प्रेमिका की शादी तय होने की खबर से नाराज एक युवक ने युवती की अश्लील फोटो दिखाकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। यही नहीं उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर फोटो को फेसबुक पर भी डाल दीं। युवक की इस हरकत से परेशान परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है। परिजनों ने बथनाहा थाना के हरिबेला गांव के रामदेव साह के पुत्र पप्पू कुमार साह के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में युवती के चाचा ने बताया है कि आरोपी युवक का उसकी भतीजी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसकी भतीजी की कुछ अश्लील फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लीं थीं। इधर जब मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने फटाफट भतीजी का रिश्ता तय कर दिया। भतीजी का रिश्ता तय होने की खबर आरोपी को लगी गई। शादी तय होने से नाराज आरोपी ने रिश्ता तोड़ने के लिए कई तरह की चालें चलीं। उसने रिश्तेदारों को अश्लील फोटो और अपशब्द लिखकर उन्हें भेज दिया। जिस वजह से उसकी भतीजी का रिश्ता टूट गया। इस बात को लेकर पीड़ित परिवार अपने सगे संबंधियों के साथ हरिबेला पहुंचकर आरोपी युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह टाल मटोल करने लगा। जब उसे ऐसा नहीं करने की हिदायत दी तो उसने मारपीट की। आरोपी युवक तीन से चार दिन के अंतराल में फर्जी फेसबुक आईडी से युवती की अश्लील फोटो पोस्ट कर रहा है। युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से परिवार के लोग तबाह हैं।
मध्य प्रदेश से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है, विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर जंगल में एक बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई. 12 साल की बच्ची की लाश पेड़ पर लटकी मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि 12 साल की बच्ची सुबह 11 बजे तक घर पर ही थी. उसने पिता से कहा कि वह अपनी मां के साथ जंगल में जा रही है. इसके बाद वह घर से निकल गई. पिता ने सोचा कि बेटी मां के साथ उसका पीछे-पीछे जंगल में चली गई है. हालांकि मां को इस बात की जानकारी नहीं थी, कि बच्ची उसके पीछे आ रही है. जंगल से जब महिला लौटकर आई, तो बच्ची उसके साथ नहीं थी।
पति ने जब पत्नी से बच्ची के बारे में पूछा तो उसे कुछ नहीं पता था. इसके बाद घबराए मां-बाप ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं इसके बाद ग्रामीणों के साथ मां-बाप बच्ची को तलाशते हुए जंगल की ओर पहुंचे, जहां बच्ची की लाश संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटकी मिली. उसके हाथ बंधे हुए थे। दुपट्टे से बांधकर बच्ची की लाश को पेड़ पर लटकाया गया था।
वहीं बच्ची की लाश इस हालत में मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बच्ची की लाश को पेड़ से उतारने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस सूत्रों की मानें तो बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की आशंका है. इस मामले में पुलिस ने गांव के ही रहने वाले युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोई एक व्यक्ति बच्ची की हत्या कर पेड़ पर लाश नहीं लटका सकता है.
एसपी विनायक शर्मा ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
राजस्थान के जोधपुर में एक सास ने अपने ही दामाद की हत्या की साजिश रची। दामाद की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. हत्या की इस साजिश में सास ने अपने पड़ोसियों को शामिल किया था. जोधपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सास के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जोधपुर के मंडोर थाना क्षेत्र के सुरपुरा बांध रोड पर एक अगस्त को प्लास्टिक के बोरे में शव बरामद किया गया था. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी. मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में कर ली. पुलिस ने इस मामले में घरवालों को सूचना देने के बाद लाश का पोस्टमॉर्टम कराया, साथ ही हत्या का पता लगाने में जुट गई. पुलिस ने महज तीन दिन में जांच के बाद मामले का खुलासा करते हुए मृतक की सास और उसके दो पड़ोसियों को गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी ने बताया कि विनोद ने मदेरणा कॉलोनी निवासी युवती से 4 साल पहले प्रेम विवाह किया था. वह मजदूरी करता था, जिसकी वजह से उसकी सास से अनबन चल रही थी. हाल में उसकी पत्नी मायके आई हुई थी. हत्या के दिन उसकी मोबाइल लोकेशन भी मदरेणा कॉलोनी में मिली.
पुलिस ने मृतक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर जांच करते हुए ससुराल के आसपास नजर रखना शुरू कर दिया. सादा कपड़ों में पुलिस के जवान वहां तैनात कर दिए गए. पुलिस ने हत्या वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें विनोद अकेला ससुराल जाते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस ने विनोद की सास ग्यारसी देवी से पूछताछ शुरू कर दी.
पहले तो आरोपी सास ने पुलिस को घुमाया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने हत्या की बात को कबूल कर लिया. आरोपी सास ने पुलिस को बताया कि उसने पड़ोस मे रहने वाले जब्बर सिंह व धनराज पुरी को दामाद विनोद को मारने के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय किया था।
पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को विनोद ससुराल आया था. वह अपनी सास से मिलने के बाद जैसे ही घर से निकला, तो प्लान के मुताबिक पड़ोसी जब्बर सिंह और धनराज उसके पीछे लग गए. वे उसे अपने साथ एक सुनसान जगह ले गए, जहां उसकी हत्या करने के बाद लाश को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर फेक दिया।
पुलिस ने बताया कि सास ग्यारसी के पति की कुछ साल पहले ही मृत्यु हो चकी है. पति की पेंशन व अन्य संपत्ति से वह घर का गुजारा चला रही थी. सास के साथ ही आरोपी पड़ोसियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नालंदा: राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के छबीलापुर थाना क्षेत्र से गोलीबारी की खबर सामने आई है, दरअसल जमीन विवाद में जमकर गोलीबारी हुई जिसमें गोली लगने से कुल 5 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 2 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना के बारे में बताया जाता है कि छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच जमकर गोलीबारी हुई जिसमें पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं. इधर घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटना घटनास्थल पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इस बड़ी वारदात के बाद छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. बता दें कि बिहार में जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. हाल में सीएम नीतीश कुमार ने भी कानून- व्यवस्था की एक समीक्षा बैठक के दौरान जमीन विवाद को लेकर हो रही हत्या की वारदातों पर चिंता जताई थी।
भोपाल: मध्य प्रदेश में तेज बारिश ने कहर बरपा रखा है। तेज बारिश से नदियां उफान पर हैं, और बाढ़ के चलते लोग हलकान हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बाढ़ से शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, श्योपुर के कुल 1,225 गांव प्रभावित हुए हैं और अब तक कुल 5,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बुधवार को फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और बचाव अभियान के विवरण पर चर्चा की। चौहान ने पीएम मोदी से कहा कि बाढ़ के कारण मोबाइल टावरों में आ रही रुकावट के कारण राज्य सरकार को श्योपुर के लोगों से जुड़ने में परेशानी हो रही है। ग्वालियर से गुना के बीच रेल लाइन भी प्रभावित हुई है।
मध्य प्रदेश के सीएम के मुताबिक, बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमें ग्वालियर और शिवपुरी में दो टीमें पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा, बाढ़ से प्रभावित ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर जिलों के लिए सेना की एक-एक टुकड़ी को तैनात किया गया है।
चौहान ने ट्वीट किया, सेना ने दतिया पाली के गांव में फंसे 17 और शिवपुरी की काली पहाड़ी से 20 लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने टपकेश्वर मंदिर से 11 लोगों को बचाया है। साथ ही भारतीय वायुसेना ने राज्य के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले चौहान ने कहा कि क्वारी, सीप और पार्वती नदियों में आई बाढ़ से श्योपुर के 30 गांव प्रभावित हुए हैं। श्योपुर के 30 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। राहत और बचाव कार्य तेज गति से चल रहा है।
अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वर्तमान में गांव ज्वालापुर, भेरावाड़ा, मेवाड़ा और जाटखेड़ा में फंसे करीब एक हजार लोगों को निकालने का अभियान जारी है।
नई दिल्ली: डाबड़ी थाने में तैनात लेडी एसआई ने 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. फेसबुक प्रोफाइल तैयार कर आरोपी से सम्पर्क साधा और फिर मिलने के बहाने उसे बुलाया. जैसे ही युवक मिलने के लिए आया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के पास न तो आरोपी का कोई फ़ोटो था और न ही उसका पूरा नाम. बस सूझबूझ और तकनीक की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक आकाश जैन है, जिसे दिल्ली पुलिस में 16 साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आकाश जैन ने जिस लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, उस लड़की के पास न तो आकाश की कोई फोटो थी और न ही उसका कोई फोन नंबर. पीड़ित लड़की ने बस पुलिस को इतना बताया था कि लड़के का नाम आकाश है, जिसने धोखे से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने सिर्फ आकाश नाम के सुराग के माध्यम से इस पूरे मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया. एसआई प्रियंका ने बताया, ''16 साल की लड़की ने हमारे थाने में शिकायत दी थी कि उसके साथ एक लड़के ने धोखे से रेप किया. जिसकी वजह से वह प्रेग्नेंट हो गई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. जब पीड़िता से लड़के के बारे में पूछा गया तो पीड़िता को सिर्फ लड़के का नाम अधूरा नाम पता था. पीड़िता ने बताया कि उसके साथ रेप करने वाले लड़के का नाम आकाश है. इससे ज्यादा वह कुछ नहीं जानती है. न तो लड़के का फोटो उसके पास है और न ही मोबाइल नंबर.''
उन्होंने कहा, ''पुलिस के सामने आरोपी को गिरफ्तार करने का चैलेंज था. हम लोगों ने फेसबुक पर आकाश नाम की प्रोफाइल चेक करना शुरू किया. सैकड़ों प्रोफाइल चेक किए. फिर कुछ प्रोफाइल सेलेक्ट किए और एक-एक करके लड़की को फोटो दिखाई. आकाश जैन नाम के एक प्रोफाइल की फोटो जब लड़की को दिखाई तो उसने कहा कि यही वह आरोपी है.''
एसआई प्रियंका का कहना है कि मैंने फेसबुक पर एक अकाउंट बनाया, जिसमें मैंने ये नहीं लिखा कि मेरा प्रोफेशन क्या है. फिर आकाश को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. उसे मैसेज भेजा कि मैं आपसे दोस्ती करना चाहती हूं. फिर मैंने अपना मोबाइल नंबर भी उसे दिया. जिसके बाद उसने व्हाट्सएप पर मुझसे चैटिंग की. मैंने उसे मिलने के लिए कहा तो उसने पहले मुझे दो तीन जगह मिलने के लिए बुलाया. वह बार बार जगह बदलता रहा.
उन्होंने कहा कि आखिर में वह महावीर एंक्लेव में श्री माता मंदिर के नजदीक मिलने आया. मेरे साथ बाकी की पुलिस टीम भी मौजूद थी. जैसे ही वह लड़का मिलने के लिए आया उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरी कवायद में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगा और इन 5 से 6 घंटे में मैं उस लड़के के साथ फेसबुक या व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क में बनी हुई थी.
चूड़ी की दुकान में काम करता है आरोपी
पूछताछ के दौरान आकाश जैन ने खुलासा किया कि वह द्वारका में एक चूड़ी की दुकान में काम करता है. नज़दीक में ही लड़की अपनी माँ के साथ आती थी. तभी आकाश ने उसे बहला फुसला कर अपने जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया.
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि लड़की 26 वर्षीय व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। शख्स ने पुलिस को बताया कि वह गेब्रियली डिक्सन (Gabrielly Dickson) के साथ अपनी कार में शारीरिक संबंध बना रहे थे, इस दौरान डिक्सन बेहोश हो गई, जिसके बाद साओ पाउलो के क्यूबाटाओ में यूपीए जार्डिम कैस्किएरो मेडिकल फैसिलिटी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
शख्स ने बताया, ‘इस दौरान गेब्रियली डिक्सन (Gabrielly Dickson) के होंठ और त्वचा पीली पड़ गई और उसके हाथ पीछे मुड़ गए थे, बेहोशी के हालत में अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। गेब्रियली डिक्सन का इलाज करने वाली नर्सों ने उसकी योनि में खून पाया, लेकिन नर्सों ने किसी तरह की हिंसा के संकेतों से इनकार किया।
शख्स ने गेब्रियली डिक्सन के साथ रिलेशन में होने का दावा किया है, हालांकि डिक्सन के घरवालों ने पुलिस को बताया कि उन्हें व्यक्ति के साथ उसके संबंधों के बारे में पता नहीं था। ब्राजील में सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की उम्र 14 साल है और इस वजह से शख्स पर यौन अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है।
हासन: वन विभाग पुलिस ने हासन जिले में 38 बंदरों की हत्या के मामले में एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि, गिरफ्तार किए गए सभी लोग बंदर पकड़ने वाले थे। ग्रामीणों ने उन्हें बंदरों को पकड़ने के लिए पैसे दिए थे। आरोपियों की पहचान रामू, यशोदा, मांजा, मांजे गौड़ा, अयंगरी, श्रीकांत रामानुजा अयंगर के रूप में हुई है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह घटना 29 जुलाई को चौदानहल्ली गांव में हुई थी। बदमाशों ने बंदरों को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया था। इस घटना का पता तब चला जब स्थानीय युवकों ने सड़क किनारे बोरे पड़े देख उन्हें खोला। शुरुआत में, रिपोटरें ने सुझाव दिया कि 30 बंदर मारे गए। बाद में, इस घटना में 38 बंदरों के मारे जाने की पुष्टि हुई। इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस मामले में एक जनहित याचिका का आदेश दिया था। वन विभाग पुलिस ने जांच तेज कर आसपास के गांवों से आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच से पता चला कि उडाने के ग्रामीणों ने बंदरों के खतरे से सावधान होने के बाद आरोपी व्यक्तियों से संपर्क किया उनसे बंदरों से छुटकारा पाने में मदद करने के लिए कहा था। उन्होंने उन्हें 80,000 रुपये इक्ठ्ठे कर दिए। आरोपियों ने एक सप्ताह तक बंदरों को बिस्कुट, ब्रेड व अन्य खाने की चीजें खिलाईं। फिर वे एक डिब्बे में फंस गए। आरोपियों ने उन्हें बोरियों में भरकर दूर के गांव में सड़क किनारे फेंक दिया। बंदरों की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
यह पता चला है कि बंदर पकड़ने वालों को काम पर रखने वाले ग्रामीणों ने अपने पापों को धोने के लिए स्थानीय मंदिर में एक विशेष पूजा समारोह किया था।
नई दिल्ली: भारतीय इतिहास ही नहीं बल्कि दुनिया में 3 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इटली के नाबिक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने इसी दिन निकले थे। उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में तीन अगस्त के दिन ही शुरू की थी। इसके अलावा दुनिया को बेहतर बनाने के काम में जुटे लोगों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है। बाबा आम्टे को 1985 में आज के दिन ही जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।
3 अगस्त की तारीख की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1108 : लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।
- 1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1492 : इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज पर रवाना हुआ।
- 678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
- 1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
-1886 : हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म।
-1900 : फस्र्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।
-1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
-1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।
-1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।
- 1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फैसला किया गया।
- 2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना।
- 2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा।
- 2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
Maharashtra New Corona guidelines: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर कम है वहां पर दुकानों को रात आठ बजे तक खोलने के लिए उनकी सरकार सोमवार को आदेश जारी करेगी. उन्होंने कहा कि ‘‘पहले चरण में’’ मुंबई के लोकल ट्रेनों में समाज के हर तबके को यात्रा की अनुमति देना कठिन होगा क्योंकि पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है.
ठाकरे यहां से करीब 230 किलोमीटर दूर सांगली में संवाददाताओं से बात कर रहे थे. उन्होंने उन इलाकों के लोगों से सहयोग की अपील की जहां अधिक मामलों के कारण पाबंदियों में ढील संभव नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ढील दिए जाने का संबंध है तो राज्य सरकार आज आदेश जारी कर रही है कि (जहां संक्रमण दर कम है) दुकानें आठ बजे रात तक खोलने की अनुमति दी जाए. बहरहाल, जहां संक्रमण के मामलों में अब भी कमी नहीं आ रही है वहां पाबंदियां वैसे ही जारी रहेंगी.’’ राज्य के कई व्यवसायी और विपक्षी भाजपा मांग कर रही है कि दुकानों के खुलने का समय शाम चार बजे से बढ़ाकर रात आठ बजे तक किया जाए.
ठाकरे ने बताया कि सतारा, सांगली, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग सहित ऐसे सभी जिलों में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जिलाधिकारियों से कहा है कि जांच की संख्या बढ़ाई जाए, साथ ही चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई जाए ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की कोविड-19 एवं जलजनित बीमारियों से रक्षा हो सके.’’
चिकित्सा ऑक्सीजन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आकलन के मुताबिक संभावित तीसरी लहर के दौरान एलएमओ की संख्या दूसरी लहर की तुलना में दोगुनी कर दी जाएगी. समाज के सभी तबके को लोकल ट्रेनों से यात्रा की अनुमति देने के बारे में उन्होंने कहा कि ‘‘पहले चरण में’’ इस पर निर्णय करना कठिन होगा क्योंकि ‘‘हम धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील दे रहे हैं और इसके प्रभाव एवं दुष्प्रभावों का विश्लेषण कर आगे बढ़ रहे हैं.’’
उन्होंने निजी सेक्टर से अपील की कि कार्यालय के समय को अलग-अलग करें ताकि एक वक्त पर उनके परिसर में उपस्थित लोगों की संख्या कम रहे. साथ ही लोग बारी-बारी से ‘वर्क फ्रॉम होम’ एवं ‘वर्क इन ऑफिस’ का विकल्प चुन सकें.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 35 साल के शख्स की लूटपाट के दौरान हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. दरअसल, 29 जुलाई को पुलिस को आदर्श नगर इलाके में एक एक्सीडेंट की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस को जितेंद्र यादव नाम का एक शख्स घायल हालात में मिला जो कि आदर्श नगर का ही रहने वाला था. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला कि जितेंद्र का एक्सीडेंट नहीं हुआ बल्कि उसकी हत्या की है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी से पुलिस को पता चला कि कुछ लोग जितेंद्र के साथ लूटपाट की कोशिश कर रहे थे और उसे पीट रहे थे. करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने उन लड़कों की तलाश शुरू की. पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या करने वाले भी आदर्श नगर के ही रहने वाले हैं और बेहद शातिर अपराधी है.
लूट के पैसे बरामद
एक सूचना के बाद पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के पैसे, खून से सने कपड़े और कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू और बड़ा सुआ (जिससे बर्फ तोड़ते हैं) बरामद कर लिया है. नॉर्थ वेस्ट डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि सभी आरोपी नशे करने के आदि हैं और रात के समय इसी तरह लूट की वारदात को अंजाम देते हैं. अगर कोई इनसे उलझता है तो ये बदमाश कत्ल करने से भी बाज नहीं आते.
जम्मू । सीमा पर अलर्ट सुरक्षाबलों के चलते घुसपैठ में नाकाम होने के बाद अब पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों से ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दी हैं। रविवार को जम्मू के सांबा में चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। देर रात ये ड्रोन सांबा के बारी ब्राह्मणा इलाके में आर्मी कैंप के पास चार जगहों पर दिखाई दिए हैं। इसकी पुष्टि सांबा एसएसपी राजेश शर्मा ने की है। आपको बता दें कि सांबा में रविवार को दूसरी बार ड्रोन देखे गए हैं। इससे पहले शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे पांच सौ मीटर की ऊंचाई पर ये ड्रोन उड़ रहे थे। फिलहाल सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबल सतर्क हैं। गौरतलब है कि सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन ने दो बार घुसपैठ की। शनिवार देर शाम ड्रोन पहली बार चलियाड़ी से घुसा और हाईवे की उत्तर दिशा में स्थित आईटीबीपी कैंप पर मंडराकर पाकिस्तान लौट गया। इसके बाद दूसरी बार ड्रोन को जतवाल में उड़ते देखा गया। पूरे क्षेत्र में दहशत मच गई। सेना समेत अन्य सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, रात सवा आठ बजे के करीब ड्रोन चलियाड़ी से इस बार दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि बब्बर नाले के रूट के 400 मीटर ऊपर से उड़ता हुआ ड्रोन रेई स्थित आईटीबीपी कैंप के ऊपर मंडराया। इसके बाद सनूरा, लाला चक से होकर चलियाड़ी से उस पार चला गया।
सुरक्षा बल इलाके में घेराबंदी कर ही रहे थे कि कुछ ही देर में जतवाल में भी ड्रोन उड़ते देखा गया। मौके पर सेना भी पहुंच गई। पांच किलोमीटर की दूरी पर दो अलग-अलग जगह ड्रोन से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
आगरा । यूपी के आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। थाना सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी का नाम अविनाश मिश्र उर्फ रेनू पंडित है। आरोपी के पास से दो किलोग्राम सोने के गहने, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद हुई है। वहीं गैंग के सरगना एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नरेंद्र उर्फ लाला का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बता दें कि कमलानगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 17 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। 16 किलोग्राम से अधिक का सोना लूटकर ले गए थे। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी बदमाश मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार को एत्मादपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
सरगना लाला अभी भी फरार
डकैती कांड में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गैंग में शामिल प्रभात शर्मा ने थाने आकर समर्पण किया था। जबकि बदमाश संतोष जाटव, अंशुल सोलंकी, अंशु यादव, बदमाशों की मदद करने वाला अंशुल का जीजा संजय और रेनू पंडित को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का सरगना फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला है। वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
आपने अक्सर सड़कों पर ‘नो पार्किंग’, ‘नो स्मोकिंग’ जैसी चेतावनियां लिखी देखी होंगी। लेकिन अगर आपको सड़क पर लिखा मिले नो किसिंग तो क्या समझेंगे। यह मामला है मुंबई का। यहां एक सोसायटी के बाहर कपल्स मिलते थे और प्यार-मोहब्बत का बोल्ड अंदाज में इजहार करने लगते थे। लोगों के प्यार के खुलेआम इजहार से तंग आकर बोरिवली स्थित एक सोसायटी के लोगों ने अनोखा कदम उठाया। सत्यम शिवम सुंदरम सोसायटी के इन लोगों ने अपनी कॉलोनी के बाहर की सड़क पर लिख दिया, ‘नो किसिंग जोन’।
इस तरह निकाला सॉल्यूशन
सोसायटी के लोगों ने नोटिस किया कि यहां शाम पांच बजे के बाद सड़क पर माहौल कुछ ज्यादा ही बोल्ड हो जाता है। पांच बजे के बाद जैसे ही कोविड लॉकडाउन का समय शुरू होता है बाइक और कार से यहां से गुजरने वाले लोग अपनी ही लीला में जुट जाते हैं। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक काफी सोचने के बाद भी जब इस सोसायटी में रहने वालों को कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने आपस में मिलकर सॉल्यूशन निकालने की सोची। इसके बाद इन लोगों ने सड़क पर पेंट कर दिया, नो किसिंग जोन। बताया जाता है कि इसके बाद ऐसे मामलों में कमी भी आई है। सोसायटी के कैलाशराव देशमुख ने बताया कि हम कपल्स या किसिंग के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन हमारे घरों के ठीक सामने की सड़क को हम किसिंग जोन बनाने की इजाजत नहीं दे सकते। जब यहां पर आए दिन ऐसा होने लगा तो हमें हारकर यह कदम उठाना पड़ा।
पुलिस से शिकायत की पर फायदा नहीं
पहले यहां पर रहने वालों ने पुलिस की मदद लेने के बारे में सोचा। उन्होंने कपल्स का वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद यहां रहने वालों ने यह अनोखा आइडिया अपनाया। कैलाशराव देशमुख ने बताया कि नो किसिंग जोन लिख दिए जाने के बाद अब कपल्स यहां दिखाई नहीं देते। हां, कुछ लोग सेल्फी वगैरह जरूर लेते हैं। सड़क पर इस तरह से लिख देने का लोगों का मानसिक रूप से असर पड़ा है। वह यहां रुकते हैं। गाड़ी से उतरते हैं और सड़क पर लिखे शब्दों को पढ़ते हैं। इसके बाद उनके ऊपर इसका असर तो पड़ता ही होगा। एक कॉलोनीवासी ने कहा कि रोज-रोज कपल्स की किसिंग देखकर हम उकता गए थे। इसलिए यह कदम उठाने पर मजबूर हो गए।








