होगा मतदान

BREAKING : उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए ECI ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, इस दिन होगा मतदान

  दिल्ली : देश में उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण नए उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनाव हो रहा है। सत्ताधारी गठबंधन NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। आईएएस सुशिल कुमार लोहानी और डी आनंदन को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को किया रद्द, तो कई के बदले रूट

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को किया रद्द, तो कई के बदले रूट

 नई दिल्ली। अगर आप भी कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे ने एक बार 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि, 14 ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। जिससे की लाखों रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-गोण्डा रेल खण्ड पर गोविन्दनगर-टिनिच-गौर-बभनान (24.64 किमी.) के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल के कमीशन के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग काम किया जाना है। जिसके चलते ब्लॉक किया गया है।

बता दें कि, उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए कार्य शुरू हो गया है जिसके चलते 18 से 21 अगस्त तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया और कुल 14 ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। रेलवे ने सभी यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद प्रकट की है।

डायवर्ट की गई ट्रेनें

गोमतीनगर से 18 अगस्त को खुलने वाली 15078 डाउन गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा। वहीं कटिहार से 18 अगस्त को खुलने वाली 15707 अप कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

Train Cancelled: ये ट्रेने हुई रद्द

रद्द की गई ट्रेनों में लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं। 19 अगस्त को गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ- पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस और गोरखपुर-सीतापुर सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस नहीं चलेंगी।इसके अलावा भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू, गोरखपुर- बहराइच- गोरखपुर एक्सप्रेस और नकहा-नीतनवा-नकहा सवारी गाड़ी भी रद्द रहेंगी। गोरखपुर-गोंडा ट्रेनें 18 और 19 अगस्त को नहीं चलेंगी। गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 19 और 20 अगस्त को रद्द रहेगी। सीतापुर सिटी-गोंडा और सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित होगा। गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी और गोंडा-गोरखपुर ट्रेन 20 और 21 अगस्त को रद्द रहेंगी।

ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारत, हादसे में तीन की मौत, मचा हड़कंप

ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारत, हादसे में तीन की मौत, मचा हड़कंप

 दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक इमारत के गिरने से करीब तीन लोगों की मौत गई है। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही डीडीएमए और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

बता दें कि, घटना दरियागंज इलाके के सद्भावना पार्क के पास की बताई जा रही है। यहां एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई । वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पीएम के लिए भेजा। जिनकी पहचान जुबैर, गुलसागर, तौफीक के तौर पर हुई है। शवों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मध्य दिल्ली के दरियागंज स्थित सद्भावना पार्क के पास एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि, घटना की सूचना दोपहर 12.14 बजे मिली, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, जहाँ भूतल और दो मंजिलों वाली एक इमारत ढह गई।

Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, मौके से 5 युवतियां समेत 8 लोग गिरफ्तार

Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, मौके से 5 युवतियां समेत 8 लोग गिरफ्तार

  वाराणसी।  यूपी के वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रहवासी इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाको में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 5 युवतियां भी शामिल है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए।

दरअसल, पुलिस को वाराणसी के महमूरगंज के तुलसीपुर में शीलनगर स्थित निवासी कुंदन सिंह के मकान में भदोही के गोपीगंज निवासी टिंकू शर्मा के मकान में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान कमरे में युवती के साथ एक युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने संचालक, मकान मालिक, ग्राहक और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरे से 14,492 रुपये नगद, आठ मोबाइल फोन, अन्य आपत्तिजनक सामान मिले थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और गैंग के सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है।

सनसनीखेज वारदात : कोर्ट से लौट रहे 3 गवाहों को कार से कुचला, फायरिंग भी की

सनसनीखेज वारदात : कोर्ट से लौट रहे 3 गवाहों को कार से कुचला, फायरिंग भी की

 SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। रीगा थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए एक बाइक पर सवार तीन गवाहों को अपनी कार से कुचल दिया। इस हमले में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की, लेकिन पिस्टल किच होने से तीनों की जान बच गई।
घटना रीगा के परसौनी रोड में खरसान और पकड़ी चौक के बीच हुई। घायल हुए तीनों शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत मोहनपुर गाँव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान उमेश राय, राम दरेश राय और लालबाबू राय के रूप में हुई है। ये सभी एक पुराने केस में गवाही देने के बाद डुमरा सिविल कोर्ट से वापस लौट रहे थे।
घायलों के अनुसार, परसौनी की तरफ से आ रही एक फोर्ड इकोस्पॉट कार ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी। तीनों ने कार में सवार हमलावरों की पहचान अपने गाँव के सुखी लाल राय, कमलेश राय और मनोज राय के रूप में की है। उन्होंने बताया कि कार सवार एक व्यक्ति ने उन पर पिस्टल से फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली किच कर जाने से वे सुरक्षित बच गए।
हंगामा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी हमलावर अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
रीगा सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया गया है। घायलों द्वारा गोली चलने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

IAS Transfer: 11 IAS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

IAS Transfer: 11 IAS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

 पटना। बिहार में चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जहां एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि, इनमें कई जिलों में नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के तौर पर पदस्थापन किया गया है।

 बता दें कि, ये सभी अधिकारी 2020 और 2023 बैच के हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है। वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच आईएएस अधिकारियों का यह फेरबदल चुनावी दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।

यहां देखें किन्हें कहा मिली पोस्टिंग

1. अनिरुद्ध पांडेय- एसडीओ, मोहनिया

2. कृतिका मिश्रा- एसडीओ, पकड़ी दयाल पूर्वी चंपारण

3. आकांक्षा आनंद- अनुमंडल का अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार

4. प्रद्युम्न सिंह यादव- अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी, खगड़िया

5. अंजली शर्मा- विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग

6. रोहित कर्दम- अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा

7. शिप्रा विजय कुमार चौधरी- विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग

8. नेहा कुमारी- विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग

 
Rain Update: भारी बारिश से डूबी मायानगरी, तालाब में तबदील हुई सड़कें, स्कूल-कॉलेज किए बंद

Rain Update: भारी बारिश से डूबी मायानगरी, तालाब में तबदील हुई सड़कें, स्कूल-कॉलेज किए बंद

 मुंबई।  लगातार हो रही बारिश की वजह से मायानगरी मुंबई पूरी तरह से डुब गई है। चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसे देखते हुए मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट की कई फ्लाइट्स लेट हो गई हैं। वहीं लगातार हो बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि, मौसम वैज्ञानिक से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त महीने में अब तक 610 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 560.6 मिमी से ज्यादा है। इस दौरान मुंबई महानगरपालिका ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने PM से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने PM से की मुलाकात

 नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।

Crime News : मेरठ हत्याकांड जैसा मामला, नीले ड्रम में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Crime News : मेरठ हत्याकांड जैसा मामला, नीले ड्रम में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

 राजस्थान।  उत्तर प्रदेश के मेरठ हत्या कांड की तरह ही राजस्थान से भी नीले ड्रम हत्याकांड जैसा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को मारकर नीले ड्रम में डालकर नमक डाल दिया गया। सिर्फ इतना ही नहीं मृतक की पत्नी और तीनों बच्चे गायब है। बताया गया कि, युवक किराए के मकान में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, यह पूरा मामला राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 14 का है। जहां घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक व्यक्ति का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में किचन में रखे नीले ड्रम में मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब ड्रम से दुर्गंध लगी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने एफएसएल टीम को बुलाया और किचन से ड्रम को बाहर निकलवाया। जिसे देखकर उनके भी होश उड़ गए।

पत्नी और तीनों बच्चे गायब

पुलिस ने बताया कि, ड्रम के अंदर शव डालकर उसके ऊपर नमक डाल दिया गया था, ताकि शव जल्दी सड़े ओर दुर्गंध न आए। वहीं बताया गया कि, घटना के समय मकान मालिक और उसके दोनों बेटे घर से बाहर थे। हैरानी की बात तो ये है कि, घटना के बाद से ही मकान मालिक , मृतक की पत्नी और तीनों बच्चे गायब है।

4 बच्चों को कुएं में फेंक कर पति ने खुद भी लगाई छलांग, पत्नी की इस हरकत से था परेशान

4 बच्चों को कुएं में फेंक कर पति ने खुद भी लगाई छलांग, पत्नी की इस हरकत से था परेशान

 मुंबई।  महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने ही 4 बच्चों को कुएं में फेंक कर हत्या कर दी और खुद भी उसी कुएं में छलांग लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा ।

दरअसल, यह पूरा मामला महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोरहाले गांव की है। यहां अरुण काले नाम व्यक्ति श्रीगोंडा तालुका के चिखली गांव का रहने वाला था। जिसकी पत्नि शिल्पा पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर नासिक अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी के मायके से वापस आने से इनकार करने की बात से काफी परेशान था। इसके बाद काले अपने बच्चों को आश्रम स्कूल से लेकर पत्नी को वापस लेने उसके पास पहुंचा।

वहीं कोरहाले गांव पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। जिससे परेशान होकर उसने अपने चारों बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया और खुद भी उसी कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

father killed her children: बता दें कि, ग्रामीणों की सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को कुएं से बाहर निकाला। जिनकी पहचान अरुण सुनील काले (30), उनकी बेटी शिवानी (9) और बेटे प्रेम (7), वीर (6) और कबीर (5) के रूप में की है। मामले में पुलिस ने इसके पीछे की वजह पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, अपनी ही मां के साथ किया दुष्कर्म

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, अपनी ही मां के साथ किया दुष्कर्म

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जिसे सूनकर लोगों के पैरोंतले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक 39 वर्षीय बेटे ने अपनी ही मां से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र मं सनसनी फैल गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला दिल्ली के हौज काजी इलाके का है। जहां 25 जुलाई को एक महिला अपने पति और बेटी के साथ हज करने सऊदी अरब गई हुई थी। वहीं यात्रा से लौटने के बाद महिला के बेटे ने उस पर खराब चरित्र का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी। जिसके बाद पीड़िता कुछ दिनों के लिए अपनी बेटी के ससुराल चली गई थी। 1 अगस्त को महिला के वापस घर लौटते ही बेटे ने मां को एक कमरे में बंद कर चाकू की नोक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

बता दें कि, आरोपी बेटा बार-बार पिता को फोन करके मां पर चरित्रहीनता का आरोप लगाता रहा कि, वह पिता पर दबाव डाल रहा था कि तुरंत दिल्ली लौटकर मां को तलाक दे दें। वहीं 14 अगस्त को आरोपी बेटे ने फिर महिला से दुष्कर्म किया। पहले तो महिला डर की वजह से किसी से कुछ कह नहीं पाई, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाते हुए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

son raped his mother: वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज करते हुए बताया कि, आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल के रूप में हुई है जो कि, ग्रेजुएट है लेकिन बेरोजगार है। बेटे की इस घिनौनी करतूत के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

अब स्कूलों में ही बनेंगे आधार कार्ड, 2 महीने तक चलाए जाएंगे विशेष अभियान

अब स्कूलों में ही बनेंगे आधार कार्ड, 2 महीने तक चलाए जाएंगे विशेष अभियान

 Aadhar Card Update: आज के समय में किसी भी कार्य के लिए आधार कार्ड का उपयोग बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाना हो या फिर बैंक से लोन लेना हो। हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। जो की छोटे से लेकर बड़े आदमी तक के लिए उसका पहचान पत्र है। वहीं इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां आधार कार्ड नया बनवाना हो या उसमें कुछ अपडेट करवाना हो सब जिले के नजदीकी स्कूल में होगा।

दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार ने आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा फैसला किया है जिसके तहत अब स्कूलों में ही छात्रों के आधार कार्ड अपडेट होंगे और कार्ड भी बनाएं जाएंगे। ये फैसला मध्य प्रदेश की सरकार ने किया है। स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य शिक्षा केंद्र ने यूआईडीएआई से समन्वय किया है कि, कल यानी 18 अगस्त से ही जिले के स्कूलों में आधारा कार्ड का काम शुरू किया जाएगा।

 बता दें कि, अभियान का पहला चरण मध्यप्रदेश के 40 जिलों में एक साथ शुरू होगा। इसके तहत सरकारी स्कूलों में शिविर लगाएं जाएंगे। करीब 2 महीने तक ये अभियान चलेगा। इस अभियान का उद्देशय बच्चों को परीक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति और डीबीटी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवाया जाएगा, जिसमें उनके अंगुलियों के निशान, आइस स्कैन और फोटो अपडेट किया जाएगा।