BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सिटीजन को रेल टिकट पर अभी छूट नहीं, कोरोना की वजह से लगी थी रोक

सिटीजन को रेल टिकट पर अभी छूट नहीं, कोरोना की वजह से लगी थी रोक

नई दिल्ली : सीनियर सिटीजन को रेल टिकट पर मिलने वाली छूट के लिए अभी और इंतजार करना होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को बताया है कि फिलहाल जैसी स्थिति चल रही है, वही आगे भी जारी रहेगी।
क्या है मामला : दरअसल, साल 2020 में कोरोना की वजह से भारतीय रेलवे ने ट्रेन में किराए और सफर को लेकर कई तरह के नियम बनाए थे। इनमें से ही एक नियम सीनियर सिटीजन से जुड़ा था। इस नियम के तहत सीनियर सिटीजन को रेल टिकट पर दिए जाने वाले रियायत को हटा दिया गया। अब सीनियर सिटीजन को भी रेल टिकट के लिए उतना ही किराया देना होता है, जितना एक युवा या अधेड़ को खर्च करने पड़ते हैं।
रेल मंत्री ने क्या कहा : संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि टिकट किराये पर दी जाने वाली छूट या रियायतों को बहाल करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। रेल मंत्री के मुताबिक कोविड की वजह से सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए दी जाने वाली रियायत वापस ले ली गई है। अभी इसे वापस बहाल करने पर कोई विचार नहीं किया गया है।


आपको बता दें कि पहले सीनियर सिटीजन को रेल टिकट पर 50 फीसदी तक की रियायत मिलती थी। रेलवे 60 से अधिक उम्र के पुरुष और 58 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को ये छूट देता था। पुरुषों को बेस फेयर में 40 फीसदी और महिलाओं को बेस फेयर में 50 फीसदी तक की छूट दी जाती थी। हालांकि, कोरोना के बाद से ही ये सभी अब सामान्य किराया देकर सफर कर रहे हैं।
 

रिकॉर्ड बनाने के लिए 1 दिन में 900 मर्दों के साथ सोई महिला, फिर सोते-सोते हो गई..............

रिकॉर्ड बनाने के लिए 1 दिन में 900 मर्दों के साथ सोई महिला, फिर सोते-सोते हो गई..............

दुनियाभर में आपने कई तरह के अजीबोगरीब रिकार्ड्स बनते-टूटते देखे होंगे. किसी के लंबे बाल उसका रिकॉर्ड बनाने में हेल्प कर देते हैं तो कोई लंबे नाखूनों से रिकॉर्ड बना लेता है. लेकिन आज हम जिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. लिसा नाम की ये एडल्ट स्टार रिकॉर्ड बनाने के लिए ऐसे काम को कर बैठी, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. इस महिला ने रिकॉर्ड बनाने के लिए एक ही दिन में 900 मर्दों से संबंध बनाया.


900 मर्दों के साथ सोने वाला ये रिकॉर्ड लिसा ने 2004 में बनाया था. अब जाकर उसने अपना एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर किया. लिसा ने बताया कि इस रिकॉर्ड लो बनाने का एक्सपीरियंस कुछ ख़ास नहीं रहा. उसने बताया कि ये एक्सपीरिएंस काफी बोरिंग था. उसने 2004 में एरोटिक द्वारा वर्ल्ड गैंगबैंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. द सन की खबर के मुताबिक़, लिसा ने रिकॉर्ड बनाने के लिए 919 मर्दों से संबंध बनाया था. ये इवेंट 2004 में पोलैंड में हुआ था.


हालांकि, लिसा ने कहा 919 लोगों के साथ सोना उसके लिए काफी बोरिंग था. इसलिए अपना मूड ठीक करने के लिए उसने मैक डी से ऑर्डर किया. इस चैम्पियनशिप में लिसा दो अन्य महिलाओं के साथ कंपीट कर रही थी. लिसा से पहले ये रिकॉर्ड एक ऐसी महिला के नाम पर था जिसने करीब 759 मर्दों से संबंध बनाया था. ये रिकॉर्ड 2003 में बनाया गया था. इसके अगले साल ही लिसा ने रिकॉर्ड को तोड़ दिया.


वर्ल्ड गैंगबैंग चैंपियनशिप काफी विवादों में रहा है. 2002 में इस रिकॉर्ड को बनाने वाली ने 646 मर्दों के साथ संबंध बनाए थे. 2004 में बनाए इस रिकॉर्ड के बारे में लिसा ने बताया कि ये काफी बोरिंग एक्सपीरियंस था. ये चैम्पियनशिप काफी विवादित रहा है. पुलिस को जानकारी मिलते ही इस चैम्पियनशिप को सीक्रेट कमरे में शिफ्ट किया गया. छिपते-छिपाते ये चैम्पियनशिप आज भी आयोजित किया जा रहा है.

बड़ी लापरवाही: विदेश से लौटे 60 में से 30 यात्री लापता, टेस्ट के लिए ढूंढ रही सरकार...

बड़ी लापरवाही: विदेश से लौटे 60 में से 30 यात्री लापता, टेस्ट के लिए ढूंढ रही सरकार...

विशाखापट्टनम: भारत में ओमीक्रॉन की दस्तक के बाद आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले 10 दिनों में यहां विदेश से लगभग 60 यात्री पहुंचे हैं, इनमें से नौ अफ्रीका से आए हैं। 60 में से 30 यात्री विशाखापट्टनम में रुके हुए हैं, जबकि बाकी 30 राज्य के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार इन 30 लोगों को ढूंढ रही है। इनमें से कइयों ने तो फोन उठाना भी बंद कर दिया है। इसके कारण अधिकारियों को इनके लापता होने का डर लग रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार को इन लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना है। बता दें कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।


दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में 11,500 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन पहले के 8500 केस से भी ज्यादा है। यह चौंकाने वाला आंकड़े इसलिए भी हैं, क्योंकि नवंबर के मध्य तक इस देश में कोरोना के 200 से 300 केस प्रतिदिन आ रहे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अब तक कम से कम 24 देशों में फैल चुका है।


उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस पर आपात बैठक करेंगे। बता दें कि यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। उन्होने कहा है कि मैंने लैब से पूरा विवरण मांगा है। हम इन लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। आज दोपहर 1 बजे मेरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक बैठक है। मेरी इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हुई है।

भीषण सड़क हादसा: पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो, 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत

भीषण सड़क हादसा: पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो, 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत

मथुरा: यूपी के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई।


इसमें सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी।


सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ।


शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन वाहनों की कतार से जाम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और रास्ते को सुचारू कराया। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा देखकर सभी लोग सन्न रह गए।

कोरोना का कहर: इस जगह के एक स्कूल में 25 स्टूडेंट्स मिले पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती किए गए

कोरोना का कहर: इस जगह के एक स्कूल में 25 स्टूडेंट्स मिले पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती किए गए

देश के कई राज्यों में स्कूल खोलने के साथ ही राज्य सरकार कोरोना को लेकर गाइडलाइन भी जारी करती है, लेकिन कई तरह की गाइडलाइन और बचाव के बाद भी स्कूलों में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। त्रिपुरा के धरमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में 25 स्टूडेट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्टूडेंट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 300 सैंपल लिए गए हैं, ये सैंपल स्कूल स्टाफ और परिवार के लोगों के लिए गए हैं। इन सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेजा गया है, पॉजिटिव पाए गए 2 स्टूडेंट हास्पिटल में एडमिट हैं बाकी के स्टूडेंट होम आइसोलेट कर दिया गया है।

BIG NEWS: भारत पहुंचा कोरोना वायरस का नया  वेरिएंट, यहाँ मिले संक्रमित

BIG NEWS: भारत पहुंचा कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, यहाँ मिले संक्रमित

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट B.1.1.529 (ओमिक्रॉन) दशतक दे चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन भी ओमिक्रॉन पर चिंता जाहिर कर चुका है. कोरोना का ये वेरिएंट अब भारत में भी तेजी से फैल रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 2 मामलों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दोनों ही मामले कर्नाटक से हैं. उन्होंने बताया कि 66 व 46 वर्ष की उम्र के दो शख्सह में यह केस रिपोर्ट हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया का सबसे खतरनाक वेरिएंट तेजी से फैल रहा है और अब तक 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं.


अभी नहीं है इसके बारे में ज्यादा जानकारी
दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (NICD) के कार्यकारी कार्यकारी निदेशक एड्रियन प्योरन ने कहा है, ‘हमने सोचा नहीं था यह डेल्टा वेरिएंट को पीछे छोड़ देगा. ट्रांसमिशन के मामले में शायद यह स्पेशल वेरिएंट है’. बता दें कि ओमिक्रॉन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है, जैसे कि यह कितना संक्रामक है, क्या यह टीकों को चकमा दे सकता है आदि.

सबसे ज्यादा खतरनाक है कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट
ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के स्वरूप के मामले में बेहद अलग है क्योंकि यह अब तक सार्स-सीओवी-2 का सबसे ज्यादा बदला हुआ स्वरूप है. इसकी आनुवंशिक संरचना में कुल 53 उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) हैं और अकेले तो स्पाइक प्रोटीन पर 32 म्यूटेशन हैं. स्पाइक प्रोटीन- सार्स सीओवी-2 वायरस के बाहर निकली हुई गांठ हैं, जो वायरस को कोशिकाओं से चिपकने में मदद करती है ताकि यह उसमें प्रवेश कर सके. अगर वायरस के स्वरूप से तुलना करें तो डेल्टा स्वरूप में नौ म्यूटेशन थे.

दुनिया के कई देशों में घुसपैठ करने के बाद अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की भारत में एंट्री हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले कर्नाटक मे मिले हैं। इनमें एक संक्रमित की उम्र 66 और दूसरे की 46 साल है। उनके सभी संपर्कों की पहचान कर ली गई है और उनकी निगरानी की जा रही है। प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है
इनकी रिपोर्ट बुधवार को देर रात मिली। दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमें डर या भय का माहौल नहीं बनाना है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन को अपनाना है। सरकार हालत पर नजर बनाए हुए है।


आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के इंसाकॉग (INSACOG) कंसोर्टियम के जीनोम सीक्वेसिंग के जरिए कर्नाटक में अब तक ओमिक्रॉन के दो मामलों का पता चला है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। कोविड सम्मत व्यवहार की आवश्यकता है।


अब तक गंभीर लक्षण नहीं मिले
इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं मिला है। सभी ओमिक्रॉन संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि सामने आ रहे सबूतों का अध्ययन किया जा रहा है। लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं।


नीती आयोग के सदस्य- स्वास्थ्य वीके पॉल ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है, इसके आधार पर निर्णय लेंगे। हमारे तकनीकी और वैज्ञानिक हलकों में इस पर चर्चा चल रही है।


यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी
लव अग्रवाल ने कहा कि जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को भारत आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। यदि कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं, तो उनका इलाज प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। यदि संक्रमित नहीं पाए गए तो 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन का पालन करेंगे।


यूरोप में कोरोना के सबसे अधिक मामले
लव अग्रवाल ने कहा कि दुनिया भर में समग्र रूप से देखे जा रहे मामलों में सबसे अधिक वृद्धि यूरोप में हुई है। यहां पिछले एक सप्ताह में दुनिया के 70 फीसदी मामले सामने आए हैं। 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यूरोपीय क्षेत्र में लगभग 2.75 लाख नए मामले और 31,000 से अधिक मौतें दर्ज की गईं।


इसकी तुलना में दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र जिसमें भारत और 11 अन्य देश शामिल हैं, वहां पिछले एक सप्ताह में केवल 1.2 लाख मामले दर्ज किए गए। दुनिया के कुल मामलों का केवल 3.1 फीसदी है। दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में मामलों में कमी दर्ज की जा रही है।


केरल-महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले
लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। हालांकि दो राज्यों में अभी भी संक्रमण के आंकड़े अधिक हैं। केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। देश के 55 फीसदी मामले इन दो राज्यों में दर्ज किए गए हैं।


टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है
लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण की दूसरी खुराक में वृद्धि हुई है। देश भर में टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए कई पहल की गई हैं। यूरोप क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों की संख्या, वैश्विक कोविड 19 मामलों के 70 फीसदी इसी क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। वहीं, नीति आयोग के सदस्य-स्वास्थ्य वीके पॉल का कहना है कि कोविड 19 वैक्सीन को तेजी से लिया जाना समय की मांग है, पूरी तरह से टीकाकरण में देरी न करें।


बूस्टर डोज पर कही ये बात
डॉ. वी के पॉल ने कहा कि बूस्टर डोज देने के संबंध में वैज्ञानिक तर्क यह है कि किस समय, कौन सा टीका दिया जाए, इसकी जांच की जा रही है। वर्तमान में हमारी प्राथमिकता बहुत स्पष्ट है, सभी वयस्कों को दोनों खुराक के साथ टीकाकरण का कार्य पूरा किया जाए।

 

कोरोना गाइडलाइंस को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने

कोरोना गाइडलाइंस को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने

मुंबई: केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के बीच राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है ,मामला कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के उभरने के बाद सामने आया है। दरअसल, जहां केंद्र सरकार ने हाल ही में कुछ गाइडलाइंस जारी कर राज्यों को कोरोना को रोकने के तरीके बताए थे, वहीं महाराष्ट्र सरकार ने इन गाइडलाइंस से एक कदम आगे जाते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कुछ और नियम लागू कर दिए। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिला रही है । बताया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार को हाल ही में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए उसकी नई गाइडलाइंस केंद्र से अलग हैं, इसलिए उसे अपने नियमों को केंद्र की तर्ज पर पंक्तिबद्ध करना होगा, ताकि पूरे देश में गाइडलाइंस को समान तरह से लागू किया जा सके।

 

हालांकि, एक मीडिया समूह से बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने साफ किया कि महाराष्ट्र अभी अपनी गाइडलाइंस में कोई संशोधन या बदलाव नहीं करेगा। बाद में ऐसे किसी बदलाव के बारे में विचार किया जा सकता है। तब ही प्रतिबंधों पर लेकर भी विचार किया जा सकेगा। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी थी। पत्र में महाराष्ट्र सरकार से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हिसाब से ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी दिशानिर्देशों को लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए महाराष्ट्र में जारी किए गए आदेशों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए लिखा गया है।मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले सभी घरेलू यात्रियों के लिए 72 घंटे से अधिक पुरानी निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट रूप ले जाना अनिवार्य कर दिया है।

शराब के लिए रुपए न देने पर मां की हत्या ......

शराब के लिए रुपए न देने पर मां की हत्या ......

बालाघाट : मां ने शराब खरीदने के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने पहले तो मां की डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को सूखे कुएं में फेंक दिया। ये घटना बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना के कटंगा गांव में गत दिवस हुई। आरोपित सुखदेव (35) पुत्र कुंजीलाल वरकड़े शराब पीने का आदी है, वह शराब के नशे में अपनी मां धनवंता (58) और पत्नी लता को आए दिन मारता पीटता रहता है। 

एकतरफा प्यार के चक्कर में सनकी आशिक ने उठाया ये गलत कदम.........

एकतरफा प्यार के चक्कर में सनकी आशिक ने उठाया ये गलत कदम.........

झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने सभी हदों को पार कर दिया और एक छात्रा की हत्या कर दी. युवक का नाम इम्तियाज अंसारी है, जो कि स्कूली छात्रा से एक तरफा मोहब्बत करता था और उससे शादी भी करना चाहता था. उसके सिर पर लड़की को पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की सनक सवार हो गई. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था और शादी करना चाहता था. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक छात्रा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हमले में शबनम नाम की लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उसकी सहेलियां डर के मारे भाग गई. इम्तियाज ने जिस पिस्टल से गोली मारी, उसे घटना स्थल पर ही फेंककर कर भाग गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी गांव पहुंचे और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही.


एसडीपीओ ने बताया कि पहले से ही इम्तियाज शबनम को परेशान करता था. शबनम के परिजनों ने इम्तियाज के पिता से उसकी शिकायत की. शिकायत के बाद इतिहास को गुजरात भेज दिया गया. आरोपी शादी के लिए कई बार शबनम पर दबाव डालता रहा. लेकिन लड़की के परिजनों ने शादी से साफ इंकार कर दिया और शबनम से उसके मिलने पर रोक लगा दी. लेकिन आरोपी ने चाकू से गोद ने के बाद छात्रा को पिस्टल से गोली मार दी. मंगलवार की दोपहर शबनम खातून छुट्टी के बाद घर जा रही थी. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए हुए इम्तियाज बैठा था. उसने शबनम खातून को रोककर पर उसके साथ बहस की और उसके बाद उसे चाकू से गोद दिया.


यह घटना झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव की है. चाकू से गोदने के बाद आरोपी ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. कुछ दिन पहले ही आरोपी सूरत से गांव लौटा था. उसने शबनम को धमकी दी थी कि वह से शादी कर ले, वरना वह उसे गोली मार देगा. जब शबनम ने यह बात अपनी मां को बताई, तो उसके घर वालों ने फिर से इम्तियाज के परिवारवालों से उसकी शिकायत की थी.

 

ओमिक्रॉन के चलते फिर अधर में लटका चीतों को बसाने का प्लान...

ओमिक्रॉन के चलते फिर अधर में लटका चीतों को बसाने का प्लान...

देहरादून: दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों में जानलेवा कोरोना महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कहलते जहां हड़कंप की स्थिति है, वहीं नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) की पहल पर दक्षिण अफ्रीका से चीतों को भारत लाए जाने का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है।


भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम को इसी सप्ताह दक्षिण अफ्रीका जाना था जहां से 10 चीतों को भारत लाए जाने की तमाम प्रक्रिया पूरी करनी थी। संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम को दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने का फैसला टाल दिया गया है।


देश में विलुप्त हो चुके चीतों की चहलकदमी एक बार फिर जंगलों में दिखाई दे, इसके लिए एनटीसीए की पहल पर दक्षिण अफ्रीका से 40 चीतों को भारत लाए जाने की योजना बनाई गई। दोनों देशों की सरकार के बीच इस पर सहमति भी बन चुकी है। हालांकि इन चीतों को देश में लाए लाने की प्रक्रिया दो साल से जारी है लेकिन कोरोना संकट के चलते मामला लटकता रहा है।


भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन एवं वरिष्ठ वन्यजीव विज्ञानी डॉ लवाईवी झाला के मुताबिक, कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होगी तो संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम को नए सिरे से दक्षिण अफ्रीका भेजने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।


डॉ. झाला ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से 40 चीतों को लाया जाना है, जिसमें पहले चरण में 10 चीते लाए जाएंगे। चीतों को फिलहाल मध्य प्रदेश के कूनो पालपुर चिड़ियाघर में रखा जाएगा जिसके लिए तमाम व्यवस्थाओं को भी पूरा कर लिया गया है।


पूरी दुनिया में बचे हैं सिर्फ 12,400 चीतें
आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरी दुनिया में सिर्फ 12400 चीतें ही बचे हैं जिसमें सबसे अधिक 2,500 चीते नामीबिया के जंगलों में पाए जाते हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ़्रीका और ईरान जैसे देशों में चीते पाए जाते हैं। जहां तक भारत का सवाल है तो वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल 1952 में चीते देश से पूरी तरह से विलुप्त हो गए थे। एक बार फिर देश के जंगल चीतों से आबाद हों, इसके लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की ओर से लंबे समय से कवायद जारी है। चीतों को बसाने को लेकर एनटीसीए की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चीतों को बसाने की अनुमति दी।

माँ ने अपनी ममता का गला घोटा: 2 मासूमों को मारने के बाद खुद कर ली खुदकुशी, इलाके में सनसनी

माँ ने अपनी ममता का गला घोटा: 2 मासूमों को मारने के बाद खुद कर ली खुदकुशी, इलाके में सनसनी

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर से एक दिल-देहला देने वाली खबर सामने आयी है. गिड़ा थाना क्षेत्र के मेहराजानियों की बेरी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अपने दो मासूम बच्चों को जहर देने के बाद मां ने भी खुदकुशी कर ली. तीनों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि महिला की मौत घर पर हुई, तो वहीं बेटे ने जिला अस्पताल और बेटी ने जोधपुर में दम तोड़ा. घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है.

पुलिस ने महिला की पहचान चंपा देवी के तौर पर की है. 5 साल के कैलाश और 2 वर्षीय पुष्पा की मौत हो गई है. महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतारा, फिर खुद भी जहर पीकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


पुलिस कर रही मामले की जांच
बाड़मेर में दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद मां ने भी खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि महिला की मौत घर पर ही हो गई थी. बेटे को जिला अस्पताल लेकर आया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया. बच्ची को बचाने के लिए जोधपुर लेकर गए, लेकिन उसकी भी मौत हो गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

 

BIG BREAKING: सामने आया ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला, मचा हड़कंप

BIG BREAKING: सामने आया ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला, मचा हड़कंप

वाशिंगटन/नई दिल्ली: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब इसने अमेरिका में भी दस्तक दे दी है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन के लक्षण दिखे हैं। अमेरिका में ओमिक्रॉन का यह पहला मामला है।


अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फौसी का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका से कैलिफोर्निया लौटे व्यक्ति में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला पुष्ट मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका था और उसने हल्के लक्षणों का अनुभव किया जिसमें अभी सुधार आ रहा है। वहीं, अमेरिका में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने के बाद व्हाइट हाउस ने एक बयान में अमेरिकियों से कोविड वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने की अपील की है।


डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने किया आगाह
दुनिया भर के विभिन्न देशों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 23 देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस देखने को मिल चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा है कि विश्व स्वास्ठ्य संगठन के 6 में से पांच क्षेत्रों से अब तक 23 देशों से ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ गए हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ने यह भी आशंका जताई है कि यह वैरिएंट अभी कहीं ज्यादा देशों में फैलेगा।

जहाज में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री और चालक दल

जहाज में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री और चालक दल

कोच्चि: केरल में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कोच्चि से 16 समुद्री मील दूर समुद्र में एक जहाज के इंजन कक्ष में आग लग गई। इस जहाज में सवार 322 यात्री और चालक दल के 85 सदस्य बाल बाल बच गए। जहाज के कल्याण अधिकारी एमवी कवरत्ती ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और जो लोग एंड्रोथ जाने के लिए बाध्य थे उन्हें वहीं उतारा गया। कल्याण अधिकारी शरशाद ने कहा कि जो यात्री कल्पेनी द्वीप जाने वाले थे, उन्हें एमवी कोरल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जो उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा। बता दें कि घटना उस समय हुई जब एमवी कवरत्ती कोच्चि से कवरत्ती पहुंचने के बाद एंड्रोथ और कल्पेनी द्वीप की तरफ जा रहा था।

सराफा कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा, इतने करोड़ की काली कमाई पकड़ाई

सराफा कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा, इतने करोड़ की काली कमाई पकड़ाई

जयपुर: आयकर विभाग ने जयपुर के एक सराफा समूह के यहां छापा मारकर 500 करोड़ रुपये की काली कमाई पकड़ी है। यह समूह गहनों व रंगीन नगों का निर्माण व निर्यात करता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि 23 नवंबर को आयकर अधिकारियों ने करीब 50 ठिकानों पर छापा मारा और 4 करोड़ की नकदी, 9 करोड़ के गहने जब्त किए।


सीबीडीटी के मुताबिक, अब तक की जांच में 500 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता चला है, इसमें 72 करोड़ रुपये की अघोषित आय को समूह ने स्वीकार भी किया है। यह समूह नगों का कच्चा माल अफ्रीकी देशों से निर्यात करता है और उसे यहां तैयार किया जाता है।


कटे और पॉलिश किए गए पत्थरों की उपज को दबा दिया जाता है और इसका एक हिस्सा नकद में बेचा जाता है, जिससे बेहिसाब आय उत्पन्न होती है जिसे बहीखातों में दर्ज नहीं किया जाता। समूह इस बेहिसाब आय को फिर एक वित्त दलाल के माध्यम से नकद कर्ज देकर उस पर मोटा ब्याज कमाता है। आयकर टीमों ने समूह के ठिकानों से सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

गजब की खबर : पत्नी अपने पति को देती थी पीरियड्स के खून से बना खाना, इस बात का ऐसे हुआ खुलासा

गजब की खबर : पत्नी अपने पति को देती थी पीरियड्स के खून से बना खाना, इस बात का ऐसे हुआ खुलासा

यूपी | दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला ने अपने पीरियड्स (माहवारी) के खून को खाने में मिलाकर पति को खिला दिया, जिससे उसे गंभीर संक्रमण हो गया. शख्स ने पिछले साल 12 जून को पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ कवि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस में शिकायत आने के बाद पुलिस अफसरों ने जिला चिकित्सा अधिकारी को चिट्ठी लिखकर इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी. अब इन आरोपों की जांच के लिए अब चार सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है. इस बोर्ड की रिपोर्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस आगे की कार्यवाई तय करेगी.

शख्स ने एफआईआर में अपने दावों को पुष्ट करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी है. पीड़ित की शिकायत पर कवि नगर पुलिस स्टेशन में पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 और 120बी यानी आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जब वह खाना खाने के बाद बीमार पड़ा तो उसने मेडिकल टेस्ट करवाया. टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि संक्रमण की वजह से उसके शरीर में सूजन है.

2015 में हुई थी शादी
दरसअल, शिकायतकर्ता शख्स की शादी साल 2015 में हुई थी. दंपती एक बेटा भी है. दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पत्नी बार-बार सास-ससुर से अलग रहने की जिद करती थी, लेकिन उसक पति अपने माता-पिता को छोड़कर जाने तैयार नहीं हुआ. इससे उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता था.

जादू-टोना का भी आरोप
पीड़ित का आरोप है कि महिला के माता-पिता और उसके भाई ने ही उसे भोजन में 'जहर' देने और उसके खिलाफ 'विभिन्न प्रकार के जादू टोना' का इस्तेमाल करने के लिए उकसाया था. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी

 

BIG BREAKING : शहर के इन दो बड़े फॅमिली ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छापेमारी के बाद इलाके में मचा हड़कम्प

BIG BREAKING : शहर के इन दो बड़े फॅमिली ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छापेमारी के बाद इलाके में मचा हड़कम्प

यूपीथाना छाता क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित ढ़ाबा और होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट को लेकर 2 दिन पूर्व में एक सेक्स रैकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था जिसको लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया और मध्य रात्रि क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने छाता थाना पुलिस के साथ टॉप मोस्ट और कृष्णा फैमिली ढाबा पर छापा मारा जिसमें छापे के दौरान युवक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले और युवक-युवती को पुलिस अपने साथ थाने ले आई रात्रि में होटलों पर पड़े छापे से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है पकड़े गए युवक युवती से कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के दो और सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है सीओ वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से एक हनी ट्रेप गेंग के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थी इसी पर थाना छाता पुलिस ने विगत रात्रि एक होटल पर छापा मारा और वहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले. जिनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताए गए गेंग के दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इस गैंग के दो लोग अभी फरार है जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बड़ी खबर: दिल्ली एयरपोर्ट पर चार यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, आगे की जांच के लिए भेजे गए नमूने

बड़ी खबर: दिल्ली एयरपोर्ट पर चार यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, आगे की जांच के लिए भेजे गए नमूने

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के चलते जांच को लेकर लागू नए दिशा-निर्देश के पहले दिन चार यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह चारों यात्री लंदन और एम्सटर्डम से टर्मिनल-3 पर पहुंचे थे। इन्हें आइसोलेट कर इनके सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा दिया गया है। बुधावार से एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। यहां यात्रियों का आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह चारों यात्री आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन चारों यात्रियों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। दिल्ली हवाईअड्डा प्रशासन के मुताबिक इन चारों यात्रियों का जीनोम सिक्वेंसिंग हो जाने के बाद यह पता चलेगा कि इन मरीजों को ओमिक्रोन वैरिएंट का संक्रमण है या नहीं। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में पांच कोरोना संक्रमित यात्री मिले चुके है। यहां प्रतिदन करीब 2 हजार से अधिक लोगों की जांच हो रही है।
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते जोखिम वाले देशों से अंतरराष्ट्रीय आगमन पर 1 दिसंबर आधी रात से नए यात्रा दिशा-निर्देश लागू किए गए है। बुधवार सुबह 9 बजे तक जोखिम वाले देशों से 4 उड़ानों से कुल करीब 1013 यात्री आए। इनमें से 80 फीसदी करीब 792 यात्रियों ने रैपिड पीसीआर जांच करवाई और तकरीबन 221 यात्रियों ने आरटी-पीसीआर जांच करवाई। बता दें कि रैपिड पीसीआर की रिपोर्ट करीब 90 मिनट और आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट करीब 4 से 6 घंटे में आती है।
दिल्ली में पॉजिटिव आए यात्रियों को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में रखा जाएगा। जबकि जांच में नेगेटिव आए यात्रियों को 7 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से होम क्वारंटाइन में रहना होगा और उन्हें फिर से आरटीपीसीआर जांच से गुजरना होगा। बता दें कि जोखिम समझे जाने वाले देशों की सूची में ब्रिटेन, यूरोप के सभी 44 देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल शामिल है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

कैथल : घटना हरियाणा के कैथल से है जहाँ दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा पुण्डरी-राजौंद रोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियां के सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि ये हादसा सुबह 7 बजे हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

BIG NEWS : गोलीबारी से स्कूल में मची भगदड़

BIG NEWS : गोलीबारी से स्कूल में मची भगदड़

अमेरिका के उत्तरी डेट्रोइट में मंगलवार को स्कूल में चली गोली जिसमें चार से छह लोग घायल हो गए हैं। हालांकि घटना में किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अपराह्न लगभग 12 बजकर 55 मिनट पर सूचित किया गया कि उत्तर डेट्रोइट के उपनगर ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है।
ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से पिस्तौल बरामद की गई है।
शेरिफ कार्यालय ने बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि एक से ज्यादा हमलावर थे।


उसने यह भी बताया कि चार से छह लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं लेकिन किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि घायलों में छात्र हैं या नहीं।
 

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, आज रात से 8 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, आज रात से 8 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अब लोगों को बड़ी राहत दी है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने पेट्रोल में लगने वाले वैट में भारी कमी की है। जिसके बाद अब पेट्रोल के दाम 8 रुपए सस्ता हो गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज वैट कमी करने की घोषणा की। वहीं नई कीमत आज रात से लागू हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल पर वैट घटाने के बाद कई राज्य सरकारों ने भी वैट में कमी की। वहीं अब दिल्ली सरकार ने 8 फीसद तक वैट की कमी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में सीएम केजरीवाल ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 30 फीसदी से कम करके 19.40 फीसदी कर दिया। पेट्रोल के दाम कम होने पर राजधानीवासियों ने खुशी जताई है।