BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नदी में डूबे चार स्कूली छात्र, शव बरामद

नदी में डूबे चार स्कूली छात्र, शव बरामद

भुवनेश्वर: ओडिशा के कटक में महानदी नदी में डूबे चार स्कूली छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान चंदन बेहरा, अजिंक्य बहलिया, शुभम सेठी और ओम प्रकाश बेहरा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 13 से 14 वर्ष है।


स्थानीय लोगों के अनुसार चारों गुरुवार दोपहर दो साइकिल से नदी में गए थे। शाम के समय लोगों ने देखा कि भादीमुल घाट के पास नदी के किनारे पर साइकिलें पड़ी देखी, जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। फिर उन लड़कों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो सहपाठी थे। जहां एक शव बीती शाम बरामद किया गया, वहीं तीन अन्य के शव शुक्रवार को दमकल कर्मियों ने बरामद किए। चारों कटक शहर के चौलियागंज थाना क्षेत्र के नयाबाजार क्षेत्र के पोतापोखरी के रहने वाले थे।

बड़ा हादसा: इमारत से टकराई बस, 19 की मौत, 32 घायल

बड़ा हादसा: इमारत से टकराई बस, 19 की मौत, 32 घायल

मेक्सिको सिटी/नई दिल्ली: मध्य मेक्सिको में लोगों को तीर्थ यात्रा कराने ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सभी यात्री धार्मिक स्थल चल्मा में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस एक इमारत से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास तक इसकी गूंज सुनाई दी।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों में से छह लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं उन्हें राज्य की राजधानी टोलुका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के सहायक आंतरिक सचिव रिकार्डो डी ला क्रूज़ ने कहा कि दुर्घटना मेक्सिको सिटी के दक्षिण-पश्चिम में जोक्विसिंगो की बस्ती में हुई।

नए वेरिएंट को लेकर भारत में दशहत, केन्द्र सरकार ने जारी किये दिशानिर्देश

नए वेरिएंट को लेकर भारत में दशहत, केन्द्र सरकार ने जारी किये दिशानिर्देश

नई दिल्ली: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया के अन्य देशों के साथ भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। इस जानलेवा वेरिएंट को रोकने भारत सरकार ने 12 देशों के नाम जारी किए हैं, जहां से आने वाले हवाई यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दिया गया है। इन सभी यात्रियों को भारत सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। वहीं इससे पहले, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा था कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा रिपोर्ट किया गया है कि तीन देशों में कोरोना वेरिएंट बी.1.1 (ओमिक्रॉन) के कई मामले हैं। बोत्सवाना में तीन दक्षिण अफ्रीका में छह और हांगकांग में एक मामले सामने आए हैं।

भारत में जिन 12 देशों से यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया है इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इस्राइल, हांगकांग, ब्रिटेन सहित यूरोप के देश शामिल हैं।

इस वेरिएंट के सामने आने के बाद वीजा प्रतिबंधो में ढील के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा प्रारंभ करने पर एक बार फिर से असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर सख्ती नहीं बरती गई तो सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एक बैठक की। इसमें दक्षिण अफ्रीका में बड़ी संख्या में पाए गए एक नए कोविड-19 संस्करण ओमिक्रॉन को चिंता के विषय के रूप में नामित किया है। यह पांचवां वैरिएंट है जिसे नाम दिया गया है।

डब्ल्यूएचओ ने नए वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है
कोरोना के नए B.1.1.529 वेरिएंट का नामकरण हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वेरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को इस वैरिएंट पर चर्चा के लिए बैठक रखी थी, जहां इस कोरोना के प्रकार को नाम दिया गया। इस कोरोना वैरिएंट का नाम भी ग्रीक अल्फाबेट के आधार पर रखा गया है। इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में दुनियाभर में तबाई मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट का नाम भी डब्ल्यूएचओ ने रखा था जिसे चिंता के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

नए वैरिएंट से अफ्रीका में क्या हाल?
दक्षिण अफ्रीका में इसके पहले कुछ केस सामने आने के बाद एक दिन के अंदर ही यहां संक्रमण दर 93 फीसदी तक बढ़ गई है। स्थानीय वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का यह वैरिएंट अब तक दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में फैल चुका है और इसके ज्यादातर शिकार युवा हैं।

भारतीय खगोलविदों ने खोज निकाले एक्सोप्लानेट व दुर्लभ तारे........

भारतीय खगोलविदों ने खोज निकाले एक्सोप्लानेट व दुर्लभ तारे........

नई दिल्ली: भारतीय खगोलविदों को अंतरिक्ष में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बृहस्पति ग्रह की तुलना में 1.4 गुना बड़ा एक्सोप्लानेट (बाहरी ग्रह) और सूर्य से भी ज्यादा गर्म दुर्लभ रेडियो तारे ढूंढ निकाले हैं।


पहली खोज अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (पीआरएल) ने की है। टीम द्वारा खोजा गया एक्सोप्लानेट काफी पुराने एक तारे की परिक्रमा कर रहा है। यह बृहस्पति ग्रह से डेढ़ गुना बड़ा है और 725 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। टीओआई 1789बी नाम के इस बाहरी ग्रह का पता प्रोफेसर अभिजीत चक्रबर्ती और उनकी टीम ने एडवांस्ड रेडियल वेलोसिटी अबू स्काई सर्च (पारस) स्पेक्ट्राग्राफ का इस्तेमाल करके लगाया है।

देश में अपनी तरह की यह पहली तकनीक है, जिसका इस्तेमाल माउंट आबू ऑब्जर्वेटरी स्थित पीआरएल के 1.2 मीटर लंबे टेलीस्कोप में किया गया। बाहरी ग्रह का द्रव्यमान बृहस्पति का करीब 70 फीसदी मिला है जबकि इसका आकार उसकी तुलना में 1.4 गुना अधिक है। शोधकर्ताओं ने यह माप दिसंबर 2020 और मार्च 2021 के बीच लिया था। टीओआई 1789बी अपने सूर्य की परिक्रमा केवल 3.2 दिन में पूरी करता है।

दुर्लभ श्रेणी के मेन-सीक्वेंस रेडियो पल्स के आठ नए तारे मिले
दूसरी खोज, पुणे के निकट स्थित राष्ट्रीय रेडियो खगोल भौतिकी केंद्र (एनसीआरए) ने वृहत मीटरवेव रेडियो दूरदर्शी (जीएमआरटी) का इस्तेमाल करते हुए की। बरनाली दास के नेतृत्व में खगोलविदों ने दुर्लभ श्रेणी के मेन-सीक्वेंस रेडियो पल्स या एमआरपी उत्सर्जकों के आठ तारे खोजे हैं।

एनसीआरए के मुताबिक, ये तारे असामान्य शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्रों के साथ सूर्य से भी ज्यादा गर्म होते हैं। संस्थान के दल ने जीएमआरटी का उपयोग करके पहले भी ऐसे तीन तारे खोजे थे। एनसीआरए का कहना है, अब तक ऐसे कुल 15 एमआरपी का पता चला है, जिनमें से 11 पुणे के खगोलविदों द्वारा खोजे गए हैं।

भारत में पहली बार ड्रोन से हुई दवाओं की डिलीवरी

भारत में पहली बार ड्रोन से हुई दवाओं की डिलीवरी

शिलॉन्ग: भारत में भी ड्रोन से सामानों की डिलीवरी शुरू हो रही है। मेघायल देश का पहला राज्य बना है जहां ड्रोन से सफलतापूर्वक दवाओं की डिलीवरी की गई है। मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले में ड्रोन से दवाओं की डिलीवरी की गई। ड्रोन ने 25 मिनट में 25 किलोमीटर का सफर तय कर इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रोन के जरिए दवाओं की सफलता पूर्वक आपूर्ति शुक्रवार को कराई गई।

मुखयमंत्री कानराड ने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा , ‘आज हमने मेघालय में नोंगस्टोइन से मावेत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक ई-वीटीओएल ड्रोन के माध्यम से दवाओं की आपूर्ति की। अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम में ड्रोन ने 25 मिनट से भी कम समय में 25 किलोमीटर की दूरी तय की। यह भारत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, ‘ड्रोन तकनीक स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को बदल सकती है’ यह एक अनूठी परियोजना है जो दुर्गम क्षेत्र में दवाओं की अपूर्ति को सुगम बनाएगी।’

मेक इन इंडिया ड्रोन का असर
पिछले महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि ड्रोन के जरिए पूर्वोत्तर के दुर्गम इलाकों में कोविड-19 टीके की आपूर्ति की सुविधा के लिए एक पहल शुरू की गई है और यह पहली बार है कि दक्षिण एशिया में `मेक इन इंडिया` ड्रोन का उपयोग कोविड-19 टीके को 15 किलोमीटर की हवाई दूरी पर स्थित जगह पर 12-15 मिनट में पहुंचाने के लिए किया गया है।

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर देशों के लिए जल्द जारी होंगी गाइडलाइंस : डब्ल्यूएचओ

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर देशों के लिए जल्द जारी होंगी गाइडलाइंस : डब्ल्यूएचओ

जिनेवा/नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोनावायरस के नए स्वरूप बी.1.1.529 को लेकर आपात बैठक की। बैठक के बाद डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने कहा कि संस्थान जल्द ही इस वायरस को लेकर देश को गाइडलाइंस जारी करेगा, जिसके तहत वे आगे के कदम उठा सकेंगे।


डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमेयर ने कहा, `शुरुआती विश्लेषण बताता है कि यह इस वैरिएंट में कई म्यूटेशन हैं, जिसके लिए काफी रिसर्च की जरूरत है। इस वैरिएंट का असर समझने के लिए हमें कई हफ्ते लग सकते हैं। रिसर्चर्स ज्यादा जानकारी जुटाने में लगे हैं।`


डब्ल्यूएचओ ने अब तक की जानकारी के आधार पर दावा किया था कि यह स्वरूप सबसे अधिक बदलाव की वजह से पैदा हुआ वैरिएंट है। सबसे पहले इसकी पहचान इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में की गई थी और यह पहले ही बोत्सवाना सहित कई पड़ोसी देशों में फैल चुका है। वहां पता चला है कि वायरस का यह स्वरूप पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों में मिला है।


इससे पहले यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा, `वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार और ट्रांसमिशन के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं। इसके लिए अधिक जांच और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

लकड़बग्घे की सूचना पर पहुंची टीम पर तेंदुए ने किया हमला, दो डिप्टी रेंजर घायल...

लकड़बग्घे की सूचना पर पहुंची टीम पर तेंदुए ने किया हमला, दो डिप्टी रेंजर घायल...

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर में वन विभाग के दो डिप्टी रेंजरों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। दोनों घायल हैं और अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। वन विभाग को सूचना मिली थी कि खेत में लकड़बग्घा छिपा हुआ है। वह शिकार कर सकता है। रेस्क्यू के लिए गए तो वहां तेंदुआ छिपा था। उसने देखते ही वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में नौगांव बीट के डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार सक्सेना और पहाड़गांव बीट के डिप्टी रेंजर संतोष कोंदर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


छतरपुर के रेंज ऑफिसर वीके अवस्थी ने बताया कि सूचना तो लकड़बग्घे की मिली थी। जब मौके पर गए तो हमें वहां तेंदुए के पगमार्क मिले थे। हमने यह देखकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया था। रेस्क्यू टीम लेकर गए थे, ताकि उसे वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। हमने ग्रामीणों के वहां से निकलने और खेतों में आने-जाने से मना कर रखा है। हम स्टाफ और रेस्क्यू टीम लेकर वहां पर पहुंचे, तो उसने हमें पहले देख लिया और अचानक हमला कर दिया। इससे सक्सेना और कोंदर घायल हो गए। हम लोग और रेस्क्यू टीम अगर अलर्ट न होती तो बड़ी घटना भी घट सकती थी। किसी की जान भी जा सकती थी।


भोजन-पानी की तलाश में किया शहरों का रुख
वन्य अधिकारियों का कहना है कि भोजन-पानी की तलाश में वन्य जीव शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। एक बड़ी वजह यह भी है कि रिहायशी इलाके अब जंगलों के करीब तक पहुंच गए हैं। ऐसे में तेंदुआ भटककर इंसानी बस्ती के पास पहुंच जाता है।
 

BREAKING NEWS : दुर्ग एक्सप्रेस की 4 बोगियों में आग

BREAKING NEWS : दुर्ग एक्सप्रेस की 4 बोगियों में आग

मुरैना: दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में शुक्रवार को आग लग गई। देखते ही देखते चार बोगियों में धुआं भर गया। मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया है। वहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।


जानकारी के मुताबिक आग ट्रेन 20848 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस में लगी है। ट्रेन दिल्ली से दुर्ग की तरफ जा रही थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने में लगी हुई है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल गए। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन में आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।
 

VIDEO: दादा के लिए पोती का प्यार देखकर लोगों ने कहा- संस्कार कूट कूट कर भरा है

VIDEO: दादा के लिए पोती का प्यार देखकर लोगों ने कहा- संस्कार कूट कूट कर भरा है

सोशल मीडिया हमे हर दिन अनोखी विडियो देखने को मिलती हैं. हमेशा की तरह आज भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची अपने दादा जी को भोजन खिला रही है. वो बच्ची अपने दादाजी को इतने प्यार से भोजन करा रही है कि लोग उसे देखकर खुश हो जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. कहते हैं बच्चों को जो संस्कार बचपन से दिए जाए वो उन्हें जिंदगी भर करते हैं और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी ये ही सिखाते हैं. ये वीडियो सभी को पसंद आ रहे हैं.


वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक छोटी बच्ची बेड पर बैठी होती है और उसके करीब एक बुजुर्ग भी बेड पर लेटे होते है. वीडियो को देख अंदाज लगाया जा सकता है बुजुर्ग की इतनी अच्छी हालत नही होती कि वो उठकर कुछ खा पीले या फिर अपना कुछ कम भी कर ले. तो वीडियो में आगे वो बच्ची एक ऐसा काम कर देती है जिसने सभी सोशल मीडिया यूजर्स के दिल चुरा लिया है.

 

मॉडल ने अपने ही प्राइवेट पार्ट में मार ली गोली, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान..........

मॉडल ने अपने ही प्राइवेट पार्ट में मार ली गोली, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान..........

वॉशिंगटन: अमेरिका के जॉर्जिया से एक मॉडल के साथ अजीबो-गरीब हादसा हुआ है. यहां एक मॉडल ने अपने धोखे से अपने प्राइवेट पार्ट में गोली मार ली है. जब मॉडल हाथ में बंदूक लेकर वीडियो शूट कर रही थी तब उसके साथ ये हादसा हो गया.


बंदूक में गोली होने का मॉडल को नहीं था पता
डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि मॉडल घायल थी. मॉडल ने खुद स्वीकार किया कि उससे गलती से ऐसा हो गया, उसे नहीं पता था कि बंदूक में गोली थी.


जांच में सामने आई ये बात
बता दें कि पुलिस ने बंदूक को बरामद कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने गलती से खुद को गोली मार ली और घायल हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया. महिला ने जो गोली खुद पर चलाई वो 9 एमएम की थी. हालांकि गोली मॉडल के शरीर में नहीं घुसी. गोली मॉडल को छूकर निकल गई.


वारदात वाले दिन क्या हुआ था?
मॉडल का दोस्त जिसके नाम बंदूक का लाइसेंस है, ने बताया कि मैं किचन में था. तभी मुझे बेडरूम की तरफ से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. फिर मैं तुरंत बेडरूम की तरफ भागा और जब बेडरूम में पहुंचा तो देखा कि मॉडल घायल थी. इसके बाद मैंने एंबुलेंस को फोन किया. वो मुझसे कह रही थी कि मुझसे ये गलती से हो गया.


हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि जब मॉडल को गोली लगी तब वो वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं या फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव थीं.

 

BIG BREAKING: सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को लेकर किया बड़ा फैसला, नई कोरोना गाइडलाइंस जारी

BIG BREAKING: सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को लेकर किया बड़ा फैसला, नई कोरोना गाइडलाइंस जारी

जयपुर. राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नई कोरोना गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने स्कूल और कॉलेजों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. गृह विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, स्कूल – कॉलेजों में कैंटीन बंद फिलहाल बंद रहेंगे. स्कूल और कॉलेजों को बंद नहीं किया जाएगा. इसी तरह स्कूल बच्चों पर ऑफलाइन क्लास का दबाव भी नहीं डाला सकेंगे. बच्चों को स्कूल भेजना भी अनिवार्य नहीं होगा. स्कूलों में बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था जारी रहेगी.

राजधानी जयपुर में भी तेजी से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. शुक्रवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. राजधानी के 7 इलाकों में नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं. इधर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी के PA मनीष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. डॉ. जोशी के पर्सनल फोटोग्राफर को भी कोरोना हो गया है.

प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए रची ये खतरनाक साजिश, किया ये घिनौना काम............

प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए रची ये खतरनाक साजिश, किया ये घिनौना काम............

बरेली : मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आ रही हैं जहाँ त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक किशोरी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

 


 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को बताया कि गांव वालों ने जानकारी दी है कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की मीरापुर निवासी किशोरी का रहपुरा जागीर के धर्मेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मेंद्र ने प्रेमिका को कुछ रुपये नकद दिए थे। इस बीच किशोरी की दूसरे गांव के एक युवक से दोस्ती हो गयी। इसका पता चलने पर धर्मेंद्र ने किशोरी को युवक से मिलने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद धर्मेंद्र ने उससे अपने रुपये वापस मांगे।

 

 


 

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे धर्मेंद्र लड़की से अपने रुपये वापस मांगने पहुंचा। इसके बाद लड़की ने भोलापुर निवासी अपने दूसरे प्रेमी को बुला लिया, जो अपने साथ पांच-छह लोगों को लेकर आया। सभी धर्मेंद्र को सुनसान जगह पर ले गए और उसे खूब पीटा।

 


धर्मेंद्र के ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि धर्मेंद्र को काफी चोटें आयी। माना जा रहा है कि गंभीर चोटों के कारण ही उसकी मौत हुई है।
सजवाण ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

BREAKING NEWS: भूकंप के झटके से देहला देश, इतनी रही तीव्रता........

BREAKING NEWS: भूकंप के झटके से देहला देश, इतनी रही तीव्रता........

कोलकाता: शुक्रवार तड़के भारत- म्यांमार सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 महसूस की गई। कोलकाता और मिजोरम में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

कोल्ड ड्रिंक पीना लड़की को पड़ा भारी: कोल्ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर किया रेप

कोल्ड ड्रिंक पीना लड़की को पड़ा भारी: कोल्ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर किया रेप

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती करना युवती को महंगा पड़ गया। आरोपी ने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं शादी करने से इनकार करने के बाद अब युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।


जानकारी के अनुसार फेसबुक के जरिए ग्वालियर निवासी एक युवक से युवती की दोस्ती हुई थी। जिसके बाद युवक ने युवती को प्रेम का इजहार कर अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए अपने घर ग्वालियर बुलाया था।


घर लाने के बाद युवक ने बड़ी चालाकी से युवती को कोल्ड्रिंक में नशीली पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। वहीं नशीली हालात में उसके साथ रेप किया। युवती जब होश में आई तो उसने इसका विरोध किया।


वहीं इस पर ग्वालियर के न्यू कुशल नगर निवासी आरोपी युवक निखिल सोनी ने शादी करने का वादा किया। फिर कुछ दिन बाद शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहा है ये लड़का, शरीर पर नहीं चढ़ती है मांस

अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहा है ये लड़का, शरीर पर नहीं चढ़ती है मांस

आज के इस दौर में लोग कई प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे है, वहीं डायलन लोम्बार्ड नाम का एक लड़का अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहा है, जिस वजह से उसके शरीर पर मांस नहीं चढ़ता. उसकी त्वचा में फैटी टिश्यू नहीं बनते हैं जिस वजह से उसकी त्वचा हड्डियों से चिपकी नजर आती है.


डायलन की उम्र 18 साल की है और इस बीमारी की वजह से वह इतनी अजीब दिखते हैं कि लोग उन्हें घूरने लगते हैं. डायलन खुद इस बात से परेशान रहते हैं क्योंकि लोग उन्हें देखकर हंसते हैं और उनके साथ अलग तरह का व्यवहार करते हैं.


डायलन को मैंडिबुलर हाइपोप्लासिया विद डेफनेस एंड प्रोजेरॉयड फीचर्स नामक बीमारी है. डायलन की मां उनके घटते हुए वजन की वजह से

परेशान रहती हैं. 10 साल बाद डॉक्टर को उनकी इस बीमारी का पता चल पाया. हालांकि इस वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें सपोर्ट करते हैं, उन्हें प्यार करते हैं.


क्या है MDF
मैंडिबुलर हाइपोप्लासिया विद डेफनेस एंड प्रोजेरॉयड फीचर्स बीमारी दुनियाभर में केवल 12 लोगों को ही है. इस बीमारी का पता पहली बार यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल स्कूल एंड मोलेक्यूलर जेनेटिक्स डिपार्टमेंट में चला था. ब्रिटेन के पैरा साइकिलिस्ट टॉम स्टैनिफोर्ड को भी इस स्थिति के होने का शक था. ऐसी स्थिति में लोगों की सुनाई देने की क्षमता भी बिल्कुल खत्म हो जाती है.

बच्चे का दो सिर देख अस्पताल में छोड़कर भागे माता-पिता, अब डॉक्टर्स ने ...

बच्चे का दो सिर देख अस्पताल में छोड़कर भागे माता-पिता, अब डॉक्टर्स ने ...

रांची। झारखंड के रिम्स में एक मां अपने दुधमुंहे बच्चे को जन्म के साथ ही छोड़कर भाग गई। बताया जा रहा है कि बच्चा जन्म से ओसिपिटल मेनिनजो इंसेफालोसिल नामक बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी में सिर के पीछे का भाग बाहर निकलकर एक थैली की तरह बन जाता है और यह दो सिर की तरह दिखाई देता है।
मेनिनजो इंसेफालोसिस नामक बीमारी
इस स्थिति में बच्चे को देखकर परिवार के लोग चुपके से उसे रिम्स में ही छोड़कर भाग निकले। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से संपर्क किया। जांच की गई तो पता फर्जी निकला। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उसे गोद लेने का निर्णय लिया। डॉक्टरों द्वारा चलाई जा रही NGO बच्चे का ख्याल रख रही है।
जानिए आखिर क्या है ये बीमारी
मेनिनजो इंसेफालोसिल एक जन्मजात बीमारी है, इसमें खोपड़ी की हड्‌डी से पार्ट बाहर निकल जाते हैं। सिर के बाहर एक थैली के रूप में जमा हो जाते हैं। खोपड़ी के हिस्से के साथ इसमें स्किन भी जुड़ा रहता है। जीवन भर बच्चे को इससे जूझना पड़ेगा। इसके साथ अन्य बीमारियों के होने होने की संभावन बनी रहती है। जैसे स्पाइनल कॉर्ड के भी बाहर आने के चांस रहते हैं.। इसे मेनिंनजो माइनोसील कहते है।
रिम्स में न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टर सहाय ने बताया, कि ‘डॉक्टरों की टीम ने 2 घंटे तक ऑपरेशन कर बच्चे के सिर से अतिरिक्त गठरी को हटा दिया है। अगले 3 दिन तक नवजात बच्चा चिकित्सकों की गहन निगरानी में रहेगा। मेजर सर्जरी के बाद उसे बचाया गया है, फीडिंग भी बच्चे की जिम्मेदारी लेने वाली एक गैर सरकारी संस्था चम्मच से करा रही है। 10 दिन बाद उसे छुट्‌टी मिल जाएगी।
 

 आयकर विभाग में हुए तबादले, हरेश्वर शर्मा MP-CG आयकर विभाग के नए डीजी, चीफ कमिश्नर वीर विरसा एक्का रायपुर भेजे गए

आयकर विभाग में हुए तबादले, हरेश्वर शर्मा MP-CG आयकर विभाग के नए डीजी, चीफ कमिश्नर वीर विरसा एक्का रायपुर भेजे गए

भोपाल, आईटी चीफ कमिश्नरों के तबादले किए गए हैं। हरेश्वर शर्मा MP-CG आयकर विभाग के नए डीजी होंगे।भोपाल में पोस्टेड चीफ कमिश्नर नवनीत सोनी को सेटलमेंट बोर्ड दिल्ली भेजा गया है।मृदुला वाजपेयी को इंदौर भेजा गया है। चीफ कमिश्नर वीर विरसा एक्का को रायपुर भेजा गया है। 

केबिनेट की बैठक के बाद राज्य सरकार का फैसला: 1 दिसंबर से खुल जाएंगे सभी स्कूल, शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए होंगे अलग-अलग नियम

केबिनेट की बैठक के बाद राज्य सरकार का फैसला: 1 दिसंबर से खुल जाएंगे सभी स्कूल, शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए होंगे अलग-अलग नियम

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर धीरे-धीरे कम होने के बाद धीरे-धीरे सभी जरूरी गतिविधियों को बहाल किया जा रहा है. ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को भी खोला जा चुका है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र में भी पहली से चौथी कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया. महाराष्ट्र में 1 दिसंबर से पहली से चौथी क्लास तक के स्कूल भी खोल दिये जाएंगे. राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कैबिनेट बैठक के बाद यह जानकारी दी.
वर्षा गायकवाड ने कहा, ‘मुख्यमंत्री, कैबिनेट और पीडियाट्रिक टास्क फोर्स के साथ चर्चा के बाद राज्य कैबिनेट ने 1 दिसंबर से ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी और शहरी क्षेत्रों में पहली से 7वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है. हम स्कूलों की सुरक्षित बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं.

 


बता दें कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 8वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले से ही शुरू हैं. वहीं, राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में 5वीं से 12वीं तक की कक्षाएं भी बहाल हो चुकी हैं. सरकार के आज के फैसले का यह मतलब है कि राज्य में अब सभी क्लास के स्कूल खोल दिये गए हैं.
उधर, एक दिन पहले थर्ड वेव को लेकर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बड़ा बयान आया. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि दिसंबर में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है, हालांकि इसका प्रभाव बेहद कम होगा.
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए राजेश टोपे ने कहा कि थर्ड वेव पीरियड के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन और ICU बेड की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने कहा, ‘तीसरी लहर के हल्के होने की उम्मीद है और मेडिकल ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की जरूरत नहीं पड़ेगी.’ वर्तमान कोरोना परिदृश्य के बारे में टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में 80 फीसदी नागरिकों का टीकाकरण किया जा जुका है. वर्तमान में संक्रमण का स्तर और मृत्यु दर कम है.

 

6 सगी बहनों ने एक साथ लिये फेरे, 3 गांवों से आई बारातें, दुल्हनों की शान से निकली............

6 सगी बहनों ने एक साथ लिये फेरे, 3 गांवों से आई बारातें, दुल्हनों की शान से निकली............

झुंझुनूं: बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं. उनका सम्मान बढ़ाना एक ऐसा कदम है जो उनको आगे बढ़ने लिये प्रोत्साहित करता है. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी तहसील के चिरानी गांव में एक परिवार ने भी अपनी छह बेटियों को अनूठा सम्मान दिया. ये सम्मान था शादी से पहले उनकी घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालना. इन छह बहनों की शादी एक साथ हुई. बारात तीन गांवों से आई थी. स्कूल बस चलाने वाले रोहिताश्व के कुल सात बेटियां और एक बेटा है. इस शादी में बेटियों की बारात के लिये पूरा गांव जुट गया था.

झुंझुनूं के खेतड़ी के पास चिरानी गांव में एक ऐसा विवाह समारोह हुआ जिसमें एक साथ छह बहनों की शादी हुई है. यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. रोहिताश्व ने अपनी सात में से छह बेटियों की एक साथ शादी की है. इन छहों बेटियों ने एक साथ ही फेरे लिए तो उनकी एक साथ ही घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली गई. इसमें ना केवल ये बेटियां, बल्कि उनकी बहन कृपा और भाई विकास गुर्जर ने भी जमकर डांस किया. इन बेटियों को ब्याहने के लिए तीन गांवों से बारात भी आई थी.


पूरे गांव ने की आवभगत
इन बारातों की आवभगत में ना केवल यह परिवार बल्कि पूरा गांव ही लग गया. छह सगी बहनों की शादी एक साथ देखकर सभी को अचंभा भी हुआ तो लोग खुश भी हुए. विदाई हुई तो परिवार के लोग भावुक भी हो गए. क्योंकि पिता का आंगन छह बेटियों की ससुराल विदाई के बाद एक साथ ही सूना सूना हो गया.


मंगलवार रात को बिंदौरी निकाली गई
फेरों से पहले पढ़ी लिखी इन 6 बेटियों की मंगलवार रात को बिंदौरी निकाली गई. छहों बेटियों ने पीले रंग की ड्रेस और लड़कों की तरह साफे सतरंगी साफे बांधे. पहले तो पूरे गांव में बिंदौरी निकाली गई. इसके बाद इन्होंने डीजे पर परिवार के साथ जमकर ठुमके लगाए. बहनों ने काले चश्मे में गांव की गलियों में भी मॉर्डन स्टाइल में डांस किया और अपनी शादी को जमकर एंजॉय किया.

पिता स्कूल बस चलाते हैं
विकास गुर्जर ने बताया कि उनके पिता स्कूल बस चलाते हैं. लेकिन उन्होंने बेटियों को पढ़ाने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी. उसकी बहन मीना और सीमा ने एमए बीएड कर रखा है. वहीं अंजू और निक्की एमएम पास है. जबकि योगिता और संगीता ने भी बीएससी कर रखा है. सबसे छोटी बहन कृपा है. उसकी अभी शादी नहीं हुई है. वह भी बीएससी कर चुकी है.

राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर चुका है भाई
इन छह बहनों का इकलौता भाई विकास भी स्काउट्स में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर चुका है. इसके अलावा वह समय-समय ना केवल सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाता रहता है बल्कि कई गानों के एलबम में भी काम कर चुका है. कोरोना के वक्त भी अपने भाई विकास गुर्जर के नेतृत्व में इनकी बहनों और परिवार ने घर पर मास्क बनाकर लॉकडाउन के समय खूब वितरित किए थे.

रातोंरात चमकी मजदूर की किस्मत: हाथ लगा ये कीमती चीज.......

रातोंरात चमकी मजदूर की किस्मत: हाथ लगा ये कीमती चीज.......

मध्य प्रदेश : पन्ना जिले में एक मजदूर की रातोंरात किस्मत बदल गई है। उसे खदान से 6.66 कैरेट का हीरा मिला है। खदान से हीरा मिलने के बाद मजदूर शमशेर खान के घर में जश्न का माहौल है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है । 33 वर्षीय शमशेर खान पन्ना शहर के आगरा मोहल्ला के रहने वाले हैं

उन्हें हीरापुर टपरियन उथली खदान क्षेत्र से जेम क्वालिटी वाला 6.66 कैरेट वजन का हीरा मिला है।हीरा मिलने के बाद शमशेर खान ने इसे बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है. हीरा कार्यालय के पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि आगामी नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा । नीलामी में हीरा बिकने पर रॉयल्टी काटने के बाद शेष राशि हीरा मालिक को दे दी जाएगी ।